Hot News

January 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के जनजातीय गांवों को पेसा में शामिल करने की मांग

07 सीएच 17- समाहरणालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल. चतरा. इंकलाबी नौजवान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त कीर्तिश्री जी को ज्ञापन सौंप कर जिले के जनजातीय गांवो को पेसा में शामिल करने की मांग की. बताया कि चतरा जिले में बड़ी संख्या मेंं जनजातीय आबादी निवास करती है, जिनकी अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान व पारंपरिक शासन व्यवस्था है. इसके बावजूद चतरा जिले के कई जनजातीय गांवो को पेसा कानून के अंतर्गत अनुसूचित नहीं किया गया है, जिससे आदिवासियों के अधिकार व सांस्कृतिक संरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह ने कहा कि पेसा लागू नहीं होने से आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों व संस्कृति पर बाहरी प्रभाव बढ़ेगा. साथ ही जल-जंगल-जमीन जैसे संसाधनो पर उनका अधिकार कमजोर होगा. प्रतिनिधिमंडल ने जिले के जनजातीय बहुत क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर उनकी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर पेसा में शामिल करने की मांग की, ताकि आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा हो सके. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर कुमार भोगता, जिला सचिव आशीष कुमार प्रजापति, भावेश भोगता, सोमरा उरांव, भोला भोगता, अली ईमाम, राजेश कुमार, विजय गिरी, विजय बैगा, मुन्ना कुमार, पवन कुमार शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के जनजातीय गांवों को पेसा में शामिल करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:किसानों के पंजीकरण के कार्यों में तीव्रता लाने की जरूरत : एडीएम

Samastipur News:पूसा : प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम कुबौली राम में भूमि का वास्तविक रैयत के नाम से हो रहे पंजीकरण में तीव्रता लाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते हुए एडीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि किसानों के भूमि का पंजीकरण के कार्यों में तीव्रता लाने की जरूरत है. केंद्र एवं राज्य प्रशासन के सभी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए पंजीकृत होना अनिवार्य किया गया है. फिलहाल प्रथम चरण में 1 से 9 जनवरी तक इस कार्य को भलीभांति रूप से संपादित किया जा रहा है. खासतौर से किसान सलाहकार के माध्यम से ई केवाईसी किया जा रहा है. वहीं राजस्व कर्मचारियों ने प्रशासन के एप पर किसानों का भूमि से संबंधित दस्तावेज का खाता एवं खेसरा संख्या को अपलोड कर पंजीकृत कर रहे हैं. मौके पर विभागीय कर्मी सहित सीओ पल्लवी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:किसानों के पंजीकरण के कार्यों में तीव्रता लाने की जरूरत : एडीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:राजकीय समारोह पर होता विद्यापतिधाम में स्वच्छता का दीदार

Samastipur News:विद्यापतिनगर : धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को पंख देने वाला विद्यापतिधाम पर गाहे बगाहे अधिकारियों की नजर रही है. इस स्थल पर होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन को छोड़ दें तो यह स्थल अतिक्रमण व गंदगियों का सालों भर दंश झेलने को मजबूर होता है. जबकि आस्था का सैलाब सालो भर उमड़ता घुमड़ता रहता है. मिथिला के आस्था का केंद्र होने से यहां भक्त और भगवान का हर दिन अभिषेक के साथ सामाजिक व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं. मैथिल शिरोमणि विद्यापति की यह समाधि भूमि कही जाती है. अन्यान्य भक्ति भाव से महादेव के प्रिय बने. वे महान कवि के साथ भक्त वत्सल कहे जाते हैं. विद्यापतिधाम महादेव व भक्त विद्यापति के स्थल रूप में चर्चित है. कालांतर में इन्हीं मान्यताओं को लेकर महाकवि को श्रद्धांजलि स्वरूप विद्यापति पर्व मनाया जाता था. आगे चलकर धार्मिक परंपरा में परिणत हुआ. फिर विगत 13 वर्षों से विद्यापति पर्व राजकीय समारोह में परिणत हुआ. तेरहवां राजकीय समारोह मनाये जाने की तैयारी अंतिम चरण में है. जहां स्वच्छता का संकल्प गतिमान दिखाई पड़ रहा है. श्रद्धालुओं की माने तो यह खास अवसरों पर ही होता आया है. वरना यहां अतिक्रमण व गंदगियां श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंचाया करती है. स्वच्छता को लेकर कोई ठोस आदेश या पहल का अभाव यहां कुत्सित भावनाओं को बल प्रदान करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:राजकीय समारोह पर होता विद्यापतिधाम में स्वच्छता का दीदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:शिव को जलाभिषेक करने को लेकर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Samastipur News: शिवाजीनगर : प्रखंड के शहरू गांव में बुधवार को सार्वजनिक बम पूजा हुई. इस दौरान पूरा गांव बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. सुबह से ही समस्तीपुर एवं दरभंगा जिले के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे. कतारबद्ध होकर मिट्टी से बने भगवान महादेव के पार्थिव शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. बम पूजा को लेकर आयोजकों द्वारा भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया था. यह श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. पूजा स्थल पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई. हजारों श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित कर भगवान शिव की आराधना की. परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने दंड प्रणाम करते हुए पैदल यात्रा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पूजा स्थल तक पहुंच कर अपनी आस्था प्रकट की. जलाभिषेक के उपरांत आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच दूध, चावल और चीनी से बनी खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह बम पूजा ग्रामीणों के सहयोग से वर्षों पूर्व से पूर्वजों के समय से निरंतर आयोजित की जातीरही है. इस आयोजन में समस्तीपुर जिले के साथ-साथ दरभंगा जिले के गांवों के कांवरिया श्रद्धालु भाग लेते हैं. जलाभिषेक के बाद कई कांवरिया श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए प्रस्थान कर जाते हैं. जहां वे सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा बैजनाथ पर जलाभिषेक करते हैं. इधर, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा समिति द्वारा रात्रि विश्राम, स्वास्थ्य सेवा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी. स्त्रीओं एवं आमजनों की सुरक्षा को लेकर मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी. साथ ही स्त्रीओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए भव्य मेले का आयोजन किया गया. सदस्यों ने बताया की बुधवार सुबह से लेकर शाम तक पुरुष, स्त्रीएं और बच्चों ने पूजा स्थल पर पहुंच कर जलाभिषेक किया. बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ वीणा हिंदुस्तानी, शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पूजा स्थल पहुंचे. सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिये. बम पूजा एवं मेला को सफल बनाने में मेला समिति के अध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह, पलटू मंडल, सत्यनारायण सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, मुखिया पति राजेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख डॉ गोविंद कुमार, योगाचार्य डॉ. रामाकांत सिंह, ललित कुमार, उमेश कुमार, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, पिंटू कुमार, शंभू कुमार, अजित कुमार, अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार, कैलाश कुमार, लालटुन कुमार, मनोज कुमार, सीताराम मंडल, पवन मंडल, का सराहनीय योगदान देखा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:शिव को जलाभिषेक करने को लेकर उमड़ा भक्तों का सैलाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर संक्रांति को लेकर गुड़ व तिलकुट की सजा बाजार

तैयार लाय की जमकर हो रही बिक्री, विभिन्न तरह की सब्जियां उपलब्ध, साग की बढ़ी मांग सहरसा. यूं तो स्वास्थ्य के लिए ठंड महीना काफी लाभदायक होता है, लेकिन अत्यधिक ठंड से सुरक्षा की भी उतनी ही जरूरी है. स्वास्थ्य के लिए ठंड के मौसम में विभिन्न तरह की सब्जियां बाजार में उपलब्ध रहती है. सबसे खास यह होता है कि इस महीने में सब्जियां सभी की थाली में उपलब्ध रहती है. 100 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर इन दिनों 40 से 60 रुपये किलो बिक रहा है. सब्जियों में खास स्थान रखने वाला आलू 12 से 15 रुपये किलो तक बिक रहा है. टमाटर हो या मटर, फूलगोभी हो या बंधा गोभी या विभिन्न तरह के साग इन दिनों काफी मात्रा में हर चौक चौराहे पर अपलब्ध है. वहीं मकर संक्रांति को लेकर भी बाजार पूरी तरह सजे हैं. विभिन्न तरह के गुड़, चूड़ा, मुढ़ी से लेकर विभिन्न तरह के तिलकुट, तैयार लाय से बाजार अटे पड़े हैं. हालांकि इन दिनों में ठंड के कारण खरीदारों की थोड़ी कमी है, लेकिन उसके बावजूद भी रंग बिरंगे तिलकुट के दुकान एवं साग सब्जियों के दुकान चौक चौराहे पर सजे हैं. वहीं मौसमी फल भी सस्ते दरों पर उपलब्ध हैं. खासकर नारंगी एवं सेब के भाव अन्य दिनों की अपेक्षा काफी सस्ते दामों में मिल रहे हैं, जिससे हर कोई इसका सेवन कर सकता है. सस्ती हैं सभी सब्जियां, सभी वर्ग की थाली में बनायी जगह इन दिनों बाजारों में सभी तरह की सब्जियां काफी सस्ते दरों पर उपलब्ध हैं, जिससे हर किसी की थाली में यह अपनी पहुंच बनाये हुआ है. कभी 100 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर व गोभी 40 से 60 रुपये किलो बिक रहा है. सब्जी विक्रेता मो नईम ने कहा कि लोकल ताजा गोभी 40 रुपये किलो, जबकि चलानी 25 रुपये में पांच किलो है. मटर लोकल 50 रुपये किलो, बंद गोभी 20 से 30 रुपये किलो, लोकल सीम 70 रुपये किलो, मूली 20 रुपये किलो, हरी मिर्च 40 रुपये किलो, आलू 12 से 15 रुपये किलो बिक रहे हैं. गाजर 30 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं इन दिनों विभिन्न तरह के साग बाजार में उपलब्ध हैं. जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं. बथुआ एवं तोड़ी के साग की काफी बिक्री है. जबकि, मटर, बूट, पालक साग भी काफी बिक रहे हैं. विक्रेता अमीना खातून ने बताया कि बथुआ एवं तोड़ी साग 20 रुपये किलो, पालक, मटर व बूट के साग 30 रुपये किलो एवं मेथी साग 60 रुपये के दर से बिक रहा है. मौसमी फल भी हैं सभी के पहुंच में मौसमी फलों के दाम भी इन दिनों काफी सस्ते दर पर उपलब्ध है, जिससे हर कोई इसका सेवन कर सकता है. 100 से 150 रुपये बिकने वाला सेब व नारंगी आज सभी के पहुंच में बना हुआ है. इस मौसम का खास फल नारंगी 50 से 70 रुपये किलो उपलब्ध है. विक्रेता नवल ने बताया कि सबसे अच्छी क्वालिटी का सेब 140 रुपये किलो बिक रहा है. जबकि 60 से 70 रुपये प्रति किलो भी अच्छे क्वालिटी का सेब बिक रहे हैं. वहीं नारंगी 50 से 60, अमरूद 80, कीवी एक 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. उन्होंने कहा कि ठंड के काफी बढ़ने से खरीदार की कमी है. सामान्य दर पर गुड़ है उपलब्ध मंकर संक्रांति को लेकर गुड़ की मांग इन दिनों काफी बढ़ गयी है. लेकिन इसकी कीमत आज भी लोगों के पहुंच में है. 100 से 150 रुपये प्रति किलो बिकने वाला गुड़ इन दिनों अधिकतम 70 रुपये किलो उपलब्ध है. दहलान चौक गुड़ मंडी व्यवसायी सुनील प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यूपी का बाल्टी एवं गमला गुड़ 70 रुपये किलो, लोकल गुड़ 80 से 100 रुपये किलो, रावा गुड़ 45 रुपये किलो, भेली गुड़ 80 रुपये किलो बिक रहे हैं. जबकि अधिक खरीद पर इससे भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि होलसेल के खरीदार अभी अधिक हैं. लोकल खरीदार की संख्या ठंड के कारण थोड़ी कम है. आगे पर्व को लेकर खरीदारों की संख्या में इजाफा होगा. सजी ही विभिन्न तरह के तिलकुट की बाजार आगामी 14 जनवरी को लेकर शहरी क्षेत्र के लगभग सभी चौक चौराहों पर तिलकुट की दुकान सजी है, लेकिन शंकर चौक पर तिलकुट की दर्जनों दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. लोग अभी से ही इसकी खरीददारी कर रहे हैं. शंकर चौक स्थित स्वस्तिक तिलकुट भंडार के प्रोपराइटर रोहित गाडा ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वे यह व्यवसाय कर रहे हैं. गया से कारीगर मंगाकर स्पेशल क्वालिटी के तिलकुट की तैयारी कराते हैं. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के खरीदार का खासा ध्यान रखते अच्छे क्वालिटी का तिलकुट तैयार कराते हैं. उन्होंने बताया कि कटोरी तिलकुट 300 रुपये किलो, अनारकली तिलकुट 350 रुपये किलो, अनारकली गुड का तिलकुट 350 रुपये किलो, गुड़ का चापड़ी तिलकुट 400 रुपये किलो, चापड़ी चीनी का स्पेशल तिलकुट 400 रुपये, स्पेशल तिलकुट 600 रुपये किलो, खोआ वाला तिलकुट 800 रुपये किलो, राबड़ी दो सौ ग्राम 80 रुपये, काला तिल का लड्डू 400 रुपये किलो बिक रहा है. पिछले वर्ष की कीमत पर ही इस वर्ष भी तिलकुट बिक रहे हैं. भाव में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि यहां आखरा तिल से तिलकुट का निर्माण होने से हर ओर मांग है. साथ ही थौक बिक्री भी की जाती है. तैयार लाय की भी है खूब मांग इन दिनों तैयार लाय की मांग भी बाजारों में बढ़ी है. जिसे देखते हुए शहरी क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर तैयार चूड़ा व मुढ़ी के लाय बिक रहे हैं. बंगाली बाजार में तैयार लाय बेचने वाले अमोद कुमार ने बताया कि तैयार चुरा व मुरही के लाय की मांग को देखते अच्छे क्वालिटी का लाय तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लोकल चूरा 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है. जबकि कतरनी चूरा 70 रुपये किलो एवं मुढ़ी 40 से 60 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं तैयार मुढ़ी एवं चूरा का लाय 100 रुपये किलो बिक रहा है. मुढ़ी के लाय की मांग अधिक है, जबकि अच्छी क्वालिटी के चूड़ा व मुढ़ी के लाय का ऑडर भी लेते हैं, जिसे नियत समय पर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुरलीगंज. जीतापुर ग्रिड की संचरण लाइन में आयी तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार की सुबह मुरलीगंज व कुमारखंड विद्युत उपकेंद्र को मिलने वाली बिजली आपूर्ति बाधित रही. सुबह करीब आठ बजे से लेकर 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सदर बाजार से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार

जमालपुर जमालपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर बाजार खलासी मोहल्ला के एक मकान पर छापेमारी कर वहां से आठ अपराधियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया. इनमें एक युवक थाना क्षेत्र का शातिर अपराधी भी शामिल है. थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि एक जगह जमा होकर यह लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे, परंतु पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सभी युवक जमालपुर थाना क्षेत्र के ही हैं. जिनमें मारवाड़ी पट्टी वार्ड संख्या 12 निवासी रामचंद्र महतो का पुत्र 32 वर्षीय आशीष कुमार, खलासी मोहल्ला वार्ड संख्या 22 के अशोक कुमार गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार गुप्ता और गोपाल पटवा का 24 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, वार्ड संख्या 10 रामपुर कॉलोनी रेलवे क्वार्टर संख्या 424 सीडी निवासी राजीव कुमार का पुत्र निखिल कुमार, रेलवे क्वार्टर संख्या 430 सीडी निवासी रजनीकांत सिंह का 23 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार सिंह, बलीपुर वार्ड संख्या 18 निवासी मो मिन्नत का 18 वर्षीय पुत्र सहवास उर्फ नेपाली, सफियाबाद निवासी रतन राम का 24 वर्षीय पुत्र राजकमल राम शामिल है. इनमें सेहवाज उर्फ नेपाली थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है. जिसके विरुद्ध जमालपुर थाना में चोरी और छिनतई के कई मामले दर्ज हैं. वही सभी गिरफ्तार अपराधी शराब के नशे में पाये गये. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए सदर एसडीओ के कोर्ट में भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सदर बाजार से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के कौशल विकास के लिए लांच हुआ लर्निंग पोर्टल

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी एकेडमी (ईआईसीटीए) के सहयोग से एक खास डीयू-ईआईसीटीए लर्निंग पोर्टल लांच किया गया. बुधवार को इस बाबत डीयू और ईआईसीटीए के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी एकेडमी, आईआईटी कानपुर के गेस्ट ऑफ ऑनर और चीफ इन्वेस्टिगेटर प्रोफेसर बीवी फानी, कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रमुख प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह,  प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉक्टर श्रीनिवास, दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर ओम पाल, अन्य सहयोगियों और छात्रों की मौजूदगी में इस लर्निंग पोर्टल को शुरू किया.  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि तेजी से बदलते 21वीं सदी के एकेडमिक इकोसिस्टम खासकर कंप्यूटर साइंस में टेक्नोलॉजी-आधारित लर्निंग बहुत जरूरी है. तेजी से बदलती तकनीक के इस दौर में सिर्फ काबिलियत के साथ खुद को तकनीक के साथ सामंजस्य बनाने के लिए तैयार करना महत्वपूर्ण हो गया है. नया पोर्टल छात्रों को इसके लिए तैयार करने में मदद करेगा. योगेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को टेक्नोलॉजी के सिर्फ पैसिव कंज्यूमर बनने से आगे बढ़कर इनोवेशन, रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप के हब बनाना चाहिए. फैकल्टी और छात्रों दोनों के बीच एक मजबूत स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के अंदर इनोवेशन, इंटरडिसिप्लिनरी सहयोग और टेक्नोलॉजी-आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देना राष्ट्रीय विकास और हिंदुस्तान के एक विकसित वित्तीय स्थिति बनने के विजन को साकार करने के लिए जरूरी है. टेक्नोलॉजी-आधारित शिक्षा और इनोवेशन-आधारित विकास अब वैकल्पिक नहीं हैं, बल्कि उच्च शिक्षा के भविष्य और देश की आर्थिक प्रगति के लिए जरूरी हो गए हैं. शिक्षकों और छात्रों के कौशल विकास में होगा मददगार आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर बीवी फानी ने एमओयू के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ईआईसीटीए कंसोर्टियम दिल्ली विश्वविद्यालय को सब्सिडाइज्ड फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी), फैकल्टी मेंबर और छात्रों के लिए क्रेडिट और नॉन-क्रेडिट दोनों कैटेगरी में उच्च-गुणवत्ता वाले ऑनलाइन कोर्स, वंचित छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और डिस्काउंट-आधारित सहायता और विश्वविद्यालय में टेक्नोलॉजी-आधारित कौशल विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से कस्टमाइज्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रदान करने में सहायता करेगा. डेडिकेटेड पोर्टल से डीयू के शिक्षकों और छात्रों के लिए ईआईसीटीए कंसोर्टियम द्वारा पेश किए जाने वाले सभी प्रोग्राम तक आसान पहुंच होगी.  इस दौरान डॉक्टर गीतिका वशिष्ठ और डॉक्टर ओम पाल द्वारा लिखी गयी किताब ‘रिसर्च मेथोडोलॉजी’ भी लांच की गयी. यह किताब फील फर्स्ट पब्लिशिंग एलएलपी द्वारा प्रकाशित की गयी है. कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने एक स्टार्टअप कंपनी सेफ व्यूविट भी लांच किया. यह कंपनी क्वांटम-सेफ क्रिप्टोग्राफी, सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम और अगली पीढ़ी की एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी पर फोकस करती है.  The post DU: दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के कौशल विकास के लिए लांच हुआ लर्निंग पोर्टल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेवा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना फाउंडर्स डे, दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

REVA University: बेंगलुरु की रेवा यूनिवर्सिटी में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब कैंपस में फाउंडर्स डे मनाया गया. यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ पी श्यामा राजू के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया. छात्रों से लेकर फैकल्टी और खास मेहमानों तक, सभी ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे कैंपस में उत्साह और गर्व का माहौल था, जो यूनिवर्सिटी की परंपरा और मूल्यों को दर्शाता है. REVA University में दिग्गज हस्तियों को मिला सम्मान फाउंडर्स डे के खास मौके पर रेवा यूनिवर्सिटी (REVA University) ने उन लोगों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में मिसाल कायम की है. हिंदुस्तानीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल फली एच मेजर को देश की सेवा में उनके योगदान के लिए रेवा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया. वहीं, हिंदुस्तान की पूर्व विदेश सचिव और अनुभवी राजनयिक निरुपमा मेनन राव को कूटनीति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय काम के लिए सम्मान मिला. इसके साथ ही मशहूर अभिनेत्री जयसुधा को हिंदुस्तानीय सिनेमा में उनके लंबे और प्रभावशाली सफर के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया. डॉ श्यामा राजू ने छात्रों को दिया जीवन मंत्र कार्यक्रम के दौरान डॉ पी श्यामा राजू ने छात्रों को संबोधित करते हुए पढ़ाई से आगे की बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि शिक्षा का असली मतलब केवल अच्छे नंबर या बड़ी नौकरी पाना नहीं है. नैतिकता, अनुशासन, मेहनत, बड़ों का सम्मान और मुश्किल हालात में डटे रहने का साहस ही इंसान को आगे बढ़ाता है. डॉ राजू ने छात्रों से कहा कि अगर ये गुण जीवन में आ जाएं, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रहता. रिया-रेवा ह्यूमनॉइड ने बटोरी सुर्खियां इस आयोजन की सबसे खास बात रही रिया-रेवा इंटेलिजेंट असिस्टेंट का अनावरण. यह एक एआइ आधारित ह्यूमनॉइड है, जिसे रेवा यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी ने मिलकर अपने कैंपस में ही तैयार किया है. यह असिस्टेंट छात्रों और शिक्षकों को रोजमर्रा की जानकारी देने में मदद करेगा. REVA University का मानना है कि रिया-रेवा न सिर्फ तकनीक में आत्मनिर्भरता दिखाता है, बल्कि इनोवेशन आधारित शिक्षा की दिशा में रेवा यूनिवर्सिटी के विजन को भी मजबूत करता है. यह भी पढ़ें: रेवा यूनिवर्सिटी में रिसर्च का मंच, कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन The post रेवा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना फाउंडर्स डे, दिग्गजों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिलीवरी के दो हफ्ते बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, पैपराजी के बीच बांटी मिठाई

Bharti Singh: कॉमेडी क्वीन हिंदुस्तानी सिंह एक बार फिर अपने काम को लेकर चर्चा में हैं. 19 दिसंबर को बेटे को जन्म देने के बाद हिंदुस्तानी महज दो हफ्ते के भीतर अपने टीवी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के सेट पर लौट आई हैं. 7 जनवरी को उन्हें शो के सेट पर मीडिया से बातचीत करते और पैपराजी के सामने पोज देते देखा गया. उनकी वापसी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हमेशा की तरह मस्ती के मूड में हिंदुस्तानी View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) सेट पर पहुंचते ही हिंदुस्तानी सिंह ने अपने मजाकिया अंदाज से सभी का दिल जीत लिया. पैपराजी से बातचीत करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, “हां, काजू आ गया है. हमें लगा था किशमिश आएगी, लेकिन काजू घर पर है.” इस दौरान हिंदुस्तानी पेस्टल कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं और नई मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. मां बनने के बाद भी काम से ब्रेक नहीं View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) जब एक कैमरामैन ने मजाक में कहा कि अब एक बेटी भी होनी चाहिए, तो हिंदुस्तानी ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया, “यही करती रहूं? शूटिंग भी तो होती है.” हिंदुस्तानी का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उन्होंने पैपराजी को मिठाई भी बांटी और कहा कि अब सभी ‘मामू’ बन चुके हैं और काजू को ढेर सारा आशीर्वाद दें. डिलीवरी का अनुभव भी किया साझा हिंदुस्तानी ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि डिलीवरी वाले दिन सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हिंदुस्तानी और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पहले से ही एक बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के माता-पिता हैं, जिसे प्यार से गोला कहा जाता है. गोला का जन्म साल 2022 में हुआ था. टीवी की जानी-मानी कॉमेडियन हिंदुस्तानी सिंह टीवी के कई बड़े रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें झलक दिखला जा 5, नच बलिए 8 और खतरों के खिलाड़ी 9 शामिल हैं. साल 2019 में उन्होंने अपने पति हर्ष के साथ मिलकर शो खतरा-खतरा-खतरा भी किया था. काम और परिवार के बीच संतुलन बनाती हिंदुस्तानी एक बार फिर फैंस के लिए प्रेरणा बन गई हैं. यह भी पढ़ें: माला बेचने वाली मोनालिसा अब बनेगी एक्ट्रेस, डेब्यू फिल्म से रोमांटिक वीडियो वायरल The post डिलीवरी के दो हफ्ते बाद काम पर लौटीं हिंदुस्तानी सिंह, पैपराजी के बीच बांटी मिठाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top