Hot News

January 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tiffin Recipe Ideas: टिफिन के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएंगी पसंद

Tiffin Recipe Ideas: सुबह की भागदौड़ में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज टिफिन में क्या बनाया जाए जो खाने में मजेदार हो? हर दिन कुछ नया सोच पाना आसान नहीं होता है खासकर जब बच्चों के लिए टिफिन तैयार करना हो. अगर आप भी कुछ ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो झटपट भी बन जाए और खाने में इतना स्वादिष्ट हो कि शिशु हों या बड़े सब खुशी-खुशी खा लें तो आप इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.  सूजी चीला बनाएं सूजी चीला (ai image) आप सुबह झटपट से सूजी चीला बना सकते हैं. इसके लिए एक कटोरे में सूजी, दही, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर घोल बना लें. इसे 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इसके बाद आप इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और धनिया पत्ती डाल दें. अब तवा को गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को गोल फैला लें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे आप चटनी या सॉस के साथ टिफिन में दें.  दही सैंडविच को करें ट्राई दही सैंडविच (ai image) टिफिन में देने के लिए दही सैंडविच एक अच्छा ऑप्शन है. दही सैंडविच बनाने के लिए एक बाउल में गाढ़ा दही, नमक, काली मिर्च, कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा प्याज और टमाटर को मिला दें. ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं. फिर दही के मिश्रण को डाल दें. ऊपर से दूसरे ब्रेड स्लाइस को ढक दें. तवे पर थोड़ा मक्खन लगाकर रखें. सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.  रवा उत्तपम बना सकते हैं रवा उत्तपम (ai image) सुबह-सुबह आप जल्दी से उत्तपम बना सकते हैं. एक कटोरे में रवा, दही, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें. इसे आप ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. अलग से आप प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट लें. रवा के मिश्रण में बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से फेंट लें. तवा को गर्म कर थोड़ा तेल लगा लें और एक बड़े चम्मच से घोल फैला लें. इसके ऊपर आप कटी ही सब्जियों को डाल दें. जब ये एक तरफ से पक जाए तब आप इसे पलटकर दूसरे तरफ से भी पका लें. रवा उत्तपम को आप नारियल की चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.  आलू कटलेट को ट्राई करें आलू कटलेट (ai image) टिफिन में स्नैक्स देने की सोच रहे हैं तो आप आलू कटलेट को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू मैश करें. इसमें नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को मिला दें. इसमें आप प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें. बेसन को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. मिश्रण से टिक्की का आकार देकर तैयार करें. एक कटोरे में मैदा और पानी से घोल तैयार करें. ब्रेड क्रम्बस को एक प्लेट में निकाल लें. टिक्की को मैदा के घोल में डालें और फिर ब्रेड क्रम्बस में लपेट दें. कड़ाही में तेल गर्म करके कटलेट को फ्राई कर लें. आलू कटलेट को हरी चटनी या सॉस के साथ लंच बॉक्स में दें.  पालक पनीर पराठा बनाएं पालक पनीर पराठा  (ai image) पालक पनीर पराठा बनाने के लिए उबले पालक को पीस लें और आटा में डालकर गूंथ लें. अलग बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को साथ में मिला लें. आटे से लोई बनाएं. पनीर की स्टफिंग को डाल दें और बंद करके हल्के हाथों से बेलकर पराठे का आकार दें. तवे पर पराठा डालकर पका लें. घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सेेक लें. यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paneer Paratha: सब करेंगे तारीफ, जब सर्दियों में नाश्ते में बनाएंगे बथुआ पनीर पराठा यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व The post Tiffin Recipe Ideas: टिफिन के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएंगी पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Masik Shivratri 2026: आज है मासिक शिवरात्रि, करें महादेव की आरती, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Masik Shivratri 2026: आज यानी 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है. यह व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करता है और आरती का पाठ करता है, उस पर भगवान भोलेनाथ की कृपा सदा बनी रहती है. इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि आरती के पाठ से वातावरण में मौजूद नकारात्मकता नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही मन को शांति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है. भगवान शिव की आरती (Bhagwan Shiv Ki Aarti) ऊं जय शिव ओंकारा ऊं जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ऊं जय शिव… एकानन चतुरानन पंचानन राजे,हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ऊं जय शिव… दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे,त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥ ऊं जय शिव… अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी,त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ ऊं जय शिव… श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे,सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ऊं जय शिव… कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता,जगकर्ता जगभर्ता जग संहारकर्ता॥ ऊं जय शिव… ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका,प्रणवाक्षर में शोभित यह त्रिवेद का टीका॥ ऊं जय शिव… शिव ओंकारा शिव ओंकारा हर ऊंकारा,ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा॥ ऊं जय शिव… ऊं जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा॥ ऊं जय शिव… यह भी पढ़ें: Masik Shivratri Shiv Chalisa Path Benefits: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा ये सारा फायदा यह भी पढ़ें: Masik Shivratri Vrat Katha: अगर यह कथा नहीं पढ़ी तो अधूरी रह जाएगी साल की पहली मासिक शिवरात्रि यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय The post Masik Shivratri 2026: आज है मासिक शिवरात्रि, करें महादेव की आरती, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गंगासागर तट की आज सफाई करेंगे मंत्री, मकर संक्रांति पर 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

मुख्य बातें गंगासागर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न 3600 प्रशासनी और निजी बसों का परिचालन आपराधिक मामलों में अब तक 895 गिरफ्तार गंगासागर मेला के सम्मान में विशेष फिलैटेलिक कवर जारी Bengal News: कोलकाता. मकर संक्रांति पर गंगासागर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया. मान्यता है कि त्रेता युग में स्वर्ग से उतरी मां गंगा ने सागर तट स्थित कपिल मुनि के आश्रम के पास राजा सगर के भस्म हुए 60 हजार पुत्रों को इसी शुभ मुहूर्त में मोक्ष प्रदान किया था. तभी से गंगासागर स्नान की परंपरा चली आ रही है. इसी विश्वास के साथ देश-विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब गंगासागर पहुंचा. मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि गंगा घाटों की सफाई के लिए तीन हजार प्रहरी तैनात किये गये थे, जो दिन-रात विभिन्न घाटों की सफाई में लगे रहे. इसके बावजूद शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. मंत्री और जिला प्रशासन की मौजूदगी में समुद्र तट नंबर 1 और 1ए की सफाई की जायेगी. गंगासागर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न बंगाल प्रशासन की ओर से मंत्री अरूप विश्वास ने गंगासागर मेला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक से 15 जनवरी के बीच करीब एक करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने गंगासागर में पुण्य स्नान किया. इस वर्ष मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी दोपहर 1.19 बजे से 15 जनवरी गुरुवार अपराह्न 1.19 बजे तक रहा. मंत्री के अनुसार बुधवार अपराह्न तीन बजे तक 85 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे. यानी पिछले 24 घंटे में लगभग 45 लाख लोगों ने गंगासागर में आस्था की डुबकी लगायी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के कारण इस वर्ष भी गंगासागर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. 3600 प्रशासनी और निजी बसों का परिचालन गंगासागर मेले का शुभारंभ आठ जनवरी को हुआ था, जो 17 जनवरी तक चलेगा. हालांकि गुरुवार से भीड़ में कमी आयी है और हजारों श्रद्धालु स्नान के बाद अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य परिवहन विभाग की ओर से हावड़ा और बाबूघाट से लॉट आठ तक 3600 प्रशासनी और निजी बसों का परिचालन किया गया. कचुबेरिया से गंगासागर तक 300 बसें चलायी गयीं. मुड़ीगंगा नदी पार कराने के लिए 45 बार्ज, 13 वेसल और 120 लांच संचालित की गयीं. बीमार श्रद्धालुओं के लिए तीन वाटर एंबुलेंस और एक एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी थी. आपराधिक मामलों में अब तक 895 गिरफ्तार मंत्री ने बताया कि मेले के दौरान अब तक 456 पॉकेटमारी की घटनाएं दर्ज की गयीं. इनमें से 438 मामलों में पुलिस ने चोरी गया सामान शिकायतकर्ताओं को लौटा दिया है. विभिन्न आपराधिक मामलों में अब तक 895 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गंगासागर मेले में 6632 श्रद्धालु अपने परिजनों से बिछड़ गये थे. पुलिस प्रशासन और एनजीओ की मदद से गुरुवार तक 6627 श्रद्धालुओं को उनके परिवार से मिलाया जा चुका है. गंगासागर मेले के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक श्रद्धालु की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह (61) के रूप में हुई है. मेले में अब तक दो श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. इससे पहले 14 जनवरी को असम के 51 वर्षीय पुलिसकर्मी की मृत्यु हुई थी. मंत्री ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को प्रशासनी बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. वहीं, बुधवार तक कुल पांच बीमार श्रद्धालुओं को एयर लिफ्ट किया गया. गंगासागर मेला के सम्मान में विशेष फिलैटेलिक कवर जारी डाक विभाग ने गुरुवार को गंगासागर मेला के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट संग्रह कवर (फिलैटेलिक कवर) जारी किया. एक बयान में यह जानकारी दी गयी. ‘गंगासागर मेला : परंपरा, भक्ति, भावना और आध्यात्मिक विश्वास का समागम’ शीर्षक वाले इस फिलैटेलिक कवर को कोलकाता के डाकघर (जीपीओ) में डाक सेवा के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने जारी किया. बयान में कहा गया कि कवर के प्रारूप में ‘महास्नान’ को दिखाया गया है. हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर बने कपिल मुनि मंदिर को भी दर्शाया गया है, जिससे गंगासागर मेले का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व परिलक्षित होता है. बयान के मुताबिक, यह खास कवर कोलकाता जीपीओ के फिलैटेलिक ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध है. Also Read: कोई चिता की आग के बगल में तो कोई सफेद बालू पर सोने को मजबूर, गंगासागर पर ऐसे गुजरी तीर्थयात्री की रात The post गंगासागर तट की आज सफाई करेंगे मंत्री, मकर संक्रांति पर 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का लक्ष्य साफ, व्हाइट हाउस बोला- यूरोपीय सैनिकों से फैसला नहीं बदलेगा

व्हाइट हाउस ने गुरुवार को दोहराया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल (अधिग्रहण) करना चाहते हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति की प्राथमिकता बिल्कुल साफ है. वह चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड हासिल करे. उनका मानना है कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है. यूरोप के कुछ देशों द्वारा ग्रीनलैंड में सैनिक भेजे जाने पर लेविट ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यूरोप में सैनिकों की तैनाती से राष्ट्रपति के फैसले या ग्रीनलैंड को हासिल करने के उनके लक्ष्य पर कोई असर पड़ेगा. #WATCH | On Greenland, White House Press Secretary Karoline Leavitt says, “… The President has made his priority quite clear. He wants the United States to acquire Greenland. He thinks it is in our best national security to do that.” (Source: The White House/YouTube) pic.twitter.com/j7Zf4CobTf — ANI (@ANI) January 15, 2026 यूरोपिय नाटों देशों ने ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों की तैनाती शुरू की यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूरोपीय नाटो देशों ने रणनीतिक रूप से अहम आर्कटिक क्षेत्र में स्थित ग्रीनलैंड में सैन्य कर्मियों की तैनाती शुरू की है. इस कदम पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले वॉशिंगटन में अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, लेकिन डेनमार्क के मुताबिक ग्रीनलैंड को लेकर मौलिक मतभेद दूर नहीं हो सके. डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने गुरुवार को कहा कि आर्कटिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा, लेकिन इससे मूल विवाद हल नहीं होगा. एएफपी के अनुसार, उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड को अपने कब्जे में लेने की अमेरिकी महत्वाकांक्षा अब भी बनी हुई है. फ्रेडरिक्सन ने इसे गंभीर मामला बताया और कहा कि डेनमार्क इस स्थिति को रोकने के लिए प्रयास जारी रखेगा.  ग्रीनलैंड में नाटो की मैजूदगी और बढ़ेगी इसी बीच फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नॉर्वे ने ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में सैन्य कर्मियों की तैनाती का ऐलान किया है. एएफपी के अनुसार, इसे रिकॉनिसेंस (टोही) मिशन बताया गया है. ग्रीनलैंड के उप-प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने कहा कि आने वाले दिनों में नाटो की मौजूदगी और बढ़ेगी जिसमें सैन्य उड़ानें और नौसैनिक गतिविधियां शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि सैनिक प्रशिक्षण के लिए वहां होंगे. जर्मनी के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मिशन रूस और चीन से संभावित खतरों के मद्देनजर आर्कटिक सुरक्षा के उपायों की समीक्षा के लिए है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि फ्रांसीसी सैनिकों का पहला दल पहले ही रवाना हो चुका है. ग्रीनलैंड में नाटो की बढ़ती मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय- रूस रूस ने इस तैनाती पर कड़ी आपत्ति जताई. बेल्जियम में रूसी दूतावास ने कहा कि ग्रीनलैंड में नाटो की बढ़ती मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है और आरोप लगाया कि गठबंधन मॉस्को और बीजिंग से खतरे का झूठा बहाना बनाकर सैन्य जमावड़ा कर रहा है. ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण नहीं करता, तो चीन या रूस कर लेगा. इन बयानों से नाटो के भीतर तनाव बढ़ा है और ग्रीनलैंड के लोगों में यह चिंता भी गहरी हुई है कि कहीं वे बड़े भू-नेतृत्वक टकराव के बीच न फंस जाएं. ये भी पढ़ें: विरोध प्रदर्शनों के बीच US ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध, क्या अब अमेरिकी हमले का खतरा टल गया 8000 KM दूर ग्रीनलैंड पर चीन की नजर! ट्रंप ने चेताया- रूस और ड्रैगन रख सकते हैं कदम The post ग्रीनलैंड पर ट्रंप का लक्ष्य साफ, व्हाइट हाउस बोला- यूरोपीय सैनिकों से फैसला नहीं बदलेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी

Onion Cheese Paratha Recipe: चीज बच्चों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय है. वैसे तो इसका इस्तेमाल कई तरह के डिशेज में किया जाता है. अब जब बात चीज पराठा की हो रही हो तो इसका स्वाद अलग ही हो जाता है. अगर आप ब्रेकफास्ट में रोजाना एक जैसा पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो आज हम आपको प्याज चीज पराठा बनाने की रेसिपी बताते हैं. मुंह का जायका बदलने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है. स्वाद से भरा प्याज चीज पराठा को बनाने में समय बिल्कुल नहीं लगता है. चलिए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं. प्याज चीज पराठा बनाने की सामग्री गेहूं आटा – 1 कप चीज – डेढ़ कप (कद्दूकस) प्याज – 1 (कटी हुई) लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून चाट मसाला – 1 टी स्पून गरम मसाला – 1/2 टी स्पून तेल – जरूरत के अनुसार नमक – स्वादानुसार इसे भी पढ़ें: French Toast Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को करें बाय-बाय और ट्राई करें फ्रेंच टोस्ट, शिशु खूब करेंगे पसंद प्याज चीज पराठा बनाने का तरीका प्याज चीज पराठा बनाने के लिए पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें और उसमें चुटकी भर नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिला लें. नरम आटा गूंथने के बाद उसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें. फिर आप एक बड़ी बाउल में कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज डालें और उसमें प्याज, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हरी धनिया पत्ती और चुटकी भर नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और उसकी स्टफिंग तैयार कर लें. अब आटे को एक बार और गूंथ कर समान अनुपात की लोइयां बना लें और नॉनस्टिक पैन को धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. इसके बाद आप एक लोई लेकर उसे गोल बेलें और थोड़ा बेलने के बाद उसके बीच में तैयार चीज स्टफिंग को रखें और चारों ओर से बंद कर गोल बॉल बना लें. अब इसे दबाकर दोबारा गोल पराठा बेल लें. तवा गर्म हो जाने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे चारों ओर फैला दें. अब उस पर बेला हुआ पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेक लें. कुछ देर बाद पराठे के किनारों पर तेल डाल कर उसे पलट दें. पराठे के ऊपर तेल लगा कर और पलटकर प्याज चीज पराठा के क्रिस्पी होकर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें. अब पराठा को प्लेट में निकाल कर सर्व कर दें. इसे भी पढ़ें: Rabri Malai Toast: मीठा खाने का हो रहा है मन, तो घर पर बस कुछ मिनटों में तैयार कर लें स्वाद में लाजवाब रबड़ी मलाई टोस्ट इसे भी पढ़ें: Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला The post Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Ka Mausam: बिहार को मिली कंपकंपाने वाली सर्दी से राहत, दिन में धूप, रात में कनकनी! जानें अगले 7 दिनों का मौसम

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने अब संतुलित करवट ले ली है. लंबे समय तक चले कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिन में चटक और कड़क धूप निकल रही है. इससे कोल्ड डे की स्थिति खत्म हो गई है और लोगों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि राहत पूरी तरह नहीं है, क्योंकि रात और सुबह के समय तापमान अब भी 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे कनकनी वाली ठंड का एहसास बरकरार है. यही वजह है कि लोग इस मौसम को ‘गुलाबी सर्दी’ का नाम देने लगे हैं. धूप ने लौटाई रौनक, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल लगातार कई दिनों तक घरों में दुबके रहने के बाद अब लोग धूप में बैठते नजर आ रहे हैं. पार्क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर फिर से रौनक लौट आई है. खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को धूप से बड़ी राहत मिली है. पटना, गया, भागलपुर, मुंगेर, औरंगाबाद जैसे दक्षिण बिहार के जिलों में कोहरे का असर लगभग खत्म हो चुका है और दोपहर में धूप इतनी तेज हो रही है कि कुछ देर बाद उसकी तपिश महसूस होने लगती है. रात में अब भी सर्दी का असर IMD के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा ऊपर बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में अभी खास बढ़ोतरी नहीं हुई है. यही कारण है कि रात और सुबह के समय ठंड चुभती हुई लगती है. उत्तर बिहार के तराई वाले जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 19 जनवरी तक सुबह के समय हल्के से मध्यम, कहीं-कहीं घने कोहरे का असर बना रह सकता है. गुरुवार को सबसे कम विजिबिलिटी 400 मीटर मोतिहारी में दर्ज की गई, जो कोहरे की गंभीरता को दर्शाती है. दिन गर्म, रात ठंडी राज्य में अधिकतम तापमान 20.6 से 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.9 से 12.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे ठंडा स्थान सबौर (भागलपुर) रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री तक गिर गया. दिन और रात के तापमान के इस बड़े अंतर के कारण मौसम में दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है. #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/bf88lLAFH2 — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) January 15, 2026 न कोल्ड डे, न शीतलहर का डर पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. कोल्ड डे या शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं. मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/YfA4p76LXI — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) January 15, 2026 22 जनवरी तक उत्तर बिहार के जिलों से भी घने कोहरे का अलर्ट खत्म हो जाएगा. कुल मिलाकर यह साफ संकेत है कि बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर अब पीछे छूट चुका है और मौसम राहत की पटरी पर लौट आया है. Also Read: Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा सत्र का पूरा शेड्यूल जारी, 3 फरवरी को बजट पेश करेगी नीतीश प्रशासन The post Bihar Ka Mausam: बिहार को मिली कंपकंपाने वाली सर्दी से राहत, दिन में धूप, रात में कनकनी! जानें अगले 7 दिनों का मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : जिले के 4.89 लाख राशन कार्डधारकों का इ-केवाईसी लंबित

Dhanbad News : संवाददाता, धनबाद. धनबाद जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों के ई-केवाइसी को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गत माह प्रखंडवार समीक्षा की गयी थी. इस दौरान पाया गया की जिले में 4,23,197 राशन कार्ड है, जिसमें 18,67,716 सदस्य हैं. इसमें से अब तक 73.81 प्रतिशत लाभुकों का इ-केवाईसी हो पाया है, जबकि अब भी 4,89,230 लाभुक ऐसे हैं, जिनका इ-केवाइसी किया जाना शेष है. जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व पणन पदाधिकारी को जल्द-से-जल्द शत प्रतिशत इ-केवाईसी करने का निर्देश दिया है. विभाग का कहना है कि ई-केवाइसी पूरा नहीं होने की स्थिति में लाभुकों को राशन वितरण में परेशानी हो सकती है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है. धनबाद नगर निगम में हुआ है सबसे कम केवाइसी : विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक सबसे कम इ-केवाईसी धनबाद(नगर निगम) में हुआ है. यहां 1,50,999 कार्ड में 644201 सदस्य मौजूद हैं. इसमें से अब तक 209622 सदस्यों का इ-केवाइसी लंबित है. वहीं चिरकुंडा के 32439 सदस्यों में 10411, बाघमारा के 237652 सदस्यों में 59971, धनबाद के 35234 सदस्यों में 8827, बलियापुर के 122970 सदस्यों में से 29850, निरसा के 297451 में से 70409, पूर्वी टुंडी के 47233 में से 11027, टुंडी के 98528 में से 21882, गोविंदपुर के 217246 में से 42128 और तोपचांची के 134762 सदस्यों में से 25103 सदस्यों का इ-केवाइसी अभी लंबित है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : जिले के 4.89 लाख राशन कार्डधारकों का इ-केवाईसी लंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बेटा-बेटी और प्रेमी ने मिलकर की रेलकर्मी बीरबल रजक की हत्या

Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र के लोको टैंक से पांच जनवरी को बरामद अज्ञात शव की जांच-पड़ताल में एक ऐसे परिवार की दर्दनाक कहानी सामने आयी है, जहां रोज-रोज के नशा, झगड़ा और डर के माहौल के बीच हत्याकांड को अंजाम देकर खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया गया. अज्ञात शव की शिनाख्त हीरापुर के हरिमंदिर के समीप पेट्रोल पंप निवासी रेलकर्मी बीरबल रजक के रूप में हुई थी. इस मामले का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मृतक की बेटी ऋतु कुमारी, पुत्र रोहित कुमार और ऋतु के प्रेमी बिहार के अरवल जिला के मकबुलपुर निवासी फरदीन खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक (जेएच 10बीजे 8959), मफलर, खाली शराब की बोतल व बाइक जब्त की है. यह जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने दी. मौके पर डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद अलाम, धनबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज पांडेय, सरायढेला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मंजीत कुमार मौजूद थे. पोस्टमार्टम ने खोला मौत का सच : सिटी एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में एसआइ अभिषेक तिवारी के जुटाये गये तकनीकी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया कि बीरबल की मौत सामान्य नहीं थी. रिपोर्ट में चिकित्सकों ने गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की. इसके बाद धनबाद थाना कांड संख्या 28/2026, दिनांक 13/01/2026, धारा 103(1)/238 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पुलिस ने हत्या की पूरी गुत्थी सुलझा ली. जबकि इस मामले में मृतक की पुत्री आरती कुमारी के लिखित आवेदन पर धनबाद थाना में यूडी कांड संख्या 02/26, 05 जनवरी को दर्ज किया गया. बीरबल के शराब पीने से परेशान था पूरा परिवार : सिटी एसपी ने बताया कि बीरबल के शराब पीने से पूरा परिवार परेशान था. वह शराब पीकर घर में मारपीट व हो हंगामा करता रहता था. इससे आजिज आकर बेटी ऋतु ने अपने प्रेमी फरदीन और भाई रोहित के साथ मिल कर उसकी हत्या का प्लान बनायी. चार जनवरी की रात में रोहित घर में बने मटन और शराब लेकर अपने पिता के साथ लोको टैंक के पास गया. वहां पर शराब में नशे की दवा मिलाकर पिता को पिला दी. जब पिता बदहवास होने लगे तो उन्हें बाइक पर बैठा कर आमटाल के जंगल में ले गया. वहां पर फरदीन व रोहित ने मफलर से गला घोंट कर बीरबल रजक की हत्या कर दी और शव को बाइक पर बैठा कर लोको टैंक लाया और उसमें डाल दिया. इस दौरान लोको टैंक के पास ऋतु भी मौजूद थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग घर आ गये. ऋतु ने पति को छोड़, फरदीन से बनाया रिश्ता : पुलिस ने बताया कि ऋतु की शादी हो चुकी है, उसका पति ओडिशा में रहता है, लेकिन ऋतु उसके साथ नहीं रहती थी. ऋतु शादी के पहले से ही फरदीन से प्रेम करती थी. शादी के बाद भी दोनों मिलते-जुलते रहे. उसके प्रेमी फरदीन को पुलिस ने अरवल से गिरफ्तार किया, जबकि फरदीन पर पहले से भी अरवल के थाना में मामला दर्ज है. छापामारी दल में शामिल सदस्य : धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय, सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार, एसआइ अभिषेक कुमार तिवारी, अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बेटा-बेटी और प्रेमी ने मिलकर की रेलकर्मी बीरबल रजक की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सीओ ने दर्ज कराया एफआइआर

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद, पूर्वी टुंडी. पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत खेशमी जोरिया स्थित वर्षों पुराने श्मशान घाट की जमीन पर कथित भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे के खिलाफ आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने महापंचायत कर प्रशासन को कड़ी चेतावनी दे डाली. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी. गुरुवार को खेशमी श्मशान घाट की जमीन के अतिक्रमण के विरोध में आयोजित महापंचायत में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ कई पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की. अतिक्रमण से संबंधित साक्ष्य भी किये प्रस्तुत : मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल व थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण से संबंधित साक्ष्य भी प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया. मामले की जांच कर सीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पूर्वी टुंडी थाना में कांड संख्या 6/26 के तहत अबुल अंसारी व अफरोज पर एफआइआर दर्ज कराया. एफआइआर में भू-राजस्व व अतिक्रमण अधिनियम से संबंधित धाराएं लगायी गयीं हैं. कोटप्रशासनी और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सुरेश प्रसाद वर्णवाल, सीओ, पूर्वी टुंडीपुलिस श्मशाम घाट की जमीन के अतिक्रमण मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. नीतीश कुमार, प्रभारी, पूर्वी टुंडी थाना डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सीओ ने दर्ज कराया एफआइआर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: चिरकुंडा नप में माले की भूख हड़ताल शुरू

Dhanbad News: चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन Dhanbad News: भाकपा माले चिरकुंडा नगर कमेटी ने चार सूत्री मांगों को लेकर चिरकुंडा नप कार्यालय के समक्ष गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है. माले के संयोजक श्रीकांत सिंह, संतु चटर्जी व कल्याण राय को जिला सचिव बिंदा पासवान व जिप सदस्य बादल बाउरी ने माला पहनाकर अनशन पर बैठाया. इस दौरान श्रीकांत सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन अमरेश चक्रवर्ती ने किया. जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि चिरकुंडा नप में पिछले कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. पार्टी इसकी जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रही है, लेकिन नप प्रशासन चुप है. माले की चार सूत्री मांगों में पूर्व नप अध्यक्ष डबलू बाउरी के कार्यालय में लाखों के डीजल घोटाले की जांच, पूर्व अध्यक्ष डबलू बाउरी की मां के नाम बने प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच, चार बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण की जांच, शहीद चौक, परिषद कार्यालय व नेहरू रोड चौक के सौंदर्यीकरण की जांच आदि शामिल है. मौके पर जिप सदस्य बादल बाउरी, आगम राम, राजू अंसारी, चंदन सिंह, अमरेश चक्रवर्ती, लक्ष्मण प्रसाद, बिजेंद्र सिंह, वरुण दे, सतेंद्र प्रसाद, कौशिक आस, दीनानाथ रविदास, अभय प्रसाद सिंह, रामनारायण मेहता, जियाउद्दीन शाह, शंखनील गांगुली, बुवाई बनर्जी, शेरू खान, विश्वजीत गोराई, अशोक राम, मोतीलाल क्षेत्री, झंटू कांजीलाल, अर्चना सिंह, नांटू गोस्वामी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: चिरकुंडा नप में माले की भूख हड़ताल शुरू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top