Hot News

January 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : छात्र-छात्राओं ने कला का किया प्रदर्शन

कसमार, कसमार स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक फारूक अंसारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया. गायन प्रतियोगिता में रितिका, आर्यन, तन्मय, करण, नृत्य प्रस्तुतियों में विद्या, सष्टी, रिषिका, सुमित, सिमरन और उनकी टीम, हास्य कार्यक्रम में अरमान और उनके समूह, जबकि नाटक और झूमर नृत्य में ज्योति, रविता, नरगिस, विद्या, खुशबू सहित अन्य छात्राओं की प्रस्तुति ने दी. शिक्षिका सीमा ठाकुर, डॉ रणजीत कुमार झा, महाकांत झा और अमित कुमार ने गीतों की प्रस्तुति दी. पीएम श्री विद्यालय के नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामबाबू शुक्ल, सुमन कुमारी, सीमा कुमारी, परमेश्वर बेसरा, कैलाश कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, नजरूल इस्लाम, तुलसी कपरदार, मेहताब खातून, सुशीला कुमारी, खुर्शीद रजा, नितेश कुमार प्रजापति, कुमार राजेश, दिनेश कुमार महतो सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : छात्र-छात्राओं ने कला का किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : टुसू हमारी परंपराओं, लोकविश्वास व सामूहिक जीवनशैली का जीवंत प्रतीक : सांसद

कसमार, कसमार प्रखंड की सेवाती घाटी में झारखंड-बंगाल सीमा पर तीन दिवसीय पारंपरिक टुसू मेला शुक्रवार को शुरू हुआ. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मेला के संस्थापक स्व. रामेश्वर महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि टुसू केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी परंपराओं, लोकविश्वास और सामूहिक जीवनशैली का जीवंत प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सेवाती घाटी अब सिर्फ एक प्राकृतिक स्थल नहीं, बल्कि इस पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और गौरव बन चुकी है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में घाटी और टुसू मेले को और अधिक विकसित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए ठोस योजनाएं बनायी जाएंगी, ताकि यह स्थल झारखंड ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके. डॉ लंबोदर ने कहा कि उनके प्रयासों से सेवाती घाटी का नाम झारखंड प्रशासन की पर्यटन सूची में दर्ज हो चुकी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. साथ ही उन्होंने सभी को टुसू पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्चा विकास है. मेले के पहले ही दिन घाटी में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही. कसमार प्रखंड के अलावा सीमावर्ती बंगाल के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले में चिरुगोड़ा (बंगाल) के गोविंद महतो और उनकी टीम की शोभा कुमारी, रानी महतो, नीलम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कुड़माली पाता नाच ने दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं शशि कुमार की टीम में आये रांची एवं रामगढ़ के कलाकारों के नृत्य की प्रस्तुति दी. घाटी के झरने में टुसू विदाई मेले के दौरान सेवाती घाटी के झरने में अनेक टुसू का विसर्जन किया गया. विभिन्न गांवों की स्त्रीएं और युवतियां गाजे-बाजे के साथ समूह में नृत्य करती हुईं, पारंपरिक टुसू गीत गाते हुए झरने तक पहुंचीं और भावनात्मक माहौल में टुसू की विदाई की. यह दृश्य न केवल मनोहारी था, बल्कि लोक आस्था और परंपरा की जीवंत झलक भी प्रस्तुत कर रहा था. आयोजन को सफल बनाने में मेला कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार मुंडा, सचिव प्रशांत कुमार महतो, कोषाध्यक्ष जयवीर कुमार महतो, संरक्षण मंडली के मनोज कुमार महतो, हीरालाल महतो, नरेश महतो, अखिलेश्वर मुंडा, सोमर महतो, रमेश महतो एवं वीरेंद्र मुंडा, सदस्य विजेंद्र महतो, भुनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, सरोज महतो, लालचंद महतो, परमेश्वर महतो, रमेश महतो, राकेश कुमार महतो, रंजीत मुंडा, सोमर महतो, नारायण महतो, जयनंदन महतो, बैजनाथ महतो, प्रदीप कुमार गंझू, वरुण महतो, अशोक हेंब्रम आदि का योगदान रहा. ये थे मौजूद मौके पर विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, प्रहलाद महतो एवं धनेश्वर महतो, स्थानीय मुखिया सरिता देवी, उपमुखिया उमा देवी, पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, ओम प्रकाश सहगल, आजसू नेता संतोष कुमार महतो, अशोक कुमार सिंह, उमेश कुमार जायसवाल, महेंद्र नाथ महतो, उमेश कुमार महतो, धनलाल कपरदार, उपेंद्र कुमार जायसवाल, शिक्षाविद डॉ जीतलाल महतो, पंकज कुमार जायसवाल, रूपेश कुमार महतो, चंद्रदेव चौधरी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : टुसू हमारी परंपराओं, लोकविश्वास व सामूहिक जीवनशैली का जीवंत प्रतीक : सांसद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में चेहरा ढक कर आनेवाले को ना दें प्रवेश : एसपी

बोकारो, कैंप दो स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को बोकारो पुलिस की पहल पर बोकारो ज्वेलर्स एसोसिएशन के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई. एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के संचालकों को थोड़ी सजगता बरतने की जरूरत है. चेहरे पर मास्क लगा कर या चेहरे पर नकाब लगा कर आनेवालों को किसी भी हाल में प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं दें. चार-पांच की संख्या में युवा को प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं दें. ध्यान रखें कि यदि प्रतिष्ठान में प्रवेश किये गये किसी भी व्यक्ति का आचरण संदिग्ध लगे, तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें. एसपी श्री सिंह ने कहा कि सभी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठान में हूटर जरूर लगायें. घटना की कोशिश करने पर तुरंत हूटर का प्रयोग करें. कहा कि सीसीटीवी कैमरा प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर लगायें. इससे हर गतिविधियों को आप खुद देख सकेंगे. साथ ही किसी भी घटनाक्रम में जांच के लिए सहयोगी साबित होगा. चोरी के जेवरात नहीं खरीदने की हिदायत दी गयी. बेहतर कार्य के लिए किया गया सम्मानित एसोसिएशन की ओर से बेहतर कार्य के लिए एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, सीसीआर डीएसपी डॉ आबिद शकील श्म्स को सम्मानित किया गया. ये थे मौजूद मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रस्तोगी, प्रवक्ता संजय सोनी, सुरेश कुमार, संजय रस्तोगी, सुरेश प्रसाद, मनोज कश्यप, सूरज जाधव, मनोज कुमार, बसंत सोनी, अरूण सोनी, सुभाष चंद्र मोती, गौरव रस्तोगी, मुरली बाबू, शिबू प्रशासन, अजनबी जी, लक्ष्मण प्रसाद सहित विभिन्न थाना के थानेदार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में चेहरा ढक कर आनेवाले को ना दें प्रवेश : एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लूटकांड का आरोपित बुलेट महतो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़का गांव चंवर से हथियार और कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार अपराधी जामो बाजार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी दिलीप महतो उर्फ बुलेट है. वह बसंतपुर के खोड़ीपकड़ में हुई आभूषण लूटकांड में शामिल था. थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान बड़का गांव चंवर के समीप पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. जहां जवानों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया .तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है. जिससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था . आभूषण लूटकांड में चालक का भूमिका निभाया था दिलीप बताया जाता है कि बीते 2 दिसंबर की दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकर बाजार में नकाबपोश अपराधियों ने एक आभूषण दुकान को अपना निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था. जहां दो बाइक पर सवार हो कर आए छह हथियारबंद अपराधियों ने मनमोहित ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में दुकानदार को हथियार की नोक पर बंधक बनाकर 10 मिनट में लगभग 20 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण और नकद की लूट की थी. उसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे. जिसमे गिरफ्तार दिलीप महतो उर्फ बुलेट ने लूट की घटना में शामिल होकर चालक की भूमिका निभाई थी. पुलिस को दी कई जानकारी इधर दिलीप महतो उर्फ बुलेट की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाना लेकर आई. जहां उससे पूछताछ की जहां बुलेट ने पुलिस को कई अहम सुराग बताया है. वहीं बुलेट ने यह भी बताया है कि वह कहां जा रहा था और किस घटना को अंजाम देने जा रहा था. जबकि उसे किसने बुलाया था यह सारी जानकारी पुलिस को दी हैं. अब पुलिस उसके निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. बोले थानाध्यक्ष- गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगा जिसे गिरफ्तार किया गया है. वहीं उसके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. विकास कुमार बिट्टू, थानाध्यक्ष, सराय डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लूटकांड का आरोपित बुलेट महतो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस के विरोध में सड़क जाम

प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक के समीप गुरुवार की रात खड़े ट्रक का टायर खोल रहे चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान समीप के मकान की दो युवतियों को गोली लग गई. जिसमें दोनों घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली से घायल युवतियों के परिजनों ने विरोद में सड़क जाम कर दिया. मुठभेड़ में घायल दोनों युवतियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस और चोरों के बीच हुई फायरिंग में पुलिस के हथियार से चली गोली से दोनों युवतियां घायल हुई हैं. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोग मलमलिया चौक पर एकत्र हो गए. जिससे कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ अमन, भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह एवं बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. एसडीपीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की. इस दौरान स्थानीय लोगों ने चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया. बताया जाता है कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसी दौरान पास के वकील पंडित के घर के लोग भी बाहर निकल आए. पुलिस के पहुंचते ही चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इसी क्रम में हुई फायरिंग में वकील पंडित की दो पुत्रियां 20 वर्षीय नीतू कुमारी एवं 18 वर्षीय अंजू कुमारी को पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. पीछा करने के दौरान बसंतपुर थाना क्षेत्र के बड़वा कला के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद पुलिस ने दो चोरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोरों की पहचान उत्तर प्रदेश के तमकुही राज थाना के बनबरिया निवासी इब्राहिम अली तथा गोपालगंज जिले के लक्ष्मीपुर कचहरी निवासी आशीष कुमार के रूप में की गई है. पिकअप पलटने के दौरान इब्राहिम अली घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में इलाज कराया. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, दो कारतूस, पांच खोखा तथा बरामद किया है. पिकअप भी जब्त कर लिया गया है. दोनो घायलों से मिले एसपी इधर घटना के बाद जैसे ही सूचना एसपी पूरन कुमार झा को मिली तो उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर दोनों घायल युवतियों से मिले और घटना की जानकारी ली. वहीं पुलिस अभिरक्षा में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. एसपी ने बताया कि मैं स्वयं चिकित्सकों से पल-पल की समाचार ले रहा हूं .वहीं उन्होंने यह भी कहा कि गोलीबारी मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी. अंतरराज्यीय टायर चोर गिरोह के सदस्य हैं दोनों सदस्य: एसपी एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोर अंतरराज्यीय टायर चोरी गिरोह के सदस्य हैं जो टायर चोरी का काम करते हैं .गिरफ्तार चोरों पर गोरखपुर में मुकदमा दर्ज है जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी.वे उत्तर प्रदेश में जेल भी जा चुके हैं. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो चोरों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी गई.जिसमे चोरो द्वारा आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई. पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ दो राउंड फायरिंग की गई. जिसमें अपराधियों की गोली से दोनों युवतियों को गोली लगी है. इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया हैं. जो गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस के विरोध में सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकारी नीतियों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

प्रतिनिधि,रघुनाथपुर.शुक्रवार को प्रखण्ड परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अपने सात सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सत्येन्द्र राम के अध्यक्षता में प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने अपनी सात सूत्री मांगों से संबंधित मांग-पत्र स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा, विरोध प्रदर्शन बाद में एक सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले किसान मोर्चा के प्रखंड सचिव श्रीराम ने कहा कि केंद्र और राज्य प्रशासन ने किसानों की आय दोगुनी करने की बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थीं, लेकिन आज तक वे धरातल पर नहीं उतरीं. गलत नीतियों के कारण किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. उन्होंने मांग की कि मनरेगा को कृषि से जोड़ा जाए और कानून बनाकर मजदूरों को पूरे वर्ष रोजगार की गारंटी दी जाए. उन्होंने बिहार प्रशासन द्वारा बनाई जा रही फार्मर आईडी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई किसानों की जमाबंदी पुश्तैनी होने के कारण उन्हें इसका लाभ मिलना कठिन हो गया है, जिससे किसान प्रशासनी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं. सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों के खेतों तक नहर एवं सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होगी, तब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकती. व इस अवसर पर किसान महासभा के जिला परिषद सदस्य अंकुल कुमार यादव, अखिल हिंदुस्तानीय किसान महासभा के अध्यक्ष राजेश प्रसाद, सीताराम बिन समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में प्रमोद कुमार माली, विनय कुमार सिंह, कृष्णा राम, राजेश राम, राजेंद्र राम, सुमित कुमार, मनोज बैठा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासनी नीतियों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बचरा साइडिंग में लो टेंडर में काम लेनेवाली कंपनी को काम नहीं करने देंगे मजदूर

प्रतिनिधि, पिपरवार. जेएलकेएम के तत्वावधान में बचरा साइडिंग के ठेका मजदूरों की बैठक शुक्रवार को जयशंकर चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें 10 मार्च को खत्म हो रही हेम्स कंपनी की कार्यावधि पर चर्चा की गयी. चर्चा के दौरान बताया गया कि हेम्स कंपनी के कार्यावधि में बचरा साइडिंग के मजदूरों का आर्थिक शोषण हुआ है. कंपनियां लो रेट में टेंडर में काम लेकर आती हैं. इसका खमियाजा उन्हें उठाना पड़ता है. लो टेंडर की वजह से मजदूरों को उनका उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पाता है. मजदूरों को अपने हक-अधिकार के लिए आंदोलन करना पड़ता है. सीसीएल भी मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने में विफल रहती है. बैठक में प्रस्ताव पारित कर बचरा साइडिंग में रैक लोडिंग का टेंडर डालने वाले कंपनियों से लो टेंडर में काम नहीं लाने की अपील की गयी. वहीं, सीसीएल प्रबंधन से टेंडर में हाई पावर कमेटी की अनुशंसा के तहत ठेका मजदूरों की सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लो टेंडर में काम लेकर आने वाले कंपनियों को काम नहीं करने दिया जायेगा. अंत में मजदूरों ने खूब नारेबाजी की. संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया. मौके पर दीपक कुमार महतो, मुंशीनाथ महतो, निर्मल महतो, भोला महतो, संतोष कुमार, रवींद्र महतो, शंकर महतो, चंद्रदेव ठाकुर, कालेश्वर ठाकुर, टिंकू कुमार, जलेश्वर महतो, सुरेश गोप, चिंतामणि महतो, लटबरन महतो, गणेश महतो आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बचरा साइडिंग में लो टेंडर में काम लेनेवाली कंपनी को काम नहीं करने देंगे मजदूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गणतंत्र दिवस पर होगा भव्य आयोजन, सजाया जायेगा शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पोलो मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री फहरायेंगे तिरंगा मुंगेर गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें तैयारियों पर गहन विचार विमर्श हुआ और कई अहम निर्णय भी लिये गये. मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, एसडीओ सदर कुमार अभिषेक, एसडीपीओ सदर अभिषेक आंनद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. डीएम ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान में मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन प्रस्तावित है. सर्व प्रथम हेरूदियारा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं झंडोतोलन किया जायेगा. महादलित टोलों में प्रभारी मंत्री के साथ ही प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा भी झंडोत्तोलन प्रस्तावित है. इसके लिए उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये. 20 जनवरी से रिहर्सल परेड प्रारंभ होगी, जिसका 24 जनवरी को अंतिम रूप से निरीक्षण किया जायेगा. डीएम ने झांकियों को भी निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि विभागों के बेहतर झांकियों को झांकी में शामिल किया जाय. बेहतर परेड एवं झांकियों के प्रदर्शन पर तीन टोलियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. डीएम ने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चैराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा की साफ-सफाई एवं उसके सजावट की जायेगी. जिसकी जिम्मेदारी सभी संबंधित बैंक अधिकारियों को दिया गया है. गणतंत्र दिवस पर क्रिकेट मैच का आयोजन भी प्रस्तावित है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गणतंत्र दिवस पर होगा भव्य आयोजन, सजाया जायेगा शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमरपुर से लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, प्रेमी फरार

अमरपुर. थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग लड़की को केस के अनुसंधानकर्ता बबलू कुमार ने दिल्ली के सुलतानपुरी इलाके से बरामद कर लिया. मामले को लेकर अनुसंधानकर्ता ने बताया कि विगत 12 अक्टूबर 2025 को पिता ने गांव के ही एक लड़के पर शादी की नीयत से नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद पुलिस नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए छापामारी कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नाबालिग अपने प्रेमी के साथ दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में छिपी हुई है. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की मदद से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. उन्होंने आगे बताया कि बरामद नाबालिग का बांका न्यायालय में बयान दर्ज कराते हुए न्यायालय के आदेश पर उन्हें रिमांड हॉम भागलपुर भेज दिया गया है व फरार प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. जल्द ही फरार प्रेमी सलाखों के पीछे होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमरपुर से लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, प्रेमी फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शंभुगंज में द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के द्वारिका अमृत अशर्फी प्लस टू उच्च विद्यालय शंभुगंज में 12वीं सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संगीत शिक्षक का विदाई समारोह विद्यालय के प्रधानाध्यापक बादल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन फिजिक्स के शिक्षक पुरुषोत्तम मिश्रा व बायोलॉजी के शिक्षक रीतेश्वर झा ने किया. विद्यालय के बच्चों से कहा गया कि विदाई देते हुए विद्यालय परिवार को गर्व की अनुभूति हो रही है. आपने अपने परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से विद्यालय की गरिमा बढ़ाई है. हमें विश्वास है कि आप भविष्य में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे. सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी. विद्यालय के नौवी व 11वीं की छात्राओं ने विदाई गीत संगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र जोया, प्रिंसी, अनुपमा, आयुषी, मेघा स्नेहा, मुस्कान, मधु प्रेम, अभिजीत, अंकित, लक्ष्मण, रौशन सहित अन्य बच्चों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम के साथ संगीत के शिक्षक राजाराम सिंह को भी विदाई दी गयी. संगीत शिक्षक राजाराम सिंह का स्थानांतरण खगड़िया जिला हुआ है. जहां संगीत शिक्षक राजाराम सिंह को अंग वस्त्र व बुकें देकर सम्मानित कर विदाई दी गयी. वहीं सभी छात्रों को बुके देकर स्वागत करते हुए विदाई दी गयी. कार्यक्रम में शिक्षक गौतम कुमार, मुकेश वर्मा, शिव शंकर, कादरी, दीप प्रभा सहित अन्य विद्यालय परिवार उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शंभुगंज में द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top