Hot News

January 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tata की सबसे सस्ती माइक्रो SUV पंच फेसलिफ्ट लॉन्च, जानिए इसके वेरिएंट्स और फीचर्स

Tata Punch Facelift Launched: हिंदुस्तान की सबसे जानी-मानी कार कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स ने अपने सबसे पॉपुलर मॉडल, टाटा पंच के अपग्रेडेड वर्जन टाटा पंच फेसलिफ्ट को आज लॉन्च कर दिया है. 5.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर कंपनी ने इस मॉडल को दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया है. फिलहाल सभी वेरिएंट्स के कीमत के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. नये अवतार में Punch न सिर्फ लुक के मामले में बदली हुई नजर आ रही है, बल्कि सेफ्टी और परफॉर्मेंस लेवल के मामले में भी काफी अपग्रेड हुई है. 6 वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च हुआ टाटा पंच फेसलिफ्ट टाटा पंच फेसलिफ्ट को कंपनी ने 6 वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S शामिल है. हर वेरिएंट में जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार सही ऑप्शन चुन सकते हैं. इस मॉडल की बुकिंग भी आज से शुरू हो चुकी है. सभी वेरिएंट्स में मिलेंगे अलग-अलग फीचर्स Punch Facelift Smart बेस वेरिएंट होने के बाद भी सेफ्टी के मामले में काफी दमदार है. इसमें 6 एयरबैग, LED हेडलैंप, ESP (Electronic Stability Program), Eco और City ड्राइव मोड, रिमोट कीलेस एंट्री और iTPMS (इंटेलिजेंट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) फीचर्स मिलेंगे. दूसरे वेरिएंट Pure में स्मार्ट वेरिएंट के मुकाबले कुछ जरूरी कम्फर्ट फीचर्स भी शामिल किये गए हैं. जैसे रियर AC वेंट्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, सेंट्रल आर्मरेस्ट, रियर डिफॉगर और डे-नाइट IRVM फीचर्स जोड़े गए हैं. Pure+ वेरिएंट टेक्नोलॉजी और ड्राइविंग कम्फर्ट पर ज्यादा फोकस करता है. इसमें 8-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, HD रिवर्स कैमरा, क्रूज कंट्रोल, USB Type-C फास्ट चार्जर और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलेंगे. Adventure वेरिएंट में प्रीमियम और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. जैसे 360-डिग्री कैमरा (ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ), पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वाइपर और वॉशर, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर और 15-इंच व्हील्स शामिल है. Accomplished वेरिएंट ज्यादा स्टाइलिश लुक और प्रीमियम फील ऑफर करेगा. इसमें LED DRLs, LED टेललैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट सीट्स के लिए एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं. Accomplished+ S फेसलिफ्ट का टॉप वेरिएंट है और यह सबसे फुल-लोडेड वेरिएंट है. इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED फॉग लैंप, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM और iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं. एक्सटीरियर डिजाइन पहचान बनाई रखने के लिए 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट में बॉक्सी डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसमें कई नये स्टाइलिंग अपडेट्स दिए गए हैं. फ्रंट में SUV को नया और ज्यादा शार्प लुक दिया गया है, जहां अब पहले से स्लिम LED DRLs और नई डिजाइन वाली ग्रिल दी गई है, जो ब्रांड की नई डिजाइन लैंग्वेज से मेल खाता है. इससे Punch का फ्रंट प्रोफाइल ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आ रहा है. साइड प्रोफाइल कि बात करें, तो नये 16-इंच अलॉय व्हील्स को छोड़कर, फेसलिफ्टेड Punch का लुक काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा गया है. वहीं, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप्स और नया डिजाइन किया गया बंपर दिया गया है, जो SUV के ओवरऑल लुक को फ्रेश बनाता है. कुल मिलाकर, ये बदलाव Punch को अपडेटेड और आकर्षक बनाते हैं, बिना इसके कॉम्पैक्ट और दमदार सब-4 मीटर SUV कैरेक्टर से समझौता किए. इंटीरियर डिजाइन 2026 Tata Punch Facelift के केबिन में भी कई अपग्रेडस मिलेंगे. हालांकि, इसका ओवरऑल डैशबोर्ड लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है. अब इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिस पर इल्यूमिनेटेड Tata लोगो दिया गया है, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देता है. इसके अलावा सीटों की अपहोल्स्ट्री को भी नया लुक दिया गया है, जिससे अंदर बैठते ही फ्रेश और मॉडर्न अहसास होता है. सबसे बड़ा बदलाव एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल्स में देखने को मिलता है. अब Punch Facelift में टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस दिया गया है, जिसमें फिजिकल टॉगल्स भी मौजूद हैं. यह सेटअप न सिर्फ दिखने में एडवांस्ड है, बल्कि इस्तेमाल में भी ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाया गया है. कुल मिलाकर, ये इंटीरियर अपडेट्स Punch को पहले से ज्यादा टेक-लोडेड और प्रीमियम बनाते हैं. एडिशनल फीचर्स 2026 Tata Punch Facelift में कंपनी ने फीचर्स के मामले में बड़ा अपग्रेड किया है. इसमें 10.25-इंच का अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही SUV में 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. कम्फर्ट के लिए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, कीलेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और सिंगल-पैन सनरूफ भी दी गई है. सेफ्टी के मामले में भी 2026 Tata Punch Facelift को मजबूत बनाया गया है. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, नए फीचर्स के साथ Punch Facelift अब माइक्रो-SUV सेगमेंट में पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम, सुरक्षित और टेक्नोलॉजी से लैस नजर आती है. यह भी पढ़ें: SUV और EV की मांग से टाटा मोटर्स ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड यह भी पढ़ें: 5.20 लाख की ये गाड़ी 15 सालों से कर रही लोगों के दिलों पर राज, जानिए क्यों आज भी है नंबर 1 माइक्रोवैन The post Tata की सबसे सस्ती माइक्रो SUV पंच फेसलिफ्ट लॉन्च, जानिए इसके वेरिएंट्स और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

YRKKH Upcoming Twist: मेहर की मोहब्बत या जिद? अभीरा की खुशहाल दुनिया पर टूटेगा दुखों का पहाड़

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है. अरमान और अभिरा की परफेक्ट फैमिली अब मुश्किल दौर में फंसने वाली है. शो में एंट्री ले चुके दो ऐसे किरदार, जो प्यार और भरोसे की इस कहानी को तोड़ने का पूरा प्लान बना चुके हैं. ये दो विलेन हैं– मेहर और कृष. आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कैसे अभीरा का खुशहाल परिवार बनाने का सपना धीरे-धीरे बिखरने लगता है. दोनों ही विलेन अपने-अपने तरीके से अरमान और अभिरा के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश करेंगे. कृष का खतरनाक स्पोर्ट्स 13 जनवरी के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष को एक बड़ा सच पता चल जाता है. उसे मालूम हो जाता है कि वाणी, अभीरा की दोस्त की बेटी नहीं बल्कि उसी ड्राइवर की बेटी है, जिसे अरमान ने सजा दिलवाई थी. कृष इस सच को लेकर सीधे अरमान के पास पहुंचता है, लेकिन अरमान उसकी बात सुनने के बजाय उस पर गुस्सा निकाल देता है. इस बीच तान्या कृष को समझाने की कोशिश करती है कि कोई भी अरमान और अभीरा को अलग नहीं कर सकता. लेकिन कृष इसे चैलेंज की तरह ले लेता है और ठान लेता है कि वह दोनों के रिश्ते में दरार जरूर डालेगा. यहीं से उसकी चालें और तेज हो जाती हैं. मेहर की मोहब्बत या जिद? दूसरी तरफ मेहर का मकसद और भी ज्यादा खतरनाक नजर आता है. मेहर अरमान को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. मायरा के बर्थडे पर वह फाइव स्टार होटल से शेफ बुलाकर केक बनवाती है. बातचीत के दौरान मेहर यह स्वीकार करती है कि अरमान उसके लिए खास है, क्योंकि वह उसके सामने झुकता नहीं. मेहर को अरमान का सिध्दांतों पर अडिग रहना और शांत स्वभाव आकर्षित करता है. वह चाहती है कि अरमान उसके साथ रहे ताकि वह जिंदगी में हर ऊंचाई हासिल कर सके. लेकिन उसका यह जुनून आगे चलकर अभीरा और अरमान के रिश्ते के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या अरमान-अभीरा अपने रिश्ते को इन साजिशों से बचा पाएंगे या फिर टूट जाएगा उनका परफेक्ट फैमिली का सपना. यह भी पढ़ें: Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: उदयपुर में सात फेरे, बहन कृति सेनन ने उठाई नुपुर की फूलों की चादर The post YRKKH Upcoming Twist: मेहर की मोहब्बत या जिद? अभीरा की खुशहाल दुनिया पर टूटेगा दुखों का पहाड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Makar Sankranti Til Benefits: मकर संक्रांति पर तिल खाने के फायदे, सेहत और गर्माहट के लिए क्यों है जरूरी

Makar Sankranti Til Benefits: मकर संक्रांति आते ही तिल से बनी चीजों का खास महत्व बढ़ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिन तिल खाने को इतना जरूरी क्यों माना जाता है. सिर्फ परंपरा या स्वाद ही नहीं, इसके पीछे सेहत से जुड़ा एक खास कारण भी छिपा है. ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से मजबूत और गर्म रखने में तिल की अहम भूमिका होती है. यही वजह है कि हमारे बड़े-बुजुर्ग मकर संक्रांति पर तिल खाने की सलाह देते हैं. अगर आप जानना चाहते हैं कि तिल कैसे आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है, तो इस पूरे आर्टिकल को जरूर पढ़ें. शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद तिल ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और कैलोरी शरीर को ऊर्जा देते हैं और ठंड से होने वाली समस्याओं जैसे सर्दी और शरीर में जकड़न से बचाते हैं. हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद तिल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए तिल का सेवन हड्डियों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. ऊर्जा और ताकत बढ़ाता है तिल में आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर में ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ाता है. यह खासतौर पर सर्दियों में शरीर को थकान और कमजोरी से बचाता है. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी तिल का तेल और बीज त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं. यह त्वचा को नमी देता है और बालों को मजबूत बनाता है. हृदय के लिए अच्छा तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं. यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी सहायक है. मकर संक्रांति पर तिल कैसे खाएं? मकर संक्रांति पर तिल खाने के कई आसान और स्वादिष्ट तरीके हैं. आप तिल के लड्डू या तिलकुट बनाकर खा सकते हैं, जो पारंपरिक और हेल्दी दोनों हैं. इसके अलावा तिल को हल्का भूनकर या गुड़ के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है. तिल की चटनी या हलवा बनाकर खाना भी एक बढ़िया ऑप्शन है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है. Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Makar Sankranti Til Benefits: मकर संक्रांति पर तिल खाने के फायदे, सेहत और गर्माहट के लिए क्यों है जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How to Make Oregano at Home: घर पर बनाएं फ्रेश ओरिगैनो – पिज़्ज़ा-पास्ता का स्वाद बढ़ाने वाला यह हर्ब अब घर में ही तैयार करें

How to Make Oregano at Home: पिज़्ज़ा, पास्ता, सैंडविच और गार्लिक ब्रेड में ओरिगैनो (Oregano) का खूब इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में मिलने वाला ओरिगैनो अक्सर प्रोसेस्ड होता है, जिसमें फ्लेवर कम और प्रिज़रवेटिव ज्यादा हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो बहुत आसानी से घर पर ही फ्रेश और नेचुरल ओरिगैनो तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और स्वाद भी बाजार वाले से कहीं बेहतर होता है. How to Make Oregano at Home: घर पर बनाएं फ्रेश ओरिगैनो बिना प्रिज़रवेटिव के ओरिगैनो बनाने के लिए किन सामग्री की आवश्यकता होती है? ओरिगैनो असल में एक जड़ी-बूटी (Herb) है जो पुदीना प्रजाति से रिलेटेड है. इसमें मुख्य रूप से: ताज़ी ओरिगैनो की पत्तियां (Fresh Oregano Leaves)या सूखी ओरिगैनो की पत्तियां (Dried Oregano Leaves)का उपयोग किया जाता है.घर पर ओरिगैनो बनाने के लिए किसी भी केमिकल या एक्स्ट्रा फ्लेवर की जरूरत नहीं होती, सिर्फ पत्तियां ही काफी हैं. घर पर ओरिगैनो कैसे बनाएं? (how do i prepare oregano at home? ) घर पर ओरिगैनो कैसे बनाएं? (How do I prepare oregano at Home?) पहला तरीका – ताज़ी पत्तियों से सूखा ओरिगैनो बनाएंताज़ी ओरिगैनो की पत्तियां तोड़कर अच्छे से धो लें.पानी पूरी तरह सूखने दें.पत्तियों को कपड़े या ट्रे पर फैलाकर 2 से 3 दिन छाया में सुखाएं.पूरी तरह सूखने पर हाथ से मसलकर क्रश कर लें.एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें. दूसरा तरीका – इंस्टेंट ओवन/पैन मेथडपत्तियों को बहुत धीमी आंच पर पैन में सुखा लें या80-90°C पर ओवन में 10 से 15 मिनट रखें.ठंडा होने पर क्रश करके स्टोर करें. यह ओरिगैनो 3 से 4 महीने तक आसानी से चल जाता है. हिंदुस्तान में ओरिगैनो को क्या कहते हैं? (What is oregano called in India?) हिंदुस्तान में ओरिगैनो को आमतौर पर अजवायन पत्ता या जंगली मरवा के नाम से भी जाना जाता है, हालांकि यह वही अजवायन नहीं है जो मसाले में इस्तेमाल होती है. घर का बना ओरिगैनो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, पाचन में मदद करता है और इम्युनिटी को भी सपोर्ट करता है. इसलिए यह सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है. Also Read: Kasuri Methi Powder: घर पर मार्केट जैसा कसूरी मेथी पाउडर बनाना है बहुत आसान – ईजी स्टेप्स में करें तैयार Also Read: Cheese Powder Recipe: पराठे हो या पॉपकॉर्न – छिड़कें ये चीज पाउडर स्वाद हो जाएगा डबल मजेदार Also Read: Aamchur Powder at Home: घर पर बनाएं खट्टा-चटपटा आमचूर पाउडर The post How to Make Oregano at Home: घर पर बनाएं फ्रेश ओरिगैनो – पिज़्ज़ा-पास्ता का स्वाद बढ़ाने वाला यह हर्ब अब घर में ही तैयार करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Electricity In Bihar: बिहार में बिजली कंपनी के अफसर हफ्ते में दो दिन सुनेंगे लोगों की समस्याएं, जानिए जगह और टाइमिंग

Electricity In Bihar: बिहार में अब बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर सीधे बिजली कंपनी के अफसरों से बातचीत कर सकेंगे. इसे लेकर ऊर्जा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है. जिसके मुताबिक, हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को बिजली कंपनी के अफसर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. दरअसल, बिजली समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है. अंचल कार्यालयों में सुनी जायेंगी समस्याएं सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत सभी अंचल कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनी जायेंगी. ऊर्जा विभाग के सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों संग बैठक हुई थी. सभी अधिकारियों को अपने ऑफिस में रहकर उपभोक्ताओं से सम्मानपूर्वक मुलाकात करने, शिकायतों का रजिस्ट्रेशन करने और उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इतने बजे अंचल कार्यालय में सुनी जायेंगी शिकायतें अब हर सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक सभी अंचल कार्यालयों में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जायेगा. जानकारी के मुताबिक, बिजली उपभोक्ताओं के लिए कार्यालयों में बैठने की सुविधा, पीने का पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. एचटी और एलटीआईएस उपभोक्ताओं के लिए होगी ये सुविधा इसके अलावा एचटी (High Tension) और एलटीआईएस (Low Tension Industrial Supply) उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर शुक्रवार को पटना के विद्युत भवन में ‘ओपन हाउस’ बैठक का आयोजन किया जायेगा. इस बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. एचटी और एलटीआईएस वैसे बिजली उपभोक्ता हैं जिन्हें इंडस्ट्रीज और बड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए हाई वोल्टेज पर बिजली मिलती है. Also Read: Bihar News: सावधान! अब ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, बिहार के हर चौराहों पर लगेंगे AI कैमरे The post Electricity In Bihar: बिहार में बिजली कंपनी के अफसर हफ्ते में दो दिन सुनेंगे लोगों की समस्याएं, जानिए जगह और टाइमिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chura Matar Bhuja Recipe: सर्दियों में बिहारी स्टाइल का टेस्टी स्नैक, मिनटों में तैयार होने वाली चूड़ा मटर भूजा

Chura Matar Bhuja Recipe: चूड़ा मटर भूजा बिहार की एक बेहद फेमस और पसंद की जाने वाली स्नैक है. यह खासतौर पर सर्दियों में ताजे हरे मटर के साथ बनाई जाती है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है. चाय के साथ या हल्के नाश्ते के रूप में यह स्नैक बहुत ही टेस्टी और संतोषजनक लगती है. तो आइए जानते हैं मिनटों में बनने वाली इस स्वादिष्ट चूड़ा मटर भूजा की आसान रेसिपी. चूड़ा मटर भूजा बनाने के लिए किन किन चीजों की जरूरत होती है? मोटा चूड़ा / पोहा – 1 कपसरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मचहरी मिर्च – 1नमक – स्वाद अनुसारमटर के लिएताज़े हरे मटर (छिले हुए) – 1 कपहरी मिर्च (छोटी) – 1हींग – 1 चुटकीजीरा (ऑप्शनल) – 1/2 छोटा चम्मचसरसों का तेल – 1 छोटा चम्मचप्याज (पतले कटे हुए) – 1/2 कपगार्निश – स्वाद अनुसार (ऑप्शनल) चूड़ा मटर भूजा कैसे बनाएं? 1. सबसे पहले चूड़ा मटर भूजा बनाने के लिए एक कढ़ाही या नॉन-स्टिक पैन लें. उसमें तेल डालकर गरम करें. तेल गरम होने पर हरी मिर्च डालें और उसे चटकने दें. 2. अब इसमें चूड़ा या पोहा डालें और एक बार हल्का सा चला दें. इसके बाद गैस को धीमी या मध्यम आंच पर कर दें. चूड़ा को लगातार चलाते रहें ताकि वह बराबर भुने. थोड़ी देर बाद चूड़ा फूलने लगेगा और उसका रंग बदलकर हल्का ऑफ-व्हाइट या हल्का सुनहरा हो जाएगा. अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिला दें. गैस बंद कर दें और चूड़ा को किसी दूसरे बाउल या प्लेट में निकाल लें.3. अब उसी कढ़ाही में या दूसरी कढ़ाही में थोड़ा तेल डालकर गरम करें. तेल गरम होने पर हींग, जीरा और हरी मिर्च डालें और चटकने दें. इसके बाद ताजे हरे मटर डालें और स्वाद अनुसार नमक डालें. कढ़ाही को ढक दें क्योंकि मटर उछल सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें. 3 से 4 मिनट में मटर का रंग गहरे हरे से हल्का हरा हो जाएगा. अब गैस बंद कर दें.4. अब भुने हुए चूड़ा और गरम मटर को एक साथ मिलाकर परोसें. इसे कच्चे प्याज के स्लाइस, तली हुई मूंगफली या अचार के साथ परोसा जा सकता है. इस तरह आपकी पारंपरिक बिहारी डिश चूड़ा मटर भूजा तैयार है. एन्जॉय. The post Chura Matar Bhuja Recipe: सर्दियों में बिहारी स्टाइल का टेस्टी स्नैक, मिनटों में तैयार होने वाली चूड़ा मटर भूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lemon Rice Recipe: घर पर बनाना है साउथ इंडियन स्टाइल लेमन राइस, तो नोट कर लें इसकी आसान और सीक्रेट रेसिपी

Lemon Rice Recipe: साउथ इंडियन फूड में चावल एक ऐसी चीज है जिसे इडली डोसा अप्पम से लेकर कई तरह की रेसिपी में मुख्य सामग्री की तरह उपयोग किया जाता है. साउथ इंडियन फूड की खासियत है की यह टेस्टी और लाइटवेट होने के साथ ही झटपट तैयार हो जाता है. आज आप ट्राइ करें – लेमन राइस रेसिपी – यह साउथ इंडियन डिश न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है. Lemon Rice Recipe: साउथ इंडियन स्टाइल लेमन राइस कैसे बनाएं? लेमन राइस बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. अगर घर में पका हुआ चावल है, तो यह रेसिपी और भी जल्दी बन जाती है. लेमन राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients) पके हुए चावल – 2 कप (ठंडे और खिले हुए) मूंगफली – 2 टेबलस्पून सरसों के दाने – 1 टीस्पून सूखी लाल मिर्च – 1–2 हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई करी पत्ता – 8–10 पत्ते हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून नींबू का रस – 2 टेबलस्पून (स्वादानुसार) नमक – स्वादानुसार तेल – 2 टेबलस्पून हरा धनिया – सजाने के लिए साउथ इंडियन स्टाइल लेमन राइस बनाने की विधि सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर सुनहरी होने तक भून लें. अब सरसों के दाने डालें, जब चटकने लगें तो उसमें सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद हल्दी पाउडर और नमक डालें. गैस धीमी कर दें और अब इसमें पके हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि चावल टूटें नहीं. गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं. अंत में हरा धनिया डालकर गार्निश करें. तैयार है आपकी टेस्टी और फ्रेश लेमन राइस. इसे आप दही, पापड़ या नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं. Also Read: Perfect Steamed Rice Recipe: बिना स्टीमर के घर पर बनाएं परफेक्ट स्टीम राइस – जानें आसान तरीका Also Read: Perfect Jeera Rice Recipe: प्रेशर कुकर में इस तरह बनाएं परफेक्ट जीरा राइस – पढ़ें आसान रेसिपी Also Read: Sushi Rice Recipe: कुकर में आसानी से बनाएं परफेक्ट सुशी राइस The post Lemon Rice Recipe: घर पर बनाना है साउथ इंडियन स्टाइल लेमन राइस, तो नोट कर लें इसकी आसान और सीक्रेट रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का हुआ निशुल्क इलाज 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के विरजेश्वर धाम ब्रह्मवाना में नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, रामचरितमानस प्रचार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र, उपाध्यक्ष राम लगन सिंह, आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ .मित्र कुमार ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मणि प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में आए 150 मरीजों का इलाज हुआ एवं उन्हें निशुल्क दवा दी गई। मौके पर डॉ. अंशु कुमार, डॉ.सिद्धांत कुमार, डॉ.सूरज कुमार,नवीन कुमार ठाकुर, सुबोध कुमार ठाकुर, दीपक कुमार झा, कृष्ण मोहन मिश्र, दयानंद दास, नाराज झा आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

मृतक के परिजनों से मिलकर मंत्री ने दी सांत्वना 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार को प्रखंड के गंगापुर पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर निवासी बेचन राय एवं सिया प्रसाद राय के पुत्र की आकस्मिक मौत को लेकर शोक संवेदना जताने पहुंचे। बता दें कि उक्त दोनों सगे भाइयों के पुत्र क्रमशः संजीव कुमार राय एवं अजय कुमार राय की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मंत्री ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार का चेक प्रदान किया। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बढ़ाया। कहा कि इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। साथ ही उन्होंने अन्य प्रशासनी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, ताकि शोक संतृप्त परिवार को इस मुश्किल घड़ी सहारा मिल सके। वहीं मंत्री ने प्रखंड के नौआचक गांव में जाकर मृतका तारा देवी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई, जिन्हें तीन दिनों पूर्व विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख रंजीत पटेल, मुखिया विजय कुमार राय, महेंद्र राय,वीरेंद्र प्रसाद सिंह,अनिल सिंह बाबा, इजहार अशरफ, विद्याकर झा,भोलानाथ सिंह,विमल कुमार झा, नागराज झा सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

समस्तीपुर

महान विचारक एवं समाज सुधारक थे स्वामी विवेकानंद

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, विचारक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने वेदांत दर्शन और योग को विश्व में फैलाया तथा रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। उन्होंने शिकागो धर्म संसद में अपने भाषण से प्रसिद्धि पाई। साथ ही संस्कृति व राष्ट्रवाद को अध्यात्म से जोड़ा। उन्होंने मानवता, शिक्षा व धर्मनिरपेक्षता पर महत्वपूर्ण विचार दिए। उनके विचार एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार, कुमार गौरव, राजीव रंजन, मीनू कुमारी, नूतन कुमारी, ज्योति कुमारी, रुबी कुमारी,अंबिका कुमारी, शुभम कुमारी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top