Hot News

January 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुखिया संघ ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन पर बनायी रणनीति

पालोजोरी. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को मुखिया संघ के सदस्यों ने पालोजोरी के फुलजोरी तुरी पहाड़ी के तराई में एक अहम बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल शाह ने की. वहीं, मुखिया संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने कार्यक्रम के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. बैठक के माध्यम से मुखिया संघ के सदस्यों ने बताया कि जिले के 75 दलित बहुल गांवों का चयन आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है. इन गांवों का समग्र विकास के लिए प्रति गांव 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. बैठक के माध्यम से मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि एक ओर गांव व ग्राम सभा को मजबूत करने की बात होती है. वहीं गांवों में टेंडर आधारित व्यवस्था थोपकर इसे ठेकेदारी प्रथा की भेंट चढ़ाने की कोशिश की जा रही है. पूर्व में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम विकास समिति के माध्यम से पंचायतों को सीधे फंड उपलब्ध कराया जाता था. ग्राम सभा एवं कार्यकारिणी स्थानीय जरूरतों के अनुसार मूलभूत सुविधाओं का सफल व पारदर्शी क्रियान्वयन करती थी, जिससे गांव का वास्तविक विकास होता था. इस विसंगति को दूर करने के लिए संघ के सदस्य 16 जनवरी को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अपनी बातों को रखने का निर्णय लिया. इसके अलावा अबुआ व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भुगतान में लगातार विलंब के मुद्दा पर भी चर्चा की. साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रति पंचायत लगभग 55 लाख रुपये की राशि का आवंटन रोके जाने पर आक्रोश व्यक्त किया. इसके अलावा गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सीमानपुर के मुखिया को नाबालिग के नाम जॉब कार्ड निर्गत करने के आरोप में दुर्भावनापूर्ण मंशा से निलंबित किये जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गयी और इसे पंचायत प्रतिनिधियों को डराने व दबाने की कार्रवाई बतायी. कार्यक्रम के उपरांत सबों ने एक साथ दही चूड़ा ग्रहण कर मकर संक्रांति की अग्रिम बधाई दी. मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष कुमार राजीव रंजन, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष मुखिया संघ पालोजोरी नौशाद हक, मंटू सिंह, नंदकिशोर तुरी, दिवाकर पासवान, मिंटू शेख, सोएब आंसरी, मंटू मंडल, मनोज रवानी, महादेव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मकबूल आंसरी, अबुल हसन, फुरकान अंसारी, शमीम आंसरी, मुकेश दास, चाड़ू सिंह, नीतू कुमारी, सुमित कुमार मंडल, कलीम अंसारी, सुधीर यादव, सुधीर मंडल, अनिल दास, ललन राय, मुकेश दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : 16 को जिला प्रशासन से मिलकर रखेंगे अपनी बात पालोजोरी के फुलजोरी तुरी पहाड़ी की तराई में की बैठक बैठक में जिला के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों मुखिया थे मौजूद डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुखिया संघ ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन पर बनायी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस लाइन में बेड से गिर कर जवान घायल, पटना रेफर

साहिबगंज. जिला पुलिस बल के जवान अनिल कुमार सिंह पुलिस लाइन परिसर में बेड से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आयी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. अनिल कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिला के निवासी हैं. वे वर्ष 2017 में गिरिडीह जिला से स्थानांतरित होकर साहिबगंज आये थे. लंबे समय तक जिरवाबाड़ी थाना में पदस्थापित रहे. हाल ही के दिनों में उनका स्थानांतरण पुलिस लाइन में हुआ था.घटना के बाद साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) की पुष्टि करते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद, सचिव सुनील कुमार शर्मा, गोपी कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से पहले निजी नर्सिंग होम झुमावती में एक्स-रे कराया गया तत्पश्चात झुमावती के निजी एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना भेजा गया.घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली और घायल जवान के बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. पुलिस एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गयी है परिजनों की सहमति से उन्हें पटना भेजा गया है और परिजन भी पटना पहुंच रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस लाइन में बेड से गिर कर जवान घायल, पटना रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उधवा चौक पर लगा जाम, घंटों लगी रही वाहनों की कतार

उधवा. मिर्जाचौकी से फरक्का तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क, जो उधवा चौक होकर गुजरती है. बावजूद इसके उधवा चौक और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है. वाहनाें के दबाव के कारण आम की समस्या आम होती जा रही है. उधवा चौक से होकर प्रतिदिन सैकड़ों डीजल इंजन ऑटो, पेट्रोल इंजन ऑटो, बैटरी चालित टोटो, निजी वाहन, जुगाड़ गाड़ियां, ट्रैक्टर सहित मालवाहक वाहनों का आवागमन हो रहा है. इसके कारण चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के समय जाम की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है. कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं. विगत कई दिनों से बेलवा चौक से उधवा चौक सब्जी मंडी होते हुए पाकीजा मोड़ तक सुबह के समय घंटों जाम लग रहा है. जाम का प्रमुख कारण ओवरलोड बालू लदे हाइवा वाहनों का सुबह के समय बाजार क्षेत्र से गुजरना बताया जा रहा है. जब ये भारी वाहन जबरन संकरी सड़कों से निकलने का प्रयास करते हैं, तो पूरा इलाका जाम की चपेट में आ जाता है. कई बार दो घंटे से अधिक समय तक जाम नहीं खुल पाता. मरीजों, छात्रों और राहगीरों को हो रही परेशानी जाम के कारण मरीजों, जरूरतमंदों, राहगीरों एवं स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में देर हो जाती है, वहीं आपात स्थिति में मरीजों को भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पाता. नो इंट्री लागू करने की उठी मांग स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सुबह और शाम के समय कुछ घंटों के लिए भारी मालवाहक वाहनों पर नो इंट्री व्यवस्था लागू की जाये, ताकि चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके. लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने पर ही उधवा चौक को जाम की समस्या से निजात मिल सकती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उधवा चौक पर लगा जाम, घंटों लगी रही वाहनों की कतार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें – डीएम

नगर विकास योजनाओं की हुई समीक्षा प्रतिनिधि, नवादा नगर. नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. मंगलवार को बैठक में नगर निकायों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता व समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा हुई. बैठक में बुडको के परियोजना निदेशक अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र की चार प्रमुख परियोजनाएं आंबेडकर पार्क का विकास, जेपी चौक का विकास, पटेल चौक का विकास तथा भगत सिंह चौक का नवीनीकरण पूर्ण कर लिया गया है. इन परियोजनाओं पर कुल ₹68,06,997 की स्वीकृत राशि व्यय की गयी है. उन्होंने बताया कि इन स्थलों पर केवल पौधारोपण का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा कराया जायेगा. नगर परिषद नवादा अंतर्गत सिविल कोर्ट के पीछे से प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय होते हुए गोवर्धन मंदिर तक तथा हरिश्चंद्र स्टेडियम से प्रसाद बिगहा तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है. 24 जनवरी तक कार्य पूर्ण कराएं जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित एजेंसी से 24 जनवरी से पूर्व कार्य पूर्ण कराया जाये. इसके अतिरिक्त मंगर बिगहा पुल से बुधौल होते एनएच-20 तक नाला निर्माण सहित आठ अन्य परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं. आरसीसी नाला निर्माण की कुछ योजनाएं टेंडर प्रक्रियाधीन हैं, जिन्हें जल्द प्रारंभ किया जायेगा, जिससे जल-जमाव की समस्या से राहत मिलेगी. वारिसलीगंज नगर परिषद में थाना चौक से रेलवे गुमटी तक सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य जारी है. इस समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरे हों. कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई, काली सूची में डालने और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये. बैठक में उप विकास आयुक्त समेत संबंधित नगर निकायों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें – डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फसलों के रोगों, उपचार व लाभ की जानकारी दी गयी

किस्को. पेशरार प्रखंड के पेशरार व मदनपुर मे एनएफएसएम योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से पंकज सिंह द्वारा दलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती, दलहन और तिलहन फसलों का कृषिकीय और आर्थिक महत्व, रबी दलहन फसलों की रोग और कीट प्रबंधन,चावल की फसल की रोग और कीट प्रबंधन,एवं नैनो यूरिया का उपयोग और फसलों पर इसके लाभ की जानकारी दी गयी. मौके पर जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के पंकज कुमार, अनिल कुमार, वार्ड सदस्य, जनसेवक,कृषक मित्र, बीटीएम और किसान उपस्थित थे वृद्धों के बीच किया गया कंबल का वितरण सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र स्थित सेन्हा पंचायत ग्राम अरु पंचायत ग्राम और उगरा पंचायत के इचरी गांव में झारखंड प्रशासन द्वारा प्राप्त कंबल को जिला परिषद सदस्य सह झारखंड स्त्री मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की द्वारा मंगलवार को गरीब असहाय जरूरत मंद वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रशासन द्वारा विकास की योजना को लगातार धरातल में उतार कर जनता को सहयोग किया जा रहा है. साथ ही कंबल वितरण के पश्चात वृद्ध वृद्धाओं से अपील करते हुए कहा कि कंबल का उपयोग स्वयं करेंगे समाज में रहने वाले आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्तियों को गांव और समाज के असहाय वृद्ध को सहयोग करने के लिये कहा. जिप सदस्य सह जेएमएम स्त्री मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की के द्वारा 15-15 कंबल का वितरण किया गया.. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फसलों के रोगों, उपचार व लाभ की जानकारी दी गयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजकिशोर महतो के निधन पर शोकसभा

लोहरदगा. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय बख्शिडिपा में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व मौन धारण कर पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. श्रद्धांजलि के दौरान लोगों ने कहा कि राजकिशोर महतो जी ने अपने पूरे जीवन को संगठन, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित किया. उनका सादगीपूर्ण जीवन, स्पष्ट विचारधारा और निष्ठावान नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा. उन्होंने संगठन को मजबूत करने में जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम में मनीर उरांव, मदन मोहन पाठक, राकेश प्रसाद मोहन साहू, हर्षनाथ महतो,बालकृष्णा सिंह,नवीन कुमार टिंकू, अजय कुमार पंकज,अनिल उरांव, सरिता देवी, पशुपति नाथ पारस, अजातशत्रु, मिथुन तमेड़ा, कैलाश महतो,राजकुमार वर्मा, निरंजन शाहदेव, निधि प्रसाद, लाल विकास नाथ शाहदेव, अभय महतो, राजेश प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, बब्लू जयसवाल, विश्वजीत शाहदेव, कलावती देवी, अनिल जयसवाल, सुरेश बैठा, लक्ष्मी नारायण भगत, संगिता कुमारी, विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, कृष्णा मोदी सहित अन्य उपस्थित थे. मकर संक्रांति पर महायज्ञ का आयोजन लोहरदगा. चित्री घाघ मेले में बुधवार 14 जनवरी को सूर्य उत्तरायण महायज्ञ का आयोजन सेन्हा प्रखंड में किया गया. इस महायज्ञ का संचालन डॉ अशोक आचार्य जी ने वेद मंत्रों के साथ किया. मुख्य यजमान उदय सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी हीरा साहू रहे. मेले में आये भक्तों ने परिवार की सुख-शांति के लिए आहुति प्रदान की और प्रार्थना की. अशोक जी ने मकर संक्रांति के वैज्ञानिक महत्व को वेदों के माध्यम से समझाया कि इस दिन सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं और यज्ञ का विशेष महत्व होता है. संक्रांति के बाद सभी शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं. इस महायज्ञ का प्रबंधन चित्रि गांव के सभी ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया, जिससे सामाजिक एकता और धार्मिक श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजकिशोर महतो के निधन पर शोकसभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गौरवशाली रहा है क्षत्रियों का इतिहास

: पथलडीहा के पिकनिक स्पॉट में वनभोज कार्यक्रम कोडरमा. उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के अंतर्गत पथलडीहा प्रक्षेत्र के तत्वावधान में पथलडीहा स्थित पिकनिक स्पॉट में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता क्षत्रिय महासंघ पथलडीहा प्रक्षेत्र के अध्यक्ष जयनारायण सिंह ने की. संचालन युवा मोर्चा के केंद्रीय महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया. मौके पर महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास गौरवशाली रहा है, हमें समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने और समाज को एक नयी दिशा प्रदान करने में अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. प्रदेश महासचिव कामाख्या नारायण सिंह ने क्षत्रियों को एकजुट होने का आह्वान किया. महासचिव शिवलाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका काफी अहम है. महासंघ के संरक्षक रामचंद्र सिंह, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह, महासंघ के सचिव राजेंद्र सिंह, संरक्षक विजय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी रणजीत कुमार सिंह, राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में युवा मोर्चा पथलडीहा प्रक्षेत्र के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें बधाई दी. मौके पर सभी क्षत्रियों व युवाओं को नशापान से दूर रहने तथा शराब, गुटखा का सेवन नहीं करने को लेकर शपथ दिलायी गयी. मौके पर दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, मिथिलेश सिंह, कपिलदेव सिंह, शंकर दयाल सिंह, सुरेश सिंह, अजय सिंह, दीपक सिंह, रिंकू सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, पवन सिंह, किशोर सिंह, उमेश सिंह, सूरज सिंह, इंद्रजीत सिंह युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह, सचिव मनीष सिंह, उपाध्यक्ष रौशन सिंह, सौरभ कुमार सिंह, राजेश सिंह, राहुल सिंह, जितेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गौरवशाली रहा है क्षत्रियों का इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षरा सिंह से लेकर सहवाग-हरभजन होंगे आकर्षण का केंद्र

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट नौ से लोहरदगा. लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष स्पोर्ट्स और मनोरंजन का भव्य संगम बनने जा रहा है. नौ से 13 फरवरी तक बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान में होने वाला यह आयोजन जिले के स्पोर्ट्स इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ेगा. टूर्नामेंट में जहां देश के नामी क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, वहीं फिल्मी जगत की चर्चित हस्तियां भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. यह आयोजन न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि आम जनता के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा. स्पोर्ट्स के साथ सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है. टूर्नामेंट का उद्घाटन नौ फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें रूसी बैंड वायलिन थीम पर प्रस्तुति देगा. 10 फरवरी को भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने गीत-संगीत से समां बांधेंगी. वहीं 13 फरवरी को समापन समारोह में क्रिकेट जगत के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को मंच देना है. आयोजन समिति के अनुसार सुरक्षा, दर्शक सुविधा और खिलाड़ियों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह आयोजन लोहरदगा को स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक मानचित्र पर नयी पहचान दिलायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अक्षरा सिंह से लेकर सहवाग-हरभजन होंगे आकर्षण का केंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस ने किया प्रभारियों का मनोनयन

कोडरमा. जिला कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए झारखंड प्रभारी के राजू, सह प्रभारी भुपेंद्र मरावी व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में पंचायत कमेटी का गठन व बीएलए की नियुक्ति के लिए प्रभारियों का मनोनयन किया गया है. यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने दी. उन्होंने बताया कि प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी के गठन के साथ बीएलए की नियुक्त व फॉर्म 2 भरवाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मनोनीत प्रभारियों में झुमरी तिलैया से संजय सेठ, अशरफ अली, मनोज सहाय पिंकू, बेबी सिन्हा, अरविंद सेठ, संजय शर्मा, गणेश स्वर्णकार, राजेंद्र जायसवाल, गालिब मंसूरी, सईद नसीम, जयनगर से फहीम खान, दशरथ पासवान, अर्चना सिंह, नवाब आलम, तौकीर अंसारी, राजेश दास, चौधरी पासवान, सुरेंद्र राणा, डोमंचाच से लीलावती मेहता, सरोज मेहता, अजय कृष्ण मोदी, प्रदीप सिंह, अनंत कुमार मेहता, सत्येंद्र साव, महावीर प्रसाद गोस्वामी, मन्ना राम, बालगोविंद पांडेय, सतगावां से मनोज सहाय पिंकू, सनोवर वारसी, सुनील यादव, लालदेव यादव, मो साफिर, मरकच्चो से रविशंकर सिंह, मालती चंद्रा, केदार राणा, भागीरथ पासवान, चंदवारा अज्जू सिंह, भोला दास, संजय दास, अनिल दास, टुकलाल दास, मनोज शर्मा, विनोद यादव, राजकुमार यादव, मो अनवर हुसैन, भोला पंडित, कोडरमा से अनिल यादव, फैयाज कैशर, क्यूमउद्दीन, गुलजार अंसारी, रामेश्वर यादव, सरवन कुमार सिंह, ईश्वर आनंद को जिम्मेवारी दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस ने किया प्रभारियों का मनोनयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 रुपये का टिकट, 50 रुपये टेंपो भाड़ा, रेलवे की अव्यवस्था से यात्री परेशान

गोपी कुंवर, लोहरदगा कोयल नदी पर बने रेलवे पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद रांची–लोहरदगा–टोरी मेमू ट्रेन फिलहाल ईरगांव स्टेशन तक ही संचालित हो रही है. ऐसे में यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. रांची से यात्री 20 रुपये में लोहरदगा का टिकट लेते हैं, लेकिन ट्रेन उन्हें लोहरदगा के बजाय ईरगांव स्टेशन पर उतार देती है. इसके बाद ईरगांव से लोहरदगा पहुंचने के लिए टेंपो का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें प्रति यात्री 50 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि रेलवे उनके साथ धोखा कर रही है. रेलवे की ओर से दावा किया जा रहा है कि ईरगांव से लोहरदगा रेलवे स्टेशन तक मुफ्त बस सेवा उपलब्ध करायी गयी है. लेकिन हकीकत यह है कि प्रत्येक फेरे में करीब डेढ़ से दो हजार यात्री ईरगांव हाल्ट पहुंच रहे हैं, जिनमें लगभग 1200 नियमित यात्री होते हैं. इसके मुकाबले रेलवे ने सिर्फ दो बसों की व्यवस्था की है. एक बस में 52 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. दोनों बसों में मिलाकर किसी तरह 125 यात्रियों को एडजस्ट किया जा रहा है. शेष यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. दो बसों की यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है. मजबूरी में अधिकांश यात्रियों को टेंपो या अन्य साधनों से लोहरदगा जाना पड़ रहा है. जबकि टिकट लोहरदगा तक का काटा जा रहा है और किराया भी पूरा लिया जा रहा है. इस स्थिति से यात्री खासे नाराज हैं. स्त्रीओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि बस में चढ़ने के लिए मारामारी होती है और पहले टीटी को टिकट भी दिखाना पड़ता है. एमएसटी यात्रियों की भी बढ़ी परेशानी लोहरदगा से रांची के लिए करीब 300 लोगों ने एमएसटी बनवा रखा है, जो नियमित रूप से आना-जाना करते हैं. यदि एमएसटी यात्रियों को भी जोड़ा जाए, तो दो बसों से उन्हें लोहरदगा पहुंचाना नामुमकिन है. यात्रियों का कहना है कि या तो बसों की संख्या बढ़ाई जाए या फिर टिकट ईरगांव तक का ही जारी किया जाए, ताकि भ्रम की स्थिति न बने. खराब सड़क बनी अतिरिक्त मुसीबत ईरगांव से लोहरदगा तक सड़क निर्माण का कार्य जारी है. रास्ते में दो जगह डायवर्सन हैं. नाली निर्माण के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे गये हैं, जो हर पल दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं. ऐसे में टेंपो और अन्य साधनों से सफर करना भी जोखिम भरा हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 20 रुपये का टिकट, 50 रुपये टेंपो भाड़ा, रेलवे की अव्यवस्था से यात्री परेशान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top