Hot News

January 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगर फोन लेने का प्लान है तो जरा रुकिए, कल लॉन्च हो रहा Redmi Note 15 5G, देखें कैसा होगा कैमरा और बैटरी

Redmi Note 15 5G: Redmi हिंदुस्तान में कल अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले ही Xiaomi ने फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां कन्फर्म कर दी हैं. आपको बता दें Redmi Note 15 5G को हिंदुस्तान में 6 जनवरी को सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में Redmi Pad 2 Pro भी पेश किया जाएगा और कंपनी इसे देशभर के दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीम भी करेगी. आइए लॉन्च से पहले एक नजर डाल लेते हैं इस फोन में क्या खास मिलने वाला है.  Redmi Note 15 5G के फीचर्स डिस्प्ले Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा. कंपनी का दावा है कि यह स्क्रीन 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. इसमें Hydro Touch 2.0 सपोर्ट और TÜV ट्रिपल आई केयर सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो फोन में IP66 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाती है. हालांकि, इसे पानी में पूरी तरह डुबोकर इस्तेमाल करने के लिए नहीं बनाया गया है. प्रोसेसर फोन को अंदर से देखें तो Redmi Note 15 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है. Redmi का दावा है कि यह फोन करीब 48 महीने तक बिना लैग के स्मूद परफॉर्मेंस देगा, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में लंबे समय तक चलने वाला एक मजबूत ऑप्शन बनता है. यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आएगा. बैटरी Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन करीब 1.6 दिन तक चल सकता है. Redmi के मुताबिक, यह बैटरी लगभग पांच साल तक अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई है. कैमरा कैमरे की तरफ आएं तो इसमें 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है. कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. टीजर इमेज से संकेत मिलता है कि पीछे एक और कैमरा सेंसर और LED फ्लैश भी दिया गया है. यह भी पढ़ें: Realme के धाकड़ मॉडल्स की कीमत में हुई भारी कटौती, लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदने का मिल रहा बढ़िया मौका The post अगर फोन लेने का प्लान है तो जरा रुकिए, कल लॉन्च हो रहा Redmi Note 15 5G, देखें कैसा होगा कैमरा और बैटरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्तन बेचने वाले पिता का गर्व बनीं IAS नमामि, बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

IAS Namami Bansal Success Story: कई घरों में रोजी रोटी की चिंता बच्चों के सपनों को छोटा कर देती है. लेकिन ऋषिकेश की नमामि बंसल ने हालात के आगे झुकने के बजाय उनसे टकराने का फैसला किया. जिस घर में पिता बर्तन बेचकर परिवार चलाते थे, उसी घर से एक दिन IAS बनने का सपना निकला. उत्तराखंड के ऋषिकेश से निकलकर ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल करना उनके संघर्ष और मेहनत की सच्ची कहानी बयां करता है. IAS Namami Bansal Success Story: कौन हैं नमामि बंसल? नमामि बंसल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ. उनके पिता बर्तन बेचने का काम करते थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी. इसके बावजूद घर में पढ़ाई को हमेशा सबसे ज्यादा अहमियत दी गई. नमामि के माता पिता ने कभी हालात को उनकी उड़ान के बीच नहीं आने दिया. परिवार पर बोझ न बनते हुए नमामि ने खुद को आगे बढ़ाने का फैसला किया. पढ़ाई में काफी तेज नमामि बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने कक्षा 10वीं में 92.4 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण यहीं नहीं रुका. उन्होंने ओपन यूनिवर्सिटी से एमए इकोनॉमिक्स किया और वहां टॉपर रहीं. उनकी मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्हें राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. UPSC का सपना एमए पूरा करने के बाद नमामि ने अपने बचपन के सपने UPSC की तैयारी शुरू की. पढ़ाई में हमेशा टॉपर रहने के बावजूद UPSC की राह आसान नहीं थी. उन्हें लगातार तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा. कई बार मन टूटने की स्थिति आई, लेकिन उन्होंने हार मानने से इनकार कर दिया. बिना कोचिंग के उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा रखा और अपनी गलतियों से सीखते हुए तैयारी को और मजबूत किया. अनुशासन और आत्मविश्वास का नतीजा आखिरकार सामने आया. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2017 में नमामि बंसल ने ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर ली. उनका नाम देश के टॉप IAS अधिकारियों में शामिल हो गया. नमामि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और छात्रों को मोटिवेट करती हैं. यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर श्रुति शर्मा की मार्कशीट, लिखित परीक्षा में 932 मार्क्स The post बर्तन बेचने वाले पिता का गर्व बनीं IAS नमामि, बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

US Removed Leaders: अमेरिका ने कई नेताओं को सत्ता से हटाया, लेकिन वेनेजुएला का मामला अलग क्यों है, जानें

US Removed Leaders:  रविवार की सुबह अमेरिका ने दुनिया में कम देखे गए कदम उठाए. अमेरिकी विशेष सेनाओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके घर से गिरफ्तार किया और अमेरिका ले गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क में ड्रग्स और आतंकवाद के मामले में मुकदमा चलेगा. अमेरिका ने हमेशा से यह तरीका अपनाया है कि किसी नेता को अस्वीकार्य घोषित किया जाए, सैन्य बल का इस्तेमाल किया जाए और प्रशासन बदली जाए. लेकिन इस बार मामला पहले से कहीं अधिक जटिल और संवेदनशील है. US Removed Leaders in Hindi: अमेरिका के पहले के हस्तक्षेप इतिहास में अमेरिका और उसके सहयोगियों ने कई देशों में सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप किया है. 1953 में ब्रिटिश गुयाना (अब गयाना) में चुने गए प्रधानमंत्री चेड्डी जगन की प्रशासन केवल 133 दिनों में गिरा दी गई, क्योंकि उनके सुधार ब्रिटिश व्यापार हितों को नुकसान पहुंचा सकते थे. 1965 में डोमिनिकन रिपब्लिक में राष्ट्रपति जुआन बोश को सत्ता में लौटने से रोकने के लिए अमेरिका ने 22,000 सैनिक भेजे. 1983 में ग्रेनेडा में प्रधानमंत्री मॉरिस बिशप की हत्या के बाद अमेरिका ने सैनिक तैनात किए. 1989 में पनामा में जनरल मैनुएल नॉरीगा को हटाने के लिए 24,000 अमेरिकी सैनिक भेजे गए. 2004 में हैती के राष्ट्रपति जीन-बर्ट्रेंड अरिस्टिड को सत्ता से हटाकर अफ्रीका भेजा गया. इसके अलावा, 1953 में ईरान के प्रधानमंत्री मोहम्मद मोसाद्देक, 1954 में ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जैकोबो आर्बेंज गुस्मन, और 1973 में चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलेंडे को हटाने में अमेरिका की भूमिका रही. चिली में यह सैन्य तख्तापलट जनरल ऑगस्टो पिनोचेत के नेतृत्व में हुआ और इसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA भी शामिल थी. (US Removed Leaders From Power Invaded Several Countries in Hindi) मादुरो का मामला क्यों अलग है? वेनेजुएला एक बड़ा देश है, जिसकी जनसंख्या लगभग 3 करोड़ है और उसकी सेना अमेरिकी हमलों के लिए लंबे समय से तैयार है. पहले के हस्तक्षेप का वैश्विक संदर्भ अलग था, लेकिन अब मादुरो के खिलाफ अभियान पूरी दुनिया की नजरों में है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्टावो पेट्रो ने इसे लैटिन अमेरिका की संप्रभुता पर हमला कहा. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने इसे अत्यंत खतरनाक उदाहरण बताया. मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबॉम ने इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन कहा. फ्रांस के विदेश मंत्री ने इसे बल के गैर-उपयोग के सिद्धांत का उल्लंघन बताया. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. इस कारण से कोलंबिया ने वेनेजुएला सीमा पर सैनिक तैनात कर दिए, और गुयाना ने अपनी सुरक्षा योजनाएं सक्रिय कर दी हैं. विशेषज्ञ अभी यह नहीं बता पा रहे कि अमेरिका आगे और कोई ऑपरेशन करेगा या नहीं. मादुरो और उनकी पत्नी पर आरोप अमेरिका ने मादुरो और उनकी पत्नी पर नार्को-टेररिज्म और ड्रग्स के गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों को न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा और उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी हो सकती है. नेतृत्वक विश्लेषकों का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और अब सत्ता कानून की बजाय व्यक्तिगत पसंदों पर भारी हो रही है. अमेरिका की रणनीति और वैश्विक प्रतिक्रिया इतिहास में अमेरिका ने उन देशों में हस्तक्षेप किया, जहां उसकी प्रशासनों को खतरा महसूस हुआ. लेकिन 2026 का वेनेजुएला पहले के छोटे देशों जैसा नहीं है. यह बड़ा देश है, जिसकी सेना मजबूत है. मादुरो के खिलाफ अभियान के कारण कई देशों ने निंदा की. कोलंबिया ने इसे ‘संप्रभुता पर हमला’ कहा. ब्राजील ने इसे ‘अत्यधिक खतरनाक उदाहरण’ बताया. मेक्सिको ने इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन कहा. फ्रांस और संयुक्त राष्ट्र ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. इससे लैटिन अमेरिका में विभाजन और बढ़ गया है. कोलंबिया ने सीमा पर सेना तैनात की, और गुयाना ने सुरक्षा योजनाएं सक्रिय की. विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं कि क्या अमेरिका इस तरह की बेमियादी प्रतिबद्धता के लिए तैयार है. वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने इसे “आपराधिक आक्रमण” कहा और लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया. ये भी पढ़ें: Trump Eye On 5 Countries: वेनेजुएला के बाद ट्रंप की नजर अब 5 और देशों पर, ग्रीनलैंड और कोलंबिया भी खतरे में Cuban Soldiers: मादुरो के घर क्या कर रहे थे क्यूबाई सैनिक? ट्रंप के कमांडो ने किया ढेर The post US Removed Leaders: अमेरिका ने कई नेताओं को सत्ता से हटाया, लेकिन वेनेजुएला का मामला अलग क्यों है, जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

400 रुपये से कम में Airtel दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में फ्री गूगल स्टोरेज और AI का फायदा

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको महीने बढ़ अच्छा-खासा डेटा का फायदा मिले, तो फिर ये समाचार ध्यान से जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. यानी कि हर दिन जितना चाहे उतने डेटा का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि यह प्लान पूरे महीने भर चलेगा और इसकी कीमत 400 रुपये से भी कम है. एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई सारे मंथली प्लानस शामिल हैं, जिसमें 28 और 30/31 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में आपको पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि अगर आप आज 5 जनवरी को इस प्लान को रिचार्ज करते हैं, तो फिर आपको अगला रिचार्ज अगले महीने 5 फरवरी को करना होगा. 379 रुपये वाले एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स महीने भर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, डेटा कि बात करें तो इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान मिलेंगे ये भी बेनिफिट्स एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के अलावा, 30GB गूगल क्लाउड स्टोरेज, फ्री एप्पल म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और पूरे 12 महीने के लिए फ्री Perplexity AI Pro का फायदा मिलेगा. किसके लिए बेस्ट है ये प्लान? एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है, जिन्हें डेली ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. खासकर 5G यूजर्स जिन्हें अनलिमिटेड डेटा, एप्पल म्यूजिक या गूगल स्टोरेज का फायदा चाहिए, वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: 1399 रुपये में पूरे परिवार की मौज, Airtel के पोस्टपेड प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा, OTT और भी बहुत कुछ यह भी पढ़ें: कम डेटा और ज्यादा कॉलिंग के लिए बेस्ट है Airtel का ये प्लान, जानें पूरी डिटेल The post 400 रुपये से कम में Airtel दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में फ्री गूगल स्टोरेज और AI का फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bread Poha Recipe: शाम के नाश्ते में फटाफट बनाएं ब्रेड पोहा, बच्चे भी खूब करेंगे पसंद

Bread Poha Recipe: शाम के नाश्ते में आपने पोहा तो कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी ब्रेड पोहा खाया है. एक बार आप रोजाना वाले पुराने पोहा को साइड करके इस नए पोहा को ट्राई करके देखें. इसका मनपसंद स्वाद आपका दिल जीत लेगा और फिर हर दिन आप नाश्ते में यही खाना पसंद करेंगे. आमतौर पर ब्रेड तो हर घर में उपलब्ध होता ही है. सुबह की जल्दबाजी में ब्रेड पोहा बनाना बहुत ही आसान है. अब इसकी रेसिपी बताते हैं. ब्रेड पोहा बनाने की सामग्री ब्रेड – 3-4 (छोटे टुकड़ों में कटा) मूंगफली – आधा कप रोस्टेड हल्दी पाउडर – आधा चम्मच नमक – स्वादानुसार हरी मटर – आधा कप रिफाइंड तेल – 2 चम्मच प्याज – 1 हींग पाउडर – चुटकी भर करी पत्ता – 4-5 हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई साबुत लाल मिर्च – 1 नींबू का रस – 1 चम्मच धनिया पत्ती इसे भी पढ़ेंं: Oats Poha Recipe: खाने में बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट है ओट्स पोहा, झटपट करें तैयार ब्रेड पोहा बनाने का तरीका ब्रेड पोहा बनाने के लिए कड़ाही में तेल डाल कर गर्म कर लें. फिर गर्म तेल में साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर चलाएं. इसमें आप कटी प्याज, हरी मटर डालें और थोड़ी देर तक पकने दें. इसके बाद आप इसमें मूंगफली डाल दें. फिर आप इसमें ब्रेड डाल दें और अच्छी तरह से चला दें. अब फिर इसमें हल्दी, नमक और हींग पाउडर डालें. हरी मिर्च को तेल में पहले डालने की बजाय ब्रेड डालते समय मिला सकते हैं.   अब आप इसमें हल्का पानी छिड़क दें और फिर नींबू का रस डाल दें. अंत में गैस बंद करके इसे प्लेट में निकाल लें. फिर ऊपर से बारीक कटी धनिया की पत्ती से डालकर सर्व कर दें. इसे भी पढ़ेंं: Tomato Poha Recipe: सर्दियों में लेना है ब्रेकफास्ट का मजा, तो फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी इसे भी पढ़ेंं: Murmura Poha Recipe: ब्रेकफास्ट में खाना है कुछ नया, तो मिनटों में बनाएं मुरमुरा पोहा The post Bread Poha Recipe: शाम के नाश्ते में फटाफट बनाएं ब्रेड पोहा, शिशु भी खूब करेंगे पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: ‘रिटायरमेंट से पहले ही VRS दिलवा दूंगा…’, भागलपुर में जमीन विवाद की सुनवाई में DCLR पर भड़के विजय सिन्हा

Bihar Bhumi: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोमवार को भागलपुर में जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई की. इस दौरान एक शिकायत पर वे काफी नाराज दिखे और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब लटकाने-भटकाने का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस बीच होम गार्ड के चयनित जवानों ने भी नियुक्ति की मांग को लेकर डिप्टी सीएम के सामने हंगामा किया. एक्स आर्मी मैन की पीड़ा सुन भड़के विजय सिन्हा जनता दरबार में खरीक उस्मानपुर वार्ड नंबर-1 से पहुंचे एक्स आर्मी मैन बिंदेश्वरी मंडल ने अपनी पीड़ा बताई. उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में उनके नाना का निधन हो गया था. इसके बाद नाना के भाई के बेटे अशोक मंडल, बौकू मंडल, शत्रुघ्न मंडल और मोहन मंडल उनकी साढ़े तीन डिसमिल आवासीय जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. आरोप है कि जब भी वे म्यूटेशन कराने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है. बिंदेश्वरी मंडल ने बताया कि वे पिछले 25 साल से न्याय के लिए दौड़ रहे हैं. नवगछिया के सीओ प्रवीण कुमार वत्स के पास तीन बार आवेदन लेकर गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक बार सीओ के सामने ही आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. भागलपुर: भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में DCLR पदाधिकारी पर भड़के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा. कहा- रिटायरमेंट से पहले VRS दिलवा दूंगा. #Bhagalpur #LandReforms #JanKalyanSamvad #VijayKumarSinha #Bihar #BreakingNews #prabhatkhabar @VijayKrSinhaBih pic.twitter.com/e5O0QabWC1 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 5, 2026 15 दिन के अंदर मामले का समाधान करने का दिया निर्देश इस शिकायत पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भड़क गए. उन्होंने सीओ को 15 दिन के अंदर मामले का समाधान करने का निर्देश दिया. साथ ही सख्त लहजे में पूछा कि नौकरी में कितने दिन बचे हैं और क्या उन्हें वीआरएस चाहिए. डिप्टी सीएम ने कहा कि सही लोगों की मदद में लापरवाही की गई तो यह बिल्कुल ठीक नहीं होगा. ‘लटकाओ-भटकाओ वाला रवैया अब नहीं चलेगा’ डिप्टी सीएम ने कहा कि लटकाओ-भटकाओ वाला रवैया अब नहीं चलेगा. कुछ दिन पहले सहरसा में भी भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अंचल अधिकारियों और सीओ को सख्त निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि धोखाधड़ी और 420 के मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और हर अंचल से जनवरी में कम से कम दो मामलों में कार्रवाई शुरू की जाए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 14 तारीख से पहले कार्रवाई जरूरी है, ताकि गलत काम करने वालों में डर पैदा हो और आम लोगों को न्याय मिल सके. डिप्टी सीएम ने कहा कि नई प्रशासन के साथ नई कार्यप्रणाली (Working System) लागू हो रही है और सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा. अगर निर्देशों का पालन नहीं हुआ, तो कड़ी कार्रवाई तय है. Also Read: Bihar News: बिहार के प्रशासनी अस्पतालों को मिलेंगी 5 हजार से ज्यादा नई ANM, इसी महीने हो जाएगी पोस्टिंग The post Bihar Bhumi: ‘रिटायरमेंट से पहले ही VRS दिलवा दूंगा…’, भागलपुर में जमीन विवाद की सुनवाई में DCLR पर भड़के विजय सिन्हा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश में IPL प्रसारण पर लगा बैन, मुस्ताफिजुर को KKR से रिलीज करने के बाद आया बड़ा फैसला

IPL 2026 Broadcast: बांग्लादेश प्रशासन ने सोमवार को एक बडा फैसला लेते हुए देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. यह फैसला उस समय आया जब हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने स्क्वाड से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को रिलीज करने का निर्देश दिया. आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है. इस पूरे घटनाक्रम ने हिंदुस्तान और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट और स्पोर्ट्स कूटनीति से जुडे मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. मुस्तफिजुर को रिलीज करने के बाद बदला माहौल कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की कि उन्होंने IPL 2026 के लिए अपने स्क्वाड से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है. यह फैसला BCCI के निर्देश के बाद लिया गया. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए फ्रेंचाइजी को यह कदम उठाने के लिए कहा गया था. इसके बाद बांग्लादेश में इस फैसले को नेतृत्वक और सामाजिक नजरिये से देखा जाने लगा और मामला तेजी से तूल पकड गया. बांग्लादेश प्रशासन ने IPL प्रसारण पर लगाई रोक बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रेस इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट के जरिए बयान जारी कर कहा कि अगले आदेश तक आईपीएल मैचों और उससे जुडे सभी कार्यक्रमों का प्रसारण और टेलीकास्ट देश में बंद रहेगा. मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर सभी ब्रॉडकास्टर्स को सूचित कर दिया है. बांग्लादेश में आईपीएल की काफी लोकप्रियता रही है और हर साल लाखों दर्शक इसे देखते हैं. ऐसे में इस फैसले को दर्शकों के लिए बडा झटका माना जा रहा है. BREAKING:The Government of Bangladesh has directed that all broadcasts and telecasts of the Indian Premier League (IPL) be suspended in Bangladesh following the decision to drop Bangladeshi cricketer Mustafizur Rahman from the Kolkata Knight Riders squad. pic.twitter.com/GbWagPcFb7 — Sahidul Hasan Khokon (@SahidulKhokonbd) January 5, 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भी जताई चिंता इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से अनुरोध किया है कि 2026 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हिंदुस्तान में होने वाले उनके मैचों को किसी अन्य देश में स्थानांतरित किया जाए. बीसीबी ने सुरक्षा और सेफ्टी को लेकर चिंता जताई है. यह टूर्नामेंट हिंदुस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. बीसीबी का मानना है कि मौजूदा हालात में टीम का हिंदुस्तान आना सुरक्षित नहीं है. हरभजन सिंह का बयान पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुस्तान सभी टीमों का स्वागत करता है. उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश का हिंदुस्तान आना या न आना उनका खुद का फैसला है. हरभजन ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वह गलत है और अब इस मामले में अंतिम फैसला ICC को लेना चाहिए. उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि आईसीसी को सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए संतुलित निर्णय लेना होगा. क्रिकेट से आगे निकलता विवाद आईपीएल प्रसारण पर रोक और टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उठे सवालों ने यह साफ कर दिया है कि यह विवाद अब केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा. स्पोर्ट्स और नेतृत्व के बीच की दूरी एक बार फिर कम होती नजर आ रही है. आने वाले दिनों में आईसीसी और संबंधित बोर्ड्स के फैसले पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी क्योंकि इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर और हिंदुस्तान बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों पर पड सकता है. ये भी पढ़ें- IPL 2026 के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाएगा बांग्लादेश, मुस्तफिजुर को रिलीज करने से बढ़ा विवाद आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, IPL से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान के बयान ने मचाया बवाल Watch Video: KKR को बड़ा झटका, BCCI ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने का दिया आदेश, 9.2 करोड़ का नुकसान! The post बांग्लादेश में IPL प्रसारण पर लगा बैन, मुस्ताफिजुर को KKR से रिलीज करने के बाद आया बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CES 2026: LG ने पेश किया दुनिया का सबसे पतला OLED Smart TV, फोटो फ्रेम जैसा डिजाइन और 100 इंच का डिस्प्ले

CES 2026: दुनिया का सबसे बड़ा शो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो Consumer Electronics Show (CES) 2026 कल 6 जनवरी से शुरू होने वाला है. लेकिन इस इवेंट के शुरू होने से पहले ही LG ने अपने नये 2026 LG OLED evo W6 Smart TV से पर्दा उठा दिया है, जिसे कंपनी True Wireless Wallpaper TV भी कह रही है. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला OLED TV है, जिसकी मोटाई सिर्फ 9mm है. इसका डिजाइन बिल्कुल फोटो फ्रेम जैसा है, जो दीवार से पूरी तरह सटकर लग जाता है. खास बात यह है कि इस टीवी में कोई भी पोर्ट या तार सीधे स्क्रीन से जुड़ा नहीं होता, जिससे इसका लुक बेहद साफ और प्रीमियम नजर आता है. इसके साथ ही LG ने नया Gallery TV भी पेश किया है, जो सीधे तौर पर Samsung के The Frame को चुनौती देता है. 6 साल बाद Wallpaper OLED की शानदार वापसी LG ने पहली बार Wallpaper TV का कॉन्सेप्ट साल 2017 में दिखाया था, में W7 के साथ पेश किया था और इसकी खासियत एक बहुत पतला पैनल था, जो मैग्नेट का इस्तेमाल करके दीवार पर बिल्कुल चिपक जाता था. हालांकि, 2020 में LG OLED WX के लॉन्च के बाद इस लाइनअप को बंद कर दिया गया था. लेकिन अब छह साल के ब्रेक के बाद CES 2026 में कंपनी ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसे पूरी तरह वायरलेस बनाकर पेश किया है. इसके सभी पोर्ट्स और कनेक्शन एक अलग Zero Connect Box में दिए गए हैं, जिसे टीवी से करीब 10 मीटर दूर रखा जा सकता है. इससे टीवी स्क्रीन पर सिर्फ एक पावर केबल रहती है और पूरा सेटअप मिनिमल और एलिगेंट दिखता है. LG ने बताया कि उसका नया मॉडल सिर्फ 9mm-क्लास पतली बॉडी के साथ आता है और इसमें 100-इंच का बड़ा डिस्प्ले पैनल दिया गया है. इसके जरूरी कंपोनेंट्स का मिनिएचर वर्जन इसमें फिट किया गया है, जिससे डिजाइन और भी साफ-सुथरा नजर आता है. इसके अलावा, नया वॉल-माउंट सिस्टम टीवी को अब एज-टू-एज दीवार से पूरी तरह सटाकर लगाने की सुविधा देता है. फिलहाल LG ने साफ किया है कि यह टीवी अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है और आम बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है. LG के नये टीवी में क्या मिलेंगे फीचर्स और टेक्नोलॉजी? LG OLED evo W6 के फीचर्स कि बात करें, तो इसमें कंपनी ने नई Hyper Radiant Color Technology दी है, जिससे ब्राइटनेस, कलर और ब्लैक लेवल पहले से काफी बेहतर हो जाते हैं और स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन भी कम होता है. LG के मुताबिक, यह टीवी पुराने OLED मॉडल्स की तुलना में 3.9 गुना ज्यादा ब्राइट हो सकता है. इसकी स्क्रीन को Intertek की ओर से Reflection Free with Premium सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी रोशनी वाले कमरे में भी कम ग्लेयर देखने को मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए, इसमें नया Alpha 11 AI Processor Gen3 दिया गया है, जो पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल है. यह प्रोसेसर तस्वीर को नेचुरल बनाए रखने के लिए नॉइज रिडक्शन और डिटेलिंग पर एक साथ काम करता है. गेमिंग लवर्स के लिए भी यह टीवी शानदार है. क्योंकि, इसमें 165Hz 4K सपोर्ट, 0.1ms रिस्पॉन्स टाइम, NVIDIA G-SYNC, AMD FreeSync Premium और ALLM जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, LG ने Gallery+ फीचर भी दिया है, जिसमें 4,500 से ज्यादा आर्टवर्क्स, सिनेमैटिक विजुअल्स, गेम ग्राफिक्स, पर्सनल फोटोज और AI-जेनरेटेड इमेज मिलती हैं, वो भी मूड-मैचिंग म्यूजिक के साथ. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो टीवी webOS पर चलता है और इसमें नया Voice ID फीचर है, जो आपकी आवाज पहचानकर आपकी पर्सनल प्रोफाइल ओपन कर देता है. वहीं, डेटा सेफ्टी के लिए LG Shield दिया गया है, जो आपकी जानकारी और वॉयस प्रोफाइल को सुरक्षित रखता है. कुल मिलाकर, LG OLED evo W6 सिर्फ एक टीवी नहीं, बल्कि डिजाइन, वायरलेस टेक्नोलॉजी, AI और प्रीमियम एक्सपीरियंस का शानदार मेल है, जो आने वाले समय में स्मार्ट टीवी की परिभाषा बदल सकता है. Gallery TV का आर्ट फोकस वहीं, LG का नया Gallery TV खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो टीवी को दीवार की सजावट के तौर पर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं. यह टीवी आइडल होने पर फेमस पेंटिंग्स, सिनेमैटिक फोटोज और AI-जेनरेटेड इमेज दिखाता है. बेहतर आर्ट डिस्प्ले के लिए इसमें Gallery Mode, एंटी-रिफ्लेक्टिव पैनल और नया बेजल डिजाइन दिया गया है. LG ने बताया कि यह सीरीज 55-इंच और 65-इंच साइज में उपलब्ध होगी. यह भी पढ़ें: CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी, डिस्प्ले से सॉफ्टवेयर तक जानिए इसकी पूरी ताकत यह भी पढ़ें: क्या है Micro RGB, जो चर्चा में बना हुआ है? OLED से कितना अलग है ये डिस्प्ले, जानें दोनों के बीच का फर्क The post CES 2026: LG ने पेश किया दुनिया का सबसे पतला OLED Smart TV, फोटो फ्रेम जैसा डिजाइन और 100 इंच का डिस्प्ले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश में गोपालगंज-3 से नहीं लड़ पाएंगे गोविंद, हिंदू नेता से डरा यूनुस महकमा, शेख हसीना वाली सीट पर हुआ खेल

Bangladesh Election Gopalganj-3 Candidate Hindu Leader: बांग्लादेश चुनाव आयोग ने जातीय हिंदू महाजोट के एक गुट के महासचिव और हिंदू नेता एडवोकेट गोविंद चंद्र प्रमाणिक का नामांकन पत्र आगामी चुनावों के लिए रद्द कर दिया है. प्रमाणिक ने गोपालगंज-3 संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था. यह सीट पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा प्रतिनिधित्व की जा चुकी एक अहम निर्वाचन क्षेत्र मानी जाती है. चुनावी नियमों के अनुसार, इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार को 1% कम से कम 3,086 मतदाताओं के हस्ताक्षरयुक्त सहमति पत्र जमा करने होते हैं. सत्यापन के दौरान बांग्लादेश चुनाव आयोग के अधिकारियों को दस्तावेजों में गड़बड़ियां मिलीं. कई हस्ताक्षरों की पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके चलते नामांकन पत्र को अमान्य घोषित कर दिया गया. अब प्रमाणिक ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ अपील करने की घोषणा की है. फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंद चंद्र प्रमाणिक ने एएनआई से कहा, “मैं चुनाव आयोग के इस निर्णय के खिलाफ अपील करूंगा.” उन्होंने भरोसा जताया कि अपील प्रक्रिया के दौरान इस त्रुटि को ठीक किया जा सकता है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी से बीएनपी का चुनाव अभियान उफान पर है. ऐसे में शेख हसीना की छोड़ी हुई सीट पर अगर हिंदू समुदाय का जीतता है, तो बांग्लादेश के कट्टरपंथियों के लिए हार जैसी महसूस हो सकती है. इस सीट पर हिंदू मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है. हसीना इस सीट पर 1980 से लगातार जीतती आ रही थीं. हिंदुओं पर बढ़ रहे हमले बांग्लादेश में यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हिंदू समुदाय के लिए हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. बीते कुछ हफ्तों में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों और बढ़ती असुरक्षा को लेकर कई रिपोर्टें सामने आई हैं.  हाल ही में एक दर्दनाक घटना ने देशभर का ध्यान खींचा, जब खोकोन दास नामक एक हिंदू युवक की नए साल की पूर्व संध्या पर आग लगाए जाने के बाद मौत हो गई. आरोप है कि हमलावरों ने पहले उस पर धारदार हथियारों से हमला किया, फिर उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जान बचाने के प्रयास में खोकोन दास सड़क किनारे स्थित एक तालाब में कूद गया. उसकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर पहले शरीयतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में हालत बिगड़ने पर उसी रात उसे ढाका रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार इस मामले में बांग्लादेश की विशेष सुरक्षा बल रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. RAB-8 और ढाका स्थित खुफिया विंग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, RAB-14, CPC-2 किशोरगंज कैंप की एक टीम ने, कंपनी कमांडर एएसपी शाहजहान के नेतृत्व में, शनिवार देर रात करीब 1 बजे एक अभियान चलाकर किशोरगंज के बाजितपुर इलाके से नामजद आरोपियों सोहाग, रब्बी और पलाश को गिरफ्तार किया. शरीयतपुर के पुलिस अधीक्षक रौनक जहां ने बताया कि मौत से पहले खोकोन दास ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम बताए थे. लगातार हुए हिंदुओं पर हमले यह हमला बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले की बढ़ती कड़ी ही है. इससे पहले दीपू चंद्र दास नाम के फैक्ट्री कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला गया, लेकिन जनता का मन इससे भी नहीं भरा, उन्होंने दीपू को पेड़ से बांधकर आग लगा दिया. इसके बाद भी हत्याओं और हमलों का सिलसिला नहीं रुका. हिदुओं के घरों पर हमले किए गए, घर के बाहर से ताला लगाकर उनमें आग लगा दी गई. अमृत मंडल नाम के एक युवक की धारदार हथियार से हमला करके जान ले ली गई. यह सब बांग्लादेश में चुनावों के ऐलान होने के बाद से हो रहा है.  12 फरवरी को होंगे चुनाव 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना प्रशासन का पतन होने के बाद से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम प्रशासन चल रही है, वे इस शासन के मुख्य सलाहकार हैं. डेढ़ वर्षों से भी अधिक समय बीत जाने के बाद 12 फरवरी 2026 को चुनावों का ऐलान किया गया है. इस चुनाव के साथ मोहम्मद यूनुस द्वारा पेश किए गए जुलाई नेशनल चार्टर पर भी जनमत संग्रह किया जाएगा. यानी जनता को एक साथ दो वोट डालने होंगे.  ये भी पढ़ें:- अमेरिका की किस जेल में हैं निकोलस मादुरो? नरक जैसा और लगातार चलती त्रासदी मानी जाती है यहां की कैद  पाकिस्तान में अब कव्वाल पर दर्ज हो मुकदमा, ‘कैदी नंबर 804’ के लिए गाना गाने का लगा आरोप, कौन है यह शख्स? कड़ाके की ठंड में जर्मनी की राजधानी में बिजली गुल, वामंपथी ग्रुप ‘वोल्केनो’ का दावा; हमने अंधेरे में डाले 45000 घर The post बांग्लादेश में गोपालगंज-3 से नहीं लड़ पाएंगे गोविंद, हिंदू नेता से डरा यूनुस महकमा, शेख हसीना वाली सीट पर हुआ स्पोर्ट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dharmendra Prayer Meet Controversy: धर्मेंद्र के लिए रखी गईं अलग-अलग प्रेयर मीट पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारे परिवार का निजी मामला है

Dharmendra Prayer Meet Controversy: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के पिछले साल नवंबर में निधन के बाद उनका परिवार, करीबी दोस्त और लाखों फैंस गहरे सदमे में डूब गए थे. हालांकि, उनके निधन के बाद एक बात ने सभी का ध्यान खींचा कि आखिर क्यों धर्मेंद्र के लिए अलग-अलग जगहों पर प्रेयर मीट का आयोजन हुआ था. दरअसल, धर्म पाजी के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में पहली प्रार्थना सभा आयोजित की थी. उसी दिन धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं, ने अपने घर पर गीता पाठ का आयोजन किया. इसके बाद हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल ने 11 दिसंबर को दिल्ली में एक अलग प्रार्थना सभा रखी. इन अलग-अलग आयोजनों को लेकर काफी चर्चाएं हुईं. यहां तक कि मशहूर लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे ने दावा किया था कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले परिवार ने हेमा मालिनी को अलग-थलग कर दिया था. अब इसपर खूब हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए अलग प्रेयर मीट क्यों रखा? TOI से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, “यह हमारे परिवार का निजी मामला है. हमने आपस में बातचीत की है. मैंने अपने घर पर प्रार्थना सभा इसलिए रखी क्योंकि मेरे लोगों का ग्रुप अलग है. दिल्ली में इसलिए आयोजन किया क्योंकि मैं नेतृत्व में हूं और वहां मेरे दोस्तों और सहयोगियों के लिए यह जरूरी था. मथुरा मेरा निर्वाचन क्षेत्र है और वहां के लोग धर्म जी के बहुत बड़े फैंस हैं, इसलिए वहां भी प्रार्थना सभा रखी. मैंने जो किया, उससे मैं संतुष्ट हूं.” म्यूजियम में बदलेगा धर्मेंद्र का लोनावाला फार्महाउस? जब उनसे पूछा गया कि क्या धर्मेंद्र के लोनावाला फार्महाउस को फैंस के लिए म्यूजियम में बदला जाएगा, तो हेमा मालिनी ने कहा, “मुझे लगता है कि सनी इस तरह की योजना बना रहे हैं. वह जरूर कुछ करेंगे. सब कुछ अच्छे तरीके से चल रहा है. इसलिए इस बात को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है कि दो अलग-अलग परिवार हैं. हम सब बिल्कुल ठीक हैं.” हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि वह अब दोबारा काम पर लौट रही हैं, क्योंकि ऐसा करने से धर्म जी खुश होते. उन्होंने कहा कि जिंदगी को आगे बढ़ाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है. यह भी पढ़ें- Border vs Border 2 Box Office: रिकॉर्ड तोड़ने पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कोई भी नहीं तोड़ सकता The post Dharmendra Prayer Meet Controversy: धर्मेंद्र के लिए रखी गईं अलग-अलग प्रेयर मीट पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारे परिवार का निजी मामला है appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top