Hot News

January 11, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भगवान की भक्ति से मनुष्य को बैकुंठ मिलता है: अनिल शास्त्री

नवीनगर.न वीनगर श्री गौ गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में भवानोखाप गांव स्थित संगत परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में भक्ति की धारा बह रही है. कथावाचक अनिल शास्त्री ने बताया तुंगभंगा नदी के किनारे के एक गांव था. वहां पर आत्मदेव नाम का एक ब्राह्मण और उसकी पत्नी धुंधली रहती थी. आत्म देव तो सज्जन थे. लेकिन, उसकी पत्नी दुष्ट प्रवृति की थी. आत्म देव की कोई संतान नहीं हो रहा था और आत्म देव ने कई बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की. लेकिन सफल नहीं हो पाये. एक दिन हताश होकर जंगल की तरफ आत्महत्या करने जा रहे थे. तभी आत्म देव को रास्ते में एक ऋषि मिले. फिर आत्म देव ने ऋषि को अपनी कहानी सुना कर रोने लगे और उपाय पूछने लगे. ऋषि ने कहा कि मेरे पास अभी तो ऐसा कुछ नहीं है, जिससे मैं तुम्हें कुछ दे पाऊं. लेकिन आत्म देव ने बताया कि उसकी गाय को कोई बच्चा नहीं हो रहा है. जब आत्म देव ऋषि को बार-बार कहते लगे तो ऋषि ने उन्हें एक फल दिया और उसको अपनी पत्नी को खिलाने को कहा और कहा कि एक साल तक तुम्हारी पत्नी को सात्विक जीवन जीना पड़ेगा. आत्म देव वह फल लेकर खुशी-खुशी घर वापस लौटे. सारी बात पत्नी से कही और फल खाने को दिया. लेकिन, धुंधली सोचती है कि अगर बच्चा हुआ तो उसे बहुत कष्ट का सामना करना पड़ेगा. यही सोचकर उसने उस फल को नहीं खाया और जाकर सारी बात अपनी छोटी बहन को बताया. उसकी बहन ने उसे एक रास्ता बताया और कहा की मैं गर्भवती हूं और मुझे बालक होने वाला है. यह बालक तू ही लेना. उस फल को उसे और गाय को खिला दे. इससे उस ऋषि की शक्ति का भी पता चल जायेगा. धुंधली ने ऐसा ही किया और अपने पति आत्म देव के सामने गर्भावस्था का नाटक करने लगी. कुछ दिन बाद जाकर अपनी बहन से बच्चा लेकर आ गयी. आत्म देव बहुत खुश हुआ. खुशियां मनायी और उस शिशु का नाम ब्रह्मदेव रखना चाहा, लेकिन धुंधली ने फिर झगड़ कर उसका नाम धुंधकारी रखा. उधर, धुंधली ने जो फल गाय को खिलाया था, उससे उसके भी गर्भ से मनुष्य के बालक का जन्म हुआ. उसके कान लंबे-लंबे थे. इसलिए उसका नाम आत्म देव ने गोकर्ण रखा. इस मौके पर आचार्य रंगनाथ शास्त्री, वार्ड पार्षद अमित कुमार पिंटू, सत्येंद्र सिंह, रामपुकार सिंह, त्रिपुरारि सिंह, ज्ञानी देवी, राधा सिंह, बृज किशोर सिंह, जेके सिंह, सुरेश सोनी, नवीन सोनी, सुनील बॉस, मंटू चंद्रवंशी, उदय सिंह, दुदुन सिंह, ललिता केडिया, कुसूम देवी, सरिता शर्मा, नीलम रानी, मंजू कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भगवान की भक्ति से मनुष्य को बैकुंठ मिलता है: अनिल शास्त्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, धूप खिलने के बाद भी कनकनी बरकरार

बेगूसराय. जिले में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले तीन दिनों से घना कुहासा को लेकर जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है. रविवार को दिन के 12 बजे धूप खिलने के बाद भी कनकनी बरकरार रहा. शहर से लेकर गांव तक लोग अलाव जलाकर इस ठंड से बचाव कर रहे हैं. वहीं भीषण शीत लहर के बीच आपका सेवक आपके द्वार अभियान जरूरतमंदों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनकर उभरा है. सामाजिक कार्यकर्ता पिंकी देवी एवं संजय कुमार द्वारा संचालित यह अभियान बीते डेढ़ माह से लगातार जारी है. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-वार्ड में पहुंचकर गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए सहायता दी जा रही है. इसी क्रम में वार्ड संख्या 27 पहाड़चक में सामुदायिक भवन तथा पन्हास शिव मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन कर कंबल वितरण किया गया. शिविर में बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा स्त्रीओं समेत अन्य जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए. कंबल पाकर लाभार्थियों ने राहत की सांस ली और आयोजकों को आशीर्वाद दिया. ठंड के इस कठिन समय में मिली मदद से जरूरतमंदों को काफी राहत मिली.पिंकी देवी ने बताया कि शीत लहर के दौरान सबसे अधिक परेशानी गरीब और असहाय वर्ग को होती है. इसी को देखते हुए आपका सेवक आपके द्वार अभियान की शुरुआत की गई, ताकि सीधे उनके द्वार तक पहुंचकर मदद दी जा सके. संजय कुमार ने कहा कि सेवा का यह कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि कोई भी जरूरतमंद ठंड में बिना सहारे न रहे. इस अभियान को नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों से सराहना मिली है.0स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना समाज के लिए प्रेरणादायक है. जनसेवा की भावना से संचालित यह अभियान ठंड के मौसम में मानवता की मिसाल पेश कर रहा है. बरौनी-नयी दिल्ली 10 घंटे, तो अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 4 घंटे लेट पहुंची बरौनी. घना कोहरा और बढ़ती ठंड के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियो की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ट्रेन के विलंब और कैंसिल होने की स्थिति में यात्री और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के मौसम में कोहरों के बीच ससमय ट्रेनों का परिचालन को लेकर रल विभाग के सारे वादे खोखले नजर आ रहे हैं और ट्रेन घंटो विलंब से चल रही है. रविवार 11 जनवरी को भी घने कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेन कई घंटा लेट है तो कुछ ट्रेनों को फरवरी तक कैंसिल कर दिया गया है. ट्रेन लेट की वजह से शीतलहरी और ठिठुरन भरी ठंड में यात्री और उनके परिजन का गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में प्रतिक्षारत देखे गये. बरौनी जंक्शन पुछताछ केन्द्र कर्मी ने ट्रेन परिचालन की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 02563 बरौनी न्यू दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 10घंटे लेट, ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 13136 जयनगर कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन 3घंटे लेट, ट्रेन नंबर 15566 न्यू दिल्ली ललितग्राम एक्सप्रेस ट्रेन 3घंटे लेट, ट्रेन नंबर 12423 डिब्रूगढ़ न्यू दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 1घंटे लेट, ट्रेन नंबर 13022 रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 3घंटे लेट, ट्रेन नंबर 12203 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 4घंटे लेट, ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन 4घंटे लेट, ट्रेन नंबर 11124 बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे लेट चल रही है. : डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, धूप खिलने के बाद भी कनकनी बरकरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालटेनगंज की महिला की नोएडा में सड़क हादसे में मौत

मदनपुर . उत्तर प्रदेश के नोएडा में मदनपुर प्रखंड की दक्षिणी उमंगा पंचायत के लालटेनगंज गांव में रहने वाली एक 38 वर्षीय स्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सुचिता कुमारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सुचिता कुमारी पैदल अस्पताल जा रही थीं. जहां वो एक अनियंत्रित बस की चपेट में आकर घायल हो गयीं. कुछ लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतका की दो पुत्री और एक पुत्र है. रविवार की सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लालटेनगंज की स्त्री की नोएडा में सड़क हादसे में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों के साथ व्यस्कों में भी बढ़ रही है हाइपर एक्टिविटी की समस्या : डाॅ शिल्पी

बेगूसराय. राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय बेगूसराय में आज दो दिनों के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं अल्युमिनी मीट के सेमिनार सत्र का समापन हो गया. रविवार को सुबह वैज्ञानिक सत्र के साथ सेमिनार प्रारंभ हुआ. जिसमें बोलते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो डॉ एसजे गुप्ता ने भगंदर रोग पर विस्तृत रुप से चर्चा करते हुए कहा कि दूषित आहार विहार के कारण दोष विकृत होते हैं. वे विकृत होकर मांस और शोणित को प्रदूषित करते हैं जो बाद में भगंदर रोग में बदल जाता है. आयुर्वेद में हम इसकी शमन चिकित्सा करते हैं.लेकिन आयुर्वेदिक चिकित्सा में अब कुछ एडवांसमेंट भी शामिल हो गया है.उन्होंने कहा कि फिस्टुला के इलाज में मूल कारण को दूर करने का प्रयास करने के साथ-साथ यदि फिस्टुला के लिए शरीर मे कोई अन्य कारण भी मौजूद हैं तो हम उसकी भी चिकित्सा करते हैं. फिस्टुला के मामले में व्रण ही नहीं व्रणी की चिकित्सा भी किया जाना अनिवार्य है. नहीं तो यह रोग दोबारा उत्पन्न हो जाएगा. इसके कारण और रोग दोनों का इलाज सम्यक तरीके से किया जाता है. उन्होंने कहा इस मामले में क्षार सूत्र कर्म का उपयोग किया जाता है. जो विभिन्न पौधे के रस को सूत्र में लगाकर तैयार किया जाता है. वैज्ञानिक सत्र के दूसरी पारी को संबोधित करते हुए सहायक प्राध्यापक डॉ शिल्पी गुप्ता ने बाल रोग के मानसिक विकलांगता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिशु कभी उग्र हो जाते हैं, कभी शांत हो जाते हैं ,कभी एक ही चीज को बार-बार दोहराने लगते हैं. उन्माद की अवस्था में उन्हें कई तरह के भ्रम होते हैं. कभी-कभी उन्हें डर का अनुभव होता है तो कभी-कभी हंसने लगते हैं.उन्होंने आर्टिज्म के इलाज को प्रभावकारी बताते हुए कहा कि जितनी जल्दी इलाज होगा बच्चा उतनी जल्दी ठीक होगा.एडीएचडी (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविट डिसऑर्डर के इलाज में मुख्य रूप से दवाएं उत्तेजक और गैर-उत्तेजक, व्यवहारिक चिकित्सा बिहेवियरल थेरेपी, और कौशल प्रशिक्षण शामिल होते हैं.जो लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. मल्टीमॉडल दृष्टिकोण, जिसमें दवा और थेरेपी का संयोजन होता है, सबसे प्रभावी माना जाता है, और छोटे बच्चों में माता-पिता का प्रशिक्षण भी जरुरी है. साथ ही आहार और स्क्रीन टाइम प्रबंधन भी सहायक होता है.उम्र के हिसाब से यह वायलोजिकल भी हो सकता है और इनवाइरमेंटल भी हो सकता है.अलग अलग बच्चों अलग अलग तरह के लक्षण दिख सकतें हैं. आज के परिवेश में बच्चों के साथ साथ व्यस्कों में भी हाइपर एक्टिविटी की समस्या बढ़ रही है.आज शाम में द्वितीय सत्र में पूर्ववर्ती छात्र समिति द्वारा अल्युमिनि मीट किया गया. जिसकी अध्यक्षता डॉ लाल कौशल कुमार एवं संचालन डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ने किया. इसमें डॉक्टर हरिहर प्रसाद सिंह, भूतपूर्व उप निदेशक डॉक्टर अर्जुन सिंह ,डॉ शंभू नाथ शर्मा, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अनिल कुमार डॉ राजेश्वर पोद्दार ,डॉ सुशील कुमार, डॉक्टर एसएन पोद्दार डॉ हरिनंदन पासवान आदि ने पूर्ववर्ती छात्र समिति के सम्मेलन को हर साल करने की सलाह दी. प्राचार्य डॉ श्रीनिवास त्रिपाठी ने आगत सभी पूर्ववर्ती छात्रों का स्वागत करते हुए दूर-दूर के जिला से आने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया. इसके पूर्व कल शाम संपन्न हुए वैज्ञानिक सत्र को डॉ बीके द्विवेदी एवं डॉक्टर अनुराधा राय ने संबोधित किया. संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ मुन्ना कुमार ,डॉ राजीव कुमार शर्मा ,डॉ अनिल कुमार ,डॉ प्रमोद कुमार, डॉ दिनेश कुमार ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बच्चों के साथ व्यस्कों में भी बढ़ रही है हाइपर एक्टिविटी की समस्या : डाॅ शिल्पी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसपी पूरन झा ने संभाला कार्यभार

प्रतिनिधि,सीवान. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में रविवार की शाम जिले के नये एसपी पूरन कुमार झा पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों से संबंधित जानकारी ली. इस दौरान जिले के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ कई दिशा निर्देश दिए. योगदान करते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की है और जिले में विधि व्यवस्था को पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है. जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक के दौरान एसपी ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में अपराध पर लगाम लगाने व शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. आग में 60 हजार की संपत्ति का नुकसान दरौंदा. थाना क्षेत्र के बगौरा में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई. बथान में रह रही गाय आग से झुलस गयी.आग से कपड़ा, फर्नीचर एवं कृषि यंत्र समेत करीब साठ हजार रुपए की संपत्ति नुकसान हुआ है. बगौरा गांव निवासी धनजी कुशवाहा के बथान में शनिवार की रात 10.30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिसमें रखे कपडे, फनीर्चर, कृषि यंत्र एवं गाय झुलस गई है. ग्रामीणों की काफी सक्रियता से आग पर काबू पाई गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ वेद प्रकाश नारायण ने कहा है आवेदन मिलने के बाद जांच कर उचित मुआवजा मिलेगा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसपी पूरन झा ने संभाला कार्यभार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवीनगर में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, चंदौखर ने बरियावां को हराया

नवीनगर. अनुग्रह नारायण स्टेडियम परिसर में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मैच का शुभारंभ विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, स्थानीय विधायक चेतन आनंद, डॉ आयुषी सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह,उपाध्यक्ष मुखिया अंबरीश प्रधान, संरक्षक सुनील बोस,जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौहान, लोजपा नेता बिट्टू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वर सिंह, कौशल सिंह उर्फ भंटा सिंह, समाजसेवी जयेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद अजय साव, वार्ड पार्षद मुरारी कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. चंदौखर और बरियावां की टीम के बीच मैच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें बरियावां की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 106 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी स्पोर्ट्सने उतरी चंदौखर की टीम ने 16 ओवर में 107 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया .मैन ऑफ द मैच चंदौखर की टीम के खिलाड़ी मो अजहर को दिया गया. बताया गया कि फ्रेंड्स चैलेंजर टी-20 ट्रॉफी मैच में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. कमेंट्री गोलू सिंह, परवेज आलम और मुस्तकीम खान ने किया. स्कोरिंग दीपक कुमार सिंह और भोलू कुमार ने किया. अंपायरिंग की जिम्मेदारी भोला सिंह और मनीष सिंह राठौड़ ने संभाली. इस दौरान संतोष सिंह, मनोज कुमार उर्फ दूबे, राकेश सिंह, केशव सिंह ,कमलेश सिंह, खंजर राणा, छोटू सिंह चौहान, रॉमी राज, पीयूष कमल, धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना शर्मा ,मुकेश कुमार, राहुल रावत समेत कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवीनगर में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, चंदौखर ने बरियावां को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने दो विकेट से लखीसराय को हराया

बरौनी. रविवार को बरौनी एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान में राजवाड़ा क्रिकेट क्लब के द्वारा नौ दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और लखीसराय टीम के बीच स्पोर्ट्सा गया. लखीसराय की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और लखीसराय टीम 19.4 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गई. मुजफ्फरपुर टीम को जीत के लिए 145 रन चाहिए था और लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार स्पोर्ट्स का प्रदर्शन कर मुजफ्फरपुर टीम ने अंतिम 20 वें ओवर के अंतिम गेंद पर छक्का मारकर मैच गीत लिया. बताते चलें कि अंतिम गेंद पर मुजफ्फरपुर टीम को 04रन जीत के लिए चाहिए थे. और इस तरह मुजफ्फरपुर टीम चैम्पियन बनी. फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच और सीरीज छोटू कुमार मुजफरपुर टीम के खिलाड़ी को दिया गया. बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मुजफ्फरपुर टीम के खिलाड़ी आशुतोष कुमार को टूर्नामेंट में 9 विकेट लेने के लिए दिया गया. वहीं बेस्ट बैट्समैन लखीसराय के कप्तान निखिल और टूर्नामेंट के नो लुक शॉर्ट के अवॉर्ड भी निखिल को दिया गया. इससे पूर्व फाइनल मैच का विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, समाजसेवी कांग्रेस नेता संजय सिंह एवं राजद नेता हरिनंदन कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा स्पोर्ट्स में असीम संभावनाएं हैं सिर्फ इमानदरी से मेहनते करने की आवश्यकता है और सफलता आपके पास होगा. पूरे मैच में मुख्य निर्णायक के रूप सुनील सूर्यवंशी और आनंद छोटे ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. सभी मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा है. मौके पर समाजसेवी फुलकुमार चौधरी, पार्षद दीपक कुमार, राहुल कुमार, पूर्व मुखिया राजीव कुमार एवं आयोजन समिति के आकाश कुमार, साकेत कुमार, नीशू कुमार, सन्नी कुमार, प्रिंस कुमार एवं पीयूष कुमार मौजूद थे. मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्पोर्ट्सप्रेमी और दर्शक मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने दो विकेट से लखीसराय को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मालीपुर बाजार में मिठाई दुकान पर फायरिंग, दुकानदार बाल-बाल बचे, खोखा बरामद

गढ़पुरा. थाना क्षेत्र के मालीपुर बाजार में रविवार की शाम सात बजे अपराधियों ने एक मिठाई दुकान को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी मालीपुर बाजार स्थित कृष्णा भोग स्वीट्स के पास पहुंचे ही दुकान पर गोली चला दी. घटना के संबंध में दुकानदार किशन कुमार ने बताया कि वे उस समय दुकान पर ही मौजूद थे. अचानक हुई फायरिंग में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली दुकान के शो केस में जा लगी, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया. गनीमत रही कि दुकानदार किशन कुमार इस हमले में बाल-बाल बच गए. फायरिंग की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. बताया गया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए अपराधी हथियार लहराते मालीपुर बाजार के बीचो-बीच होकर मोरतर की तरफ भाग निकला. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.शाम ढलते ही हुई इस वारदात के बाद मालीपुर बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मालीपुर बाजार में मिठाई दुकान पर फायरिंग, दुकानदार बाल-बाल बचे, खोखा बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : विद्यालय की खिड़की तोड़ कंप्यूटर समेत अन्य सामान की चोरी

प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय (उर्दू) में चोर कार्यालय के पीछे से खिड़की तोड़ कर घुस गये और कंप्यूटर सिस्टम सहित कीमती सामान चुरा कर ले गये. घटना को लेकर प्रधानाध्यापक सोहैल अहमद आरजू ने थाने को लिखित शिकायत दी और बताया कि विद्यालय में लगे कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्पीकर, यूपीएस, सीपीयू, मॉनीटर, बच्चों की हाजिरी बनाने के लिए मिले चार टैब, स्पोर्ट्स सामग्री, माइक, पंजी, कक्षा की चाबी समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. वहीं रात्रि प्रहरी हामिद रजा ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे चिकित्सक के यहां चले गये थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है़ घटना की जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : विद्यालय की खिड़की तोड़ कंप्यूटर समेत अन्य सामान की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंदार पर्वत के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व से अवगत होंगे स्कूली बच्चे

जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के महिसौड़ी मोहल्ला स्थित माउंट लिट्रा वैली पब्लिक स्कूल के शिशु रविवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर बांका जिला स्थित मंदार पर्वत के लिए रवाना हुए. मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बरनवाल, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सह घंटी साह द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शशांक शेखर ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक, सामाजिक और व्यवहारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसी यात्राएं बच्चों को कक्षा से बाहर निकलकर सीखने का अवसर प्रदान करती हैं. विद्यालय के निदेशक सुधांशु शेखर ने कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए. बच्चों को देखकर, समझकर और अनुभव के माध्यम से सीखने के अवसर देना हमारा उद्देश्य है. इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के जीवन में आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास करते हैं. उन्होंने बताया कि यह परिभ्रमण विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. मंदार पर्वत बिहार का एक प्रमुख पौराणिक स्थल है, जो शिक्षा और संस्कृति का जीवंत केंद्र है. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं मार्गदर्शन हेतु विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मी साथ रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंदार पर्वत के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व से अवगत होंगे स्कूली शिशु appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top