Hot News

January 9, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2019 के आईपीएस अवधेश दीक्षित होंगे लखीसराय के नये एसपी

गोपालगंज से स्थानांतरण कर भेजे गये हैं लखीसराय -एक साल तीन महीने में तत्कालीन एसपी अजय कुमार का हुआ तबादला लखीसराय. 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सह गोपालगंज में तैनात पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को स्थानांतरित कर लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है. वहीं लखीसराय के वर्तमान एसपी अजय कुमार का तबादला बीएमपी पटना में कर दिया गया है. बता दें कि एसपी अजय कुमार ने 14 अक्तूबर 2024 को लखीसराय में योगदान दिया था. जिसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से कराने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही उनके द्वारा के कई कांडों का सफलपूर्वक उद्भेदन भी किया गया. वहीं नये एसपी के रूप में अवधेश दीक्षित को कर्मठ एवं ईमानदार होने की बात कही जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 2019 के आईपीएस अवधेश दीक्षित होंगे लखीसराय के नये एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के साथ सात तो पीने के आरोप में 14 गिरफ्तार

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बौंसी थाना अंतर्गत गुरुधाम मोड़ के समीप से 13.500 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर दुमका हंसडीहा के बभनखेता गांव निवासी डब्ल्यू कुमार को गिरफ्तार किया गया. धोरैया थाना अंतर्गत गेरुआ नदी कररिया बांध के नीचे एक बाइक से 06.600 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर धोरैया रणगांव निवासी दिलीप सिंह एवं मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. अमरपुर थाना अंतर्गत ज्योष्ठगौर के समीप से 25 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर मकदुम्मा गांव निवासी सिकंदर कुमार चौधरी, लक्ष्मण चौधरी एवं प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया, वहीं कटोरिया थाना अंतर्गत देरदा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप 03 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर अडीरा गांव निवासी टुनटुन तुरी को गिरफ्तार किया गया. धोरैया थाना अंतर्गत बड़ेरी हाट के समीप से धोरैया पठिया निवासी प्रवेश कुमार को दुबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब सेवन के आरोप में 13 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब के साथ सात तो पीने के आरोप में 14 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अरावली पर्वत माला को बचाने को लेकर जन अधिकार सुरक्षा कमेटी ने किया विरोध मार्च

हवेली खड़गपुर अखिल हिंदुस्तानीय विरोध दिवस पर ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी खड़गपुर इकाई की ओर से शुक्रवार को झील पथ स्थित कार्यालय से अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए विरोध मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व कमेटी के सदस्य अर्जुन सोरेन ने किया. विरोध मार्च नंदलाल बसु चौक, कठरा मार्केट, एकता पार्क, थाना मोड़, पुरानी चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची और सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर राज्य प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि 9 जनवरी 2026 अखिल हिंदुस्तानीय विरोध दिवस के रूप में ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी के नेतृत्व में पूरे हिंदुस्तान में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए अरावली में वन और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जो नियम बनाया गया है कि 100 मीटर से ऊंची पहाड़ी को ही अरावली पर्वत माना जाएगा. यह नियम बिल्कुल गलत है. तब तो जितना भी छोटा बड़ा जंगल है देश के अंदर, सभी को उद्योगपति काट लेंगे. इसलिए पर्यावरण के लिए छोटी-बड़ी सभी जंगल और पहाड़ से उद्योगपतियों का हर प्रकार का खनन बंद हो. वहीं मार्च में शामिल लोग अडानी, अंबानी को अरावली पर्वत से दूर हटाओ, जंगल पहाड़ लूटने का कानून वापस लो, 100 मीटर ऊंची पर्वत को ही अरावली मानने का नियम वापस लो, सभी छोटी-बड़ी जंगल और पहाड़ में खनन बंद करो, जंगल पहाड़ से उद्योगपतियों को बाहर करो, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय जंगल पहाड़ में 100 मीटर ऊंची पहाड़ी को अरावली पहाड़ी मानने का नियम वापस लो, जंगल पहाड़ को लूटने बंद करो के नारे लगाये गये. मौके पर चुनचुन कोड़ा, अनिल मुर्मू, इंद्रदेव पासवान, मिथिलेश वर्मा, पंकज वर्मा, बिंदेश्वरी किस्कू, रघुवीर मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अरावली पर्वत माला को बचाने को लेकर जन अधिकार सुरक्षा कमेटी ने किया विरोध मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अज्ञात वाहन से कुचलकर राहगीर की मौत, शव की नहीं हो पायी शिनाख्त

बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के धनसार मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन के कुचलने से करीब 35 वर्षीय एक राहगीर की मौके पर मौत हो गयी. समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी. शुक्रवार की सुबह गश्ती के दौरान रजौन थाना के एसआइ संजय प्रसाद की नजर उस क्षत-विक्षत शव पर पड़ी, तब तक आस-पास के लोग भी वहां पहुंच चुके थे. पुलिस ने शव की पहचान का अथक प्रयास भी किया, लेकिन पहचान नहीं हो पायी है. इधर रजौन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात भीषण शीतलहर के कारण मृतक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया होगा. पुलिस वाहन की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है, मृतक के पॉकेट से बिना सिम कार्ड का एक मोबाइल भी बरामद हुआ है. इसके अलावे पॉकेट से एक पुड़िया में मछली मारने वाला यंत्र और रंजना हिंदुस्तानी नामक स्त्री के नाम का पेन कार्ड भी बरामद हुआ है. शव को पहचान के लिए बांका में रखा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अज्ञात वाहन से कुचलकर राहगीर की मौत, शव की नहीं हो पायी शिनाख्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीबीएस काॅलेज में अत्याधुनिक राजकीय आवासीय कल्याण छात्रावास का होगा निर्माण, टेंडर जारी

प्रभात खास 100 बेड क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण में खर्च किये जायेंगे 4.90 करोड़ रुपये सुभाष वैद्य, बांका. पीबीएस काॅलेज में पुराने जर्जर छात्रावास के स्थान पर अत्याधुनिक राजकीय आवासीय कल्याण छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा. इसमें करीब 4.90 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. निर्माण कार्य से संबंधित टेंडर भवन प्रमंडल बांका ने जारी कर दिया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका निर्माण एक साल के अंदर पूरा किया जायेगा. ज्ञात हो कि इस राजकीय छात्रावास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों को रहने की सुविधा प्राप्त होगी. इसमें प्रशासनी व निजी काॅलेज में पढ़ने वाले एससी-एसटी वर्ग के छात्र रह सकेंगे. माना जा रहा है कि यह आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा, उन्हें यहां नि:शुल्क प्रशासनी सुविधाओं के साथ रखा जायेगा. खास बात यह है कि यह कॉलेज और रेलवे स्टेशन के करीब होगा. इससे छात्राें को काफी लाभ मिलेगा. गांव-गांव के छात्र यहां जिला मुख्यालय में आकर रह पाएंगे. दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र के खासकर वंचित परिवार के शिशु आर्थिक समस्याओं की वजह से शहर में नहीं रह पाते हैं. लेकिन, अब उन्हें हाइटेक सुविधाओं के बीच रखा जायेगा. ज्ञात हो कि यहां पूर्व से भी एक छात्रावास है, जो 50 बेड क्षमता का है. लेकिन, यह काफी पुराना है. आए दिन समस्याएं आती रहती हैं. नया छात्रावास काफी आधुनिक होने के साथ अधिक क्षमता का होगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा छात्रावास छात्रावास निर्माण होने के बाद 100 छात्रों को यहां आवासीय रूप में रहने की सुविधा प्राप्त होगी. यह 15 हजार स्क्वायर फीट में जी प्लस टू भवन होगा. इसमें डाइनिंग रूम, किचन रूम, सिक रूम, वार्डन रूम, कॉमन रूम, रीडिंग रूम आदि की व्यवस्था रहेगी. साथ ही सभी तल पर एक कमरे में चार से छह बेड लगाये जयेंगे. यहां फर्नीचर इत्यादि की भी सुविधा अलग से दी जायेगी. प्रशासन यहां बाद में आवासित छात्रों के लिए पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, मेस की व्यवस्था कर सकती है. इस छात्रावास में रहने वाले छात्रों को हर महीने एक हजार रुपये अनुदान का भी लाभ मिलता है. साथ ही सभी छात्रों को भोजन के लिए हर महीने 15 किलो सूखा खाद्यान्न आपूर्ति की जाती है, जिसमें नौ किलो चावल और छह किलो गेंहू शामिल होगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस राजकीय आवासीय कल्याण छात्रावास का निर्माण किया जायेगा. टेंडर जारी कर दिया गया है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जायेगा. तय मानक के अनुसार यहां सारी सुविधाएं दी जायेंगी. आशीष कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बांकाB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीबीएस काॅलेज में अत्याधुनिक राजकीय आवासीय कल्याण छात्रावास का होगा निर्माण, टेंडर जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cold Warning Jharkhand: झारखंड के 13 जिलों में हांड़ कंपाने वाली सर्दी, खूंटी में न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री सेल्सियस

Cold Warning Jharkhand: झारखंड में नए साल का पहला सप्ताह कड़ाके की ठंड के साथ बीता. कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी महसूस की जा रही है. शुक्रवार (9 जनवरी) को कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा. राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य का सबसे कम तापमान खूंटी में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 13 जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक झारखंड के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है. जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट झारखंड में 7 से ज्यादा जिलों में मौसम विभाग ने सर्दी और हल्की शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में हल्की शीतलहर हो सकती है. इसी प्रकार, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसमी तंत्र के कारण दिख रहा शीतलहर का प्रकोप रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया- झारखंड के ऊपर क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन जिलों में शीतलहर की यह स्थिति शनिवार सुबह तक बने रहने की संभावना है. (इनपुट भाषा) Also Read: देश के कई हिस्सों में बर्फीली ठंडक, जमा डल लेक का किनारा, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में लुढ़का पारा The post Cold Warning Jharkhand: झारखंड के 13 जिलों में हांड़ कंपाने वाली सर्दी, खूंटी में न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री सेल्सियस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सार्वजनिक माफी की मांग, पूर्व खिलाड़ी को इंडियन एजेंट करने पर भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर, BCB अधिकारी की लगा दी क्लास

Tamim Iqbal: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को हिंदुस्तानीय एजेंट कहना देश के खिलाड़ियों को रास नहीं आया है. बांग्लादेश के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक तमीम ने बीसीबी को सलाह दी थी कि हिंदुस्तान में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी के संबंध में निर्णय लेते समय भावनाओं में बहकर फैसला न लें. बीसीबी की वित्त समिति के अध्यक्ष नजमुल ने फेसबुक पोस्ट में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को हिंदुस्तानीय एजेंट कहा था. उन्होंने लिखा, ‘इस बार बांग्लादेश के लोगों ने अपनी आंखों से एक और प्रमाणित हिंदुस्तानीय एजेंट के उभरने को देखा.’ इस पोस्ट पर तस्कीन अहमद, मोमिनुल हक और ताइजुल इस्लाम सहित पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों की ओर से तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया आई. CWB ने की कड़ी आलोचना यहां तक ​​कि बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (CWB) ने भी नजमुल की टिप्पणियों पर हैरानी जताई. एसोसिएशन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक एम नजमुल इस्लाम द्वारा पूर्व राष्ट्रीय कप्तान तमीम इकबाल के बारे में की गई टिप्पणी बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संज्ञान में आई है. हम इससे स्तब्ध, आहत और आक्रोशित हैं. बांग्लादेश के इतिहास के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज, जिन्होंने 16 वर्षों तक देश का प्रतिनिधित्व किया, के बारे में बोर्ड के एक अधिकारी द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना पूरी तरह से निंदनीय है.’ तमीम एक सफल बांग्लादेशी कप्तान खिलाड़ियों के संगठन ने आगे कहा, ‘न केवल इसलिए कि यह तमीम जैसे खिलाड़ी से संबंधित है, बल्कि देश के किसी भी क्रिकेटर के बारे में इस तरह की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और पूरे क्रिकेट समुदाय के लिए अपमानजनक हैं. हम इस टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हैं. जब कोई जिम्मेदार बोर्ड निदेशक सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणी करता है, तो इससे बोर्ड अधिकारियों की आचार संहिता पर भी गंभीर सवाल उठते हैं. हमने बीसीबी अध्यक्ष को एक विरोध पत्र सौंप दिया है, जिसमें संबंधित बोर्ड निदेशक से सार्वजनिक माफी मांगने और उन्हें जवाबदेह ठहराने की मांग की गई है. हमें उम्मीद है कि बीसीबी अध्यक्ष जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करेंगे.’ 36 वर्षीय तमीम ने अपने शानदार करियर में देश के लिए 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच स्पोर्ट्से हैं. बांग्लादेश ने की टी20 वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग बांग्लादेश ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पत्र लिखकर अपने टी20 विश्व कप के मैच हिंदुस्तान से बाहर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया, क्योंकि बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर को 2026 संस्करण से पहले मुस्तफिजुर रहमान को बिना कोई विशिष्ट कारण बताए रिलीज करने का निर्देश दिया था. तमीम पर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज गेंदबाज तस्किन ने कहा, ‘क्रिकेट बांग्लादेश की जान है. स्पोर्ट्स में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एक पूर्व राष्ट्रीय कप्तान के बारे में हाल ही में की गई एक टिप्पणी ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मेरा मानना ​​है कि देश के एक पूर्व क्रिकेटर के प्रति इस तरह की टिप्पणियां बांग्लादेश क्रिकेट के हितों के लिए मददगार नहीं हैं. मुझे उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेंगे और भविष्य में अधिक जिम्मेदार रुख अपनाएंगे.’ BCB से नजमुल पर बड़ी कार्रवाई की मांग मोमिनुल ने आगे कहा, ‘बीसीबी निदेशक एम नजमुल इस्लाम द्वारा पूर्व राष्ट्रीय कप्तान तमीम इकबाल के बारे में की गई टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य और देश के क्रिकेट समुदाय के लिए अपमानजनक है. किसी क्रिकेटर के प्रति ऐसा व्यवहार बोर्ड की जिम्मेदारी और नैतिकता के सीधे विपरीत है. एक वरिष्ठ क्रिकेटर को न्यूनतम सम्मान तक नहीं दिया गया; इसके बजाय, उन्हें जानबूझकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. इस तरह की टिप्पणियां यह दर्शाती हैं कि इतनी उच्च जिम्मेदारी संभालते समय कहां और कैसे बोलना चाहिए, इस संबंध में बुनियादी शिष्टाचार का भी अभाव है. मैं इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं और संबंधित निदेशक से सार्वजनिक माफी मांगने और उन्हें जवाबदेह ठहराए जाने की मांग करता हूं. मैं बीसीबी से त्वरित और सख्त कार्रवाई करने का आह्वान करता हूं.’ ये भी पढ़ें… बांग्लादेश ने अपने पूर्व स्टार क्रिकेटर को बताया इंडियन एजेंट, बौखलाया BCB बक रहा अनाप-सनाप टेस्ट संन्यास से वापसी का समय, Virat Kohli ने शेयर की ट्रेनिंग की तस्वीरें तो आया रिएक्शन The post सार्वजनिक माफी की मांग, पूर्व खिलाड़ी को इंडियन एजेंट करने पर भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर, BCB अधिकारी की लगा दी क्लास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कट्टरपंथ का डर या मुस्लिम ब्रदरहुड विवाद? UAE ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटियों की स्कॉलरशिप पर लगाई रोक

UAE Restricts Scholarships: दुनिया की पढ़ाई के नक्शे पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने अपने छात्रों के लिए ऐसा फैसला लिया है, जिसने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटियों को झटका दे दिया है. अब यूएई प्रशासन ब्रिटेन में पढ़ने के लिए अपने नागरिकों को प्रशासनी स्कॉलरशिप नहीं देगी. यह फैसला सिर्फ शिक्षा से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसके पीछे नेतृत्व, सुरक्षा और इस्लामिक संगठनों को लेकर चिंता भी जुड़ी हुई है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जून महीने में यूएई के शिक्षा मंत्रालय ने विदेश की उन यूनिवर्सिटियों की नई सूची जारी की, जहां पढ़ाई के लिए प्रशासनी फंड मिलेगा और डिग्री को मान्यता दी जाएगी. इस लिस्ट में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और इजरायल जैसे देशों की यूनिवर्सिटियां शामिल हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक भी यूनिवर्सिटी इस सूची में जगह नहीं बना पाई. यही बात सबसे ज्यादा चर्चा में है. UAE Restricts Scholarships in Hindi: सिर्फ क्वालिटी नहीं, कट्टरपंथ का डर भी वजह प्रशासनी तौर पर यूएई ने कहा कि यह फैसला दुनिया की सबसे बेहतर यूनिवर्सिटियों तक ही फंड सीमित करने के लिए लिया गया है. लेकिन मामले से जुड़े लोगों ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि इसके पीछे एक बड़ी वजह सुरक्षा से जुड़ी चिंता भी है. अबू धाबी को डर है कि ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ने वाले यूएई के छात्र कट्टरपंथी विचारों के संपर्क में आ सकते हैं. जब ब्रिटिश अधिकारियों ने पूछा कि यूके की यूनिवर्सिटियों को क्यों हटाया गया, तो यूएई की तरफ से साफ कहा गया कि यह फैसला जानबूझकर लिया गया है.  इस पर ब्रिटेन की तरफ से प्रतिक्रिया भी आई. ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि यूनिवर्सिटियों में विचारों की आज़ादी और पढ़ाई की स्वतंत्रता बहुत जरूरी है, और इसी आधार पर वहां का शिक्षा तंत्र चलता है. ब्रिटेन ने इस मुद्दे पर अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया. फाइनेंशियल टाइम्स ने प्रशासनी आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2023-24 शैक्षणिक वर्ष में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटियों में 70 छात्रों को ‘Prevent’ डि-रेडिकलाइजेशन प्रोग्राम के लिए रिपोर्ट किया गया. इन छात्रों में “इस्लामिक कट्टरपंथ” के संकेत बताए गए. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है. जबकि ब्रिटेन में कुल उच्च शिक्षा के छात्रों की संख्या करीब 30 लाख है मुस्लिम ब्रदरहुड को लेकर UAE की सख्ती 2011 की अरब क्रांतियों के बाद से ही UAE ने देश और विदेश में इस्लामिक संगठनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में UAE ने कई बार सवाल उठाया है कि ब्रिटेन ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर अब तक प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया. ब्रिटिश प्रशासन ने पिछले साल कहा था कि मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ा मामला अभी भी करीबी निगरानी में है. हालांकि, 2015 की एक प्रशासनी जांच में यह सामने आया था कि ब्रिटेन में इस संगठन का आतंकवाद से सीधा कोई सबूत नहीं मिला. पुराने छात्रों को राहत, नए छात्रों को झटका इस फैसले का असर तुरंत सभी छात्रों पर नहीं पड़ा है. जो UAE छात्र पहले से ब्रिटेन में पढ़ रहे हैं, उन्हें अभी भी फंड मिल रहा है. कई अमीर परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च खुद उठा रहे हैं. लेकिन UAE प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो यूनिवर्सिटी उसकी नई सूची में नहीं होगी, उसकी डिग्री को UAE में मान्यता नहीं मिलेगी. इसका मतलब यह है कि ब्रिटेन से पढ़कर लौटने वाले छात्रों की प्रशासनी नौकरी और करियर पर असर पड़ सकता है. आंकड़े बताते हैं कि इस फैसले का असर अब साफ दिखने लगा है. सितंबर 2025 तक खत्म हुए एक साल में सिर्फ 213 UAE छात्रों को UK स्टडी वीजा मिला. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत कम है. ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड पर क्यों टिकी है ट्रंप की नजर, बर्फीली परत के नीचे छुपा है अकूत खजाना ईरान में हाहाकार! प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनी टीवी भवन में लगाई आग, सड़कों पर मचा बवाल The post कट्टरपंथ का डर या मुस्लिम ब्रदरहुड विवाद? UAE ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटियों की स्कॉलरशिप पर लगाई रोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमुई स्टेशन की बदलेगी सूरत, 4.5 करोड़ से होगा विस्तार, लंबे जाम से मिलेगी मुक्ति

Jamui: जमुई रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई व्यवस्था को सही करने की दिशा में रेल विभाग ने एक बड़ी पहल की है. स्टेशन के इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए विभाग ने साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है. वर्षों से लंबित मांगों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है. इसमे प्लेटफाॅर्म, रेल लाइन, गुड्स वार्फ और अन्य आवश्यक ढांचागत सुविधाओं के विस्तार से स्टेशन की कार्यक्षमता को बढ़ाया जायेगा. मालगाड़ी सेटिंग नेक व गुड्स वार्फ का होगा विस्तार इस योजना के तहत दिल्ली एंड की ओर प्लेटफाॅर्म संख्या 1 पर मालगाड़ी सेटिंग यार्ड का विस्तार किया जायेगा. हावड़ा एंड की ओर प्लेटफाॅर्म संख्या 2 की तरफ एक नया गुड्स वार्फ विकसित किया जायेगा. इसके साथ-साथ लगभग एक किलोमीटर लंबी नई रेल पटरी भी बिछाई जायेगी तथा रास्ता भी बनाया जायेगा. इससे मालगाड़ियों की आवाजाही और संचालन पहले से अधिक सुचारू हो सकेगा. निर्माण काम के पहले चरण में प्लेटफाॅर्म संख्या दो की ओर आउटर सिग्नल के आगे भूमि चिह्नित कर मिट्टी भराई का काम तेजी से किया जा रहा है. एक किलोमीटर नई रेल लाइन से बढ़ेगी परिचालन क्षमता प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर सेटिंग नेक का निर्माण किया जायेगा, जबकि प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर आधुनिक गुड्स वार्फ तैयार होगा. यहीं मालगाड़ियों की सेटिंग के साथ पार्सल लोडिंग और अनलोडिंग की व्यवस्था की जायेगी. इस साइड भी एक अतिरिक्त रेल लाइन डाली जायेगी, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन और अधिक बेहतर होगा. मजदूरों के लिए भी बेहतर सुविधाएं रेल विभाग ने विस्तार योजना में केवल ढांचागत विकास ही नहीं, बल्कि सेटिंग नेक में कार्यरत मजदूरों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा है. यहां वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल, शेड सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा. इससे भीषण गर्मी, ठंड या बारिश में काम करने वाले श्रमिकों को राहत मिलेगी. रेलवे क्रॉसिंग गेट पर जाम से मिलेगी बड़ी राहत फिलहाल प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर स्थित सेटिंग यार्ड में मालगाड़ियों की आवाजाही के दौरान रेलवे क्रॉसिंग गेट को 40 से 45 मिनट तक बंद रखना पड़ता है. इस कारण दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, प्रशासनी कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को होती है. जिन्हें समय पर अपने स्टॉपेज तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर शटिंग नेक और प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर गुड्स वार्फ के संचालन से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले स्टेशन मास्टर स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार ने कहा कि जमुई रेलवे स्टेशन पर विस्तार का काम शुरू हो चुका है. गुड्स वार्फ और शटिंग नेक निर्माण को लेकर मिट्टी भराई का काम तेजी से किया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन की सुविधाएं बढ़ेंगी और आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के इस जिले के 2.16 लाख किसानों की रुक सकती है प्रशासनी किस्त, कृषि विभाग का अल्टीमेटम The post जमुई स्टेशन की बदलेगी सूरत, 4.5 करोड़ से होगा विस्तार, लंबे जाम से मिलेगी मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: ‘फसल बा भतार भउजाई से’ हुआ रिलीज, काजल केशरी के एक्सप्रेशन्स और सविता यादव की आवाज ने जीता दिल

Bhojpuri Song Fasal Ba Bhatar Bhojai Se: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया धमाकेदार गाना ‘फसल बा भतार भउजाई से’ रिलीज हो गया है. इस गाने को शायर अंकित अग्रवाल और सविता यादव ने अपनी आवाज दी है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की कहानी, म्यूजिक और दमदार परफॉर्मेंस इसे खास बना रही है. आइए गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं. यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो- पति-पत्नी की कहानी ने बढ़ाया ड्रामा गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल केशरी और अंकित अग्रवाल ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि काजल केशरी, सविता यादव की आवाज में, अपनी दोस्त से शिकायत करती हैं कि उनका पति अपनी भाभी के चक्कर में पड़ चुका है और घर की साज-सज्जा का सारा सामान अपने पैसों से उसे देता रहता है. इस दौरान काजल केशरी का गुस्से वाला अंदाज, शानदार एक्सप्रेशन्स और दमदार डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं, अंकित अग्रवाल की मौजूदगी भी वीडियो को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना देती है. डांस, एक्सप्रेशन और म्यूजिक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन ‘फसल बा भतार भउजाई से’ में घरेलू रिश्तों पर आधारित कहानी को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है. गाने का म्यूजिक और बोल सीधे दर्शकों से जुड़ते हैं, जिससे यह गाना बार-बार देखने और सुनने लायक बन गया है. फैंस के रिएक्शन गाने को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, “इस सॉन्ग को मैंने बहुत पसंद किया.” दूसरे ने कमेंट किया, “हिट है बॉस.” वहीं, कई फैंस ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए गाने पर प्यार लुटाया है. गाने की पूरी टीम गायक: शायर अंकित अग्रवाल, सविता यादव अभिनय: काजल केशरी, अंकित अग्रवाल गीत: योगेन्द्र यादव संगीत निर्देशक: गौरव रौशन वीडियो डायरेक्टर: सतीश राय कंपनी/लेबल: वेव म्यूजिक डिजिटल मार्केटिंग: लोकधुन यह भी पढ़ें- Goldi Yadav New Bhojpuri Song Banaras Me: गोल्डी यादव का ‘बनारस में’ हुआ रिलीज, साड़ी में सजी उजाला यादव और पलक ने बढ़ाया ग्लैमर लेवल The post Bhojpuri Song: ‘फसल बा भतार भउजाई से’ हुआ रिलीज, काजल केशरी के एक्सप्रेशन्स और सविता यादव की आवाज ने जीता दिल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top