Hot News

January 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टेशन व चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं

घने कोहरे व शीतलहर में ट्रेन पकड़ने को विवश दिखे यात्री कड़ाके की ठंड ने जिंदगी को जकड़ा, फेसर में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान फोटो- 23- कुहासा के बीच ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद में यात्री फोटो- 24, 25- घने कोहरे व ठंड में स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री प्रतिनिधि, औरंगाबाद/फेसर. कड़ाके की ठंड ने इंसानों से लेकर पशुओं तक की जिंदगी को पूरी तरह से जकड़ कर रख दिया है. पछुआ सर्द हवा के साथ-साथ कड़ाके की भीषण ठंड ने लोगों को घर में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया है. सदर प्रखंड के फेसर क्षेत्र में शीतलहर व घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है. चौक-चौराहे के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी पहले की तुलना में कम हो गयी है. लोग जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. बेवजह बाहर निकलने से बच रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि द्वारा हर चौक-चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन रेलवे स्टेशन से जुड़े भीड़भाड़ वाले स्थान फेसर में कहीं भी ऐसा प्रशासनी इंतजामम देखने को नहीं मिल रहा है. फेसर क्षेत्र के गांवों में भी अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जैसे ही दिन ढलता है वैसे ही ठंडी हवाएं सितम ढाने लग रही है. ऐसे में बुजुर्गों एव बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. लोग मजबूरन कहीं प्लास्टिक जलाकर आग ताप रहे हैं तो कहीं पुआल जला कर अपने शरीर को गर्म करने में लगे हैं. राहगीर अरविंद तिवारी, रोहित सिंह, अविनाश सिंह, पिंटू कुमार, मनीष सिंह, मंतोष यादव जैसे कई राहगीरों ने कहा कि स्टेशन परिसर के पास जिला प्रशासन, रेल प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि ठंड से राहगीरों को राहत मिल सके. इधर, अत्यधिक ठंड के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गयी है. अधिकांश मरीजों में ठंड के लक्षण दिख रहे हैं. डॉक्टर ऐसे मौसम में विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं. खासकर बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इससे ठंड में और इजाफा होगा. कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घने कोहरे व शीतलहर लोगों पर सितम ढायेगा. पिछले दो-तीन दिनों से सूर्य तक के दर्शन नहीं हुए. सुबह से दोपहर के घना कोहरा छाया रह रहा है. दोपहर में कुछ देर के लिए थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन फिर शाम ढलने के साथ स्थिति जस की तस हो जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टेशन व चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपहृत युवती दानापुर से बरामद

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के भादा गांव से शादी की नीयत से अपहृत युवती को पुलिस ने दानापुर से बरामद कर लिया. जिसे 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बीते वर्ष जुलाई माह में विराटपुर पंचायत के भादा गांव से शादी की नीयत से 18 वर्षीय युवती का अपहरण मामले में परिजनों के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमे अपहृत युवती के परिजन ने गांव के ही सुरेश सादा के पुत्र वरुण सादा पर शादी के नीयत से युवती को अपहरण कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. जिस मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को दानापुर से बरामद किया गया. बरामद युवती को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपहृत युवती दानापुर से बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4.14 एकड़ भूमि में अफीम की खेती नष्ट

प्रतिनिधि, डुमरिया. छकरबंधा थाना क्षेत्र के कोंकना व पिपरेहट के जंगल में प्रशासन की 4.14 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती नष्ट करने को लेकर दूसरे दिन सोमवार को भी अभियान चलाया गया. छकरबंधा थाना अध्यक्ष शमशेर आलम समेत सुरक्षा बल, उत्पाद विभाग, वन विभाग, एसटीएफ और डुमरिया अंचल के अधिकारी के सहयोग से 4.14 एकड़ भूमि में लगी अफीम फसल को नष्ट किया गया. छकरबंधा थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 4.14 एकड़ भूमि में अफीम की खेती नष्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी नहीं रुक रही उर्वरक की कालाबाजारी

शिवहर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला बीस सूत्री कमिटी सदस्य बसंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक के कोशिश बाद भी जिले में खाद्य की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है.आज भी पूरे जिले में किसी भी रिटेलर के यहां यूरिया 325 रूपये से 350 रुपये तक मिल रहा है.इसके बावजूद भी बोरा का वजन सही नहीं मिल पा रहा है.जिले के खुदरा दुकानदारों का कहना है कि डीलर के यहां से ही हमलोगों को ज्यादा पैसा बढ़ाकर दिया जा रहा है.वजन भी डीलर के यहां से बैग में कम रहता है.डीएपी का भी वही हाल है.ये भी बाजार में प्रशासन द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर किसानों को खरीदना पड़ रहा है.वही बसंत कुमार सिंह ने कहा कि एक तो सहकारिता विभाग के लापरवाही से किसानों को अपना धान बिचौलिया के हाथों सस्ते दाम पर बेचना पर रहा है और खाद्य निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर खरीदना पड़ रहा है.जिससे दोहरी मार किसान को झेलना पड़ रहा है.फिर भी जिला कृषि पदाधिकारी का रुख किसानों के प्रति सराहनीय है.लेकिन सहकारिता विभाग की नींद शिवहर जिले में कब खुलेगी ये सोचनीय विषय है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी नहीं रुक रही उर्वरक की कालाबाजारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्तराखंड के मंत्री पति का बयान महिलाओं व बेटियों का अपमान : हरिओम

सीतामढ़ी. उत्तराखंड प्रशासन में भाजपा कोटे से स्त्री सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा बिहार के बेटियों, स्त्रीओं की कीमत तय करने संबंधी बयान पर युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शरण नारायण ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, वहीं, उन्हीं के भाजपा शासित राज्यों के उत्तराखंड की धामी प्रशासन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा सरेआम बिहार की स्त्रीओं और बेटियों की कीमत लगाकर स्त्रीओं और बेटियों के सम्मान को रौंदा जा रहा है और बिहारी स्मिता को गाली दी जा रही है जो भाजपा के स्त्री विरोधी मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है. गिरधारी लाल का शर्मनाक बयान स्त्री सम्मान और उसकी गरिमा पर सीधे-सीधे हमला है, इससे बिहार के स्त्रीओं, बेटिओं की गरिमा को ठेस पहुंची है, जिसे युवा राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उत्तराखंड के मंत्री पति का बयान स्त्रीओं व बेटियों का अपमान : हरिओम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सफाई कर्मियों की हड़ताल से चौक-चौराहों पर जमा हो रहा कचरे का ढ़ेर

मांगों को लेकर निगम सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी विधायक ने प्रदर्शन स्थल पहुंच ली जानकारी, समाधान का दिया आश्वासन शहर में लग रहा कचरों का ढ़ेर सहरसा . पिछले चार दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मियों के जारी हड़ताल से शहरी क्षेत्र के सभी चौक-चौराहे से लेकर गली मुहल्ले में कचरे का ढ़ेर लग रहा है. जिसकी ओर नगर निगम का ध्यान तक नहीं जा रहा है. जमा कचरे की ढ़ेर से उठने वाली बदबू से आम लोग परेशान हैं. वहीं निगम के सफाई कर्मियों का पांचवें दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा. सफाई कर्मियों ने निगम कार्यालय में सोमवार को भी विरोध-प्रदर्शन किया. सफाई कर्मियों की जारी हड़ताल को लेकर स्थानीय विधायक आईपी गुप्ता निगम कार्यालय पहुंचे व सफाई कर्मियों की हड़ताल की विस्तृत जानकारी ली. वहीं सफाई कर्मियों की मांग को जायज बताते इसके समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाना चाहिए. साथ ही नियमित वेतन भुगतान होना ही चाहिए. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के सभी मांग जायज हैं व इसको लेकर वे निगम के अधिकारियों के साथ बात करेंगे व जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जायेगा. सफाई कर्मी रामचंद्र मल्लिक, अमर मल्लिक ने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने दो व तीन जनवरी को सांकेतिक हड़ताल की. नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. जिससे निराश होकर सभी कर्मचारी सोमवार से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं. अपनी सभी समस्याओं को विधायक आईपी गुप्ता के समक्ष भी रखा है. विधायक ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है. लेकिन अब तक ना तो नगर आयुक्त व ना ही महापौर ने हड़ताल की सुधि ली है. जिससे सफाई कर्मियों में रोष है. उन्होंने कहा कि हड़ताल का एकमात्र उद्देश्य अपनी वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों को पूरा करना है. इससे पहले भी कई बार हड़ताल की गयी. लेकिन नगर आयुक्त, महापौर व अन्य संबंधित अधिकारियों ने उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया. वे जानते हैं कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है. जिसके लिए वे सभी दुखी हैं एवं समाधान की आशा है. उन्होंने कहा कि मांगों में एक वर्ष से अधिक बकाया ईपीएफ राशि भुगतान करें एवं जिन कर्मी के पास यूएएन नंबर नहीं है उन्हें उपलब्ध करायें. ईएसआईसी का लाभ दिया जाये. प्रत्येक माह की पांच तारीख को नियमित रूप से सभी कर्मी को वेतन दिया जाये. वर्षों से कार्यरत कर्मी को नियमित करें. लगभग 40 से 45 सफाई कर्मचारियों को तीन माह का बकाया वेतन भुगतान किया जाये, शामिल है. मौके पर राजद विरुद्ध नेता रंजीत कुमार यादव, अजीत कुमार सहित निर्मला देवी, दुलारी देवी, नीलम देवी, पंकज मल्लिक, विकास मल्लिक, राजू मल्लिक, रौशन मल्लिक, विलास कुमार, प्रदीप मल्लिक, चंद्र किशोर मल्लिक, किरण देवी, मीना देवी, अंजली देवी, प्रमिला देवी, हिंदुस्तानी देवी, राजू मल्लिक व सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सफाई कर्मियों की हड़ताल से चौक-चौराहों पर जमा हो रहा कचरे का ढ़ेर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टोटो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

बिना लाइट के टोटो के कारण दो दिनों में दूसरी दुर्घटना, दो की हालत चिंताजनक, बाइक क्षतिग्रस्त फोटो कैप्शन- अस्पताल में इलाजरत घायल युवक. प्रतिनिधि, रजौली रजौली बाइपास स्थित एनएच-20 के सर्विस लेन में तरवन्ना मोड़ के समीप रविवार की देर शाम एक टोटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां चिकित्सक डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि घायल लोगों की पहचान घसियाडीह गांव निवासी अजय दास के पुत्र सुदामा कुमार, रजौली निवासी कुलेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र सौरभ कुमार, जोगियामारन गांव निवासी बिनोद प्रसाद के पुत्र कृष्णा कुमार और मोहनरियातरी गांव निवासी चंदेश्वर यादव के पुत्र मन्नू कुमार के रूप में हुई है. चिकित्सक ने कहा कि घायल सुदामा के सिर में गम्भीर चोटें लगी थी, जिसके कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं अन्य घायलों का रविवार की रात प्राथमिक इलाज किया गया. लेकिन, सोमवार की सुबह घायल मन्नू कुमार और कृष्णा कुमार की तबीयत बिगड़ गयी, जिसे डॉ अभिप्राय चौधरी ने बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया है. कैसे हुई दुर्घटना अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि रविवार की रात बाइक पर चारों युवक सवार होकर सर्विस लाइन से रजौली की ओर आ रहे थे. इसी बीच सामने से रॉन्ग साइड से आ रही बिना लाइट की एक अनियंत्रित टोटो ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इसी बीच टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है. टोटो में लाइट नहीं रहना बेहद खतरनाक टोटो में लाइट नहीं रहने से बीते दो दिनों में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि शनिवार की रात छतनी गांव निवासी स्व. भुवनेश्वर प्रसाद के 72 वर्षीय पुत्र चंद्रदेव प्रसाद यादव की मौत टोटो द्वारा कुचलने के कारण हो गयी. परिजनों ने बताया था कि टोटो में लाइट नहीं थी. इसके बाद रविवार की रात गलत दिशा में बिना लाइट वाली अनियंत्रित टोटो की टक्कर बाइक से हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक चालक घसियाडीह निवासी अजय दास के पुत्र सुदामा कुमार की जान चली गयी. क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है. डायल 112 की टीम व परिजनों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के दौरान एक युवक की मौत की पुष्टि हुई है. मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टोटो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Riots Case: कोर्ट के फैसले पर उमर खालिद का आया पहला रिएक्शन, पिता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका ठुकरा दी है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा कि उमर और शरजील के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है. हालांकि, पीठ ने मामले के अन्य आरोपियों गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी है. फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे. जमानत नहीं मिलने पर आयी उमर की पहली प्रतिक्रिया सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर दिल्ली दंगे के आरोपी उमर की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है. उमर खालिद ने कहा कि अब जेल ही उसकी जिंदगी है. उमर की दोस्त बनोज्योत्सना लाहिड़ी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हालांकि बनोज्योत्सना ने बताया कि उमर मामले के अन्य आरोपियों को जमानत मिलने से खुश है. बनोज्योत्सना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जमानत न मिलने पर उमर ने कहा- मैं बाकी लोगों के लिए बहुत खुश हूं, जिन्हें जमानत मिल गई! राहत महसूस हो रही है. जवाब में मैंने कहा- मैं कल मुलाकात के लिए आऊंगी.” उमर ने कहा, “हां, आ जाना. अब यही जिंदगी है. उमर के पिता ने कहा- ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ दिल्ली दंगों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उमर खालिद के पिता एसक्यूआर इलियास ने सोमवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इलियास ने कहा- कुछ नहीं कहना, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे कुछ नहीं बोलना. फैसला सामने है और मुझे कुछ नहीं कहना है. कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल 10 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू समेत आरोपियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, सिद्धार्थ दवे, सलमान खुर्शीद और सिद्धार्थ लूथरा की दलीलें सुनी थी. इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सीएम रेखा गुप्ता ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि शहर को दंगों की आग में धकेलने के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं. अदालत ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं. दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. (इनपुट भाषा) Also Read: टीएमसी सांसद देव और उनके परिवार को एसआईआर सुनवाई का नोटिस, बंगाल की नेतृत्व गरमायी The post Delhi Riots Case: कोर्ट के फैसले पर उमर खालिद का आया पहला रिएक्शन, पिता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care Tips: जब महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स हो जाएं फेल तो काम आते हैं दादी-नानी के ये नुस्खे! बालों से जुड़ी हर प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन

Hair Care Tips: बालों से जुड़ी समस्याएं आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ गयी है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय बालों के झड़ने, डैंड्रफ, ड्राइनेस और पतले होते हुए बालों की समस्या से जूझ रही है. जब बालों से जुड़ी कोई भी समस्या शुरू होती है तो हम महंगे शैंपू, हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार ये पूरी तरह से पैसों और समय की बर्बादी ही साबित होते हैं. अगर आपने अपने बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाने के लिए हर तरीका अपना लिया है लेकिन आपको कोई फायदा नहीं हुआ तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको दादी और नानी के जमाने कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आज के समय में भी बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाये रखने में मदद करते हैं. जब आप इन नुस्खों को अपनाते हैं तो आपको यह दिखने लगता है कि ये आज के समय में भी उतने ही असरदार हैं. आज हम जिन नुस्खों के बारे में आपको बताने वाले हैं वे पूरी तरह से नेचुरल हैं और आपके बालों को डैमेज किये बिना काफी अच्छे से अपना काम करते हैं. तो चलिए दादी-नानी के जमाने के इन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं. बालों की मजबूती का राज आंवला हमारी दादी-नानी अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाये रखने के लिए आंवले का खूब इस्तेमाल करती हैं. बालों के लिए आंवले को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जब आप आंवले का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो बालों को जड़ों को मजबूती मिलती है. आप अगर आंवले का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बालों पर आंवले का तेल या फिर पानी में मिलाकर आंवला पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए. आंवले से जुड़े ये नुस्खे आपको बालों को झड़ने से रोकते हैं और साथ ही समय से पहले सफेद भी नहीं होने देते हैं. Faster Hair Growth Tips: सिर्फ 30 दिनों में पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल! अपनाएं ये टिप्स और कर दें सबको हैरान नारियल तेल से मालिश नारियल के तेल से स्कैल्प को मसाज करना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह एक काफी पुराना और काम का तरीका है. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए और साथ ही ग्रोथ की रफ्तार को बढ़ाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार गुनगुने नारियल के तेल से स्कैल्प की मसाज करें. इस बात का ख्याल जरूर रखें कि तेल लगाने के बाद कुछ देर उसे अच्छे से सेट होने जरूर दें. रीठा, शिकाकाई और आंवला से बाल धोना पहले के जमाने में शैंपू का इस्तेमाल उतना ज्यादा नहीं किया जाता था. हमारी दादी-नानी उस जमाने में रीठा, आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल अपने बालों को धोने के लिए करती थीं. रीठा, आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल अपने बालों पर करने के लिए आपको इन तीनों ही चीजों को पानी से भरे एक बर्तन में डालकर इसे निचोड़कर झाग निकालती थीं और फिर इसी से अपने बालों को धोती थीं. यह आपके बालों को डैमेज किये बिना नेचुरल तरीके से आपके बालों को साफ करता है. नियमित तौर पर इनके इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट, मजबूत और शाइनी बनते हैं और साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी खत्म होती है. यह भी पढ़ें: Night Hair Care Tips: रात की ये छोटी आदतें बदल देंगी बालों की क्वालिटी, हेयर फॉल समेत कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा झड़ते बालों के लिए मेथी के दाने अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल जरूर से जरूर करना चाहिए. हमारी दादी-नानी मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखती थी और फिर अगली सुबह उसे पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेती थीं. बता दें जब आप इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाते हैं तो इससे बालों का झड़ना बंद होता है और साथ ही जड़ों को मजबूती भी मिलती है. रूखे और बेजान बालों का इलाज एलोवेरा हमारी दादी-नानी रूखे बालों की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हमेशा से ही एलोवेरा का इस्तेमाल करती आयी हैं. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एलोवेरा जेल को डायरेक्टली अपने स्कैल्प पर लगा लेना है. इसके इस्तेमाल से आपक बालों को मॉइस्चर मिलता है और ड्राइनेस की प्रॉब्लम दूर होती है. इस बात का ख्याल रखें कि बालों को धोने से पहले कम से कम इसे आधे घंटे के लिए जरूर सेट होने दें. रेगुलर बेसिस पर इसके इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं. यह भी पढ़ें: Best Hair Oils: तेजी से झड़ते बाल बढ़ा रहे हैं गंजेपन का खतरा? ये ऑइल्स देंगे हर हेयर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें. The post Hair Care Tips: जब महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स हो जाएं फेल तो काम आते हैं दादी-नानी के ये नुस्खे! बालों से जुड़ी हर प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

KBC 17 का फिनाले करीब, अमिताभ बच्चन के इमोशनल शब्द- बिना काम दिन लग रहे बोझिल और सुस्त

KBC 17: बॉलीवुड के मेगास्टार और टीवी होस्ट अमिताभ बच्चन हमेशा अपने फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं. फिल्मों में उनकी भूमिका हो या टीवी शो की प्रस्तुति, उनके काम की ऊर्जा और जूनून हर किसी को प्रभावित करता है. इस बीच उनका लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अपने अंतिम एपिसोड की ओर बढ़ रहा है. अमिताभ ने ब्लॉग में साझा किए अपने अनुभव View this post on Instagram A post shared by @sonytvofficial अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जैसे-जैसे शो खत्म होने के करीब आ रहा है, उन्हें समय धीमा और बोझिल महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा, “बिना काम के दिन जैसे लंबा और बोझिल लगने लगता है. यह अनुभव कभी-कभी थकान और तनाव भरा होता है. काम की आदत बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. यह समय ऐसा है जैसे मैं बिना किसी दिशा के बड़े मैदान में धीरे-धीरे चल रहा हूं.” उन्होंने आगे बताया कि वह इस सुस्ती और बेचैनी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपने आप को फिर से सक्रिय बनाने के लिए प्रयासरत हैं. KBC का इतिहास और अमिताभ का योगदान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ मूल रूप से ब्रिटिश शो ‘Who Wants to Be a Millionaire?’ का हिंदी संस्करण है. यह शो 2000 में शुरू हुआ और तब से हिंदी भाषी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इसके 16 सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए हैं, केवल तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने उनकी जगह ली थी. KBC 17 का फॉर्मेट शो का फॉर्मेट सरल और रोचक है. इसमें कंटेस्टेंट से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है. अगर कंटेस्टेंट उत्तर नहीं दे पाते या संदेह में रहते हैं, तो उनके पास मदद लेने के लिए लाइफलाइन उपलब्ध होती है. ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सोनी टीवी और सोनी लिव पर देखा जा सकता है. अमिताभ बच्चन का यह अनुभव दर्शाता है कि चाहे किसी शिखर पर हों, काम की आदत और दर्शकों के बीच जुड़ाव ही उन्हें सक्रिय और प्रेरित बनाए रखता है. यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: फैंस के सामने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की सफलता पर दीपिका ने जताया गर्व, वायरल हुआ रिएक्शन The post KBC 17 का फिनाले करीब, अमिताभ बच्चन के इमोशनल शब्द- बिना काम दिन लग रहे बोझिल और सुस्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top