Hot News

January 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुम्भ राशिफल 17 जनवरी 2026: आज धन लाभ का योग, जल्दबाजी में निर्णय न लें, अनावश्यक बहस से बचें

Kumbh Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार…. Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल आज आप अंदर से संतुलित और फोकस्ड महसूस करेंगे. किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी न करें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं. दिन के दूसरे हिस्से में कोई बातचीत या मौका आपको सही दिशा और नई जानकारी दे सकता है. करियर / बिजनेस: आज पेशेवर जीवन में आपका अनुशासन और तार्किक सोच सामने आएगा. नौकरी में आप जिम्मेदारियों को शांतिपूर्वक निभाएंगे और सीनियर्स आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे. बिजनेस में आज योजना और रणनीति पर ध्यान दें. कोई पुरानी डील या संपर्क लाभकारी साबित हो सकता है. रिलेशनशिप (परिवार): घर में माहौल आज संतुलित रहेगा. किसी पुराने मतभेद को हल करने का अवसर मिलेगा. परिवार आपके समझदारी भरे रवैये को नोटिस करेगा. लव लाइफ: आज रिश्तों में खुली और ईमानदार बातचीत फायदेमंद रहेगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सिंगल कुम्भ वालों के लिए आज किसी नई बातचीत में स्पष्टता आएगी. स्वास्थ्य: मानसिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन शरीर में हल्की थकान महसूस हो सकती है. पाचन और नींद पर ध्यान दें. हल्की स्ट्रेचिंग और वॉक लाभकारी रहेगी. आज की सावधानी: शक या जल्दबाजी में निर्णय न लें. अनावश्यक बहस से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय शनिवार होने के कारण आज संयम, कर्म-सुधार और मानसिक स्थिरता का उपाय लाभ देगा. शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएँ. इसके बाद 11 या 21 बार मंत्र जप करें ॐ शं शनैश्चराय नमः आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, काला कपड़ा या भोजन दान करें. यह शनिवार का उपाय कुम्भ राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, धैर्य और स्थिर निर्णय लेने की शक्ति देता है. शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय The post कुम्भ राशिफल 17 जनवरी 2026: आज धन लाभ का योग, जल्दबाजी में निर्णय न लें, अनावश्यक बहस से बचें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशिफल 17 जनवरी 2026: आज किस्मत का मिलेगा साथ, आर्थिक लाभ के योग

Meen Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार. Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल आज आप अंदर से शांत और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे. किसी भी परिस्थिति में जल्दबाज़ी न करें और निर्णय सोच-समझकर लें. दिन के दूसरे हिस्से में कोई अवसर या बातचीत आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है. आज की स्थिति आपको यह सिखाएगी कि संयम और धैर्य से किए गए काम लंबे समय में सबसे बड़ा फायदा देते हैं. करियर / बिजनेस: आज नौकरी या व्यवसाय में आपकी समझदारी सामने आएगी. जिम्मेदारियों को संभालने में आप ठोस और भरोसेमंद रहेंगे. बिजनेस में आज योजना और रणनीति पर ध्यान दें. कोई पुराना संपर्क या बातचीत लाभकारी साबित हो सकती है. जल्दबाजी में किए गए फैसले नुकसान पहूंचा सकते हैं. रिलेशनशिप (परिवार): घर का माहौल आज संतुलित रहेगा. किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर मिलेगा. परिवार आपके समझदारी भरे रवैये को नोटिस करेगा और समर्थन देगा. लव लाइफ: आज रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता प्रमुख रहेगी. पार्टनर के साथ भावनाओं की गहराई बढ़ेगी. सिंगल मीन वालों के लिए आज कोई नई बातचीत आगे चलकर खास मोड़ ले सकती है. स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी. लेकिन हल्की थकान या पेट/पाचन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं. संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद जरूरी है. आज की सावधानी: जल्दीबाजी में कोई फैसला न लें. भावनाओं को हावी न होने दें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय शनिवार होने के कारण आज संयम, कर्म-सुधार और मानसिक स्थिरता का उपाय लाभ देगा. शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः 11 या 21 बार मंत्र जप करें. आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, काला कपड़ा या भोजन दान करें. यह शनिवार का उपाय मीन राशि वालों को मानसिक स्थिरता, धैर्य और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है. शुभ रंग: सलेटी नीलाशुभ अंक: 7 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय The post मीन राशिफल 17 जनवरी 2026: आज किस्मत का मिलेगा साथ, आर्थिक लाभ के योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय

Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11:52 PM तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय… आज का पंचांग 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार दिन: शनिवारतिथि: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11:52 PM तक उपरांत अमावस्याविक्रम संवत: 2082शक संवत: 1947सूर्योदय: 06:37 AMसूर्यास्त: 05:20 PMअयन: उत्तरायणऋतु: शिशिर नक्षत्र, योग व करण सूर्योदय कालीन नक्षत्र: मूल सुबह 08:23 AM तक उसके बाद पूर्वाषाढ़ा योग: व्याघात रात 09 :54 PM तक उसके बाद हर्षण करण: विष्टि/भद्रा (सुबह 10:48 AM तक) उसके बाद शकुनि ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) सूर्य: मकर राशि चंद्रमा: धनु राशि मंगल: मकर राशि बुध: सुबह 10:25 AM तक धनु राशि उपरांत मकर राशि गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री) शुक्र: मकर राशि शनि: मीन राशि राहु: कुंभ राशि केतु: सिंह राशि दिन का चौघड़िया (पटना) काल(हानि) 06:37 AM से 08:01 AM तक शुभ (शुभ): सुबह 08:01 AM से 09:20 AM तक रोग (अशुभ): सुबह 09:20 AM से 10:40 AM तक उद्वेग (अशुभ): सुबह 10:40 AM से 11:59 AM तक चर (सामान्य): दोपहर 11:59 AM से 01:19 PM तक लाभ (शुभ): दोपहर 01:19 PM से 02:38 PM तक अमृत (अत्यंत शुभ): दोपहर 02:38 PM से 03:58 PM तक काल (अशुभ): दोपहर 03:58 PM से 05:17 PM तक शुभ समय (मुहूर्त) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 AM से 12:20 PM तक विजय मुहूर्त: दोपहर 01:47 PM से 02:29 PM तक ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:55 AM से 05:48 AM तक अशुभ समय राहुकाल: सुबह 09:20 AM से 10:40 AM तक गुलिक काल: सुबह 06:41 AM से 08:01 AM तक यमगण्ड: दोपहर 01:19 PM से 02:38 PM तक दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक या घी खाकर निकलें) आज का विशेष योग व उपाय विशेष: भद्रा सुबह 10:48 बजे तक है, इसलिए शुभ कार्य इसके पश्चात ही करें. सरल उपाय: शनिवार का दिन होने के कारण पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. भगवान शिव पर काले तिल अर्पित करें, इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय Also Read:- Mauni Amavasya 2026: 17 या 18 जनवरी कब है मौनी अमावस्या, जाने सही तिथि और महत्व  The post Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL 2026: श्रेयंका के पंजे में फंसा गुजरात, RCB ने दी करारी मात, जानें मैच में क्या हुआ?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने स्त्री प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. शुक्रवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में RCB ने गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को 32 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के हीरो रही युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) और ऑलराउंडर राधा यादव (Radha Yadav). जहां राधा ने मुश्किल वक्त में टीम को संभाला, वहीं श्रेयंका ने अपनी फिरकी के जाल में गुजरात के बल्लेबाजों को ऐसा फंसाया कि वे पूरा मैच ही नहीं स्पोर्ट्स पाए. गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उन पर ही भारी पड़ गया. आरसीबी ने पहले स्पोर्ट्सते हुए 182 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई. श्रेयंका पाटिल का पंजा इस मैच में अगर किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह हैं श्रेयंका पाटिल. जब गुजरात की टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो आरसीबी के गेंदबाजों ने उन पर कड़ा प्रहार किया. श्रेयंका ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए महज 3.5 ओवर में 5 विकेट झटक लिए. उनकी गेंदों को समझ पाना गुजरात के बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ. श्रेयंका के अलावा तेज गेंदबाज लौरेन बेल ने भी शानदार साथ दिया और तीन विकेट अपने नाम किए. अरुंधति रेड्डी और नादिन डि क्लार्क को भी एक-एक सफलता मिली. इन गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के कारण गुजरात की टीम कभी भी मैच जीतने की स्थिति में नहीं दिख पाई. गुजरात के बल्लेबाजों ने किया निराश इतने बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत और अंत दोनों खराब रहे. टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर लंबी पारी नहीं स्पोर्ट्स सका. टीम के लिए हिंदुस्तानी फुलमाली ने थोड़ा संघर्ष किया और सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. उनके अलावा बेथ मूनी ने 27 रनों का योगदान दिया, लेकिन वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकीं. अंत में तनुजा कंवर ने 21 रन बनाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. लगातार विकेट गिरने के कारण दबाव बढ़ता गया और पूरी टीम 150 रनों पर ढेर हो गई. बल्लेबाजों के इस खराब प्रदर्शन ने गुजरात के डगआउट में चिंता की लकीरें खींच दी हैं. राधा और ऋचा ने संभाली आरसीबी की नैया इससे पहले आरसीबी की बल्लेबाजी की शुरुआत भी डगमगा गई थी. स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस कुछ खास नहीं कर पाईं. दयालन हेमलता भी सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. उस वक्त लग रहा था कि आरसीबी बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन फिर राधा यादव और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला. राधा यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में 66 रन ठोक दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. ऋचा घोष ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 28 गेंदों में 44 रन बनाए. इन दोनों की साझेदारी की बदौलत ही आरसीबी 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही. लगातार तीसरी जीत के साथ टॉप पर RCB इस धमाकेदार जीत के साथ RCB ने टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है. इससे पहले टीम ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों को धूल चटाई थी. इस प्रदर्शन के साथ RCB प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. वहीं, दूसरी तरफ इस हार के बाद गुजरात जायंट्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है. आरसीबी की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि इस सीजन में उन्हें रोकना दूसरी टीमों के लिए आसान नहीं होगा. All smiles in the @RCBTweets camp ❤️ Still unbeaten and still 🔝 of the points table! 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/HHBOE0REFf #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #RCBvGG pic.twitter.com/MpHcHp6wuy — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 16, 2026 ये भी पढ़ें- IND vs NZ: चोटिल सुंदर टी20 टीम से बाहर, लगभग 2 साल बाद अय्यर की वापसी, इस गेंदबाज को भी मिला मौका IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में होगा सीरीज का फैसला, जानिए कब और कहां देख सकेंगे टीम इंडिया की टक्कर? कभी-कभी दिन आपका होता है, WPL 2026 में यूपी की पहली जीत के बाद हरलीन देओल का बड़ा बयान The post WPL 2026: श्रेयंका के पंजे में फंसा गुजरात, RCB ने दी करारी मात, जानें मैच में क्या हुआ? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसआईआर के दस्तावेज लेने अमर्त्य सेन के आवास पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम

Table of Contents अमर्त्य सेन के चचेरे भाई से आयोग की टीम ने लिये दस्तावेज अमेरिका में हैं नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन पिछले सप्ताह सेन को भेजा गया था सुनवाई का नोटिस गणना प्रपत्र में गड़बड़ी के कारण जारी हुआ था नोटिस नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के एसआईआर दस्तावेज हासिल करने के लिए निर्वाचन आयोग की एक टीम बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित उनके आवास पर गयी और कागजात वहां से लिये. परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी है. अमर्त्य सेन के चचेरे भाई से आयोग की टीम ने लिये दस्तावेज चुनाव आयोग के अधिकारी अमर्त्य सेन के पुश्तैनी घर ‘प्रतीची’ पहुंचे और उनका आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र संख्या, उनकी मां अमिता सेन का मृत्यु प्रमाण पत्र और एक पत्र एकत्र किया, जिसमें अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने अपने चचेरे भाई शांतभानु सेन को अपनी अनुपस्थिति में एसआईआर से संबंधित सुनवाई में उपस्थित होने के लिए अधिकृत किया था. अमेरिका में हैं नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन अमर्त्य सेन इस समय अमेरिका में हैं. वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर हैं. उनके परिवार के सदस्य ने बताया कि जब निर्वाचन अधिकारियों से पूछा गया कि क्या सेन को ‘हिंदुस्तान रत्न’ पुरस्कार के साथ दी गयी प्रशस्ति पत्र की छायाप्रति भी एसआईआर प्रक्रिया के लिए जमा करनी है, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पिछले सप्ताह सेन को भेजा गया था सुनवाई का नोटिस निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह अमर्त्य सेन को नोटिस जारी करके पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 16 जनवरी को उनके शांतिनिकेतन स्थित आवास पर सुनवाई करने की जानकारी दी थी. गणना प्रपत्र में गड़बड़ी के कारण जारी हुआ था नोटिस पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस सेन के गणना प्रपत्र में एक विसंगति के कारण जारी किया गया था. इसमें उनकी मां अमिता सेन की उम्र उनसे सिर्फ 15 साल अधिक थी. सेन का सालों पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया था और उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में विश्व हिंदुस्तानी स्टाफ क्लब मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला था. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026 के पहले एसआईआर सुनवाई से बढ़ी बेचैनी, अमर्त्य सेन के बाद जादवपुर यूनिवर्सिटी के वीसी तलब चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का गंभीर आरोप, कहा- रिकॉर्ड में सुधार नहीं, वोटर के नाम काटने की प्रक्रिया है एसआईआर The post एसआईआर के दस्तावेज लेने अमर्त्य सेन के आवास पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Soma Munda Murder Case: 17 को आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद, कई संगठनों ने किया समर्थन

Soma Munda Murder Case: खूंटी के एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल सात मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को झारखंड बंद बुलाया है. इस हत्याकांड में 7 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. खुंटी, रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आदिवासी संगठनों ने 16 जनवरी की शाम मशाल जुलूस निकालकर झारखंड बंद का आह्वान किया. संगठनों ने बताया है कि यह बंद पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहेगा और स्कूल बस, एंबुलेंस सहित जरूरी सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा. झारखंड पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इन संगठनों का मिला साथ पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में 17 जनवरी को झारखंड बंद रहेगा. इस बंद का विभिन्न संगठनों ने समर्थन किया है. इसमें आदिवासी समन्वय समिति खूंटी, आदिवासी बचाओ मोर्चा, मानकी मुंडा संघ चाईबासा, आदिवासी जन परिषद, आदिवासी महासभा, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी बचाओ युवा मोर्चा, झारखंड पार्टी, अखिल हिंदुस्तानीय आदिवासी विकास परिषद, सरना सोंगोम समिति, एदेल सांगा पड़हा समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, संयुक्त बाइस पड़हा, नगड़ी जमीन बचाओ समिति, आदिवासी अधिकार संरक्षण समिति, आदिवासी लोहरा समाज, हिंदुस्तान मुंडा समाज, महली जनजातीय विकास मंच, मांझी परगना सरदार महासभा जामताड़ा, झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना-पड़हा समाज, मुन्ना पतरा चकला, झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा, आदिवासी छात्रसंघ, कांके रोड सरना समिति, संपूर्ण आदिवासी समाज तमाड़ और ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन आदि संगठन शामिल हैं. Soma Munda Murder Case Jharkhand bandh of Tribal organizations on 17 January कुचाई में झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर निकला मशाल जुलूस सरायकेला के कुचाई में पड़हा राजा सोम मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया. आदिवासी एकता मंच, कुचाई (सरायकेला-खरसावां) की ओर से झारखंड बंद का समर्थन किया है. झारखंड बंद के समर्थन में आदिवासी एकता मंच ने शुक्रवार की शाम को मशाल जुलूस निकाला तथा कुचाई के लोगों से इस बंदी को समर्थन देने की अपील की. इस दौरान आदिवासी एकता मंच की ओर से बताया गया कि शनिवार को सुबह सात बजे से ही बाजार बंद रहेगा. बंद से स्कूल, अस्पताल, दवा दुकान समेत अन्य आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है. आदिवासी एकता मंच, कुचाई की ओर से कहा कि जल, जंगल, जमीन एवं आदिवासी समाज के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या से आदिवासी समाज के साथ ही सामाजिक व्यवस्था को गहरा आघात लगा है. हत्याकांड के इतने दिनों बाद भी अब तक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता की पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. दोषियों को सजा देने के साथ साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग की गयी. मशाल जुलूस में मुख्य रुप से आदिवासी एकता मंच, कुचाई के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, मान सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, डुमू गोप, गोलाराम लोवादा, लुबुराम सोय, रामकृष्ण मुंडारी, हरिश चंद्र बानरा, केपी सेठ सोय, सुरेश सोय, सालुका मुंडा, देवेंद्र सोय आदि शामिल थे. 7 नवंबर को कर दी गयी थी सोमा मुंडा की हत्या 7 नवंबर को पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. जिसके बाद हत्या के विरोध में उसके दूसरे दिन खूंटी बंद कर दिया गया. जिसमें पक्ष-विपक्ष के कई नेता शामिल हुए. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी मनोज कौशिक ने एसआईटी का गठन कर एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया. साथ ही सदर थाना के प्रभारी मोहन कुमार को सस्पेंड कर उनकी जगह अशोक सिंह को जिम्मेदारी दी गयी. वह खुद खूंटी जाकर परजनों से मिले थे और एसपी से मामले की जानकारी ली थी. ये भी पढ़ें… प्री प्लान्ड था रांची ED ऑफिस में पुलिस रेड, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी और पुलिस कार्रवाई पर रोक झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने Nipah Virus को लेकर जारी की एडवाइजरी, सदर अस्पतालों को किया आगाह The post Soma Munda Murder Case: 17 को आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद, कई संगठनों ने किया समर्थन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : 25 पंचायतों के लिए लगा केसीसी ऋण शिविर, मात्र 19 लोगों ने दिये आवेदन

प्रतिनिधि, पालोजोरी. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में विशेष केसीसी ऋण शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में प्रमुख उषा किरण मरांडी के अलावा एलडीएम आनंद मोहन व प्रभारी बीएओ रोशनी ऋतु मुर्मू मौजूद रहीं. शिविर का प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण मात्र 19 लोगों ने ही केसीसी ऋण के लिए आवेदन दिये. जबकी यह शिविर प्रखंड की 25 पंचायतों के लिए आयोजित की गयी थी. केसीसी ऋण शिविर में किसानों की कम उपस्थिति व काफी कम संख्या में आवेदन मिलने को लेकर प्रमुख उषा किरण मरांडी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी शिविर की जानकारी आम जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने में विफल रहे हैं. कहा कि शिविर के आयोजन को लेकर क्षेत्र में प्रचार प्रसार व विभागीय स्तर पर तैयारी की जानी थी. शिविर में मात्र तीन कृषक मित्रों की उपस्थिति पर कहा कि इससे जाहिर होता है कि कृषक मित्र भी केसीसी योजना को क्रियान्वयन में रूचि नहीं दिखा रहे हैं. वहीं शिविर में मौजूद प्रभारी बीएओ रोशनी ऋतु मुर्मू ने कहा कि प्रखंड के कई बैंक अधिकारी ऐसे हैं, जो केसीसी योजना को लेकर विभाग को सहयोग नहीं करते हैं. बीएओ ने इंडियन बैंक कडरासाल व एसबीआइ कुरूआ शाखा का जिक्र किया. इसपर एलडीएम ने कहा कि वे इसके लिए अपने स्तर से पहल करेंगे. बीएलबीसी की बैठक पालोजोरी में हो : प्रमुख वहीं विशेष ऋण शिविर में मौजूद प्रमुख उषा किरण मरांडी ने बीएलबीसी की बैठक प्रखंड मुख्यालय में नहीं होने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बीएलबीसी की बैठक सारठ प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गयी थी. कहा कि बैठक में पालोजोरी प्रखंड के कर्मी व बैंक अधिकारी शामिल हुए थे. जबकि बैठक नियमानुसार पालोजोरी प्रखंड मुख्यालय में होनी चाहिए थी. उन्होंने एलडीएम से अनुरोध किया कि जल्द बीएलबीसी की बैठक पालोजोरी में निर्धारित किया जाये. मौके पर बीटीएम धर्मेंद्र कुमार, कृषक मित्र अमित कुमार, सुरेश मुर्मू व सलामत अंसारी आदि मौजूद थे. ॰प्रमुख उषा किरण मरांडी ने जतायी नाराजगी, कहा : प्रचार-प्रसार नहीं होने से कम लोग पहुंचे ॰25 पंचायतों के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुआ था केसीसी ऋण शिविर ॰प्रचार प्रसार की कमी से केसीसी ऋण शिविर में मात्र 19 आवेदन आये ॰केसीसी ऋण शिविर में शामिल हुए एलडीएम, प्रमुख व अन्य डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : 25 पंचायतों के लिए लगा केसीसी ऋण शिविर, मात्र 19 लोगों ने दिये आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जाति प्रमाण-पत्र की मांग पर 26 को खतियान जलायेंगे घटवाल समुदाय के लोग

घटवाल आदिवासी महासभा ने बैठक कर किया बड़ा ऐलान प्रतिनिधि, जामताड़ा. प्रखंड के जरगुडीह में घटवाल आदिवासी महासभा के बैनर तले चार गांव गाड़ापाथर, बेवा, भंडारो एवं खरनी की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नारायण राय ने की. बैठक में बड़ी संख्या में घटवाल खाताधारी ग्रामीण उपस्थित रहे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रशासन द्वारा घटवाल खाताधारियों को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने के विरोध में अब व्यापक आंदोलन किया जाएगा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से खतियान के आधार पर पहचान साबित करने के बावजूद प्रशासन जाति प्रमाण पत्र देने में टालमटोल कर रहा है, जिससे युवाओं को शिक्षा, नौकरी और प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. बैठक में यह भी तय किया गया कि 26 जनवरी की सुबह 10 बजे जामताड़ा में विशाल जुलूस, धरना-प्रदर्शन एवं खतियान जलाओ अभियान चलाया जायेगा. आंदोलन के माध्यम से प्रशासन और जिला प्रशासन को घटवाल समुदाय को जाति प्रमाण पत्र देने के लिए बाध्य किया जायेगा. नारायण राय ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. सभी गांवों के लोगों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जाति प्रमाण-पत्र की मांग पर 26 को खतियान जलायेंगे घटवाल समुदाय के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : लेबर कोड श्रमिकों के अधिकार को करेगा कमजोर

बोकारो, इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) ने शुक्रवार को ब्लास्ट फर्नेंस विभाग में जनसंपर्क अभियान चलाया. महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि चार लेबर कोड को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर 12 फरवरी को आहूत हड़ताल की सफलता को लेकर अभियान चलाया गया. महामंत्री श्री गोरांई ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने 21 नवंबर को अधिसूचना जारी कर श्रम संहिताओं को मजदूर समर्थक और आधुनिकीकरण के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया. जबकि, वास्तव में यह मजदूरों के अधिकार का आक्रामक हनन है. महामंत्री ने कहा कि चार लेबर कोड का मकसद काॅरपोरेट के शोषण, ठेकेदारी व अनियंत्रित नियुक्ति-बर्खास्तगी को सुविधाजनक बनाना है. सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस, सेवा, एआइयूटीयूसी, एआइसीसीटीयू, यूटीयूसी, टीयूसीसी सहित सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने दस्तावेजी प्रमाणों के साथ इन संहिताओं का विरोध किया. प्रशासन ने ट्रेड यूनियनों की हर बड़ी आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया. मौके पर इश्तियाक अंसारी, एके राय, देव कुमार, आरआर पन्ना, जमील अख्तर, एचबी अंसारी व अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : लेबर कोड श्रमिकों के अधिकार को करेगा कमजोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावक व शिक्षक दोनों की भूमिका अहम

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक विशेष बैठक की गयी. मुख्य रूप से मौजूद गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत की. पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय की चहारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अभिभावकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और शिक्षक दोनों के प्रयास आवश्यक है. जब अभिभावक और शिक्षक एक साथ मिलकर बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार पर ध्यान देंगे, तभी समाज को एक सशक्त और शिक्षित पीढ़ी मिलेगी. आज की पीढ़ी को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, नैतिकता, अनुशासन, संस्कार व समाज के प्रति जिम्मेदारी की शिक्षा देना समय की मांग है. राज्य प्रशासन विद्यार्थियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यरत है और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. इनके अतिरिक्त विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, साफ-सफाई सहित अन्य विषयों पर अभिभावक व शिक्षक -शिक्षिकाओं के बीच चर्चा की गयी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि राकेश सेठी, प्रधानाध्यापिका भूमिका कुमारी सहित अन्य शिक्षक -शिक्षिका व अभिभावक उपस्थित थे. प्रोजेक्ट्स गर्ल्स हाई स्कूल चास में अभिभावक-शिक्षक बैठक बोकारो, प्रोजेक्ट्स गर्ल्स हाई स्कूल चास में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. मुख्य अतिथि बीपीओ कुमार वेंकटेश्वर सहित बीआरपी बलदेव शर्मा, एसएमसी सदस्य पूनम देवी व पीरामल फाउंडेशन की लक्ष्मी कुमारी उपस्थित हुए. अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास व संचालन शिक्षक शिव शंकर महथा ने किया. इस दौरान रेल टेस्ट में कक्षा 10 के कौशल कुमार साव, तरण राय, अंजली कुमारी, लक्ष्मी स्वर्णकार और कक्षा 9 के रितिका दत्त, चाहत परवीन प्रथम, अनन्या कुमारी, वोगी कुमार सहित विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति में सनी कुमार, खुशी कुमारी, विवेक कुमार मोदी, खुशी कुमारी व अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया. वहीं, विद्यालय की शिक्षिका अनुभा कुमारी की देखरेख में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर वरीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन, हरिश्चंद्र झा, मोहम्मद कौसर अंसारी, वीणा कुमारी, रिंकू कुमारी, अब्दुल रब अंसारी, सुमन कुमारी, रोहित कुमार, प्रियंका कुमारी, अशोक कुमार, निताई बावरी, श्वेत निशा, सृष्टि केसरी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावक व शिक्षक दोनों की भूमिका अहम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top