Hot News

January 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फॉर्म-7 जमा को लेकर रघुनाथपुर एसडीओ दफ्तर में टकराव, शिकायत करेगी भाजपा

पुरुलिया. मंगलवार को सुबह जिले के रघुनाथपुर अनुमंडल अधिकारी कार्यालय में मतदाता-सूची के दुरुस्तीकरण को लेकर नया विवाद सामने आया. स्थानीय भाजपा विधायक विवेकानंद बाउरी अपने सहयोगियों के साथ बीएलओ फॉर्म-7 जमा करने पहुंचे, लेकिन एसडीओ कार्यालय ने फॉर्म स्वीकार नहीं किया. इसे लेकर भाजपा नेताओं ने प्रशासन पर सत्ताधारी दल के पक्ष में काम करने का गंभीर आरोप लगाया. फर्जी और मृत मतदाताओं का मुद्दा विधायक विवेकानंद बाउरी ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र की प्रारंभिक मतदाता-सूची में करीब 10 हजार फर्जी, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. इन्हें हटाने के लिए वे फॉर्म-7 जमा करने आये थे. विधायक के अनुसार एसडीओ ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए फॉर्म लौटा दिये. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन आइ-पैक के निर्देश पर काम कर रहा है और निष्पक्ष प्रक्रिया में बाधा डाली जा रही है. प्रशासन का पक्ष और नियमों का हवाला रघुनाथपुर एसडीओ विवेक पंकज ने आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत एक साथ बड़ी संख्या में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जा सकते. उनके अनुसार 10-10 फॉर्म बूथ लेवल अधिकारी या डीओ के पास जमा किए जा सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म जमा करने की सुविधा उपलब्ध है. बंगाल में बढ़ती सियासी हलचल इस घटना ने पुरुलिया के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में चल रहे एसआईआर और मतदाता सूची शुद्धिकरण विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि कई जिलों में फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में प्रशासनिक अड़चनें डाली जा रही हैं. वहीं प्रशासन नियमों का पालन अनिवार्य बता रहा है. मामले को लेकर भाजपा अब निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फॉर्म-7 जमा को लेकर रघुनाथपुर एसडीओ दफ्तर में टकराव, शिकायत करेगी भाजपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसआइआर पर जिलाधिकारी से नहीं हो पायी भेंट, बैरंग लौटे भाजपा के प्रतिनिधि

बांकुड़ा. एसआईआर मुद्दे को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को बिना भेंट किये ही लौटना पड़ा. तय कार्यक्रम के अनुसार मुलाकात नहीं होने से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और जम कर नारेबाजी हुई. आखिरकार प्रतिनिधिमंडल बिना मुलाकात किये ही वापस चला आया. मंगलवार सुबह पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष प्रशासन और भाजपा के बांकुड़ा सांगठनिक जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला मजिस्ट्रेट और जिला चुनाव अधिकारी से मिलने पहुंचा था. प्रतिनिधिमंडल एसआइआर प्रक्रिया और फर्जी वोटरों के नाम हटाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहता था. भाजपा नेताओं के अनुसार नियम के तहत पूर्व सूचना देकर वे लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद मुलाकात नहीं हो सकी.प्रतिनिधिमंडल में जिले के चार विधायक नीलाद्रि शेखर दाना, अमरनाथ शाखा, सत्य नारायण मुखोपाध्याय और दिवाकर घरामी शामिल थे. इसके अलावा प्रसन्नजीत कुंडू, अंकिता कुंडू, मोहित शर्मा समेत जिला भाजपा की लीडरशिप भी मौजूद रही. मुलाकात नहीं होने पर सभी ने जिलाधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाए. एसआइआर वेरिफिकेशन पर भाजपा के आरोप बांकुड़ा सदर विधायक नीलाद्रि शेखर दाना ने आरोप लगाया कि प्रशासन अब तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव में काम कर रहा है और जिला मजिस्ट्रेट का रवैया इसका उदाहरण है. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि एसआईआर वेरिफिकेशन के बाद जिले में 22 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं. हाल ही में विवेक यात्रा के बाद हुई बैठक में विष्णुपुर के सांसद सौमित्र खां ने भी शिकायत की थी कि जिन फर्जी वोटरों के नाम एसआइआर में छूटे थे, उन्हें अब तक सूची से नहीं हटाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसआइआर पर जिलाधिकारी से नहीं हो पायी भेंट, बैरंग लौटे भाजपा के प्रतिनिधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीनापुर के युवक ने AI से एडिट कर महिला की बनायी अश्लील तस्वीर, प्राथमिकी

मोतिहारी. साइबर अपराधी अब ग्रामीण स्तर तक फैल चुके हैं. जो एआई का इस्तेमाल कर स्त्री को परेशान कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला जिले के बंजरिया की रहने वाली एक स्त्री के साथ हुआ है. स्त्री में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उसने मुजफ्फरपुर मीनापुर के मिल्कि खुटौना के नंदन कुमार को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि नंदन उसके मोबाइल उसके मोबाइल पर फोन कर हमेशा परेशान करता था. अश्लील बातें करता था. उसने स्त्री के नाम से फर्जी फेसबुक भी बनायी है, जिसपर स्त्री की तस्वीर भी लगा दिया है. साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. जानें, क्या है मामला जिले के बंजरिया क्षेत्र की रहने वाली एक स्त्री ने मोतिहारी साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर मिल्की खुटौना का रहने वाला नंदन कुमार उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था. आरोपी नंदन स्त्री के मोबाइल पर बार-बार फोन कर अश्लील बातें करता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था. जब स्त्री ने उसकी हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी ने प्रतिशोध लेने के लिए एआई तकनीक का सहारा लिया. उसने स्त्री की साधारण तस्वीर को एआई के माध्यम से अश्लील तस्वीर में चेंज कर दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने स्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई और उस पर इन आपत्तिजनक तस्वीरों को अपलोड कर दिया, जिससे समाज में स्त्री की छवि धूमिल हो सके. कहते हैं अधिकारी पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी नंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उस फर्जी फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पुलिस तकनीक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटा रही है ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके. अभिनव पराशर, साइबर डीएसपी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मीनापुर के युवक ने AI से एडिट कर स्त्री की बनायी अश्लील तस्वीर, प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: रिश्तों के पीछे छिपी इन सच्चाइयों को जानते हुए भी दिल मानने से कर देता है इनकार, चाणक्य नीति की साफ चेतावनी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की अगर बात करें तो इन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशयन और शिक्षक ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी गहरी समझ रखते थे. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जिन बातों का भी जिक्र किया है वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने रिश्तों को लेकर भी कुछ जरूरी बातें कहीं हैं. चाणक्य का मानना था कि रिश्ते हमारे जीवन का सबसे जरूरी और कीमती हिस्सा होते हैं. यही एक मुख्य कारण है कि अक्सर हम यह मान लेते हैं कि जो भी लोग हमारे करीब हैं वही हमारे सच्चे दोस्त या फिर परिवार हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं की किसी भी रिश्ते में हमेशा प्यार और भरोसा ही नहीं होता है. कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ स्वार्थ और दिखावे के लिए ही बनाये जाते हैं और सिर्फ अपनी खुशियों और जरूरतों में ही इनकी दिलचस्पी होती है. आज हम आपको रिश्तों से जुड़े कुछ ऐसे ही सच बताने जा रहे हैं जिन्हें हर कोई जानता है लेकिन इन्हें मानना नहीं चाहता. हर दोस्त सच्चा नहीं होता आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर वो इंसान जो आपके पास है वह जरूरी नहीं कि आपका सच्चा दोस्त है. काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ अपने फायदे के लिए ही आपके पास आते हैं. इस तरह के लोग आपकी खसुहियों में शामिल होने की जगह पर केवल उस समय आपके लिए मौजूद रहते हैं जब उन्हें आपकी या फिर आपके मदद की जरूरत होती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने दोस्तों की पहचान काफी समझदारी के साथ करें और आंखें मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति समाज के सामने कभी नहीं करता इन 4 चीजों का दिखावा, खामोशी से पहचान बनाकर भीड़ से अलग होता है खड़ा रिश्तों में स्वार्थ सबसे बड़ा सच है चाणक्य नीति की मानें तो अधिकतर जो रिश्ते होते हैं उनमें स्वार्थ कहीं न कहीं छुपा हुआ होता है. चाहे आपका परिवार हो, दोस्त या फिर साथी, कई बार ये लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए ही आपके साथ रिश्ते निभाते हैं. यह एक कड़वा सच तो है जिसे हर किसी के लिए स्वीकार कर पाना कठिन होता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समझदारी इसी बात में है कि हम किसी भी रिश्ते को पूरी तरह से भरोसेमंद न मानें तो अपनी एक सीमा तैयार करके रखें. दिखावे के रिश्ते हो सकते हैं खतरनाक आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आज के समय में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ दिखावे के लिए किसी भी रिश्ते को निभाते हैं. आपको उनके अंदर प्यार और मदद की भावना तो देखने को मिलेगी लेकिन इसके पीछे उनके इरादे कुछ और ही होते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपके लिए इस तरह के रिश्तों को पहचानना काफी जरूरी हो जाता है. इस तरह के रिश्ते से कई बार दूरी बना लेना ही सुरक्षित और बुद्धिमानी से भरा फैसला साबित होता है. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में निगेटिव लोग रिश्तों को प्रभावित करते हैं चाणक्य नीति कहती है कि रिश्तों में सिर्फ प्यार और सम्मान ही नहीं बल्कि निगेटिविटी का भी काफी गहरा असर पड़ता है. कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ आपकी खुशियों और सफलताओं से जलते हैं जिस वजह से रिश्तों में अपने आप तनाव पैदा हो जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के लोगों से सावधान रहना और अपनी एनर्जी को पॉजिटिव और सच्चे रिश्तों में लगाना ही आपके लिए सबसे उचित होता है. भरोसा और समझदारी दोनों हैं जरूरी आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी रिश्ते में सबसे बड़ी जो चुनौती होती है वह भरोसा करना और समझदारी से फैसला लेना है. चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि हर रिश्ते में आंखें मूंदकर भरोसा करना काफी हानिकारक हो सकता है. किसी भी रिश्ते में प्यार और सम्मान जरूरी है लेकिन स्वार्थ, धोखा और असली इरादों की पहचान होना भी उतना ही जरूरी है. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 4 चीजों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जीवन को सही दिशा देने वाली चाणक्य की बड़ी सीख Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: रिश्तों के पीछे छिपी इन सच्चाइयों को जानते हुए भी दिल मानने से कर देता है इनकार, चाणक्य नीति की साफ चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डोनाल्ड ट्रंप की निकल गई हेकड़ी, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को कर दिया रद्द तो हो जाएंगे बर्बाद

Donald Trump Tariff Supreme Court Case: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और आने वाले दिनों में इस पर फैसला आ सकता है. यदि कोर्ट टैरिफ को अवैध ठहराकर रद्द कर देता है, तो अमेरिका को भारी आर्थिक झटका लग सकता है. अब तक जिन देशों से टैरिफ के जरिए बड़ी रकम वसूली गई है, उसे लौटाने की नौबत भी आ सकती है. इसी संभावित खतरे को लेकर ट्रंप काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस आशंका का जिक्र भी किया है. बुरी तरह फंस जाएंगे : ट्रंप ट्रंप ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट यह फैसला सुनाता है कि उनके पास व्यापक शुल्क लगाने की एकतरफा शक्ति नहीं है, तो बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाएगी, और हमारे देश के लिए उन पैसों को चुकाना लगभग असंभव हो जाएगा, जो अमेरिका ने टैरिफ से एकत्र किए हैं. अगर अदालत उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर देती है, तो हम बुरी तरह फंस जाएंगे. पैसा वापस करना मुश्किल हो सकता है : ट्रंप ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी जिक्र किया कि प्रशासन के लिए पैसा वापस करना कितना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने शुल्क का पैसा वापस करने के बारे में कहा, यह संभव नहीं हो सकता. ट्रंप ने कहा कि लेकिन, अगर ऐसा हुआ, तो यह इतनी बड़ी रकम होगी कि यह पता लगाने में कई साल लग जाएंगे कि हम किस संख्या की बात कर रहे हैं और यहां तक ​​कि किसे, कब और कहां भुगतान करना है. ये भी पढ़ें: US Tariff Impact: ईरान के सहयोगी देशों पर अमेरिकी टैरिफ से हिंदुस्तान को फर्क नहीं, प्रशासनी सूत्रों का दावा The post डोनाल्ड ट्रंप की निकल गई हेकड़ी, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को कर दिया रद्द तो हो जाएंगे बर्बाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CMF Headphone Pro: भारत में लॉन्च हुआ 100 घंटे की बैटरी बैकअप वाला शानदार हेडफोन, कीमत सिर्फ इतनी

CMF Headphone Pro: म्यूजिक लवर्स और गेमर्स के लिए नथिंग (Nothing) के सब-ब्रांड CMF ने हिंदुस्तानीय बाजार में एक जबरदस्त प्रोडक्ट उतारा है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपना लेटेस्ट CMF Headphone Pro लॉन्च कर दिया है. इस हेडफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगातार 100 घंटे तक चल सकता है. यानी अगर आप रोज 4-5 घंटे भी गाने सुनते हैं, तो आपको इसे महीने में सिर्फ एक या दो बार ही चार्ज करना पड़ेगा. शानदार साउंड और ANC CMF Headphone Pro को बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 40mm के डायनामिक ड्राइवर्स लगे हैं जो डीप बास और क्लियर साउंड देते हैं. यह हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो (Hi-Res Audio) को भी सपोर्ट करता है. इसमें Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) फीचर दिया गया है. यह बाहरी शोर (जैसे ट्रैफिक या ऑफिस की आवाज) को 40dB तक कम कर देता है, जिससे आप बिना डिस्टर्ब हुए म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं. बैटरी और डिजाइन CMF Headphone Pro में 720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 100 घंटे का प्लेटाइम देती है. पसीने और पानी की हल्की बौछारों से बचाने के लिए इसे IPX2 रेटिंग मिली है, जो इसे वर्कआउट के लिए भी परफेक्ट बनाती है. यह हेडफोन तीन स्टाइलिश कलर्स- डार्क ग्रे (Dark Grey), लाइट ग्रे (Light Grey) और लाइट ग्रीन (Light Green) में उपलब्ध है. इसके ईयर कुशन इंटरचेंजेबल हैं, जिन्हें आप बदल भी सकते हैं. कीमत और उपलब्धता (CMF Headphone Pro Price in India) कंपनी ने CMF Headphone Pro की लॉन्च कीमत ₹7,999 रखी है. हालांकि, पहली सेल के दौरान आप इसे डिस्काउंट के साथ मात्र ₹6,999 में खरीद सकेंगे. CMF Headphone Pro की बिक्री 20 जनवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी. अगर आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक प्रीमियम लुक और लंबी बैटरी वाला हेडफोन तलाश रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह भी पढ़ें: Best Smartphones Under 20000 in India: 20 हजार से कम में खरीदना चाहते हैं नया फोन? ये रही 5 बेहतरीन मॉडल्स की लिस्ट, फीचर्स देख हो जाएंगे खुश The post CMF Headphone Pro: हिंदुस्तान में लॉन्च हुआ 100 घंटे की बैटरी बैकअप वाला शानदार हेडफोन, कीमत सिर्फ इतनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलग अंदाज में दिखीं विधायक सविता महतो, मकर-टुसू पर खुद बनाया गुड़ पीठा

Makar Tusu Festival, सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश: सरायकेला जिले में मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर गांव से लेकर शहर तक उत्सव का माहौल है. घर-घर में पारंपरिक पकवान बनाए जा रहे हैं और लोकसंस्कृति की झलक साफ दिखाई दे रही है. पर्व से एक दिन पहले ही स्त्रीओं ने रसोई में गुड़ पीठा व तिल से बने व्यंजन तैयार किए गए. गुड़ पीठा इस त्योहार की पारंपरिक मिठाई कोल्हान क्षेत्र में मकर और टुसू पर्व का नाम आते ही सबसे पहले गुड़ पीठा की याद आती है. यह पारंपरिक मिठाई न केवल स्वाद का प्रतीक है, बल्कि लोक परंपरा और पारिवारिक मेल-जोल बढ़ाने का एक तरीका भी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गुड़ पीठा के बिना टुसू पर्व की कल्पना अधूरी लगती है. Also Read: महाहिंदुस्तान काल से जुड़ा है सरायकेला के भीमखंदा का इतिहास, मकर संक्रांति पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब अपने ढंग ढंग से पर्व की तैयारियां करते दिखे लोग इस त्योहार के नजदीक आते ही क्या आम क्या खास हर कोई अपने अपने ढंग से इसकी तैयारियों में जुट जाता है. इसी कड़ी में मंगलवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी पर्व की तैयारियां करती नजर आईं. वे अपने घर की स्त्रीओं के साथ पारंपरिक तरीके से गुड़ पीठा बनाती दिखीं. उन्होंने पर्व के मौके पर उनके आवास आने वाले लोगों को स्नेहपूर्वक गुड़ पीठा भेंट किया. गुड़ की खुशबू पर्व का बना रही माहौल कई ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही चूल्हों की आंच और गुड़ की खुशबू पर्व का माहौल बना रही है. स्त्रीएं पारंपरिक गीतों के बीच पीठा बनाने में जुटी हैं, वहीं शिशु और बुजुर्ग भी उत्सव की तैयारियों में शामिल होते दिख रहे हैं. Also Read: पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, इस वजह से हुआ था मर्डर, 7 गिरफ्तार The post अलग अंदाज में दिखीं विधायक सविता महतो, मकर-टुसू पर खुद बनाया गुड़ पीठा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Charted accountant premier league : दलमा डायनामाइट्स ने जीता जेसीएपीएल का खिताब

जमशेदपुर. जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की ओर से ट्यूब मेकर्स क्लब में आयोजित जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (जेसीएपीएल) संपन्न हो गया. पुरुष वर्ग के फाइनल में दलमा डायनामाइट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिमना ड्यूक्स को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस विजेता टीम के टीम मालिक एवं कप्तान सीए विश्वनाथ हाजरा थे. फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शयान शाह को दिया गया. स्त्री वर्ग के फाइनल में जमशेदपुर डिवाज ने जुबिली क्विंस को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस टीम के ऑनर सीए जेपी हीरवाल तथा कप्तान शीतल हीरवाल थी. शीतल को फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. गुरतेज सिंह भाटिया बैस्ट बैटर, तारकेश्वर गुप्ता बैस्ट बॉलर, शयान शाह बेस्ट फील्डर, रोशन कुमार बेस्ट विकेटकीपर के खिताब से नवाजा गया. आदर्श रिंगसिया को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुगम सरायवाला, मनीष मूनका, शिव कुमार चौधरी, विनीत मेहता, रामाकांत गुप्ता, संजय गोयल, दया शंकर, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशलेंद्र दास, आनंद अग्रवाल, रवि गुप्ता, सुशील खोवाला, जगदीश खंडेलवाल, विनोद सरायवाला, महेश अग्रवाल, मनीष केडिया का योगदान दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Charted accountant premier league : दलमा डायनामाइट्स ने जीता जेसीएपीएल का खिताब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जरूरतमंदों के बीच झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया कंबल वितरण

तीनपहाड़. लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा एवं राजमहल विधायक एमटी राजा की पहल पर तीनपहाड़ क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं मजबूर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. यह वितरण कार्य झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. प्रखंड उपाध्यक्ष मुर्शिद राजा ने कहा कि सांसद एवं विधायक का स्पष्ट विचार है कि यह जनसेवा कार्य क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि ठंड के कारण किसी को परेशानी न हो और सभी लोग सुरक्षित रह सकें. मौके पर शाहिद रिजवी, संजय महतो, जॉय सोरेन, सोले मरांडी, राशिद अली, नुरुल अमीन सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जरूरतमंदों को स्वयं कंबल प्रदान कर सेवा कार्य में सहयोग किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जरूरतमंदों के बीच झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया कंबल वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शॉर्ट सर्किट से घर जलकर राख, लाखों के समान जले

साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बड़ा लोहंडा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. घर जल कर राख हो गया. बबलू मुर्मू के घर में लाखों रुपये के सामान जल गये. दोपहर में 11 हजार तार के शॉर्ट सर्किट हो जाने से फूस की टाली के बने घर जलकर राख हो गया. पीड़ित बबलू मुर्मू ने बताया कि उनके घर के ऊपर से 11 हजार के तार गुजरा है. तेज हवा से तार में चिंगारी हुई और छप्पर पर गिर गया. पछिया हवा के कारण आग भड़क गयी. घर में रखें टीवी, पंखा, फ्रिज, कुलर, इनवर्टर, पानी मशीन, दाल चावल, कपड़ा, पलंग, मोबाइल, खटिया जल गये. घटना में मुर्गा व बत्तख भी झुलस गये. उन्होंने बताया कि आनन-फानन में गांव वालों की मदद व प्रयास से आग पर काबू पाया गया. कुछ सामान को जल्दी-जल्दी गांव वालों की मदद से निकाला गया. पर अधिकतर सामान जलकर राख हो गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शॉर्ट सर्किट से घर जलकर राख, लाखों के समान जले appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top