Hot News

January 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घायल मजदूर बिहार से बंगाल पहुंचा, मुर्शिदाबाद में फिर तनाव, NH और रेल ट्रैक पर उतरी भीड़

झारखंड में एक प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में उग्र प्रदर्शन अभी थमा ही था कि बिहार में एक प्रवासी श्रमिक के साथ मारपीट की सूचना पर लोग फिर सड़क पर उतर आये. शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से जाम कर दिया. रेलवे ट्रैक को भी जाम करने की कोशिश की. The post घायल मजदूर बिहार से बंगाल पहुंचा, मुर्शिदाबाद में फिर तनाव, NH और रेल ट्रैक पर उतरी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर से भटकी महिला परिजनों से मिली

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र में मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की एक मिसाल सामने आयी है. बिहार के आर्मी कैंप मुजफ्फरपुर से 14 जनवरी को एक स्त्री गुम हो गयी थी जो भटककर देवीपुर पहुंच गयी. थाना प्रभारी संदीप कृष्णा की तत्परता और सूझबूझ से उसके परिवार से मिलवाया गया. जानकारी के अनुसार, स्त्री मानसिक तनाव के कारण घर से निकल गयी थी और रास्ता भटकते-भटकते देवीपुर पहुंच गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने स्त्री को सुरक्षित थाना लाया. थाना प्रभारी ने स्त्री से धैर्यपूर्वक बातचीत की और उसके बताये विवरण के आधार पर बिहार में उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया. साथ ही काफी मशक्कत के बाद स्त्री के पति और पुत्र का पता लगाया गया. सूचना मिलते ही वे देवीपुर थाना पहुंचे, जहां भावुक माहौल में स्त्री का अपने परिवार से पुनर्मिलन हुआ. पति और पुत्र ने देवीपुर पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की मानवीय पहल से उनका बिछड़ा परिवार फिर एक हो सका. इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है. हाइलार्ट्स : बिहार से भटकी स्त्री पहुंची देवीपुर, पुलिस-प्रशासन ने परिजनों से मिलवाया डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुजफ्फरपुर से भटकी स्त्री परिजनों से मिली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में मिला नवजात, स्टेशन मास्टर की तत्परता से बची जान

पुरानी बिल्डिंग एरिया में शिशु के रोने की घटना ने सभी को किया भावुक सदर अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, डॉक्टर ने नवजात को बताया स्व्स्थ फ़ोटो कैप्शन- पुलिस के पास सुरक्षित नवजात बच्चा. प्रतिनिधि, नवादा नगर नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह एक ऐसी घटना सामने आयी, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. सुबह करीब 05:45 बजे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गयी कि स्टेशन के पुरानी बिल्डिंग एरिया में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ा गया एक नवजात शिशु रो रहा है. सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी पवन कुमार सिंह और सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे. साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 को भी सूचना दी गयी. पुलिस कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि नवादा स्टेशन के पुरानी बिल्डिंग एरिया में पुराने ओएफसी हट के सामने एक नवजात शिशु चादर में लिपटा हुआ जीवित अवस्था में रो रहा है. कुछ ही देर में नवादा नगर थाने से 112 टीम के आरक्षी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और नवजात शिशु को अपने साथ ले गये. तत्परता दिखाते हुए शिशु को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया. डॉक्टरों ने शिशु की स्थिति को फिलहाल स्वस्थ बताया. डॉक्टरों के अनुसार समय रहते मदद मिलने से शिशु की जान बच सकी. यह घटना जहां एक ओर मानवता को शर्मसार करती है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता सराहनीय है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उस मासूम को किसने और किन परिस्थितियों में स्टेशन परिसर में छोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में मिला नवजात, स्टेशन मास्टर की तत्परता से बची जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेइइ मेन 2026 : 21 से 24 जनवरी की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेइइ मेन 2026 सेशन-1 (जनवरी) के तहत 21, 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन तारीखों पर पेपर-1 (बीइ/बीटेक) की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 28 और 29 जनवरी को है (बीइ/बीटेक, बीआर्क, बी-प्लानिंग), उनके एडमिट कार्ड बाद में जारी किये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेइइ मेन 2026 : 21 से 24 जनवरी की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. किसी भी स्थिति में 25 तक कर देना है मूर्ति का विसर्जन : एसडीपीओ

लालगंज. सरस्वती पूजा को लेकर लालगंज थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता सदर एसडीपीओ 2 गोपाल मंडल ने की. इसमें पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. बैठक में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने और शांति ढंग से मूर्ति का विसर्जन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सदर एसडीपीओ-2 ने पंडाल बनाकर पूजा कर रहे सभी समिति से लाइसेंस लेने की अपील करते हुए, हर हाल में 24 से 25 जनवरी तक सभी जगहों की मूर्ति का विसर्जन करने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा की किसी भी पूजा या जूलूस में डीजे पूर्णरूप से प्रतिबंधित है. वहीं, लाउडस्पीकर माइक बजाने के लिए भी लाइसेंस लेना है. रात को दस बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रहेगी पाबंदी उन्होंने बताया कि रात के दस बजे के बाद माइक प्रयोग करने वाले को नहीं छोड़ा जायेगा, साथ ही अश्लील गाना और अशांति फैलाने वाले नशा आदि का सेवन करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी. किसी प्रकार का हुड़दंग या अश्लीलता बरतने वाले को बक्शा नही जाएग. वैसे लोगो को हर हाल में जेल की हवा खानी पड़ेगी. गांव, घर व चौक चौराहों पर जगह जगह पुलिस की गश्ती रहेगी. इस मौके पर सीओ स्मृति साहनी, बीडीओ सुजीत कुमार, लालगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार, एसआई गुलाम सरवर, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश राय, राम प्रवेश सहनी, सुधांशु कुमार, अल्टर राय, अवधेश सिंह, विजय पासवान, नवल किशोर सिंह, सरपंच अनिल राय, अजय ठाकुर, वार्ड पार्षद सुजीत कुमार, छोटे कुरैशी, मनोज यादव, शिवनारायण महतो, नन्हे खान, मो शमशाद, चंचल राय, पारस चौधरी, संजीव कुमार, कांग्रेसी पासवान, सुभाष वर्णवाल, कुंदन कुमार, अजय सहनी सहित कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. किसी भी स्थिति में 25 तक कर देना है मूर्ति का विसर्जन : एसडीपीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया

सोनाहातू. प्रखंड के सोनाहातू गांव के नीचे टोला में शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर मुखिया विकास सिंह मुंडा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि अभियान में शामिल सभी ग्रामीण एवं युवा साथियों ने सहयोग किया. ठाकुरबाड़ी से शुरुआत कर नीचे टोला के गली, मोहल्ला के रोड को साफ-सफाई का कार्य किया गया. कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले के रोड में गंदा पानी नहीं निकालनें के लिए कई जगह गड्ढा खोद कर जल संरक्षण की भी व्यवस्था की गयी. मोहल्ले के सभी सम्मानित जनों को जागरूक कर रोड में गंदा पानी नहीं निकालने एवं रोड में गंदगी नहीं फैलाने पर बल दिया गया. उन्होंने कहा कि गंदगी फैलने से कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं. बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव के टोला में स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारसोई से वंदे भारत स्लीपर व अन्य कई ट्रेनों का शुभारंभ

बारसोई प्रशासन के संकल्प विकसित बिहार की दिशा में शुक्रवार को बारसोई रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक पल का साक्षी बना. जब वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन सहित कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी आदि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना किया. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, कटिहार मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं रेलवे के आधुनिकीकरण के विजन का प्रत्यक्ष परिणाम है. वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन को रवाना किया गया, जो पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ते हुए हावड़ा से कामाख्या तक संचालित होगी. यह ट्रेन मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार एवं न्यू बोंगाईगांव जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. अत्याधुनिक स्लीपर बर्थ, स्वचालित दरवाजे, उन्नत सुरक्षा प्रणाली कवच और उच्च स्वच्छता मानकों से युक्त यह ट्रेन पूर्वोत्तर क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा मानी जा रही है. नई ट्रेनों को भी दिखाई गई हरी झंडी इसके साथ ही बारसोई स्टेशन से निम्नलिखित ट्रेनों का भी शुभारंभ किया. न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल (अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस), ट्रेन नंबर 01032 न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली (अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस), अलीपुरद्वार से पनवेल (अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस), ट्रेन नंबर 02609 राधिकापुर से एसएमभीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 06598 बालुरघाट से एसएमभीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस शामिल है. रेल प्रशासन की प्रतिक्रिया कटिहार मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से उत्तर बिहार, उत्तर बंगाल एवं पूर्वोत्तर राज्यों के बीच आवागमन और अधिक सुलभ होगा. साथ ही व्यापार, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी. जनप्रतिनिधियों व नागरिकों में उत्साह रहा. जनप्रतिनिधियों, रेल अधिकारियों, एनडीए कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही. लोगों ने नई ट्रेनों को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए केंद्र प्रशासन और रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारसोई से वंदे हिंदुस्तान स्लीपर व अन्य कई ट्रेनों का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 16 केंद्रों पर होगी पुलिस अवर निरीक्षक की नियुक्ति परीक्षा

7,152 परीक्षार्थी होंगे शामिल मुंगेर. जिले के 16 केंद्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. इसमें कुल 7,152 विद्यार्थी शामिल होंगे. इधर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पहली पाली में 9.30 व दूसरी पाली में दो बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों को 8.30 बजे से 9.30 बजे तक प्रवेश का समय दिया जायेगा. 9.30 के बाद परीक्षार्थियों को किसी भी हालत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. वहीं दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक प्रवेश का समय दिया जायेगा. अपराह्न 2 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पूर्व सभी अभ्यर्थियों की मुख्य गेट पर प्रथम फ्रिस्किंग के साथ परीक्षा भवन में भी फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी. केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध होगा. सुरक्षा को लेकर किये गये हैं व्यापक इंतजाम पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. इसके लिए सभी केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ एक-एक पुलिस पदाधिकारी व स्त्री व पुरुष बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. छह जोनल दंडाधिकारी और तीन उड़नदस्ता दंडाधिकारी के साथ भी पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. वहीं परीक्षा के बाद यातायात निर्बाध बनाये रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष रूप से केंद्र के आसपास वाहनों के आवाजाही को नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है. इन केंद्रों पर होगी परीक्षा परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या एनसी घोष 2 बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर 624 2 उच्च विद्यालय, नौवागढ़ी 552 राजकीय उच्च विद्यालय जिला स्कूल 552 नोट्रेडेम अकादमी, पीपलपांती रोड 552 मॉडल 2 उच्च विद्यालय, नगर निगम के सामने 528 बैजनाथ राजकीय बालिका 2 विद्यालय, पीपलपांती रोड 528 टाउन उच्च विद्यालय ( 2), भगत सिंह चौक 480 रामसखा सत्यभामा ईवनिंग इंटर कॉलेज, रायसर 408 सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर 408 सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज 408 2 हाई स्कूल, मकससपुर 408 बाल्मिकी नेतृत्वक बालिका उच्च विद्यालय, माधोपुर 360 आरबी उच्च विद्यालय, वलीपुर रोड जमालपुर 360 उपेन्द्र ट्रेनिंग एकेडमी 2 पीपलपांती रोड 336 न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल पीपलपांती रोड 336 चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय, वासुदेवपुर 312 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज 16 केंद्रों पर होगी पुलिस अवर निरीक्षक की नियुक्ति परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बिहारीगंज. बिहारीगंज मुख्य बाजार गांधी चौक के समीप शनिवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक के पास से एक कारतूस व बिना नंबर प्लेट की बाइक जब्त की. इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को देखकर बाइक चालक भागने लगा. पुलिस बलों के सहयोग से युवक को पकड़ा. तलाशी के दौरान युवक के पास एक कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में युवक ने नाम दिलखुश कुमार हथिऔधा पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी बिजेंद्र यादव का पुत्र बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कांड संख्या 11/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jsca a division cricket league sourbh chanda : सौरभ ने बनाये 155 रन, पायोनियर सीसी दो विकेट से जीता

जमशेदपुर. सौरभ चंदा (155 रन) की शानदार बल्लेबाजी की मदद से पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने जेएससीए ए डिवीजन लीग के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट को दो विकेट से पराजित किया. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में स्पोर्ट्से गये जेएससीए ए डिवीजन लीग के इस मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में छह विकेट पर 301 रन बनाए. श्रियांश राज ने 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी स्पोर्ट्सी. अंशु कुमार ने 73 रनों का योगदान दिया. पायोनियर सीसी की ओर से दिवाकर झा व जगदीश प्रधान ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में पायोनियर सीसी की टीम 44.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाकर मैच जीत लिया. सौरभ चंदा ने 132 गेंद में 155 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इसमें 13 चौके व 7 छक्के शामिल है. समीर शर्मा ने 61 रन बनाए. नरेंद्र देव ने तीन व सूरज प्रधान ने दो विकेट अपने नाम किये. सौरभ चंदा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jsca a division cricket league sourbh chanda : सौरभ ने बनाये 155 रन, पायोनियर सीसी दो विकेट से जीता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top