Hot News

December 30, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरएसएस के नगर संघ चालक बने कृष्णकांत

बरहरवा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 20 से 28 दिसंबर तक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहरवा में आयोजित प्राथमिक वर्ग शिविर के अंतिम दिन जिला संघ संचालक नीतेश कुमार द्वारा आरएसएस का बरहरवा नगर संघ चालक कृष्णकांत कुमार तथा नगर सह कार्यवाह आनंद कुमार भगत को बनाया गया. नवनियुक्तद्वय ने बताया कि हिंदू समाज के बीच जातीय आधार पर होनेवाले भेदभाव को खत्म कर समरस समाज बनाने का समय आ गया है. उन्होंने जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण की बात कही. कहा कि आरएसएस का उद्देश्य हमेशा से ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा है, जिसके माध्यम से मजबूत और एकजुट राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरएसएस के नगर संघ चालक बने कृष्णकांत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टेंपो से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज. राजमहल थानांतर्गत मंगलहट शोभापुर निवासी सीताराम मंडल की 35 वर्षीय पत्नी रंजू देवी सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोग साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया. घायल रंजू देवी ने बताया कि पति का तबीयत खराब रहता है. उसकी दवा लेने के लिए साहिबगंज आए थे. दवा लेकर जाने के क्रम में मंगलहाट में कुत्ता को बचाने के कारण टेंपो पलट गया, जिससे गिरकर घायल हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टेंपो से गिर कर स्त्री गंभीर रूप से घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नए साल में बिहार को मिला 55 ROB का सौगात, जानें कहां-कहां बनेगा ओवेरब्रिज 

Bihar Development News: बिहार में सड़क और रेल ट्रैफिक को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग (RCD) के सचिव पंकज कुमार पाल ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ROB (रेल ओवरब्रिज) निर्माण कार्यों की समीक्षा की. बैठक में पूरे राज्य में बनने वाले और बन रहे 55 आरओबी के काम की स्थिति पर चर्चा हुई और जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए. इन प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा  सचिव ने बताया कि इस बैठक में कई अहम आरओबी परियोजनाओं को देखा गया. इनमें बख्तियारपुर–ताजपुर (अथमलगोला–बख्तियारपुर) परियोजना, 6 लेन गंगा ब्रिज (चकसिकंदर–देसारी), मीठापुर–महुली परियोजना के तहत सिपारा गुमटी आरओबी, मानसी–फंगो हॉल्ट के पास (एसएच-95) आरओबी, गया–राजगीर–बिहारशरीफ (एनएच-82) मार्ग का आरओबी, सहरसा, नवादा और हिलसा बाईपास के आरओबी शामिल हैं. डिजाइन की समस्या पर हुई बात  इसके अलावा राज्य प्रशासन के खर्च से बन रहे बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी, पोटाही–डुमरी आरओबी, जयनगर स्टेशन के पास आरओबी, हरनौत रेल फैक्ट्री आरओबी और सहरसा के बंगाली बाजार आरओबी पर भी विस्तार से बात हुई. इन जगहों पर जमीन, डिजाइन और आपसी तालमेल से जुड़ी समस्याओं को जल्द सुलझाने को कहा गया. काम समय पर पूरा करना प्राथमिकता  बैठक में एमओयू के तहत पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में बनने वाले 32 आरओबी की भी समीक्षा की गई. सचिव ने साफ कहा कि इन सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है. साथ ही 14 आरओबी के एप्रोच रोड के काम की भी जानकारी ली गई, जिसमें 9 आरओबी का काम पूरा हो चुका है और 5 पर काम चल रहा है. Also read: भोलेनाथ फ्लाइओवर के लिए रेलवे ने दिया NOC, शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण का काम  पंकज कुमार ने जताई नाराजगी  सचिव पंकज कुमार पाल ने रेलवे की तरफ से डिजाइन मंजूरी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में पूर्व मध्य रेलवे और पथ निर्माण विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. The post नए साल में बिहार को मिला 55 ROB का सौगात, जानें कहां-कहां बनेगा ओवेरब्रिज  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pradosh Vrat 2026: न्यू ईयर पर दुर्लभ संयोग, जानें प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय

Pradosh Vrat 2026: साल का पहला दिन बहुत ही विशेष और खास होता है, लेकिन इस बार प्रदोष व्रत इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा दिया है. प्रदोष व्रत 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को रखा जाएगा, जिसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिवजी की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि में व्रत रखकर श्रद्धा, भक्ति और शुद्ध मन से की गयी प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक बल प्रदान करती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय के साथ सबकुछ- Pradosh Vrat 2026 Date: प्रदोष व्रत की सही तिथि पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी प्रारंभ 1 जनवरी 2026 सुबह 01 बजकर 50 मिनट पर पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्ति रात 11 बजकर 39 मिनट पर 01 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. Pradosh Vrat 2026 Shubh Muhurat: प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय 01 जनवरी 2026 दिन गुरुवार की शाम 05 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 19 मिनट तक है. पूजा-अर्चना और व्रत पालन के लिए यह समय सबसे शुभ है. इसी समय में भगवान शिव का ध्यान, मंत्र जाप, बेलपत्र अर्पण, धूप-दीप से पूजा करना श्रेष्ठ फलदायी रहेगा. Pradosh Vrat Parana Time: प्रदोष व्रत पारण का सही समय 02 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार की सुबह 06 बजकर 41 मिनट के बाद प्रदोष व्रत का पारण करने का सही समय है. हालांकि प्रदोष काल में पूजा करने के बाद भी प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोल सकते है. Pradosh Vrat ke Niyam: प्रदोष व्रत पारण के नियम प्रदोष व्रत का पारण अगले दिन 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को स्नान के बाद ब्राह्मण को दान-दक्षिणा देकर या सात्विक भोजन ग्रहण करके करना चाहिए. पंचांग के अनुसार, 2 जनवरी को चतुर्दशी तिथि है, इसलिए सूर्योदय के तुरंत बाद पारण करना श्रेष्ठ है. पारण में तामसिक भोजन प्याज, लहसुन का प्रयोग न करें. गुरुवार का चौघड़िया मुहूर्त प्रातः काल 06:40 AM से 07:59 AM शुभ प्रातः काल 07:59 AM से 09:17 AM रोग प्रातः काल 09:17 AM से 10:36 AM उद्वेग प्रातः काल 10:36 AM से 11:55 AM चर दोपहर काल 11:55 AM से 01:14 PM लाभ दोपहर काल 01:14 PM से 02:32 P अमृत सायंकाल 02:32 PM से 03:51 PM काल सायंकाल 03:51 PM से 05:10 PM शुभ Pradosh Vrat Puja Vidhi: प्रदोष व्रत प्रात: काल की पूजा विधि प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें. स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. फलाहार या निराहार व्रत रखें और मन, वाणी व कर्म से संयम बनाए रखें. घर के मंदिर में शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें. भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धूप, दीप और पुष्प अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ भी कर सकते हैं. Pradosh Vrat Puja Vidhi: प्रदोष काल की पूजा विधि प्रदोष काल प्रारंभ होते ही घी या तेल का दीपक जलाएं और भगवान शिव का ध्यान करें.संध्या के समय प्रदोष काल में शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद से अभिषेक करें.शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, धूप, दीप, पुष्प और भस्म अर्पित करें.“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.शिव-पार्वती की आरती करें और परिवार की सुख-शांति हेतु प्रार्थना करें.प्रदोष काल की पूजा पूर्ण होने के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलें. Also Read: Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल, पूजा विधि, ज्योतिषीय उपाय और स्नान दान का महत्व Pradosh Vrat Ke Niyam: प्रदोष व्रत के नियम प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन से बचें.प्रदोष व्रत के दिन क्रोध, नकारात्मक सोच और असत्य से दूर रहेंप्रदोष व्रत के दिन शिव भजन, मंत्र जाप और ध्यान करें.प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंद को दान अवश्य करें.प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में ही भगवान शिव की पूजा करें. Pradosh Vrat ka Mahatva: प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक अत्यंत पावन व्रत है. प्रदोष व्रत हर माह के त्रयोदशी तिथि में रखा जाता है. प्रदोष व्रत की पूजा त्रयोदशी तिथि की संध्या यानि प्रदोष काल में की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में अद्भुत सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं, इसके साथ ही साथ प्रदोष व्रत रखने से पापों का नाश, रोगों से मुक्ति, मानसिक शांति और घर परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. यह व्रत जीवन में आने वाले कष्टों और बाधाओं को दूर भी करता है. Grah Dosh ke Upay: प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले उपाय चंद्र-राहु-केतु और शनि दोष से राहत पाने के लिए उपाय प्रदोष काल में शिवलिंग पर कच्चा दूध और गंगाजल अर्पित करें. इससे चंद्र, राहु-केतु और शनि ग्रह से संबंधित दोष शांत होते हैं. डर और भय से राहत पाने के लिए उपाय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मन की अशांति, भय और तनाव को दूर करता है. शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत पाने के लिए उपाय सरसों के तेल का दीपक जलाकर भगवान शिव की पूजा करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें. आर्थिक समस्या दूर करने के लिए उपाय शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ सफेद फूल अर्पित करें और गरीब या जरूरतमंद को अन्न दान करें. विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उपाय 01- प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं. माता पार्वती को लाल पुष्प, चावल और मिश्री अर्पित करें.02- तीन या पांच बेलपत्र पर मनचाही कामना लिखकर “ॐ नमः शिवाय” कहते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं. रोग निवारण के लिए उपायमहामृत्युंजय मंत्र का 11 या

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सदर अस्पताल में बनाया गया कोल्ड वार्ड

कटिहार. लगातार बढ़ रही ठंड व गिरते तापमान को देखते हुए सदर अस्पताल पूरी तरह सतर्क है. ठंड के मौसम में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में विशेष कोल्ड वार्ड की व्यवस्था की गयी है. अस्पताल परिसर में पांच बेड का यह कोल्ड वार्ड पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है, जहां ठंड से प्रभावित मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सकेगा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह कोल्ड वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है. वार्ड में तापमान को नियंत्रित रखने के लिए आधुनिक व्यवस्था की गयी है, ताकि भर्ती मरीजों को ठंड के मौसम में भी पर्याप्त गर्माहट मिल सके. वार्ड में हॉट वार्मर लगे हुए हैं, जिससे मरीजों को ठंड से राहत मिलेगी और शरीर का तापमान संतुलित बना रहेगा. ठंड के कारण होने वाली बीमारियों, खासकर बुजुर्गों, कमजोर मरीजों को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की गयी है. सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक ठंड में हाइपोथर्मिया, सर्दी, जुकाम, निमोनिया, सांस से जुड़ी समस्याएं और ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कतें बढ़ जाती हैं. ऐसे में जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत कोल्ड वार्ड में भर्ती कर बेहतर देखभाल की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कड़ाके की ठंड को देखते हुए सदर अस्पताल में बनाया गया कोल्ड वार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेल वन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग पर तीन प्रतिशत की विशेष छूट

कटिहार. डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब रेल वन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कराने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जायेगी. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रेलवे वन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 % की छूट मिलेगी. हालांकि, आर वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर पूर्ववत व्यवस्था के तहत 3 % बोनस कैश बैक मिलता रहेगा. यह नयी छूट योजना 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी. इस अवधि के दौरान यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. जिससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बन सके. रेलवे सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा इस योजना से संबंधित आवश्यक तकनीकी बदलाव रेल वन ऐप में किए जाएंगे तथा योजना की समीक्षा हेतु फीडबैक भी लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेल वन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग पर तीन प्रतिशत की विशेष छूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

कोढ़ा. कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र से आये ग्रामीणों से मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों का हालचाल जाना व उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना. ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास समेत विभिन्न जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. विधायक कविता ने प्रत्येक शिकायत पर ध्यानपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. विधायक ने कहा कि सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रांसफाॅर्मर की चोरी कर ले गये चोर

बथनाहा. थाना अंतर्गत भंगही पंचायत वार्ड 12 बलुगढ़ गांव में सोमवार देर रात चोरों ने खेत में लगे ट्रांसफाॅर्मर की चोरी कर ली. ग्रामीणों ने चोरी की घटना से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों आये आंधी- तूफान में ट्रांसफार्मर लगे पोल गिर गया था. अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया. ————————— खनन विभाग टीम ने छापेमारी कर बालू लोड ट्रैक्टर किया जब्त नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र में लगातार मिल रहे अवैध खनन की शिकायत पर टीम के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी सिलसिले में खनन विभाग के टीम के द्वारा मंगलवार को नरपतगंज में बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. जिसे नरपतगंज थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया. जहां पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. दो दिन पूर्व भी कार्रवाई करते हुए एसडीओ, एसडीपीओ व खनन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर को जब्त कर नरपतगंज पुलिस को सुपुर्द किया था. ——————————————– डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रांसफाॅर्मर की चोरी कर ले गये चोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खनन विभाग नेअवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर किया जब्त

बिंदापाथर. खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बिंदापाथर-जामताड़ा मुख्य सड़क के डुमरिया गांव से एक बालू लदा ट्रैक्टर का जब्त किया है. बालू सहित ट्रैक्टर को बिंदापाथर पुलिस के हवाले किया है. मामले में थाने में केस दर्ज नहीं हुआ है. थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि खनन विभाग ने जब्त ट्रैक्टर को सौंपा है. खनन विभाग अपने स्तर पर जांच कर रही है. इधर ट्रैक्टर जब्त होने की समाचार सुनकर चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं दूसरी ओर खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपायडीह के समीप अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. उक्त ट्रैक्टर को जामताड़ा थाने को सुपुर्द किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खनन विभाग नेअवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर किया जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेविकायें आंगनबाड़ी केंद्रों में बढ़ायें बच्चों की उपस्थिति : पर्यवेक्षिका

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र के सेक्टर- 5 व 6 की सेविकाओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षिका सालोंति हेंब्रम ने की. बैठक में पर्यवेक्षिका ने सेविकाओं से नियमित व निर्धारित समय पर केंद्र का संचालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र में नामांकित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. पोषण ट्रैकर में आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित सभी डाटा की इंट्री करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, कुपोषित बच्चों को एमटीसी सेंटर रेफर करने को कहा गया. कहा कि टीकाकरण के दिन टीएचआर करने के साथ परियोजना की ओर से दिये गये सभी सामान केंद्र पर ही रखना है. केंद्र परिसर को स्वच्छ रखने व शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सेविकाओं ने कहा कि केंद्र में नन्हें बच्चों को पढ़ाया जाता है. धातृ, किशोरी व गर्भवती स्त्रीओं के लिए आयरन की गोली उपलब्ध करायी गयी, लेकिन ठंड रहने पर भी बच्चों की छुट्टी नहीं रहने के कारण बच्चों में ठंड लगने का खतरा बना रहता है. वहीं, सेविकाओं ने देवघर डीसी से केंद्र में बच्चों समेत सेविकाओं काे अवकाश दिये जाने की मांग की है, ताकि ठंड के प्रकोप से बचा जा सके. मौके पर सेविका आभा कुमारी, रीना दास, प्रतिमा देवी, तारा देवी, कविता कुमारी, रेखा वर्मा, अनिता ठाकुर, बबीता कुमारी, अपर्णा मंडल, सुमन लता देवी, बेबी कुमारी, सुधा देवी, अनिता देवी, सीमा सिन्हा, रेखा देवी, गीता देवी आदि दर्जनों सेविका मौजूद थे. हाइलार्ट्स : आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ पर्यवेक्षिका ने की बैठक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेविकायें आंगनबाड़ी केंद्रों में बढ़ायें बच्चों की उपस्थिति : पर्यवेक्षिका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top