Hot News

January 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shiv Mantra: साल के पहले सोमवार पर करें शिव मंत्र जाप, दूर होंगी बाधाएं

Shiv Mantra: भगवान शिव को महादेव कहा गया है, क्योंकि वे केवल संहार के प्रतीक नहीं, बल्कि चेतना, नवसृजन और करुणा के अधिष्ठाता हैं. शिव भक्ति व्यक्ति को बाहरी कष्टों से ही नहीं, बल्कि भीतर चल रहे द्वंद्व, भय और असंतुलन से भी मुक्त करने की क्षमता रखती है. शास्त्रों में वर्णित शिव मंत्रों का नियमित जाप मन, कर्म और भाग्य—तीनों स्तरों पर गहरा प्रभाव डालता है. आज 5 जनवरी 2026, नए साल का पहला सोमवार है. यह दिन शिव साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि आज श्रद्धा से इन मंत्रों में से किसी एक का भी जाप किया जाए, तो वर्ष की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और शिव कृपा के साथ होती है. महामृत्युंजय मंत्र — संकटों से सुरक्षा का कवच यह मंत्र भय, रोग और अनिश्चितता के समय संबल देता है. माना जाता है कि इसके जाप से मानसिक शक्ति बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. पंचाक्षर मंत्र — आत्मशुद्धि और स्थिरता का सूत्र “ॐ नमः शिवाय” शिव भक्ति का मूल मंत्र है. इसका नियमित जप मन को शांत करता है, नकारात्मक विचारों को दूर करता है और भीतर छिपी चेतना को जागृत करता है. शिव गायत्री मंत्र — विवेक और सही निर्णय की प्रेरणा यह मंत्र बुद्धि को तेज करता है और जीवन में सही दिशा चुनने की शक्ति देता है. साधक में आत्मविश्वास और आत्मिक जागृति का विकास होता है. रुद्र मंत्र — नकारात्मकता से मुक्ति का साधन इस मंत्र के जाप से मानसिक बोझ, भय और बाधाओं में कमी आती है. यह भीतर और बाहर की नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने में सहायक माना गया है. शिव–शक्ति एकत्व मंत्र — संतुलन और पूर्णता का अनुभव यह मंत्र जीवन में पुरुष और प्रकृति, स्थिरता और शक्ति के संतुलन का प्रतीक है. इससे मानसिक और भावनात्मक स्थिरता मिलती है. ये भी पढ़ें: सोमवार की सुबह भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव नियमित शिव मंत्र साधना से जीवन में शांति, साहस और स्थिरता आती है. महादेव की कृपा से असंभव भी संभव बन सकता है. हर सोमवार—ॐ नमः शिवाय The post Shiv Mantra: साल के पहले सोमवार पर करें शिव मंत्र जाप, दूर होंगी बाधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की लिस्ट तैयार, 7 महीने में 15 एनकाउंटर, सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन

Bihar News: बिहार में मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है. नए साल पर अपराध पर विराम लगाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस की तरफ से बड़े संकेत दिए गए हैं. जिसके मुताबिक, इस बार अपराध पर नकेल ढीली नहीं पड़ेगी. पुलिस मुख्यालय और स्पेशल टॉस्क फोर्स ने मिलकर राज्य के टॉप 10 और हर जिले के टॉप 10 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट तैयार कर ली है. बिहार पुलिस का ये है लक्ष्य लक्ष्य साफ है अपराधियों को किसी भी हाल में कानून के हवाले करना है. साल के पहले ही दिन दानापुर में भाग रहे एक कुख्यात को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब हर इलाके में विशेष टीम लगातार इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है. लिस्ट में शामिल ज्यादातर आरोपी हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगवार जैसे मामलों में वांछित हैं. ‘अपराधमुक्त बिहार सिर्फ घोषणा नहीं बल्कि लक्ष्य’ साथ ही कई पर इनाम घोषित हैं और पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए खुफिया नेटवर्क और तकनीकी निगरानी दोनों तेज कर दी है. पिछले महीनों में बढ़ती वारदातों से प्रशासन पर दबाव था. गृह विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ संकेत दिया है कि अपराधमुक्त बिहार सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि लक्ष्य है और इसी के तहत अभियान चल रहा है. पटना, कोसी, मगध और शाहाबाद के टॉप अपराधी पटना जिले के टॉप अपराधी: भोला सिंह, मनोज सिंह, सुजीत मंडल, राजीव महतो, एमपी यादव.कोसी क्षेत्र के टॉप अपराधी: जानेश्वर यादव, गणेश ऋषि, देवललित कुमार मेहता, वीरेंद्र राय.मगध क्षेत्र के टॉप अपराधी: धर्मवीर महतो, आलोक सिंह, पल्टन सिंह, दीपक रवानी, संतोष गोस्वामी, अमित तिवारी.शाहाबाद क्षेत्र के टॉप अपराधी: दिलीप कुमार, रिंकू यादव, विजय पांडेय, शहनाज अंसारी, पप्पू कुमार, संजय तिवारी, डिंपल सिंह. सात महीने में 15 एनकाउंटर बिहार स्पेशल टॉस्क फोर्स ने जिला पुलिस के साथ मिलकर सात महीनों में 15 एनकाउंटर किए हैं. इन अभियानों में एक माओवादी और एक बदमाश को मार गिराया गया. 14 अपराधियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कई राज्यों में दबिश देकर इनामी अपराधियों को पकड़ा और गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ा. हाल के ही मामलों में देखा जाए तो छपरा, गोपालगंज, बेगूसराय और पटना इलाके में बड़े ऑपरेशन हुए. Also Read: गन्ना मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान! अब बिहार में शुरू होगी बंद पड़ी चीनी मिल, प्रशासन ने बनाई कमेटी  The post Bihar News: मगध से लेकर कोसी तक टॉप अपराधियों की लिस्ट तैयार, 7 महीने में 15 एनकाउंटर, सम्राट चौधरी का एक्शन मोड ऑन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

US वेनेजुएला पर शासन नहीं, बल्कि मजबूर करेगा… विदेश मंत्री ने बताया अब क्या चाहता है अमेरिका

US Venezuela Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को यह संकेत दिया कि वेनेजुएला के रोजमर्रा के प्रशासन में अमेरिका की कोई सीधी भूमिका नहीं होगी, सिवाय इसके कि वह देश पर पहले से लागू ‘तेल नाकेबंदी’ को सख्ती से लागू करता रहेगा. यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के ठीक एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद अमेरिका इस लातिन अमेरिकी देश का संचालन करेगा. रुबियो की टिप्पणी को इस आशंका को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है कि सत्ता परिवर्तन के लिए की गई आक्रामक अमेरिकी कार्रवाई कहीं वेनेजुएला में लंबे समय तक चलने वाले विदेशी हस्तक्षेप या विफल राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में न बदल जाए. रुबियो का यह रुख ट्रंप के उन व्यापक लेकिन अस्पष्ट बयानों से अलग दिखाई देता है, जिनमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका कम-से-कम अस्थायी तौर पर तेल-संपन्न इस देश का ‘शासन’ संभालेगा. ट्रंप की टिप्पणियों से इस बात के संकेत मिले थे कि कराकस को वॉशिंगटन के नियंत्रण में रखने के लिए किसी तरह की प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जा सकती है. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, “हम देश को तब तक चलाएंगे, जब तक एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता परिवर्तन संभव नहीं हो जाता.” वेनेजुएला पर तेल प्रतिबंध जारी रहेगा हालांकि, रुबियो ने अपेक्षाकृत संतुलित दृष्टिकोण रखते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिका उस तेल प्रतिबंध को जारी रखेगा, जो मादुरो को शनिवार सुबह सत्ता से हटाए जाने से पहले ही प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर लागू था, और उसी दबाव का इस्तेमाल वेनेजुएला में नीतिगत बदलाव सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा. हालाँकि उन्होंने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी की संभावना से इनकार नहीं किया, लेकिन कहा कि अमेरिका की मौजूदा “फोर्स पोस्चर” ड्रग तस्करी करने वाली नौकाओं और प्रतिबंधित टैंकरों को रोकने में सक्षम है.  जनता के हित में संचालित करने के तरीके में बदलाव आएगा सीबीएस के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन’ में बोलते हुए रुबियो ने कहा, “जब राष्ट्रपति इस तरह की बात करते हैं, तो उनका आशय इसी तरह के नियंत्रण से होता है.” उन्होंने आगे कहा, “हम उस नाकेबंदी को बनाए रखेंगे और हमें उम्मीद है कि इससे न केवल तेल उद्योग को जनता के हित में संचालित करने के तरीके में बदलाव आएगा, बल्कि मादक पदार्थों की तस्करी पर भी रोक लगेगी.” रुबियो ने यह भी कहा कि प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर लागू नाकेबंदी अभी प्रभावी है और यह अमेरिका के पास मौजूद एक बेहद शक्तिशाली दबाव का साधन है, जो तब तक जारी रहेगा जब तक ऐसे बदलाव नहीं दिखते जो न सिर्फ अमेरिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाएँ, बल्कि वेनेजुएला के लोगों के लिए बेहतर भविष्य का रास्ता भी खोलें. ट्रंप की मंशा को गलत समझा गया इस नाकेबंदी के तहत अमेरिका अब तक वेनेजुएला के कई तेल टैंकरों को जब्त कर चुका है. वहीं, शनिवार को फ्लोरिडा में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने छह से ज्यादा बार यह दोहराया कि अमेरिका वेनेजुएला का शासन संभालेगा, जिससे कुछ डेमोक्रेट नेताओं के बीच चिंताएँ और गहरी हो गईं. इस बयान से उनके अपने रिपब्लिकन गठबंधन के कुछ हिस्सों में भी बेचैनी देखी गई, खासकर “अमेरिका फर्स्ट” समर्थकों में, जो विदेशी हस्तक्षेप के विरोधी हैं. साथ ही, इराक और अफगानिस्तान में हुए पुराने राष्ट्र-निर्माण अभियानों को याद करने वाले विश्लेषकों में भी चिंता बढ़ी. रुबियो ने इस आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप की मंशा को एक “विदेश नीति प्रतिष्ठान” ने गलत समझा है, जो मध्य पूर्व पर ही केंद्रित रहता है. रुबियो ने कहा, “पूरी विदेश नीति व्यवस्था को लगता है कि हर स्थिति लीबिया है, हर जगह इराक है, हर जगह अफगानिस्तान है. यह मध्य पूर्व नहीं है. और यहाँ हमारा मिशन बिल्कुल अलग है. यह पश्चिमी गोलार्ध है.” रुबियो ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका मादुरो के अधीनस्थों को, जो अब सत्ता संभाले हुए हैं, शासन चलाने के लिए समय देगा. उन्होंने कहा, “हम हर चीज़ का आकलन इस आधार पर करेंगे कि वे क्या करते हैं, और हम देखेंगे कि वे क्या करते हैं.”  अमेरिका में मादुरो पर चलेगा केस, सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी शनिवार (3 जनवरी) देर दोपहर मादुरो न्यूयॉर्क सिटी के उत्तरी उपनगरों के एक छोटे हवाई अड्डे पर पहुँचे. इससे पहले रात के अंधेरे में एक अभियान के तहत उन्हें और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कराकस स्थित एक सैन्य अड्डे में उनके घर से बाहर निकाला गया था. हवाई अड्डे पर पहुँचने के बाद मादुरो को हेलीकॉप्टर से मैनहैटन ले जाया गया, जहाँ बख्तरबंद वाहन सहित कई कानून प्रवर्तन गाड़ियाँ उन्हें पास स्थित अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) कार्यालय ले जाने के लिए मौजूद थीं. मादुरो सोमवार (5 जनवरी) को मैनहैटन की संघीय अदालत में पहली बार पेश होने वाले हैं. मादुरो प्रशासन ने इस कार्रवाई को “साम्राज्यवादी” करार दिया. इस दंपती पर अमेरिका में नार्को-आतंकवाद (नशीले पदार्थों से जुड़ी आतंकवादी साजिश) में शामिल होने के आरोप हैं. इस बीच, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका से मादुरो को रिहा करने की मांग की और उन्हें देश का वैध नेता बताया. वहीं, देश की सर्वोच्च अदालत ने रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया. मादुरो पर आरोप अमेरिका में कोकीन की बाढ़ लाई मादुरो की इस नाटकीय गिरफ्तारी के साथ ट्रंप प्रशासन द्वारा वेनेजुएला के तानाशाही नेता पर डाले गए दबाव अभियान और महीनों की गुप्त योजना का अंत हुआ. कानूनी विशेषज्ञों ने इस अभियान की वैधता पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि इसे कांग्रेस की मंजूरी के बिना अंजाम दिया गया. अमेरिका मादुरो को वेनेजुएला का वैध नेता नहीं मानता. मादुरो और अन्य वेनेजुएला अधिकारियों पर 2020 में नार्को-आतंकवादी साजिश के आरोप तय किए गए थे. शनिवार (3 जनवरी) को न्याय विभाग ने मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ एक नया अभियोग जारी किया, जिसमें उनकी प्रशासन को “भ्रष्ट और अवैध शासन” बताया गया, जो ड्रग तस्करी के जरिए अमेरिका में कोकीन की बाढ़ लाने में शामिल रहा.  ये भी पढ़ें:- धमकी देना बंद करें, हम अपना आईलैंड नहीं देंगे, अब इस देश की प्रधानमंत्री ने ट्रंप से की अपील मादुरो

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Birthday Surprise Ideas For Friend: कम खर्च में दोस्त को दें सबसे प्यारा बर्थडे सरप्राइज, अपनाएं ये शानदार आइडियाज

Birthday Surprise Ideas For Friend: दोस्त हमारे लिए बहुत खास होते हैं. इनके साथ हमारी हंसी-मजाक, दुख-सुख और ढेर सारी यादें जुड़ी होती हैं. ऐसे में जब दोस्त का जन्मदिन आता है, तो हम चाहते हैं कि उनका दिन सबसे खास बने. इस खास मौके के लिए महंगे गिफ्ट से ज्यादा जरूरी होता है प्यार और अपनापन मिलना. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं बर्थडे के खास मौके पर अपने दोस्त को सरप्राइज देने के लिए सबसे बेस्ट आइडियाज.  अपने हाथों से केक बनाएं दोस्त के जन्मदिन पर अपने हाथों से बनाया हुआ केक सबसे खास सरप्राइज हो सकता हैं. आप घर पर ही सिंपल सा केक बना सकते हैं. केक बनाकर उसपर दोस्त का नाम लिखें और उनकी पसंद के अनुसार सजावट करें. जब दोस्त को पता चलेगा कि आपने उनके लिए खुद केक बनाए है, तो उन्हें बहुत खुशी होगी.  पहली बार मिले थे, वहां लेकर जाएं आप और आपके दोस्त जहां पहली बार मिले थे, जन्मदिन के दिन उन्हें उसी जगह लेकर जाएं. इसके बाद आप वहां जाकर पुरानी बातें याद करें और कुछ तस्वीरें लें. ये सरप्राइज उन्हें आपकी शुरुआत की दोस्ती से लेकर आज की दोस्ती की याद दिलाएगा.  सरप्राइज पार्टी प्लान करें दोस्त के लिए एक छोटी सी सरप्राइज पार्टी प्लान करें. जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हो पाए. कमरे को गुब्बारों और लाइट्स से सजाएं. जैसे ही आपके दोस्त अंदर आए, सब मिलकर “हैप्पी बर्थडे” बोलें. ये प्यारा सरप्राइज दोस्त को बहुत खुश कर देगा और उन्हें स्पेशल फील कराएगा.  यह भी पढ़ें: Birthday Gift Ideas For Best Friend: बेस्ट फ्रेंड के बर्थडे को खास बनाने के लिए ये है सबसे प्यारे गिफ्ट आइडियाज  मेमोरी बॉक्स या एल्बम आप अपने दोस्त के साथ बिताए गए पलों की तस्वीरों से एक फोटो एल्बम या मेमोरी बॉक्स बना सकते हैं. उसमें छोटे-छोटे नोट्स लिखें कि वह पल आपके लिए क्यों खास है. ये गिफ्ट आपके दोस्त लंबे समय तक संभाल कर रखेगा और हर बार देखकर आपको याद करेगा.  हैंडमेड कार्ड या लेटर लिखें आजकल लोग ऑनलाइन मैसेज भेज देते हैं, लेकिन हाथ से लिखा हुआ कार्ड या लेटर बहुत खास होता है. अपने दोस्त के लिए एक प्यारा सा कार्ड बनाएं और उसमें दिल की बात लिखें. ये सरप्राइज भले ही छोटा हो, लेकिन इसका मतलब बहुत गहरा होता है.  यह भी पढ़ें: Birthday Surprise Ideas: बहन के बर्थडे पर फूलों से लेकर मूवी नाइट तक, ये सरप्राइज बनाएंगे उनका दिन यादगार यह भी पढ़ें: Wedding Gift Ideas For Groom: शादी में दूल्हे राजा को दें दमदार गिफ्ट्स, बजट में आसानी से आ जाएगा फिट The post Birthday Surprise Ideas For Friend: कम खर्च में दोस्त को दें सबसे प्यारा बर्थडे सरप्राइज, अपनाएं ये शानदार आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Monday Astrology Mistakes: सोमवार की सुबह भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव

Monday Astrology Mistakes:  सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन की गई छोटी-सी भूल भी शिव कृपा में बाधा बन सकती है. इसलिए सोमवार की सुबह कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. सोमवार को देर तक न सोएं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करना शुभ होता है. देर तक सोना आलस्य और तमोगुण को बढ़ाता है, जिससे शिव कृपा कम हो सकती है. बिना स्नान पूजा करना है वर्जित सोमवार को भगवान शिव की पूजा बिना स्नान किए नहीं करनी चाहिए. शास्त्रों में कहा गया है कि अशुद्ध शरीर से की गई पूजा निष्फल हो जाती है. स्नान के बाद ही शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें. मांस-मदिरा से बनाएं दूरी सोमवार के दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन पूर्णतः वर्जित माना गया है. ऐसा करने से शिवजी रुष्ट होते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. कटु वचन और झूठ बोलने से बचें भगवान शिव सरलता और सत्य के प्रतीक हैं. सोमवार की सुबह किसी से झगड़ा करना, अपशब्द कहना या झूठ बोलना अशुभ माना जाता है. इससे मानसिक अशांति और ग्रह दोष बढ़ सकता है. तुलसी और केतकी का फूल न चढ़ाएं शिवलिंग पर तुलसी पत्र और केतकी का फूल अर्पित करना वर्जित है. पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार इनसे शिवजी प्रसन्न नहीं होते. इसके स्थान पर बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल अर्पित करें. नमक और खट्टा भोजन न खाएं सोमवार व्रत रखने वाले लोगों को सुबह नमक और खट्टे पदार्थों से परहेज करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे व्रत का पुण्य कम हो जाता है. ये भी देखें: साल के पहले सोमवार पर करें शिव मंत्र जाप, दूर होंगी बाधाएं शिव भक्ति से मिलेगा मनचाहा फल यदि सोमवार की सुबह इन भूलों से बचते हुए श्रद्धा और नियमपूर्वक शिव पूजन किया जाए, तो भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. The post Monday Astrology Mistakes: सोमवार की सुबह भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: चंपारण में 17 को होगी सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना, जलाभिषेक के लिए इन जगहों से आयेगा गंगाजल

मुख्य बातें 2500 किमी की दूरी तय कर पहुंचा बिहार 120 एकड़ में बन रहा विराट रामायण मंदिर Bihar News: पटना. पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल के ड्रीम प्रोजेक्ट विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाला विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंच चुका है. तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 45 दिनों की लंबी यात्रा के बाद यह गोपालगंज के रास्ते पूर्वी चंपारण की ओर बढ़ रहा है, जहां 17 जनवरी को इसे स्थापित होगा. शिवभक्तों द्वारा जगह-जगह पर इसका भव्य स्वागत किया जा रहा है. शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार, प्रयागराज, गंगोत्री, कैलाश मानसरोवर और सोनपुर सहित पांच पवित्र धारा स्थलों का जल मंगाया गया है. स्थापना समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की भी योजना है. तमिलनाडु के पट्टीकाडु गांव में करीब 10 वर्षों के अथक परिश्रम के बाद तैयार यह 33 फुट ऊंचा और 210 टन वजनी सहस्त्रलिंगम एक विशाल ब्लैक ग्रेनाइट मोनोलिथ पत्थर से निर्मित है. 2500 किमी की दूरी तय कर पहुंचा बिहार 21 नवंबर को महाबलीपुरम से 96 चक्के वाले ट्रेलर पर रवाना हुआ शिवलिंग आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश होते हुए लगभग 2500 किमी की दूरी तय कर बिहार पहुंचा. गोपालगंज के बलथरी और चैनपट्टी में शिवलिंग के सम्मान में स्वागत द्वार, पूजा-अर्चना, आरती और बैंड की विशेष व्यवस्था की गयी है. महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने रविवार को बताया कि 17 जनवरी को केसरिया के निकट कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में शिवलिंग की पीठ पूजा, हवन और स्थापना की जायेगी. प्राण-प्रतिष्ठा अगले चरण में करायी जायेगी. 120 एकड़ में बन रहा विराट रामायण मंदिर 120 एकड़ में विकसित हो रहे विराट रामायण मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा कराया जा रहा है. मंदिर परिसर में 18 शिखर, 22 मंदिर और 270 फुट ऊंचा मुख्य शिखर प्रस्तावित है. प्रवेश द्वार, सिंह द्वार, नंदी, शिवलिंग मंच और गर्भगृह की पाइलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. 20 जून, 2023 को शिलान्यास के बाद से तेज गति से निर्माण जारी है. कुणाल ने बताया कि निर्माण पूर्ण होने पर यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा और धार्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर बिहार की पहचान और अधिक मजबूत होगी. Also Read: Bihar Bhumi: रक्सौल में बेतिया राज की जमीन पर 32700 लोगों का कब्जा, प्रशासन ने दिया खाली करने का आदेश The post Bihar News: चंपारण में 17 को होगी सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना, जलाभिषेक के लिए इन जगहों से आयेगा गंगाजल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Mausam : 7 जनवरी तक इन राज्यों में ठंडी हवाओं का असर, चलेगी शीतलहर

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है. 5 से 9 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान, 5 से 10 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान जबकि 6 से 7 जनवरी के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में भी ठंडी हवाओं का असर रहेगा. विभाग के अनुसार 5 से 6 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गत 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. आईएमडी ने कहा कि अगले 24-48 घंटों के दौरान राज्य के अन्य भागों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है और उसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि राज्य के पश्चिमी भागों में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रह सकता है. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. कश्मीर में शीतलहर तेज कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है. आईएमडी ने पांच और छह जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है. यह भी पढ़ें : Rain And Cold Alert: अगले 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा, पाला और शीतलहर की चेतावनी पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे और शीतलहर दर्ज की गई है. विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड बनी रह सकती है. साथ ही सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली में शीतलहर चलने के आसार आईएमडी के मुताबिक 5 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं 6 जनवरी तक राजधानी के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार हैं. The post Aaj ka Mausam : 7 जनवरी तक इन राज्यों में ठंडी हवाओं का असर, चलेगी शीतलहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सैम करन का ऑलराउंड शो, ILT20 को मिला नया चैंपियन, MI को हराकर पहली बार जीता डेजर्ट वाइपर्स

ILT20 Final: डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) ने आखिरकार तीसरी कोशिश में इतिहास रच दिया. DP World ILT20 2025-26 के फाइनल में टीम ने MI एमिरेट्स (MI Emirates) को 46 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए इस मुकाबले में वाइपर्स ने हर विभाग में दबदबा दिखाया. कप्तान सैम करन (Sam Curran) इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे, जिन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को चैंपियन बनाया. लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक शानदार लय में रही वाइपर्स ने साबित कर दिया कि निरंतरता और संतुलन से ही ट्रॉफी जीती जाती है. तीसरी बार फाइनल में मिला भाग्य का साथ डेजर्ट वाइपर्स इससे पहले दो बार ILT20 के फाइनल में पहुंचकर खिताब से चूक चुकी थी. लेकिन इस बार टीम ने किसी भी तरह की गलती नहीं की. लीग चरण में सिर्फ दो मुकाबले हारने वाली वाइपर्स ने क्वालिफायर 1 में भी MI एमिरेट्स को हराया और फिर फाइनल में उसी टीम को पूरी तरह आउटक्लास किया. यह जीत केवल एक मैच की नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट में दिखाई गई निरंतर मजबूती का नतीजा रही. सैम करन की कप्तानी पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेजर्ट वाइपर्स की शुरुआत ठीक ठाक रही. कप्तान सैम करन ने बेहद संयम और आक्रमण का सही संतुलन दिखाते हुए नाबाद 74 रन बनाए. उन्होंने 51 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. करन ने मध्य ओवरों में पारी को संभाला और अंतिम ओवरों में रन गति तेज की. उनके साथ मैक्स होल्डन ने 41 रन की उपयोगी पारी स्पोर्ट्सी जबकि फखर जमां ने शुरुआत में जरूरी रन जोडे. MI की नाकाम गेंदबाजी डेजर्ट वाइपर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए जो फाइनल जैसे मुकाबले में मजबूत स्कोर साबित हुआ. MI एमिरेट्स की ओर से फजलहक फारूकी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके. इसके अलावा गेंदबाजों को लगातार बदलाव के बावजूद वाइपर्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफलता नहीं मिली. डैन लॉरेंस ने अंत में तेज रन बनाकर स्कोर को और मजबूत कर दिया. MI की कमजोर शुरुआत 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI एमिरेट्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अहम विकेट गंवा दिए. मुहम्मद वसीम और आंद्रे फ्लेचर सस्ते में आउट हो गए जबकि टॉम बैंटन भी प्रभाव नहीं छोड सके. आठ ओवर में चार विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई. शाकिब अल हसन और कायरन पोलार्ड ने साझेदारी कर उम्मीद जगाई लेकिन यह ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी. गेंदबाजों ने किया काम तमाम डेजर्ट वाइपर्स के गेंदबाजों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. नसीम शाह ने नई गेंद से दो अहम झटके दिए और बाद में पोलार्ड का विकेट लेकर मैच लगभग खत्म कर दिया. उस्मान तारिक और खुजैमा तनवीर ने मध्य ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई. शाकिब के आउट होते ही MI की उम्मीदें टूट गईं. अंत में डेविड पेन ने निचले क्रम को समेटते हुए MI एमिरेट्स को 18.3 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट कर दिया. करन बने टूर्नामेंट के सबसे बडे सितारे सैम करन का यह प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की कहानी बयां करता है. उन्होंने ILT20 2025-26 में 397 रन बनाए, तीन अर्धशतक लगाए, सात विकेट लिए और 10 कैच पकडे. इसी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और बेस्ट बैटर का अवार्ड मिला. डेजर्ट वाइपर्स की यह ऐतिहासिक खिताबी जीत हमेशा याद रखी जाएगी. यह भी पढ़ें- IPL 2026: RCA ने BCCI को लिखी चिट्ठी, राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड बदलने की है चर्चा The post सैम करन का ऑलराउंड शो, ILT20 को मिला नया चैंपियन, MI को हराकर पहली बार जीता डेजर्ट वाइपर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kheera Gajar Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें खीरा गाजर चीला, स्वाद ऐसा कि खाने वाले मांगेंगे दोबारा

Kheera Gajar Chilla Recipe: खीरे और गाजर से बना सलाद या रायता तो आपने जरूर घर पर बनाया होगा लेकिन आज हम आपको खीरा गाजर का चीला बनाने की रेसिपी बताएंगे. खीरा गाजर चीला स्वाद में बहुत लाजवाब और बनाने में आसान होता है. ये टेस्टी रेसिपी रोज के नाश्ते या हल्के खाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है. खीरा और गाजर से बना ये चीला अंदर से मुलायम और बाहर से हल्का कुरकुरा होता है. इसे आप सुबह जल्दी में, बच्चों के टिफिन के लिए या शाम की चाय के साथ भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर नाश्ते के लिए खीरा गाजर का चीला बनाने की विधि.  खीरा गाजर चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? बेसन – 1 कप खीरा – 1 (कद्दूकस किया हुआ, पानी निचोड़ा हुआ) गाजर – 1 (कद्दूकस की हुई) हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई) अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) जीरा – आधा छोटा चम्मच हल्दी – आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार नमक – स्वादानुसार हरा धनिया पत्ता – 2 छोटे चम्मच (बारीक कटा हुआ) पानी – जरूरत अनुसार तेल – सेंकने के लिए यह भी पढ़ें: Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला  खीरा गाजर चीला बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में बेसन लें. फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया पत्ता डालें. अब जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.  गैस में तवा गर्म करें फिर इसमें हल्का सा तेल लगाएं. तेल गर्म हो जाने के बाद आप एक चम्मच की मदद से चीला का घोल लेकर तवे में गोल आकार में फैलाएं.  चीला एक तरफ से पक जाने के बाद आप इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी थोड़ा तेल डालकर पकाएं. चीला पक जाने के बाद आप इसे निकालकर सब्जी या चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.  The post Kheera Gajar Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें खीरा गाजर चीला, स्वाद ऐसा कि खाने वाले मांगेंगे दोबारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather Alert: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, मुजफ्फरपुर बना बिहार का शिमला, 19 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है. पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने तापमान को और नीचे धकेल दिया है. पटना समेत राज्य के बड़े हिस्से में दिन और रात दोनों समय कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. IMD ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. हवाई और रेल यातायात से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर क्षेत्र पर मौसम का सीधा असर दिख रहा है. बर्फीली हवाओं ने थामी बिहार की रफ्तार बिहार के वायुमंडल में इस समय उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं राज कर रही हैं. इन हवाओं की वजह से कनकनी इतनी बढ़ गई है कि घरों के भीतर भी लोग कांप रहे हैं. पटना में पिछले चार दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बड़ी गिरावट देखी गई है. pic.twitter.com/KVmOITbkzg — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) January 5, 2026 रविवार को जहां पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान महज 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक धूप का प्रभाव नहीं बढ़ता और हवा की गति कम नहीं होती, तब तक कनकनी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मुजफ्फरपुर रहा सबसे ठंडा रविवार को सुबह से ही बिहार के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा जबकि दिनभर तेज पछुआ हवा चलती रही. धूप का कहीं कोई नामों निशान नहीं रहा. इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखी गई. मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान पूरे बिहार में सबसे कम रहा. यहां दिन का तापमान 13.8°C दर्ज किया गया. जबकि दूसरे जिलों में दिन का तापमान 13.8°C-19.5°C तक रहा. बच्चों की सेहत पर मंडराया निमोनिया का खतरा कड़ाके की ठंड का सबसे बुरा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. पटना के बड़े अस्पतालों जैसे पीएमसीएच,आईजीआईएमएस और एम्स की ओपीडी में बीमार बच्चों की संख्या में 25 प्रतिशत का उछाल आया है. डॉक्टर विशेष रूप से निमोनिया और सांस की बीमारियों को लेकर चेतावनी दे रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, ओपीडी में आने वाले 60 से 70 प्रतिशत शिशु गले में दर्द और सांस की समस्या से जूझ रहे हैं, जिनमें से कई निमोनिया की चपेट में हैं. प्रशासन ने इसी खतरे को देखते हुए भागलपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद और नालंदा समेत कई जिलों में आठवीं तक के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है. आखिर क्यों जम गया है पूरा बिहार इस भीषण ठंड के पीछे मुख्य कारण उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं का लगातार प्रवाह है. रात के समय आसमान साफ रहने से धरती की गर्मी तेजी से अंतरिक्ष में चली जाती है, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे गिर जाता है. वहीं दिन में नमी की अधिकता और कोहरे की वजह से सूर्य की किरणें धरातल तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे दिन का तापमान भी ऊपर नहीं उठ पा रहा. इसी स्थिति को मौसम विज्ञान की भाषा में ‘कोल्ड डे’ कहा जाता है, जहां दिन और रात दोनों ही समय हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास होता है. प्रशासन की तैयारी और अगले सात दिन का हाल ठंड से बचाव के लिए पटना नगर निगम और सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने कमर कस ली है. शहर के विभिन्न चौराहों पर 258 जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं और रैन बसेरों में असहाय लोगों के लिए कंबल व बिस्तर की व्यवस्था की गई है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान की मानें तो अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठिठुरन बरकरार रहेगी. मंगलवार तक कोहरे का घनत्व चरम पर रहने की उम्मीद है. अगले सप्ताह की शुरुआत से ही तापमान में मामूली सुधार की उम्मीद की जा सकती है, तब तक बिहारवासियों को इस ‘सफेद आफत’ और कनकनी के बीच बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. Also Read: Aaj Ka Panchang 05 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, सोम-पुष्य योग का दुर्लभ संयोग, जानें खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ समय The post Bihar Weather Alert: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, मुजफ्फरपुर बना बिहार का शिमला, 19 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top