Hot News

January 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: विभिन्न पदों के लिए नौ अधिवक्ताओं ने कटाया एनआर

अररिया. नये सिरे से आगामी 21 जनवरी 2026 को होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर शुक्रवार 16 जनवरी को विभिन्न पदों के लिए अब तक 09 अधिवक्ताओं ने एनआर कटाया है. शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ परिसर में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं के बीच ऊहाफोह की स्थिति बनी रही. देर संध्या 05 बजे तक अधिवक्ता पदों के लेकर एक दूसरे से बातचीत करते देखे गये. अंततः कुल 09 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए एनआर कटाया. इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा अधिवक्ता सह चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद के सहयोगी प्रभारी चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद के लिए वरीय अधिवक्ता मो फैजुल हसन ने एनआर कटाया है. जबकि शुक्रवार को उपाध्यक्ष के एक पद के लिए एक भी अधिवक्ता के द्वारा एनआर नहीं कटाया गया है. वहीं महासचिव के एक पद के लिए छंगुरी मंडल, शैलेंद्र कुमार शरण, संजीव कुमार सिन्हा व जागेश्वर भगत ने एनआर कटाया है. संयुक्त सचिव के 02 पदों के लिए मो सलमान रागिब व अधिवक्ता विनीत प्रकाश, कोषाध्यक्ष के 01 पद के लिए अधिवक्ता अशोक कुमार देसाई व कार्यकारिणी के 05 सदस्यों के लिए एक अधिवक्ता सितेश कुमार वर्मा के द्वारा एनआर कटाया गया है. विशेष जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष असित कुमार वर्मा ने बताया कि एनआर काटने व नामांकन की अंतिम तिथि 18 जनवरी तक निर्धारित है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: विभिन्न पदों के लिए नौ अधिवक्ताओं ने कटाया एनआर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का ‘ओढ़नी टिकत नइखे’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, त्रिशाकर मधु की अदाओं ने बिखेरा जलवा

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया गाना आते ही हलचल मचा रहा है. अरविंद अकेला कल्लू का “ओढ़नी टिकत नइखे” गाना रिलीज के महज 13 घंटे के अंदर ही 73 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है. इससे साफ है कि दर्शकों के बीच इस गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस गाने को अपनी दमदार आवाज भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने दी है. दोनों की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है और इस बार भी फैंस को उनका अंदाज खूब पसंद आ रहा है.  गाने में कल्लू की एनर्जी और शिल्पी राज की मिठास ने इसे और खास बना दिया है. “ओढ़नी टिकत नइखे” का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है, जिसे बार-बार सुनने का मन करता है. वहीं इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और त्रिशाकर मधु की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी फ्रेश और आकर्षक लगती है. वीडियो को पैराडाइज प्रोडक्शन ने तैयार किया है और इसका निर्देशन अशलम खान ने किया है. वीडियो की लोकेशन, रंगीन सेटअप और कैमरा वर्क गाने को देखने लायक बना देता है. यह गाना यूट्यूब चैनल “ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन” पर रिलीज किया गया है, जहां से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. कम समय में मिले इतने व्यूज दिखाते हैं कि दर्शकों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है. “ओढ़नी टिकत नइखे” एक ऐसा भोजपुरी गाना है, जिसमें म्यूजिक, बोल और वीडियो तीनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है. अगर आप हल्का-फुल्का, मजेदार और ट्रेंडी भोजपुरी गाना सुनना चाहते हैं, तो यह गाना आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए. ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: Boka Music चैनल पर छाया खुशी कक्कड़ का ‘Cutter Pencil’, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: देसी तड़के और धमाकेदार म्यूजिक के साथ गोल्डी यादव के नए गाने ने बटोरी सुर्खियां, यूट्यूब पर वायरल हुआ ‘मरद छक्का मिलल बा’ ये भी पढ़ें: Pawan Singh: महिमा संग पवन सिंह का वीडियो हुआ वायरल, तीसरी शादी की समाचारों ने फैंस को किया हैरान, देखें VIDEO The post Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का ‘ओढ़नी टिकत नइखे’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, त्रिशाकर मधु की अदाओं ने बिखेरा जलवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुमला में थम नहीं रहे सड़क हादसे, 3 अलग-अलग एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत

Gumla News: जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. बसिया में बाइक सवार दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी जान चली गयी. सिसई में अज्ञात गाड़ी ने वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. गुमला में मिर्गी बीमार से ग्रसित अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई. एक दिन पहले गुरुवार को जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. सभी तिलकुट व्यापारी थे और रांची से गुमला तिलकुट बेचने जा रहे थे. एक हाईवा ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. बसिया : बाइक दीवार से टकराने से युवक की मौत बसिया थाना क्षेत्र के ममरला में गुरुवार की रात सड़क हादसे में टेंगरा गांव निवासी संजय बाड़ा (20) की मौत हो गयी. संजय अपने घर से मेला देखने के लिए अपनी पल्सर बाइक से बक्सपुर गांव गया हुआ था. बक्सपुर में मेला देखने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान ममरला पंचायत भवन के समीप सड़क पर जानवर आने के कारण उसका बाइक अनियंत्रित हो गया और एक घर के बाउंड्री से टकरा गया. जिससे संजय के सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बसिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. सिसई : सड़क हादसे में वृद्ध की मौत सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ललुवा पहानटोली निवासी भदरा खड़िया की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया था. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव मानते हुए शव को गुमला सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा था. शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था. शुक्रवार की सुबह को प्रदीप खड़िया अस्पताल आया और अपने पिता के शव की पहचान कर शव को गांव ले गया. गुमला : कुआं में डूबने से अधेड़ की मौत गुमला प्रखंड के दाऊद नगर निवासी 45 वर्षीय रोशन बड़ा की कुएं में डूबकर शुक्रवार को मौत हो गयी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेजा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि रोशन शुक्रवार की सुबह घर से निकला था और लगभग एक किलोमीटर दूरी पर नवाटोली के खेत में उसका शव मिला. उसको मिर्गी की बीमारी थी. आशंका जतायी जा रही है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ होगा. इस दौरान कुएं में गिरने से मौत हो गयी. ये भी पढ़ें… प्री प्लान्ड था रांची ED ऑफिस में पुलिस रेड, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी और पुलिस कार्रवाई पर रोक झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने Nipah Virus को लेकर जारी की एडवाइजरी, सदर अस्पतालों को किया आगाह The post गुमला में थम नहीं रहे सड़क हादसे, 3 अलग-अलग एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए की जा रही नयी पहल

आपनार आतो कामी कार्यक्रम का आज काठीकुंड से होगा शुभारंभ संवाददाता, दुमका ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की तलाश में पलायन को रोकने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में संचालित आपनार आतो कामी कार्यक्रम का शुभारंभ 17 को काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत से किया जायेगा. तैयारियों की समीक्षा उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. बताया गया कि पंचायतस्तरीय जागरुकता सह रोजगार शिविर आयोजित किये जायेंगे. इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा, जेएसएलपीएस, नियोजन विभाग और श्रम विभाग द्वारा संचालित रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता और श्रमिक कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिविरों को गंभीरता से लें, नियमित अनुश्रवण करें. आपसी समन्वय सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकें. उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित आपनार आतो कामी शिविरों में भाग लें. इसका लाभ उठायें. शिविरों में लोग अपने और नॉमिनी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और फोटो लेकर श्रमिक निबंधन भी करा सकते हैं. 17 जनवरी से 18 फरवरी तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे. शिविर के लिए तय कार्यक्रम दिनांक-प्रखंड-पंचायत 17.01.2026-काठीकुंड-अस्ताजोड़ा 19.01.2026-मसलिया-हथियापाथर 19.01.2026-गोपीकांदर-टायजोर 21.01.2026-गोपीकांदर-ओड़मो 21.01.2026-रामगढ़-कान्जवे 28.01.2026-जरमुंडी-पेटसार 28.01.2026-गोपीकांदर-खरौनी बाजार 30.01.2026-गोपीकांदर-सुरजुडीह 30.01.2026-रानीश्वर-धनभाषा 04.02.2026-जामा-चिकनिया 04.02.2026-मसलिया-हारोरायडीह 07.02.2026-गोपीकांदर-कुश्चिरा 07.02.2026-शिकारीपाड़ा-ढाका 09.02.2026-रानीश्वर-बांसकुली 09.02.2026-गोपीकांदर-मुसना 11.02.2026-जामा-बारापलासी 11.02.2026-गोपीकांदर-गोपीकांदर 14.02.2026-रामगढ़-बोडिया 14.02.2026-दुमका-गादीकोरैया 18.02.2026-सरैयाहाट-हंसडीहा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए की जा रही नयी पहल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को मायके में फेंका

हाजीपुर . करताहा थाना क्षेत्र के करताहा बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. मृतका के ससुरालवालों ने उसके शव को सोनपुर थाना के चिड़िया बाजार स्थित उसके मायके के बाहर देर रात फेंक दिया और फरार हो गये. शुक्रवार की अहले सुबह अपने पुत्री का शव देख परिजनों के होश उड़ गये. मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना सोनपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सोनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान करताहा थाना क्षेत्र के करताहां बुजुर्ग पंचायत के वार्ड तीन निवासी सत्येंद्र कुमार की 28 वर्षीय सरिता प्रकाश के रूप में की गयी. मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार करताहा थाना क्षेत्र के करताहा बुजुर्ग गांव में एक नवविवाहिता की हत्या की सूचना के बाद करताहा थाने की पुलिस जांच-पड़ताल के लिए पहुंची. उन्होंने पाया कि मृतका की ससुराल में ताला लगा था. घर के सभी लोग घर छोड़ कर फरार थे. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, मगर किसी को कुछ पता नहीं था. मामले की छानबीन के बाद पुलिस वापस लौट गयी. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सत्येंद्र की यह तीसरी शादी थी. सत्येंद्र करताहा थाना में पदस्थापित रहे एसआइ संतोष रजक की स्कार्पियो भाड़े पर लेकर चलाता है. पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. बीते साल अप्रैल में हुई थी शादी इस संबंध में मृतक के पिता जय प्रकाश महतो ने बताया कि 26 अप्रैल 2025 को अपनी पुत्री की शादी करताहां थाना क्षेत्र के करताहां बुजुर्ग गांव निवासी सत्येंद्र कुमार हिंदू रीति-रिवाज से धूम-धाम से की थी. शादी के कुछ महीने के बाद से ही मृतका का पति पांच लाख की मांग करने लगा था. मांग नहीं पूरी होने पर उसका पति उसे प्रताड़ित करता था, जिसकी शिकायत उसने घर पर की थी. जिसके बाद मृतका के पिता ने दो लाख रुपये भी मृतका के पति को दी थी, मगर कुछ दिन बाद से वह फिर सरिता घर से पांच लाख रुपये मांगने के लिए कहने लगा था. जब सरिता ने मना कर दिया तो उसका पति उसके साथ मारपीट करता था. गुरुवार की शाम अपनी बेटी से फोन पर बात की थी. शुक्रवार की अहले सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सरिता की हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया. क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी इस संबंध करताहा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतका की ससुराल पहुंच कर मामले की छानबीन की थी. मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, मगर किसी को कुछ पता नहीं है. पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस मामले में सोनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है. B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. दहेज के लिए स्त्री की हत्या कर शव को मायके में फेंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. अखंड पाठ साहिब से गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश उत्सव शुरू

वैशाली. वैशाली प्रखंड क्षेत्र में शिवनगर स्थित श्री गुरुदती गुरु सिंह सभागार में शुक्रवार को साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का तीन दिवसीय 359वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसका आयोजन शुक्रवार को विक्रम संवत 2082, नानकशाही संवत 557 व खालसा संवत 327 के अनुसार संगत के सहयोग से हुआ. प्रकाश उत्सव की शुरुआत शुक्रवार को अखंड पाठ साहिब से प्रारंभ हुआ, जो रविवार को सुबह 10 बजे संपन्न होगा. रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से भव्य दीवान सजेगा, जिसमें रागी जत्थे, प्रचारक व संत-महापुरुष कीर्तन व गुरमत विचारों से संगत को निहाल करेंगे. दीवान की समाप्ति दोपहर 2 बजे होगी. जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर सायं 5 बजे तक चलेगा. गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव धर्म की स्थापना, दुष्टों के नाश एवं संतों की रक्षा के संदेश को आत्मसात करने का प्रतीक है. गुरुजी ने इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु माता-पिता, चारों साहिबजादों सहित सर्वस्व का बलिदान दिया. कार्यक्रम को लेकर वैशाली प्रखंड के मतैया गांव में प्रभातफेरी निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. अखंड पाठ साहिब से गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश उत्सव शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सफलता: पुलिस की सक्रियता से चोरी गयी ट्रैक्टर व धान एक सप्ताह में बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार

– अररिया के रानीगंज से बरामद किया गया ट्रैक्टर – नौ जनवरी की रात मल्हनी से चोरी हुआ धान लदा ट्रैक्टर सुपौल. सदर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चोरी गयी ट्रैक्टर, धान और तीन मोबाइल फोन बरामद कर किया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी वार्ड नंबर 02 निवासी सुबोध चौधरी ने 10 जनवरी 2026 को सुपौल थाना में एक लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनका ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 जीए 7118), जिस पर धान लदा हुआ था, 09 जनवरी 2026 की रात उनके घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. थाना में दर्ज हुआ मामला इस शिकायत के आधार पर सुपौल थाना कांड दर्ज की गई. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला अंकित कर त्वरित रूप से अनुसंधान प्रारंभ किया. पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में 16 जनवरी 2026 को अररिया जिले के रानीगंज क्षेत्र से चोरी गयी ट्रैक्टर, धान तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. ताकि चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित गिरोह का पता लगाया जा सके. स्थानीय लोगों ने सुपौल पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है. चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उन्हें राहत मिली है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सफलता: पुलिस की सक्रियता से चोरी गयी ट्रैक्टर व धान एक सप्ताह में बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने डीन

सिंहेश्वर. जननायक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य को बीयूएचएस का डीन बनाये जाने पर डॉक्टरों में हर्ष है. बताया कि डॉ दिनेश बीयूएचएस के डीन बनने पर अधीक्षक नगीना चौधरी, उपाधीक्षक डॉ प्रियरंजन भास्कर व सभी विभाग के अध्यक्ष व सभी कर्मचारियों ने देकर सम्मान किया. मौके पर विभाग अध्यक्ष डॉ काशिफ शाहनवाज, डॉ पीके मधुकर, डॉ विनोद कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अलका कुमारी, डॉ गणेश कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ जेपी हिंदुस्तानी, मणिकांत आजाद, आर्यन, प्रकाश, सुधीर, मुकेश, उदय आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने डीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवक पर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप

पंजवारा. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की प्रेमी युवक के साथ फरार हो गयी है. इसके बाद से फरार नाबालिग के परिजन शुक्रवार को घटना की जानकारी देने पंजवारा थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि नाबालिग को भगाने के मामले में पीड़ित पिता ने घटना की मौखिक जानकारी दी है. उनसे इस संदर्भ में आवेदन मांगा गया है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवक पर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक की ठोकर से साइकिल सवार किशोर की मौत

वीरपुर. रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 पर हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान रतनपुर पंचायत के ढेना वार्ड संख्या 06 निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार सिंह के रूप में हुई है. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार सिंह रतनपुर नया बाजार स्थित अपनी कपड़े की दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान सिमराही की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में घायल किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार नशे की हालत में थे. दोनों बाइक सवारों को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. बाइक चालक की पहचान अमोल कुमार, निवासी दुर्गापुर वार्ड संख्या 10, थाना राघोपुर के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक की ठोकर से साइकिल सवार किशोर की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top