Hot News

January 9, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pawan Singh New Bhojpuri Song Salwarwa Lale Ho Lal: रिलीज होते ही छाया ‘सलवरवा लाले हो लाल’, चांदनी सिंह की लाल सलवार पर टिका पवन सिंह का दिल

Pawan Singh New Bhojpuri Song Salwarwa Lale Ho Lal: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘सलवरवा लाले हो लाल’ के साथ सुर्खियों में हैं. यह धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग शुक्रवार सुबह 07:30 बजे Sur Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, और रिलीज होते ही यह फैंस के बीच तेजी से ट्रेंड करने लगा. गाने का पोस्टर और टीजर पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा चुके थे और अब फुल वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट्स की बाढ़ आ गई है. इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं. आइए इस गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं. गाने की कहानी और खासियत 3 मिनट 38 सेकंड के इस म्यूजिक वीडियो में रोमांस, मस्ती और दमदार डांस मूव्स का शानदार तड़का देखने को मिलता है. गाने में चांदनी सिंह शिल्पी राज की आवाज में पवन सिंह से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वह उन्हें लगातार देखते रहते हैं और पास आने को बेकरार हैं. इस पर पवन सिंह उनकी लाल सलवार को लेकर सवाल करते हैं, जिससे दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. चांदनी सिंह काली कुर्ती और लाल सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जो गाने की थीम को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है. वहीं पवन सिंह सफेद और ब्लू प्रिंट शर्ट में अपने सिग्नेचर स्वैग में नजर आते हैं. व्यूज और फैंस का रिएक्शन गाने ने रिलीज के महज 5 घंटे में 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 60 हजार से अधिक लाइक्स हासिल कर लिए हैं. फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री और म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि यह गाना पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘मोहरा’ का हिस्सा है. गाने की पूरी टीम गायक: पवन सिंह, शिल्पी राज गीत: विजय चौहान संगीत: प्रियांशु सिंह DI: रोहित सिंह फीचर: पवन सिंह, चांदनी सिंह वीडियो डायरेक्टर: गोल्डी जयसवाल कोरियोग्राफर: सनी सोनकर यह भी पढ़ें- Tuntun Yadav New Bhojpuri Song Jila Dol Jai: टुनटुन यादव का ‘जिला डोल जाई’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन, काजल कश्यप संग जोड़ी ने बढ़ाया गाने का क्रेज The post Pawan Singh New Bhojpuri Song Salwarwa Lale Ho Lal: रिलीज होते ही छाया ‘सलवरवा लाले हो लाल’, चांदनी सिंह की लाल सलवार पर टिका पवन सिंह का दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब चुटकियों में निकलेगा PF का पैसा, EPFO ने बदले ट्रांजेक्शन के नियम, जानें नया तरीका

EPF Withdrawal New Rules: नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी समाचार है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी सेवाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करते हुए क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को अपग्रेड किया है. 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले इन नए बदलावों का सीधा उद्देश्य कर्मचारियों को उनकी मेहनत की कमाई बिना किसी भाग-दौड़ के उपलब्ध कराना है. सेविंग्स और विद्ड्रॉल निकालने के नियम ईपीएफ न केवल एक रिटायरमेंट फंड है, बल्कि जरूरत के समय आपका सबसे बड़ा वित्तीय सहारा भी है. अब आप गंभीर बीमारी जैसे मेडिकल इमरजेंसी के लिए आंशिक रूप से फंड निकाल सकते हैं. हालांकि, पूरी रकम निकालने के लिए रिटायरमेंट या स्थायी बेरोजगारी जैसी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा. डिजिटल क्लेम के लिए इन 3 बातों का रखें ध्यान यदि आप घर बैठे ऑनलाइन पैसा निकालना चाहते हैं, तो इन तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा कर लें: आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर(UAN) न सिर्फ चालू होना चाहिए, बल्कि उससे जुड़ा मोबाइल नंबर भी आपके पास होना चाहिए. आपकी आधार प्रोफाइल, बैंक अकाउंट और पैन कार्ड का डेटा EPFO डेटाबेस में पूरी तरह मेल खाना चाहिए. आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है क्योंकि अंतिम वेरिफिकेशन OTP के जरिए ही होगा. आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन विधि पीएफ निकासी की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सरल है: अपने UAN और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक EPFO पोर्टल पर जाएं. Manage टैब में जाकर सुनिश्चित करें कि आप क्लेम के लिए पात्र हैं. अपनी आवश्यकतानुसार फॉर्म-31 (एडवांस), 19 (पूर्ण निकासी), या पेंशन के लिए 10C/10D को चुनें. आधार आधारित OTP दर्ज करते ही आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा. क्लेम ट्रैक करना हुआ आसान पैसे कब तक खाते में आएंगे, यह जानने के लिए अब आपको दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. आप ‘Online Services’ में जाकर ‘Track Claim Status’ पर क्लिक करें. अपना यूनिक रेफरेंस नंबर डालते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी. Also Read: 2000 रुपए के लिए सिर्फ e-KYC काफी नहीं, PM Kisan की 22वीं किस्त के लिए अब करना होगा ये काम The post अब चुटकियों में निकलेगा PF का पैसा, EPFO ने बदले ट्रांजेक्शन के नियम, जानें नया तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपको भी आया है Tax Refund Hold का नोटिस? तो जानिए क्या करना है तुरंत

Tax Refund Hold: टैक्स रिफंड का इंतजार वैसे ही लंबे शो के आखिरी एपिसोड जैसा लगता है. और जब उस बीच में एक मैसेज आए कि “Refund on Hold”, तो दिमाग में तुरंत सवालों की लाइन लग जाती है कि क्या कोई पेनाल्टी लग गई है? या क्या रिटर्न में बड़ी गलती हो गई? लेकिन असलियत में अधिकतर बार मामला इतना भारी नहीं होता है, यह सिर्फ सिस्टम का एक चेकपॉइंट होता है. रिफंड रुकता क्यों है? रिफंड रुकने की सबसे आम वजह होती है जानकारी का सही तरीके से मैच न होना. सिस्टम यह देखने की कोशिश करता है कि आपने रिटर्न में जो इनकम, टीडीएस, इंटरेस्ट या ट्रांजैक्शन दिखाया है, वह Form 26AS और एआइएस में मौजूद डेटा से मेल खाता है या नहीं. कभी-कभी कोई पुराना डिमांड भी रिकॉर्ड में बैठा रहता है जो एडजस्ट किए बिना रिफंड पास नहीं होता. साथ ही बैंक जानकारी का वेरीफाई न होना भी सामान्य कारण है. नोटिस आया तो पहले क्या करें? हमारे यहां एक बड़ी गलती ये होती है कि लोग नोटिस का सिर्फ सब्जेक्ट देखते हैं और घबरा जाते हैं. जबकि उसी नोटिस में सबसे जरूरी चीज लिखी होती है कि रिफंड क्यों रोका गया है और आगे आपको क्या करना है. डिपार्टमेंट कभी अस्पष्ट निर्देश नहीं देता, वह साफ बताता है कि जवाब देना है, वेरिफिकेशन पूरा करना है या बैंक डिटेल्स सही करनी हैं. मिसमैच मिले तो कैसे सुलझेगा मामला? अगर रिटर्न और सिस्टम डेटा में फर्क निकल आए तो रिवाइज्ड रिटर्न या क्लेरिफिकेशन देना कई बार सबसे स्मूथ तरीका रहता है. छोटी गलती को अपफ्रंट ठीक करने से डिपार्टमेंट को दोबारा पीछे पड़ना नहीं करना पड़ता है और प्रक्रिया लंबी भी नहीं खिंचती है. डेडलाइन मिस मत करें सभी जवाबों के लिए पोर्टल एक समय-सीमा भी देता है. इसे मिस करने पर रिफंड और आगे खिसक सकता है. और अगर हर चीज के बावजूद रिफंड अटका रहे तो शिकायत उठाना वैध और प्रभावी विकल्प है. ये भी पढ़ें: अब चुटकियों में निकलेगा PF का पैसा, EPFO ने बदले ट्रांजेक्शन के नियम, जानें नया तरीका The post क्या आपको भी आया है Tax Refund Hold का नोटिस? तो जानिए क्या करना है तुरंत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया. इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन, इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है. इसके साथ ही पूरे मामले की छानबीन भी पुलिस की तरफ से की जा रही है. वायरल वीडियो में क्या देखा गया? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गया रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड के पास से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी. इस दौरान दूसरे रेलवे ट्रैक पर एक युवक मौजूद था. देखते ही देखते अचानक उसने ताबड़तोड़ ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. वीडियो में पत्थरबाजी कर रहे युवक का चेहरा साफ दिखाई दिया. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुए. गया जी: रेलवे स्टेशन यार्ड के पास जम्मू तवी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी. घटना का वीडियो वायरल. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया. मामले की जांच जारी.#Gaya #Bihar #Railway #StonePelting #BreakingNews #prabhatkhabar @RailMinIndia @bihar_police… pic.twitter.com/HYYGkIJ2kg — Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 9, 2026 सीमांचल एक्सप्रेस पर भी हुई थी पत्थरबाजी बिहार में ट्रेन पर हमले की यह पहली घटना नहीं है. दरअसल, इससे पहले सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर भी पत्थरबाजी की गई थी. दरअसल, आरा में ट्रेन जमीरा हॉल्ट और चालिसवा पुल के बीच पहुंची थी, तभी सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक डाउन कर दिया गया था, जिसके बाद सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर एस्कॉर्ट में रहे आरपीएफ संजीव कुमार और अन्य जवान ने ट्रेन से उतरकर टॉर्च जलाया, तो देखा कि वहां पर 10-12 अज्ञात बदमाश मौजूद हैं. अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी पुलिस को देख अपराधियों ने आरपीएफ जवानों और ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी. इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. तब पुलिस ने घटनास्थल से गोली का तीन खोखा भी बरामद किया था. इसके बाद आरपीएफ जवान संजीव कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. (गयाजी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट) Also Read: Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-मीसा, तेज-तेजस्वी समेत 41 पर चलेगा मुकदमा The post Bihar News: बिहार में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OnePlus लाया 9000mAh बैटरी वाला मॉन्स्टर फोन, चार्जिंग की टेंशन खत्म, फीचर्स देख iPhone भी मांगेगा पानी

OnePlus Turbo 6 Series Launched: अब तक स्मार्टफोन मार्केट में 7000mAh या ज्यादा से ज्यादा 7500mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे थे, लेकिन अब OnePlus ने बैटरी के मामले में एक नया बार सेट कर दिया है. चाइनीज टेक कंपनी OnePlus ने अपने Turbo लाइनअप में लेटेस्ट एडीशन OnePlus Turbo 6 Series लॉन्च कर दिया है, जिसमें पावर के लिए 7000mAh नहीं बल्कि 9000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है. वनपल्स के नये टर्बो 6 सीरीज में दो मॉडल OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल है. दोनों ही मॉडल्स 9000mAh की तगड़ी बैटरी और Qualcomm Snapdragon से लैस है. हालांकि, ये दोनों लेटेस्ट मॉडल्स फिलहाल चीन में लॉन्च हुए हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वनपल्स हिंदुस्तान सहित ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज को OnePlus Nord 6 Series के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन बड़ी बैटरी वाले मॉडल्स के बारे में. OnePlus Turbo 6 में क्या दिए गए हैं फीचर्स? डिस्प्ले: OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच Full HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz से 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही यह 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 450ppi पिक्सेल डेंसिटी और 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. मॉडल में IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग भी दी गई है. कैमरा: फोटोग्राफी कि बात करें, तो Turbo 6 के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: OnePlus Turbo 6 में परफॉर्मेंस के लिए Adreno 825 GPU सपोर्ट के साथ Snapdragon 8s Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज ऑफर करता है. यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है. बैटरी: इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. OnePlus Turbo 6 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है. OnePlus Turbo 6v फीचर्स डिस्प्ले: टर्बो 6 मॉडल की तरह OnePlus Turbo 6v में भी, 6.78-इंच Full HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें भी 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 450ppi पिक्सेल डेंसिटी और 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट दिया गया है. यह मॉडल भी IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग से लैस है. कैमरा: OnePlus Turbo 6V में कैमरा सेटअप OnePlus Turb 6 की तरह है. Turbo 6V के बैक पैनल में भी 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है. प्रोसेसर: OnePlus Turbo 6V, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है, जो Adreno 810 GPU, 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है. यह मॉडल भी Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा. बैटरी: पावर के लिए, Turbo 6V में भी 80W फास्ट चारिजिंग सपोर्ट के साथ 9,000mAh की बैटरी दी गई है. OnePlus Turbo 6 Series की कीमत OnePlus Turbo 6 को कंपनी ने चार वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें, तो 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 27,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 30,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 33,000 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) है. यह मॉडल लाइट चेसर सिल्वर, लोन ब्लैक और वाइल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. वहीं, OnePlus Turbo 6V को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. कीमत कि बात करें, तो 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 21,000 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 24,000 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 28,000 रुपये) है. यह फियरलेस ब्लू, लोन ब्लैक और नोवा व्हाइट कलर्स में लॉन्च हुआ है. यह भी पढ़ें: पिछले महीने ही लॉन्च हुए OnePlus 15 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, देर की तो मौका निकल जाएगा हाथ से यह भी पढ़ें: 10,050mAh की बड़ी बैटरी वाले OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की सेल शुरू, मिलेंगे कई AI-बेस्ड फीचर्स The post OnePlus लाया 9000mAh बैटरी वाला मॉन्स्टर फोन, चार्जिंग की टेंशन खत्म, फीचर्स देख iPhone भी मांगेगा पानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा क्यों है अनिवार्य? शास्त्रों में छिपा है बड़ा रहस्य

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे सूर्य का उत्तरायण होना कहा जाता है. उत्तरायण काल को शुभता, सकारात्मकता और जीवन में नई ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. इस समय किया गया स्नान-दान, धार्मिक कार्य और अनुष्ठान विशेष फल देता है. आइए जानते हैं इस दिन सूर्य देव की पूजा का धार्मिक महत्व विस्तार से. मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा की धार्मिक मान्यता हिंदू धर्म में सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ्य, आत्मबल और जीवन के आधार के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य की किरणें विशेष रूप से लाभकारी होती हैं, जिससे शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं. इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से रोग, नकारात्मकता और मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही आत्मबल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है. मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा की पौराणिक मान्यता पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य देव मकर संक्रांति के दिन अपने पुत्र शनिदेव के घर यानी मकर राशि में प्रवेश करते हैं. सूर्य देव और शनिदेव के बीच हमेशा से तनाव रहा है. इसका कारण सूर्य देव द्वारा बार-बार शनिदेव और उनकी माता छाया को कष्ट देना माना जाता है. सूर्य देव ने शनिदेव के निवास स्थल कुंभ को जला दिया था. बाद में जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तब इस दिन भगवान सूर्य ने शनिदेव को नया घर मकर राशि दी और रिश्तों में सुधार का प्रयास किया. यही कारण है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से पिता-पुत्र संबंधों में मधुरता आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. सूर्य देव को ऐसे दें अर्घ्य • सुबह जल्दी स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. • एक तांबे का लोटा लें, जिसमें जल, लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. • साथ ही “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Ki Katha: क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा The post Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा क्यों है अनिवार्य? शास्त्रों में छिपा है बड़ा रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beetroot Paneer Dosa Easy Recipe: मसाला डोसा को करें साइड, ट्राई करें चुकंदर पनीर डोसा

Beetroot Paneer Dosa Easy Recipe: अगर आप रोजाना सैंडविच, पराठे या फिर मसाला डोसा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, हल्का और ताकत से भरपूर नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो हाई-प्रोटीन चुकंदर पनीर डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन है. चुकंदर का प्राकृतिक लाल रंग, पनीर का प्रोटीन और सूजी तीनों मिलकर इसे स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना देते हैं. इस डोसा के खाने से न सिर्फ पेट भरता है बल्कि सेहत भी बना रहता है. तो चलिए आपको चुकंदर पनीर डोसा बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं. चुकंदर पनीर डोसा बनाने की सामग्री 2 – चुकंदर 1 कप – पनीर (मैश किया हुआ) 1 – प्याज (बारीक कटा) 1 – टमाटर (बारीक कटा) 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी) 1 कप – सूजी 1 कप – दही 1 कप – पानी 4 करी – पत्ते 2 टेबलस्पून – हरा धनिया (कटा) 1 टीस्पून – हल्दी पाउडर 1 टीस्पून – सरसों के दाने 1 टीस्पून – बेकिंग सोडा स्वादानुसार – नमक घी या तेल इसे भी पढ़ें: Bun Dosa Recipe: सिर्फ 1 कप सूजी से बनाएं सुपर फ्लफी बन डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर बच्चों की टिफिन का परफेक्ट पार्टनर चुकंदर पनीर डोसा बनाने की विधि चुकंदर पनीर डोसा बनाने के लिए पहले चुकंदर को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें मिक्सर में डालकर बिना पानी या बहुत कम पानी के साथ एकदम गाढ़ी प्यूरी बनाएं. इसके बाद एक बड़े बाउल में सूजी, दही और चुकंदर की प्यूरी डालकर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल को आप ढककर करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें. अब आप पनीर की फिलिंग तैयार करने के लिए एक कढ़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने डाल दें. फिर आप इसमें करी पत्ते और कटी हुई हरी मिर्च के बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर टमाटर और हल्दी पाउडर डाल कर टमाटर नरम होने तक पकाएं. अब आप इसमें मैश किया हुआ पनीर डाल कर स्वादानुसार नमक मिलाएं और 4–5 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं. अंत में आप हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. इसके बाद अब डोसा बनाने के लिए बैटर में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. डोसा का तवा गरम करके हल्का सा तेल लगाएं और एक करछी बैटर डालकर पतला फैलाएं. डोसे को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक सेंक लें और फिर बीच में पनीर की फिलिंग रखें, डोसा मोड़ें और हल्का सा घी डालकर इसे सेक लें. अब आप गरमा गरम चुकंदर पनीर डोसा को नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.   इसे भी पढ़ें: Onion Rava Dosa Recipe: बोरिंग डोसे को कहें अलविदा, मिनटों में बनाएं हेल्दी, क्रिस्पी और सुपर स्वादिष्ट डोसा इसे भी पढ़ें: Dosa Recipe Ideas: डोसा के हैं शौकीन, तो जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के क्रिस्पी डोसा, खाने के बाद भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद The post Beetroot Paneer Dosa Easy Recipe: मसाला डोसा को करें साइड, ट्राई करें चुकंदर पनीर डोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mix Veg Chowmein Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मिक्स वेज चाउमीन, स्वाद ऐसा जैसे बाजार से लाई हो

Mix Veg Chowmein Recipe: मिक्स वेज चाउमीन एक लोकप्रिय इंडो-चाइनीज़ डिश है, जो हिंदुस्तान में स्ट्रीट फूड के रूप में खास पहचान रखती है. यह नूडल्स और ताज़ी सब्ज़ियों से बनी ऐसी रेसिपी है, जिसे कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है. गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, बीन्स जैसी रंग-बिरंगी सब्ज़ियां इसमें स्वाद के साथ-साथ पोषण भी जोड़ती हैं. मिक्स वेज चाउमीन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा डिश है. यह हल्की, स्वादिष्ट और पेट भरने वाली होती है, इसलिए इसे नाश्ते, टिफ़िन या हल्के डिनर के रूप में भी खाया जा सकता है. घर पर बनी मिक्स वेज चाउमीन साफ-सुथरी, हेल्दी और बिल्कुल बाज़ार जैसे स्वाद वाली होती है, बस सही तरीका अपनाने की ज़रूरत होती है. मिक्स वेज चाउमीन बनाने के लिए जरूरी सामान  चाउमीन नूडल्स – 1 पैकेट गाजर – 1 (पतली कटी हुई) पत्तागोभी – 1 कप (बारीक कटी) शिमला मिर्च – 1 (लंबी कटी) बीन्स – 5–6 (कटी हुई) प्याज़ – 1 मध्यम (लंबा कटा) लहसुन – 1 टीस्पून (बारीक कटा) हरी मिर्च – 1 (वैकल्पिक) सोया सॉस – 1–2 टेबलस्पून रेड चिली सॉस – 1 टेबलस्पून टमाटर सॉस – 1 टेबलस्पून सिरका – 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून नमक – स्वाद अनुसार तेल – 2 टेबलस्पून कैसे तैयार करते हैं मिक्स वेज चाउमीन  नूडल्स उबालें एक बड़े बर्तन में पानी उबालें. थोड़ा नमक और तेल डालें, फिर नूडल्स डालकर 5–6 मिनट उबाल लें. नूडल्स नरम होने पर पानी छानकर ठंडे पानी से धो लें. सब्ज़ियां भूनें कढ़ाही में तेल गरम करें. इसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब प्याज़ डालें और तेज़ आंच पर 1 मिनट भूनें. फिर सारी कटी सब्ज़ियां डालकर 2–3 मिनट तेज़ आंच पर चलाते हुए पकाएं. सॉस मिलाएं अब सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टमाटर सॉस और सिरका डालें. नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. नूडल्स मिलाएं अब उबले हुए नूडल्स डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें.  तेज आंच पर 1–2 मिनट चलाते हुए पकाएं ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. यह भी पढ़ें: Methi Palak Dosa Recipe: सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, मेथी पालक डोसा की हेल्दी रेसिपी यह भी पढ़ें: Soya Chunks Chilli Recipe: जब मन करे खाने का कुछ मसालेदार, ट्राय करें सोया चंक्स चिली देसी अंदाज में The post Mix Veg Chowmein Recipe: घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मिक्स वेज चाउमीन, स्वाद ऐसा जैसे बाजार से लाई हो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में गृह मंत्रालय के सामने TMC के सांसदों का हंगामा, घसीट कर थाने ले गयी पुलिस

मुख्य बातें प्रदर्शन में शामिल थे टीएमसी के आठ सांसद प्रतिरोध करेगा बंगाल Bengal News: कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस की सलाहकार संस्था आई-पैक के प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित घर और सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय पर हुई ईडी की छापेमारी के खिलाफ टीएमसी सांसदों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को सुबह 8 बजे तृणमूल कांग्रेस के आठ सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. डेढ़ घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद, जब पुलिस ने तृणमूल सांसदों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश की, तो दोनों के बीच झड़प हो गई. इससे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रदर्शन में शामिल थे टीएमसी के आठ सांसद गृह मंत्रालय के सामने हुए इस विरोध प्रदर्शन में डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आज़ाद, बापी हलदर, शताब्दी रॉय, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल और शर्मिला प्रशासन सहित कुल आठ तृणमूल सांसद मौजूद थे. उनका आरोप है कि केंद्रीय एजेंसी ने केंद्रीय गृह मंत्री के आदेश पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव रणनीति ‘चुरा ली’. मुख्यमंत्री और तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रतीक के घर पर ईडी की छापेमारी के दौरान भी यही आरोप लगाया था. विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस ‘सक्रिय’ नजर आई. विरोध प्रदर्शन के दौरान शताब्दी और प्रतिमा को घसीटकर ले जाया गया. पुलिस ने बापी को हथकड़ी लगाकर लगभग घसीटते हुए ले गई. साकेत को भी पुलिस घसीटकर वैन में ले गई. प्रतिरोध करेगा बंगाल तृणमूल कांग्रेस के सभी संसदों को स्ट्रीट (संगठन मार्ग) पुलिस स्टेशन ले जाया गया. हाथापाई के दौरान डेरेक को पुलिस से यह कहते हुए सुना गया- हमारे सांसदों को मत छुओ. शाह के कार्यालय के सामने हुए विरोध प्रदर्शन के बाद, तृणमूल के अखिल हिंदुस्तानीय महासचिव और लोकसभा नेता अभिषेक बनर्जी ने एक पोस्ट में लिखा- लोकतंत्र को दंडित किया जा रहा है. अपराधियों को पुरस्कृत किया जा रहा है. जांच एजेंसियों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. चुनावों में हेरफेर किया जाता है. प्रदर्शनकारियों को जेल में डाला जाता है. बलात्कारियों को जमानत दी जाती है. भले ही देश के बाकी हिस्सों को भाजपा के आगे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़े, लेकिन पश्चिम बंगाल प्रतिरोध करेगा. Also Read: Bengal News: लक्ष्मी भंडार योजना पर भाजपा नेता की विवादित टिप्पणी, भड़की टीएमसी The post दिल्ली में गृह मंत्रालय के सामने TMC के सांसदों का हंगामा, घसीट कर थाने ले गयी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल के राज्यपाल को धमकी देनेवाला गिरफ्तार, कोलकाता के इस इलाके से पुलिस ने उठाया

Bengal Governor: कोलकाता. बंगाल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी देनेवाले को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को लोकभवन में धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गुरुवार देर रात कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके से पकड़ा गया. इस व्यक्ति से मामले के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूछताछ की जा रही है. गुरुवार रात बोस को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अधिकारी ने बताया कि धमकी भेजने वाले ने राज्यपाल को उड़ा देने की धमकी दी थी और आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया था. जेड-प्लस सुरक्षा में रखे गए बोस की सुरक्षा के लिए अब लगभग 60-70 केंद्रीय पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. The post बंगाल के राज्यपाल को धमकी देनेवाला गिरफ्तार, कोलकाता के इस इलाके से पुलिस ने उठाया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top