Hot News

January 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

.स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाता शहर की धोबी गली

लोहरदगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को धत्ता बताता लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र का वार्ड नंबर–21 इन दिनों बदहाली की मिसाल बना हुआ है. यहां बीते आठ वर्षों से सड़क नाली में तब्दील हो चुकी है. नगर परिषद क्षेत्र के राणा चौक से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित धोबी मोहल्ला की यह सड़क बदला, आर्या, रानीगंज समेत कई गांवों को जोड़ती है, लेकिन इसकी हालत किसी खुले नाले से कम नहीं है. रोजाना राहगीरों को इस सड़क से गुजरना भारी पड़ रहा है. हालात तब और बदतर हो जाते हैं, जब कोई पर्व-त्योहार आता है. दशहरा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान लोगों को इसी गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है. सड़क पर नाली का पानी बेझिझक बहाया जा रहा है, जिससे चारों ओर दुर्गंध फैल जाती है. स्थिति ऐसी है कि दो मिनट तक वहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर परिषद और जिला प्रशासन से कई बार फरियाद की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. लोगों में आक्रोश है कि वे होल्डिंग टैक्स समेत अन्य कर नियमित रूप से देते हैं, इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सड़क व नाली निर्माण कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post .स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाता शहर की धोबी गली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीइइओ जगरनाथ प्रसाद को दी गयी विदाई

कोडरमा. कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद को विदाई दी गयी. शिक्षक अश्विनी तिवारी ने बीइइओ श्री प्रसाद का जीवन परिचय कराया. पूर्व निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह तथा सीएच स्कूल के प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी ने उनकी कार्य कुशलता और मैनेजमेंट कौशल की प्रशंसा की. शिक्षक अजीत आजाद ने स्वागत गीत पेश किया. मौके पर शिक्षकों ने उन्हें उपहार भेंट किया. समारोह में रामचंद्र ठाकुर, मनोज चौधरिया, अजीत आजाद, विजय कुमार, कंचनलता वर्णवाल, विनोद गुप्ता, संगीता साहिनी, खालिद अनवर, अरशाद आलम, गायत्री सिंह, साधन माथुर, निशांत केतू, प्रवीण सिंह, शीला कुमारी, बसंती पांडेय, संजीत हिंदुस्तानी, अस्मिता वर्णवाल ने भी अपने विचार रखे. शारदा हाई स्कूल में मनी मकर संक्रांति झुमरीतिलैया. मडुआटांड़ स्थित शारदा हाई स्कूल में मकर संक्रांति मनायी गयी. बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर चूड़ा, दही ,तिलकुट का आनंद लिया और पतंग उड़ा कर उत्सव मनाया. प्रधानाचार्या बबीता पांडेय व सभी शिक्षकों ने बच्चों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं तथा मकर संक्रांति के महत्व को बताया. मौके पर सुमन सलूजा, अंजली कुमारी, निधि पांडेय, पलक कुमारी, रिमझिम यादव, पलक कुमारी, अनु कुमारी, राखी पात्रों, कंचन कुमारी, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, पवन शर्मा, विभा देवी व अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीइइओ जगरनाथ प्रसाद को दी गयी विदाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

.रेत की लूट से रेल सेवा ठप, लोहरदगा भुगत रहा खामियाजा

रात भर ट्रैक्टरों से होती है ढुलाई, रातभर सो नहीं पाती है जनता लोहरदगा. जिले में कोयल नदी से हो रहे बालू के अवैध उठाव ने अब गंभीर संकट खड़ा कर दिया है. अवैध खनन के कारण कोयल नदी पर बना रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके बाद लोहरदगा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है. रेलवे सूत्रों के अनुसार पुल की मरम्मत और दुरुस्तीकरण में करीब एक वर्ष का समय लग सकता है. इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जड़ अवैध बालू खनन होने के बावजूद जिला प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस विभाग आंख मूंदे बैठे हैं. जिले में रातभर ट्रैक्टरों से बालू की अवैध ढुलाई धड़ल्ले से जारी है. ट्रैक्टरों की कर्कश आवाज और गड़गड़ाहट से शहरवासी रातभर चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं. अवैध बालू ढुलाई से जहां प्रशासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं बिना अनुमति बालू उठाव कानूनन अपराध होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. खनन विभाग पर आरोप है कि वह सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है. कभी-कभार अखबारों में समाचार प्रकाशित होने पर एक-दो ट्रैक्टर जब्त कर थाने को सौंप दिया जाता है, जिन्हें मामूली जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाता है. इसके बाद वहीं ट्रैक्टर फिर से अवैध ढुलाई में जुट जाते हैं. इस बेलगाम अवैध कारोबार में माफिया बेखौफ होकर लाखों रुपये कमा रहे हैं, जबकि आम जनता खुद को ठगा और असहाय महसूस कर रही है. लोगों का कहना है कि आखिर वे अपनी फरियाद किससे करें. लाचार नागरिकों ने प्रशासन से गुहार लगायी है कि यदि बालू चोरी पर रोक नहीं लगायी जा सकती, तो कम से कम रात में ट्रैक्टरों की रफ्तार और आवाज पर नियंत्रण कराया जाये, ताकि लोग शांति से सो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post .रेत की लूट से रेल सेवा ठप, लोहरदगा भुगत रहा खामियाजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक सवार बदमाशों ने युवती से 45 हजार रुपये छीना

बिहारीगंज. मुख्य बाजार बस स्टैंड रोड स्थित बजाज शोरूम के सामने मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने युवती 45 हजार रुपये छीन लिया. पीड़ित मोहनपुर पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी मांगेंन मेहता के 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी बिहारीगंज हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक शाखा से पैसा निकासी कर घर जा रही थी. इसी दौरान बैंक से कुछ ही दूरी पर बजाज शोरूम के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंग लेकर फरार हो गया. वहीं युवती को धकले दिया. राहगिरों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन देने पर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक सवार बदमाशों ने युवती से 45 हजार रुपये छीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वार: भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है पूर्णिया नगर निगम : पप्पू यादव

सांसद ने डिप्टी सीएम सह नगर विकास मंत्री से की जांच की मांग पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर बरसे. कहा कि पूर्णिया नगर निगम नरक निगम बन गया है. ठेकेदार, पट्टेदार व प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त है. मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि शहर में जितने भी नालों का निर्माण हो रहा है, उसके पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी. पानी की निकासी की व्यवस्था किये बगैर आखिर किस प्रकार नालों का धड़ल्ले से निर्माण हो रहा है. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर ऐसा कर किसे लाभ पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिड्यूल पर टेंडर क्यों नहीं होता है? उन्होंने कहा कि नगर निगम अंतर्गत जितने भी सड़कों का निर्माण हुआ है, उस सड़क की हालत कुछ ही दिनों में जर्जर हो गयी है. सड़क से कुछ ही दिनों के बाद गिट्टी उखड़ने लगता है. टैक्सी स्टैंड रोड, नाला रोड व मधुबनी में बनी सड़कों का गिट्टी उखड़ने लगा है. ठीकेदार ने उसपर अलकतरा डाल कर लोगों का आइवाश करने की कोशिश की है. सांसद ने कहा कि नगर निगम समेत पूर्णिया के 11 नगर निकायों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. सांसद ने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा कुछ लोगों की जेब में चला जा रहा है. बाजार में जो सामान दो रुपये मिलता है, उसे नगर निगम 200 रुपये में खरीदता है. इन सभी की जांच होनी चाहिए. उन्होंने पूर्णिया नगर निगम को नरक निगम बताते हुए कहा कि व्याप्त भ्रष्टाचार में ठेकेदार, पट्टेदार व प्रतिनिधि शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर विकास मंत्री और पूर्णिया डीएम से अलग-अलग बात कर उनसे इस मामले की जांच की मांग की है. इस मौके पर प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, बबलू भगत, वैश खान, सुड्डू यादव, सशीला हिंदुस्तानी, अभिषेक आनंद, सयूब आलम आदि मौजूद थे. ……………….. पलटवार : सांसद का बयान तथ्यों पर आधारित नहीं : स्थायी समिति कहा- जिम्मेवार जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेवारी से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव द्वारा पूर्णिया नगर निगम को नरक निगम और लूट निगम बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के सदस्य स्वपन घोष, ममता सिंह, आशा महतो, कुमारी खुशबू, मुर्शीदा खातुन, कमली देवी व प्रदीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा है कि सांसद का बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है. नगर निगम के क्रियाकलाप पर उंगली उठाना आसान है, लेकिन जो यहां के जिम्मेवार जनप्रतिनिधि हैं वे अपनी जिम्मेवारी से अनभिज्ञ हैं. निगम की आलोचना करने की बजाय सांसद अगर एक बार भी बुडको द्वारा निर्माणाधीन नाला को झांकने की जहमत उठाते तो शहरवासियों के यह हित में होता. कहा कि शहर में 87 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्राम वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत पांच महत्वपूर्ण नाला का निर्माण हो रहा है. नाला का निर्माण गुणवत्ता विहीन है और धीमी गति से हो रहा है. इस बात की शिकायत नगर निगम की महापौर विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री से लिखित रूप से कर चुकी है. क्या इसकी सुधि लेने की जरूरत सांसद जी को महसूस नहीं होती है. सदस्यों ने कहा कि सच तो यह है कि किसी भी बड़े जनप्रतिनिधि को नगर निगम वासियों की चिंता नहीं है. इस कार्यकाल में निगम द्वारा 36 नालों के निर्माण की मांग राज्य प्रशासन से की गयी थी इसमें मात्र 5 नालों की स्वीकृति प्रदान की गयी जिसका निर्माण कार्य चल रहा है. अगर सभी 36 नालों की स्वीकृति मिल जाये तो पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव की समस्या सदा के लिए दूर हो जायेगा. सांसद से आग्रह है कि बिहार प्रशासन से अन्य 31 नाले की स्वीकृति दिलवाने का प्रयास करें, शहरवासी उनका सदैव ऋणी रहेगा. सदस्यों ने कहा कि यहां लूट की कोई स्कीम नहीं चलती है, निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है. सांसद चाहें तो जांच करवा सकते हैं, नगर निगम पूरा-पूरा सहयोग करेगा. ……………… डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वार: भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है पूर्णिया नगर निगम : पप्पू यादव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस ने की रात्रि गश्ती

गोपालगंज. जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से गोपालगंज की पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती एवं सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के समय बैंक, एटीएम, प्रमुख बाजारों, चौक व चौराहों एवं संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. रात्रि गश्ती के कारण असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है, वहीं आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि चोरी, लूट, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके. पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील भी की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस ने की रात्रि गश्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीपीएससी 70वीं : छूटे अभ्यर्थियों को 17 जनवरी को मिलेगा दस्तावेज सत्यापन का मौका

संवाददाता, पटना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का एक और मौका दे दिया है. आयोग ने कहा है कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 29 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी तक आयोग कार्यालय में किया जा रहा है. अपरिहार्य कारणों से जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें 17 जनवरी (द्वितीय पाली) को एक और अवसर प्रदान किया गया है. बीपीएससी द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों की एक सूची भी जारी की गयी है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सूचीबद्ध अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएं. आयोग ने यह भी कहा है कि सूची के अतिरिक्त यदि कोई अभ्यर्थी 13 जनवरी से 16 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहा हो, तो वह अभ्यर्थी आयोग को पूर्व में सूचना देकर 17 जनवरी (द्वितीय पाली) में दस्तावेज सत्यापन के लिए सम्मिलित हो सकता है. बीपीएससी ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे समय पर आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों व अभिलेखों के साथ उपस्थित हों, ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीपीएससी 70वीं : छूटे अभ्यर्थियों को 17 जनवरी को मिलेगा दस्तावेज सत्यापन का मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग सांसद ने लड़की की शादी में मदद की

पिपरवार. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए श्री राम लहंगा उपलब्ध कराने का क्रम जारी है. जानकारी के अनुसार किरिगड़ा निवासी जमेंदर महतो की बेटी डोली कुमारी का चार फरवरी को विवाह तय हुआ है. विवाह की सूचना मिलने पर सांसद ने कार्यकर्ताओं को लहंगा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता कन्या के घर पहुंचे. वहां उन्होंने ग्रामीणों की उपस्थिति में कन्या को लहंगा प्रदान किया. लहंगा पा कर दुल्हन और उसके माता-पिता काफी खुश हुए. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गरीबी की वजह से हमने कभी इतना कीमती लहंगा खरीदने के बारे में सोचा भी नहीं था. मौके पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल, पिपरवार मंडल अध्यक्ष रामलाल महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हजारीबाग सांसद ने लड़की की शादी में मदद की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वामी विवेकानंद की मनायी गयी जयंती, युवाओं को उनके जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील

राघोपुर. राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सोमवार को सिमराही स्थित एक होटल परिसर में युवाओं द्वारा महान दार्शनिक, राष्ट्रचिंतक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. इस दौरान युवा संघ की विधिवत स्थापना भी की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन जायसवाल ने की. जबकि मंच संचालन प्रशांत वर्मा ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो राम कुमार कर्ण एवं संत अमरजीत मौजूद रहे. प्रो कर्ण ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन आज के युवाओं के लिए पथप्रदर्शक है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग गंभीर चिंतन एवं वैचारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाता जा रहा है. जबकि अनुचित विषयों की ओर उसका झुकाव बढ़ रहा है. वहीं संत अमरजीत ने समाज में बढ़ती अव्यवस्थाओं एवं नैतिक पतन पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज का भविष्य युवाओं के हाथों में होता है. यदि युवा वर्ग समाज के प्रति संवेदनशील नहीं होगा, तो सकारात्मक परिवर्तन की अपेक्षा करना व्यर्थ है. कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अध्यक्ष कुंदन जायसवाल ने कहा कि इस अवसर पर युवा संघ की स्थापना की गई है. उन्होंने बताया कि संगठन के सभी सदस्यों ने निःस्वार्थ भावना से समाज सेवा, सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है. संगठन का प्रमुख उद्देश्य समाजहित में कार्य करना, गरीब एवं असहाय वर्ग की सहायता करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि, युवा एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर संगठन के सदस्य मयंक गुप्ता, गुड्डू जीजीआर, कन्हैया दास, देवादित्य सेन, अरमान, रोहित झा सहित होटल संचालक रमेश चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वामी विवेकानंद की मनायी गयी जयंती, युवाओं को उनके जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : सुबह कोहरा, दोपहर में धूप से राहत और शाम से छूटेगी कंपकंपी

पूर्णिया. पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे की मार झेल रहे पूर्णिया के लोगों को मौसम ने थोड़ी राहत दी है. खिली-खिली सुनहरी धूप ने मंगलवार को कोल्ड डे के शिकंजे काे ढीला कर दिया. पूर्णिया के लोगों को कई दिनों के बाद सर्दी के बीच गुनगुनी धूप का सुख मिला, पर शाम होते-होते फिर कंपकंपी शुरू हो गयी. आईएमडी के पूर्वानुमान की मानें तो आगामी 18 जनवरी तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने के आसार कम हैं क्योंकि दिन में धूप निकलने की संभावना बन रही है. इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है पर कोई बड़ा उछाल नहीं आने वाला है. मौसम विज्ञानियों की मानें ठंड का असर अभी बरकरार रहने वाला है. यह माना जा रहा है कि बदलते मौसमी सिस्टम के बीच सुबह कोहरा, दोपहर में धूप से राहत और शाम को फिर कंपकंपी जैसी स्थिति अभी बनी रहेगी. इस बीच, मंगलवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 24.4 एवं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें तो अब 18 जनवरी तक लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत का अहसास होने लगेगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भले ही दिन में धूप राहत दे रही हो, लेकिन रात का तापमान अब भी लोगों को परेशान करेगा. इधर, मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और तेज ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में आगामी 17 जनवरी तक कोहरा के संकेत दिए गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौसम : सुबह कोहरा, दोपहर में धूप से राहत और शाम से छूटेगी कंपकंपी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top