Hot News

January 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: बिहार के 57 सब रजिस्ट्रार को इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस, जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा है गंभीर मामला

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है. उत्तर बिहार में लगभग 95 प्रतिशत जमीन की रजिस्ट्री कैश में की जा रही है. ऐसे में कहीं ना कहीं काला धन खपाने को लेकर गंभीर आशंका जताई जा रही है. इस मामले में बिहार के 57 सब रजिस्ट्रार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस भेजा गया है. इसके साथ ही 2552 रजिस्ट्रेशन को रिजेक्ट भी कर दिया गया है. 11 जिलों के सब रजिस्ट्रार को मिला नोटिस बड़े लेवल पर कैश में हो रही जमीन रजिस्ट्री को लेकर निबंधन कार्यालय की तरफ से जमीन रजिस्ट्री में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने की बात कही गई है. जानकारी के मुताबिक, पैन कार्ड और फॉर्म-60 के बिना जमीन रजिस्ट्री कर इनकम टैक्स को अंधेरे में रखकर ब्लैक मनी को खपाने से जुड़ी जानकारी मिली है. इसी जानकारी के बाद कटरा, कांटी, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर समेत 11 जिलों के 57 सब रजिस्ट्रार को नोटिस भेजा गया. इस तरह से खपा रहे काला धन बताया जा रहा है कि बिना पैन नंबर वाले लोग इनकम टैक्स के फॉर्म 60 का इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन में करते हैं. ऐसे में जिनके पास भी पैन कार्ड नहीं होता है, इनके लिए बैंक अकाउंट खोलना, निवेश या जमीन और प्रॉपर्टी खरीदने में इस फॉर्म को अनिवार्य बनाया गया है. अगर यह फॉर्म नहीं भरा जाएगा तो विभाग के पास जमीन बेचने वाले या फिर खरीदने वाले के बारे में रिपोर्ट नहीं मिल पाती है. ऐसे में जमीन की रजिस्ट्री में काला धन खपाने के लिए गलत पैन कार्ड नंबर डालकर या फिर बिना पैन कार्ड के ही रजिस्ट्री करा रहे हैं. इस तरह से बड़े फर्जीवाड़े और नियम की अनदेखी करना बताया जा रहा है. जिसके बाद इनकम टैक्स की तरफ से कड़ा एक्शन लिया गया. मंत्री विजय सिन्हा ने दी थी चेतावनी मालूम हो, मंत्री विजय सिन्हा फर्जी दस्तावेज देने वालों, जमीन माफियाओं और दलालों के खिलाफ फुल एक्शन मोड में हैं. उन्होंने इनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने यह भी क्लियर किया था कि जमीन से जुड़े मामलों में जाली और फर्जी दस्तावेज अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में जमीन माफियाओं, दलालों और फर्जी दस्तावेज देने वालों के खिलाफ विजय सिन्हा का मास्टर स्ट्रोक, ये गंभीर धाराएं होंगी लागू The post Bihar Bhumi: बिहार के 57 सब रजिस्ट्रार को इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस, जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा है गंभीर मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का प्रकोप, अगले दो दिन और गिरेगा पारा, AQI बहुत खराब

Delhi Weather: हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 और 8 जनवरी को सुबह और दोपहर के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह के समय शहर के कुछ हिस्सों में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया. 7 और 8 जनवरी को दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जनवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय अनेक स्थानों पर मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. शीत दिवस कब घोषित किया जाता है? आईएमडी के अनुसार, शीत दिवस तब घोषित किया जाता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 336 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, नेहरू नगर में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां 360 स्टेशन में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी. इसके अलावा 21 और स्टेशनों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई, जबकि 14 स्टेशन में खराब श्रेणी में और दो स्टेशनों में मध्यम दर्ज की गई. ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, 9,10 और 11 जनवरी को यहां भारी बारिश की संभावना, शीतलहर का अलर्ट The post Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का प्रकोप, अगले दो दिन और गिरेगा पारा, AQI बहुत खराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेत में गिरा रहस्यमय उपकरण, बम समझ दहशत में आये बर्दवान के लोग

मुख्य बातें इलाके में फैल गयी बम होने की अफवाह मौसम विभाग का निकला उपकरण Bengal News: कटवा. पूर्वी बर्दवान के दाइहाट में आसमान से एक अज्ञात उपकरण गिरा है. रहस्यमय उपकरण देखकर आसपास के इलाके में दहशत है. आसमान में पैराशूट फटने के बाद एक मशीन जैसा उपकरण खेत में गिरा. खेत में गिरने के उस समय तक वह उपकरण चालू हालत में था. कई लोगों को लगा कि यह एक टाइम बम है, क्योंकि इसमें एक छोटा टावर और एक स्विच लगा हुआ पाया गया. यह घटना दाइहाट कस्बे के वार्ड 9 के मोकामपारा इलाके में घटी. सूचना मिलते ही दाईहात चौकी से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उपकरण को घेर लिया और उसे सुरक्षा घेरे में ले आई. इलाके में फैल गयी बम होने की अफवाह खेत में आसमान से उपकरण गिरने की सूचना आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गयी. पूरे इलाके में बम की अफवाहें फैलने से लोग दहशत में आ गये. स्थानीय निवासी भय के मारे इधर-उधर भागने लगे. बाद में जांच के बाद पुलिस को पता चला कि यह कोई विस्फोटक नहीं था. यह केंद्रीय प्रशासन के मौसम विज्ञान विभाग का एक विशेष मौसम मापन उपकरण था. इस मामले की सूचना तुरंत दमदम मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों को दी गई. मोकामपारा के स्थानीय निवासी आज़ाद शेख ने स्थानीय मीडिया को बताया- यह आसमान से गिरा. पहले तो हम बहुत डर गए थे. जब हमने बत्ती को चमकते हुए देखा, तो हमें लगा कि कहीं यह फट न जाए, इसलिए हमने इसे बम समझा. बाद में पुलिस आई और इसे बरामद कर थाने ले गई. मौसम विभाग का निकला उपकरण आज़ाद शेख ने कहा- जांच के बाद पता चला कि यह किसी प्रकार का मौसम संबंधी उपकरण था. इस तरह के उपकरण कोलकाता के दमदम मौसम विज्ञान कार्यालय से दिन में दो बार, लगभग सुबह 4:30 बजे और शाम 4:30 बजे छोड़े जाते हैं. इस उपकरण का उपयोग ऊपरी वायुमंडल में तापमान, आर्द्रता और वायु प्रवाह पर डेटा एकत्र करने के लिए किया जाता है. यह उपकरण एक रबर पैराशूट से जुड़ा हुआ है और इसका नियंत्रण दम दम मौसम विज्ञान कार्यालय द्वारा किया जाता है. उस दिन पैराशूट टूट गया और उपकरण मोकामपारा, दाईहाट कस्बे में गिर गया, हालांकि तब तक आवश्यक डेटा एकत्र करने का काम पूरा हो चुका था. Also Read: Bengal News: लक्ष्मी भंडार योजना पर भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी, भड़की टीएमसी The post खेत में गिरा रहस्यमय उपकरण, बम समझ दहशत में आये बर्दवान के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Winter Special Gajar Matar Pulao: सर्दियों में डिनर में बनाएं फ्लेवरफुल गाजर मटर पुलाव, ऐसे करें आसानी से तैयार

Winter Special Gajar Matar Pulao: सर्दियों में आप भी डिनर में पुलाव बनाने की सोच रहे हैं तो गाजर मटर पुलाव को बना सकते हैं. ठंड के मौसम में गाजर और मटर से अक्सर लोग सब्जी बनाते हैं. इस बार आप इन दोनों का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट पुलाव तैयार करें. पुलाव को आप दाल तड़का या पनीर की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं गाजर मटर पुलाव बनाने की आसान विधि.  गाजर मटर पुलाव बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? बासमती चावल- 1 कप गाजर- 1 (छोटी क्यूब्स में कटी हुई) मटर- आधा कप प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ) लौंग- 2  अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच घी या तेल- 2-3 चम्मच पानी- 2 कप नमक- स्वादानुसार हल्दी पाउडर- आधा चम्मच जीरा- आधा चम्मच गरम मसाला- आधा चम्मच तेजपत्ता- 1 दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई) गाजर मटर पुलाव को कैसे तैयार करें? गाजर मटर पुलाव को बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छे से धो लें और इसे 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब आप गाजर को अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें और मटर को धोकर अलग रख लें. अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर थोड़ी देर भूनें. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें. इसे आप हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब आप इसमें कटे हुए गाजर और मटर को डाल दें. इसमें आप हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर सब्जियों को थोड़ी देर तक पका लें. अब चावल को पानी से छानकर कड़ाही में डाल दें और हल्के हाथों से मिला लें. अब इसमें आप 2 कप पानी डाल दें और ढककर धीमी आंच पर चावल को नरम होने तक पका लें. जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तब आप गैस को बंद कर दें. कड़ाही से ढक्कन को आप 5 मिनट के बाद हटा लें. अब इसके ऊपर आप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें.  यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व The post Winter Special Gajar Matar Pulao: सर्दियों में डिनर में बनाएं फ्लेवरफुल गाजर मटर पुलाव, ऐसे करें आसानी से तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ruchak Rajyog 2026: साल की शुरुआत में बनने जा रहा है शक्तिशाली रूचक राजयोग, खुलेंगे भाग्य के नए द्वार

Ruchak Rajyog 2026: साल 2026 का आरंभ ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. मकर संक्रांति के बाद ग्रहों की चाल ऐसा दुर्लभ संयोग बना रही है, जो लंबे समय बाद कुछ राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है. इस अवधि में ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल अपनी उच्च स्थिति में पहुंचकर एक शक्तिशाली रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे. यह योग न केवल सफलता के नए अवसर खोलेगा, बल्कि पद, प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती भी दिला सकता है. मंगल का मकर राशि में प्रवेश: कब और कैसे बनेगा योग 16 जनवरी 2026, सुबह 4:27 बजे, मंगल धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे. मकर राशि में मंगल के आते ही पंच महापुरुष योगों में से एक रूचक राजयोग सक्रिय हो जाएगा. यह योग व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, साहस और निर्णय लेने की शक्ति को कई गुना बढ़ा देता है. इस योग का प्रभाव 23 फरवरी 2026 तक बना रहेगा, यानी करीब एक महीने से अधिक समय तक इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. रूचक राजयोग का प्रभाव: करियर से लेकर धन तक मकर राशि में स्थित मंगल अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं. इस दौरान करियर में तेजी, पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने के प्रबल योग बनते हैं. व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का संकेत देता है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना रहती है.  ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बता रहे हैं कि किन राशियों को इस राजयोग से फायदा होने वाला है. इन राशियों पर विशेष कृपा बरसाएगा यह योग मेष राशि मेष राशि के लिए यह योग बेहद शुभ है, क्योंकि मंगल आपके स्वामी ग्रह हैं. लंबे समय से अटका प्रमोशन मिल सकता है. नई नौकरी के अवसर, नेतृत्व की भूमिका और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर राहत और सफलता लेकर आएगा. अधूरे काम पूरे होंगे, आर्थिक परेशानियां कम होंगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के संकेत हैं. धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए यह योग किस्मत के दरवाजे खोल सकता है. करियर में बदलाव, नई नौकरी या बिजनेस विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. निवेश, बोनस और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे. ये भी पढ़ें: बनने जा रहा है दुर्लभ पंचग्रही राजयोग, जानें किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ मंगल का मकर में होना क्यों माना जाता है शक्तिशाली? मकर राशि मंगल की उच्च राशि मानी जाती है. यहां मंगल अनुशासित, व्यावहारिक और लक्ष्य-केंद्रित होकर कार्य करता है. मकर संक्रांति के बाद मंगल का यह गोचर रूचक राजयोग को और भी प्रभावशाली बना देता है, जिससे परिश्रम सीधे सफलता में बदलने लगता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Ruchak Rajyog 2026: साल की शुरुआत में बनने जा रहा है शक्तिशाली रूचक राजयोग, खुलेंगे भाग्य के नए द्वार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: घर की सजावट के लिए नकली फूलों और पौधों का इस्तेमाल सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: घर सजाना आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है. कहा जाता है कि जब घर साफ और सजा हुआ रहता है, तो मन प्रसन्न रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. यह न केवल घर को देखने में सुंदर बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव डालता है. घर को सजाने के लिए जिन चीजों का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है, उनमें फूल और तरह-तरह के पौधे शामिल हैं. ये पौधे घर में सुगंध फैलाते हैं और देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. लेकिन आज के समय में कई लोग असली पौधों को छोड़कर घर में नकली पौधे लगाने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या घर में नकली फूल और पौधे लगाना सही है, या इससे वास्तु दोष लग सकता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब. घर में नकली फूल और पौधे लगाना सही या गलत? वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकली फूलों और पौधों को लगाना शुभ नहीं माना जाता. नकली फूलों और पौधों में जीवन नहीं होता, इसलिए ये घर में डेड एनर्जी को आकर्षित करते हैं. इसके अलावा, इन पर जल्दी धूल और गंदगी जम जाती है, जिससे नकारात्मकता बढ़ती है. इसका असर घर के रिश्तों और पारिवारिक माहौल पर भी पड़ता है. घर के सदस्यों के बीच तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरियां आने की संभावना रहती है. साथ ही, नकली पौधे घर की शुद्धता और पवित्रता पर भी अशुभ प्रभाव डालते हैं और जीवन में आलस्य बढ़ाने का कारण बनते हैं. घर में लगाएं असली फूल और पौधे फूल और पौधे जीवन के प्रतीक होते हैं. ये न केवल घर में सुगंध फैलाते हैं, बल्कि आसपास के वातावरण को भी पवित्र और शुद्ध बनाए रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने घर को सजाने के लिए असली फूलों और पौधों का उपयोग करते हैं, उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है. असली पौधों से घर की ऊर्जा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, रिश्तों में मजबूती और मधुरता आती है, और मानसिक रूप से शांति व सुकून मिलता है. कहा जाता है कि ताजे फूलों और हरे-भरे पौधों को रोज देखने से मन में अच्छे और सकारात्मक विचार आते हैं, जिससे व्यक्ति पॉजिटिव और एक्टिव बना रहता है. यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips: घर की सजावट के लिए नकली फूलों और पौधों का इस्तेमाल सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch: जैकब बेथेल ने एशेज में पहली बार किया यह कारनामा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में जड़ा शतक

Jacob Bethell Century: एशेज 2025-26 (Ashes 2025-26) सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में है. इस मुकाबले के चौथे दिन के स्पोर्ट्स में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने शानदार शतक लगाया है. यह उनके करियर की पहली सेंचुरी है. बेथेल ने इसके साथ ही एशेज में भी शतक का खाता खोल दिया है. इस सीरीज के आखिरी मैच में जैकब की जुझारू पारी के चलते यह मुकाबला एक रोमांचक मोड़ पर आ गया है. समाचार लिखे जानें तक इंग्लैंड पांच विकेट के नुकसान पर 229 रन बना चुकी है. जैकब बेथेल का पहला शतक इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 162 गेंदों में शानदार शतक लगाया है. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में कुल 13 चौके लगाए है और इस पारी में एक भी छक्का शामिल नहीं है. बेथेल के टेस्ट करियर का और एशेज का यह पहला शतक है. समाचार लिखने तक बेथेल 109 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं. A maiden Test century for Jacob Bethell! What a way to do it 🤩#Ashes | #PlayoftheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/lXSUViEVrR — cricket.com.au (@cricketcomau) January 7, 2026 लेकिन इस शतक की खास बात यह है कि यह शतक तब आया है जब वह इस पारी में बल्लेबाजी करते वक्त एक गेंद उनके हेलमेट पर लगी जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए थे.  गेंद उनके सिर के कनपट्टी वाले हिस्से में लगी थी. यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 15 ओवर में घटी थी. ब्रुक और बेथेल की साझेदारी दूसरे सत्र में इंग्लैंड की शुरुआत झटके के साथ हुई. माइकल नेसर ने सत्र की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट कर दिया. इसके बाद जैकब बेथेल ने जिम्मेदारी संभाली और ध्यान से बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. लेकिन जो रूट के आउट होने के बाद हैरी ब्रुक मैदान पर आए और उन्होंने तेजी से रन जोड़े. ब्रुक ने 48 गेंद में 44 रन बनाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई. सिडनी टेस्ट का हाल एशेज सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच में चौथे दिन में आखिरी सत्र का स्पोर्ट्स हो रहा है. समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं. जिसमें क्रीज पर जैकब बेथेल 109 रन बनाकर और जेमी स्मिथ 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इंग्लैंड के पास अबतक 46 रन की बढ़त हो चुकी है. ये भी पढ़ें- Ashes: सिडनी में इंग्लैंड की वापसी, बेथेल की पारी से मुकाबला रोमांचक T20 World Cup 2026: ICC का सख्त रुख, हिंदुस्तान में ही स्पोर्ट्सने होंगे बांग्लादेश के मैच, वरना होगी बड़ी कार्रवाई The post Watch: जैकब बेथेल ने एशेज में पहली बार किया यह कारनामा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में जड़ा शतक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, जनवरी में आएंगे 2000 या फरवरी तक करना होगा इंतजार?

PM Kisan 22वीं किस्त: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए हर साल एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है. खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना खेती से जुड़ी जरूरतों और घर के खर्चों में बड़ी मदद करती है. साल 2026 की शुरुआत होते ही किसानों के मन में एक ही सवाल है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आखिर कब आएगी. तो आइये जानते हैं कि आखिर 22वीं किस्त कब आने वाली है. क्या जनवरी 2026 में मिल सकती है 22वीं किस्त? नए साल के पहले महीने में किस्त आने की उम्मीद कई किसान लगाए बैठे हैं, लेकिन अभी तक केंद्र प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बीते अनुभव और किस्तों के पुराने पैटर्न को देखें तो जनवरी महीने में किस्त जारी होने की संभावना काफी कम मानी जा रही है. इसलिए फिलहाल किसानों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. पिछली किस्त कब आई थी और इससे क्या संकेत मिलते हैं? पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी. आमतौर पर प्रशासन दो किस्तों के बीच करीब चार महीने का अंतर रखती है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि अगली यानी 22वीं किस्त फरवरी 2026 के आसपास जारी की जा सकती है. हालांकि यह सिर्फ अनुमान है, अंतिम फैसला प्रशासन के एलान के बाद ही साफ होगा. किसानों को अभी क्या-क्या जरूरी काम पूरे करने चाहिए? अगर आप चाहते हैं कि किस्त आते ही पैसे सीधे आपके खाते में पहुंचें, तो कुछ जरूरी चीजें पहले ही जांच लेना जरूरी है. जैसे ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए, आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और बैंक डिटेल्स सही होनी चाहिए. इनमें जरा सी भी गड़बड़ी होने पर किस्त अटक सकती है. आखिर आधिकारिक जानकारी कब मिलेगी? प्रशासन जैसे ही 22वीं किस्त की तारीख तय करेगी, उसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी. तब तक किसानों को सलाह दी जाती है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और अपने दस्तावेज अपडेट रखें. साफ है कि 22वीं किस्त जनवरी से ज्यादा फरवरी में आने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें: अब ई-रिक्शा खरीदने के लिए मिलेगा प्रशासनी लोन, बस करना होगा यह काम The post PM Kisan 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, जनवरी में आएंगे 2000 या फरवरी तक करना होगा इंतजार? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CES 2026: फोल्डेबल सेगमेंट में Motorola Razr Fold की हुई एंट्री, मिलेगा बुक-स्टाइल डिजाइन, AI फीचर्स और 50MP ट्रिपल कैमरा

Motorola Razr Fold: लास वेगास में चल रहे CES 2026 इवेंट में, चाइनीज टेक कंपनी Lenovo के सब-ब्रांड Motorola ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold रिविल कर फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में कदम रख दिया है. मोटोरोला का ये नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है और यह Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे कंपटीटर्स को टक्कर देने वाला है. Razr Flip के बाद कंपनी का यह दूसरा फोल्डेबल मॉडल है, लेकिन इसका डिजाइन और फॉर्म फैक्टर पूरी तरह से अलग है. कंपनी के मुताबिक, Razr Fold को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यूजर की दुनिया के हिसाब से खुद को ढाल सके. इस मॉडल में कंपनी ने 8.1-इंच की बड़ी फोल्डेबल इनर स्क्रीन और 6.6-इंच की आउटर डिस्प्ले दी है. खास बात यह है कि यह Moto Pen Ultra Stylus को सपोर्ट करता है और इसमें इन-बिल्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं. कैसा है Motorola Razr Fold? CES 2026 इवेंट में पेश किए गए Motorola Razr Fold में Curved Edges, एक प्रॉमिनेंट हिंज और पीछे की तरफ ऐसा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो दिखने में मोटोरोला के मौजूदा स्मार्टफोन्स जैसा ही दिखता है. इस मॉडल को कंपनी Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन्स में लाने वाली है. कंपनी के अनुसार, Motorola Razr Fold में 8.1-इंच की LTPO इनर डिस्प्ले दी गई है, जो 2K रेजोल्यूशन के साथ आती है. इसके अलावा, मॉडल में 6.6-इंच की एक्सटर्नल (कवर) स्क्रीन भी मौजूद है. वहीं, कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी दमदार होने वाला है. इसके आउटर स्क्रीन पर फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया गया है, जबकि इनर डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा को एक कोने में अलाइन किया गया है. मॉडल के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYTIA मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है. इसके अलावा, फोन की कवर स्क्रीन पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि मेन (इनर) डिस्प्ले पर 20MP का कैमरा दिया गया है. कैमरे को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो क्वालिटी और ज्यादा सिनेमैटिक मिलेगी. फीचर्स के मामले में, Razr Fold में कई ऑन-डिवाइस AI फीचर्स जैसे Catch Me Up और Next Move शामिल किए गए हैं. इनमें Catch Me Up फीचर खास है, जो मैसेज और कॉल्स का शॉर्ट समरी यूजर्स को दिखाएगा. इससे हर नोटिफिकेशन अलग-अलग खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, Next Move फीचर यूजर की स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के बेस्ड पर पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन देता है. कंपनी के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को आगे के स्टेप्स को लेकर सुझाव देगा, ताकि वे एक्सप्लोर कर सकें और यह जान सकें कि AI उनके लिए क्या कर सकता है और उसके हिसाब से खुद को ढाल सकें. कंपनी ने बताया है, कि Razr Fold में Moto Pen Ultra स्टायलस का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिव जैसे काम आसान हो जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह स्टायलस फोन के साथ बॉक्स में मिलेगा या फिर इसे अलग से एक्सेसरी के तौर पर खरीदा जा सकेगा. फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल के प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी नहीं दी है. यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: जेब में फोन, हाथ में टैबलेट, CES 2026 में Samsung ने पेश किया Galaxy Z TriFold यह भी पढ़ें: CES 2026 में Samsung लायी Galaxy Book6 Series, Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स का जबरदस्त डोज The post CES 2026: फोल्डेबल सेगमेंट में Motorola Razr Fold की हुई एंट्री, मिलेगा बुक-स्टाइल डिजाइन, AI फीचर्स और 50MP ट्रिपल कैमरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Daal Sagga Recipe in Hindi: अब साग देखकर मुंह नहीं बनाएंगे बच्चे, सुपर टेस्टी दाल सग्गा खाकर हो जाएंगे खुश

Daal Sagga Recipe in Hindi: सर्दियों के मौसम में बाजार में तरह-तरह के हरे-भरे साग देखने को मिलते हैं. इस मौसम में लोग साग खाना अधिक पसंद भी करते हैं. साग खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. इस मौसम में अक्सर लोगों के घर में साग देखने को मिलते हैं. हालांकि कई बार शिशु तो कभी घर के बड़े भी साग खाने में नखरे करते हैं. साग देखते ही वे मुंह बनाने लगते हैं. यहां हम आपको दाल सग्गा बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे हर कोई खूब पसंद से खाएगा. आईए अब इसकी आसान रेसिपी बताते हैं. दलसग्गा बनाने की सामग्री चना दाल – 1 कप बथुआ साग – 2 कप (बारीक कटा) हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच अदरक – 1/2 इंच (कसा हुआ) जीरा – 1 छोटी चम्मच नमक – स्वादानुसार घी – 2 बड़े चम्मच इसे भी पढ़ें: Sarso Ka Saag Recipe: सरसों का साग ते मक्के दी रोटी है खाने का मन, तो नोट कर लें ये आसान रेसिपी हर खाने वाला करेगा तारीफ दलसग्गा बनाने की विधि दाल सग्गा बनाने के लिए आप सबसे पहले चना दाल धोकर उसे कुकर में डाल दें. अब आप उसमें पानी, हल्दी पाउडर और नमक भी डाल दें. फिर अब इस दाल में आप कसा हुआ अदरक और साग डाल दें. अब आप कुकर बंद करके उसमें 4-5 सिटी दिलाएं. ध्यान रहे कि गैस को आप मध्यम आंच पर ही रखें. दाल पक जाने के बाद आप एक तड़का पैन में घी गर्म कर लें और उसमें जीरा लाल मिर्च डालकर ताड़का लें. जीरा तड़क जाये तब इसे दाल में डाल कर ढक दें. अब आपकी दाल सग्गा बन कर तैयार हो चुकी है. इसे भी पढ़ें: Mooli Patta Saag: सर्दियों में मूली के पत्ते से बनाएं टेस्टी साग, गरमा-गरम चावल-दाल के साथ करें सर्व इसे भी पढ़ें: Bathua Ka Saag Recipe: सर्दियों में जरूर ट्राय करें बथुआ का पौष्टिक साग, बनाने में आसान, खाने में लाजवाब The post Daal Sagga Recipe in Hindi: अब साग देखकर मुंह नहीं बनाएंगे शिशु, सुपर टेस्टी दाल सग्गा खाकर हो जाएंगे खुश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top