Hot News

January 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा डर, छिन जाएगा राष्ट्रपति का पद, रिपब्लिकन पार्टी से बोले; जीत के लिए जुट जाओ

Donald Trump fears Impeachment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर में युद्ध रुकवाने का दावा करते हैं. वे खुद को शांति का राष्ट्रपति कहते हैं, लेकिन शनिवार को उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उनके बिस्तर से ही उठवा लिया. हालांकि अब उन्हें अपनी कुर्सी पर ही खतरा महसूस हो रहा है. उन्होंने मंगलवार को रिपब्लिकन नेताओं को चेतावनी दी कि अगर वे 2026 के मध्यावधि (US Midterm Election) चुनाव जीतने में नाकाम रहे, तो डेमोक्रेट्स उन्हें महाभियोग (इम्पीचमेंट) के लिए निशाना बना सकते हैं. ट्रंप एक अहम चुनावी दौर से पहले पार्टी के सांसदों को एकजुट करने की कोशिश करने का प्रयास कर रहे हैं. वॉशिंगटन में बंद कमरे में हुई एक बैठक के दौरान हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के रिपब्लिकन सांसदों से ट्रंप ने कहा, “आपको मिडटर्म चुनाव जीतने ही होंगे, क्योंकि अगर हम मिडटर्म नहीं जीतते, तो वे कोई न कोई वजह ढूंढकर मुझे महाभियोग का सामना कराएंगे. मेरी इम्पीचमेंट हो जाएगी.” ट्रंप के खिलाफ पहले भी इंपीचमेंट आ चुका है. 2017 से 2021 के कार्यकाल के दौरान डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा ने उन्हें दो बार महाभियोग के दायरे में लाया था. उन पर यूक्रेन से जुड़े कथित सत्ता के दुरुपयोग और 6 जनवरी 2021 को कैपिटल में हुई हिंसा से पहले की घटनाओं को लेकर आरोप लगाए गए थे. हालांकि, रिपब्लिकन-नियंत्रित सीनेट ने दोनों ही मामलों में उन्हें बरी कर दिया था. ट्रंप का मजाक, मकसद और पार्टी की जीत का मंत्र करीब 90 मिनट तक चले अपने लंबे और अक्सर भटकते भाषण में ट्रंप ने पांच साल पहले हुए कैपिटल दंगे के दौरान अपने कदमों का बचाव किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस दौरान ट्रांसजेंडर मतदाताओं को रिझाने को लेकर मजाक किया और एक पूर्व राष्ट्रपति के व्हीलचेयर इस्तेमाल का भी मजाक उड़ाया. इस बैठक का मकसद पार्टी के कार्यकारी और विधायी पक्ष को एकजुट करना था, लेकिन ट्रंप ने नई नीतियों की रूपरेखा पेश करने के बजाय अपनी शिकायतें ज्यादा साझा कीं. हालांकि, ट्रंप ने रिपब्लिकनों से अपील की कि वे जेंडर नेतृत्व, स्वास्थ्य सेवा और चुनाव सुधार जैसे मुद्दों पर अधिक एकजुट होकर लड़ें और महंगाई व जीवन-यापन की बढ़ती लागत से नाराज जनता के सामने उनकी नीतियों को बेहतर ढंग से पेश करें. इतिहास का भी डर झेल रहे ट्रंप ट्रंप ने इस मीटिंग के दौरान यह भी कहा कि 2024 के चुनाव में हमने हर स्विंग स्टेट जीता. हमने पॉपुलर वोट लाखों से जीता. हमने सब कुछ जीता. लेकिन वे कहते हैं कि जब आप राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं, तो मिडटर्म हार जाते हैं. इतिहास भी यही बताता है कि सत्ता में रहने वाली पार्टी को अक्सर मिडटर्म चुनावों में कांग्रेस की सीटों का नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है. ट्रंप ने इन जोखिमों को स्वीकार किया, लेकिन दावा किया कि उनका रिकॉर्ड नवंबर में जीत दिलाने के लिए काफी है.  अगर ट्रंप हारे तो होगी ढेर सारी मुश्किल नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों में ट्रंप का नेतृत्वक एजेंडा दांव पर लगा हुआ है. वैसे इस मिड टर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी हार भी जाती है, तो भी ट्रंप राष्ट्रपति बने रहेंगे. लेकिन तब वे कमजोर हो जाएंगे. ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों की तैयारी कर रही है. इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की सभी सीटों और सीनेट की एक-तिहाई सीटों पर मतदान होगा. हाउस में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बेहद मामूली है, ऐसे में चुनाव नतीजे ट्रंप के विधायी एजेंडे और वॉशिंगटन में उनकी नेतृत्वक स्थिति के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं. बहुमत न होने की दशा में ट्रंप बड़े सुधार नहीं कर पाएंगे.  पार्टी बहुमत के पतले मार्जिन पर खड़ी मिडटर्म चुनावों के तहत प्रतिनिधि सभा की कुल 435 सीटों पर एक साथ मतदान होगा, जबकि सीनेट की 100 में से लगभग एक-तिहाई सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. मौजूदा समय में सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी 53 सदस्यों के साथ बहुमत में है. डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 45 सीटें हैं, वहीं दो सीटों पर निर्दलीय (स्वतंत्र) सीनेटर मौजूद हैं. हाउस में रिपब्लिकन पार्टी का नाजुक बहुमत कैलिफोर्निया के सांसद डग ला-माल्फा की मौत और पूर्व सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन के इस्तीफे के बाद और भी कम हो गया है. इसी चुनाव के साथ कई राज्यों में गवर्नर भी चुने जाएंगे. ऐसे में यह एक तरह से राष्ट्रपति ट्रंप के आधे कार्यकाल पर जनता की मुहर ही होगी.   अगर हारे तो तीसरा इंपीचमेंट आ सकता है वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने को लेकर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति की शक्तियों पर फिर से बहस तेज हो गई है, जिसे हाउस रिपब्लिकन का बड़े पैमाने पर समर्थन मिला था. मिडटर्म चुनावों के करीब आते ही ट्रंप ने साफ कर दिया कि ये चुनाव उनके राष्ट्रपति पद के लिए कितने अहम हैं. अगर ट्रंप हारते हैं, तो उनकी जनता में लोकप्रियता कम ही मानी जाएगी, ऐसे में तीसरा महाभियोग जरूर उनका इंतजार करेगा और सीनेट में उनकी पार्टी का बहुमत घटा तो वे और मुश्किल में आ जाएंगे.  ये भी पढ़ें:- अमेरिकी इस्लामी उपदेशक की ब्रिटेन में एंट्री बैन, स्टार्मर प्रशासन ने नफरती मौलाना पर क्यों लगाया प्रतिबंध?  हमारे संबंध अच्छे… लेकिन मोदी मुझसे खुश नहीं, ट्रंप की जुबां पर फिर हिंदुस्तान, अब क्या बताई वजह? आओ मुझे पकड़ो… मादुरो के बाद ट्रंप को एक और राष्ट्रपति ने ललकारा, कहा- मातृभूमि के लिए फिर से हथियार उठाऊंगा The post डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा डर, छिन जाएगा राष्ट्रपति का पद, रिपब्लिकन पार्टी से बोले; जीत के लिए जुट जाओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Surya Grahan 2026: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए तारीख, समय और धार्मिक मान्यताएं

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. इस दौरान कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता. इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है. खगोल विज्ञान और ज्योतिष विज्ञानदोनों ही दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण का खास महत्व माना जाता है. हर साल सूर्य ग्रहण की तारीखों को लेकर लोगों में खास उत्सुकता रहती है. साल 2026 में लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण को लेकर भी कई सवाल पूछे जा रहे हैं- यह कब लगेगा, कैसा होगा और क्या हिंदुस्तान में दिखाई देगा? आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी. साल 2026 में कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण? साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार को लगेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन सूर्य ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 31 मिनट बताया जा रहा है. क्या हिंदुस्तान में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण? खगोलशास्त्रियों के अनुसार, फरवरी 2026 में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण हिंदुस्तान में दिखाई नहीं देगा. इसी कारण हिंदुस्तान में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.  कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण? जानकारी के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या है? हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ समय माना गया है. मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. साथ ही, सूर्य ग्रहण के दौरान यात्रा करना, भोजन पकाना, मूर्ति स्पर्श और पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है. हालांकि, ये नियम तभी लागू होते हैं जब ग्रहण दिखाई देता है. यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post Surya Grahan 2026: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए तारीख, समय और धार्मिक मान्यताएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mirzapur The Film: फिर भौकाल मचाने लौट रहे हैं ‘मुन्ना त्रिपाठी’, कमबैक पर दिव्येंदु बोले- हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं

Mirzapur: The Film को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है दिव्येंदु की अपने आइकॉनिक किरदार मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी. दिव्येंदु ने हाल ही में इस रोल में लौटने के एक्सपीरियंस को “अवास्तविक और लगभग दूसरी जिंदगी जैसा” बताया है. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा. दिव्येंदु: “हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं” हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में एक्टर कहते हैं, “वही लोग, वही दुनिया… सब कुछ अचानक वापस आ जाता है. ऐसा लगता है जैसे कुछ भी बदला नहीं है. एनर्जी अपने आप लौट आती है, क्योंकि हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं.” हालांकि, इस एक्साइटमेंट के साथ उनके मन में हल्की घबराहट भी है. दिव्येंदु मानते हैं कि मिर्जापुर फ्रेंचाइजी से दर्शकों की उम्मीदें बेहद ऊंची हैं. उन्होंने कहा, “लोगों की इस फ्रेंचाइजी से बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं. बस यही डर रहता है कि क्या मैं वही जादू दोबारा दोहरा पाऊंगा या नहीं.” एक ही इमेज में बंधना नहीं चाहते दिव्येंदु दिव्येंदु साफ कहते हैं कि वह खुद को सिर्फ मुन्ना त्रिपाठी तक सीमित नहीं रखना चाहते. इसी वजह से वह अलग-अलग तरह के किरदार चुनते हैं ताकि एक ही इमेज में कैद न हो जाएं. 42 वर्षीय एक्टर अपने 14 साल के करियर की रफ्तार से खुश हैं, लेकिन मानते हैं कि इस सफर में ‘हां’ से ज्यादा ‘ना’ कहना सबसे मुश्किल रहा है. उनका कहना है, “रोल चुनने में मैंने हमेशा सावधानी बरती है, लेकिन सिर्फ फिल्मों को ही नहीं, बल्कि पैसे और बड़े ईगो को भी ना कहना बहुत मुश्किल होता है.” रोल चुनने का पैमाना क्या है? अपने अप्रोच पर बात करते हुए दिव्येंदु बताते हैं कि किसी भी किरदार को चुनते वक्त वह सबसे पहले यह देखते हैं कि क्या वह रोल उन्हें चैलेंज करता है या नहीं. वह बोले, “मैं खुद को दोहराना नहीं चाहता. आखिरी बार मैं ‘साली मोहब्बत’ में नजर आया था और आगे भी कोशिश यही रहती है कि हर बार कुछ नया करूं.” एक्टर ने आगे कहा, “जब मैं खुद को स्क्रीन पर देखूं, तो मुझे शर्मिंदगी महसूस नहीं होनी चाहिए. यही मेरे लिए सबसे जरूरी है.” मिर्जापुर द फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी की वापसी न सिर्फ फैंस के लिए एक बड़ा ट्रीट है, बल्कि दिव्येंदु के करियर का भी एक अहम मोड़ साबित हो सकती है. यह भी पढ़ें- Ikkis: अगस्त्य नंदा की दमदार परफॉर्मेंस पर मामा अभिषेक बच्चन ने की खुलकर तारीफ, बोले- तुम्हारा विश्वास रंग लाया The post Mirzapur The Film: फिर भौकाल मचाने लौट रहे हैं ‘मुन्ना त्रिपाठी’, कमबैक पर दिव्येंदु बोले- हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Road Project: खुशखबरी! बिहार में 5 स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए मिलेंगे करोड़ों रुपए, इन 8 जिलों को होगा सीधा फायदा

Bihar Road Project: बिहार में एक बड़े रोड प्रोजेक्ट का काम जोर-शोर से शुरू होने वाला है. राज्य में 5 स्टेट हाइवे का निर्माण होने वाला है. इसके निर्माण को लेकर करोड़ों रुपए मंजूर कर लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, 5 स्टेट हाइवे के निर्माण को लेकर बिहार राज्य पथ विकास निगम की तरफ से पिछले दिनों एडीबी (एशियन विकास बैंक) को पीबीई (प्राइस बिड इवैल्यूएशन) रिपोर्ट भेजी गई थी. लगभग इतने करोड़ रुपए किए गए मंजूर रिपोर्ट भेजे जाने के बाद एडीबी की तरफ से इसे मंजूर कर लिया गया. इसकी जानकारी निगम को दे दी गई. जिसके मुताबिक, बिहार में स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए लगभग 2900 करोड़ रुपए बिहार प्रशासन को एडीबी की तरफ से मदद के तौर पर दी जाएगी. मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर आदेश भी विभाग की तरफ से एजेंसियों को दे दी गई है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 225 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होने वाला है. फेज वाइज एडीबी की तरफ से राशि दी जाएगी और निर्माण कार्य भी फेज वाइज किया जाएगा. स्टेट हाइवे के निर्माण को लेकर एडीबी से सहमति लेने के बाद ही डीपीआर तैयार कर लिया गया था. साथ ही जमीन अधिग्रहण और इसके बाद टेंडर भी जारी किया गया था. इन 8 जिलों को होगा फायदा 5 स्टेट हाइवे के निर्माण से जिन 8 जिलों को फायदा पहुंचेगा, उनमें नालंदा, नवादा, गयाजी, सारण, भोजपुर, मुंगेर, बांका और मुजफ्फरपुर शामिल है. इनमें ज्यादातर सिक्स लेन वाले हैं. जो टू लेन की सड़कें हैं, उसे चौड़ा और लंबा कर सिक्स लेन बनाया जाएगा. निर्माण कार्य को 2 साल के अंदर पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. इन 5 स्टेट हाइवे का होगा निर्माण सारण और सीवान जिले के छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी मुंगेर और बांका का असरगंज-शंभूगंज-इंगलिश मोड़-पुनसिया-धोरैया मुजफ्फरपुर का हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई गयाजी जिले का बनगंगा-जेठियन-गहलौर-भिंडस भोजपुर जिले का आरा-एकौना-खैरा-सहार Also Read: Bihar Ka Mausam: अगले 4 दिन थर-थर कांपेगा बिहार, इन 25 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, शिमला जैसी पड़ेगी ठंड The post Bihar Road Project: खुशसमाचारी! बिहार में 5 स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए मिलेंगे करोड़ों रुपए, इन 8 जिलों को होगा सीधा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Sony Bravia का 65 इंच Smart TV, डील देख तुंरत करेंगे ऑर्डर

65 inch Sony Bravia 2 Smart TV: अगर आप अपने घर को मिनी थियेटर में बदलना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अभी बढ़िया मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर 65 इंच Sony Bravia 2 Smart TV की कीमत 50 हजार रुपये तक कम हो गई है, जिससे आप लाखों के स्मार्ट टीवी को हजारों में खरीद सकते हैं. Sony Bravia 2 के 65 इंच स्मार्ट टीवी में आपको Ultra HD 4K रेजोल्यूशन पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. साथ ही इस टीवी का स्लीक, बेजेल लेस और फलोटिंग डिजाइन एकदम प्रीमियम लुक देगा. आइए जानते हैं फिर इस टीवी पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट-ऑफर्स के बारे में. कितने का मिल रहा डिस्काउंट? Sony Bravia 2 के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर फ्लिपकार्ट 39% तक की छूट दे रहा है, जिससे इस टीवी की किमत 1,28,900 रुपये से कम होकर सीधे 77,990 रुपये हो गई है. यानी कि पूरे 50,910 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, इस टीवी पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. इस बैंक डिस्काउंट का फायदा आप किसी भी बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI और Net Banking से पेमेंट करने पर उठा सकते हैं. ऐसे में 1000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इस टीवी को 76,990 रुपये में खरीद सकते हैं. 65 इंच sony bravia 2 स्मार्ट टीवी प्राइस मिल रहा EMI ऑप्शन फ्लिपकार्ट Sony Bravia 2 के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर 12 महीने तक का No-Cost EMI ऑप्शन भी दे रहा है. ऐसे में आप 6,041 रुपये के हर महीने के EMI पर इस टीवी को खरीद सकते हैं. क्या है खासियत? खासियत कि बात करें, तो सोनी के इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट, Ultra HD 4K रेजोल्यूशन के साथ 65 इंच LED डिस्प्ले मिलेगा. साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 20W के दो स्पीकर आउटपुट मिलेगा. यह Google TV पर काम करता है, जिससे आप Apple TV+, Netflix, YouTube, JioHotstar, Prime Video और Sony LIV जैसे OTT का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए 4 HDMI और 2 USB पॉर्ट्स, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. वहीं, इस पर 1 साल की वारंटी मिलेगी. यह भी पढ़ें: नए साल पर लड़खड़ाए 43-इंच Smart LED TV के दाम, Dolby Vision और Atmos सपोर्ट से मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस यह भी पढ़ें: 50 इंच वाले Smart TV के दाम गिरे जमीन पर, Sony और Xiaomi जैसे ब्रांड्स भी ऑफर में शामिल The post 50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Sony Bravia का 65 इंच Smart TV, डील देख तुंरत करेंगे ऑर्डर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1 करोड़ से ज्यादा का हाईएस्ट पैकेज

Best BTech College: टॉप इंजीनियरिंग की तलाश कर रहे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए यह समाचार किसी मोटिवेशनल स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू होने वाला है और JEE Main 2026 का पहला सेशन जनवरी में आयोजित किया जाना है. ऐसे समय में हर छात्र यही जानना चाहता है कि किस कॉलेज से पढ़ाई करने पर टॉप कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट मिल सकता है. इसी बीच एक ऐसा कॉलेज चर्चा में है, जिसने Microsoft और Google जैसी दिग्गज कंपनियों में प्लेसमेंट देकर सबका ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि यहां का हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का रहा है. आइए इस कॉलेज (Best BTech College) के प्लेसमेंट को करीब से जानते हैं. Microsoft और Google में प्लेसमेंट जिस कॉलेज की यहां बात हो रही है, उसका नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी है, जो आंध्र प्रदेश के श्री सिटी, चित्तूर में स्थित है. यह कॉलेज बीते कुछ सालों में अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की वजह से तेजी से उभरा है. यहां के छात्रों को Microsoft और Google जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों में जॉब ऑफर मिले हैं. यही कारण है कि यह कॉलेज अब Best BTech College की लिस्ट में गिना जाने लगा है. हाईएस्ट पैकेज 1.20 करोड़ का कॉलेज की प्लेसमेंट रिपोर्ट 2025 की बात करें तो आंकड़े खुद इसकी कहानी बयां करते हैं. कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 93.60 प्रतिशत रहा है, जो किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. कंप्यूटर साइंस ब्रांच का एवरेज CTC 19.24 LPA रहा, जबकि ECE ब्रांच का एवरेज पैकेज 14.85 LPA दर्ज किया गया. Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1 करोड़ से ज्यादा का हाईएस्ट पैकेज 3 ओवरऑल एवरेज CTC 18.44 LPA रहा है. सबसे खास बात यह है कि यहां का मैक्सिमम पैकेज 120 LPA तक पहुंचा है, यानी 1 करोड़ 20 लाख रुपये सालाना. वहीं मिनिमम पैकेज 8 LPA और मीडियन पैकेज 14.32 LPA रहा. IIIT Sri City Placement 2025 Check Here Best BTech College: टॉप कॉलेजों की लिस्ट में शामिल यह कॉलेज सिर्फ पैकेज की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने एकेडमिक स्ट्रक्चर और इंडस्ट्री लिंक की वजह से भी खास है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप पर जोर दिया जाता है. स्टूडेंट्स को शुरू से ही कोडिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और इंडस्ट्री रेडी स्किल्स पर काम कराया जाता है. यही वजह है कि यहां से निकलने वाले छात्र बड़ी कंपनियों की जरूरतों पर खरे उतरते हैं. यह भी पढ़ें: Google से Amazon तक, IIT Delhi के स्टूडेंट पर Jobs की बारिश The post Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1 करोड़ से ज्यादा का हाईएस्ट पैकेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिडटर्म हारने पर डेमोक्रेट्स करेंगे ट्रंप को सत्ता से हटाने की कोशिश, रिपब्लिकन सांसदों को दी सख्त चेतावनी

Trump Midterm Warning: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी को साफ-साफ चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अगर 2026 के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी हार गई, तो डेमोक्रेट्स उन्हें महाभियोग (इम्पीचमेंट) के जरिए सत्ता से हटाने की कोशिश जरूर करेंगे. वॉशिंगटन में हाउस रिपब्लिकन सांसदों के एक बंद कमरे के रिट्रीट में ट्रंप ने कहा कि अगर हम मिडटर्म नहीं जीते, तो वे कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे मुझे इम्पीच करने का. मैं इम्पीच हो जाऊंगा. नवंबर 2026 में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. इस चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी सीटें और सीनेट की एक-तिहाई सीटें दांव पर हैं. फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी के पास हाउस में बहुत मामूली बहुमत है. ऐसे में अगर एक-दो सीट भी हाथ से गईं, तो ट्रंप का पूरा एजेंडा अटक सकता है और उनकी कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है. Trump Midterm Warning in Hindi: ट्रंप ने 90 मिनट का भाषण दिया  मीटिंग में ट्रंप ने करीब 84-90 मिनट तक भाषण दिया, लेकिन भाषण में नई नीति कम और शिकायतें ज्यादा थीं. उन्होंने कैपिटल हिल दंगे (6 जनवरी 2021) पर अपने फैसलों का बचाव किया, ट्रांसजेंडर वोटरों पर मजाक किया और अपने एक पूर्व राष्ट्रपति प्रतिद्वंद्वी के व्हीलचेयर इस्तेमाल करने का मजाक उड़ाया. यह मीटिंग पार्टी को एकजुट करने के लिए थी, लेकिन ट्रंप ने ज्यादातर वक्त अपनी भड़ास निकालने में लगा दिया. 2024 की जीत फिर याद दिलाई ट्रंप ने 2024 के चुनाव की जीत दोहराई. उन्होंने कहाहमने हर स्विंग स्टेट जीता. पॉपुलर वोट भी लाखों से जीता. सब कुछ जीता. लेकिन उन्होंने खुद स्वीकार किया कि अमेरिका में परंपरा है कि जो राष्ट्रपति चुनाव जीतता है, वही मिडटर्म हारता है, और सवाल उठाया कि मुझे कोई समझाए, जनता के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है? इतिहास भी रिपब्लिकन के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व के इतिहास में 2006 के बाद से हर राष्ट्रपति ने मिडटर्म में हाउस सीटें गंवाई हैं. ट्रंप मानते हैं कि खतरा है, लेकिन उनका दावा है कि उनके पास जीतने के लिए पर्याप्त मुद्दे और उपलब्धियां हैं. उन्होंने सांसदों से कहा कि आपके पास ढेर सारे मुद्दे हैं. बस उन्हें ठीक से पेश करें, हम जीत जाएंगे. हाउस में रिपब्लिकन बहुमत और कमजोर हो गया है. कैलिफोर्निया के सांसद डग लामाल्फा की मौत और मार्जोरी टेलर ग्रीन के इस्तीफे के बाद सीटें और कम हो गई हैं. ट्रंप ने स्पीकर माइक जॉनसन की स्थिति को भी रेखांकित किया कि तीन सीटों के बहुमत में कोई सख्ती नहीं दिखा सकता. अब तो उससे भी कम रह गया है. (Trump Midterm Warning Republicans Impeachment Threat in Hindi) जनता महंगाई को लेकर नाराज है देश में महंगाई और महंगे जीवन को लेकर जनता नाराज़ है, लेकिन ट्रंप ने इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं की. उन्होंने कहा कि यह समस्या उन्होंने डेमोक्रेट्स से विरासत में पाई है और रिपब्लिकन को शेयर बाजार की मजबूती को मुद्दा बनाना चाहिए. बाकी मुद्दों पर वेनेजुएला, टैरिफ, दवाओं की कीमत बस हल्की-फुल्की बातें हुईं, कोई नया ऐलान नहीं किया गया. हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का ऑपरेशन किया, जिसे हाउस रिपब्लिकन का समर्थन मिला. इसके बाद ट्रंप की कार्यकारी शक्तियों (Executive Power) पर बहस तेज हो गई है. उनके खिलाफ आरोप हैं कि वे इमिग्रेशन, सैन्य कार्रवाई और नियम-कानून जैसे मामलों में कांग्रेस को किनारे कर खुद फैसले ले रहे हैं. इम्पीचमेंट की संभावना ट्रंप पहले भी दो बार इम्पीच हो चुके हैं यूक्रेन नीति और 6 जनवरी के कैपिटल दंगे को लेकर. दोनों बार सीनेट से बच निकले. अब दूसरी पारी में कुछ हाउस डेमोक्रेट्स ने नए इम्पीचमेंट प्रस्ताव ला दिए हैं. व्हाइट हाउस इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर रहा है. अगर हाउस डेमोक्रेट्स के हाथ गया, तो ट्रंप पर जांचों की संभावना बढ़ सकती है. अब तक हाउस रिपब्लिकन ट्रंप के आगे झुके रहे हैं. खर्च, नीतियां और अधिकार सब व्हाइट हाउस के हवाले कर दिए गए. लेकिन अब हल्की बगावत दिख रही है. इस हफ्ते हाउस में ट्रंप के एक वीटो को पलटने की कोशिश हो सकती है, जिसमें कोलोराडो और फ्लोरिडा की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं रद्द की गई थीं. हालांकि, इसके लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए, जो मिलना मुश्किल है. ये भी पढ़ें: मुफ्त की सलाह देने वालों को जयशंकर का करारा जवाब, पश्चिमी देशों की दोहरी सोच की पोल खोली हमारे संबंध अच्छे… लेकिन मोदी मुझसे खुश नहीं, ट्रंप की जुबां पर फिर हिंदुस्तान, अब क्या बताई वजह? The post मिडटर्म हारने पर डेमोक्रेट्स करेंगे ट्रंप को सत्ता से हटाने की कोशिश, रिपब्लिकन सांसदों को दी सख्त चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gobhi Fried Rice Recipe: रूटीन चावल को करें साइड, एक बार ट्राई करें टेस्टी गोभी फ्राइड राइस

Gobhi Fried Rice Recipe: रोजाना सिंपल चावल खाकर तो हर कोई बोर हो जाता है. अगर आप भी अपने डेली वाले चावल को खाकर बोर हो चुके हैं तो एक बार गोभी फ्राइड राइस बना कर देखें. इसका स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है. एक बार खाने के बाद रोजाना आपको यही खाने का दिल करेगा. आइे अब आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे फटाफट बनाकर सर्व कर सकें. गोभी फ्राइड राइस बनाने की सामग्री 1 कटोरी – चावल (उबला हुआ) 1 – फूल गोभी 1 – गाजर 1 – शिमला मिर्च 1/2 कटोरी- मटर (उबली हुई) 1 – टमाटर 2 चम्मच – हरी धनिया (कटी हुई) 1/2 चम्मच – जीरा चुटकी भर-  हींग 1/2 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार – नमक 2 चम्मच – नींबू का रस इसे भी पढ़ें: Carrot Rice Recipe: रोजाना एक जैसी चावल खाकर हो चुके हैं बोर, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाजर राइस गोभी फ्राइड राइस बनाने की विधि फूल गोभी फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को बारीक काट लें. जबिक फूल गोभी को आप कद्दूकस कर लें. इसके बाद आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें हींग व जीरा डालकर भून लें. फिर आप इसमें फूल गोभी व सभी सब्जियों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें आप हल्का नमक डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं. जब सब्जियां हल्की गल जाए तो इसमें पके हुए चावल और उबली हुई मटर डालकर मिक्स कर लें. इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस व स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अंत में इसे हरी धनिया से गार्निश करके आप सर्व कर दें. इसे भी पढ़ें: Corn Fried Rice: लंच को खास बनाएगा चटपटे मसालों से बना कॉर्न फ्राइड राइस इसे भी पढ़ें: Kaju Pulao Recipe: रूटीन खाने को करें साइड और ट्राई करें काजू पुलाव, मजेदार स्वाद जीत लेगी दिल   The post Gobhi Fried Rice Recipe: रूटीन चावल को करें साइड, एक बार ट्राई करें टेस्टी गोभी फ्राइड राइस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BJP West Bengal: बीजेपी ने समिक भट्टाचार्य को बनाया पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष, देखें अन्य पदाधिकारियों की सूची

BJP West Bengal: बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी ने समिक भट्टाचार्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा पार्टी ने अन्य नेताओं को भी प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है. संजय सिंह, राजू बनर्जी, देबश्री चौधुरी, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मनोज तिग्गा, निसिथ प्रमाणिक, तापस रॉय, अमितावा रॉय, तनुजा चक्रवर्ती और प्रबल रहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है. पूरी सूची यहां देखें क्रम संख्या नाम पद 1 श्री समिक भट्टाचार्य प्रदेश अध्यक्ष 2 श्री संजय सिंह उपाध्यक्ष 3 श्री राजू बनर्जी उपाध्यक्ष 4 श्रीमती देबश्री चौधुरी उपाध्यक्ष 5 श्रीमती अग्निमित्रा पॉल उपाध्यक्ष 6 श्री दीपक बर्मन उपाध्यक्ष 7 श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय उपाध्यक्ष 8 श्री मनोज तिग्गा उपाध्यक्ष 9 श्री निसिथ प्रमाणिक उपाध्यक्ष 10 श्री तापस रॉय उपाध्यक्ष 11 श्री अमितावा रॉय उपाध्यक्ष 12 श्रीमती तनुजा चक्रवर्ती उपाध्यक्ष 13 श्री प्रबल रहा उपाध्यक्ष 14 श्री ज्योतिर्मय सिंह महतो महामंत्री 15 श्रीमती लॉकेट चटर्जी महामंत्री 16 श्री सौमित्र खान महामंत्री 17 श्री बापी गोस्वामी महामंत्री 18 श्रीमती शशि अग्निहोत्री महामंत्री 19 डॉ. शंकर घोष मंत्री 20 श्री दीपांजन गुहा मंत्री 21 श्रीमती सोनाली मुर्मू मंत्री 22 श्री मनोज पांडे मंत्री 23 श्री अमलान भादुड़ी मंत्री 24 श्री महादेव प्रशासन मंत्री 25 श्री सखारव प्रशासन मंत्री 26 श्री सिंटू सेनापति मंत्री 27 श्रीमती सरबोरी मुखर्जी मंत्री 28 श्री मोहन शर्मा मंत्री 29 श्रीमती बिवा मजूमदार मंत्री 30 श्री संजय वर्मा मंत्री 31 श्री आशीष बापट कोषाध्यक्ष 32 श्री प्रवीन अग्रवाल संयुक्त कोषाध्यक्ष 33 श्री विद्यसागर मंत्री संयुक्त कोषाध्यक्ष 34 श्री प्रणय रॉय कार्यालय सचिव 35 श्री प्रत्युष मंडल संयुक्त कार्यालय सचिव State Office Bearers of the Bharatiya Janata Party (BJP) appointed in West Bengal, with immediate effect. BJP leader Samik Bhattacharya gets the post of the President. pic.twitter.com/kVHhAeQqkm — ANI (@ANI) January 7, 2026 The post BJP West Bengal: बीजेपी ने समिक भट्टाचार्य को बनाया पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष, देखें अन्य पदाधिकारियों की सूची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lohri Gift Ideas: लोहड़ी पर अपनों को दें ये खास उपहार, यहां देखें बेस्ट गिफ्ट आइडियाज

Lohri Gift Ideas: नए साल का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत करने के बाद अब लोहड़ी त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हर स्टेट में लोग अलग-अलग रीति-रिवाज के साथ इस उत्सव को मनाते हैं. पंजाबियों के प्रमुख त्योहारों में से एक लोहड़ी का हम सभी को भी इंतजार रहता है. इस दिन लोग परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं. इस मौके पर अक्सर कई लोग अपनों को स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट भी देते हैं. आप भी अगर इस खास दिन परिवार के किसी सदस्य को तोहफा देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ गिफ्ट्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनों को दे सकते हैं. चॉकलेट्स Chocolates (image – gemini) चॉकलेट्स तो आप किसी को भी कभी भी दे सकते हैं. इसे देने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत नहीं है. आप अगर लोड़ही के मौके पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो इसके लिए चॉकलेट बॉक्स परफेक्ट रहेगा. मिठाइयां Sweets (image – gemini) लोहड़ी त्योहार पर अगर आप किसी अपने को उपहार देने चाहते हैं तो इसके लिए आप मिठाई का चयन कर सकते हैं. खुशी के मौके पर यह मिठाई आपके अपनों के जीवन में खुशी और मिठास घोल देगी. इसे भी पढ़ें: Lohri Celebration Ideas : लोहड़ी को कीजिए सेलिब्रेट ये 5 खास नए अंदाज में ड्राई फ्रूट्स Dry fruits (image – gemini) अगर लोहड़ी के खास मौके पर आप अपने परिजनों को तोफहे में कुछ सेहतमंद देना चाहते हैं, तो इसके लिए ड्राई फ्रूट्स हैंपर एक बढ़िया ऑप्शन साबित होगा. यह गिफ्ट न सिर्फ आपके करीबियों को पसंद आएगा, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व उन्हें सेहतमंद भी बनाए रखेगा. मूंगफली की पोटलियां Groundnut (image – gemini) क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी के मौके पर आग में मूंगफली डालना बेहद शुभ माना जाता है. यानी लोहड़ी उत्सव पर मूंगफली को काफी अहम माना जाता है. इस मौके पर अगर आप भी अपने किसी प्रियजन को लोहड़ी पर उपहार देना चाहते हैं, तो मूंगफली की पोटलियां इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसे भी पढ़ें: Lohri Special Food: इस लोहरी आप भी बनाएं ये टेस्टी गुड़ के मालपुए, जानें विधि इसे भी पढ़ें: Lohri 2023 Special Recipes: ऐसे सजाएं लोहड़ी की थाली, इन चीजों को जरूर करें शामिल The post Lohri Gift Ideas: लोहड़ी पर अपनों को दें ये खास उपहार, यहां देखें बेस्ट गिफ्ट आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top