Hot News

December 30, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों को दें रोजगार : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय नारायणपुर में मंगलवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, अबुआ आवास एवं आंबेडकर आवास योजना की समीक्षा हुई. बीडीओ ने मनरेगा की योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. कहा कि मनरेगा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना है, ताकि मजदूरों को नियमित रूप से काम मिल सके. साथ ही लंबित योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ कर पूरा करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने अधूरे आवास को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि किसी स्तर पर कोताही पाई गई तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, आवास समन्वयक शैलेश कुमार, पंचायत सचिव पम्पा मांझी, अनिकेत कुमार सिंह, हराधन मांझी, पानसर मरांडी, भरत डेहरी, एइ कुमार अनुराग, जेइ कैलाश मंडल, राहुल कुमार सिन्हा, गौतम मंडल, वकील मरांडी, सुशांत कुमार, आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योजनाओं में अधिक से अधिक मजदूरों को दें रोजगार : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : 36 वार्डों में झामुमो की चुनावी तैयारी पर चर्चा, महानगर कमेटी ने बनायी रणनीति

प्रमुख संवाददाता, देवघर. झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने की. इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया. बैठक में सभी 36 वार्डों के अध्यक्ष, सचिव व महानगर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बीएलए-2 की सूची अविलंब तैयार कर जिला कमेटी को सौंपें. उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि महानगर के सभी 36 वार्डों में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी सक्रियता से मैदान में उतरें, ताकि प्रत्येक वार्ड से झामुमो समर्थित वार्ड पार्षद निर्वाचित होकर आयें. जिला अध्यक्ष ने संगठनात्मक अनुशासन, मतदाता सूची की सतर्क निगरानी और बूथ स्तर पर मजबूती को चुनावी सफलता की कुंजी बताया. बैठक के अंत में सभी झारखंडवासियों व देवघरवासियों को आगामी वर्ष 2026 मंगलमय और सफल होने की शुभकामनाएं दी गयीं. बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, परिमल सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्रा, बुद्धिजीवी मंच के जिला सचिव डॉ अमित केसरी, श्याम कांत झा, लड्डू नरोने, भूषण बरनवाल, दीपक दास, मृत्युंजय राउत, रौनक शांडिल्य, प्रवीण नरोने, महादेव पासवान, रजनी सिंह, मंजू देवी, असगर आलम, प्रमोद चौधरी, सुमित सोरेन, नीरज चौधरी, विक्रम राठौर, नितिन राउत, शाहिद समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे. ॰जिलाध्यक्ष ने बीएलए-2 सूची जिला कमेटी को शीघ्र सौंपने का दिया निर्देश ॰निकाय चुनाव डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : 36 वार्डों में झामुमो की चुनावी तैयारी पर चर्चा, महानगर कमेटी ने बनायी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

कोचिंग स्टॉक की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समस्तीपुर मंडल में 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में कोचिंग स्टॉकों की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अंडरगियर परीक्षण, ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम तथा कोचों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों पर केंद्रित है। इस अभियान के अंतर्गत एलएचबी, आईसीएफ, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू कोचों में विशेष रूप से गहन जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: 1. अंडरगियर की गहन जांच: कोचों के अंडरगियर में लगे सभी अवयवों जैसे बोगी, अंडरफ्रेम, फास्टनर्स, पाइप, जॉइंट्स एवं नमी या गंदगी से प्रभावित क्षेत्रों की मानक प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच की जा रही है। पिटलाइन/सिकलाइन पर कोचों की वेल्डिंग क्रैक, जंग, फास्टनर्स की कसावट, एक्सल बॉक्स, सस्पेंशन सिस्टम, एयर स्प्रिंग, एयर ब्रेक प्रणाली एवं डब्ल्यूएसपी (WSP) सिस्टम की कार्यशीलता की विशेष जांच की जा रही है। असुरक्षित पाए जाने वाले कोचों को सेवा से पृथक किया जा रहा है। 2. ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम: पारंपरिक कोचों में स्क्रू कपलिंग की कसावट एवं थ्रेड्स की स्थिति की जांच की जा रही है। एलएचबी कोचों में सीबीसी (CBC) कपलर की उचित लॉकिंग, स्टिफनर प्लेट्स एवं माउंटिंग बोल्ट्स की स्थिति की जांच की जा रही है। अमृत हिंदुस्तान एवं वंदे हिंदुस्तान कोचों में सेमी-ऑटोमैटिक/सेमी-परमानेंट कपलर्स की सही सेटिंग, टॉर्क मार्किंग एवं डीटीसी में दोनों सिरों पर सीबीसी की जांच सुनिश्चित की जा रही है। 3. कोचों में अग्नि सुरक्षा पर विशेष जोर: पैंट्री कार एवं पावर कार में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS) तथा कोचों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है। बैटरियों की स्थिति की जांच, अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी जांच, वेंट्स एवं जंक्शन बॉक्स की सफाई तथा ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों के अनधिकृत परिवहन की रोकथाम हेतु आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। 4.अधिकारी स्तर पर निरीक्षण: अभियान के दौरान अधिकारी स्तर पर विशेष निरीक्षण किए जा रहे हैं। मंडल एवं मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न प्रकार के मेल/एक्सप्रेस, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू रेकों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की संरक्षा संबंधी कमी की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि “यात्रियों की संरक्षा हिंदुस्तानीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 15 दिवसीय इस सघन संरक्षा अभियान के माध्यम से कोचिंग स्टॉकों की सूक्ष्म जांच कर संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे ट्रेन परिचालन और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय तथा संरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होगा।”

समस्तीपुर

सड़क निर्माण में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने को ले लोक सुनवाई का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में मंगलवार को एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट,पटना के द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन हुआ। लोक सुनवाई के दौरान प्रखंड क्षेत्र के मणिका एस.एच. 88 से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज होते हुए विक्रमपुर चौक स्थित एन.एच. 322 तक जाने वाली सड़क के नवनिर्माण में उत्पन्न बाधाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस सड़क के निर्माण में सहयोग दें। इस सड़क के निर्माण में जो भी समस्याएं उत्पन्न होंगी,उन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जल की निकासी के लिए जहां जरूरत होगी, वहां पक्का नाला का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सड़क निर्माण को लेकर किसी व्यक्ति की जमीन जा रही है या उनका मकान टूट रहा है तो ऐसे लोगों को भी समुचित मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार,पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के अलावा पूर्व मुखिया राज कुमार सहनी, मिथिलेश ठाकुर, प्रमोद कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शॉर्ट सर्किट से दो दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

राघोपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर बाजार में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में एक शृंगार की दुकान और एक मोबाइल की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. जिससे दुकानदारों को बड़ी क्षति हुई है. घटना की जानकारी देते पीड़िता रश्मि देवी ने बताया कि घटना के समय वह दुकान बंद कर घर जा चुकी थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि उनकी दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है. सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी. दमकल कर्मियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. रश्मि देवी के अनुसार इस अगलगी की घटना में करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है. वहीं, पास स्थित मोबाइल दुकान के संचालक चंदन सिंह ने बताया कि शृंगार दुकान में लगी आग की चपेट में उनकी दुकान भी आ गई. जिससे दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया. उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है. इस संबंध में राघोपुर सीओ रश्मि प्रिया ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शॉर्ट सर्किट से दो दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नये साल में अब रेलवन एप से बुक करें अनारक्षित टिकट

यात्रियों को मिलेगा डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा 3 प्रतिशत डिस्काउंट 14 जनवरी से 14 जुलाई तक यह विशेष सुविधा रहेगी लागू सहरसा . रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है. यह विशेष सुविधा नये साल में 14 जनवरी से 14 जुलाई तक लागू रहेगी. आर वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा. यहां बता दें कि रेलवन एप के आर वालेट से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3 प्रतिशत कैशबैक बोनस मिल रहा है. यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3 प्रतिशत छूट और आर वालेट से भुगतान करने पर 3 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा. इस प्रकार रेलवन एप पर किसी भी माध्यम से डिजिटल भुगतान द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा. रेलवे के इस नये प्लान का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेन-देन को कम करना है. इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी. रेलवन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर, स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत व सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करता है. इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नये साल में अब रेलवन एप से बुक करें अनारक्षित टिकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीपक दुबे मार्शल आर्ट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

जामताड़ा. पश्चिम बंगाल के आसनसोल-नियामतपुर में आयोजित राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में जामताड़ा मार्शल आर्ट के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक दीपक दुबे सम्मानित हुए हैं. उन्हें कोच ऑफ द ईयर अवार्ड-2025 से एमेच्योर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं ब्लैक- बेल्ट एक्शन मार्शल आर्ट एसोसिएशन ने सम्मानित किया है. जानकारी के अनुसार, दीपक दुबे मार्शल आर्ट के क्षेत्र में लगातार पिछले 2 दशकों से जामताड़ा जिले में लगभग 10,000 खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के काला-कौशल से अब तक प्रशिक्षण दिए हैं, जो कि जामताड़ा एवं झारखंड के लिए मिसाल है. दीपक दुबे इसके अलावा जामताड़ा में लगभग दर्जनों स्पोर्ट्स विधाओं से खिलाड़ियों प्रशिक्षित कर राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाई है. इसमें मुख्य रूप से ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, गतका, कुश्ती, हॉकी, खो-खो, हैंडबॉल, कैरम, टेनिस बॉल क्रिकेट, योगासन, मलखंभ, वेटलिफ्टिंग एवं आर्म रेसलिंग स्पोर्ट्स की पहचान शामिल है. दीपक दुबे ने बताया कि यह सम्मान मेरे लिए है नहीं मुझे चाहने वाले जामताड़ा जिले के हजारों खिलाड़ियों एवं स्पोर्ट्स प्रशासक को समर्पित है. प्रदीप कुमार भैया, सूरज कुमार पासवान, डॉ भास्कर चांद, राहुल सिंह, परिणीता सिंह, सोनू मल्लिक, रविंद्र सुमन, विपिन दुबे, सुनील सिंह, मनोज सिन्हा, जीतू सिंह, मधुसूदन दास, रितु गौराय ने उन्हें बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दीपक दुबे मार्शल आर्ट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किशोरियों को क्षमता विकास का दिया गया प्रशिक्षण

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत भवन में जीएफएफ के सौजन्य से स्वयं सेवी संस्था आश्रय की ओर से किशोरियों की क्षमता विकास को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के सचिव दीपा कुमारी ने किशोरियों की क्षमता विकास व बाल विवाह मुक्त हिंदुस्तान को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कहा कि समाज में कुछ लोग किशोरी की शादी कम उम्र में कर देते हैं, जिसके कारण उसकी पढ़ाई पीछे छूट जाती है. जिसके चलते समय से पहले शिशु की मां बन जाती है. कम उम्र में बच्चा हो जाने के कारण दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. मौके पर मुस्कान प्रवीण, तमन्ना प्रवीण, आदर्श कुमार यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किशोरियों को क्षमता विकास का दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नए साल पर प्रशासन सख्त, बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, क्विक एक्शन का निर्देश  

Bihar Police on New Year: बिहार में नए साल पर कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हाई लेवल बैठक की है. इस बैठक में बिहार के सभी DM और SP ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सख्ती के साथ लागू रहनी चाहिए.  किसी भी घटना हो क्विक एक्शन  मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारियों और एसपी को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.  संवेदनशील स्थानों पर लगाए CCTV कैमरे मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी चिह्नित और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएं और पहले से लगे कैमरों काम कर रहे हैं या नहीं उसकी नियमित जांच की जाए. पार्कों, पिकनिक स्पॉट्स और उनके आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार भी सभी जिलाधिकारियों और एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. शराब और ड्रग्स पर हो छापेमारी  डीजीपी ने कहा कि साल के अंतिम दिन और नए साल के अवसर पर युवाओं में शराब और नशीले पदार्थों की मांग रहती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए. जहां भी शराब या ड्रग्स से संबंधित सूचना प्राप्त हो वहां नियमित रूप से छापेमारी की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. DGP ने दिया निर्देश  उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाए. सीनियर अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सही ढंग से ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग करने की भी उन्होंने बात कही. डीजीपी ने गलियों, चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष जोर दिया. Also read: प्रशासनी हॉस्पिटल में काम कर रहे डॉक्टर अब नहीं कर पाएंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, गांव से जिला तक बदलेगा इलाज का ढांचा  बाइकर्स गैंग पर रहे कड़ी नजर  DGP विनय कुमार ने बाइकर्स गैंग पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए. सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स और अवैध हथियारों के लेन-देन को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध व्यक्तियों से तत्काल पूछताछ करने के निर्देश भी दिए गए. इस महत्वपूर्ण बैठक में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. The post नए साल पर प्रशासन सख्त, बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, क्विक एक्शन का निर्देश   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kashmir Weather: ठंड से कांप रहा कश्मीर, गुलमर्ग और पहलगाम में पारा शून्य से नीचे, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Kashmir Weather: मौसम विभाग ने मंगलवार से घाटी में बारिश या हिमपात का पूर्वानुमान जताया है. मंगलवार सुबह पूरे क्षेत्र में आसमान बादलों से ढका रहा. घाटी में यह समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ नामक 40 दिनों की भीषण ठंड का है. इस दौरान रात का तापमान आमतौर पर शून्य से तीन से आठ डिग्री नीचे गिर जाता है. गुलमर्ग का पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे श्रीनगर में न्यूनतम तापमान साल के इस समय के सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में सबसे ठंडा स्थान गुलमर्ग रहा, जहां पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. शून्य से नीचे तापमान होने के बावजूद यह सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री अधिक था. बर्फ से ढकी घाटी से गुजरती गाड़ियां, फोटो पीटीआई पहलगाम का पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दक्षिण कश्मीर में पहलगाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक, शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में पारा गिरकर मौसम के औसत से 4.1 डिग्री अधिक, 1.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. The post Kashmir Weather: ठंड से कांप रहा कश्मीर, गुलमर्ग और पहलगाम में पारा शून्य से नीचे, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top