Hot News

January 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

21 साल बाद भी लोगों की जुबान पर डालटनगंज

प्रशासनी कागजों में मेदिनीनगर, लेकिन आम बोलचाल में आज भी जीवित है डालटनगंज चंद्रशेखर सिंह, मेदिनीनगर वर्ष 2004 में पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय का नाम डालटनगंज से बदलकर मेदिनीनगर किया गया था, लेकिन नाम बदले जाने के 21 वर्ष बाद भी आम लोगों की जुबान पर डालटनगंज ही कायम है. खासकर ग्रामीण इलाकों के लोग आज भी प्रमंडलीय मुख्यालय को डालटनगंज ही कहते हैं. प्रशासनी कागजों, बोर्डों और दफ्तरों में भले ही मेदिनीनगर नाम दर्ज हो, लेकिन जनमानस की स्मृति में डालटनगंज आज भी रचा-बसा है. डालटनगंज नाम वर्ष 1861 में छोटानागपुर के तत्कालीन कमिश्नर कर्नल एडवर्ड टुइट डाल्टन के नाम पर रखा गया था. यह नाम लंबे समय तक प्रचलन में रहा. झारखंड प्रशासन ने वर्ष 2004 में पलामू के चेरो राजवंश के सबसे प्रतापी राजा मेदिनीराय के सम्मान में डालटनगंज का नाम बदलकर मेदिनीनगर कर दिया. इसके बाद से प्रशासनी स्तर पर इसे मेदिनीनगर के नाम से ही जाना जाने लगा. हालांकि आज भी रेलवे स्टेशन का नाम डालटनगंज ही है. यही नहीं, दूर-दराज से आने वाले लोग और ग्रामीण क्षेत्र के निवासी मेदिनीनगर के बजाय डालटनगंज नाम का ही प्रयोग करते हैं. प्रशासनी व गैर-प्रशासनी कार्यालयों में मेदिनीनगर नाम का उपयोग अनिवार्य है, लेकिन आम बोलचाल में डालटनगंज की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है. 134 वर्ष का हुआ पलामू जिला पलामू जिले के अस्तित्व में आने के 134 वर्ष पूरे हो चुके हैं. ब्रिटिश शासनकाल में एक जनवरी 1892 को पलामू जिला अस्तित्व में आया था. उस समय पलामू न केवल बिहार, बल्कि अविभाजित बंगाल का भी एक जिला था. वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन के बाद पलामू बिहार का हिस्सा बना और वर्ष 2000 में झारखंड राज्य गठन के बाद झारखंड के जिलों में शामिल हुआ. झारखंड गठन के बाद पलामू से लातेहार और गढ़वा को अलग जिला बनाया गया, लेकिन पलामू का मुख्यालय डालटनगंज (अब मेदिनीनगर) ही बना रहा. गौरवशाली इतिहास का साक्षी है पलामू हालांकि आधिकारिक रूप से पलामू का स्थापना वर्ष 1892 माना जाता है, लेकिन इसका इतिहास इससे कहीं अधिक पुराना है. पलामू किला इसका जीवंत प्रमाण है. किले का निर्माण 16वीं और 17वीं शताब्दी के बीच हुआ माना जाता है. उस दौर में पलामू पर चेरो राजवंश का शासन था. चेरो राजवंश का शासनकाल वर्ष 1613 से 1813 तक रहा. रक्शैल राजवंश को पराजित करने के बाद भागवंत राय ने चेरो राजवंश की नींव रखी. लगभग 200 वर्षों के शासनकाल में चेरो शासकों को मुगल शासकों और बाद में अंग्रेजों से लगातार संघर्ष करना पड़ा. अपने शासन के उत्तरार्द्ध में अंग्रेजों से लड़ने के लिए लेस्लीगंज में अंग्रेजों को छावनी तक बनानी पड़ी. अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति के कारण चेरो राजवंश कमजोर पड़ा. परिस्थितियों के चलते पलामू किले से दूर शाहपुर में शाहपुर किले का निर्माण करना पड़ा. अंग्रेजों का साथ देने के कारण गोपाल राय को जुलाई 1771 में पलामू का शासक घोषित किया गया, लेकिन धीरे-धीरे ईस्ट इंडिया कंपनी ने पूरे पलामू पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया. अंततः अंग्रेजी हुकूमत के सुदृढ़ होने के बाद वर्ष 1892 में पलामू को एक स्वतंत्र जिले का दर्जा दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 21 साल बाद भी लोगों की जुबान पर डालटनगंज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिव्यांग अरुण ने बतायी पीड़ा, ऑन स्पॉट मिली ट्राइ साइकिल

डीसी के जनता दरबार में आमजनों ने रखी समस्या प्रतिनिधि, मेदिनीनगर बुधवार को डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से आये लोगों ने अपनी समस्या रखी. पड़वा प्रखंड के गोलहना गांव के दिव्यांग अरुण कुमार ने डीसी को अपनी पीड़ा से अवगत कराया. बताया कि वह पैर से दिव्यांग हैं. इस कारण वह पैदल नहीं चल सकता. दूसरे जगहों पर जाने आने के लिए ट्राइ साइकिल की आवश्यकता है. डीसी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समाज कल्याण पदाधिकारी को ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी के निर्देश पर दिव्यांग अरुण कुमार को ऑन स्पॉट ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराया गया. डीसी ने ठंड से बचने के लिए उन्हें कंबल भी दिया और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. जनता दरबार में नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के झरकटिया गांव के राहुल कुमार ने डीसी को बताया कि 23 दिसंबर को पैक्स में धान की बिक्री किया था. लेकिन अभी तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है. इस मामले में डीसी ने जल्द ही राशि का भुगतान कराने का आश्वासन दिया. इसी तरह लोगों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी, प्रशासनी सड़क का अतिक्रमण, जविप्र के दुकानदारों की मनमानी, आवास योजना, विद्यालय स्थानांतरण से संबंधित मामलों को रखा. डीसी ने लोगों के आवेदन को संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अग्रसारित किया और 15 दिनों के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिव्यांग अरुण ने बतायी पीड़ा, ऑन स्पॉट मिली ट्राइ साइकिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ढाई माह से खाली शस्त्र दंडाधिकारी का पद, 800 लाइसेंसधारी परेशान

हथियारों का रिन्यूअल व इंस्पेक्शन ठप शिवेंद्र कुमार, मेदिनीनगर पलामू जिले में पिछले ढाई माह से जिला शस्त्र दंडाधिकारी का पद खाली रहने से लाइसेंसी हथियारों का रिन्यूअल और वार्षिक इंस्पेक्शन पूरी तरह ठप है. इससे जिले के करीब 800 हथियार लाइसेंसधारी परेशान हैं. समय पर रिन्यूअल व इंस्पेक्शन नहीं होने से न सिर्फ लोगों को कानूनी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि प्रशासन को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है. रिन्यूअल व इंस्पेक्शन दोनों कार्य लंबित जिले में हथियार लाइसेंसधारियों को प्रत्येक वर्ष इंस्पेक्शन और तीन या पांच वर्ष में लाइसेंस रिन्यूअल कराना अनिवार्य है. लेकिन शस्त्र दंडाधिकारी का पद रिक्त रहने के कारण पिछले ढाई माह से दोनों प्रक्रियाएं लंबित हैं. जानकारी के अनुसार जिला शस्त्र दंडाधिकारी का प्रभार डीसी द्वारा ही दिया जाता है, इसके लिए राज्य प्रशासन की नियुक्ति जरूरी नहीं होती. ऑल ओवर इंडिया लाइसेंसधारियों को ज्यादा परेशानी शस्त्र दंडाधिकारी नहीं रहने से सबसे अधिक दिक्कत ऑल ओवर इंडिया लाइसेंसधारियों को हो रही है. राज्य से बाहर यात्रा के दौरान जांच में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. पूर्व में कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि रंजन को सामान्य शाखा के साथ जिला शस्त्र दंडाधिकारी का प्रभार दिया गया था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद अब तक किसी अधिकारी को यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी गयी है. हालांकि सामान्य शाखा का प्रभार जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक को दिया गया है. फटे बैरल व खराब हथियार बदलने का आदेश नहीं जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन लाइसेंसधारियों ने खराब हथियार बदलने के लिए आवेदन दिया है. इनमें एक लाइसेंसधारी का वेबले एस्कॉर्ट मेड इन इंग्लैंड हथियार का बैरल फट चुका है. इसके बावजूद अब तक हथियार बदलने की अनुमति नहीं मिली है. कई अन्य लाइसेंसधारियों के हथियार भी खराब हो चुके हैं, लेकिन आदेश के अभाव में वे असहाय हैं. लोगों का कहना है कि सुरक्षा के लिए मिला हथियार खराब रहने पर बेकार साबित हो रहा है. रिन्यूअल नहीं होने पर बढ़ता है कानूनी खतरा हथियार का रिन्यूअल या इंस्पेक्शन नहीं होने पर लाइसेंसधारी को गंभीर कानूनी परेशानी हो सकती है. पकड़े जाने पर जुर्माना या जेल की सजा का प्रावधान है. शस्त्र अधिनियम के तहत बिना वैध लाइसेंस हथियार रखने पर दो से पांच साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है. नवीनीकरण नहीं होने पर लाइसेंस रद्द भी किया जा सकता है, जिससे हथियार रखना अवैध हो जाता है. प्रशासन को भी हो रहा राजस्व का नुकसान हथियार इंस्पेक्शन के लिए प्रत्येक वर्ष 500 रुपये, जबकि रिन्यूअल के लिए तीन साल में 1500 और पांच साल में 2500 रुपये शुल्क लिया जाता है. समय पर रिन्यूअल नहीं होने पर 2000 रुपये का फाइन भी देना होता है. लेकिन प्रक्रिया ठप रहने से प्रशासन को यह राजस्व नहीं मिल पा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ढाई माह से खाली शस्त्र दंडाधिकारी का पद, 800 लाइसेंसधारी परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

मेदिनीनगर. पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र जगराहा गांव के सोनू भुइयां का दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार को ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार दोपहर करीब 11.45 बजे की बतायी जाती है. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि आर्यन घर के पास स्पोर्ट्स रहा था.इसी क्रम में तेज गति से अवैध लदे बालू ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. जिसके चपेट में बच्चा आ गयी. घटना के बाद शिशु की मां व परिजनों की हाल बेहाल है. ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक तेज गति से चलाते है. जिसके कारण पूर्व में भी घटना हुई है. कार्रवाई नहीं होने के कारण ट्रैक्टर चालकों का मनोबल बढ़ा रहता है.सूचना मिलने के बाद मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है.थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त करने व चालक के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो वर्षीय शिशु को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घने कोहरे और ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

प्रतिनिधि, रमना प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही घने कोहरे और बढ़ती ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया. कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि सुबह के समय कई इलाकों में केवल 10 मीटर तक ही दृश्यता थी. सड़कों, खेतों और मुख्यालयों में सफेद धुंध की मोटी परत छा जाने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये. घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़क यातायात पर पड़ा. राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आये. दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं ट्रक और बस चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाते दिखे. कई स्थानों पर वाहन चालकों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े कर दिये, जिससे यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा. कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले शिक्षकों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं. बसों के देर से चलने और समय पर न पहुंचने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. ग्रामीण क्षेत्रों से प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को भी इस घने कोहरे का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी यात्रा और भी कठिन हो गयी. घने कोहरे और बढ़ती ठंड का असर न केवल आम जनजीवन, बल्कि स्वास्थ्य पर भी देखने को मिला है. सर्द हवा और नमी के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी हुई है. सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है. ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह-सुबह अलाव जलाकर तापते हुए नजर आये. कृषि और मजदूरों पर प्रभाव स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पड़ रहे कोहरे ने रोजमर्रा के कामों को प्रभावित किया है. खेतों में काम करने वाले मजदूरों को देर से काम पर निकलने की मजबूरी हुई, जिससे उनके कार्यों में देरी हो रही है. हालांकि, दोपहर बारह बजे के बाद सूरज की हल्की किरणें देखने को मिलीं, लेकिन पूरे दिन भर लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घने कोहरे और ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सामूहिक सहभागिता से बाजार में सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करें व्यापारी: एसडीएम

कॉफी विद एसडीएम. आभूषण व्यवसायियों ने बाजार से जुड़ी समस्याओं के बारे में की चर्चा प्रतिनिधि गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने अपने नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में बुधवार को गढ़वा के सर्राफा व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया. कार्यक्रम में शहर के 30 से अधिक आभूषण व्यवसायियों ने संवाद में भाग लिया. इश दौरान व्यवसायियों ने बाजार से जुड़ी समस्याओं और सुझाव को प्रशासन के समक्ष रखा. संवाद के दौरान सराफा व्यवसायियों ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा. भुनेश्वर नाथ सोनी, बजरंगी सोनी, संतोष अग्रवाल आदि ने कहा कि सोना-चांदी की कीमतें बढ़ने से अब चोरी-डकैती की आशंकाएं पहले से ज्यादा बढ़ गयी हैं. ऐसे में वे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं. उन्होंने एसडीएम से बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था, पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने व संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी की मांग की. स्वर्ण व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र में एटीएम सुविधा की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालय (पब्लिक टॉयलेट) की व्यवस्था तथा सर्राफा बाजार के चौक-चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि वे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक व अन्य संबंधित पदाधिकारियों को अवगत करायेंगे. पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर सुरक्षा मुहैया करा रहा है और आगे भी करवाया जायेगा. उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि यदि वे एकजुट होकर सहभागिता निभाएं तो पूरे बाजार में उनके ही सौजन्य से पर्याप्त सीसीटीवी का अधिष्ठापन हो सकता है, इतना ही नहीं बाजार में व्यवसायियों के सामूहिक प्रयास से पर्याप्त संख्या में किसी निजी सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी के सुरक्षाकर्मी भी रखे जा सकते हैं. बैठक में भुनेश्वरनाथ सोनी, सुनील कश्यप, आनंद बाबू, पीयूष बाबू, राहुल कुमार केसरी, उदय प्रसाद सोनी, विक्की सोनी, पवन सोनी, युवराज सोनी, लखन बाबू, अंकित सोनी, विशाल केसरी, अमरजीत कुमार, जय कुमार सोनी, राज सोनी, बजरंगी सोनी, हीरू सोनी, गोलू सोनी, चंदन कुमार सोनी, प्रवीण कुमार, संतोष अग्रवाल आदि ने अपनी व एसडीएम को सौंपा गया मांग-पत्र संवाद के दौरान सर्राफा व्यवसायियों ने एसडीएम को एक लिखित मांग-पत्र भी सौंपा. मांग-पत्र में दोपहिया वाहनों के माध्यम से नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, व्यवसायियों को हथियार अनुज्ञप्ति प्रदान करने में प्राथमिकता देने, बाजार क्षेत्र से मांस एवं मछली की दुकानों को स्थानांतरित करने व संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर सतत निगरानी रखने जैसी मांग शामिल थीं. एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा एसडीएम संजय कुमार ने सराफा व्यवसायियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सामूहिक सहभागिता से बाजार में सीसीटीवी व सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करें व्यापारी: एसडीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनवरी को होने वाली जनसुनवाई स्थगित

गढ़वा. उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से इस कार्यक्रम को टालने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है. साथ ही जनता से अपील की गयी है कि वे इस निर्णय में सहयोग और धैर्य बनाये रखें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई की अगली तिथि, समय और स्थान की जानकारी जल्द ही विभिन्न माध्यमों से सार्वजनिक कर दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनवरी को होने वाली जनसुनवाई स्थगित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लाइसेंसी पिस्टल गुम मामले में थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी पर केस

विस चुनाव में जमा कराया था लाइसेंसी पिस्टल, थाना के मालखाना से हुआ गुम – एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का किया गठन कटिहार थाना में जमा लाइसेंसी पिस्टल गुम मामले में थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले की जांच के लिए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है. वहीं इस मामले को लेकर अब पुलिस महकमे में चर्चा शुरू हो गई है. बता दें कि विधानसभा आम निर्वाचन चुनाव के दौरान अनुज्ञप्ति धारी चंद्रशेखर सिंह पिता चंद्रदेव सिंह थाना सहायक निवासी ने एक नवंबर को अपना पिस्टल बिना मैगजीन का जमा कराया था. 31 दिसंबर को थाना अध्यक्ष द्वारा जमा किये गये शस्त्रों की वापसी में जब अनुज्ञप्ति धारी ने अपना शस्त्र मांगा तो उक्त पिस्टल के गुम हो जाने की बात कही. सहायक थानाध्यक्ष आनंद शर्मा के आवेदन पर सहायक थाना कांड संख्या 1251/25 के तहत कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी. कहते हैं एसपी इस संदर्भ में सहायक थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया गया है. जिन पदाधिकारियों को पिस्टल रिसीव करने एवं उसे वापस लौटाने की जिम्मेवारी दी गई थी, उसे भी कांड में प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है, उससे भी पूछताछ व छानबीन की जायेगी. आर्म्स गुम हो जाने को लेकर इन पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि माल खाना से लाइसेंस धारी पिस्टल गायब हो गई है, आपके विरुद्ध विधि संवत कारवाई क्यों न की जाएं. एडिशनल एसपी अभिजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक को लेकर जांच टीम का गठन किया गया है. जांच में दोषी जो भी पुलिस पदाधिकारी होंगे उसके विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई की जायेगी. शिखर चौधरी, एसपी कटिहार डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लाइसेंसी पिस्टल गुम मामले में थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी पर केस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला स्थापना दिवस व बसंत पंचमी महोत्सव में भागीदारी के लिए करें आवेदन

14 जनवरी को होगा जिला स्थापना दिवस समारोह अररिया. जिले में जिला स्थापना दिवस सह मकर संक्राति का आयोजन आगामी 14 जनवरी को व बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन आगामी 23 जनवरी को किया जायेगा. इन दोनों महोत्सव आयोजन को लेकर जरूरी प्रशासनिक तैयारी शुरू की जा चुकी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार ने बताया कि इन दोनों महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक स्कूली बच्चों का ऑडिशन आगामी 10 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में किया जायेगा. वहीं स्थानीय कलाकारों को भी 10 जनवरी 2026 तक जिला कला व संस्कृति कार्यालय में अपना आवेदन जमा कराना होगा. आवेदन में आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, कला विधा का विवरण अनिवार्य रूप से अंकित किया जाना जरूरी होगा. साथ ही यदि पूर्व में जिला स्तर की किसी प्रतियोगिता या महोत्सव में प्रस्तुति दी गयी हो तो उससे संबंधित फोटो व वीडियो का लिंक भी आवेदन के साथ संलग्न करना जरूरी होगा. स्थानीय कलाकारों का चयन कलाकार चयन समिति के द्वारा किया जायेगा. इसके अतिरिक्त महोत्सव के अवसर पर चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर जिला कला व संस्कृति कार्यालय में अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं. जिला प्रशासन उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला स्थापना दिवस व बसंत पंचमी महोत्सव में भागीदारी के लिए करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मृतक के परिजन को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

नारायणपुर. पीएलवी कार्तिक दत्ता ने बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के दो गांवों में विधिक जागरुकता शिविर लगाया. उन्होंने हाल ही में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता और मुआवजा प्राप्त करने के प्रक्रिया की जानकारी दी. पीएलवी ने बताया कि 15 नवंबर को हुए सड़क हादसे में पोस्ता गांव निवासी विशाल यादव तथा भेलाटाढ़ गांव निवासी परिमल पंडित की मौत हो गयी थी. उन्होंने दोनों मृतकों के परिजनों से मिलकर डालसा से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रावधानों से अवगत कराया. परिजनों को बताया कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार मुआवजा पाने के लिए किस प्रकार आवेदन कर सकते हैं, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. प्रक्रिया में डीएलएसए किस तरह सहयोग करता है. उन्होंने प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, ताकि पीड़ित परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सहायता मिल सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मृतक के परिजन को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top