Hot News

January 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

30सी व 30सी/1 रूट की बसों का परिचालन ठप, यात्री हुए परेशान

बस चालकों-कंडक्टरों को दी गयी धमकी विरोध में चालकों ने बस चलाना किया बंद संवाददाता, कोलकाताराजारहाट के हथियारा से बाबूघाट जाने वाली 30सी और 30सी/1 रूट की बसों का परिचालन रविवार को पूरी तरह से ठप रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. साल की शुरुआत में ही इन महत्वपूर्ण रूटों पर बसें नहीं चलने से आम लोगों की दिक्कतें और बढ़ गयी हैं.बस चालकों और कंडक्टरों का आरोप है कि कुछ स्थानीय युवकों ने बसें खड़ी करने पर तोड़फोड़ करने और आग लगाने की धमकी दी है. इसके अलावा चालकों और कंडक्टरों के साथ मारपीट की धमकी भी दी गयी है. इन धमकियों के विरोध में बस मालिकों और कर्मचारियों ने शनिवार से ही बसों का परिचालन बंद कर दिया है.जानकारी के अनुसार, 30सी और 30सी/1 दोनों रूट की बसें बेहद महत्वपूर्ण हैं और हजारों यात्री रोजाना इन पर निर्भर रहते हैं. रविवार को बसें लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन परिचालन नहीं हुआ, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा.बताया गया है कि 30सी रूट की बस हथियारा से बाबूघाट तक लेकटाउन, आरजी कर अस्पताल, श्यामबाजार, चित्तरंजन एवेन्यू और धर्मतला होती हुई जाती है. वहीं, 30सी/1 रूट की बस हथियारा से बाबूघाट तक उल्टोडांगा, खन्ना, सियालदह और धर्मतला के रास्ते जाती है.बस मालिक और 30सी बस रूट के सचिव अभिजीत घोष ने बताया कि इलाके में सड़कों पर ईंट, रेत और पत्थर का कारोबार चल रहा है. लेकिन बसें खड़ीं करने पर आपत्ति जतायी जा रही है. उन्हीं लोगों की ओर से बसों में तोड़फोड़ और आग लगाने की धमकी दी गयी है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है और अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 30सी व 30सी/1 रूट की बसों का परिचालन ठप, यात्री हुए परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता बेलियाघाटा इलाके में रेल लाइन के पास तीन वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की जांच सियालदह जीआरपी कर रही है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना बेलियाघाटा के चौल पट्टी रेल पुल के पास स्थित एक बस्ती के समीप हुई. आरोप है कि उसी इलाके में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को फुसलाकर रेल पुल के पास एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की. बताया गया कि बच्ची शनिवार शाम बस्ती के पास स्पोर्ट्स रही थी, तभी यह घटना घटी. घटना का पता तब चला, जब बच्ची रोने लगी. रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची से घटना के बारे में जानकारी ली. इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोप है कि भागने के दौरान उसने बच्ची को रेल लाइन की ओर धकेल दिया, जिससे वह घायल हो गयी. इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने बेलियाघाटा थाने से संपर्क किया. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बेलियाघाटा पुलिस ने मामला सियालदह जीआरपी को सौंप दिया. इसके बाद सियालदह जीआरपी ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सियालदह अदालत में पेश किये जाने की प्रक्रिया चल रही है. मामले की जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल के प्रवासी श्रमिकों से संबलपुर में मिले कांग्रेस नेता अधीर चौधरी

संवाददाता, कोलकाता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर में बंगाल के प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात की और कुछ राज्यों में समानांतर पुलिसिंग पर चिंता व्यक्त की, जहां बंगाली मजदूरों से निजी व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर उनकी पहचान का प्रमाण मांगा जा रहा है. चौधरी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस प्रथा को रोकने का आग्रह किया. राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से पांच बार के पूर्व सांसद चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों को यह आश्वासन भी दिया कि कांग्रेस उनके साथ है. चौधरी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने यहां कुछ बंगाली प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस उनके साथ है. मैंने उन्हें यह भी बताया कि इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया गया है.’’ उन्होंने मुर्शिदाबाद के जंगीपुर के रहने वाले 30 वर्षीय बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिक जुएल राणा की पिछले महीने संबलपुर में बीड़ी को लेकर हुए विवाद में हत्या पर चिंता व्यक्त की. यह भी आरोप लगाया गया था कि हमलावरों ने राणा को बांग्लादेशी घुसपैठिया होने का संदेह जताते हुए उसे आधार कार्ड दिखाने को कहा था, हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया था. चौधरी ने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में समानांतर पुलिसिंग व्यवस्था चल रही है, जहां निजी व्यक्ति प्रवासी श्रमिकों से पहचान पत्र दिखाने को कह रहे हैं. इसे रोका जाना चाहिए और पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी प्रवासी श्रमिक को बांग्लादेशी घुसपैठिया होने के संदेह में गुंडों द्वारा परेशान ना किया जाये’’ लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया है. चौधरी ने यह भी कहा कि वे इस मामले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संबलपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के संज्ञान में लाने की योजना बना रहे हैं. कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा, “मैं विभिन्न राज्यों में काम कर रहे बंगाली प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए लड़ूंगा. ” उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की और उनसे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया. चौधरी ने संबलपुर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उत्तरी रेंज के महानिरीक्षक हिमांशु कुमार लाल और संबलपुर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू से भी मुलाकात की. चौधरी से मुलाकात के बाद लाल ने पत्रकारों से कहा, “स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छह घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जल्द ही आरोपपत्र दाखिल करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपियों को सजा मिले.” बंगाल के कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ चौधरी ऐंथापली पुलिस थाना क्षेत्र के धनिपाली गये और कुछ बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात की. उन्होंने उस स्थान का भी दौरा किया जहां पिछले साल 24 दिसंबर को राणा की हत्या कर दी गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बंगाल के प्रवासी श्रमिकों से संबलपुर में मिले कांग्रेस नेता अधीर चौधरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पोस्ता : पुलिस अधिकारी बनकर व्यवसायी से 11.50 लाख की ठगी

पीड़ित व्यवसायी का दावा, आरोपियों ने केंद्र प्रशासन का आइबी अधिकारी बताकर जीता था विश्वास कोलकाता. टिंबर व्यवसाय शुरू करने के नाम पर पोस्ता इलाके के एक व्यवसायी से 11.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित नारायण प्रसाद खेमका की शिकायत पर पोस्ता थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार, सर हरि राम गोयनका स्ट्रीट स्थित पहली मंजिल पर पीड़ित का कार्यालय है. आरोप है कि बीते वर्ष तीन जुलाई से 16 अगस्त के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पोस्ता स्थित कार्यालय में आकर आपराधिक साजिश रची और खुद को केंद्र प्रशासन का वरिष्ठ आइबी अधिकारी बताया. आरोपियों ने जाली पहचान पत्र और आधिकारिक प्रतीत होने वाले दस्तावेज दिखाकर उनका विश्वास जीता. आरोप है कि आरोपियों ने कथित लकड़ी के व्यवसाय में निवेश कर मोटा मुनाफा मिलने का लालच देकर कुल 11.50 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिये. इसके बाद न तो राशि वापस की गयी और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया गया. पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने बाद में फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना भी बंद कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने पोस्ता थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पोस्ता : पुलिस अधिकारी बनकर व्यवसायी से 11.50 लाख की ठगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकेडमिक और प्रशासनिक सुधारों की योजना पर काम करेगी कलकत्ता यूनिवर्सिटी

संवाददाता, कोलकाता कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक और प्रशासनिक सुधारों की एक योजना बनायी है, जिसमें पीएचडी विद्वानों के लिए एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रणाली और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में ””””””””प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस”””””””” पदों की शुरुआत शामिल है. इस योजना के तहत, सभी पीएचडी-संबंधी प्रक्रियाएं, पंजीकरण से लेकर थीसिस जमा करने तक -ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से रूट की जायेंगी, जिससे स्कॉलर नामांकन से वास्तविक समय में अपने काम की प्रगति को ट्रैक कर सकें. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि यह कदम पूरी तरह से ऑफलाइन प्रक्रिया की जगह लेगा, जिसके लिए विभागों और पीएचडी अनुभाग में बार-बार जाने की आवश्यकता होती थी. , जिससे अक्सर विलंब व असुविधा होती थी. राज्य और देश में स्पोर्ट्सों के लिए नया विजन है. कलकत्ता विश्वविद्यालय, पीएचडी नामांकन के मामले में देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसमें हर साल कई हजार शोध विद्वान आते हैं. अकेले बंगाली भाषा और साहित्य विभाग में लगभग 700 से 800 स्कॉलर हैं. प्रश्न पत्र अब विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीय रूप से सीधे विभागों को भेजे जायेंगे, जो पहले की प्रणाली की जगह लेगा जिसके तहत विभागीय प्रतिनिधि उन्हें एकत्र करते थे. अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से गोपनीयता का जोखिम कम होगा और विभागों पर दबाव कम होगा. सिंडिकेट ने विभागीय स्तर पर प्रश्न पत्रों के मॉडरेशन को और मंजूरी दे दी, जिससे शिक्षकों को कॉलेज स्ट्रीट परिसर में परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय की यात्रा करने की जरूरत नहीं रही. इस बदलाव से शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों में रिक्तियों के बीच संकाय और कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होने की उम्मीद है. अलग से, सिंडिकेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुरूप ””””””””””””””””प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस”””””””””””””””” पदों की शुरुआत को मंजूरी दी. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का लक्ष्य एक साल के अंदर रिक्रूटमेंट प्रोसेस पूरा करना है, इससे नये स्कॉलरों के लिए संभावनाएं बढ़ेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एकेडमिक और प्रशासनिक सुधारों की योजना पर काम करेगी कलकत्ता यूनिवर्सिटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठिठुरन से लोग बेहाल, गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने कहा- अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं संवाददाता, कोलकाताकोलकाता सहित आस-पास के जिलों में ठिठुरन से लोग बेहाल हैं. कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है. इसके बावजूद उत्तरी हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं. सुबह से ही ठंड से लोग कांपते नजर आये. अलीपुर मौसम कार्यालय का कहना है कि फिलहाल ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है. बल्कि आनेवाले दिनों में कड़ाके की ठंड से सामना होगा. तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड क्यों बढ़ रही है, इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि इसकी मुख्य वजह आसमान पर छाये बादल हैं. कोलकाता और उपनगरों के आसमान में सुबह से ही बादल छाये हुए थे. आज सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए. बादलों के कारण सूर्य की गर्मी सीधा असर नहीं कर पा रही है. दोपहर से शाम होने के बावजूद भी कोलकाता में कई जगहों पर कोहरा छाया हुआ था. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में दक्षिण बंगाल में तापमान में फिर से दो से तीन डिग्री गिरावट होगी. अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री कम रह सकता है. हल्का से मध्यम कोहरा भी रहेगा. पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ठिठुरन से लोग बेहाल, गिरेगा पारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो रेलयात्रियों के मोबाइल चोरी, दोनों के खातों से निकाल लिये ढाई लाख रुपये

पटना. ट्रेन से यात्री कर रहे दो यात्रियों के मोबाइल फोन को चोरों ने चुरा लिया और फिर खाते से ढाई लाख रुपये से अधिक की निकासी कर ली. इस संबंध में बोकारो के बीएसएफ जवान राजेश कुमार और बाढ़ के राजीव कुमार पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजेश कुमार ने बताया कि मैं पटना से बोकारो जा रहा था. इसी दौरान किसी ने मेरा मोबाइल फाेन चुरा लिया. मोबाइल के कवर में एटीएम कार्ड भी था. बोकारो स्टेशन पर उतर मोबाइल गुम होने की जानकारी दी. इसके बाद जब बैंक से डिटेल निकाला, तो पता चला कि मेरे एसबीआइ खाते से एक लाख 40 हजार 333 रुपये की निकासी हो गयी है. दो बार में निकाल लिये 1.11 लाख रुपये : वहीं, बाढ़ के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल फोन गुम हो गया. शिकायत दर्ज करायी, तो पता चला कि खाते से एक बार 69 हजार रुपये व दूसरी बार 42 हजार रुपये की निकासी हो गयी. इसके बाद उन्होंने बैंक खाते को बंद करवाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो रेलयात्रियों के मोबाइल चोरी, दोनों के खातों से निकाल लिये ढाई लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंकड़बाग में युवक को डिप्टी सीएम का आदमी बता कर पीटा, वीडियो वायरल

पटना. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है. वीडियो में ब्लेजर पहने एक शख्स युवक को थप्पड़ मारते और गालियां देते नजर आता है. मारपीट के दौरान वह उसे डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का आदमी बताता है और खुद को एंटी बीजेपी कहता है. वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी नहीं है, इसकी पुष्टि सदर एएसपी-1 ने की है. उन्होंने बताया कि यह कंकड़बाग स्थित एक मॉल का मामला है. इस वीडियो में न तो थाने की कोई पुलिस है और न ही डायल 112 की कोई पुलिस है. सभी की पहचान हो गयी है. पुलिस जब उस मॉल में पहुंची और पूरे घटना की जांच की तो पता चला कि युवक कोई सामान चोरी कर ले जा रहा था. इसी दौरान स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. इसी के बाद उसके साथ मारपीट की गयी है. जिसे पीटा गया है, उसके बारे में जानकारी मिली है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर नहीं मिल पाया है. मोबाइल नंबर मिलने के बाद उससे संपर्क किया जायेगा. अगर वह इस मामले में आवेदन देते हैं, तो गाली-गलौज और मारपीट करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. 54 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या दिखा : वायरल क्लिप की शुरुआत में युवक को आरोपित शख्स धमकाते हुए थप्पड़ मारता है. वह कहता है कि अगर हाथ में चोट लगी, तो दोबारा मारेगा. इसके बाद जोरदार तमाचा जड़ जाता है. पूरे घटनाक्रम के दौरान पीड़ित युवक गिड़गिड़ाता दिखता है और हाथ जोड़ कर माफी मांगता रहता है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कमरे में कुछ लोग पुलिस की वर्दी में बैठे हैं, लेकिन वे बीच-बचाव करने के बजाय तमाशबीन बने रहते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कंकड़बाग में युवक को डिप्टी सीएम का आदमी बता कर पीटा, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स के 278 दुकानों व कार्यालयों पर 3.66 करोड़ रुपये बकाया

पटना. पटना नगर निगम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स में वर्षों से लंबित मेंटेनेंस चार्ज और ग्राउंड रेंट की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है. निगम की जांच में सामने आया है कि कॉम्प्लेक्स में आवंटित कुल 278 दुकानों और कार्यालयों पर करीब 3.66 (तीन करोड़ 66 लाख 15004 रुपये) की राशि बकाया है. इसको लेकर संबंधित दुकानदारों और कार्यालय स्वामियों को नोटिस जारी कर सात दिनों में भुगतान करने का निर्देश दिया है. कुल 270 दुकानें और 39 कार्यालय मौर्य लोक परिसर में हैं. पटना नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि राजस्व संरक्षण और नगर सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है. बिना सूचना कटेगी बिजली व जलापूर्ति कनेक्शन : निगम द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बिजली और जलापूर्ति कनेक्शन काटे जा सकते हैं. साथ ही अनुबंध की शर्तों के अनुसार विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी. नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई कभी भी की जा सकती है और इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स के 278 दुकानों व कार्यालयों पर 3.66 करोड़ रुपये बकाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से बिना मंजूूरी हुई खिलाड़ियों की नीलामी, भागलपुर क्रिकेट लीग पर रोक

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में शनिवार को आइपीएल के तर्ज पर भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन चार का दो रोमांचक मैच स्पोर्ट्सा गया था. दूसरे ही दिन रविवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने फरमान जारी कर बीसीए लीग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. बताया जा रहा है कि बीसीए से बिना मंजूरी के खिलाड़ियों की नीलामी की गयी. बीसीएल लीग को लेकर मानक को पूरा नहीं किया गया. भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) सूत्रों के अनुसार बीसीए के वरीय अधिकारी ने मेल से पत्र भेजकर बीसीएल लीग के बारे में मान्यता संबंधित जानकारी मांगी. बीडीसीए ने मेल से भेजे जवाब में कहा कि बीसीएल को किसी प्रकार की मान्यता बीडीसीएल से नहीं दी गयी है. मामला प्रकाश में आने के बाद बीसीएल लीग के आयोजन पर रोक लगा दी गयी है. बीसीए के सूत्रों के अनुसार बिना अनुमति के आयोजन कराने पर नियम संगत कार्रवाई हो सकती है. कुछ बीसीएल लीग में स्पोर्ट्स रहे क्रिकेटरों पर भी गाज गिर सकती है. बीसीए मामले में पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहा है. दूसरी तरफ बीसीएल लीग के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मौसम खराब रहने के कारण मैच रोका गया है. किसी प्रकार का कोई मामला नहीं है. दो से तीन दिन में मैच शुरू होगा. बीसीसीआइ से लिखित शिकायत की बताया जा रहा है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के एक जिम्मेदार ने सैंडिस में चल रहे बीसीएल लीग मामले में बीसीसीआइ से शिकायत की है कि बिना मंजूरी के आयोजन किया जा रहा है. बीसीए से बिना मंजूरी के ही खिलाड़ियों की नीलामी की गयी. इसके अलावा कई और गंभीर आरोप लगाया है. इस बाबत बीसीसीआइ ने बीसीए के जिम्मेदार को पत्र भेज कर मामले में जानकारी मांगी है. कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस बाबत बीसीए के जिम्मेदार ने भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को मेल से पत्र भेजकर जानकारी मांगी. इसे लेकर जिला एसोसिएशन ने रविवार को भेजे जवाब में कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गयी. साथ ही पत्र में मामले में अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई के लिए बीसीए से मार्गदर्शन मांगी है. मैच देखने आये दर्शक लौटे रविवार की छुट्टी में दर्शक बड़ी संख्या में सैंडिस स्टेडियम बीसीएल लीग देखने पहुंचे थे, लेकिन निराश होकर स्टेडियम से निकल गये. हालांकि, बीसीएल लीग से जुड़े लोगों ने दर्शकों को बताया कि मौसम खराब होने के कारण पिच पर नमी है. इस वजह से मैच नहीं हो पा रही है. पिच के पीछे क्या स्पोर्ट्स चल रहा है, इसे बताने से हर कोई बच रहा था. प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी भी किनारे-किनारे थे. कुछ खिलाड़ी बीसीए की कार्रवाई के डर से मैदान में नहीं दिखे. दूसरे राज्य व अलग-अलग जिला के खिलाड़ी भी हैं शामिल सूत्रों के अनुसार भागलपुर के अलावा दूसरे राज्य व सूबे के विभिन्न जिला के नामचीन खिलाडी भी बीसीएल लीग के लिए नीलामी हुए हैं. उन खिलाड़ी की बोली सबसे ज्यादा लगी थी. बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में रणजी, विजय हजारे, मुन्ना मुश्ताक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले चुके खिलाड़ी भी स्पोर्ट्स रहे थे. उन खिलाड़ियों ने बीसीए से स्पोर्ट्सने के लिए अनुमति तक नहीं ली थी. ऐसे में भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों पर सवाल उठने लगा है. आइपीएल की तर्ज पर आयोजन मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा था चौका-छक्का लगने पर चीयरलीडर की व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर चारू शर्मा ने नीलामी कार्यक्रम का किया था संचालन आठ टीम के कुल 136 खिलाड़ियों की हुई थी नीलामी प्रतियोगिता के आरंभ होने से एक दिन पहले सैंडिस स्टेडियम में हुआ था समारोह बीसीसीआइ का फरमान जिला से लेकर राज्य स्तर पर होने वाले क्रिकेट लीग के आयोजन पर रोक खिलाड़ियों की नीलामी नहीं कर सकते प्रतियोगिता के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति दूसरे फॉर्मेट पर प्रतियोगिता का आयोजन संभाव बीसीसीआइ या बीसीए से मान्यता प्राप्त खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लेना होगा एनओसी मैच के आयोजन को लेकर विकल्प पर जोर बीसीए से प्रतियोगिता शुरू करने के लिए लेनी होगी अनुमति सबसे पहले बीसीएल लीग को करना पड़ सकता है स्थगित प्रतियोगिता का नाम बदल कर हो सकता है मैच शुरू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी बीसीए के अधिकारी से संपर्क कर मैच शुरू करने को लेकर अनुरोध किया डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से बिना मंजूूरी हुई खिलाड़ियों की नीलामी, भागलपुर क्रिकेट लीग पर रोक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top