Hot News

January 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: गंगा गोशाला कतरास में शपथ ग्रहण समारोह

Dhanbad News: नौका विहार का उद्घाटन, लोगों ने किया तुला दान Dhanbad News: श्री गंगा गौशाला कतरास-करकेन्द में गुरुवार को नयी कमेटी 2025-27 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने नयी कमेटी के पदाधिकारी को शपथ दिलायी. सर्वप्रथम गंगा नये अध्यक्ष अनीश डोकानिया व महासचिव महेश अग्रवाल ने शपथ ग्रहण किया. इसके बाद अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीश डोकानिया ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सहयोग की अपील की. मौके पर डॉ विश्वनाथ चौधरी, दीपक अग्रवाल, अधिवक्ता डीएन चौधरी, मातादीन अग्रवाल, डॉ मधुमाला, बजरंग डोकानिया, किशन डोकानिया, कतरास राज परिवार के विशाल देव सिंह, मनोज केसरी, संजय केसरी, विष्णु चौरसिया, ईश्वर चौरसिया, मुकेश भट्ट, पंकज सिन्हा, अशोक शर्मा, राजेंद्र प्रसाद राजा, काजल चन्द, भागीरथ पांडेय, उदय वर्मा, मोहित शर्मा, भगवती सोनी, विजय तुलस्यान, मनोज गुप्ता, प्रदीप सोनी उपस्थित थे. नौका विहार का उद्घाटन इससे पूर्व मकर संक्रांति पर पुजारी भागीरथ पांडेय ने गो पूजन कराया. 101 भक्तों ने तुलादान किया. गोशाला में नौका विहार का उद्घाटन जीवन अग्रवाल ने किया. लोगों ने नौका विहार का आनंद लिया डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: गंगा गोशाला कतरास में शपथ ग्रहण समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंदिरतला बस स्टैंड के पास धरना देने की मिली अनुमति

कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट की न्यायाधीश शुभ्रा घोष ने प्रदेश भाजपा को नबान्न के सामने धरना प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. न्यायाधीश ने मंदिरतला बस स्टैंड के पास शर्तों के साथ धरना देने की अनुमति दी है. न्यायाधीश ने कहा कि धरना मंच अधिकतम 12 फीट चौड़ा व 15 लंबा होना चाहिए. साथ ही यहां माइक्रोफोन का प्रयोग नहीं किया जा सकता और यहां 50 से ज्यादा समर्थक इकट्ठा नहीं हो सकते. साथ ही न्यायाधीश ने किसी प्रकार के भड़काऊ भाषण देने पर भी रोक लगायी है. इसे लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह एकल पीठ के फैसले को खंडपीठ में चुनौती देंगे. उन्होंने कहा : हम नबान्न के पीछे बैठकर धरना नहीं देंगे. नबान्न से भले ही 200 मीटर दूर ही सही, हम राज्य सचिवालय के सामने धरना देंगे. यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है. शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि वह हाइकोर्ट की बाकी शर्तों का पालन करेंगे. उन्होंने कहा : वहां लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा, हम सिर्फ हैंड माइक्रोफोन का इस्तेमाल करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंदिरतला बस स्टैंड के पास धरना देने की मिली अनुमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोटरसाइकिल की टक्कर से इंजन वैन पलटा, दो जख्मी

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर- बालासोर राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बेलदा थाने के श्यामपुरा इलाके में एक मोटरसाइकिल और इंजन वैन में टक्कर हो गयी. इस दौरान दो लोग जख्मी हो गये. गौरतलब है कि नारायणगढ़ से बेलदा की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी एक इंजन रिक्शा से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन वैन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पलट गया. बाइक सवार मोटरसाइकिल से छिटककर गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया. सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और बेलदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फिर घायल बाइक सवार को रेस्क्यू कर इलाज के लिए बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा. घायल बाइक सवार की हालत गंभीर होने के कारण उसे आनन-फानन में मेदिनीपुर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. दुर्घटना के बाद बेलदा थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल व इंजन वैन को जब्त किया. पुलिस घटना की जांच करते हुए इंजन वैन के चालक की तलाश कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोटरसाइकिल की टक्कर से इंजन वैन पलटा, दो जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूरे : एटीपी सिस्टम व कवच लगाने के काम को मंजूरी

कोलकाता. पूर्व रेलवे के अंतर्गत शेष बचे 443 किलोमीटर मार्ग पर स्वदेशी रूप से विकसित ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम और कवच लगाने के कार्य को मंजूरी देकर रेल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 223.83 करोड़ रुपये है. प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के माध्यम से भेजा गया था, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान की. जानकारी के अनुसार, इस योजना में पूर्व रेलवे की कई महत्वपूर्ण शाखा लाइनों को शामिल किया गया है. इनमें हावड़ा-सांतरागाछी, लिलुआ-बेलूड़ मठ, तारकेश्वर-गोघाट, मायापुर-बिष्णुपुर, रामपुरहाट-दुमका, अजीमगंज-मुर्शिदाबाद, लक्ष्मीकांतपुर-नामखाना, कांकुड़गाछी-बालीगंज, कल्याणी-कल्याणी सीमांत, कृष्णानगर जंक्शन-आमघाटा, कृष्णानगर सिटी-लालगोला, मुर्शिदाबाद-अजीमगंज, आसनसोल-बर्नपुर, बाराचक-हीरापुर और बख्तर नगर-अंडाल शाखाएं शामिल हैं. यह कार्य हिंदुस्तानीय रेलवे के अन्य मार्गों पर लागू किये जा रहे लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन आधारित कम्युनिकेशन बैकबोन के साथ कवच प्रावधान वाले बड़े अम्ब्रेला प्रोजेक्ट का हिस्सा है. परियोजना के पूरा होने के बाद राज्य के भीतर पूर्व रेलवे का पूरा नेटवर्क कवच सिस्टम के अंतर्गत आ जायेगा. इस उन्नत स्वदेशी सुरक्षा तकनीक के लागू होने से ट्रेन दुर्घटनाओं और ओवर स्पीडिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा. इससे यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षित, भरोसेमंद व आधुनिक रेल संचालन को और मजबूती मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूरे : एटीपी सिस्टम व कवच लगाने के काम को मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: खुशी ने घर से की तैयारी, बैंक पीओ में पायी सफलता

Dhanbad News: कतरास बाजार मिश्रा टोला की कपिलदेव मिश्रा की बेटी है खुशी Dhanbad News: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन परीक्षा 2025 में कतरास बाजार मिश्रा टोला निवासी कपिलदेव मिश्रा की पुत्री खुशी कुमारी ने सफलता पायी है. खुशी बैंक पीओ के पद पर सफल हुई हैं. इससे उनके परिवार के साथ-साथ मोहल्ले में खुशी का माहौल है. खुशी सफलता पर उनकी मां निशी मिश्रा, पिता ने मिठाई खिला कर बधाई दी. भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, वरीय नेता महेश पासवान, अखिल मिश्रा, सीटू मिश्रा,रतिलाल टुडू आदि ने हर्ष जताया है. खुशी ने घर से ही बैंक पीओ की तैयारी की थी. उसने मैट्रिक दिल्ली, इंटर डी-नोबिली तथा स्नातक की पढ़ाई पीके राय कॉलेज धनबाद से पूरी की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: खुशी ने घर से की तैयारी, बैंक पीओ में पायी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आज से हड़ताल पर रहेंगे प्रज्ञा केंद्र संचालक

झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आह्वान पर गोविंदपुर प्रखंड के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक 16 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इस संबंध में संघ की गोविंदपुर इकाई ने अध्यक्ष कुमार छत्रपति व सचिव नसीम अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार को गोविंदपुर अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें उनके स्थायीकरण के साथ प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की गई है कि सीएससी संचालक कमीशन के आधार पर काम करेंगे या उन्हें वेतन भोगी बनाकर काम लिया जायेगा. अंचल अधिकारी श्री दुबे ने उनकी मांगों को विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. सीएससी मुख्य कार्यालय घेराव में शामिल होने का निर्णय वहीं सीएससी संचालकों ने प्रखंड परिसर में बैठक कर 16 जनवरी से हड़ताल करने तथा रांची सीएससी मुख्य कार्यालय घेराव में शामिल होने का निर्णय लिया. बैठक में अभिजीत चंद्र, हुसैन अंसारी, रजनीश कुमार महतो, ताहिर अंसारी, पार्थ कुमार धीवर, तपन कुमार मंडल, असगर मिर्जा, अनिल रविदास, अकरम अंसारी, दिनेश कुमार महतो, शंकर कुमार महतो आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आज से हड़ताल पर रहेंगे प्रज्ञा केंद्र संचालक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : यातायात नियमों का सख्ती से कराया जायेगा पालन

औरंगाबाद शहर. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गयी. इस क्रम में जिले के विभिन्न मार्गों पर निर्धारित स्पीड लिमिट के अनुपालन, फुट ओवर ब्रिज के निर्माण, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, पब्लिक अंडर पास एवं व्हीकल अंडर पास के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाये, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लायी जा सके. साथ ही आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार–प्रसार गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर विशेष बल दिया गया. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाहनों में रिफ्लेक्टिंग टेप लगाने का विशेष अभियान भी संचालित किया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले में संचालित व्यावसायिक एवं मालवाहक वाहनों में मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टिंग टेप की जांच की जा रही है.जिन वाहनों में रिफ्लेक्टिंग टेप नहीं पाया जा रहा है, उनमें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रिफ्लेक्टिंग टेप लगाया जा रहा है, ताकि रात्रिकालीन समय एवं कम दृश्यता की स्थिति में दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके. अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को रिफ्लेक्टिंग टेप के महत्व की जानकारी दी जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : यातायात नियमों का सख्ती से कराया जायेगा पालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad News : पीड़ित परिजनों से मिलने पतियावां पहुंचे पप्पू यादव

रतनी. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रखंड क्षेत्र के पतियावां गांव पहुंचकर हालिया बेटी सुरक्षा मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत घटना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और पूरी व्यवस्था की गंभीर विफलता करार दिया. सांसद ने कहा कि जब तक सत्ता और सिस्टम में बैठे लोग सुरक्षित रहेंगे और समाज की बेटियां असुरक्षित रहेंगी, ऐसे सवाल उठते रहेंगे. उन्होंने इस घटना को चेतावनी बताते हुए कहा कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं. सांसद ने कहा कि यदि बच्ची मोबाइल पर कुछ खोज कर रही थी, तो उसका एक निश्चित समय और व्यवहारिक पैटर्न रहा होगा. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि उसने अपने परिवार से इस बारे में कोई बात क्यों नहीं की. यह केवल व्यक्तिगत चूक नहीं बल्कि सामाजिक दबाव, डर या लापरवाही का परिणाम हो सकता है. उन्होंने पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. सांसद ने हॉस्टल संचालक की भूमिका पर भी सवाल उठाये. उन्होंने पूछा कि जिस स्थान पर बच्ची रह रही थी, वहां उसकी निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी थी. हॉस्टल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारियों से कैसे बच सकता है, यह बड़ा सवाल है. उन्होंने मुजफ्फरपुर जैसी पिछली घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सिस्टम जांच का भरोसा देकर मामले को शांत कर देता है. सांसद ने प्रशासन और प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए तथा व्यवस्था में ठोस सुधार जरूरी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad News : पीड़ित परिजनों से मिलने पतियावां पहुंचे पप्पू यादव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई

दाउदनगर. नगर पर्षद द्वारा प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शहर में व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान नगर पर्षद दाउदनगर के सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी अमन कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया. नगर पर्षद की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से दाउदनगर शहर के चावल बाजार, बाजार रोड सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में दुकानों और प्रतिष्ठानों की गहन जांच की. छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में थर्मोकोल से बने कप, प्लेट, गिलास व अन्य एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्री जब्त की गयी. जब्त सामग्री की संख्या हजारों में है, जिसे जब्त कर लिया गया. नौ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 2100 रुपये जुर्माने की वसूली की गई है. लगभग पांच किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया है. टाउन स्वच्छता पदाधिकारी अमन कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद घातक है और प्रशासन द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बावजूद यदि कोई दुकानदार या कारोबारी इसका उपयोग या भंडारण करते पाये गये, तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जायेगी. नगर पर्षद की इस कार्रवाई से शहरवासियों में स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त दाउदनगर की उम्मीद जगी है. नगर प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और प्रशासन का सहयोग करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad News : सेवनन में स्वच्छताकर्मियों को ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण

जहानाबाद नगर. जिला जल एवं स्वच्छता समिति के आदेश के आलोक में सदर प्रखंड के सेवनन पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान सेवनन पंचायत में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों को ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन और ओडीएफ स्थायित्व से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण मास्टर प्रशिक्षक नरोत्तम कुमार, पंकज कुमार एवं कुमार वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. मास्टर प्रशिक्षक नरोत्तम कुमार ने पीपीटी के माध्यम से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी. स्वच्छता पर्यवेक्षक कुमार वीरभद्र सिंह ने सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रत्येक वार्ड में उपयोगिता शुल्क की वसूली पर प्रकाश डाला. वहीं प्रशिक्षण के दौरान पंकज कुमार ने बताया कि घर-घर से कचरा संग्रह के समय सूखा अपशिष्ट अलग डिब्बे में तथा गीला अपशिष्ट अलग डिब्बे में लिया जाना आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में कार्य करने के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सभी परिसंपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वच्छता कर्मियों की है. कुमार वीरभद्र सिंह ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर योजनाबद्ध तरीके से सभी वार्डों में समुदाय को जागरूक किया जाएगा, ताकि प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाया जा सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक सहायक आलोक कुमार भी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad News : सेवनन में स्वच्छताकर्मियों को ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top