Hot News

January 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिरहोरों के बीच कंबल, चूड़ा, गुड़ व तिलकुट का वितरण

मैक्लुस्कीगंज. दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82जयंती के अवसर पर आदिम जनजातियों (बिरहोर) के बीच कंबल वितरण किया गया. खलारी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में लपरा पंचायत अंतर्गत महुआटांड़ में रह रहे आदिम जनजाति समुदाय के बिरहोरों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उक्त समुदाय के बच्चों व बुजुर्गों को चूड़ा गुड़ और तिलकुट भी दिया. सभी ने मकर संक्रांति की बधाई दी. इस अवसर पर झामुमो के पूर्व उपाध्यक्ष नंदू मेहता, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान प्रखंड सचिव महेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष शंभू दास, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष छोटु राम पूर्व सह सचिव चितरंजन सिंह, हरिप्रसाद गुप्ता, निखिल चौहान, दुर्गा महली सहित पंचायत की मुखिया पुतुल देवी मौजूद थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिरहोरों के बीच कंबल, चूड़ा, गुड़ व तिलकुट का वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधवा, असहाय व दिव्यांगों के बीच शिव शिष्यों ने किया कंबल वितरण

सिमरी बख्तियारपुर. मानवीय चेतना के परिमार्जन एवं गरीबों की सेवा के संकल्प के साथ सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर में एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गरीब, विधवा, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल व गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया. शिविर का आयोजन स्वामी हरिद्रानंद एवं दीदी नीलम आनंद की प्रेरणा से किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व गुरु भाई विजय भगत उर्फ मुन्ना जी ने किया. इस मौके पर शिव शिष्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य हर वर्ग और समुदाय के लोगों को महादेव के गुरु स्वरूप से जोड़ते हुए मानवता की सेवा करना है. सेवा शिविर के दौरान वक्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि शिव शिष्य केवल आध्यात्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सुधार के लिए भी निरंतर सक्रिय हैं. उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल बचाने, बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता, सरोज, मीनू, रूबी, कंचन, सविता, रामरती, हीरा, रेशमा, उर्मिला, छोटेलाल, गरीब जी, विजय, अशोक, अरविंद, लालदेव, सुरेश, कपिल, मोहन जी, शंभू जी सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्यों का सराहनीय योगदान रहा. सेवा शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का यह प्रयास क्षेत्र में सराहना का विषय बना हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधवा, असहाय व दिव्यांगों के बीच शिव शिष्यों ने किया कंबल वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छात्र-छात्राओं ने उदगार व्यक्त कर दिया नशामुक्त समाज बनाने का संदेश

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधान जिला जज ने दिया प्रशस्ति पत्र औरंगाबाद शहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नशामुक्त समाज बनाने के लिए कई स्तर पर जागरूकता अभियान व कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने बताया कि पिछले सप्ताह डीइओ के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति एवं नशा का समाज पर पड़ते दुष्प्रभाव का एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया था. इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने उदगार कागज पर लिखे. उन निबंधों में से चयनित पांच निबंधों जिनमें किशोरी सिन्हा कन्या विद्यालय की दिव्या कुमारी, टाउन इंटर स्कूल की ज्योति कुमारी, अनुग्रह कन्या इंटर स्कूल की सीतांजलि कुमारी, अनुग्रह इंटर स्कूल साक्षी मिश्रा एवं राजर्षि विद्या मंदिर के तहजीम परवेज को सर्वोत्तम पाया गया. उक्त छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार प्रथम द्वारा अपने प्रकोष्ठ में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं छात्राओं को नशा के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए न सिर्फ प्रोत्साहित किया, साथ ही उन्हें अपने शैक्षणिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी. सचिव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच ऐसी प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य यह है कि उनके माध्यम से न सिर्फ वे जागरूक होते हैं, बल्कि उनका परिवार एवं समाज भी जागरूक होता है. छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं एवं देखा जा रहा है कि आज के दौर में युवाओं में नशापान का प्रचलन बढ़ रहा है. इसपर रोक लगाने के लिए समाज को जागरूक करना आवश्यक है. खासकर हमारे युवा एवं किशोर वर्ग को नशा से दूर करने की जरूरत है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छात्र-छात्राओं ने उदगार व्यक्त कर दिया नशामुक्त समाज बनाने का संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: मधुबन थाने में चौकीदारों के लिये बनेगा बैरक:विधायक

Motihari: मधुबन. भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री राणा रणधीर मंगलवार को मधुबन थाना पहुंचे.जहां सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार प्रसाद व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय से मुलाकात की.वही थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों व चौकीदारों से भी विधायक मिले.विधायक ने अधिकारियों से क्षेत्र में अमन-चैन व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये अपील की.समाजिक समरसता को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्ती से निपटने, अपराधियों पर नकेल कसने की बात कही. स्थानीय चौकीदारों ने विधायक से चौकीदारों के बैठने व रहने के लिये एक बैरक बनाने की मांग की.विधायक राणा रणधीर ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में वे अपने ऐच्छिक कोष से थाने में बढिया बैरक का निर्माण करवायेंगे.मौके पर अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार,एसआई दिनेश कुमार सिंह,नीतू राज,आशुतोष कुमार,मुकेश कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष शंभू सिंह, अर्जुन सिंह,मो बहारूद्दीन,मो.काशिम,नरेंद्र यादव,रामविनय सिंह,मनोज श्रीवास्तव,महेश्वर पाठक,मो.जावेद,सुमन कुमार,लेखक कुमार,उमाशंकर कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: मधुबन थाने में चौकीदारों के लिये बनेगा बैरक:विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेत की पगडंडी के सहारे भविष्य गढ़ रहे मासूम, 20 साल से स्कूल को सड़क का इंतजार

बदहाली: चंद्रवंशी टोला मोहद्दीनगर प्राथमिक विद्यालय को नहीं मिला अपना रास्ता, बारिश में फिसलकर गिर रहे शिशु हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चंद्रवंशी टोला मोहद्दीनगर के बच्चों व शिक्षकों के लिए शिक्षा की राह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. विद्यालय की स्थापना के दो दशक बीत जाने के बाद भी आज तक इस स्कूल को अपनी पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है. आलम यह है कि 113 मासूम शिशु व छह शिक्षक हर दिन खेत की संकरी पगडंडियों के सहारे जान जोखिम में डालकर स्कूल आने-जाने को विवश हैं. बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत स्कूल आने-जाने का रास्ता खेतों के बीच से होकर गुजरता है. बरसात के मौसम में जब खेतों में पानी भर जाता है, तो पगडंडी पर फिसलन बढ़ जाती है. प्रधानाध्यापिका निकहत आफिस ने बताया कि रास्ता इतना पतला और खराब है कि शिशु अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं. शिक्षकों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे हमेशा अनहोनी का डर बना रहता है. 2006 में मिली जमीन, पर रास्ता आज भी गायब बता दें कि वर्ष 2006 में जमीन दाता बिंदेश्वरी राम ने विद्यालय निर्माण के लिए जमीन दान दी थी. भवन तो बन गया, जिसमें तीन कमरे, कार्यालय और रसोईघर है, लेकिन पहुंच पथ का निर्माण नहीं हो सका. स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता निजी जमीन से होकर गुजरता है, जिसके कारण ग्रामीण रास्ता देने में कतरा रहे हैं. मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कई बार बैठकें हुईं, लेकिन समस्या का समाधान अब तक सिफर रहा. नया मतदान केंद्र बना, पर नहीं बदली स्थिति हैरानी की बात यह है कि एक हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या होने के कारण इस बार इस विद्यालय को नया मतदान केंद्र भी बनाया गया था. चुनाव के दौरान मतदानकर्मी, अधिकारी और सैकड़ों मतदाता भी इसी पगडंडी के सहारे केंद्र तक पहुंचे थे. बावजूद इसके, इस गंभीर समस्या की ओर किसी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं गया. ——– एक नजर में विद्यालय की स्थिति: नामांकित शिशु: 113 शिक्षकों की संख्या: 06 स्थापना वर्ष: 2006 मुख्य समस्या : पहुंच पथ का अभाव, निजी जमीन का पेच —- बोले अधिकारी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चंद्रवंशी टोला मोहद्दीनगर स्थित विद्यालय के समीप सभी निजी जमीन होने के कारण विद्यालय जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. विभाग को सूचित किया गया है. विभागीय कार्रवाई होने के उपरांत रास्ते को लेकर जमीन अधिग्रहण करते हुए विद्यालय को पक्का उपलब्ध कराया जायेगा. – एजाज आलम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी—— बोले ग्रामीण स्कूल तक पक्की रास्ता नही होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है. बारिश में कीचड़ व जलभराव होने पर फजीहत हो जाती है. शिशु गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं. प्रशासन को इस समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिये. भूस्वामी के मुकरने के कारण यह रास्ता अधूरा पड़ा हुआ है. बच्चू रजक, ग्रामीण ——— बारिश में कीचड़ में फिसलने व गिरने का डर रहता है. खेतों से गुजरने पर कीड़े-मकोड़ों के काटने का खतरा बना रहता है. ग्रामीण अक्सर जनप्रतिनिधि व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की बैठकों में प्रस्ताव रख रहे है. अधिकारी व जनप्रतिनिधि को सक्रिय होकर इस समस्या का समाधान कराना चाहिये. उर्मिला देवी, ग्रामीण ——– स्कूल बनाते समय जमीन दान करने वाले ने दान कर दिये, लेकिन रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी. प्रशासन की पहल पर स्कूल बना दिया. रास्ता ही नहीं था, तो स्कूल को वहां मंजूरी देना ही अनुचित था. विभाग को पहल कर रास्ता दिलवाना चाहिये. सनोज कुमार, ग्रामीण———- बारिश होने पर बिना कीचड़ में सने स्कूल पहुंचना असंभव हो जाता है. खेतों में फसल लहलहाने के दौरान बच्चों को मेड़ व क्यारी से गुजरते समय कीट का भी बना रहता है. स्कूल का भवन खेतों के बीच में रहने के कारण बच्चों के स्कूल जाने पर अनहोनी डर बना रहता है. जोधी यादव, ग्रामीण ———– डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खेत की पगडंडी के सहारे भविष्य गढ़ रहे मासूम, 20 साल से स्कूल को सड़क का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खाद्यान्न उठाव व वितरण में जिले का 32वां रैंक, डीएम ने जतायी नाराजगी

डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की हुई बैठक सहरसा. जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सर्वप्रथम खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में जिले का 32वां रैंक रहने के कारण नाराजगी व्यक्त की. जिला का रैंक ऊपर लाने के लिए सतत प्रयास ही नहीं पूर्ण कोशिश करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया. खरीफ विपणन मौसम धान की अधिप्राप्ति में जिला का रैंक लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति का प्रतिशत के बारे में जिला सहकारिता पदाधिकारी से पूछा गया. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि धान की अधिप्राप्ति में जिले का राज्य में सातवां रैंक है एवं लक्ष्य के विरुद्ध 41.2 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुआ है, जिसके बाद जिलाधिकारी ने अगले एक सप्ताह में 60 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देश दिया. अगले चार दिनों में खाद्यान्न के उठाव शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निदेश जिला प्रबंधक को दिया. मुख्यमंत्री के यात्रा से पूर्व संवेदनशील राशन कार्ड का शत-प्रतिशत सत्यापन एवं लंबित पात्रता धारी व्यक्तियों का राशन निर्गत करने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खाद्यान्न उठाव व वितरण में जिले का 32वां रैंक, डीएम ने जतायी नाराजगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

19 जनवरी से सोमवार व शुक्रवार को होगी सुनवाई

प्रतिनिधि, नवादा नगर विद्युत कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार हिंदुस्तानी ने बताया कि ऊर्जा सचिव के निर्देश के आलोक में 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की नियमित सुनवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेंगे. प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण कर समयबद्ध निष्पादन किया जायेगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं हो. इसके तहत सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान–जीवन आसान के अंतर्गत यह व्यवस्था लागू की जा रही है. इन्होंने बताया कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर निर्देश दिया है कि वे अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनें. निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक तथा शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालयों में शिकायतों की सुनवाई होगी. इ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 19 जनवरी से सोमवार व शुक्रवार को होगी सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर संक्रांति को लेकर खूब बिके तिलकुट

खूंटी. मकर संक्रांति पर्व को लेकर जिले के बाजार में मंगलवार को खूब रौनक रही. तिलकुट की खरीदारी के लिए दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. मकर संक्रांति को लेकर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार में अस्थायी और स्थायी तिलकुट की दुकानें सजी है. हर ओर तिलकुट की मिट्टी खुशबू बिखरती रही. लोग पूरे दिन तिलकुट, दही-चूड़ा, गुड़ सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी करते रहे. मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट की काफी मांग देखी गयी. तिलकुट दुकानदार पंकज साहू ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर हर साल इस समय बिक्री बढ़ जाती है. इस बार ग्राहकों की संख्या अधिक है. उन्होंने कहा कि लोग शुद्धता और स्वाद को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए अच्छी क्वालिटी का तिलकुट ज्यादा बिक रहा है. बाजार में तिलकुट की कीमत 300 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो तक है. लोग गया, बरही, चौपारण का प्रसिद्ध तिलकुट पसंद कर रहे हैं. प्रयाग साहू और दिनेश भुइंया ने बताया कि तिल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और मकर संक्रांति पर इसका विशेष धार्मिक महत्व है. इसलिए लोग परिवार और रिश्तेदारों के लिए ज्यादा मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं. रामचंद्र साहू ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से खूंटी में तिलकुट का दुकान लगाते आ रहे हैं. इस बार बरही चौपारण से कुल सात लोग तिलकुट का दुकान पिछले एक दिसंबर से लगाये हैं. शहर की प्रमुख दुकानों पर तिलकुट के रेट लगभग एक समान रखे गये हैं. खोवा वाला तिलकुट 500 रुपये प्रति किलो में बिका. वहीं गुड़ वाला तिलकुट 360 रुपये प्रति किलो और चीनी वाला तिलकुट 300 से 340 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध रहा. तिल पापड़ी और तिल लड्डू दोनों की कीमत 400 रुपये प्रति किलो रही. काले तिल से बने लड्डू 500 रुपये प्रति किलो में बेचे गये. इसके अलावा गुड़-बादाम 300 रुपये प्रति किलो, जबकि चूड़ा 50 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से दुकानों में मिला. प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में सजी अस्थायी व स्थायी तिलकुट दुकानें बाजार में तिलकुट की कीमत 300 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो तकB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मकर संक्रांति को लेकर खूब बिके तिलकुट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर परिषद ने वार्ड सात में 250 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

सुपौल. नगर परिषद के वार्ड नंबर 07 में सोमवार की शाम कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव विशेष रूप से उपस्थित रहे. ठंड से बचाव के उद्देश्य से आयोजित इस सामाजिक पहल के तहत करीब 250 गरीब और असहाय लोगों को कंबल प्रदान किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षदों के सहयोग से किया गया. शाम के समय बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया. कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. इस अवसर पर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने कहा कि नगर परिषद का यह प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड की वजह से परेशान न हो. गरीब, बुजुर्ग और बेसहारा लोगों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है. आगे भी इस तरह के राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे. इस मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी शालू सिंह, वार्ड पार्षद मनीष सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विजय शंकर चौधरी, विनय भूषण सिंह, गिरीश चंद्र ठाकुर, कन्हैया सिंह, प्रभात सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नगर परिषद ने वार्ड सात में 250 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्र निर्माण व आत्मविश्वास का संदेश देकर युवाओं को किया प्रेरित

उच्च विद्यालय चौखंडी पथ में एबीवीपी ने किया युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन फोटो-12- कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद, सासाराम की ओर से मंगलवार को उच्च विद्यालय चौखंडी पथ में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया़ इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, नैतिक नेतृत्व, आत्मविश्वास व आध्यात्मिक जागरूकता जैसे मूल मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता प्रो डॉ राम प्रकाश शर्मा, पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय चौखंडी पथ के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह, प्रांत सह मंत्री प्रियरंजन सिंह, अनीश सिंह, एनसीसी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार, शिवानी कुमारी ने दीप जलाकर व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. कार्यक्रम में प्रो डॉ शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सौ वर्ष पूर्व थे. उन्होंने कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं युवाओं को जागरूक, अनुशासित व आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं. कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित प्रांत सह मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि हर क्षण और हर पल जीने के लिए हैं. उन्होंने कहा कि आज का युवा आत्मविश्वासी बने, यही स्वामी विवेकानंद का मूल संदेश है. उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च विद्यालय चौखंडी पथ के प्राचार्य ने की. जबकि संचालन जिला संयोजक रौशन पांडेय ने किया. परिषद गीत का गायन कमल नयन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश सिंह, हैप्पी सिंह, उज्जवल तिवारी, कुमारी आरोही, आर्यन राज, तरंग, अमर्त्य, संगम, धीरज व रुद्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्र निर्माण व आत्मविश्वास का संदेश देकर युवाओं को किया प्रेरित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top