Hot News

January 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शोध व तकनीक के बूते आगे बढ़ें नवोदय के छात्र : सुकांत

बांकुड़ा. केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्यमंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने नवोदय विद्यालय के छात्रों को अनुसंधान, आविष्कार और प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया. मंगलवार को वे पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष प्रशासन के साथ बांकुड़ा के कालापाथर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय(जेएनवी) पहुंचे. विद्यालय परिसर में अतिथियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर पटना स्थित राष्ट्रीय विद्यालय विभाग के सहायक आयुक्त एनसी कर, जेएनवी पुरुलिया के प्रधानाचार्य राजन कुमार, जेएनवी बांकुड़ा के प्रधानाचार्य संतोष एम शेगोकर सहित विद्यालय के शिक्षण व शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान 12वीं की छात्रा मनीषा मंडल की बनायी बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया गया. साथ ही आम का पौधा लगाया गया. साथ ही ठाकुर रामकृष्ण परमहंस एवं मां शारदा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. डॉ मजूमदार ने सशक्त विद्यालय शिक्षा प्रणाली, पीएम-श्री स्कूलों की भूमिका और अपने दौरे के उद्देश्य पर विचार रखे. कहा कि छात्र शोध व तकनीक के बूते देश को नयी ऊंचाई तक ले जा सकते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित हिंदुस्तान 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए छात्रों से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. जेएनवी बांकुड़ा के प्रधानाचार्य संतोष एम शेगोकर ने बताया कि अतिथियों ने छात्रों से संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया. अंत में आठवीं कक्षा के छात्र जीत मंडल ने सुकांत मजूमदार को अपना चित्र भेंट किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शोध व तकनीक के बूते आगे बढ़ें नवोदय के छात्र : सुकांत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर खुला रैपिडो बुकिंग काउंटर

आसनसोल. आसनसोल रेलवे स्टेशन में रेलवे की ओर से रिजर्वेशन काउंटर के पास रैपिडो का बुकिंग काउंटर खोला गया है. इसके साथ ही आसनसोल रेल मंडल में पहली बार किसी रेलवे स्टेशन के बाहर रैपीडो का आधिकारिक काउंटर शुरू हुआ है. इस पहल से यात्रियों को अंतिम गंतव्य तक पहुंचने में बेहतर और तेज सुविधा मिलेगी. मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग काउंटर खुलने के बाद यात्री स्टेशन से बाहर निकलते ही मोबाइल ऐप के माध्यम से रैपिडो बाइक-टैक्सी बुक कर सकेंगे. इससे शहर के किसी भी हिस्से में कम समय और कम खर्च में पहुंचना आसान होगा. खास तौर पर कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी. बाइक टैक्सी सेवा से बढ़ी सुविधा रैपिडो काउंटर के शुरू होने के साथ ही आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बाइक टैक्सी सेवा भी औपचारिक रूप से उपलब्ध हो गयी है. यात्री बाइक पर सवार होकर सीधे अपने ठिकाने तक जा सकते हैं. इससे ऑटो और अन्य वाहनों पर निर्भरता कम होगी. इस नयी सुविधा के शुरू होने से यात्रियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को भी सुविधा मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आसनसोल रेलवे स्टेशन पर खुला रैपिडो बुकिंग काउंटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सौमित्र खां बने प्रदेश भाजपा महासचिव, बरजोड़ा में सम्मान

बांकुड़ा. बिष्णुपुर के भाजपा सांसद सौमित्र खां के पार्टी के प्रदेश महासचिव बनने पर समर्थकों में उत्साह देखा गया. इस अवसर पर बरजोड़ा भाजपा मंडल की ओर से उनका अभिनंदन किया गया. भाजपा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बुधवार को नयी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें सौमित्र खां को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके बाद बरजोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की. कार्यक्रम में भाजपा के बिष्णुपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष तापस बोस, बरजोड़ा मंडल अध्यक्ष गोबिंद घोष, जिला नेता सोमनाथ कर सहित अन्य जिला स्तर के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. समर्थकों ने इसे जिले के लिए सम्मान की बात बताते हुए खुशी जतायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सौमित्र खां बने प्रदेश भाजपा महासचिव, बरजोड़ा में सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 71 केंद्रों पर होगी बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा

मधुबनी . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड केवल स्कूल प्रशासन द्वारा ही डाउनलोड किये जा सकते हैं. इसके लिए स्कूल प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट exam.biharboardonline.org का उपयोग कर सकते हैं. इसे विद्यालय प्रधान द्वारा हस्ताक्षर व मुहर लगा कर परीक्षार्थियों को वितरित किया जायेगा. मैट्रिक परीक्षा 2026 के इंटरनल एसेसमेंट और प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक, जबकि सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक होगी. जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा में 60 हजार 940 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें 32 हजार 596 छात्राएं जबकि 28 हजार, 344 छात्र शामिल होंगे. इस बार लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या 4252 अधिक है. प्रथम पाली में 16227 छात्राएं व 13924 छात्र शामिल होंगे. जबकि द्वितिय पाली में 16369 छात्राएं व द्वितीय पाली में 14420 छात्र परीक्षा देंगे. समिति ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट पर लॉग-इन कर अपने विद्यालय के सभी योग्य परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उन्हें समय पर उपलब्ध कराएं. दिव्यांग परीक्षार्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए लेखक (राइटर) की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए संबंधित परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देना होगा. दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय भी दिया जायेगा. हेल्पलाइन नंबर जारी समाधान के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 9430429722 और 0612-2232239 जारी किया है. इसके अलावे इ-मेल bseb@antierolutions.com के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है. एडमिट कार्ड में किसी तरह का संशोधन नहीं बिहार बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जायेगा. यदि किसी विद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ या गलत विवरण के साथ परीक्षा में बैठने दिया गया, तो संबंधित प्रधान और केंद्राधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. समिति के निर्देश का पालन हो जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों का सभी परीक्षार्थियों और विद्यालय प्रबंधन को कड़ाई से पालन करना है. ताकि मैट्रिक परीक्षा 2026 का आयोजन सुचारू और पारदर्शी ढंग से किया जा सके. एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ या गलत विवरण के साथ परीक्षा में बैठने दिया गया, तो संबंधित प्रधान और केंद्राधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 71 केंद्रों पर होगी बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिविर में बनाया गया रैयत किसानों का नया फार्मर आईडी कार्ड

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र की परसौनी, जफरा, सिमरी, भैरवा, सोहास, रघेपुरा सहित कई पंचायत में बुधवार को फार्मर कार्ड निर्माण एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का ई केवाईसी करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर एसडीएम सारंग पाणि पांडेय, बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, बीपीआरओ शेखर कुमार, सीडीपीओ सुशीला कुमारी, राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर रैयत किसानों को बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई. शिविर के दौरान कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, प्रबंधक उपस्थित थे. रैयत किसानों का नया फार्मर आईडी कार्ड बनाने का कार्य किया गया. वहीं किसानों के जमीन की रसीद एवं अन्य आवश्यक कागजातों के सत्यापन के लिए हल्का कर्मचारी विक्रम कुमार भी मौजूद रहे. एसडीएम सारंग पाणि पांडेय ने बताया कि जिन रैयत किसानों के नाम से जमीन का रसीद ऑनलाइन कटता है. उन्हें फार्मर आईडी कार्ड बनाया जा रहा है. फार्मर आईडी के आधार पर ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे प्राप्त होगा. उन्होंने किसानों से अपील किया कि वह समय पर अपना फार्मर आईडी बनवा लें और ई केवाईसी पूरा कराये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिविर में बनाया गया रैयत किसानों का नया फार्मर आईडी कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : ससुराल आये युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

प्रतिनिधि, मीनापुर सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत वार्ड नंबर-11 में ससुराल आये युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया गया़ पांच माह पहले उसकी शादी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया. वहीं युवक के पिता ने बेटे की पत्नी और उसके सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है़ बताया गया कि युवक (मृतक) सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव का निवासी रूपेश कुमार (25) था. बुधवार की सुबह ससुराल में धरण से गमछे के फंदे उसका शव लटका मिला. उसकी पांच माह पहले घोसौत वार्ड नंबर-11 निवासी राम एकबाल प्रसाद की पुत्री रिंकी कुमारी के साथ शादी हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती है. बताया गया कि शादी के कुछ माह के बाद घर में अनबन होने के कारण रूपेश पत्नी को लेकर दूसरे प्रदेश चला गया. 11 दिसंबर को पत्नी के साथ सीधे ससुराल पहुंचा. वहीं पर रह कर मजदूरी करता था. मंगलवार की रात फोन पर उसने अपनी मां से बात की थी, जिसमें बकझक होने की बात कही गयी. शादी के बाद रूपेश ने पत्नी का एपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाया था, जिसका कर्ज चुकाने के लिए अपनी बाइक बेच दी थी. घटना के बाद युवक के परिजन भी घोसौत पहुंच चुके है़ं थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा. प्राथमिकी के लिए युवक के पिता ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें बेटे की पत्नी व सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है़ उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : ससुराल आये युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीकाकरण कार्यक्रम को यूविन पोर्टल पर करें अपलोड

बिस्फी . सीएचसी के सभागार में सीएचसी प्रभारी डॉ अब्दुल बासित की अध्यक्षता में सभी आशा कार्यकर्ता, फैसिलिटेटर, एएनएम एवं चिकित्सकों की बैठक हुई. टीकाकरण कार्यक्रम को सशक्त व यूविन पोर्टल पर डाटा एंट्री एवं एक्शन प्लान की प्रगति की समीक्षा की गई. टीकाकरण डाटा की नियमित एंट्री मॉनिटरिंग व लाभार्थी के फलोअप की समीक्षा के साथ निगरानी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया. जिससे जन्म से लेकर सभी आवश्यक टीकों की ट्रैकिंग की जा सकेगी. प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर पोर्टल की उपयोग में दक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है. ताकि किसी भी शिशु का टीका छूटे नहीं. आगामी महीना के एक्शन प्लान पर भी विचार की गई. टीकाकरण सञो की संख्या बढ़ाने, जन जागरूकता अभियान को गति देने और पोर्टल पर डाटा अपडेट में शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. डिजिटल व्यवस्था से यह कार्य अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगा. बैठक में संस्थागत प्रसव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, इसको लेकर जवाबदेही तय करने, स्वास्थ्य कार्यक्रम को मजबूत एवं प्रभारी ढंग से लागू करने के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने पर विचार की गई. मौके पर यूनिसेफ के सभी सदस्यों के साथ संतोष कुमार, सुनील कुमार चौधरी, समन्वयक कौशल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीकाकरण कार्यक्रम को यूविन पोर्टल पर करें अपलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नियोजित शिक्षकों की बैठक में पांचवीं सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का लिया निर्णय

बखरी. बखरी बीआरसी भवन सभागार में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को नियोजित शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई. जिसमें उपस्थित शिक्षकों ने संघ संगठन के आह्वान पर प्रशासन के पांचवी सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय एक बार फिर से लिया है. प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करने वाले वैसे नियोजित शिक्षक ही संघ संगठन के वफादार साथी हैं.जिन्होंने चार बार परीक्षा का बहिष्कार कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया है. वैसे शिक्षक एक बार फिर से प्रशासन के झांसे में आने वाले नही हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन नियोजित शिक्षकों के लिए बनाई गई नियमावली में प्रमोशन एवं अन्य सेवाशर्तो को पहले लागू करें.इसलिए बगैर बहकावे में आए सांगठनिक एकता को बनाए रखने की अपील शिक्षकों से की है. बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष प्रमोद पंडित, संजीव कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार, वंदना कुमारी, किरण कुमारी, रजिया सुल्ताना, वसंत कुमार, सज्जन कुमार, कौशल कुमार, लालबाबू राय, राजीव कुमार, टुनटुन कुमार, मनोज कुमार, विश्वनाथ कुमार, विमल कुमार, अश्विनी कुमार, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नियोजित शिक्षकों की बैठक में पांचवीं सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का लिया निर्णय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरिहरगंज में पहली बार नगर पंचायत चुनाव की आहट

वार्ड आरक्षण गजट जारी होते ही बढ़ी नेतृत्वक सरगर्मी प्रतिनिधि, हरिहरगंज वर्ष 2018 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद सात वर्षों तक चुनाव से वंचित रहा हरिहरगंज अब पहली बार नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में उत्साह और नेतृत्वक हलचल तेज हो गयी है. राज्य प्रशासन द्वारा वार्डों के आरक्षण से संबंधित गजट प्रकाशित होते ही संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है. हरिहरगंज नगर पंचायत में कुल 16 वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें स्त्रीओं के लिए सात वार्ड आरक्षित किये गये हैं, जबकि ओबीसी-1 के लिए तीन, ओबीसी-2 के लिए एक और अनुसूचित जाति के लिए चार वार्ड आरक्षित घोषित किये गये हैं, वहीं शेष आठ वार्ड अनारक्षित रखे गये हैं. हरिहरगंज अंचल के पांच पंचायतों के 12 राजस्व गांव सतगावां उर्फ हरिहरगंज, अररुआ कला, अररुआ खुर्द, पाठक बिगहा, बिशुनपुर, बेलोदर, भगत तेंदुआ, कोशडिहरा, खापकटैया, पीपरा, अंबा और डेमा को मिलाकर इस नगर पंचायत का गठन किया गया है. नगर पंचायत का कुल क्षेत्रफल 11.66 वर्ग किलोमीटर है और वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी 28,467 है. अब तक चुनाव नहीं होने के कारण प्रशासन द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों के माध्यम से शहरी विकास कार्य संचालित किए जाते रहे हैं, लेकिन पहली बार जनप्रतिनिधियों के चुनाव की तैयारी शुरू होने से आम लोगों में भागीदारी को लेकर नई उम्मीद जगी है. समाजसेवी राजीव रंजन ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव से स्थानीय विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी, जबकि स्थानीय नागरिक अनुज कुमार ने कहा कि पहली बार होने वाले चुनाव से लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और जनता की आवाज सीधे नगर प्रशासन तक पहुंचेगी. नगर पंचायत के पहले चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर बैठकों और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरिहरगंज में पहली बार नगर पंचायत चुनाव की आहट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने लोहिया चौक पर चलाया चेकिंग अभियान

पाटन. थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने पाटन मुख्यालय स्थित लोहिया चौक पर बुधवार को देर शाम चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को फुल माला का पहनाया गया. इस क्रम में थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि हेमलेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है. पुलिस जब जांच अभियान चलाता है, तो लोग इसे गलत समझते हैं. उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग सुरक्षित रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने लोहिया चौक पर चलाया चेकिंग अभियान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top