Hot News

January 11, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: शॉपिंग की शौकीन होती हैं इस तारीख को जन्मी लड़कियां

Numerology: अंकशास्त्र में जन्मतिथि को बहुत ही अधिक महत्व दिया जाता है. किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके जीवन के फैसलों, भाग्य, आदतों, व्यवहार और कार्यों को काफी हद तक प्रभावित करती है. आज हम कुछ ऐसी तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्हें पैसे खर्च करना बेहद पसंद होता है. ये लोग धन खर्च करने में जरा भी संकोच नहीं करते. इन पर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा सदा बनी रहती है. पैसे खर्च करने में सबसे आगे होते हैं ये लोग अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, यानी जिनका मूलांक 6 होता है, वे पैसे खर्च करने में सबसे आगे होते हैं. मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो भौतिक सुख, विलासिता, समृद्धि और ऐश्वर्य के कारक माने जाते हैं. शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 के जातकों को भौतिक चीजों से विशेष लगाव होता है. इन लोगों को अपने सौंदर्य और स्वास्थ्य का ख्याल रखना पसंद होता है. इन्हें सजना-संवरना और अच्छे कपड़े पहनना बेहद अच्छा लगता है. जो भी चीज इन्हें पसंद आ जाती है, उसे खरीदने के लिए ये दोबारा नहीं सोचते. ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं और सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं. मूलांक 6 के जातक बेहद मेहनती होते हैं. ये कठिन परिस्थितियों में भी शांत दिमाग से काम करते हैं और समाधान निकाल लेते हैं. ये जोखिम लेने से घबराते नहीं हैं, जिस कारण इन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है. धन-संपत्ति की इन्हें कमी नहीं होती और माता लक्ष्मी की कृपा इन पर सदैव बनी रहती है. यह भी पढ़ें: Numerology: जानें आपका साथी आपके लिए कितना सही है यह भी पढ़ें: Numerology: दिल किसी को जल्दी नहीं देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, प्यार नहीं दिमाग से चलाती हैं रिश्ता Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: शॉपिंग की शौकीन होती हैं इस तारीख को जन्मी लड़कियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal 12 January 2026: कल सोमवार को किसपर होगी शिव कृपा, जानें 12 जनवरी का राशिफल

Kal Ka Rashifal 12 January 2026: कल सोमवार, 12 जनवरी 2026 का दिन नए अवसर और चुनौतियों से भरा रहेगा. कल का राशिफल आपको बताएगा कि मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए स्वास्थ्य, करियर, प्रेम, और आर्थिक मामलों में क्या संभावनाएँ हैं. इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके जीवन पर खास प्रभाव डाल सकती है, इसलिए छोटे-छोटे फैसलों में भी सावधानी बरतना लाभकारी रहेगा. कल का राशिफल आपको सही दिशा दिखाने में मदद करेगा. पढ़ें सभी 12 राशियों का सोमवार 12 जनवरी 2026 का दैनिक फलादेश. कल का मेष राशिफल: कल का दिन आपके लिए नई योजनाओं की शुरुआत का है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. कल का वृषभ राशिफल : परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निवेश करें. यात्रा के योग बन रहे हैं. कल का मिथुन राशिफल : नौकरी और व्यवसाय में आपका दबदबा बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. कल का कर्क राशिफल : घर और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. पुराने विवाद सुलझने के योग हैं. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. कल का सिंह राशिफल : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कामकाज में सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कल का कन्या राशिफल : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. घर में छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा. कल का तुला राशिफल : कल के दिन किसी पुराने कार्य को पूरा करने का समय है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. यात्रा लाभदायक रहेगी. कल का वृश्चिक राशिफल : परिवार और घर के मामलों में संयम बरतें. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. कल का धनु राशिफल : नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक मामलों में निवेश सोच-समझकर करें. कल का मकर राशिफल : कल का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा. नए संबंध बन सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कल का कुंभ राशिफल : व्यवसाय और निवेश में लाभ के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. मित्रों के साथ समय आनंददायक रहेगा. कल का मीन राशिफल: प्रेम और मित्रता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का समाधान मिलेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा  | 20+ वर्षों का अनुभवग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ The post Kal Ka Rashifal 12 January 2026: कल सोमवार को किसपर होगी शिव कृपा, जानें 12 जनवरी का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nupur Sanon–Stebin Ben Wedding: क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से नूपुर सेनन ने रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

Nupur Sanon–Stebin Ben Wedding: उदयपुर में अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. 10 जनवरी को दोनों ने एक बेहद खूबसूरत और निजी क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी में शादी की. परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई यह शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी. व्हाइट आउटफिट्स में लगाए चार चांद View this post on Instagram A post shared by Weddings Unfolded (@weddingsunfolded) इस खास कैथोलिक वेडिंग सेरेमनी में नूपुर और स्टेबिन पूरी तरह व्हाइट थीम में नजर आए. वायरल वीडियो में स्टेबिन बेन व्हाइट सूट और ट्राउजर में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, वहीं नूपुर सेनन एक खूबसूरत सफेद गाउन में किसी परी से कम नहीं दिखीं. दोनों एक-दूसरे के साथ परफेक्ट कपल लग रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by B O L L Y W O O D (@filmyselfies.official) क्रिश्चियन परंपराओं से क्यों की शादी ? गौरतलब है कि स्टेबिन बेन ईसाई धर्म से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए कपल ने पहले क्रिश्चियन परंपराओं के अनुसार शादी की. वहीं, हिंदू रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी सामने नहीं आए हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नूपुर और स्टेबिन का रिश्ता नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. शादी से पहले स्टेबिन ने नूपुर को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें नूपुर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, “In a world full of maybes, I found the easiest YES I’ve ever had to say.” यह पोस्ट खूब वायरल हुई थी. The post Nupur Sanon–Stebin Ben Wedding: क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से नूपुर सेनन ने रचाई शादी, तस्वीरें वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ मचाएगा तहलका, नीलम गिरी की अदाओं में उलझे पावर स्टार

Pawan Singh New Bhojpuri Song Maar Dehi Paala: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था. उनके जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को लेकर वह काफी सुर्खियों में थे. इस बीच टीआरपी किंग का न्यू सॉन्ग ‘मार दिही पाला’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. गाने को पावर स्टार और शिल्पी राज ने गाया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आएंगी. सॉन्ग का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है. जानें सॉन्ग कहां रिलीज होगा ? एक्टर और सिंगर पवन सिंह का सॉन्ग ‘मार दिही पाला’ 12 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है. यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा. पोस्टर में एक्ट्रेस नीलम गिरी साड़ी और नाइट सूट में दिख रही है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. वहीं, पवन सिंह ने ब्लैक शर्ट और रेड बेल्जर पहना हुआ है. View this post on Instagram A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) जानें गाने के बारे में यहां सिंगर- पवन सिंह और शिल्पी राजएक्ट्रेस – नीलम गीरीम्युजिक – प्रियांशु सिंहलीरिक्स – प्रिंस प्रियादर्शीचैनल – सारे गामा हम भोजपुरी यूजर्स के रिएक्शन पवन सिंह के नये सॉन्ग के पोस्टर ‘मार देही पाला’ पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मेरे दिल की धड़कन लव यू मेरे शेर. एक यूजर ने लिखा, जियो हमारे शेर. एक यूजर ने लिखा, लव यू भैया आने वाले धमाके के लिए. एक यूजर ने लिखा, गजब. एक यूजर ने लिखा, धमाका करिए. पवन सिंह का गाना ‘सलवरवा लाले हो लाल’ इससे पहले पवन सिंह का नया गाना ‘सलवरवा लाले हो लाल’ सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचाया था. सॉन्ग में पावर स्टार के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने काम किया था. सॉन्ग को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. म्यूजिक वीडियो में चांदनी एक्टर से कहती है वह हमेशा उसको ही देखते रहते हैं. इसपर एक्टर जवाब देते हैं कि वह उनके दीवाने है. यह भी पढ़ें– Pawan Singh New Bhojpuri Song: फैंस की बढ़ीं धड़कनें, पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’ मचाएगा धूम, पावर स्टार-अर्पणा मलिक की केमिस्ट्री ने लूटा दिल The post Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘मार दिही पाला’ मचाएगा तहलका, नीलम गिरी की अदाओं में उलझे पावर स्टार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio के 36 दिन वाले प्लान ने उड़ाई एयरटेल-वीआई की नींद, सस्ते में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर 5G डेटा

Jio Rs 450 Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर रिचार्ज प्लान्स लाती रहती है. ऐसे में अगर आपके फोन में भी जियो का सिम है तो कंपनी ने 450 रुपये का एक नया फेस्टिव प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा दिनों की वैलिडिटी, डेली डेटा और कुछ डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी साथ में मिलते हैं. कंपनी ने इस प्लान को त्योहारों के मौके पर खास फायदे देने के लिए पेश किया है, जो आम रिचार्ज प्लान से बेहतर माना जा रहा है. आइए आपको इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में डिटेल में बताते हैं. Jio का ₹450 रुपये वाला प्लान जियो का ये फेस्टिव प्लान 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें हर दिन 2GB फास्ट इंटरनेट मिलता है, यानी कुल मिलाकर करीब 72GB डेटा आपको इस प्लान में मिलेंगे. अगर दिन का डेटा खत्म हो जाता है तो नेट चलता तो रहेगा, लेकिन स्पीड काफी कम यानी 64 Kbps हो जाएगी. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं. जिन लोगों के पास 5G मोबाइल है और उनके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, उन्हें जियो के True 5G के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा भी इस्तेमाल करने को मिलेगा. Jio rs 450 plan फ्री मिलेगा डिजिटल सब्सक्रिप्शन फेस्टिव ऑफर के तहत Jio अपने प्लान के साथ कुछ डिजिटल सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है. इसमें 50GB फ्री स्टोरेज वाला JioAICloud और 3 महीने का JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो कुछ शर्तों और रिचार्ज जारी रहने पर मिलेगा. इसके अलावा कई Jio प्रीपेड पैक में JioTV पहले से ही फ्री दिया जाता है. Google Gemini Pro और JioHome का भी फायदा 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री प्लान मिलेगा. कंपनी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 35,100 रुपये है. लेकिन यह फायदा तभी मिलेगा जब यूजर पूरे ऑफर पीरियड के दौरान Jio का 349 रुपये या उससे ऊपर वाला अनलिमिटेड 5G प्लान लगातार एक्टिव रखेंगे. ये ऑफर JioHome ब्रॉडबैंड वालों के लिए भी है, जिसमें नए कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है. वहीं Jio ने अपनी शर्तों में बताया है कि अगर कोई Jio Family Matching Number फैमिली ग्रुप से बाहर निकलना चाहता है, तो उसे 450 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करना होगा. यह भी पढ़ें: Jio का जबरदस्त प्लान, अब सिर्फ 319 रुपये में पूरे महीने चलेगा रिचार्ज, साथ में कॉलिंग-डेटा का भी मिलेगा फायदा The post Jio के 36 दिन वाले प्लान ने उड़ाई एयरटेल-वीआई की नींद, सस्ते में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर 5G डेटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

America Operation Crested Ice: समुद्री द्वीप पर क्रैश हुआ था अमेरिकी B-52 परमाणु बॉम्बर, 58 साल बाद फिर चर्चा में

America Operation Crested Ice: ग्रीनलैंड, दुनिया के नक्शे पर बर्फ से ढका एक शांत इलाका. लेकिन इसी बर्फ के नीचे ऐसा राज छुपा है, जो आज भी दुनिया की बड़ी ताकतों को बेचैन करता है. आज जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका के लिए जरूरी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर ध्यान नहीं दिया गया तो रूस और चीन कब्जा कर लेंगे, तब यह सवाल फिर उठ रहा है कि क्या ग्रीनलैंड सिर्फ जमीन का टुकड़ा है या फिर सुरक्षा का सबसे बड़ा मोहरा? दरअसल, ग्रीनलैंड में अमेरिका की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है. अमेरिकी सेना यहां 70 साल से भी ज्यादा समय से जमी हुई है. एक वक्त ऐसा भी था, जब यहां न्यूक्लियर बम, लड़ाकू विमान और मिसाइल सिस्टम तक तैनात थे वो भी दुनिया की नजरों से दूर. America Operation Crested Ice: अमेरिका की नजर ग्रीनलैंड पर क्यों टिकती रही? ग्रीनलैंड, वॉशिंगटन डीसी और मॉस्को के बीच लगभग बराबर दूरी पर है. इसी वजह से यह अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम रहा है. अमेरिका ने 1946 में ही ग्रीनलैंड खरीदने की कोशिश की थी. 1951 में अमेरिका और डेनमार्क के बीच यूएस-डेनमार्क रक्षा समझौता हुआ. इस समझौते के बाद अमेरिका को ग्रीनलैंड की जमीन और हवाई इलाके में खुली छूट मिल गई. हालात ऐसे बन गए थे कि 1955 में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा था कि अमेरिका ग्रीनलैंड में लगभग जो चाहे, वो कर सकता है. डेनमार्क की नीति कुछ और हकीकत कुछ और डेनमार्क की आधिकारिक नीति साफ थी कि शांतिपूर्ण समय में उसकी जमीन पर न्यूक्लियर हथियार नहीं रखे जाएंगे. यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक, पर्दे के पीछे डेनमार्क ने अमेरिका को ग्रीनलैंड में न्यूक्लियर हथियार रखने की इजाजत दे दी थी. इस सीक्रेट समझौते की जानकारी ना ग्रीनलैंड के लोगों को थी, ना डेनमार्क की आम जनता को. सब कुछ बेहद गोपनीय तरीके से चल रहा था. 1953 में अमेरिका ने ग्रीनलैंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में थुले एयरबेस बनाना शुरू किया, जिसे आज पिटुफिक स्पेस बेस कहा जाता है. 1957 में डेनमार्क के तत्कालीन प्रधानमंत्री हांस क्रिश्चियन हैंसन ने चुपचाप अमेरिका को यहां न्यूक्लियर हथियार रखने की मंजूरी दे दी. 1958 में अमेरिका ने यहां एटम बम, थर्मोन्यूक्लियर बम और बाद में हवाई रक्षा मिसाइलों के लिए 48 न्यूक्लियर हथियार तैनात किए. ऑपरेशन ‘क्रोम डोम’ शुरू हुआ कोल्ड वॉर के दौर में अमेरिका को डर था कि कहीं सोवियत संघ अचानक हमला न कर दे. इसी डर से शुरू हुआ ऑपरेशन ‘क्रोम डोम’. इस योजना के तहत यह था कि हर वक्त न्यूक्लियर बम से लैस अमेरिकी विमान हवा में रहते थे. ग्रीनलैंड के ऊपर से रोज दो बार न्यूक्लियर उड़ानें होती थीं. थुले एयरबेस के ऊपर एक विमान लगातार चक्कर लगाता रहता था, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. Reupping this. This isn’t the first time we’ve betrayed Greenland. In 1968 we crashed a B-52 with nuclear weapons we said weren’t on board, contaminated that country, and killed hundreds of workers. https://t.co/rV78X8alaK — John Jackson (@hissgoescobra) January 5, 2026 21 जनवरी 1968 ग्रीनलैंड की जमी हुई समुद्री बर्फ पर क्रैश हो गया 21 जनवरी 1968 को अमेरिका का एक B-52G परमाणु बॉम्बर विमान, जिसमें चार न्यूक्लियर बम थे, ग्रीनलैंड की जमी हुई समुद्री बर्फ पर क्रैश हो गया. यूरेशियन टाइम्स के अनुसार, हादसा मानवीय गलती की वजह से हुआ. विमान के अंदर हीटर के पास रखे फोम में आग लग गई. आग तेजी से फैल गई और कॉकपिट धुएं से भर गया. हालात ऐसे हो गए कि विमान को उतारना संभव नहीं था और विमान क्रैश हो गया जिसमें 7 में से 6 क्रू मेंबर बच गए और एक की मौत हो गई. विमान थुले एयरबेस से करीब 7 मील दूर गिरा हादसे में न्यूक्लियर बम फटे नहीं, लेकिन उनके अंदर मौजूद रेडियोधर्मी पदार्थ बर्फ पर फैल गए. मीलों तक बर्फ जहरीली हो गई. यह ग्रीनलैंड के इतिहास की सबसे बड़ी पर्यावरणीय घटनाओं में से एक मानी जाती है. यह हादसा डेनमार्क के चुनाव से सिर्फ 48 घंटे पहले हुआ था. अमेरिकी दूतावास को डर था कि अगर यह बात सामने आई, तो डेनमार्क में बड़ा नेतृत्वक तूफान खड़ा हो जाएगा. (B-52 Nuclear Bomber Crashed in Greenland in Hindi) America Operation Crested Ice in Hindi: अमेरिका मलबा को समुद्र में डुबोना चाहता था हादसे के बाद डेनमार्क ने अमेरिका पर दबाव डाला कि विमान का पूरा मलबा और रेडिएशन से दूषित बर्फ ग्रीनलैंड से हटाई जाए. अमेरिका पहले मलबा समुद्र में डुबोना चाहता था, लेकिन थुले एयरबेस बचाने के लिए उसे डेनमार्क की शर्त माननी पड़ी. इसके बाद शुरू हुआ ऑपरेशन ‘क्रेस्टेड आइस’. दूषित बर्फ को काटकर सीलबंद टैंकों में भरा गया और अमेरिका भेजा गया. एक न्यूक्लियर हिस्सा आज भी नहीं मिला सफाई के दौरान एक न्यूक्लियर बम का अहम हिस्सा, जिसमें यूरेनियम और अन्य तत्व थे, कभी नहीं मिला. विशेषज्ञों का कहना है कि यह हिस्सा अपने आप फट नहीं सकता, लेकिन माना जाता है कि वह आज भी ग्रीनलैंड की बर्फ के नीचे कहीं दबा हुआ है. करीब 60 साल पुरानी यह घटना बताती है कि ग्रीनलैंड हमेशा से अमेरिका की सुरक्षा नीति का अहम हिस्सा रहा है पहले नाजियों के खिलाफ, फिर सोवियत संघ के खिलाफ और अब चीन और रूस के बढ़ते असर के बीच. आज जब ग्रीनलैंड को लेकर बयानबाजी तेज है, तब यह कोल्ड वॉर का किस्सा याद दिलाता है कि आर्कटिक की बर्फ के नीचे सिर्फ बर्फ नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे खतरनाक सच्चाइयां भी दबी हुई हैं. ये भी पढ़ें: ‘सड़कों से मत हटो’, आपने सत्ता की नींव हिला दी… निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी का बड़ा ऐलान- हम ईरान वापस लेंगे अमेरिका में स्पोर्ट्स कर रहा था चीनी नागरिक, ट्रंप की एजेंसी ने ठूंस दिया जेल में The post America Operation Crested Ice: समुद्री द्वीप पर क्रैश हुआ था अमेरिकी B-52 परमाणु बॉम्बर, 58 साल बाद फिर चर्चा में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Makar Sankranti Special Til Gud Patti: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी तिल गुड़ की पट्टी, नोट करें सिंपल रेसिपी

Makar Sankranti Special Til Gud Patti: मकर संक्राति के मौके पर तिल से बनी चीजों को खाने की पुरानी परंपरा है. इस मौके पर घर में तिल से तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती है. लेकिन क्या आपने कभी तिल गुड़ की पट्टी खाई है. मकर संक्रांति पर इस बार आप तिल गुड़ की पट्टी का स्वाद चख कर देखें. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है. चलिए आज आपको फटाफट तिल गुड़ की पट्टी बनाने की रेसिपी बताते हैं. तिल गुड़ की पट्टी बनाने के लिए सामग्री सफेद तिल – ¼ कप देसी घी – 1 चम्मच गुड़ – ¼ कप पिस्ते – गार्निशिंग के लिए इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti Special Kala Til Laddu: मकर संक्रांति की बढ़ जाएगी मिठास, घर पर ऐसे बनाएं काले तिल के लड्डू तिल गुड़ की पट्टी बनाने की विधि तिल गुड़ की पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करें और उसमे तिल डालकर धीमी आंच पर भुन लें. फिर आप सफेद तिल को हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब तिल को पैन से निकाल लें. इसके बाद आप गुड़ को पिघलाने के लिए किसी अलग पैन में घी डालकर गर्म करें और इसमे गुड़ को तोड़कर डालें. फिर आप एक छोटी कटोरी में पानी भरें और गुड़ की एक बूंद को पानी में डालें. गुड़ की वो बूंद तुरंद कड़ी होकर क्रंची बन जा रही तो समझ लें कि गुड़ तैयार है. गैस की फ्लेम धीमा करके भुने तिल को गुड़ में डालकर मिक्स करें. इसके बाद आप घी से ग्रीस की हुए प्लेट पर या फिर पार्चमेंट पेपर पर तैयार मिक्सचर को निकालें. इसके ऊपर आप कटे पिस्ता को सजा दें. फिर जल्दी इसके ऊपर से एक पार्चमेंट पेपर रखकर बेलन की मदद से इसे बेलकर पतला कर दें. क्रंची और टेस्टी तिल गुड़ की पट्टी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti Special Chuda Lai: स्वाद में लाजवाब होती है कुरकुरे चूड़े की लाई, मकर संक्राति पर रहता है जबरदस्त क्रेज   इसे भी पढ़ें: Lohri Special Til Rewari Recipe: लोहड़ी के मौके पर बनाना है टेस्टी और कुरकुरी तिल रेवड़ी, तो ट्राई करें ये सिंपल रेसिपी The post Makar Sankranti Special Til Gud Patti: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी तिल गुड़ की पट्टी, नोट करें सिंपल रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ 1st ODI: हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज से आगाज हो गया है. सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के बीसीए (BCA) स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में हिंदुस्तानीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हिंदुस्तानीय टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर कीवी टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. वडोदरा के मैदान पर क्रिकेट फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है. टॉस के दौरान हिंदुस्तानीय कप्तान ने साफ किया कि वे इस मैच में कुछ नए प्रयोग करना चाहते हैं और टीम के लिए सबसे बेहतर संतुलन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं.  ओस बनेगी बड़ा फेक्टर, 6 गेंदबाजों के साथ उतरा हिंदुस्तान टॉस जीतने के बाद हिंदुस्तानीय कप्तान ने बताया कि वे पहले गेंदबाजी क्यों कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शाम के समय ओस (Dew) आने की पूरी संभावना है, जिसके कारण बाद में लाइट में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है. इसी रणनीति के तहत हिंदुस्तान ने चेज करना बेहतर समझा है. टीम इंडिया आज के मैच में काफी आक्रामक रणनीति के साथ उतरी है. हिंदुस्तान 6 प्रमुख गेंदबाजों के साथ स्पोर्ट्स रहा है ताकि विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अनुभवी रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के कंधों पर है. वहीं तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा संभालेंगे. हर्षित राणा की गति और उछाल इस पिच पर देखने लायक होगी. टीम का माहौल काफी सकारात्मक है और सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी वडोदरा के दर्शकों की निगाहें हिंदुस्तानीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी रहेंगी. ये दोनों ही खिलाड़ी जब भी मैदान पर होते हैं, तो बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद रहती है. हालांकि, इस मैच की सबसे बड़ी राहत वाली समाचार कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी है. पिछले कुछ समय से हिंदुस्तानीय टीम मध्यक्रम में बल्लेबाजी के विकल्पों को लेकर काफी प्रयोग कर रही थी, लेकिन श्रेयस के आने से उन प्रयोगों पर अब विराम लगने की उम्मीद है. श्रेयस अय्यर स्पिन को बहुत अच्छा स्पोर्ट्सते हैं और बीच के ओवरों में पारी को संभालने की काबिलियत रखते हैं. उनकी मौजूदगी से कप्तान और टीम मैनेजमेंट को एक ठोस बल्लेबाजी क्रम मिला है, जो बड़े लक्ष्य का पीछा करने में मददगार साबित होगा. न्यूजीलैंड की तैयारी और दो नए चेहरे दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो वे भी पहले गेंदबाजी ही चुनते, लेकिन वे पहले बैटिंग करके भी खुश हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने यहां के मौसम के साथ तालमेल बिठा लिया है और अभ्यास सत्र में काफी पसीना बहाया है. कीवी टीम के लिए यह सीरीज हिंदुस्तान में होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दिया है. आज के मैच में क्रिस्टियन क्लार्क अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं. इसके अलावा आदित्य अशोक टीम के मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाएंगे. न्यूजीलैंड की टीम में अनुभव और जोश का मिश्रण है और वे हिंदुस्तान को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरे हैं. दोनों टीमों की प्लेइंग XI हिंदुस्तान की प्लेइंग XI:- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI:- डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जाकारी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, आदित्य अशोक. ये भी पढ़ें- सड़क पर घूमते दिखे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, वीडियो वायरल, फैंस ने की बांग्लादेश फजीहत IND vs NZ: चोटिल हुए ऋषभ पंत, इस युवा बल्लेबाज की रातों-रात खुली किस्मत, टीम में हुआ शामिल IND vs NZ 1st ODI: BCA के मैदान पर चलेगा किसका जादू? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल The post IND vs NZ 1st ODI: हिंदुस्तान ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Simple Blouse Design For Makar Sankranti: त्योहार की शान बढ़ाएं इन खास मकर संक्रांति डिजाइनर ब्लाउज के साथ, जो देखेगा करेगा तारीफ 

Simple Blouse Design For Makar Sankranti: मकर संक्रांति हिंदुस्तान के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक है, जो नई फसल, सूर्य के उत्तरायण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस शुभ अवसर पर स्त्रीएं पारंपरिक साड़ियों के साथ ऐसे ब्लाउज़ डिज़ाइन चुनना पसंद करती हैं, जो आरामदायक होने के साथ-साथ एथनिक और एलिगेंट भी हों. मकर संक्रांति के लिए ब्लाउज़ डिज़ाइन में हल्के फैब्रिक, शुभ रंग और पारंपरिक कारीगरी का खास महत्व होता है. सही ब्लाउज़ न सिर्फ साड़ी की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि पूरे फेस्टिव लुक को भी खास बना देता है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कैसे आप सिम्पल साड़ी के साथ भी एक खूबसूरत ब्लाउज को पहन कर खुद को खूबसूरत दिखा सकते हैं.  कॉटन सिल्क ब्लॉउज डिजाइन मकर संक्रांति पर कॉटन सिल्क ब्लाउज़ सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. ये ब्लॉउज हल्के और आरामदायक होने के साथ सुनहरी जरी बॉर्डर पीला, हरा, लाल और नारंगी रंग बहुत खूबसूरत लगते हैं. यह डिजाइन दिनभर पहनने के लिए परफेक्ट रहता है. कॉटन सिल्क ब्लॉउज डिजाइन पोटली बटन ब्लॉउज डिजाइन सामने की ओर पोटली बटन वाला ब्लाउज़ त्योहार के लुक को रिच बनाता है. यह ब्लॉउज ट्रेडिशनल टच के सतह कांजीवरम या बनारसी साड़ी के साथ शानदार लगता है. ये गोटा या ज़री वर्क के साथ बेहद ही आकर्षक लगता है.   पोटली बटन ब्लॉउज डिजाइन स्लीव टेम्पल बॉर्डर ब्लॉउज डिजाइन मकर संक्रांति के लिए टेम्पल बॉर्डर वाला ब्लाउज़ बेहद शुभ माना जाता है. ब्लॉउज में मंदिर शैली की ज़री साउथ इंडियन लुक, एथनिक और क्लासिक स्टाइल को दर्शाती है. स्लीव टेम्पल बॉर्डर ब्लाउज की-होल बैक ब्लॉउज डिजाइन अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं तो यह डिज़ाइन बेहतरीन है. इस ब्लॉउज में गोल या ओवल कट के साथ पीछे डोरी या टैसल होते हैं. यह सादा लेकिन एलिगेंट लुक देता है किसी भी स्त्री जो इसे पहनेगी. की-होल बैक ब्लॉउज डिजाइन ब्रॉड नेक ट्रेडिशनल ब्लॉउज डिजाइन इस तरह के ब्लाउज़ में भारी कढ़ाई की जरूरत नहीं होती. चौड़ी नेकलाइन के साथ मिनिमल डिजाइन भारी साड़ी के साथ बैलेंस लुक क्रियेट करती है. ब्रॉड नेक ट्रेडिशनल ब्लाउज गोटा पट्टी वर्क ब्लॉउज डिजाइन मकर संक्रांति जैसे त्योहार पर गोटा पट्टी ब्लाउज़ बहुत खूबसूरत लगता है. इस ब्लॉउज में राजस्थानी टच, लाइट वेट, पीले और सफेद रंग में खास आकर्षण का केंद्र होता है. गोटा पट्टी वर्क ब्लाउज यह भी पढ़ें: Sleeveless Blouse Design For Party Look: इन शानदार स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन से पार्टी लुक में लगाएं चार चांद  यह भी पढ़ें: Traditional Blouse Design Back Side: सिम्पल साड़ी में दिखना है क्लासिक और एलिगेंट, तो जरूर ट्राई करें ये ब्लॉउज डिजाइन्स  The post Simple Blouse Design For Makar Sankranti: त्योहार की शान बढ़ाएं इन खास मकर संक्रांति डिजाइनर ब्लाउज के साथ, जो देखेगा करेगा तारीफ  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CES 2026 Highlights: कीबोर्ड में कंप्यूटर से लेकर क्रीज-फ्री फोल्डेबल तक, जानिए शो के 6 सबसे कूल गैजेट्स

CES 2026 Highlights: लास वेगास में चल रहा Consumer Electronics Show (CES) 2026 खत्म हो गया है. इस शो में कई दिग्गज टेक कंपनियों ने कई रोमांचक गैजेट्स पेश किये. सुपर-कूल कीबोर्ड से लेकर बिना क्रीज वाले फोल्डेबल डिस्प्ले तक इस साल कई सारे इनोवेटिव और शानदार टेक्नोलॉजी देखने को मिली. इस शो में ऐसे-ऐसे गैजेट्स पेश किए गए, जिसने सबको चौंका दिया. HP EliteBoard G1a HP Elite Board G1a इस साल के सबसे अनोखे प्रोडक्ट्स में से एक रहा. यह देखने में एक नॉर्मल कीबोर्ड जैसा लगता है, लेकिन इसके अंदर पूरा कंप्यूटर फिट है. इसमें AMD Ryzen AI 300 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही फैन, माइक्रोफोन और स्पीकर्स भी मौजूद हैं. यह कीबोर्ड 64GB तक RAM और 2TB तक SSD स्टोरेज को सपोर्ट करता है और 4K डिस्प्ले तक आउटपुट देने में सक्षम है. कम जगह में पावरफुल सेटअप चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. Samsung Crease-Free Display Samsung Display ने CES 2026 में अपनी क्रीज-फ्री फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दिखाकर सबका ध्यान खींच लिया. अब तक फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी कमी स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज रही है, जो यूजर एक्सपीरियंस को प्रभावित करती है. Samsung की यह नई टेक्नोलॉजी इस समस्या को लगभग खत्म करती नजर आ रही है. यह भविष्य के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है और संभव है कि आने वाले समय में iPhone Fold या नई Galaxy Z सीरीज में इसका इस्तेमाल देखने को मिले. LG CLOiD Robot LG CLOiD Robot भी CES 2026 का एक खास आकर्षण रहा. यह एक छोटा लेकिन बेहद स्मार्ट रोबोट है, जिसे घरेलू कामों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह खाना बनाने, कपड़े धोने जैसे कामों में मदद कर सकता है. रोबोट में दो हाथ दिए गए हैं, जिससे इसका लुक काफी ह्यूमनॉइड जैसा लगता है. साथ ही इसमें एडवांस AI फीचर्स भी शामिल हैं. हालांकि, अभी इसकी कीमत और ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. LG Wallpaper TV LG का Wallpaper TV उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो घर में टेक्नोलॉजी को दिखाना नहीं, बल्कि घर को टेक्नोलॉजी की मदद से क्रिएटिव तरीके से सजाना चाहते हैं. यह टीवी सिर्फ 9.9mm पतला है और 100-इंच के बड़े साइज में आता है. दीवार पर लगने के बाद यह लगभग वॉलपेपर जैसा महसूस होता है, लेकिन डिस्प्ले क्वालिटी प्रीमियम OLED लेवल की है. यह टीवी उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है, जो मिनिमल डिजाइन के साथ हाई-एंड विज़ुअल एक्सपीरियंस चाहते हैं. Intel Core Ultra Series 3 Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर CES 2026 के सबसे अहम टेक अनाउंसमेंट्स में से एक रहे. ये प्रोसेसर Intel की 18A प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं, जिसे कंपनी अमेरिका में बनी अब तक की सबसे एडवांस सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी बता रही है. इन चिप्स को रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी, ऑटोमेशन और हेल्थकेयर जैसे कई सेक्टर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इन प्रोसेसर से लैस लैपटॉप्स की प्री-बुकिंग 6 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि बिक्री 27 जनवरी 2026 से होगी. Clicks Communicator Clicks Communicator उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जिन्हें आज भी फिजिकल कीबोर्ड वाले फोन पसंद हैं. यह एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर चलता है और इसमें BlackBerry-स्टाइल फिजिकल कीबोर्ड दिया गया है. फोन में 4-इंच OLED डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है. इसकी शुरुआती कीमत 399 डॉलर रखी गई है, जो फरवरी के बाद बढ़कर 499 डॉलर हो जाएगी. फिजिकल कीबोर्ड पसंद करने वालों के लिए यह फोन एक खास ऑप्शन बन सकता है. यह भी पढ़ें: Asus ने CES 2026 में पेश किया ROG का नया Zephyrus Duo डुअल-स्क्रीन लैपटॉप यह भी पढ़ें: CES 2026: इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में इन 5 गैजेट्स ने खींचा सबका ध्यान, क्या आपकी नजर पड़ी? The post CES 2026 Highlights: कीबोर्ड में कंप्यूटर से लेकर क्रीज-फ्री फोल्डेबल तक, जानिए शो के 6 सबसे कूल गैजेट्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top