Hot News

January 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: डीएमएफटी फंड से बनेंगी छह जलमीनार, जल संकट से मिलेगा निजात

Dhanbad News: जिले में बढ़ती आबादी को देखते हुए जिला प्रशासन ने उठाया कदम Dhanbad News: शोभित रंजन, धनबाद : धनबाद में लगातार बढ़ती आबादी और सीमित जल भंडारण क्षमता के कारण उत्पन्न पेयजल संकट को दूर करने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से जिला प्रशासन ने छह नयी जलमीनार का निर्माण करने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य उन इलाकों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है, जहां वर्तमान में एक या दो लाख लीटर क्षमता की पुरानी जलमीनारें जरूरत पूरा नहीं कर पा रही हैं. प्रशासन का मानना है कि नयी जलमीनारों के निर्माण से जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को नियमित रूप से पानी मिलेगा. चार 7.50 लाख और दो 5 लाख लीटर क्षमता की होंगी जलमीनार चार जलमीनारों की क्षमता 7.50 लाख लीटर तथा दो जलमीनारों की क्षमता पांच लाख लीटर निर्धारित की गयी है. 7.50 लाख लीटर क्षमता वाली एक जलमीनार के निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि पांच लाख लीटर क्षमता की जलमीनार के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. प्रत्येक जलमीनार के निर्माण के लिए 20×20 मीटर भूमि की आवश्यकता होगी. डीएमएफटी के माध्यम से इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च कर जिले की जल भंडारण क्षमता बढ़ाने की तैयारी है. चीरागोड़ा, धैया, सरायढेला, मटकुरिया, पांडरपाला व कुसुम विहार में स्थल चिह्नित छह जलमीनारों के निर्माण के लिए चीरागोड़ा, धैया मंडल बस्ती, सरायढेला, मटकुरिया, पांडरपाला और कुसुम विहार में स्थल चिह्नित किया गया है. चीरागोड़ा में झारखंड मैदान स्थित मौजूदा पानी टंकी के बगल में 7.50 लाख लीटर क्षमता की जलमीनार बनेगी. मटकुरिया में पानी टंकी के पास और पांडरपाला में हिंदुस्तान चौक प्राथमिक विद्यालय के बगल में पांच लाख लीटर क्षमता की जलमीनार प्रस्तावित है, वहीं कुसुम विहार में बसंत विहार पानी टंकी के पास 7.50 लाख लीटर क्षमता की जलमीनार का निर्माण किया जाना है. दो स्थानों के भूमि प्रतिवेदन का इंतजार हालांकि छह में से दो धैया मंडल बस्ती (दुर्गा मंदिर के सामने या आंगनबाड़ी के बगल में) व सरायढेला (पुराना थाना कार्यालय के बगल में) के लिए अब तक भूमि उपलब्धता का प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. इस संबंध में कुछ माह पहले डीडीसी द्वारा धनबाद अंचल कार्यालय से अनुपालन प्रतिवेदन मांगा गया है. भूमि उपलब्ध होते ही इन स्थानों पर भी निर्माण प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पानी की किल्लत से मिलेगी राहत सभी चयनित क्षेत्रों में आबादी तेजी से बढ़ी है, जबकि मौजूदा जलमीनारों की क्षमता बेहद कम है. इसी वजह से लोगों को आये दिन पानी की समस्या झेलनी पड़ती है. नयी जलमीनारों के निर्माण से न सिर्फ भंडारण क्षमता बढ़ेगी, बल्कि जलापूर्ति नियमित और सुचारु होगी. डीएमएफटी की यह योजना पूरी होने के बाद जिले के हजारों लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: डीएमएफटी फंड से बनेंगी छह जलमीनार, जल संकट से मिलेगा निजात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में महिला मरीज का नहाते हुए वीडियो बनाते युवक पकड़ाया

Dhanbad News: गायनी विभाग के शौचालय में हुई घटना, लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, बाइक जब्तDhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गायनी विभाग में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना सामने आयी. शौचालय में नहा रही एक स्त्री मरीज का चोरी-छिपे वीडियो बनाते अजीत राम (40) नामक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा. इससे गुस्साये लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी. पकड़ाया युवक अजीत राम गोविंदपुर का रहने वाला है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह धनबाद के बिनोद नगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है. वह बरवाअड्डा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है. अजीत राम अपनी बाइक से एसएनएमएमसीएच पहुंचा था. पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है. सरायढेला थाना में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. शौचालय में पहले से छुपकर बैठा था आरोपी आरोपी अजीत राम गायनी विभाग के स्त्री शौचालय में पहले से छुपकर बैठा हुआ था. इसी बीच स्त्री मरीज शौचालय में नहाने गयी. मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने मोबाइल फोन से स्त्री का वीडियो बनाने लगा. स्त्री की नजर आरोपी पर पड़ी, तो उसने शोर मचाया. आवाज सुन कर वहां मौजूद मरीजों के परिजन और अस्पतालकर्मी पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. इससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में स्त्री मरीज का नहाते हुए वीडियो बनाते युवक पकड़ाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : झारूडीह में पार्किंग विवाद को लेकर मारपीट, फायरिंग

धनबाद थाना क्षेत्र के झारूडीह स्थित गणेश अपार्टमेंट में रहनेवाले देवेंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी राकेश कुमार झा पर गुरुवार की देर रात फायरिंग कर दी. गोली राकेश के सिर के करीब से निकल गयी. आरोप है कि देवेंद्र सिंह ने पिस्टल की बट से वार कर राकेश झा को चोटिल कर दिया. वहीं उनके ड्राइवर विनय कुमार कर्ण से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. देवेंद्र चर्चित कांग्रेस नेता सुरेश सिंह हत्याकांड के चश्मदीद गवाह हैं. गोली चलते ही राकेश जान बचाकर वहां से भागे. देवेंद्र सिंह और उसके गुर्गों ने एक वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हुआ आरोपी सूचना मिलने पर धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक देवेंद्र फरार हो चुके थे. छानबीन में पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. वहीं एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है. पुलिस ने देवेंद्र सिंह के घर की तलाशी ली. वहां से 17 जिंदा कारतूस मिले. राकेश झा ने देवेंद्र सिंह व अन्य के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं धनबाद पुलिस ने एक अन्य मामला देवेंद्र सिंह व पटना निवासी चंदन सिंह के खिलाफ दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जब पुलिस ने देवेंद्र के घर की तलाशी ली, तो वहां से 17 जिंदा गोलियां मिलीं. मौके से चंदन सिंह के हथियार के लाइसेंस की कॉपी बरामद हुई है. इस आधार पर दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले में संलिप्तता व गोली मिलने का मामला दर्ज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : झारूडीह में पार्किंग विवाद को लेकर मारपीट, फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन से 42 लाख के जेवर बरामद, झरिया का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ और सीआइबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या तीन से एक व्यक्ति को 4.416 किलो चांदी और 259 ग्राम सोने के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया. जब्त ज्वेलरी की अनुमानित कीमत 42 लाख 47 हजार 812 रुपये बतायी जा रही है. चांदी के 4.416 किलोग्राम आभूषण का अनुमानित मूल्य 12,89,472 रुपये व सोने के 259 ग्राम आभूषण का अनुमानित मूल्य 29,58,340 रुपये है. गिरफ्तार व्यक्ति झरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्र दल फतेहपुर का नीरज कुमार स्वर्णकार है. आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में गठित टास्क टीम ने 15-16 जनवरी की रात करीब 23:10 बजे यह कार्रवाई की. आभूषण गंगा दामोदर से पटना ले जाने वाला था नीरज स्वर्णकार टीम ने हावड़ा छोर की तरफ एक व्यक्ति को काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ देखकर उसे जांच के लिए रोका. तलाशी के दौरान बैग से छह पैकेट में चांदी और 13 पैकेट में सोने के जेवर बरामद हुए. इस दौरान पकड़ा गया व्यक्ति ज्वेलरी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. उसने बताया कि वह ज्वेलरी गंगा दामोदर एक्सप्रेस से पटना ले जाने वाला था. वहां उसके जीजा शशि किशोर वर्मा की दुकान आर्यन ज्वेलर्स, बख्तियारपुर स्थित राधिका ज्वेलर्स, मां मनसा ज्वेलर्स, बाढ़ स्थित श्री ज्वेलर्स में ये जेवर देने थे. टीम ने जेवरों की जब्ती सूची बनाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच के लिए राज्य-कर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो, वाणिज्य कर विभाग, धनबाद प्रमंडल को मामला सौंप दिया जायेगा. संयुक्त टीम में एसआइ एसी सिंह, एएसआइ जीबलाल राम, बाबूलेश कुमार, विवेक कुमार, सुशील कुमार, विकास कुमार और फूलचंद महतो शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: धनबाद स्टेशन से 42 लाख के जेवर बरामद, झरिया का युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कमरे से अचेत मिली युवती की मौत, गले पर गहरे निशान

पोस्टमार्टम के बाद पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच कोलकाता. नारकेलडांगा थाना क्षेत्र के शिवतला लेन स्थित एक कमरे में 22 वर्षीय पुष्पा कुमारी अचेत अवस्था में पायी गयी. उसे तुरंत एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने युवती के गले में गहरा निशान पाया, जिससे मौत को लेकर संदेह गहरा गया है. घटना की सूचना मिलने पर नारकेलडांगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, कोमल सिंह नामक स्त्री ने बताया कि 14 जनवरी को उनकी बेटी पुष्पा कुमारी अपने कमरे में बिस्तर पर बेहोश पड़ी मिली थी. काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से उसे एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी. पुलिस ने नियमानुसार शव का इनक्वेस्ट और पोस्टमार्टम कराया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. इस बीच, 15 जनवरी की देर शाम मृत युवती की पड़ोसी बिजयंती देवी (40) नारकेलडांगा थाने पहुंचीं और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि युवती की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कमरे से अचेत मिली युवती की मौत, गले पर गहरे निशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छोटी गलती के लिए क्यों दी जा रही इतनी बड़ी सजा?

एसआइआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी पर चार अफसरों के खिलाफ एफआइआर के निर्देश पर आपत्ति संवाददाता, कोलकाता छोटी सी गलती के लिए इतनी बड़ी सजा क्यों?” इसी सवाल के साथ पश्चिम बंगाल प्रशासन ने चुनाव आयोग से राज्य के चार वरिष्ठ अधिकारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के आदेश को वापस लेने की मांग की है. राज्य प्रशासन के गृह विभाग के विशेष आयुक्त ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) के कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को इस संबंध में एक पत्र भेजा है. चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से नाम जोड़ने के आरोप में पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना और दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर ईस्ट क्षेत्र के इआरओ और एइआरओ के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था. आयोग ने इस संबंध में दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को आदेश जारी किये थे. हालांकि, यह आदेश करीब 15 दिन पहले दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हो सका है. इस बीच, सीइओ कार्यालय की ओर से जिलाधिकारियों को दो बार रिमाइंडर भेजा गया. इसके बाद राज्य प्रशासन ने मामले में महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) से कानूनी सलाह मांगी. चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, आयोग को भेजे गये पत्र में महाधिवक्ता की सलाह का भी उल्लेख किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छोटी गलती के लिए क्यों दी जा रही इतनी बड़ी सजा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निपाह वायरस के इलाज को लेकर राज्य सरकार ने जारी किये दिशानिर्देश

शीघ्र जांच, सख्त आइसोलेशन और प्रोटोकॉल आधारित उपचार पर जोर कोलकाता. राज्य प्रशासन ने निपाह वायरस के संदिग्ध और पुष्टि हो चुके मामलों के उपचार को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल निपाह वायरस से संक्रमित दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में संक्रमण और मृत्यु दर को रोकने के लिए शीघ्र जांच, आइसोलेशन का सख्ती से पालन और प्रोटोकॉल-आधारित चिकित्सा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया है. दिशानिर्देश के अनुसार, निपाह वायरस के सभी संदिग्ध मामलों को तुरंत पृथक किया जाना अनिवार्य होगा तथा संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के कड़े उपायों के साथ उनका उपचार केवल निर्दिष्ट स्वास्थ्य केंद्रों में किया जायेगा. दिशा-निर्देशों में निपाह मरीजों की देखभाल में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है. इसमें उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीइ) किट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल निपाह वायरस के लिए कोई भी निश्चित या स्वीकृत एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है और सहायक देखभाल ही उपचार का मुख्य आधार बनी रहेगी. हालांकि, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परामर्श के अनुसार, रिबाविरिन नामक एंटीवायरल दवा के उपयोग पर विशेष परिस्थितियों में, खासकर उच्च जोखिम वाले मामलों में विचार किया जा सकता है. जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, मामलों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने और संदिग्ध मामलों की समय पर पुष्टि के लिए प्रयोगशालाओं के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं. राज्य प्रशासन ने कहा है कि निपाह से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वह पूरी तरह तैयार है और आवश्यक प्रोटोकॉल लागू कर दिये गये हैं. गौरतलब रहे कि उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित एक निजी अस्पताल की दो नर्सों में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनका इलाज फिलहाल जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निपाह वायरस के इलाज को लेकर राज्य प्रशासन ने जारी किये दिशानिर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर हुई नवविवाहिता की इलाज के क्रम में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

– पोस्टमार्टम हाउस में मायके वालों और ससुराल वालों के बीच हुई तू तू मैं मैं बाथ थाना क्षेत्र के दिग्धी गांव में जहर खाने से गंभीर हुई राजाराम तांती की नवविवाहिता पत्नी राधिका कुमारी की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है. मृतका के पिता अमरपुर थाना क्षेत्र के कुसुमपुर निवासी अजय तांती ने पुलिस बयान में राधिका के पति राजाराम कुमार, सांस पुष्पा देवी, देवर शिवम कुमार, शशि तांती, ननद वीणा देवी और गोतनी पर जहर खिला कर हत्या करने का आरोप लगाया है. इधर बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पोस्टमार्टम के दौरान मायके और ससुराल वाले दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये और दोनों के बीच जम कर बहस हुई. अजय तांती ने बताया कि 19 अप्रैल को राधिका की शादी राजाराम से हुई थी. शादी में उपहार भी दिया गया था. शादी के कुछ दिन तक सब ठीक था लेकिन पिछले दो माह से उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था. उसकी पुत्री को हमेशा घर से भगा दिया जाता था.आग से जला कर मारने का भी प्रयास किया गया. उसके साथ रोजाना मारपीट की जाने लगी. चूहा मारने वाली दवाई दे कर जान लेने का आरोप पिता ने बताया कि सात जनवरी को राधिका के पति ने उसकी खूब पिटाई की और घर से फरार हो गया. 12 जनवरी को उसकी पुत्री को दाल में चूहा मारने की दवाई दे कर पिला दिया गया. राधिका की सास ने ही उसे अमरपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना मायके वालों को दी. अजय तांती का कहना है कि वे लोग जब अमरपुर अस्पताल पहुंचे तो राधिका कुमारी के ससुराल के लोग कुछ नहीं बताये और वहां से भाग गये. फिर वे लोग बेहतर इलाज कराने के लिए राधिका को लेकर जेएलएनएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज के क्रम में 15 जनवरी की शाम उसे मृत घोषित कर दिया गया. समझाने की कोशिश गयी थी नाकाम अजय तांती समेत अन्य परिजनों ने बताया कि अक्सर मारपीट और प्रताड़ित किये जाने की सूचना राधिका मोबाइल से उनलोगों को देती थी. इसके बाद वे लोग उसके ससुराल जा कर पति, सास और अन्य लोगों को समझाने की भी कोशिश की लेकिन इसके बाद राधिका का मोबाइल ही छीन लिया गया और उसे किसी से बात नहीं करने दिया जाता था. सास ने कहा सास पुष्पा देवी ने कहा कि राधिका मायके में ही थी. राधिका को ससुराल में प्रताड़ित नहीं किया जाता था. उसके साथ क्या हुआ, उनलोगों को कुछ नहीं पता. मेरा पुत्र राजाराम अभी गुजरात कमाने गया है, घटना की सूचना मिलने के बाद वह भागलपुर के लिए रवाना हो चुका है. मायके के परिजन बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News. जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर हुई नवविवाहिता की इलाज के क्रम में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सब्जी उत्पादक किसानों को सहकारी समिति का बनाया गया सदस्य

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के सिमराहा पंचायत में सब्जी उत्पादक किसानों को सहकारी समिति का सदस्य बनाया गया. शुक्रवार को सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों किसानों ने भाग लिया. 15 सब्जी उत्पादक किसानों को सहकारी समिति का सदस्य बनाया गया. सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्य जानकी देवी, महरानी देवी, शोभा देवी, खलठ यादव, जय जयराम यादव, पलटन यादव, रामानंद यादव, विपिन कुमार, सुनील कुमार, राम पुकार यादव, दौलत कुमार, रंजीत चौधरी, बाबू लाल यादव, दामोदर यादव, शंभू यादव को बनाया गया. बताया कि बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी फेडरेशन के बैनर तले आयोजित जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि मुंगेर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सिमराहा पंचायत के सरपंच मुन्नी देवी, प्रतिनिधि अनोज कुमार के उपस्थिति में सदस्यता दिलाया गया. मौके पर अलौली प्रखंड के प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष अम्बेशकर कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सब्जी उत्पादक किसानों को सहकारी समिति का बनाया गया सदस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूकंप सुरक्षा पखवारा: भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बचाव के लिए कराया जायेगा मॉकड्रिल

खगड़िया. जिले में 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवारा मनाया जायेगा. जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचलों में जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. भूकंप सुरक्षा पखवारा के तहत स्कूलों, कॉलेजों व तकनीकी संस्थानों में छात्र-छात्राओं के बीच भूकंप व उससे सुरक्षा की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक व गोष्ठियां आयोजित की जाएगी. साथ ही पम्पलेट/लिफलेट का वितरण, भूकंप सुरक्षा रैलियों का आयोजन, पंचायतों व जनप्रतिनिधियों को भूकंपरोधी व आपदा रोधी भवन निर्माण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए गोष्ठियां, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भूकंप सुरक्षा मॉकड्रिल का अभ्यास कराया जायेगा. मॉकड्रिल का आयोजन एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, आपदा मित्र, सामुदायिक स्वयंसेवक, बिहार अग्निशामन सेवा, जिला स्वास्थ्य समिति, एनजीओ, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी व बीएसजी के सहयोग से किया जायेगा. गोगरी में 17 को, बेलदौर में 19 को, परबत्ता में 21 को व 24 जनवरी को अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भूकंप सुरक्षा पखवारा: भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बचाव के लिए कराया जायेगा मॉकड्रिल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top