Hot News

January 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज में बिताये लम्हों को याद कर जतायी खुशी

टीएनबी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज में बिताये लम्हों को याद कर खुशी का इजहार किया. उनका कहना था कि कोई भी संस्थान या महाविद्यालय अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए वर्तमान को सुदृढ़ व सशक्त बनाये रखता है. सफलता का श्रेय संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के उपलब्धियों पर भी निर्भर करता है. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि ये क्षण पूर्व छात्रों की सहभागिता के महत्व को दर्शाता है. पूर्व छात्रों के साथ मजबूत संबंध बनाना सभी के लिए लाभकारी होता है. महाविद्यालय के वर्तमान अध्ययनशील छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से विकसित होने के अवसर प्रदान कर सकते हैं. मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों की सहभागिता मात्र एक दायित्व नहीं होता है. बल्कि प्रति वर्ष शिक्षित होने वाले छात्रों के एक जीवंत समूह, आपसी सहयोग और साझा पर आधारित सार्थक संबंधों को प्राथमिकता प्रदान करता है. प्रो मनोज कुमार ने कहा कि पूर्व छात्रों से जुड़ाव एक बार का प्रयास नहीं है. यह एक निरंतर चलने वाली यात्रा है. प्रो मुस्फिक आलम ने कहा कि सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के चेहरे की चमक आज कई गुणा बढ़ गयी है, क्योंकि सभी अपने आपको संस्थान से गहराई के साथ जुड़ाव महसूस कर रहे हैं. अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ सुमन कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र कॉलेज के धरोहर है. साथ ही उन पूर्ववर्ती छात्रों से महाविद्यालय को उम्मीद, संभावना और भविष्य बनी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. पूर्ववर्ती छात्रों ने कॉलेज में बिताये लम्हों को याद कर जतायी खुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. दुकानदारों को शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए ऐप से लाइन काटने की हो व्यवस्था

दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है और लाखों का सामान जलकर राख हो जाता है. ऐसे में बिजली विभाग की ओर से ऐप से लाइन कट की व्यवस्था हो, ताकि ऐसी क्षति दुकानदार, उद्यमी व आमलोगों को नहीं हो सके. उक्त बातें इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शरद सलारपुरिया ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों के समक्ष व्यवसायी वर्ग की समस्या से अवगत कराते हुए कही. मौका था आनंद चिकित्सालय रोड स्थित चेंबर कार्यालय में रविवार को नया विचार की ओर से इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों, विभिन्न सेक्टर के कारोबारी व उद्यमी व बिजली विभाग के पदाधिकारियों के बीच संवाद का आयोजन का. भागलपुर शहरी के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार एवं विद्युत सब डिविजन भागलपुर के सहायक अभियंता स्वर्णिम कुमार ने उनकी मांगों को पूरा करने व समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया. इससे पहले बारी-बारी से कारोबारियों व उद्यमियों ने अपनी-अपनी समस्या रखी. फिर उनके सवालों का जवाब बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने दिया. इससे पहले चेंबर के महामंत्री सीए पुनीत चौधरी ने विषय प्रवेश कराया, तो पीआरओ उज्जैन जैन मालू ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम कोटरीवाल, खाद्यान्न कारोबारी संदीप खंडेलवाल, चेंबर सचिव दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे. व्यवसायी प्रतिनिधि व कारोबारियों ने संवाद में उठाया सवाल – डोमेस्टिक व कॉमर्शियल में दोनों में सेटलमेंट के नाम पर पैसा कट जाता है, जबकि डोमेस्टिक में 125 यूनिट तक बिजली फ्री है. अजय डोकानिया – मोजाहिदपुर में एक मीटर कनेक्शन है. लोड वायर के लिए रसीद कटवाया, लेकिन कोई घर पर संपर्क करने नहीं पहुंचा. कंज्यूमर बार-बार ऑफिस क्यों दौड़ेगा. राहुल झुनझुनवाला – पोस्टपेड से प्रीपैड में मोबाइल नंबर बदलने का प्रावधान है क्या, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की जरूरत है. गौरव बंसल – मीटर के संचालक का नाम चेंज करने का प्रावधान क्या है. कई लोगों को ऐसी समस्या है. संदीप जैन किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष – बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप 11 हजार का वायर कवरिंग नहीं हुआ है. एक्सीडेंट होने का डर बना रहता है. राजेश बंका : – बियाडा में 11 हजार वोल्ट तार में कई फॉल्ट है. कई बार बिजली कटती है. उद्यमियों के लिए स्थायी समाधान हो. आलोक अग्रवाल, इस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष – विसर्जन मार्ग में कवर वायर हो और कवर कंडक्टर की सुविधा मिले, ताकि व्यापारियों को घंटों बिजली संकट नहीं झेलनी पड़े. प्रदीप जैन, चेंबर के सचिव – अपना पेट्रोल पंप है, जहां बिजली बिल एडवांस देने के बाद भी जेनरेटर चलाना पड़ रहा है. गोविंद अग्रवाल, इबिया के अध्यक्ष – फिक्स चार्ज की आवश्यकता कहां रह गयी है. अजीत जैन, चेंबर उपाध्यक्ष – बिजली कंपनी जब कॉरपोरेट हो गया, तो अर्न भी कर रहा है. जब प्रिपेड मीटर लगाया गया, तो फिक्स चार्ज कैसे लग रहा है. शरद सलारपुरिया, चेंबर अध्यक्ष – बिजली पोल से ट्रैफिक की समस्या आ रही है. बीच सड़क पर पोल लगे हैं. सीए पुनीत चौधरी, चेंबर महामंत्री – मीटर चालू है, वहां कोई नहीं रहता है. टेम्पररी मीटर बंद कराना है. सुनील बुधिया, टेक्सटाइल चेंबर महामंत्री बिजली पदाधिकारियों ने व्यापारी प्रतिनिधि के सवाल का दिया जवाब – 125 यूनिट से एक भी यूनिट बिजली यूज करने पर शुल्क लगेगा. जेई-रेवेन्यू से बिल संबंधी समस्या का समाधान कराएं. दिक्कत होगी तो बात करेंगे. – स्मार्ट मीटर आने से ह्यूमन इरर की समस्या दूर हो गयी है. इक्का-दुक्का समस्या हो सकती है. – कोई भी कनेक्शन संबंधी समस्या है, जेई के व्हाट्सएप्प पर भेजें, समाधान होगा. – नाम चेंज कराने का प्रावधान है, लिखित रूप से आवेदन करना होगा, हालांकि सारा एविडेंस प्रस्तुत करना होगा और एई से मिलना होगा. – कवर वायर का काम हो रहा है. गार्ड वायर रोड क्रॉसिंग में करते हैं. हालांकि, सभी जगह जरूरी है. – बियाडा में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अलग यूनिट बनायी जा रही है. – मीटर व पोल के बीच तार में कट नहीं हो, शक के घेरे में रहता है. – विसर्जन मार्ग के तार की समस्या का समाधान किया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान अंडरग्राउंड वायर करने से होगा. कवर वायर में झटका लगता है ओर अफरातफरी का भय रहता है. – फिक्स चार्ज पोल-ट्रांसफर्मर व अन्य बिजली व्यवस्था चलाने के लिए लिया जाता है, जबकि बिजली सप्लाई में कोई खास मुनाफा नहीं होता. – शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए एमसीबी लगाने की जरूरत है. हालांकि, बिजली विभाग की ओर से टेक्नोलॉजी विकसित की जा रही है. इस पर ध्यान दिया जायेगा. – पोल शिफ्टिंग का काम हो रहा है, बीच सड़क से हटाया भी जा रहा है, लेकिन हरेक पाेल की समस्या केवल बिजली विभाग से नहीं होती. सड़क व अन्य विभाग से भी होती. इसमें स्थानीय लोग भी भागीदार होते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. दुकानदारों को शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए ऐप से लाइन काटने की हो व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. पार्ट वन ओल्ड कोर्स का मूल्यांकन में संदिग्ध उत्तरपुस्तिका की जांच में कमेटी ने पकड़ी गड़बड़ी

टीएनबी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन ओल्ड कोर्स के मूल्यांकन में दिसंबर 2025 में एक उत्तर पुस्तिका संदिग्ध मिली थी. मामले में कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर डीन की कमेटी ने जब्त उत्तर पुस्तिका की जांच शुरू कर दी है. कमेटी ने पाया कि उत्तर पुस्तिका को लेकर सही आशंका व्यक्त की जतायी जा रही है. बाहर से लिखे पेज को उत्तर पुस्तिका में जोड़ दिया गया है. परीक्षा बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जिन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई है, उस केंद्राधीक्षक को शोकॉज किया जायेगा. साथ ही संबंधित छात्र को निष्कासित भी किया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा बोर्ड द्वारा केंद्राधीक्षक को शोकॉज करने व छात्र को निष्कासित करने का निर्णय लिया है. इस बाबत आगे की प्रक्रिया की जा रही है. बता दें कि टीएनबी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर जब कॉपी की परीक्षकों द्वारा जांच किया जा रहा था. पाया गया कि उत्तरपुस्तिका में अतिरिक्त पेज जोड़ा गया है. प्रथम दृष्टि में पाया गया था कि परीक्षार्थी अतिरिक्त पेज पर घर से लिख कर लाया होगा. उसे कॉपी में जोड़ दिया गया. इस बाबत मूल्यांकन केंद्र से अमुख उत्तरपुस्तिका को विवि के परीक्षा विभाग में भेजा गया, लेकिन वहां से दो बार कॉपी लेने से मना कर दिया. वापस मूल्यांकन केंद्र भेज दिया गया. मामला प्रकाश में आने के बाद परीक्षा विभाग ने कॉपी लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. पार्ट वन ओल्ड कोर्स का मूल्यांकन में संदिग्ध उत्तरपुस्तिका की जांच में कमेटी ने पकड़ी गड़बड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : संगठन को मजबूत करने का संकल्प

गालूडीह. गालूडीह बराज स्थित सुवर्णरेखा नदी किनारे रविवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन घाटशिला प्रखंड कमेटी की ओर से मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. समारोह में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और पीडीएस दुकानदारों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. जुल्फिकार अंसारी व विशिष्ट अतिथि घाटशिला अंचलाधिकारी निशांत अंबर उपस्थित थे. इस अवसर पर जिला कमेटी के अध्यक्ष मोहन साव पारस, महासचिव प्रमोद गुप्ता, घाटशिला गोदाम प्रभारी मानस पाल, वरीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल सहित विनोद साव, भोला साव, पप्पू कुमार, जितेंद्र कुमार, रतन लाल, मोहम्मद सोनू असरद, सिकंदर कुमार, रामबृक्ष साव एवं देवनारायण राय को प्रखंड संघ के पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला कमेटी के अध्यक्ष एवं महासचिव ने संगठन में बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया. मौके पर संगठन को और सशक्त बनाने तथा जन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया गया. समारोह में प्रखंड कमेटी के संरक्षक समीर वरण दास, अध्यक्ष भगीरथ चंद्र हेंब्रम, सचिव मृणाल कांति रजक, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार दास, मीडिया प्रभारी सह जिला संगठन सचिव निताई साहू, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडल, जगदीश मंडल, अभय कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, सुब्रतो दत्ता, रंजन दास, मोहम्मद जमील अख्तर, कमल हेंब्रम, हरबलभ भगत आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : संगठन को मजबूत करने का संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बरमसिया ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत शुरू

धनबाद. बरमसिया ओवरब्रिज की जर्जर सड़क की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया है. यहां सड़क की स्थिति काफी जर्जर रहने एवं जगह- जगह बने गड्ढों के कारण सड़क पर चलने में राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी. ऐसे में लोग आये दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे थे. नया विचार ने इस मामले को प्रमुखता से अपने अंक में प्रकाशित किया था. इसपर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है. सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से बरमसिया समेत यहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी सुविधा होगी. बता दें कि बरमसिया ओवरब्रिज का मेंटेनेंस कार्य पूरा कर 20 दिसंबर को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. हालांकि ओवरब्रिज की सड़क दुरुस्त नहीं की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बरमसिया ओवरब्रिज पर सड़क की मरम्मत शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : ब्लड बैंक में चिकित्सकों की कमी, रद्द हो रहे रक्तदान शिविर

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) स्थित ब्लड बैंक में इन दिनों चिकित्सकों की भारी कमी हो गयी है. स्थिति यह है कि ब्लड बैंक का संचालन एक ही चिकित्सक के भरोसे हो रहा है. वर्तमान में यहां केवल एक चिकित्सक डॉ बीके पांडेय कार्यरत हैं. उनके जिम्मे लगभग 900 यूनिट रक्त के स्टॉक का प्रबंधन है. ऐसे में ब्लड बैंक के नियमित काम प्रभावित हो रहे हैं. नियमों के विपरीत हो रहा ब्लड बैंक का संचालन ब्लड बैंक संचालन से जुड़े नियमों के अनुसार यहां तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती अनिवार्य है. वहीं अस्पताल के बाहर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में भी एक चिकित्सक की उपस्थिति आवश्यक होती है. एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक में चिकित्सकों की कमी के कारण इन नियमों का पालन संभव नहीं हो पा रहा है. एक ही चिकित्सक पर दिन-रात की जिम्मेदारी होने से न तो शिफ्टवार व्यवस्था बन पा रही है. बाहर लगने वाले कैंपों में भी चिकित्सक नहीं भेजे जा पा रहे हैं. ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर लगने वाले कई रक्तदान कैंपों को रद्द करना पड़ा है. रात में रक्त जांच की व्यवस्था बाधित सबसे गंभीर स्थिति रात के समय उत्पन्न हो रही है. अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब रात में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी, लेकिन चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने से सैंपल की जांच नहीं हो सकी. ऐसे में ब्लड बैंक में रक्त मौजूद होने के बावजूद जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल सका. यह स्थिति आपातकालीन मरीजों के लिए बेहद चिंताजनक हो सकती है. रोजाना औसतन 100 यूनिट रक्त की जरूरत एसएनएमएमसीएच जैसे बड़े प्रशासनी अस्पताल में रोजाना औसतन 90 से 100 यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है. यहां सड़क दुर्घटना, सर्जरी, प्रसव, एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीज आते रहते हैं. ऐसे में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी के कारण रक्त आपूर्ति की व्यवस्था लगातार दबाव में है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार यदि स्थिति में जल्द नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में मरीजों को और अधिक परेशानी हो सकती है. इधर, नए नियम से बढ़ी जटिलता राज्य प्रशासन की ओर से हाल ही में जारी उस नियम के बाद स्थिति और जटिल हो गयी है, जिसमें बिना डोनर के भी मरीज को रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है. इस नियम के तहत ब्लड बैंक पर जिम्मेदारी और बढ़ गयी है. सीमित संसाधनों और स्टाफ के बीच बढ़ी मांग को पूरा करना ब्लड बैंक के लिए चुनौती बन गया है. वर्जनब्लड बैंक में चिकित्सकों की कमी से काम प्रभावित होने की जानकारी मिली है. इसे गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकृष्ण महतो को पत्र लिखकर कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में नियुक्त दो चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति ब्लड बैंक में करने का आग्रह किया गया है. जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है. डॉ डीके गिंदौरिया, अधीक्षक, एसएनएमएमसीएच डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : ब्लड बैंक में चिकित्सकों की कमी, रद्द हो रहे रक्तदान शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mesh Aaj Ka Rashifal 05 January 2026: भूमि और वाहन निवेश के लिए आज का दिन शुभ, निर्णय लेने की क्षमता होगी मजबूत

Mesh Aaj Ka Rashifal 05 January 2026: आज 05 जनवरी 2026 , दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा कर्क राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार …. Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता बढ़ाने वाला रहेगा. पंचांग के अनुसार चंद्रमा दिन के मध्य भाग में आपके चतुर्थ भाव (सुख स्थान) में प्रवेश करेगा. जिससे घरेलू सुख-शांति में वृद्धि होगी. मन में चल रही दुविधाएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. भूमि, वाहन या घर से जुड़ा कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें कुशलता से निभाएंगे. पंचांग के अनुसार बना पुष्य नक्षत्र का प्रभाव व्यापारियों के लिए विशेष शुभ रहेगा. निवेश, नई डील, ठेका या स्थायी संपत्ति से जुड़े निर्णय लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. प्रशासनी, प्रशासनिक या कानूनी मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं. रिलेशनशिप: परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. माता से भावनात्मक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. संतान से संबंधित विषयों में धैर्य रखें. संवाद से समाधान निकलेगा. स्वास्थ्य: चंद्रमा के सुख भाव में होने से मानसिक तनाव कम होगा. हृदय, रक्तचाप या नींद से जुड़ी परेशानियों में राहत महसूस होगी. पंचांग के अनुसार आज जल तत्व संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. पर्याप्त पानी पिएं. ठंडी तासीर वाली चीजों का अधिक सेवन न करें. सावधानी: भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. घर-परिवार से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है. अनावश्यक खर्च और दिखावे से बचें. विशेषकर वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीद में. उपाय (पंचांग अनुसार): सोमवार होने के कारण शिव तत्व प्रधान रहेगा. प्रातः स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करें और साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ रहेगा. शुभ रंग: गहरा लाल और केसरियाशुभ अंक: 7 और 9 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 05 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, सोम-पुष्य योग का दुर्लभ संयोग, जानें खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ समय Also Read:- Sakat Chauth 2026: सकट चतुर्थी और माही-तिलकुटा चौथ कब है? जानें सही तिथि, पूजा विधि और संपूर्ण सामग्री लिस्ट The post Mesh Aaj Ka Rashifal 05 January 2026: भूमि और वाहन निवेश के लिए आज का दिन शुभ, निर्णय लेने की क्षमता होगी मजबूत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top