Hot News

January 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

22 को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगी सीएम

संवाददाता, कोलकाता कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का 49वां संस्करण 22 जनवरी से तीन फरवरी तक साल्टलेक स्थित बोई मेला प्रांगण में आयोजित किया जायेगा. मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. यह जानकारी सोमवार को गिल्ड के महासचिव त्रिदिव कुमार चटर्जी ने महानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इस बार मेले का केंद्र बिंदु (फोकल थीम कंट्री) अर्जेंटीना होगा. अर्जेंटीना के दूतावास से आंद्रेस सेबेस्टियन गुलास (नेतृत्वक और सांस्कृतिक विभाग प्रमुख) और अमांडी क्वेइपो रियाविट्ज़ (कांसुलर विभाग प्रमुख) इस आयोजन में विशेष रूप से शामिल होंगे और अपने विचार साझा करेंगे. इस मौके गिल्ड के अध्यक्ष सुधांशु शेखर डे ने बताया कि इस बार के मेला में 1000 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे, जिसमें 20 विभिन्न देशों के प्रकाशक भी शामिल हैं. बताया गया है कि सीमित जगह की चुनौती के बावजूद पिछले वर्ष बिक्री और दर्शक संख्या दोनों में वृद्धि हुई थी. 2025 का कोलकाता पुस्तक मेला दुनिया का सबसे बड़ा नॉन-ट्रेड बुक फेयर साबित हुआ था, जिसमें 27 लाख से अधिक पुस्तक प्रेमियों ने हिस्सा लिया और 23 करोड़ की किताबें बिकी थी. इनमें से 50 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें 2026 के मेले के प्रेस कॉर्नर में प्रदर्शित की जायेंगी और प्रारंभिक 50 प्रविष्टियों को एक विशेष एलबम में प्रकाशित किया जायेगा. इस बार भी मेले में ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, पेरू, कोलंबिया, जापान, थाईलैंड समेत कई लैटिन अमेरिकी देशों की भागीदारी होगी. वहीं, हिंदुस्तान के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, असम, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा और त्रिपुरा सहित विभिन्न राज्यों से प्रकाशक और संस्थान अपने स्टॉल लगायेंगे. बताया गया है कि ब्रिटिश काउंसिल भी इस पुस्तक मेला में हिस्सा ले रहा है और ब्रिटिश काउंसिल पैवेलियन में ब्रिटेश के प्रकाशकों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे. 24-25 जनवरी को आयोजित होगा कोलकाता लिटरेचर फेस्टिवल इस मेले का प्रमुख आकर्षण कोलकाता लिटरेचर फेस्टिवल (केएलएफ) होगा. इस संबंध में केएलएफ की क्यूरेटर मालविका बनर्जी ने बताया कि यह फेस्टिवल 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित होगा. इस दौरान देश-विदेश के लेखकों, कवियों और पाठकों के बीच विचार-विमर्श, पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगीन संगम देखने को मिलेगा. बताया गया है कि इस फेस्टिवल में कुल 19 विशिष्ठ जन अपने विचार रखेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 22 को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगी सीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कलकत्ता हाइकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे सुजय पॉल

संवाददाता, कोलकाता सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाइकोर्ट के जस्टिस सुजय पॉल को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है. नौ जनवरी 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जारी एक बयान में इस सिफारिश की पुष्टि की. वर्तमान में जस्टिस सुजय पॉल कलकत्ता हाइकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं और सितंबर 2025 से यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, जस्टिस सुजय पॉल जुलाई 2025 में तेलंगाना हाइकोर्ट से स्थानांतरण के बाद कलकत्ता हाइकोर्ट पहुंचे थे. कॉलेजियम की यह सिफारिश उनके कार्यवाहक पद को स्थायी नेतृत्व में बदलने का मार्ग प्रशस्त करती है. जस्टिस सुजय पॉल का न्यायिक करियर मध्य प्रदेश हाइकोर्ट से शुरू हुआ. उन्होंने वर्ष 1990 में मध्य प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया. वकालत के दौरान उन्होंने सिविल, संवैधानिक, औद्योगिक और सेवा कानून से जुड़े मामलों में विभिन्न अदालतों में पैरवी की. उन्हें 27 मई 2011 को जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 14 अप्रैल 2014 को वह स्थायी न्यायाधीश बने. जस्टिस पॉल को देश के विभिन्न हाइकोर्ट में कार्य करने का व्यापक प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है. वर्ष 2024 में व्यक्तिगत अनुरोध पर उनका स्थानांतरण मध्य प्रदेश हाइकोर्ट से तेलंगाना हाइकोर्ट किया गया, जहां उन्होंने 26 मार्च 2024 को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. तेलंगाना हाइकोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनवरी 2025 में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद जुलाई 2025 में उनका स्थानांतरण कलकत्ता हाइकोर्ट किया गया, जहां वह सितंबर 2025 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कलकत्ता हाइकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे सुजय पॉल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसआइआर के लिए सही दस्तावेज भी स्वीकार नहीं कर रहे : ममता

मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त को फिर लिखा पत्र कहा: एआइ-आधारित डिजिटलीकरण त्रुटियों के कारण परेशान हो रहे हैं पात्र मतदाता संवाददाता, कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिर पत्र लिख का मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया की खामियों को दर्शाया है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को सीइसी को पत्र लिखकर दावा किया है कि 2002 की मतदाता सूचियों में एआइ-आधारित डिजिटलीकरण त्रुटियों के कारण एसआइआर प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं को व्यापक कठिनाई हो रही है. सुश्री बनर्जी ने दावा किया है कि मतदाता अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही दस्तावेज जमा करा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्वीकार नहीं किया जा रहा है.पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा कि मतदाता अपनी योग्यता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कर रहे हैं, लेकिन कई मामलों में जमा किये गये दस्तावेजों के लिए कोई सही एक्नॉलेजमेंट या रसीद नहीं दी जा रही है. बाद में, इन दस्तावेजों को ‘नॉट फाउंड’ दिखाया जा रहा है या कहा जा रहा है कि वे रिकॉर्ड में नहीं हैं. इसी हिसाब से मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जा रहे हैं. सुश्री बनर्जी ने आम लोगों को परेशान करना बंद करने की अपील की. सीएम एसआइआर की शुरुआत से अब तक सीइसी को पांच पत्र लिख चुकी हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे अपने पांचवें पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि एआइ उपकरणों का इस्तेमाल करके 2002 की मतदाता सूची के डिजिटलीकरण के दौरान मतदाताओं के विवरण में गंभीर त्रुटियां हुईं. उन्होंने कहा कि इसके कारण डेटा में बड़े पैमाने पर विसंगति देखने को मिली और कई पात्र मतदाताओं को गलत तरीके से ‘तार्किक विसंगतियों’ वाला बताकर चिह्नित कर दिया गया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले 20 नवंबर, दो दिसंबर, तीन जनवरी और 10 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर एसआइआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. सुश्री बनर्जी शुरू से ही एसआइआर का विरोध कर रही हैं. उन्होंने अब एसआइआर को चुनावी मुद्दा बना लिया है. वह एसआइआर को लेकर भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग पर हमला बोल रही हैं. मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग पर पिछले दो दशकों से अपनायी जा रही अपनी ही वैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अर्ध-न्यायिक सुनवाइयों के बाद पहले किये गये संशोधनों के बावजूद मतदाताओं को अपनी पहचान दोबारा साबित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से जारी अपने ही दृष्टिकोण और व्यवस्थाओं से पल्ला झाड़ने वाला ऐसा रवैया मनमाना, अतार्किक और हिंदुस्तान के संविधान की भावना एवं प्रावधानों के प्रतिकूल है. उन्होंने कहा कि एसआइआर की सुनवाई प्रक्रिया काफी हद तक यांत्रिक हो गयी है, जो पूरी तरह तकनीकी आंकड़ों से संचालित है और इसमें विवेक, संवेदनशीलता तथा मानवीय दृष्टिकोण का पूरी तरह अभाव है. सुश्री बनर्जी ने कहा कि इससे हमारे लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचे की बुनियाद कमजोर होती है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह नागरिकों और प्रशासनी तंत्र की परेशानी और पीड़ा को समाप्त करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए इन मुद्दों का तुरंत समाधान करे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसआइआर के लिए सही दस्तावेज भी स्वीकार नहीं कर रहे : ममता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीसीसीएल का आइपीओ दूसरे दिन हुआ 17.19 गुना सब्सक्राइब

कम दाम और प्रशासनी भरोसे ने बीसीसीएल के आइपीओ को निवेशकों का फेवरेट बना दिया है. आइपीओ नौ जनवरी को खुला. यह 13 जनवरी को बंद होगा. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन आइपीओ लगभग 8.08 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिससे शुरुआती उत्साह साफ दिखा. अगले दो दिनों में सब्सक्रिप्शन और बढ़ा. दूसरे दिन तक यह 17.19 गुना से भी अधिक सब्सक्राइब हो गया. इसमें खुदरा निवेशकों और नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों की भारी भागीदारी रही. ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) भी आइपीओ के प्रति बढ़ती उम्मीदों का संकेत दे रहा है. शेयर की जीएमपी 40-46% तक पहुंचती देखी गयी है, जो यह दर्शाता है कि निवेशक इस इशू के संभावित लिस्टिंग गेन को सकारात्मक मान रहे हैं. खुदरा निवेशकों के बीच अच्छा रिस्पांस विशेषज्ञों का मानना है कि बीसीसीएल का आइपीओ वर्तमान में अच्छा रिस्पांस पा रहा है. खासकर खुदरा निवेशकों के बीच. हालांकि आइपीओ 100 प्रतिशत ऑफर सेल है यानी कंपनी को इससे सीधे फंड नहीं मिलेगा. लेकिन शेयर बाजार में इसकी लोकप्रियता आइपीओ की सफलता को उजागर करती है. 14 जनवरी को शेयर का आवंटन तय होगा, जबकि संभावित लिस्टिंग 16 जनवरी को होने की संभावना है. बता दें कि यह आइपीओ 1,071 करोड़ रुपये का है. बीसीसीएल के आइपीओ का प्राइस बैंड आकर्षक विशेषज्ञों के अनुसार, बीसीसीएल के आइपीओ की भारी मांग के पीछे कई ठोस कारण हैं. सबसे बड़ा कारण इसका आकर्षक प्राइस बैंड है. 21 से 23 रुपये प्रति शेयर का मूल्य इसे छोटे और मध्यम रिटेल निवेशकों के लिए भी सुलभ बनाता है. कम कीमत वाले आइपीओ आमतौर पर ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करते हैं. दूसरा बड़ा फैक्टर है कंपनी का प्रशासनी और मोनोपॉली बिजनेस मॉडल. बीसीसीएल, कोल इंडिया की सब्सिडियरी है और देश में कोकिंग कोल के उत्पादन में इसकी अहम भूमिका है. स्टील उद्योग के लिए जरूरी कोकिंग कोल की मांग लगातार बनी रहती है. इससे कंपनी के कारोबार में स्थिरता नजर आती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बीसीसीएल का आइपीओ दूसरे दिन हुआ 17.19 गुना सब्सक्राइब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: डीएमएफटी से बना पुस्तकालय भवन चार साल बाद भी नहीं हुआ शुरू

धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची प्रखंड के चलकरी ग्राम में बिरहोर जाति समेत अन्य विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत वर्ष 2022 में पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया गया था. 13 लाख 70 हजार 899 रुपये की लागत से बने इस भवन में चार वर्ष बाद भी आज तक पुस्तकालय का संचालन शुरू नहीं हो पाया है. फर्नीचर, किताबें या स्टाफ की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. ऐसे में समय के साथ यह भवन उपयोग के अभाव में जर्जर होता जा रहा है. शुरुआत से ही संचालन नहीं, अब जर्जर हो रहा भवन इस पुस्तकालय भवन में स्थानीय बिरहोर समुदाय के बच्चों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना था, ताकि वे अपने गांव में ही पढ़ाई कर सकें. लेकिन पुस्तकालय को अब तक नहीं शुरू किये जाने से भवन का उपयोग नहीं हो रहा है. नतीजा देखरेख के अभाव में इसकी दीवारों में सीलन आ गयी है. कई जगह दरारें भी आ चुकी हैं. आसपास पानी का जमाव होने से भवन की नींव व फर्श प्रभावित हो रही है. इससे संरचना को नुकसान पहुंच रहा है. परिसर में उग आयी है झाड़ियां रखरखाव के अभाव में इस भवन के पीछे के हिस्से में झाड़ियां उग आयी हैं. वहीं स्थानीय लोग भवन की दीवारों पर गोइठा भी थाप रहे हैं. अंदरूनी कक्षों में भी नमी व गंदगी के कारण हालात ठीक नहीं हैं. भवन के मुख्य गेट पर अंदर से ताला बंद कर दिया गया है. गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया था शिलान्यास पुस्तकालय भवन का शिलान्यास गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने दो फरवरी 2022 को किया था. कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी थे. पुस्तकालय के आज तक नहीं चालू होने से डीएमएफटी फंड के उपयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि इस स्थिति की जानकारी है. इसे हमने अपनी नयी लाइब्रेरी सूची में शामिल कर लिया है. लाइब्रेरी का भवन बनाकर छोड़ देने से कुछ नहीं होगा. अब जिला प्रशासन की ओर से लाइब्रेरी मॉडल बनाया जायेगा. इसके लिए लाइब्रेरी के संचालन का भी टेंडर किया जायेगा. एक एजेंसी के माध्यम से लाइब्रेरी का नियमित संचालन होगा, जहां वेतनभोगी कर्मी तैनात रहेंगे. इंटरनेट, बिजली-पानी समेत सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए मासिक बजट सुनिश्चित किया जायेगा, ताकि पाठकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: डीएमएफटी से बना पुस्तकालय भवन चार साल बाद भी नहीं हुआ शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीएनएम कॉलेज में प्रथम सत्र की छात्राओं को दी गयी स्वास्थ्य की जानकारी

बक्सर. नगर के पुराना सदर अस्पताल परिसर में संचालित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान बक्सर में प्रथम वर्ष सत्र 2025-28 के छात्राओं द्वारा न्यूट्रिशन प्रोगाम का आयोजन सोमवार को किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान बक्सर मो आफताब आलम इदरीश द्वारा किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामारी रोग विशेषज्ञ बक्सर डॉ आशुतोष कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ. जिसमें प्रथम सत्र के छात्राओं द्वारा विषय आरएनटीसीपी रिवाइंड नेशनल ट्यूबरक्लोसिस प्रोग्राम के तहत न्यूट्रिशन कार्यक्रम छात्राओं द्धारा किया गया. जिसमें छात्राओं द्वारा अपना प्रस्तुति सुचारू रूप से किया गया. इस कार्यक्रम में कुछ छात्राओं ने प्रतिभागी बनकर बेहतर प्रदर्शन किया. विभिन्न प्रकार का व्यंजन बनाकर अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया. जिसे अतिथियों को चखाया. व्यंजनों के माध्यम से टीबी के मरीजों के लिए आवश्यक न्यूट्रिशन के साथ शिक्षा भी प्राप्त किया. वहीं अतिथियों द्धारा किये गये सवालों का जबाव भी बखूबी दिया. छात्राओं की प्रस्तुति से अतिथि विशेष रूप से उत्साहित व प्रसन्न दिखे. वहीं मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रकार के टीका के संबंध में भी जानकारी की परख किया. वहीं स्वास्थ्य से जुड़े कई सवालों के बारे में छात्राओं को प्रशिक्षित भी किया. इसके साथ ही उनकी हौसला भी बढ़ाया. कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली छात्राओं में कुमारी खुशी रानी, ज्योति पटेल, लाली कुमारी, कोमल, कोमल कुमारी, खुशी कुमारी, कनक कुमारी शामिल है. कार्यक्रम जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के सभी स्टाफ नर्सिंग ट्यूटर झब्बु राम एवं जागृति सिंह के साथ ही हॉस्टल वार्डन नीलम सिंह की उपस्थिति में हुआ. सभी लोगों की उपस्थिति में न्यूट्रिशन के प्रति जागरूक किया गया. जिससे सभी प्रशिक्षु छात्राएं अपने ज्ञान को विकसित कर सके. जिससे सभी छात्राएं अस्पताल में जाकर अपना प्रदर्शन अच्छी तरह एवं सुचारु रूप से कर सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जीएनएम कॉलेज में प्रथम सत्र की छात्राओं को दी गयी स्वास्थ्य की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गला दबाकर पत्नी की संदिग्ध हत्या, मायके वालों ने पति, देवर और ननद पर लगाया आरोप

चौसा. प्रखंड अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोकही गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का संदिग्घ मामला प्रकाश में आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान 22 वर्षीय कबूतरी देवी के रूप में हुई है. जिसकी शादी डेढ़ साल पूर्व जोकही गांव निवासी गुप्तेश्वर राजभर के पुत्र उपेंद्र राजभर से हुई थी. कबूतरी देवी उत्तर प्रदेश के गहमर निवासी भीम राजभर की बेटी है. विवाह के एक वर्ष बाद कबूतरी देवी ने एक शिशु को जन्म दिया था. इस घटना के बाद महज दो माह के मासूम शिशु के सिर से मां का साया उठ गया है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उपेंद्र राजभर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका के मायके पक्ष की ओर से सूचना मिलते ही मुफ़्फ़सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर के सभी सदस्य फरार पाए गए. पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कराए. जांच के उपरांत शव को देर दोपहर पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया. इस संबंध में मुफ्फसिल के अपर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के गले पर निशान पाये गये हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका है. हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. मृतका के पिता भीम राजभर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है. जिसमें पति उपेंद्र राजभर, देवर और ननद पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. फ़िलहाल पति समेत घर के सभी सदस्य फरार है. पुलिस घटना की हर पहलुओं पर जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गला दबाकर पत्नी की संदिग्ध हत्या, मायके वालों ने पति, देवर और ननद पर लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है सरकार : सुधाकर सिंह

बक्सर. शहर के मेन रोड स्थित नगर भवन के नजदीक राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ की जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को किसानों की समस्याओं को धरना दिया गया. जिसमें एनडीए नीत केंद्र प्रशासन एवं बिहार प्रशासन को किसान विरोधी बताते हुए जमकर कोसा गया. धरना के क्रम में आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने की तथा मंच संचालन की जिम्मेवारी संगठन के जिला प्रवक्ता देवेन्द्र सिंह ने निभाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद व राजद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने केंद्र की मोदी व बिहार की नीतीश प्रशासन की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि डबल इंजन की प्रशासन किसान विरोधी है. इनकी नीतियां खेती व किसानी को चौपट कर उद्योगपतियों को मालामाल कर रही है, ताकि किसान खेती छोड़ उद्योगपतियों की गुलामी करें और उनकी जमीन का मालिक वे बन सके. नतीजा यह है कि किसानों के धान का खरीदार नहीं मिल रहे हैं और प्रशासनी क्रय केंद्र लूटपाट केंद्र बनकर रह गये हैं. अध्यक्षीय संबोधन में बबलू यादव ने कहा कि बीज व यूरिया से लेकर डीएपी तक किसानों को कालाबाजारी में महंगे भाव से खरीदना पड़ रहा है. किसान धान बेचने के लिए खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कमीशनखोरी के चक्कर में पैक्स व व्यापार मंडल प्रबंधन तरह-तरह की बहानेबाजी कर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गणपत मंडल, भरत यादव, संतोष हिंदुस्तानी, निर्मल कुशवाहा, लाल बाबू यादव, बृज बिहारीसिंह, गौरी शंकर सिंह, विश्वा यादव, विवेक यादव, अखिलेश सिंह, मनोज ठाकुर, सत्येन्द्र आजाद, सराेज राजभर, आनंद रंजना, अनिल सिंह मुखिया, मनजी यादव, धनजी राम, पूजा कुमारी, सुधीर गुप्ता, त्रिलोकी खरवार, सियाराम राय, आकाश कुमार, सुमन शेखर, ओमप्रकाश माली,धनपत चौधरी, सरफराज शैफी व पृथवी राज आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाना चाहती है प्रशासन : सुधाकर सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को स्वयं को राष्ट्र के भविष्य से जोड़ना होगा : वर्षा पांडेय

बक्सर. हिंदुस्तान विकास परिषद के तत्वावधान में वर्षा पांडेय की अध्यक्षता में युवा जागृति कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु विवेकानंद के जीवन व राष्ट्र विषयक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. क्विज प्रतियोगिता में बक्सर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस विशेष अवसर पर समाज के कुछ विलक्षण एवं प्रेरणादायी युवाओं को भी सम्मानित किया गया. नेत्रहीन क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता अनु चौधरी के माता-पिता, बक्सर की बेटी एवं वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तेजस्विनी, फिजिकल फिटनेस ट्रेनर अनिकेत कुमार तथा रक्तवीर बजरंगी मिश्रा को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीडीसी निहारिका छवि रहीं, जबकि डीपीओ चंदन द्विवेदी, शिक्षाविद् प्रदीप पाठक, अखिल हिंदुस्तानीय संगठन सचिव (पूर्व क्षेत्र) वाल्मीकि कुमार, एमपी हाई स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार एवं जिला सामाजिक समरसता संयोजक संजय राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर स्वामी विवेकानंद एवं हिंदुस्तान माता के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ. अपने अध्यक्षीय संबोधन में वर्षा पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित हिंदुस्तान के निर्माण के लिए युवाओं को स्वयं को केवल अपने भविष्य तक सीमित नहीं रखना होगा, बल्कि राष्ट्र के भविष्य से जोड़ना होगा. हिंदुस्तान को विश्वगुरु बनाने के लिए आर्थिक स्वावलंबन के साथ-साथ स्वदेश के प्रति स्वाभिमान और स्वदेशी के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना अत्यंत आवश्यक है. प्रमुख रूप से जयप्रकाश मिश्रा, प्रकाश पांडेय, प्रेम प्रकाश चौबे, ट्रिनिटी स्कूल के निदेशक धीरज कुमार, श्रवण तिवारी, श्रीकृष्ण चौबे, संजय सिंह (राजनेता), भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, शोभा चौबे, रीना, संगीता सिंह, मंजू तिवारी, लक्ष्मी, मीरा एवं मीना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. क्विज प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्लोबल विजडम, ट्रिनिटी स्कूल, एमपी. हाई स्कूल एवं श्री राधा वल्लभ करियर एकेडमी के विद्यार्थियों ने भाग लिया. विवेक स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए है प्रेरणादायी : बक्सर. शहर के सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया .कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष ओझा एवं एबीवीपी के एनएसएस प्रमुख सह विद्यालय के पूर्व छात्र सह संयोजक नीरज उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वही कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने की. संचालन रितिक कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुआ. मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है. स्वामी विवेकानंद ने अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को जागरूक किया. इस मौके पर आदित्य ओझा, प्रदीप कुमार,गौतम कुमार, सुमित कुमार, आयुष कुमार ,उपेंद्र कुमार ,द्विजेश सिंह, संजीव कुमार,अभय पांडेय, वसंत कुमार, रिद्धि कुमारी,रवि रंजन कुमार,सुशील कुमार, पूनम सिन्हा, समेत अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर अपना विचार रखा. वही दूसरी ओर अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद बक्सर नगर इकाई के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद मेहंदी प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता विराज सिंह और संचालन आदित्य गुप्ता ने किया . वही उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अमृत राज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है और ऐसे आयोजन उनकी रचनात्मक सोच को नई दिशा देते हैं. इस मौके पर स्पोर्ट्सो हिंदुस्तान सह संयोजक मनीष सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा, राहुल कुमार, संजीत यादव, हिमांशु कश्यप, आदित्य सिंह, नंदन कुमार, शुभांकित पांडेय, निर्भय ओझा, नीतीश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए. जबकि इस मौके पर बिहार पब्लिक स्कूल में युवा चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्व की प्रथम स्त्री पर्वतारोही एवं पद्मश्री सम्मानित श्रीमती संतोष यादव रहीं. उनके विद्यालय आगमन पर स्कूल बैंड के विद्यार्थियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और आकर्षक प्रस्तुति दी गयी, जिससे पूरा परिसर उत्साह और प्रेरणा से भर उठा. वही इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया गय. कार्यक्रम में बिहार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावकों के साथ-साथ मिलेनियम स्कूल, हेरिटेज स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, बाल विकास केंद्र, गायत्री शक्ति पीठ, विभिन्न कोचिंग संस्थानों, महाविद्यालयों के प्रतिनिधि, सत्यदेव मिल के संस्थापक, बक्सर के गणमान्य नागरिक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान विद्यालय के निदेशक राकेश ओझा, प्राचार्य विकास ओझा समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे. वही मां निर्मला देवी फाउंडेशन बक्सर (एमएनडी फाउंडेशन) युवा मंडल के द्वारा मेरा युवा हिंदुस्तान केंद्र बक्सर के सौजन्य से राष्ट्रीय युवा दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मानस सभागार में किया जायेगा. जिसकी अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र प्रसाद एनएसएस कार्यक्रम प्राधिकारी ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार चौधरी ने किया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि प्रभात रहे. इस कार्यक्रम में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिये गये थे. जिसका आंसर 20 मिनट में देना था. यह प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत पर आधारित प्रश्नों से संबंधित था. जिसमें कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक समिति के द्वारा किया गया. जिसके फलस्वरूप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान शुभम कुमार उर्फ विराज; द्वितीय स्थान अंजली कुमारी एवं तृतीय स्थान प्रियांशु शुभम ने प्राप्त किया. कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख भूमिका डुमरांव प्रखंड के स्वयंसेवक अंजली कुमारी, सिमरी प्रखंड के स्वयंसेवक आशिष कुमार एवं माई हिंदुस्तान केंद्र से शिव कुमार एवं एमएनडी फाउंडेशन के तरफ से डॉ रास बिहारी शर्मा की रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आत्मनिर्भर और विकसित हिंदुस्तान के

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : नशे की हालत में दुर्घटना का अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

रफीगंज. शनिवार को भाम मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में गोह थाना क्षेत्र के थानापुर गांव निवासी मो खलील के पुत्र अफरोज उर्फ फिरोज एवं नरेश यादव के पुत्र अमलेश कुमार शामिल है. शनिवार की दोपहर गोह थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी नागेंद्र बिंद के 18 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार अपनी बहन सोनम कुमारी एवं चार माह की भगिनी को बाइक से लेकर बहन के ससुराल इस्माइलपुर के छतिहर गांव जा रहा था. भाम मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बुलेट बाइक से उसकी बाइक टकरा गयी. घटनास्थल पर ही रविरंजन कुमार की मौत हो गयी थी. सोनम कुमारी एवं चार माह की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि फिरोज व अमलेश नशे की हालत में लापरवाही के साथ वाहन चला रहे थे. साथ बुलेट बाइक से दो लीटर महुआ देशी शराब जब्त किया गया था. नशे में लापरवाही से बाइक चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारने एवं शराब मामले में गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : नशे की हालत में दुर्घटना का अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top