Hot News

January 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सर्दी में मकालु फतह की ओर बढ़े पियाली बसाक के कदम

बेस कैंप से समिट की तैयारी बेहद ठंड और तेज हवाओं के बीच चुनौतीपूर्ण अभियान प्रतिनिधि, हुगलीचंदननगर की पर्वतारोही पियाली बसाक इस समय विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली शीतकालीन मकालु पर्वतारोहण अभियान पर हैं. पियाली ने माकालु बेस कैंप से बताया कि यदि यह अभियान सफल रहा, तो वह शीतकाल में मकालु शिखर फतह करने वाली दुनिया की पहली स्त्री पर्वतारोही बनेंगी. पियाली के अनुसार, शीतकालीन माकालु अभियान बेहद जोखिमभरा है. वर्तमान में बेस कैंप में हवा की गति 125 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि तापमान माइनस 40 से माइनस 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऊंचाई बढ़ने के साथ ठंड और ऑक्सीजन की कमी और भी गंभीर हो जायेगी. अत्यधिक ठंड के कारण टीम के सभी सदस्यों के नाक और गले में जलन की समस्या हो रही है. पियाली ने बताया कि मंगलवार से मकालु पर्वत के रूट की तलाश का कार्य शुरू किया जायेगा. मौसम की सटीक जानकारी के लिए स्विट्ज़रलैंड से लगातार वेदर रिपोर्ट ली जा रही है. यदि लगभग 10 दिनों तक मौसम अनुकूल रहा, तो समिट पूरा करने की योजना है. बेस कैंप तक पहुंचना भी आसान नहीं रहा. लगभग आठ से नौ घंटे तक पत्थरों पर छलांग लगाते हुए आगे बढ़ना पड़ा. वहां की बर्फ इतनी सख्त है कि लोहे की कीलें भी ठीक से नहीं जम पाती हैं. पियाली ने कहा, “जरा सी चूक जानलेवा हादसे का कारण बन सकती है.” गर्मियों में भी मकालु बेस कैंप अत्यंत कठिन माना जाता है, इसलिए यहां पर्यटक बहुत कम आते हैं. ऐसे दुर्गम स्थान पर शीतकालीन अभियान करना अपने आप में बड़ी चुनौती है. इस अभियान में दो कुक समेत कुल सात सदस्य शामिल हैं, जो शानु शेरपा की देखरेख में आगे बढ़ रहे हैं. आमतौर पर माकालु अभियान चार कैंप बनाकर पूरा किया जाता है. टीम का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द समिट कर सुरक्षित वापस लौटे. मकालु बेस कैंप 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि माकालु पर्वत की कुल ऊंचाई करीब 28,000 फीट है. बेस कैंप में एक महीने तक रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था की गयी है. पियाली ने यह भी बताया कि प्रकृति से संघर्ष के साथ-साथ उन्हें आर्थिक संघर्ष भी झेलना पड़ रहा है. इस अभियान पर लगभग 25 लाख रुपये का खर्च आ रहा है, जिसमें एजेंसी को नौ लाख रुपये पहले ही दिये जा चुके हैं. उन्होंने पूरा अभियान ऋण लेकर पूरा किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सर्दी में मकालु फतह की ओर बढ़े पियाली बसाक के कदम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ शुरू

पुटकी. भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ करकेंद मथुरासिनी अतिथि भवन में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ शुरू हो गया. कलश यात्रा में सिर पर कलश लेकर 51 स्त्रीएं शामिल हुईं. यात्रा आयोजन स्थल से एकड़ा पुल तक गयी. एकडा चेकपोस्ट के पास पुराने कुंआ से जल भरा गया. इसके बाद सभी वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. शाम को कथावाचक श्री चैतन्य जी महाराज की मंडली द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया. यज्ञ में श्रीमद् भागवत की कथा में नयन तर्वे-जूली तर्वे, रविकांत गुप्ता -स्मिता सेठ, विजय कुमार -रुचिता गुप्ता, हेमंत गुप्ता -शिखा गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता- बबीता गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता -दीक्षा गुप्ता, विजय कंधवे-रजनी कंधवे, विकास गुप्ता-स्वाति गुप्ता, मोहन गुप्ता-रिया भारद्वाज, मनोज गुप्ता-नीलम गुप्ता, संदीप गुप्ता-विनीत गुप्ता (पुटकी), विजय लोहानी- दीपा लोहानी (धनबाद) , उपेंद्र भदानी-नमिता भदानी प्रमुख यजमान थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अलकतरा घोटाला में जूनियर इंजीनियर समेत तीन हुए रिहा

15 वर्ष पुराने चर्चित अलकतरा घोटाला में मंगलवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने फैसला सुनाया. अदालत ने नामजद आरोपी चतरा रोड डिवीजन के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार, सहायक इंजीनियर ब्रह्मानंद पाण्डेय एवं सावित्री कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर सुरेंद्रनाथ हिंदुस्तानी को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया. अभियोजन की ओर से सीबीआइ आरोप सिद्ध करने में असफल रही. फैसला सुनाये जाने के समय तीनों आरोपी सशरीर हाजिर थे. सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने दर्ज की थी प्राथमिकी ज्ञात हो कि सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने चतरा के करमा से महुदी के बीच बने 6.65 किलोमीटर सड़क निर्माण में घोटाला का आरोप लगाते हुए वर्ष 2010 में प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके मुताबिक सड़क निर्माण के लिए अलकतरा का उठाव आइओसीएल से करना था. जबकि ठेकेदार ने प्रशासनी अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बिना अलकतरा उठाये ही फर्जी बिल के सहारे विभाग से भुगतान प्राप्त कर लिया था. इससे विभाग को 21 लाख 31 हजार 5 सौ रुपये का नुकसान हो गया. सीबीआइ ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार ने कुल सात बिल दिये थे, जिसमें से पांच बिल फर्जी मिले थे. अनुसंधान के बाद सीबीआइ ने इस मामले में 7 जून 2011 को आरोप पत्र दायर किया था. सुनवाई के दौरान मामले के नामजद अभियुक्त आरोपी कार्यपालक अभियंता चतरा रोड डिवीजन रत्नेश्वर राय की मौत हो गयी थी, ऐसे में उनका मुकदमा बंद कर दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अलकतरा घोटाला में जूनियर इंजीनियर समेत तीन हुए रिहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mesh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: मेष राशि वालों की पलटने वाली है किस्मत? पढें आज का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी. उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी .ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार …. Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बौद्धिक कार्यों और योजना बनाने के लिए श्रेष्ठ रहेगा. पंचांग के अनुसार, चंद्रमा आज आपके पंचम भाव (विद्या, संतान और बुद्धि के स्थान) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र के प्रभाव से आपमें नेतृत्व क्षमता और स्वाभिमान की वृद्धि होगी. शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. दिन का पूर्वार्ध थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन शाम तक आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट महसूस करेंगे. करियर / बिजनेस: नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने का है. आपकी तार्किक शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी. व्यापार में निवेश के लिए समय उत्तम है, विशेषकर जो लोग शिक्षा संस्थान, परामर्श या शेयर बाजार से जुड़े हैं. पंचांग के अनुसार आज ‘प्रीति’ योग होने के कारण व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे और नए लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं. रिलेशनशिप: संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जिससे घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा. पिता या पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा. भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी योजना पर चर्चा हो सकती है. सामाजिक दायरे में आपका सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज रोमांस और नयापन रहेगा. यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो दिन का दूसरा भाग अनुकूल है. विवाहित जातकों के लिए आज का दिन आपसी समझ बढ़ाने वाला है. जीवनसाथी की सलाह किसी बड़े आर्थिक निर्णय में मददगार साबित होगी. स्वास्थ्य: पंचम भाव का चंद्रमा कभी-कभी पेट से संबंधित समस्याएं या अपच दे सकता है. खान-पान में अनुशासन रखें और बाहर के भोजन से बचें. मानसिक स्फूर्ति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें. सूर्य देव को अर्घ्य देने से ऊर्जा का स्तर बना रहेगा. सावधानी: आज राहुकाल के समय (दोपहर के समय) महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. मघा नक्षत्र के प्रभाववश अहंकार में आकर किसी को कड़वे वचन न बोलें, अन्यथा वर्षों पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं. जल्दबाजी में वाहन न चलाएं. उपाय (पंचांग अनुसार): सुबह भगवान गणेश को शमी पत्र और सिंदूर अर्पित करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. शाम को संकट नाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे करियर की बाधाएं दूर होंगी. शुभ रंग: सुनहरा और हल्का हराशुभ अंक: 5 और 9 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी… The post Mesh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: मेष राशि वालों की पलटने वाली है किस्मत? पढें आज का मेष राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज वृषभ राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ का योग, करियर में मिलेगी सफलता

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार …. Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि लाने वाला रहेगा. पंचांग के अनुसार, चंद्रमा आज आपके चतुर्थ भाव (सुख और माता के स्थान) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र के प्रभाव से आप अपने परिवार और घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे. माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा. हालांकि, आज का दिन अनुशासन और मेहनत की मांग करता है. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी और आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे. 7 जनवरी से बुध के नक्षत्र परिवर्तन और बृहस्पति की कृपा के कारण व्यापार में बचत बढ़ेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. निवेश के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहें. हालांकि व्यवसाय में मुनाफे के प्रबल योग हैं. जो लोग रियल एस्टेट या सुख-सुविधाओं की वस्तुओं से जुड़े हैं. उनके लिए समय लाभकारी है. रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. हालांकि महीने की शुरुआत में इन-लॉज (ससुराल पक्ष) के साथ रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. घर के नवीनीकरण या साज-सज्जा पर खर्च होने की संभावना है. मित्रों और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गहराई और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. जो किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सहायक बनेगा. अविवाहितों के लिए विवाह के सकारात्मक प्रस्ताव आ सकते हैं. स्वास्थ्य: आज शारीरिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें. विशेषकर पेट, अपच या आंखों से जुड़ी हल्की समस्या परेशान कर सकती है. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखना आपके लिए स्वास्थ्यवर्धक रहेगा. सावधानी: आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय जोखिम न लें. दोपहर के समय राहुकाल के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वाभिमान की लड़ाई आपके बने बनाए काम बिगाड़ सकती है. उपाय (पंचांग अनुसार): भगवान गणेश को दूर्वा और लड्डू का भोग लगाएं. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें और गाय को हरा चारा खिलाएं, इससे आर्थिक बाधाएं दूर होंगी. शुभ रंग: सफेद और हल्का नीलाशुभ अंक: 8 और 6 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी… The post Vrishabh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज वृषभ राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ का योग, करियर में मिलेगी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mithun Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज का दिन लाभकारी रहेगा या कष्टकारी, पढ़ें आज का राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार …. Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए पराक्रम और संचार कौशल में वृद्धि लाने वाला रहेगा. पंचांग के अनुसार, चंद्रमा आज आपके तृतीय भाव (साहस, भाई-बहन और संचार के स्थान) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र के प्रभाव से आप अपनी बातों को प्रखरता से रखेंगे. जिससे सामाजिक और कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो भविष्य के लिए सुखद परिणाम देगी. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी नेटवर्किंग और मार्केटिंग कौशल रंग लाएगी. यदि आप लेखन, पत्रकारिता, कला या सेल्स से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. व्यापार में पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. पंचांग के अनुसार आज ‘आयुष्मान’ योग का प्रभाव रहेगा. जिससे आप जो भी नया काम हाथ में लेंगे, उसमें लंबे समय तक सफलता मिलेगी. सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. रिलेशनशिप: छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और वे आपकी सलाह मानेंगे. पड़ोसियों के साथ चल रहे किसी पुराने मनमुटाव का आज अंत हो सकता है. सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. शाम का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्साहजनक है. आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. संवाद के माध्यम से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, लेकिन ध्यान रहे कि आप उनके सुझावों को हल्के में न लें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, गले में इंफेक्शन या हाथों में हल्का दर्द हो सकता है. धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचें. नियमित व्यायाम और प्राणायाम आपके फेफड़ों को मजबूती देगा और मानसिक स्पष्टता बनाए रखेगा. सावधानी: आज अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर किसी को चुनौती देने से बचें. राहुकाल का ध्यान रखते हुए ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करें. अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के विवादों में नष्ट न करें. उपाय (पंचांग अनुसार): भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठें चढ़ाएं और “गणेश सहस्रनाम” का पाठ करें. बुधवार होने के कारण छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं और उनकी दुआएं लें. इससे आपकी बुद्धि प्रखर होगी और संचार की बाधाएं दूर होंगी. शुभ रंग: हरा और हल्का पीलाशुभ अंक: 3 और 5 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी… The post Mithun Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज का दिन लाभकारी रहेगा या कष्टकारी, पढ़ें आज का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kark Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग

Kark Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार …. Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक प्रबंधन और पारिवारिक संचित धन पर केंद्रित रहेगा. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव (धन और वाणी के स्थान) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र के प्रभाव से आपकी वाणी में गम्भीरता और प्रभाव रहेगा, जिससे आप अटके हुए धन को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आज प्रगति देखने को मिलेगी. करियर / बिजनेस: व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन निवेश के लिए उत्तम है. विशेषकर जो जातक सोने-चांदी, आभूषण, बैंकिंग या खान-पान के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए लाभ के प्रबल योग हैं. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो भविष्य में पदोन्नति का आधार बनेगी. पंचांग के अनुसार आज ‘सौभाग्य’ योग होने के कारण व्यापारिक डील फाइनल करने के लिए दिन शुभ है. रिलेशनशिप: पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा. घर में किसी उत्सव या मेहमान के आने की संभावना है. माता-पिता के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आप उनकी सलाह से किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान निकाल पाएंगे. सामाजिक समारोह में आपकी उपस्थिति चर्चा का विषय बनेगी. लव लाइफ: लव लाइफ में आज स्थिरता का अनुभव करेंगे. पार्टनर के साथ मिलकर आप भविष्य की बचत योजनाओं पर बात कर सकते हैं. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का व्यवहार बहुत ही सहयोगी और प्रेमपूर्ण रहेगा. शाम के समय किसी पुराने मित्र या प्रियजन से फोन पर हुई लंबी बात मन को प्रसन्न करेगी. स्वास्थ्य: चंद्रमा की स्थिति के कारण मुख, दांत या गले में हल्की तकलीफ हो सकती है. अधिक तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें, अन्यथा एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है. अपनी आंखों को पर्याप्त आराम दें. संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखना आपके मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होगा. सावधानी: वाणी पर संयम रखें. कभी-कभी स्पष्ट बोलना अपनों को चुभ सकता है. आज भद्रा का प्रभाव होने के कारण दोपहर के समय कोई नया निवेश या महत्वपूर्ण लेनदेन करने से बचें. अजनबियों पर धन के मामले में भरोसा न करें. उपाय (पंचांग अनुसार): भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करें और ‘संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें. चंद्रमा को रात में दूध और जल का अर्घ्य दें. बुधवार के दिन मूंग की दाल का दान करना आपके लिए आर्थिक बाधाओं को दूर करने वाला रहेगा. शुभ रंग: सफेद और क्रीमशुभ अंक: 2 और 7 Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी… The post Kark Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Singh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज जीवनसाथी से मिलेगा सरप्राइज, करियर में उपलब्धियों का दिन

Singh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार. Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और व्यक्तिगत निखार का रहेगा. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र का प्रभाव होने के कारण आपमें राजसी ठाट-बाट और नेतृत्व करने की इच्छा प्रबल होगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. मानसिक रूप से आप स्वयं को बहुत सुदृढ़ महसूस करेंगे. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आप केंद्र बिंदु बने रहेंगे. प्रशासनी क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ या सम्मान मिल सकता है. यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन रणनीति बनाने के लिए श्रेष्ठ है. पंचांग के अनुसार आज ‘आयुष्मान’ योग होने से आपके द्वारा लिए गए व्यावसायिक निर्णय दूरगामी परिणाम देंगे. नई परियोजनाओं में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है. रिलेशनशिप: पारिवारिक मोर्चे पर आप मुखिया की भूमिका में नजर आएंगे. बड़े भाई या पिता से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा. बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. शाम के समय परिवार के साथ किसी मांगलिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं. सामाजिक रूप से आज आपकी लोकप्रियता चरम पर रहेगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी. आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज या कीमती उपहार दे सकते हैं. विवाहित जातकों के लिए आज का दिन सामंजस्यपूर्ण रहेगा; जीवनसाथी आपकी उपलब्धियों पर गर्व करेगा. आपसी रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बढ़ेगी. स्वास्थ्य: राशि में चंद्रमा होने से स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा, लेकिन ‘मघा’ नक्षत्र के प्रभाव से पित्त और गर्मी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं और क्रोध से बचें. ध्यान करना आपके रक्तचाप को नियंत्रित रखेगा. सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण दूसरों को छोटा समझने की गलती न करें. आज राहुकाल और भद्रा के समय का विशेष ध्यान रखें और इस दौरान कोई भी बड़ा अनुबंध साइन न करें. निजी अहंकार को रिश्तों के बीच न आने दें. उपाय (पंचांग अनुसार): भगवान गणेश को ‘जनेऊ’ और लाल फूल अर्पित करें. ‘गणेश चालीसा’ का पाठ करें और सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं. बुधवार के दिन पक्षियों को दाना डालना आपके करियर की बाधाओं को दूर करेगा. शुभ रंग: सुनहरा और केसरियाशुभ अंक: 1 और 5 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी… The post Singh Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज जीवनसाथी से मिलेगा सरप्राइज, करियर में उपलब्धियों का दिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kanya Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, धन के मामलों में रहे सतर्क

Kanya Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार …. Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ और खर्चों वाला रह सकता है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज आपके द्वादश भाव (व्यय और बाहरी स्थान) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र के प्रभाव से मन थोड़ा अशांत या भ्रमित रह सकता है. आज आपको अपनी ऊर्जा बिखेरने के बजाय केंद्रित करने की आवश्यकता है. आध्यात्मिक कार्यों और दान-पुण्य में आपकी रुचि बढेगा. जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. जो लोग विदेशी कंपनियों, आयात-निर्यात या हॉस्पिटल सेक्टर से जुड़े हैं. उनके लिए दिन लाभकारी है. पंचांग के अनुसार आज ‘सौभाग्य’ योग होने के कारण पुराने फंसे हुए कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. हालांकि, कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहस से बचें और अपने काम पर ध्यान दें. निवेश के मामले में आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है. रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे. घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, जिस पर धन खर्च होने के योग हैं. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई समाचार मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में दिखावे से बचें और अपनी सीमाओं का सम्मान करें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इसलिए मौन रहना बेहतर होगा. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है. एक-दूसरे को समय दें और भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें. स्वास्थ्य: द्वादश चंद्रमा के कारण आंखों में जलन, अनिद्रा या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. अत्यधिक तनाव लेने से बचें क्योंकि इसका सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा. संकष्टी चतुर्थी का व्रत और ध्यान आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण सिद्ध होगा. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें. सावधानी: आज बजट से बाहर जाकर खर्च न करें, अन्यथा भविष्य में वित्तीय संकट आ सकता है. भद्रा और राहुकाल के समय किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत न करें. गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु लोगों से अपनी योजनाएं साझा न करें. उपाय (पंचांग अनुसार): भगवान गणेश को हरी मूंग के लड्डू का भोग लगाएं और ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ करें. मंदिर में कपूर का दान करें. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें. इससे मानसिक भ्रम दूर होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी. शुभ रंग: हरा और क्रीमशुभ अंक: 5 और 6 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी… The post Kanya Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, धन के मामलों में रहे सतर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tula Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

Tula Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार. Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल तुला राशि: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से भाग्यशाली और लाभ देने वाला रहेगा. पंचांग के अनुसार, चंद्रमा आज आपके एकादश भाव (आय और लाभ के स्थान) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र के प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल योग हैं. आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश आज फलदायी सिद्ध होंगे. दिन का अधिकांश समय प्रसन्नता और उपलब्धियों भरा रहेगा. करियर / बिजनेस: व्यापारियों के लिए आज का दिन शानदार मुनाफा लेकर आएगा. नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे जो भविष्य में बड़ी उन्नति देंगे. पंचांग के अनुसार आज ‘सौभाग्य’ योग है. जो नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की सूचना दिला सकता है. यदि आप कला, फैशन, मीडिया या कॉस्मेटिक्स के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट या अवार्ड मिल सकता है. रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. बड़े भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी. जिससे आपके संपर्क बढ़ेंगे. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम या पार्टी में शामिल हो सकते हैं. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे. पुरानी चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम है. आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, पैरों में हल्की थकान या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है. संकष्टी चतुर्थी का मानसिक शांति के लिए प्रभाव सकारात्मक रहेगा. योग और हल्का व्यायाम जारी रखें. सावधानी: आज अपनी आय और लाभ को देखकर अहंकार में न आएं. राहुकाल के दौरान महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन करने से बचें. दूसरों के विवादों में पड़ने से अपनी छवि खराब न करें. अपनी सीमाओं का ध्यान रखें. उपाय (पंचांग अनुसार): भगवान गणेश को 21 दूर्वा चढ़ाएं और “गणेश अष्टोत्तर शतनामावली” का पाठ करें. बुधवार होने के कारण मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें, इससे आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. शुभ रंग: सफेद और गुलाबीशुभ अंक: 2 और 7 चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी… The post Tula Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top