Hot News

January 11, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khesari Lal 3 Than Song BTS: देखिए कैसे शूट हुआ खेसारी का सुपरहिट गाना ‘3 थान’, महज 6 दिन में 9 मिलियन पार

Khesari Lal 3 Than Song BTS: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने नये साल के मौके पर अपने फैंस को नए और धमाकेदार गाने की सौगात दी थी. ‘3 थान’ सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ रक्षा गुप्ता, रानी और पारुल यादव नजर आ रही हैं. तीनों एक्ट्रेस के साथ खेसारी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. अब इस गाने को कैसे शूट किया गया था, इसका वीडियो भी सामने आया है. इस आर्टिकल में पढ़िए इस गाने की स्टोरी और उसे शूट करने के दौरान का BTS. इस वीडियो को भोजपुरी डांसर व मॉडल रानी ने अपने व्लॉग के जरिए शेयर किया है. 3 थान में खेसारी से क्या कहती हैं उनकी हीरोइन? दरअसल, ‘3 थान’ सॉन्ग में रक्षा गुप्ता, रानी और पारुल यादव, खेसारी लाल यादव से पूछती है कि वह उन्हें इतना क्यों देख रहे हैं. खेसारी उन्हें अपने साथ घूमने, फिरने का ऑफर देते हैं और उनके सारे खर्च उठाने की बात कहते हैं. ये मस्ती भरा गाना है और इसका म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. तीनों एक्ट्रेसेस काफी ग्लैमरस दिख रही है और उनके आउटफिट भी बेहद स्टाइलिश है. ये है खेसारी का 3 थान गाना 1 जनवरी गाना काफी वायरल  इस साल खेसारी के काम की बात करें तो नए साल के मौके पर खेसारी और शिल्पी राज की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर नए साल का खास तोहफा अपने फैंस को दिया. दोनों का यह नया गाना ‘1 जनवरी’ नए साल की मस्ती, पार्टी मूड और खुशियों से भरा हुआ है, जिसे सुनते ही फैंस झूमने पर मजबूर हो रहे हैं. गाने में नए साल की फील पूरी तरह देखने को मिलती है. बीट्स तेज हैं, म्यूजिक फ्रेश है और लिरिक्स सीधे दिल से जुड़ते हैं. खेसारी लाल यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए, वहीं शिल्पी राज की आवाज गाने में जान डाल दी है. यह भी पढ़ें: Pramod Premi New Bhojpuri Song: 2.5 मिलियन पार हुआ प्रमोद प्रेमी का ‘राजा सूत गइला’ गाना, इंटरनेट पर मचा तहलका The post Khesari Lal 3 Than Song BTS: देखिए कैसे शूट हुआ खेसारी का सुपरहिट गाना ‘3 थान’, महज 6 दिन में 9 मिलियन पार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Grey Hair Solution: सफेद बालों को छुपाना भूल जाएं, घर पर मौजूद इन चीजों से उन्हें फिर से बनाएं काला और घना

Grey Hair Solution: आज के समय में सफेद बालों की समस्या काफी छोटी उम्र से ही देखने को मिल रही है. एक बड़ी आबादी इस समय ऐसी है जिनके बाल 30 की उम्र से पहले ही सफेद हो चुके हैं और वे इससे छुटकारा पाने के लिए हर तरीका, हर नुस्खा और हर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं. अक्सर समय से पहले बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें सबसे मुख्य एक खराब लाइफस्टाइल, गलत डाइट, स्ट्रेस, नींद की कमी और केमिकल से लोडेड प्रोडक्ट्स सबसे बड़े कारण हो सकते हैं. जब आपके बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं तो इससे सिर्फ आपका लुक खराब नहीं होता है बल्कि आपके कॉन्फिडेंस पर भी काफी बुरा और गहरा असर पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिनके बाल समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं और आप इस समस्या से बिना किसी केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किये इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं. क्यों सफेद होने लगते हैं हमारे बाल? अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें हमारे बालों का रंग पूरी तरह से हमारे शरीर में मौजूद मेलेनिन पिग्मेंट पर निर्भर करता है. जब आपके शरीर में मेलेनिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है तो धीरे-धीरे बाल सफेद होने लगते हैं. इसके अलावा स्ट्रेस, स्मोकिंग, न्यूट्रिशन की कमी, केमिकल से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और कई बार हार्मोन्स में बदलाव भी इसके पीछे मुख्य कारण हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सफेद बालों को एक बार फिर से काला करने के आसान तरीके. यह भी पढ़ें: Faster Hair Growth Tips: सिर्फ 30 दिनों में पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल! अपनाएं ये टिप्स और कर दें सबको हैरान सफेद बालों का रामबाण इलाज आंवला आपके बालों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है. आंवले में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके बालों को सिर्फ जड़ों से मजबूती नहीं देते बल्कि सफेद हुए बालों को एक बार फिर से काला करने में भी मदद करते हैं. आप अगर चाहें तो नारियल के तेल में आंवले के तेल और आंवले के पाउडर को मिक्स करके अपने बालों और स्कैल्प पर लगा सकते हैं. सिर्फ हफ्ते में 2 से 3 बार इसके इस्तेमाल से ही आपके बाल काले और शाइनी बन जाते हैं. आप अगर चाहें तो आंवले का जूस निकालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. नेचुरल हेयर डाई है करी पत्ता करी पत्ते का इस्तेमाल सदियों से बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाये रखने के लिए किया जाता रहा है. यह सबसे पुराने नुस्खों में से एक है. करी पत्ते में मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर में मेलेनिन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में मदद करते हैं जिससे आपके बाल समय से पहले सफेद होने से बचे हुए रहते हैं. इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. इसके लिए आपको नारियल के तेल में करी पत्ते को अच्छे से उबालना है और फिर जब तेल ठंडा हो जाए तो इससे स्कैल्प और बालों की मसाज करें. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करने लगते हैं तो कुछ ही दिनों में सफेद बाल काले होने लग जाते हैं. इसके अलावा करी पत्ते के इस्तेमाल से आपके बालों के ग्रोथ की रफ्तार भी तेज हो जाती है. यह भी पढ़ें: Night Hair Care Tips: रात की ये छोटी आदतें बदल देंगी बालों की क्वालिटी, हेयर फॉल समेत कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा काली चाय और कॉफी का इस्तेमाल आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन काली चाय और कॉफी आपके बालों को नैचुरली डार्क शेड देने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको काली चाय को अच्छे से उबाल लेना है और फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ देना है. इसके बाद आपको अपने बालों को एक माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें और अंत में काली चाय के पानी से अपने बालों को धो लें. यह छोटा सा उपाय आपके बालों के रंग को गहरा काला बना देता है और साथ ही एक अलग चमक भी देता है. अगर आपके बाल हल्के सफेद हुए हैं तो यह नुस्खा आपके लिए सबसे बेस्ट है. नारियल तेल और नींबू का कॉम्बिनेशन अगर आप अपने बालों की जड़ों को जरूरी न्यूट्रिशन प्रदान करना चाहते हैं तो इसके लिए नारियल के तेल और नींबू से बेहतर आपके लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है. इन दोनों ही चीजों के कॉम्बिनेशन से आपके स्कैल्प को हेल्दी रखता है और साथ ही बालों को समय से पहले सफेद भी होने नहीं देता है. हफ्ते में सिर्फ दो बार इसके मसाज से आपको चमत्कारी फायदे हो सकते हैं. इस बात का ख्याल रखें कि बालों को शैंपू करने से पहले इस तेल को अपने स्कैल्प पर थोड़ी देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. यह भी पढ़ें: Best Hair Oils: तेजी से झड़ते बाल बढ़ा रहे हैं गंजेपन का खतरा? ये ऑइल्स देंगे हर हेयर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें. The post Grey Hair Solution: सफेद बालों को छुपाना भूल जाएं, घर पर मौजूद इन चीजों से उन्हें फिर से बनाएं काला और घना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

School Closed: बिहार के इस जिले में 13 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

School Closed: पटना में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. पटना में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी प्रशासनी और निजी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. उन्होंने बताया कि अत्यधिक ठंड, कम तापमान और कोहरे के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका काफी बढ़ गई है. सुबह के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा होता है. जिससे स्कूल जाने वाले नन्हे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. क्लास 1 से 5 तक के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे डीएम के आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी. यानी इन कक्षाओं के लिए न तो स्कूल खुलेंगे और न ही किसी प्रकार की कक्षा संचालित होगी. वहीं, कक्षा 5 से ऊपर के छात्रों के लिए राहत भरा बदलाव किया गया है. उच्च कक्षाओं की पढ़ाई सीमित समय में कराई जाएगी. स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही खुलेंगे, ताकि छात्रों को अत्यधिक ठंड से बचाया जा सके. School closed: बिहार के इस जिले में 13 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, dm ने जारी किया आदेश 2 ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा? मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक राहत की कोई खास उम्मीद नहीं जताई है. विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार के कई जिलों में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. जिससे हालात और मुश्किल हो सकते हैं. इसी वजह से जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. जरूरत पड़ने पर स्कूलों की छुट्टियों की अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि शिशु घर में ही सुरक्षित रहें, गर्म कपड़े पहनें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. Also Read: कौन हैं IAS दीपक कुमार मिश्रा? IIT से निकलकर बने ‘ब्यूरोक्रेसी के बॉस’, जिन पर सीएम नीतीश करते हैं आंख मूंदकर भरोसा The post School Closed: बिहार के इस जिले में 13 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनिया गांधी को 6 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में इन्फेक्शन की थी शिकायत

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 जनवरी 2026 को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने बताया, इलाज के बाद सोनिया गांधी फिलहाल ठीक हो गई हैं. उन्हें रविवार शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर आगे का इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है. Congress parliamentary party chairperson Sonia Gandhi has been discharged from the hospital. She was admitted to Sir Ganga Ram Hospital on 5th January 2026 for exacerbation of bronchial asthma due to chest infection. She has responded well to treatment with a good recovery. She… pic.twitter.com/AiDthOeEQz — ANI (@ANI) January 11, 2026 लंबे समय से खांसी की समस्या से जूझ रही हैं सोनिया गांधी कांग्रेस नेता को काफी समय से खांसी की समस्या है और वह समय-समय पर, खासकर दिल्ली में प्रदूषण के कारण जांच के लिए आती रहती हैं. सोनिया गांधी को सांस संबंधी कुछ परेशानी की शिकायत थी और चिकित्सकीय जांच के बाद पता चला कि सर्दी के मौसम और वायु प्रदूषण के प्रभाव के कारण उनका ब्रोन्कियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था. The post सोनिया गांधी को 6 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में इन्फेक्शन की थी शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक-दो नहीं, 13 स्टूडेंट्स को Google से जॉब ऑफर, बिहार के कॉलेज में धमाकेदार प्लेसमेंट

Bihar Best College: बिहार के एक कॉलेज ने ऐसा प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. यहां से एक दो नहीं बल्कि पूरे 13 स्टूडेंट्स को Google जैसी दिग्गज टेक कंपनी से जॉब ऑफर मिला है. यह समाचार सामने आते ही कॉलेज और स्टूडेंट्स दोनों चर्चा में आ गए हैं. बिहार का यह कॉलेज (Bihar Best College) कोई और नहीं बल्कि IIT पटना है, जो देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. हाल ही में आईआईटी पटना ने अपने प्लेसमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में बताया गया कि कॉलेज के 13 छात्रों को Google में जॉब ऑफर मिला है. यह उपलब्धि न सिर्फ कॉलेज के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात मानी जा रही है. Bihar Best College: IIT Patna की NIRF Ranking आईआईटी पटना का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इस बार शानदार रहा है. इस कॉलेज को NIRF Ranking 2025 में 19वां रैंक मिला है. पिछले साल इस संस्थान को टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 34वीं रैंक मिली थी. महज एक साल में 15 पायदान ऊपर आकर इस कॉलेज ने रिकॉर्ड बना दिया है. Google से मिला जॉब ऑफर Google जैसी कंपनी में जॉब पाना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है. यहां हाई सैलरी, बेहतरीन वर्क कल्चर और ग्लोबल लेवल पर काम करने का मौका मिलता है. आईआईटी पटना के 13 छात्रों को Google में जॉब ऑफर हुआ था. इन स्टूडेंट्स को Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे पदों पर जॉब मिली थी. एक-दो नहीं, 13 स्टूडेंट्स को google से जॉब ऑफर, बिहार के कॉलेज में धमाकेदार प्लेसमेंट 4 कॉलेज की तरफ से एक पोस्ट शेयर कर इन 13 स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई थी. इस पोस्ट में लिखा है कि ये सभी स्टूडेंट्स साल 2025 में Google को जॉइन करेंगे. यह न सिर्फ इन छात्रों के करियर के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि IIT पटना के लिए भी गर्व की बात है. यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस नहीं, इस ब्रांच ने मारी बाजी, NIT में मिला 72 लाख का Highest Package The post एक-दो नहीं, 13 स्टूडेंट्स को Google से जॉब ऑफर, बिहार के कॉलेज में धमाकेदार प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: पास या फेल? 38वें दिन धीमी रफ्तार के बावजूद 800 करोड़ क्लब में कायम रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती के साथ टिकी हुई है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पांच हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है और अब छठे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. भले ही कमाई की रफ्तार अब पहले जैसी तेज नहीं रही हो, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिल्म का प्रदर्शन अब भी शानदार माना जा रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी और इसके कंटेंट व स्टारकास्ट की वजह से लगातार चर्चा में बनी रही. ऐसे में आइये 38वें दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं. धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38 Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने 38वें दिन यानी छठे रविवार को शाम 5 बजे तक करीब ₹4.13 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही हिंदुस्तान में फिल्म की कुल कमाई ₹803.63 करोड़ तक पहुंच चुकी है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और नाइट शोज के बाद इनमें हल्का बदलाव संभव है. पांच हफ्ते पूरे करने के बाद आमतौर पर फिल्मों की कमाई बेहद सीमित हो जाती है, लेकिन धुरंधर अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. यही वजह है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जा रही है. धुरंधर डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट Day Collection (₹ Cr) Day 1 (Fri) 28.00 Day 2 (Sat) 32.00 Day 3 (Sun) 43.00 Day 4 (Mon) 23.25 Day 5 (Tue) 27.00 Day 6 (Wed) 27.00 Day 7 (Thu) 27.00 Day 8 (Fri) 32.50 Day 9 (Sat) 53.00 Day 10 (Sun) 58.00 Day 11 (Mon) 30.50 Day 12 (Tue) 30.50 Day 13 (Wed) 25.50 Day 14 (Thu) 23.25 Day 15 (Fri) 22.50 Day 16 (Sat) 34.25 Day 17 (Sun) 38.50 Day 18 (Mon) 16.50 Day 19 (Tue) 17.25 Day 20 (Wed) 18.00 Day 21 (Thu) 25.00 Day 22 (Fri) 15.00 Day 23 (Sat) 20.50 Day 24 (Sun) 22.50 Day 25 (Mon) 10.50 Day 26 (Tue) 11.25 Day 27 (Wed) 11.00 Day 28 (Thu) 15.75 Day 29 (Fri) 8.75 Day 30 (Sat) 11.75 Day 31 (Sun) 12.75 Day 32 (Mon) 4.75 Day 33 (Tue) 4.75 Day 34 (Wed) 4.25 Day 35 (Thu) 4.25 Day 36 (Fri) 3.50 Day 37 (Sat) 5.75 Day 38 (Sun) 4.13 (Early Report) यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: खौफनाक मिशन के लिए शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौटीं रानी मुखर्जी, नए पोस्टर में कंफर्म रिलीज डेट और कहानी से उठा पर्दा The post Dhurandhar Box Office Collection Day 38: पास या फेल? 38वें दिन धीमी रफ्तार के बावजूद 800 करोड़ क्लब में कायम रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ममता बनर्जी के बाद भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर ‘हमले’ के विरोध में निकाली रैली

Table of Contents शुभेंदु के काफिले पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई BJP Protest in Bengal: मेदिनीपुर और बांकुरा में भी भाजपा समर्थकों ने किया प्रदर्शन चंद्रकोना रोड पर शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ था ‘हमला’ रात 8:20 बजे हुआ था हमला, तृणमूल पर लगे थे आरोप BJP Protest in Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच शक्ति प्रदर्शन का दौर चल रहा है. ममता बनर्जी ने आई-पैक के ठिकानों पर ईडी के छापों के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जादवपुर से हाजरा तक पदयात्रा के बाद एक विशाल रैली को संबोधित किया था. अब विपक्षी दल भाजपा ने पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना रोड पर शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित हमले के विरोध में कोलकाता में रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये. शुभेंदु के काफिले पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा किये गये हमले के बाद हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश की राजधानी कोलकाता समेत अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता की गाड़ी में आग लगाकर उनकी हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. कहा कि ऐसा करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए. BJP Protest in Bengal: मेदिनीपुर और बांकुरा में भी भाजपा समर्थकों ने किया प्रदर्शन भाजपा समर्थकों ने मेदिनीपुर शहर और बांकुरा के सोनामुखी में प्रदर्शन किया. सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के लिए जवाबदेही तय करने की प्रशासन से मांग की. इनलोगों ने पश्चिम बंगाल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें चंद्रकोना रोड पर शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ था ‘हमला’ पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार की रात को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करके आरोप लगाया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तृणमूल समर्थकों ने उन पर हमला किया. इसकी शिकायत करने के लिए वह थाने गये और एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने पर वहीं धरना पर बैठ गये. LoP Shri @SuvenduWB was attacked by TMC goons while returning from Purulia. A Z-Category protectee being targeted again shows the complete collapse of law & order in WB.BJP is at Chandrakona PS and will not move an inch till all culprits are arrested tonight.An attack on him… pic.twitter.com/2yV7YHmvFm — BJP West Bengal (@BJP4Bengal) January 10, 2026 रात 8:20 बजे हुआ था हमला, तृणमूल पर लगे थे आरोप शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि लगभग 8:20 बजे जब वह पुरुलिया के पाड़ा में जनसभा करके लौट रहे थे, तब पश्चिम मेदिनीपुर जिले में चंद्रकोना रोड पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने उनके काफिले पर बेरहमी से हमला किया. यह सब पुलिसकर्मियों के सामने हुआ, लेकिन हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. शुभेंदु ने कहा कि यह राज्य में विपक्ष की आवाज पर हमला था. वहीं, पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर जानलेवा हमला! थाने में धरना पर बैठे बंगाल के नेता प्रतिपक्ष बंगाल चुनाव 2026 में परिवर्तन होकर रहेगा, उत्तर बंगाल में बोले शमिक भट्टाचार्य 11 जनवरी को बंगाल में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल शुभेंदु अधिकारी की कार पर हुए ‘हमले’ पर अमित शाह गंभीर, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट The post ममता बनर्जी के बाद भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर ‘हमले’ के विरोध में निकाली रैली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Magh Amavasya 2026: क्यों है पितरों और पुण्य कर्मों के लिए सबसे खास दिन माघ अमावस्या, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त स्नान-दान और पितृ दोष के उपाय

Magh Amavasya 2026: माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है, इसे वर्ष की सभी अमावस्याओं में सबसे पुण्यदायी माना गया है. वर्ष 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन मौन, संयम, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. शास्त्रों में बताया गया है कि अमावस्या तिथि में किए गए पुण्य कर्मों से अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तिथि, शुभ मुहूर्त स्नान-दान और पितृ दोष के उपाय के साथ साथ संपूर्ण जानकारी Magh Amavasya Tithi: माघ अमावस्या तिथि कब है? माघ अमावस्या 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को है.अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार की रात 12 बजकर 03 मिनट परअमावस्या तिथि समाप्त – 18 जनवरी 2026 दिन रविवार की रात 01 बजकर 21 मिनट पर Magh Amavasya 2026 Shubh Muhurat: माघ अमावस्या के दिन का चौघड़िया मुहूर्त उद्वेग – अशुभ: सुबह 06:37 से 07:58 बजे तकचर – सामान्य: सुबह 07:58 से 09:19 बजे तकलाभ – उन्नति: 09:19 से 10:39 बजे तकअमृत – सर्वोत्तम: 10:39 से 12 बजे तककाल – हानि: 12 से 01:21 बजे तकशुभ – उत्तम: 01:21 से 02:41 बजे तकरोग – अमंगल: 02:41 से 04:02 बजे तकउद्वेग – अशुभ: 04:02 से 05:23 बजे तक Magh Amavasya 2026: माघ अमावस्या पर क्या करना चाहिए? अमावस्या तिथि में सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. अगर नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. माघ अमावस्या के दिन मौन व्रत करें और कम से कम बात बोले. अमावस्या के दिन तिल, गुड़, अन्न, गर्म कपड़े, जूते-चप्पल का दान करें. माघ अमावस्या रविवार को है, इसलिए सूर्य देव को अर्घ्य दें और लाल वस्तुओं का दान करें. पूरे दिन मन ही मन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें. Magh Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या नहीं करना चाहिए. माघ मास की अमावस्या तिथि को सुबह देर तक सोने से बचें. घर में झगड़ा, विवाद, कटु वचन या किसी का अपमान न करें. अमावस्या के दिन मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज जैसी तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें. अमावस्या की रात में सुनसान स्थानों या श्मशान घाट के पास जाने से बचें. Magh Amavasya Upay: माघ अमावस्या के दिन करें विशेष उपाय माघ अमावस्या 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को है, इस दिन रविवार होने के कारण इसे ‘रवि-मौनी अमावस्या’ कहा जा रहा हैं. यह संयोग सूर्य देव की विशेष कृपा दिलाने वाला माना गया हैं. इस दिन तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. ऐसा करने से मान-सम्मान, स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं. Also Read: Makar Sankranti 2026: एकादशी व्रत और मकर संक्रांति का दुर्लभ संयोग, इस दिन करें ये खास उपाय, जानें स्नान-दान का महत्व Magh Amavasya Niyam: पितृ तर्पण पूजा के नियम माघ अमावस्या पितरों को समर्पित होती हैं, इस दिन पितृ तर्पण, श्राद्ध और दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं. पितृ तर्पण अमावस्या, श्राद्ध, महालय, मौनी अमावस्या जैसे विशेष दिनों पर किया जाने वाला एक अत्यंत पुण्यकारी कर्म है. माघ अमावस्या के दिन तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त होती हैं. पितृ तर्पण करने का सही समय तर्पण अमावस्या तिथि पर विशेष फलदायी होता है. सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले तर्पण करना चाहिए. तर्पण से पहले शुद्धता तर्पण करने से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. पुरुष धोती या साधारण वस्त्र, स्त्रीएं सादा वस्त्र पहनें. तर्पण के समय काले या बहुत चमकदार कपड़े पहनने से बचें. तर्पण की सामग्री गंगाजल या शुद्ध जल काले तिल कुशा जौ सफेद फूल चावल (अक्षत) तर्पण की दिशा तर्पण करते समय मुख दक्षिण दिशा की ओर रखें. दक्षिण दिशा पितरों की मानी जाती है. तर्पण की विधि दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं. दाहिने हाथ में जल लें, उसमें काले तिल, जौ और कुशा डालें. जल को अनामिका, मध्यमा और अंगूठे के बीच से धीरे-धीरे पृथ्वी पर अर्पित करें. जल छोड़ते समय पितरों के नाम या “ॐ पितृभ्यो नमः” मंत्र का उच्चारण करें. प्रत्येक पितर के लिए तीन बार तर्पण करें. पिता, माता, दादा-दादी, परदादा-परदादी सहित तीन पीढ़ियों के पितरों का तर्पण करें. जिन पितर के नाम ज्ञात न हों, उनके लिए “सर्वेभ्यः पितृभ्यो नमः” कहकर तर्पण करें. तर्पण के बाद ब्राह्मण, साधु या जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा दें. तर्पण के बाद गाय, कुत्ता, कौआ और चींटी को भोजन कराएं. पितृ तर्पण के दौरान भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां पितृ तर्पण के समय हंसी-मजाक या बातचीत न करें. पितृ तर्पण के समय मन में क्रोध, द्वेष या नकारात्मक विचार न रखें. पितृ तर्पण के समय बिना स्नान या अपवित्र अवस्था में तर्पण न करें. पितृ तर्पण के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें. माघ अमावस्या पर पवित्र स्नान का विशेष फल धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि माघ अमावस्या पर गंगा, यमुना, संगम, सरयू या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं. यदि नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी समान पुण्य मिलता हैं. माघ अमावस्या को कई स्थानों पर मौनी अमावस्या भी कहा जाता है, इस दिन मौन व्रत, संयम और आत्मचिंतन करने से मानसिक शक्ति बढ़ती है और आत्मा शुद्ध होती है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Pradosh Vrat 2026: माघ मास का पहला प्रदोष व्रत कब है? ज्योतिषाचार्य से जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व The post Magh Amavasya 2026: क्यों है पितरों और पुण्य कर्मों के लिए सबसे खास दिन माघ अमावस्या, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त स्नान-दान और पितृ दोष के उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

School Closed: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, यहां स्कूल 15 जनवरी तक बंद

School Closed: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है. जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर में सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के स्कूल को 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया. 13 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर और आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. Uttar Pradesh: Classes from Nursery to Std 8 across all boards in Gautam Budh Nagar to remain closed till 15th January due to dense fog and cold wave. pic.twitter.com/P1cM73cUue — ANI (@ANI) January 11, 2026 13 जनवरी तक शीतलहर से अति शीतलहर की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर से अति शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 13 और 14 जनवरी को इन जिलों में घना कोहरा की संभावना, येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 जनवरी को बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 13 और 14 जनवरी को शीतलहर की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 जनवरी को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल एवं आसपास के इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. The post School Closed: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, यहां स्कूल 15 जनवरी तक बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रीनलैंड में तैनात होंगे सैनिक, युद्धपोत और विमान; अमेरिका की धमकी के बाद यूरोप ने बढ़ाई तैयारियां

Greenland Deployment: दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच ग्रीनलैंड को लेकर खींचतान तेज होती दिख रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अब यूरोप भी हरकत में आ गया है. ग्रीनलैंड खुद-शासित इलाका है, लेकिन कानूनी तौर पर डेनमार्क का हिस्सा है. ट्रंप ने इसे जबरन अपने कब्जे में लेने तक की बात कह दी थी, जिससे यूरोप को सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई है. Greenland Deployment in Hindi: ब्रिटेन की तैयारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन अब अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर ग्रीनलैंड में सेना भेजने की तैयारी कर रहा है. जानकारों का मानना है कि यूरोपीय देशों का मकसद यह है कि ग्रीनलैंड को सुरक्षित दिखाकर ट्रंप को यह संदेश दिया जाए कि अब वहां अमेरिकी दखल की जरूरत नहीं. इसी रणनीति के तहत ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है. योजना के अनुसार ब्रिटिश सैनिक, युद्धपोत और विमान ग्रीनलैंड में तैनात किए जा सकते हैं ताकि रूस या चीन कोई हरकत न कर सके. (Europe Troops Warships Aircraft After US Threat in Hindi) रूस और चीन का खतरा ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ के सूत्र ने कहा कि रूस की बढ़ती आक्रामकता को रोकना जरूरी है और यूरो-अटलांटिक सुरक्षा मजबूत करनी होगी. सूत्र ने यह भी बताया कि NATO में इस पर चर्चा चल रही है और ब्रिटेन किसी भी कदम को NATO से अलग नहीं उठाएगा. ब्रिटेन हमेशा की तरह अपने राष्ट्रीय हित और नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखेगा. ट्रंप का ग्रीनलैंड खरीदने का प्लान दूसरी तरफ ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने की भी पेशकश की है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका हर ग्रीनलैंड निवासी को 10,000 डॉलर से 100,000 डॉलर तक देने की सोच रहा है. इस योजना की कुल लागत लगभग $6 अरब डॉलर होगी और ग्रीनलैंड की आबादी लगभग 57,000 लोग है. सीधे शब्दों में कहें तो, पैसे देकर इलाका अपने साथ जोड़ने का प्लान है. ट्रंप ने खुलकर कहा कि हम ग्रीनलैंड पर कुछ न कुछ करेंगे, चाहे उन्हें पसंद हो या नहीं. मैं सौदे से करना चाहता हूं, आसान तरीके से. लेकिन अगर आसान तरीका नहीं चला, तो मुश्किल तरीका अपनाएंगे. हम रूस या चीन को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने नहीं देंगे. ग्रीनलैंड की रणनीतिक अहमियत असल में ग्रीनलैंड सिर्फ बर्फ का टुकड़ा नहीं है. यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम है, आर्कटिक क्षेत्र पर नजर रखने के लिए जरूरी है और भविष्य के तेल, गैस और खनिज संसाधनों का खजाना माना जाता है. यही वजह है कि अमेरिका, यूरोप, रूस और चीन सबकी नजर ग्रीनलैंड पर टिकी है. ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान में दखल दिया तो US बेस बनेंगे निशाना, ईरानी संसद स्पीकर ने ट्रंप को चेताया US Iran Conflict: अमेरिका कर सकता है ईरान पर हमला, इजराइल हाई अलर्ट पर, प्रदर्शन जारी ‘सड़कों से मत हटो’, आपने सत्ता की नींव हिला दी… निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी का बड़ा ऐलान- हम ईरान वापस लेंगे The post ग्रीनलैंड में तैनात होंगे सैनिक, युद्धपोत और विमान; अमेरिका की धमकी के बाद यूरोप ने बढ़ाई तैयारियां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top