Hot News

January 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसएफसी को चावल की आपूर्ति हुई शुरू

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में खरीफ विपणन मौसम के तहत धान खरीद शुरू होने के करीब ढाई माह बाद अब सीएमआर प्राप्ति की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है.फोर्टीफाइड राइस कर्नेल की आपूर्ति में हुए विलंब के कारण सीएमआर लेने में देरी हो रही थी. जिससे पैक्स और राइस मिल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब अरवा चावल तैयार करने के लिए 45 क्विंटल एफआरके जिले में पहुंच चुका है. जिससे अरवा सीएमआर की आपूर्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो सकी है. उसना चावल के लिए एफआरके कुछ दिनों में पहुंचने की संभावना है.अरवा सीएमआर बिहार राज्य खाद्य निगम को मिलने की प्रक्रिया शुरू होने से जिले की पैक्स को बड़ी राहत मिली है. इससे धान खरीद में भी तेजी आने की उम्मीद है. सोमवार को जिला कृषि कार्यालय के समीप बिस्कोमान गोदाम में बने सीएमआर संग्रहण केंद्र निगम गोदाम संख्या 26 में बिहार राज्य खाद्य निगम के सीएमआर प्राप्ति कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी एवं वरीय उप समाहर्ता अधिप्राप्ति अमर ज्योति ने सीएमआर प्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया . पहले दिन गोरेयाकोठी प्रखंड के बिंदवल पैक्स, भगवानपुरहाट प्रखंड के मिरजुमला पैक्स तथा सीवान सदर प्रखंड के महुआरी पैक्स का एक-एक लॉट एडवांस सीएमआर प्राप्त किया गया. इस अवसर पर बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक आसिफ इकबाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार, सहायक प्रबंधक अधिप्राप्ति आदित्य रंजन,बिंदवल पैक्स राइस मिल के संचालक उमाशंकर पांडेय, मिरजुमला पैक्स राईस मिल के संचालक बबन तिवारी ,महुआरी पैक्स राइस मिल के संचालक गुरूशरण प्रसाद ने द्वारा जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों का अंग वस्त्र और पौधा देकर स्वागत किया. मौके पर अपर जिला प्रबंधक अधिप्राप्ति यादुवेंद्र कुमार यादव, सहायक प्रबंधक अधिप्राप्ति विवेक रंजन, पंकज लाल, आइटी मैनेजर चमन कुमार, राजीव कुमार, क्वालिटी कंट्रोलर विपिन कुमार, करोम पैक्स राइस मिल के हृदयानंद पांडे, विकास कुमार सिंह, शुभम कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार श्रीवास्तव, रूकते आलम, दीपक कुमार, शशिकांत मणि सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. प्रशासन की प्राथमिकता उत्तम गुणवत्ता का चावल प्राप्त करना है उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने पैक्स को प्राप्त अग्रिम सीएमआर के उठाव, गोदामों में सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता युक्त सीएमआर एसएफसी को उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने एसएफसी के जिला प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक अधिप्राप्ति के साथ प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते हुए सुधारात्मक निर्देश दिए.साथ ही सीएमआर प्राप्त होने के बाद पैक्स को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया ताकि पैक्स पर आर्थिक दबाव न पड़े और धान अधिप्राप्ति की गति बनी रहे. एसएफसी के जिला प्रबंधक ने बताया कि सीएमआर संग्रहण के लिए जिले में फिलहाल 17 गोदामों का चयन किया गया है.इस कार्य के लिए तीन सहायक प्रबंधक और क्वालिटी कंट्रोलर की तैनाती की गई है, ताकि गुणवत्ता जांच और संग्रहण कार्य सुचारू रूप से किया जा सके. इंसेट लक्ष्य के करीब 50 फीसदी धान की खरीद पूरी सीवान. खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत जिले में धान खरीद कार्य लगातार प्रगति पर है. प्रशासन द्वारा जिले को दिए गए लक्ष्य के करीब 50 प्रतिशत धान की खरीद पूरी कर ली गई है. विभाग से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक जिले में कुल 39 हजार 833 टन धान की खरीद की जा चुकी है. जिले के लिए धान खरीद का कुल लक्ष्य 82 हजार 68 टन निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में कुल 247 पैक्स का चयन किया गया है.अब तक 6 हजार 799 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है.धान खरीद के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) का लक्ष्य 55 हजार 655 टन निर्धारित किया गया है. इसमें उसना चावल का लक्ष्य 43 हजार 326 मीट्रिक टन तथा अरवा चावल का लक्ष्य 12 हजार 351 मीट्रिक टन रखा गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि सभी पैक्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे धान खरीद में तेजी लाएं ताकि सभी इच्छुक किसानों से समय पर धान की खरीद पूरी की जा सके. उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता किसानों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाते हुए पारदर्शी और सुचारू व्यवस्था के तहत धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित करना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसएफसी को चावल की आपूर्ति हुई शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचती व शब-ए-बारात के मौके पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बक्सर. जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी एवं शब-ए-बारात के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गयी. बैठक में बताया गया कि मकर संक्रांति 14 एवं 15 जनवरी को मनाये जाने की सूचना है. मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाया जाने की सूचना है. इस अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होती है. जिसे लेकर जगह-जगह मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया कि गंगा घाटों की साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था, घाटों का बैरिकेडिंग, खतरनाक घाटों को चिन्हित करना, नाविक एवं गोताखोरों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं यातायात प्रभारी द्वारा श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या में गंगा स्नान के लिए आगमन को देखते हुए यातायात की व्यवस्था कराना सुनिश्चित का निर्देश जारी किया गया. बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बक्सर द्वारा विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन किला मैदान बक्सर में आयोजित किया जाता है जिसकी तैयारी हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया. सरस्वती पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल में प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है. पूजा पंडालून की स्थापना हेतु अनुज्ञप्ति निर्गत करना एवं सभी कोचिंग संचालकों की एक बैठक करना ताकि युवा पीढ़ी कोई ऐसा कार्य न करें ताकि कोई अप्रिय घटना घटितन हो सके के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव को निर्देश दिया गया. वहीं सरस्वती पूजा और शब-ए-बारात को लेकर भी निर्देश जारी किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचती व शब-ए-बारात के मौके पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन स्नातक सेमेस्टर वन की ली गयी परीक्षा

बक्सर. जिला में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के तहत स्नातक सेमेस्टर वन की दोनों अनुमंडल बक्सर एवं डुमरांव के विभिन्न केंद्रों पर सोमवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली गयी. जहां सोमवार को दो पालियों में परीक्षा ली गयी. परीक्षा हॉल में प्रवेश देने के पूर्व विधिवत सभी परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर ही जांच कर प्रवेश दिया गया. इस दौरान सभी परीक्षार्थियों की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस एवं अन्य चिट पूर्जों की जांच के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त व्यवस्था के बीच परीक्षा ली गयी. किसी भी केंद्र पर कदाचार व निष्कान की सुचना नहीं है. सोमवार को राम अवतार सिंह आदर्श महाविद्यालय में कुल 267 परीक्षार्थियों में से 255 ने परीक्षा में भाग लिया. जबकि 12 अनुपस्थित रहे. वहीं इटाढ़ी रोड स्थित केएनएस डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 1 हजार 774 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल एवं 29 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 719 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 15 अनुपस्थित रहे. वहीं नगर के एमवी कॉलेज में प्रथम पाली में 1 हजार 338 में एक हजार 313 उपस्थित एवं 25 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 583 में 569 उपस्थित एवं 14 अनुपस्थित रहे. इसके साथ ही एलबीटी कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 1 हजार 19 परीक्षार्थियों में 996 उपस्थित एवं 23 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 381 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें कुल 377 शामिल हुए तथा कुल 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. किसी भी परीक्षा केंद्र पर कदाचार का मामला सामने नहीं आया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन स्नातक सेमेस्टर वन की ली गयी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैक्स में सदस्यता अभियान तेज

सीवान: जिले के पैक्स में सदस्यता बढ़ाने और किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सदस्यता सह जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. यह अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा. सोमवार को गोरेयाकोठी प्रखंड के हेतिमपुर, बड़हरिया प्रखंड के दिनदयालपुर, आंदर प्रखंड के जयजोर, दरौली प्रखंड के दोन बुर्जुग, बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली सहित अन्य पैक्स में कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम के दौरान किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने किसानों को पैक्स सदस्य बनने के लाभ बताते हुए कहा कि सदस्य बनने से किसानों को धान अधिप्राप्ति, ऋण सुविधा, बीज वितरण, खाद उपलब्धता सहित अन्य प्रशासनी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है.इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार एवं सहायक निबंधक सुमन सिंह ने बताया कि जिले में कुल 16 हजार 500 नए सदस्यों को पैक्स से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अब तक अभियान के दौरान 3 हजार 840 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि आंदर वीभीसीएस में ही 120 नए सदस्य बनाए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार 31 जनवरी तक चलेगा और इस दौरान सभी पैक्स में विशेष कैंप लगाकर किसानों को सदस्य बनाया जाएगा.किसानों से अपील की गई कि वे पैक्स के सदस्य बनकर सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान दें. जागरूकता अभियान के तहत किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा मौके पर ही नए खाते भी खोले जा रहे हैं. जिससे किसानों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने में आसानी हो रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पैक्स में सदस्यता अभियान तेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दानापुर ने मोतिहारी को 32 रनों से शिकस्त दे सेमीफाइनल में बनायी जगह

बक्सर. नगर के ऐतिहासिक किला मैदान में चल रहे 20 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को मोतिहारी व पूर्व मध्य रेलवे दानापुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें रेलवे दानापुर ने मोतिहारी को 32 रनों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया. इससे पहले डीडीसी निहारिका छवि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया. वही स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह ने ग्राउंड में पहुंचकर आयोजन समिति के सदस्यों का हौसला अफजाई किया और टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए शुभकामना दी. पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दानापुर रेलवे एवं पटना के बीच स्पोर्ट्सा जायेगा. टॉस जीतकर दानापुर ने की पहले बल्लेबाजी : मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर रेलवे की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 223 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जिसमें मोहम्मद तौफीक ने सर्वाधिक 74 रन, कप्तान रोहित राज ने नाबाद 56 रन, प्रभात राज ने 26, दिवाकर ने 14, परमजीत एवं चैतन्य ने 13 -13 रनों का योगदान दिया. मोतिहारी की तरफ से बिहार टीम के कप्तान सकीबुल गनी ने तीन विकेट झटका. जबकि बादल ,मोहम्मद एजाज व निखिल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य भेदने में नाकाम रही मोतिहारी टीम : 224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोतिहारी की टीम 19.3 ओवर में 191 रन पर सिमट गयी. इस प्रकार पूर्व मध्य रेलवे दानापुर ने मोतिहारी को 32 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में पटना से स्पोर्ट्सने का अधिकार जमा लिया. जिसमें समीर अख्तर का सर्वाधिक 85 रनों का योगदान रहा. इसी तरह देव ने 22, मोहम्मद एजाज ने 21 तथा अमन ने 17 रन बनाकर आउट हो गये. जबकि सकीबुल गनी मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. दानापुर रेलवे की तरफ से परमजीत ने तीन, सागर तिवारी, निशांत व रोहित राज ने दो-दो विकेट चटकाये. दानपुर के कप्तान बने मैन ऑफ द मैच के हकदार : टूर्नामेंट के दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच के हकदार दानापुर के कप्तान रोहित राज बने. उन्हें सांसद सुधाकर सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए स्टेट पैनल के राजेश कुमार यादव एवं संजीव कुमार तिवारी ने निभाया. जबकि सुशांत ब्लास्टर की टीम द्वारा सजीव प्रसारण किया गया. ऑनलाइन स्कोरर अमन फरीदी एवं ऑफलाइन स्कोरर नारायण थे. कमेंटेटर विक्की जायसवाल एवं अनुराग श्रीवास्तव थे. मैच के दौरान आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य ओम जी यादव निमतुल्लाह फरीदी, श्रवण तिवारी, फरह अंसारी, संजय राय, सेठ छन्नू लाल, शेषनाथ यादव, परमा यादव, बंटी शाही, इंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह, मनोज शर्मा, दीनानाथ ठाकुर, गणेश बरनवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दानापुर ने मोतिहारी को 32 रनों से शिकस्त दे सेमीफाइनल में बनायी जगह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशिफल 13 जनवरी 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, धन लाभ का प्रबल योग

Mesh Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगी उपरांत एकादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा तुला राशि मे शाम 5 बजकर 21 मिनट तक विराजमान है उपरांत वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे, शुक्र सुबह 4 बजे ही धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश कर गए. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल आज का दिन आपको यह समझाएगा कि हर काम तुरंत परिणाम नहीं देता, कुछ फैसलों में समय और धैर्य दोनों की जरूरत होती है. मन में नए विचार आएंगे, लेकिन उन्हें लागू करने से पहले सही योजना बनाना आवश्यक रहेगा. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा आपके सप्तम भाव (साझेदारी, सहयोग और संबंध) में संचार कर रहा है. जिससे दूसरों के साथ तालमेल आपकी सफलता की कुंजी बनेगा. सुबह के समय कुछ असमंजस रह सकता है, पर दिन चढ़ने के साथ स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर / बिजनेस: कार्यस्थल पर आज टीमवर्क से लाभ मिलेगा. अकेले निर्णय लेने की बजाय सहकर्मियों या वरिष्ठों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट या मीटिंग में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. जिससे छवि मजबूत होगी. व्यापारियों के लिए साझेदारी या ग्राहक से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बातचीत आगे चलकर लाभ का कारण बन सकती है. शर्तें साफ रखें और जल्दबाजी से बचें. रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर-परिवार में आज सहयोग और समझ का माहौल रहेगा. किसी पुराने मतभेद पर बातचीत हो सकती है. जिससे रिश्तों में सुधार आएगा. बुज़ुर्गों की सलाह आज विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी. पारिवारिक निर्णय लेते समय सभी की राय को महत्व दें. लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज संवाद की अहमियत बढ़ेगी. पार्टनर के साथ दिल की बात साझा करने से नजदिकयां बढ़ेंगी. जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत की संभावना है. जो आगे चलकर भावनात्मक जुड़ाव का रूप ले सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. लेकिन मानसिक बेचैनी या नींद की कमी महसूस हो सकती है. स्क्रीन टाइम कम रखें और शाम को हल्की सैर या योग करें. पानी का पर्याप्त सेवन और संतुलित भोजन ऊर्जा बनाए रखेगा. आज की सावधानी: किसी पर भी आंख मूंददकर भरोसा न करें. भावनाओं में आकर बड़े फैसले न लें. समय प्रबंधन पर ध्यान दें. पंचांग अनुसार आज का उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें. मंत्र जप करें: “ॐ हं हनुमते नमः” (11 या 21 बार). किसी जरूरतमंद को लाल फल या गुड़ का दान करें. इससे आत्मबल बढ़ेगा, संबंधों में मधुरता आएगी और कार्यों में सफलता मिलेगी. शुभ रंग: लाल और गुलाबीशुभ अंक: 1 और 7 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 13 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- मकर संक्रांति और एकादशी 2026 एक साथ: इस शुभ संयोग पर करें इन चीजों का दान, जानें सम्पूर्ण जानकारी The post मेष राशिफल 13 जनवरी 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, धन लाभ का प्रबल योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशिफल 13 जनवरी 2026: आज अनावश्यक खर्च पर रखें नियंत्रण, धन हानि का योग

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगी उपरांत एकादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा तुला राशि मे शाम 5 बजकर 21 मिनट तक विराजमान है उपरांत वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे, शुक्र सुबह 4 बजे ही धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश कर गए. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार …. Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल आज का दिन आपको जल्दबाजी से बचकर ठोस और व्यावहारिक निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. परिस्थितियां आपको यह सिखाएंगे कि धैर्य और निरंतरता ही आपकी असली ताकत है. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा आपके षष्ठम भाव (कार्य, सेवा, ऋण और स्वास्थ्य) में संचार कर रहा है. जिससे दिन थोड़ा व्यस्त और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में जाएंगे. सुबह कुछ काम अटके हुए महसूस हो सकते हैं, पर दोपहर बाद गति आएगी. करियर / बिजनेस: कार्यस्थल पर आज अनुशासन और मेहनत की परीक्षा होगी. नौकरीपेशा लोगों को ऐसे कार्य सौंपे जा सकते हैं. जिन्हें दूसरे टालते आए हैं. आप इन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सराहना पा सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे, इसलिए लापरवाही न करें. व्यापारियों के लिए आज लेन-देन और हिसाब-किताब का दिन है. पुराने बकाया या भुगतान से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है. जिससे राहत मिलेगी. रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर-परिवार में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. किसी सदस्य की सेहत या जरूरतों पर ध्यान देना पड़ सकता है. हालांकि आपका सहयोग और समझदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी. माता या किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत मन को शांति देगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज स्थिरता रहेगी, लेकिन भावनात्मक अभिव्यक्ति थोड़ी कम हो सकती है. पार्टनर आपके साथ समय बिताना चाहेगा. छोटी-सी बातचीत भी रिश्ते को गहराई दे सकती है. अविवाहित जातकों के लिए आज कोई पुराना परिचय नए रूप में सामने आ सकता है. स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज सावधानी जरूरी है. थकान, पेट से जुड़ी समस्या या मांसपेशियों में जकड़न महसूस हो सकती है. समय पर भोजन करें और पानी की कमी न होने दें. हल्का व्यायाम या स्ट्रेचिंग लाभकारी रहेगी. आज की सावधानी: काम को टालने की आदत से बचें. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें. दूसरों की नकारात्मक बातों को दिल पर न लें. पंचांग अनुसार आज का उपाय: मंगलवार के दिन किसी मंदिर में जाकर तिल या गुड़ का दान करें. मंत्र जप करें: “ॐ नमः शिवाय” (11 या 21 बार). शाम को घर में दीपक जलाकर शांत वातावरण बनाएं. इससे मानसिक तनाव कम होगा, कार्यों में स्थिर प्रगति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा. शुभ रंग: हरा और क्रीमशुभ अंक: 2 और 6 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 13 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- मकर संक्रांति और एकादशी 2026 एक साथ: इस शुभ संयोग पर करें इन चीजों का दान, जानें सम्पूर्ण जानकारी The post वृषभ राशिफल 13 जनवरी 2026: आज अनावश्यक खर्च पर रखें नियंत्रण, धन हानि का योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशिफल 13 जनवरी 2026: आज सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल

Mithun Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगी उपरांत एकादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा तुला राशि मे शाम 5 बजकर 21 मिनट तक विराजमान है उपरांत वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे, शुक्र सुबह 4 बजे ही धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश कर गए. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार …. Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए संवाद, विचार-विमर्श और मानसिक सक्रियता का है. आपके शब्द और तर्क आज दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलना लाभकारी रहेगा. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा आपके पंचम भाव (बुद्धि, रचनात्मकता, संतान और प्रेम) में संचार कर रहा है, जिससे सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा. सुबह मन थोड़ा भटक सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही फोकस बढ़ेगा. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपके आइडिया सराहे जाएंगे. मीटिंग, प्रेज़ेंटेशन या इंटरव्यू के लिए दिन अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी बात स्पष्ट रखने से फायदा होगा. किसी प्रोजेक्ट में नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है. व्यापारियों के लिए मार्केटिंग, विज्ञापन या नए संपर्क बनाने का समय है. जोखिम सोच-समझकर लें. भावनाओं में बहकर फैसला लें. रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर-परिवार में आज हल्का-फुल्का और सकारात्मक माहौल रहेगा. बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी पारिवारिक विषय पर खुलकर चर्चा हो सकती है, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी. लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज रोमांटिक सोच और आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के साथ बातचीत से रिश्ता और मजबूत होगा. अविवाहित मिथुन जातकों के लिए आज किसी रचनात्मक या सामाजिक गतिविधि के दौरान किसी खास से जुड़ाव बनने की संभावना है. स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान या आँखों में तनाव महसूस हो सकता है. लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर के उपयोग से बचें. थोड़ी देर ध्यान या गहरी साँस लेने के अभ्यास से राहत मिलेगी. आज की सावधानी: बिना सोचे-समझे वादे न करें. एक साथ कई काम करने से बचें. अपनी बात को लेकर अति-उत्साह न दिखाएं. पंचांग अनुसार आज का उपाय: मंगलवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. मंत्र जप करें: “ॐ गं गणपतये नमः” (11 या 21 बार). किसी विद्यार्थी को पेन या किताब दान करें. इससे बुद्धि प्रखर होगी, संवाद में सफलता मिलेगी और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. शुभ रंग: हल्का हरा और पीलाशुभ अंक: 5 और 8 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 13 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- मकर संक्रांति और एकादशी 2026 एक साथ: इस शुभ संयोग पर करें इन चीजों का दान, जानें सम्पूर्ण जानकारी The post मिथुन राशिफल 13 जनवरी 2026: आज सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पार्टनर के साथ बिताएंगे रोमांटिक पल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशिफल 13 जनवरी 2026: समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, अटके हुए सरकारी काम आज होंगे पूरे

Kark Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगी उपरांत एकादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा तुला राशि मे शाम 5 बजकर 21 मिनट तक विराजमान है उपरांत वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे, शुक्र सुबह 4 बजे ही धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश कर गए. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार …. Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल आज का दिन आपको अपने भीतर झांकने और भावनाओं को सही दिशा देने का अवसर देगा. मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, लेकिन यही संवेदनशीलता आपको दूसरों को बेहतर समझने में मदद करेगी. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव (सुख, घर, माता और मानसिक शांति) में संचार कर रहा है. जिससे घरेलू मामलों और आंतरिक संतोष पर ध्यान केंद्रित रहेगा. सुबह कुछ पुरानी बातें मन को विचलित कर सकती हैं.पर दिन आगे बढ़ने के साथ मन स्थिर होता जाएगा. करियर / बिजनेस: कार्यस्थल पर आज आपको शांत रहकर काम करने की जरूरत है. किसी सहकर्मी या अधिकारी के साथ गलतफहमी हो सकती है, लेकिन संयम से स्थिति संभल जाएगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज बैक एंड या योजनाबद्ध कार्यों में प्रगति होगी. व्यापारियों के लिए आज निवेश या विस्तार से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर है. मौजूदा काम को मजबूत करने पर ध्यान दें. रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर-परिवार में आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. माता या किसी वरिष्ठ सदस्य का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. घर से जुड़ा कोई छोटा निर्णय या बदलाव चर्चा में आ सकता है. अपनों के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा. लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज भावनाएं गहरी रहेंगी. पार्टनर से मन की बात साझा करने का अच्छा समय है. यदि किसी बात को लेकर दूरी बनी हुई थी. तो आज उसे बातचीत से कम किया जा सकता है. अविवाहित जातकों के लिए आज किसी पुराने परिचय से भावनात्मक संपर्क दोबारा बन सकता है. स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आज मानसिक तनाव या नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है. देर रात तक जागने से बचें. हल्का भोजन और शांत वातावरण आपके लिए लाभकारी रहेगा. ध्यान या संगीत सुनना मन को शांति देगा. आज की सावधानी: बीती बातों को लेकर खुद को परेशान न करें. भावनाओं में आकर कठोर निर्णय न लें. काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें. पंचांग अनुसार आज का उपाय: मंगलवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें. मंत्र जप करें: “ॐ सोम सोमाय नमः” (11 या 21 बार). घर में चावल या दूध का दान करें. इससे मानसिक शांति बढ़ेगी, पारिवारिक सुख मिलेगा और भावनात्मक स्थिरता आएगी. शुभ रंग: सफेद और आसमानीशुभ अंक: 2 और 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 13 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- मकर संक्रांति और एकादशी 2026 एक साथ: इस शुभ संयोग पर करें इन चीजों का दान, जानें सम्पूर्ण जानकारी The post कर्क राशिफल 13 जनवरी 2026: समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, अटके हुए प्रशासनी काम आज होंगे पूरे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशिफल 13 जनवरी 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ में बिताएंगे क्वालिटी टाइम

Singh Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगी उपरांत एकादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा तुला राशि मे शाम 5 बजकर 21 मिनट तक विराजमान है उपरांत वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे, शुक्र सुबह 4 बजे ही धनु राशि से मकर राशि मे प्रवेश कर गए. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार …. Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल आज का दिन आपके भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को सामने लाने वाला है. आप अपने विचारों और फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट रहेंगे, जिससे दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा आपके तृतीय भाव (साहस, संचार और प्रयास) में संचार कर रहा है, जिससे जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और नए काम शुरू करने का उत्साह रहेगा. सुबह कुछ काम अचानक सामने आ सकते हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे. करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी पहल सराही जाएगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया दायित्व या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें नेतृत्व दिखाने का अवसर मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से प्रभावित होंगे. व्यापारियों के लिए आज नए संपर्क, मार्केटिंग या साझेदारी की बातचीत लाभकारी रह सकती है—अपनी बात स्पष्ट और आत्मविश्वास से रखें. रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर-परिवार में आज सक्रियता रहेगी. भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों के साथ बातचीत बढ़ेगी. किसी पारिवारिक विषय पर आपकी राय निर्णायक साबित हो सकती है. हालांकि अहंकार से बचें और दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज उत्साह और गर्मजोशी रहेगी. पार्टनर आपके आत्मविश्वास से आकर्षित होगा. साथ में छोटी यात्रा या बाहर समय बिताने का अवसर मिल सकता है. अविवाहित सिंह जातकों के लिए आज बातचीत के जरिए किसी से विशेष जुड़ाव बन सकता है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम या जल्दबाजी से थकान हो सकती है. कंधों या गर्दन में जकड़न महसूस हो तो हल्का व्यायाम करें. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन ज़रूरी है. आज की सावधानी: अहंकार या जिद से बचें. बोलने से पहले शब्दों का चयन करें. अनावश्यक जोखिम न लें. पंचांग अनुसार आज का उपाय: मंगलवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें. मंत्र जप करें: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” (11 या 21 बार). किसी ज़रूरतमंद को गेहूँ या गुड़ का दान करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा, नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी. शुभ रंग: सुनहरा और नारंगीशुभ अंक: 1 और 9 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 13 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- मकर संक्रांति और एकादशी 2026 एक साथ: इस शुभ संयोग पर करें इन चीजों का दान, जानें सम्पूर्ण जानकारी The post सिंह राशिफल 13 जनवरी 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ में बिताएंगे क्वालिटी टाइम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top