Hot News

January 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :चार वर्ष गुड सेमेरिटन योजना से सिर्फ 25 हुए लाभान्वित

चौंकाने वाली बात यह है कि इन 25 लाभार्थियों में से करीब 11 लोग अकेले बगोदर थाना क्षेत्र से हैं, जबकि जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से लाभार्थियों की संख्या बेहद कम है. यह आंकड़ा जिले में योजना को लेकर जागरूकता की कमी बताते हैं. जानकारों के अनुसार सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की मदद करने से लोग अब भी कतराते हैं. पुलिस कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी और अनावश्यक पूछताछ का डर लोगों को पीछे हट जाते हैं. जबकि, गुड सेमेरिटन योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को कानूनी संरक्षण दिया जाता है और उसे किसी भी तरह की कानूनी उलझन में नहीं फंसाया जाता. घायल को अस्पताल पहुंचाने पर नकद के साथ मिलता है प्रशस्ति पत्र योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को प्रशासन की ओर से 5,000 प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति देती थी. इसे बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है. सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. गिरिडीह जिला परिवहन विभाग के अनुसार योजना में गंभीर और सामान्य दोनों प्रकार की चोटों के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया है. यदि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है और उसे किसी वे अस्पताल पहुंचाया जाता है, तो ऐसे मामले में भी प्रोत्साहन राशि दी जाती है. विभाग के अनुसार यदि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में दो लोग शामिल होते हैं तो दोनों को समान राशि मिलेगी. जानकारी का है अभाव : सड़क दुर्घटनाओं के बाद कई मामलों में लोग मानवीयता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचा देते हैं, लेकिन गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी नहीं होने के कारण वह कोई दावा नहीं कर पाते. अधिकांश लोगों को ना तो योजना की शर्तों की पूरी जानकारी होती है और ना ही यह स्पष्ट होता है कि मदद करने के बाद उन्हें किन औपचारिक प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. कई बार अस्पताल स्तर पर घायल के उपचार के दौरान मदद करने वाले व्यक्ति को गुड सेमेरिटन विधिवत दर्ज नहीं किया जाता है. वहीं, पुलिस स्तर पर भी केस से संबंधित विवरण में त्रुटि या अधूरी जानकारी के कारण योग्य मामले योजना की सूची से बाहर रह जाते हैं. ऐसे में वह व्यक्ति, जिसने बिना किसी स्वार्थ के घायल को अस्पताल पहुंचाया, ना तो प्रोत्साहन राशि का लाभ ले पाता है और ना ही प्रशस्ति पत्र मिलता है. 25 हजार की है राह-वीर योजना, अब तक एक को नहीं मिला लाभ वहीं हिंदुस्तान प्रशासन ने गुड सेमेरिटन योजना को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इसके तहत एक नयी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की. यह योजना मार्च 2025 में लागू की गयी, जिसका नाम राह-वीर योजना रखी गयी है. इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (पहले एक घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25,000 की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है. साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट राहवीरों को एक लाख रुपये ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता है. हालांकि, इस योजना के लागू होने के बाद गिरिडीह जिले में अब तक किसी भी व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल पाया है. इससे यह स्पष्ट होता है कि योजना को लेकर न तो पर्याप्त जागरूकता है और न ही इसकी प्रक्रिया आम लोगों तक सही ढंग से पहुंच पायी है. जानकारों का मानना है कि यदि इस योजना के प्रावधानों की जानकारी व्यापक स्तर पर दी जाये और अस्पताल, पुलिस व परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय हो, तो राह-वीर योजना सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक प्रभावी पहल साबित हो सकती है. लोगों के साथ अस्पताल कर्मी भी अनभिज्ञ : डीटीओ गिरिडीह के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार ने बताया कि राह-वीर योजना का लाभ कई लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि लोगों और कई अस्पताल कर्मी इस योजना से अनभिज्ञ हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल लाता है, तो उसे अस्पताल के कर्मियों को इसकी जानकारी देनी होती है. इसके बाद अस्पताल का कर्मी यह जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को भेजता है और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिक को योजना के तहत लाभ दिया जाता है. डीटीओ ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण अभी तक लोग लाभ नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक वर्कशॉप का आयोजन जल्द ही किया जायेगा, जिसमें अस्पताल के सभी कर्मियों को योजनाओं के प्रावधान और लाभों की पूरी जानकारी दी जायेगी. छह महीने में 216 सड़क हादसे, 116 लोगों की मौत और 390 घायल गिरिडीह जिले में वर्ष 2025 के सिर्फ पहले छह महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या चिंता बढ़ा देने वाली रही है. इस अवधि में जिले में कुल 216 सड़क हादसे दर्ज किये गये. इसमें 116 लोगों की मौत हुई और लगभग 390 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. ये आंकड़े यह स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि जिले में सड़क सुरक्षा अब भी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है. दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, वाहनों की तेज रफ्तार व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का अभाव है. इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करना भी हादसों का बड़ा कारण है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :चार वर्ष गुड सेमेरिटन योजना से सिर्फ 25 हुए लाभान्वित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग को ले झाकोमयू का प्रदर्शन

यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने कहा कि यूनियन व विस्थापित मोर्चा ने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है. ओपेनकास्ट में विस्थापितों की ली गयी जमीन के बदले उन्हें नौकरी व मुआवजा देने की मांग की जा रही है. कहा कि 80 के दशक से यह लड़ाई जारी है. यह इस बात को दर्शाता है कि किस तरह से केंद्र की संस्थान झारखंडियों की जमीन को लूटा है. सीसीएल प्रबंधन को मांग पत्र सौंप कर 15 दिनों का समय भी दिया जा रहा है. इस दौरान मांग पूर्ति नहीं हुई, तो झाकोमयू के बैनर तले 64 विस्थापितों के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. यह आंदोलन मांग पूरी तक जारी रहेगा. तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा. यूनियन के एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू ने कहा कि ओसीपी में रैयतों का जो जमीन ली गयी है. लेकिन, 40-45 वर्षों के बाद भी विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा नहीं मिला है. एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर सीसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है. विस्थापितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. इससे विस्थापितों व मजदूरों में भारी आक्रोश है. जरूरत पड़ी, तो आने वाले दिनों में चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा. प्रबंधन को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र प्रदर्शन के बाद सीसीएल प्रबंधन के नाम पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इसके माध्यम से विस्थापितों नौकरी व मुआवजा व रोड सेल के माध्यम से स्थानीय लोगों को ट्रक लोडिंग का रोजगार देने, सीसीएल क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सीसीएल कर्मचारियों की पदोन्नति देने व ओपेनकास्ट का विभागीय स्तर पर संचालन करने की मांग की गयी है. मौके पर देवचरण दास, सीताराम हांसदा, जगत पासवान, नारायण दास, मुख्तार अंसारी, डीलचंद तुरी, पवन कुमार, बंकिम रजक, सुखदेव दास, संजय कुमार, विष्णुदेव कुमार, सोनाराम टुडू, प्रदीप टुडू, मोतीलाल टुडू, मो सिराजुद्दीन, साहेब राम बेसरा, गोविंद साव, पंचानन प्रसाद आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :विस्थापितों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग को ले झाकोमयू का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे बेरमो के दो विद्यार्थी

झारखंड प्रशासन के कला संस्कृति स्पोर्ट्स कूद एवं युवा विभाग द्वारा 17 और 18 जनवरी को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर विश्व विद्यालय क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता में केबी कॉलेज बेरमो के दो विद्यार्थी भाग लेंगे. इसमें रोशनी दत्ता व शिव शंभू कुमार शामिल हैं. दोनों शुक्रवार को टीम मैनेजर डॉ प्रभाकर कुमार के साथ धनबाद से रांची रवाना हुए. डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि इनके अलावा जीएन कॉलेज धनबाद के अवंतिका राय व अश्वनी छावड़ा भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. परीक्षा और स्पोर्ट्सकूद में बेहतर करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत पीएम श्री उच्च विद्यालय, धवैया में शुक्रवार को विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ. मुख्य रूप से गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, मुखिया तेजलाल महतो उपस्थित थे. बीडीओ ने स्कूल के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर हर्ष व्यक्त किया और इसे जारी रखने की बात कही. परीक्षा और स्पोर्ट्सकूद आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों सहित रसोइया आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की सक्रिय भूमिका जरूरी है. मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. एचएम मुंशी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे बेरमो के दो विद्यार्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :जन संकल्प सभा में नाइजर से लौटे मजदूर सम्मानित

इस दौरान पांचों प्रवासी मजदूर उत्तम महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो, संजय महतो को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान उमड़ी भीड़ में संजय महतो ने नाइजर में आठ माह बंधक रहने के दौरान हुई अपनी परेशानियों को साझा किया. इस दौरान सभी ने उसके जज्बे की सराहना भी की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :जन संकल्प सभा में नाइजर से लौटे मजदूर सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : तैलिक कल्याण समिति ने की प्रखंड सम्मेलन की तैयारी

तैलिक कल्याण समिति की बोकारो जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. खेतको में 18 जनवरी को होने वाले पेटरवार प्रखंड सम्मेलन और खेतको पंचायत कमेटी के चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बिनेश कुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष कपिलदेव नायक, महासचिव आनंद नायक, महासचिव किशुन नायक, सचिव खगेंद्र नाथ साहू और मोतीलाल महतो ने कहा कि बोकारो जिला के सभी नौ प्रखंडों में कमेटियों का गठन तथा प्रत्येक पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा. हमारा लक्ष्य केवल चुनावी गणित नहीं, बल्कि तेली समाज को संगठित, जागरूक, आत्मसम्मानी और नेतृत्वक रूप से सशक्त बनाना है. हमारे समाज का नेता चाहे, किसी भी नेतृत्वक दल से हो, यदि वह समाज के सम्मान, हिस्सेदारी और अधिकार की बात करेगा, तो पूरा समाज उसके साथ खड़ा रहेगा. कहा कि पेटरवार प्रखंड सम्मेलन के मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो होंगे. इसके अलावा बाघमारा विधायक शरत महतो, जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, स्व तिलेश्वर साहू के पुत्र अरुण साहू, सरोज कुमारी आदि भी शिरकत करेंगे. मंदिर के मुद्दे पर सांसद को बदनाम करने की निंदा वक्ताओं ने कहा कि डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा सांसद ढुलू महतो को मंदिर जैसे पवित्र विषय पर बदनाम करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है. बैठक में ज्योति प्रसाद नायक, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष अरुण नायक, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नायक, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष टीडी नायक, सुरेश प्रसाद नायक, आकाश कुमार नायक, लालू नायक, संतोष नायक, अमित नायक, दिनेश नायक, पिंटू नायक, प्रदीप साव, अनूप कुमार, महेंद्र कुमार साव, अबोध नायक, बैजनाथ गोराई, सूरज नाथ नायक, द्वारिका नायक आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : तैलिक कल्याण समिति ने की प्रखंड सम्मेलन की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :लोगों ने महेंद्र के रास्ते पर चलने के लिया संकल्प

निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह व राजकुमार यादव समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया. इस दौरान महेंद्र सिंह की पत्नी शांति देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया. एक मिनट का मौन धारण किया गया. खंभरा में निकली रैली श्रद्धांजलि सभा से पूर्व समूचे खंभरा गांव में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली. इस दौरान महेंद्र सिंह की तीनों पुत्री, पुत्रवधू ने महेंद्र सिंह के प्रतिमा और अपनी मां शांति देवी को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद बगोदर-सरिया रोड में पार्टी कार्यालय के पास महेंद्र सिंह की प्रतिमा पर समाजसेवी, शिक्षक और उनके चहेतों ने माल्यार्पण किया. उसके बाद बगोदर बस पड़ाव में संकल्प सभा हुई. अध्यक्षता उस्मान अंसारी व संचालन प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने किया. संकल्प सभा के आरंभ में दो मिनट का मौन रखते हुए महेंद्र सिंह समेत क्रांतिकारी शहीदो को श्रद्धांजलि दी गयी. संकल्प सभा को जिप सदस्य शेख तैयब, जयंती चौधरी, भोला मंडल, हलधर महतो, जिला सचिव अशोक पासवान, राज्य कमेटी सदस्य मनोज भक्त, उप प्रमुख शेखर सुमन, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पवन महतो, पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो, विभा पुष्पा दीप समेत अन्य भाकपा माले के पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे. देश में नाम बदलने का चल रहा दौर : दीपांकर भाकपा माले के केंद्रीय महासचिव आज देश में घुसपैठियों को खोजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में नाम बदलने का दौर चल पड़ा है. महेंद्र सिंह जिस समय थे, उन्होंने गांव में पंचायत चुनाव कराया. उसी समय गांव में उन्होंने मजदूरों को रोजगार के लिए मनरेगा के तहत काम मिले, इसकी लड़ाई लड़ी. लेकिन, आज मनरेगा योजना के नाम को रामजी योजना नाम दिया जा रहा है. नाम बदले जा रहें हैं, लेकिन उनकी मजदूरी नहीं बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि आज देश में कंपनी का कानून चल रहा है जिससे मजदूर हैरान हैं, परेशान हैं. उन्होंने कहा कि आज संविधान खतरे में हैं. आज देश में नफरत पनपन रही है. कश्मीर में ही एक कॉलेज में नीट की परीक्षा में कितने मुस्लिम छात्र शामिल हो रहें हैं, इसकी गिनती कर रहें हैं. देश में कैंसर बीमारी नामक शोध के नाम गोबर और गो मूत्र के नाम लाखों करोड़ों रूपये लेकर गोवा घूम रहें हैं. देश में आज स्त्रीएं सुरक्षित नहीं है. बलात्कार की घटना बढ़ी है. वहीं बड़े-बड़े कारखाने से दिल्ली में हवा भी जहर होती जा रही है. इन्हीं जनमुद्दों को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी. वहीं चार श्रम काला कानून कोड के खिलाफ लड़ाई वाला यह साल होगी. इसे लेकर 12 फरवरी को हिंदुस्तान बंद का सफल कार्यक्रम होगा जिसमें व्यापक जनगोलबंदी होगी. उन्होंने कहा कि भाकपा माले प्रवासी मजदूरों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते रही है. अभी नाइजर में बंधक बने आठ माह तक पांच प्रवासी मजदूरों की रिहाई में हमारे सांसद सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने लड़ाई लड़ी जिसका नतीजा है कि सभी मजदूर सकुशकल घर लौट गए. आपके हक कि आवाज को बुलंद करने का काम भाकपा माले सदा करते आ रही है. नये साल में पूरी एकता के साथ हर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना होगा. जैसे महेंद्र सिंह ने हम सबको लड़ना सिखाया. महेंद्र सिंह की विरासत को यहां की जनता आगे ले जा रही है : अरूप चटर्जी निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि आज महेंद्र सिंह के शहादत के 21 साल हो गये, लेकिन आज भी उनकी शहादत पर उमड़ने वाली भीड़ इस बात का गवाही देता है कि वह जनता के लिए ही जिये. महेंद्र सिंह ने लड़ना सिखाया. यही कारण है कि लोग अपनी हक की लड़ाई के लिए लड़ रहें हैं. आज उनकी कमी खलती है. उन्होंने कहा कि उन्हीं के नक्शे कदम पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह चल रहें हैं. वह आपके सुख-दुख में साथ रहते हैं. चाहे प्रवासी मजदूर की बात हो या फिर कोई और अन्य मुद्दा, उनकी लड़ाई कल भी सदन में थी और आज सड़क पर होता दिख रहा है. आने वाला साल संघर्षों का होगा. इन्हीं सब को लेकर महेंद्र सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा. कदम से कदम मिलाकर चलना होगा. भाकपा माले की लड़ाई अधिकार के लिए जारी रहेगी : विनोद सिंह पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज उस दौर में महेंद्र सिंह को याद किया जा रहा है, जिस समय स्त्रीओं के साथ हिंसा और दुष्कर्म की घटना बढ़ी है. उन्होंने कहा कि आज प्रवासी मजदूरों के हित में कोई कानून नहीं बन रहा है. मजदूर देश के विभिन्न कोने में रोजगार के लिए जद्दोजहद कर रही है. यूं तो महेंद्र सिंह को याद करने के लिए कई आयाम हैं. चाहे वह जन संघर्षों की बात हो, जेल की सुधार का आंदोलन की बात हो, थाना या ब्लॉक में हक अधिकार के लिए लड़ाई हो, हर जगह महेंद्र सिंह के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. राज्य में पंचायत व छात्रवृत्ति की राशि रोकी जा रही है. वहीं, देश भर में श्रम काला कानून लागू किया जा रहा है. पलायन रोकने के लिए जी राम जी योजना लायी जा रही है. जिस विकसित हिंदुस्तान का नाम दिया जा रहा है, लेकिन इस योजना में मजदूर के लिए 255 रुपये मजदूरी निर्धारित की गयी है. जाहिर सी बात है कि कॉरपोरेट घरानों के हितों में साधने के लिए पलायन कराया जा रहा है. आज महेंद्र सिंह को उस दौर में याद किया जा रहा है जहां जाति, धर्म की नेतृत्व चरम पर है. महेंद्र सिंह का शहादत दिवस संकल्प लेने के लिए होता है. चाहे वह राज्य की उपेक्षा का सवाल हो, उनके लिए भी भाकपा माले की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि नाइजर में बंधक बने प्रवासी मजदूर लौट गये हैं. डुमरी के प्रवासी मजदूर विजय महतो का शव दो माह से साउदी में है. इसे लेकर उनके हितों के लिए भी कानून बने, यह संकल्प होगा. देश में लूट की संस्कृति चल रही है : राजकुमार यादव पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के नव निर्माण के बाद जो महेंद्र सिंह का सपना था, वह कहीं न कहीं आज भी हाशिये

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : मां की वंदना से बड़ी कोई पूजा नहीं : आचार्या

बोकारो, चिन्मय विद्यालय बोकारो में शुक्रवार को मातृ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी माता की पूजा की. आचार्या के साथ मंच से शिक्षिका कुमारी सरिता ने मातृ पूजा की. इसके बाद विद्यार्थियों को संकल्प कराया गया. मां की आरती करायी गयी. स्वामिनी संयुक्तानंद ने कहा कि भगवान के रूप में साक्षात मां होती है. मां की पूजा व वंदना से बड़ी कोई पूजा नहीं. कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में सभी दैनिक कार्यों के साथ आध्यात्मिक कार्यों को भी शामिल जरूर करना चाहिए. इसके बाद आचार्या ने शक्ति स्वरूप मां दुर्गा का ध्यान करते हुए उनके 108 नामों का जाप किया, जिसपर विद्यार्थियों ने हर नाम के साथ अपनी मां के चरणों में एक पुष्प सुमन अर्पित किया. स्कूल सचिव महेश त्रिपाठी व प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि स्कूल परिवार बच्चाें को शिक्षा के साथ संस्कार भी देने के प्रति कटिबद्ध है. बच्चों को शुरू से हीं मानवीय मूल्य की शिक्षा देनी चाहिये. मौके पर उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, मिडिल विंग की एकेडमिक सुपरवाइजर रश्मि सिंह उपस्थित थी . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : मां की वंदना से बड़ी कोई पूजा नहीं : आचार्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशिफल 17 जनवरी 2026: आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ बिताएंगे यादगार पल

Singh Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे. चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार …. Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल आज आप अंदर से मजबूत और संतुलित महसूस करेंगे. जरूरी नहीं लगेगा कि हर बात पर रिएक्ट किया जाए. आप समझेंगे कि सही समय पर लिया गया मौन भी असरदार होता है. आज लोग आपकी बातों से ज्यादा आपके आत्मविश्वास और स्टेबिलिटी को नोटिस करेंगे. शाम के समय कोई अनुभव आपको और परिपक्व बनाएगा. करियर / बिजनेस: आज काम में अनुशासन और निरंतरता सबसे अहम रहेगी. नौकरी में आप बिना दिखावे के अपना काम बेहतरीन ढंग से करेंगे. जिससे सीनियर्स का भरोसा और मजबूत होगा. बिजनेस में आज ब्रांड, क्वालिटी और लॉन्ग टर्म प्लानिंग पर ध्यान दें. जल्द मुनाफे के चक्कर में समझौता न करें. रिलेशनशिप (परिवार): घर में आपकी मौजूदगी भरोसे और सुरक्षा का एहसास देगी. किसी बड़े की बात आज आपको जीवन का व्यावहारिक सबक दे सकती है. परिवार के साथ बिताया समय मन को सुकून देगा. लव लाइफ: आज रिश्तों में गहराई रहेगी. आप दिखावे से दूर रहकर सच्ची भावनाओं पर फोकस करेंगे. पार्टनर आपके इस बदले हुए रवैये को महसूस करेगा. सिंगल सिंह वालों के लिए आज खुद की वैल्यू समझने का दिन है. स्वास्थ्य: ऊर्जा स्थिर रहेगी, लेकिन शरीर को आराम देना जरूरी है. पीठ, हृदय या आंखों में हल्की थकान महसूस हो सकती है. नींद और रूटीन का ध्यान रखें. आज की सावधानी: अहंकार को फैसलों में जगह न दें. दूसरों से तुलना करने से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय शनिवार होने के कारण आज संयम और कर्म-सुधार का उपाय लाभ देगा.सुबह या शाम शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः 11 या 21 बार मंत्र जप करें.आज किसी बुज़ुर्ग, श्रमिक या ज़रूरतमंद को भोजन या काले वस्त्र का दान करें.यह शनिवार का उपाय सिंह राशि वालों को अहंकार से बचाकर धैर्य, स्थिरता और नेतृत्व को सही दिशा में बनाए रखने में सहायक होता है. शुभ रंग: गहरा नीलाशुभ अंक: 1 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय The post सिंह राशिफल 17 जनवरी 2026: आज का दिन लकी, पार्टनर के साथ बिताएंगे यादगार पल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशिफल 17 जनवरी 2026: आज आर्थिक स्तिथि को लेकर रहें सतर्क, धन हानि का योग

kanya Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11:52 PM तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे .चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार. Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल आज आपका फोकस डिटेल्स पर रहेगा और यही आपको दूसरों से आगे रखेगा. आप उन बातों पर ध्यान देंगे जिन्हें बाकी लोग नजरअंदाज कर देते हैं. किसी अधूरे काम को पूरा करने का मन बनेगा और उससे संतोष भी मिलेगा. दिन के दूसरे हिस्से में कोई साफ निर्णय मानसिक हल्कापन देगा. करियर / बिजनेस: आज काम में सटीकता और अनुशासन सबसे जरूरी है. नौकरी में आपकी प्लानिंग और विश्लेषण क्षमता सराही जाएगी. सीनियर्स आप पर भरोसा कर सकते हैं. बिजनेस में आज हिसाब-किताब, डॉक्यूमेंट या पुरानी फाइलों को संभालने का सही समय है. जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. रिलेशनशिप (परिवार): घर में आज आपकी समझदारी काम आएगी. किसी अपने की समस्या को आप शांत दिमाग से सुलझाने में मदद करेंगे. परिवार में आपकी भूमिका सहायक और भरोसेमंद रहेगी. लव लाइफ: आज रिश्तों में साफ बातचीत जरूरी रहेगी. पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा. सिंगल कन्या वालों के लिए आज का दिन इमोशनल क्लैरिटी का है. स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप ठीक रहेंगे, लेकिन शरीर थकान महसूस कर सकता है. पाचन या त्वचा से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. खानपान और नींद पर ध्यान दें. आज की सावधानी: जरूरत से ज़्यादा आलोचना करने से बचें. हर बात को परफेक्ट बनाने की ज़िद न करें पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय शनिवार होने के कारण आज सेवा और कर्म-सुधार का उपाय लाभ देगा. शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें. आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, कंबल या भोजन का दान करें. यह शनिवार का उपाय कन्या राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, धैर्य और मेहनत का स्थायी फल दिलाने में सहायक होता है. शुभ रंग: हल्का हराशुभ अंक: 5 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय The post कन्या राशिफल 17 जनवरी 2026: आज आर्थिक स्तिथि को लेकर रहें सतर्क, धन हानि का योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुला राशिफल 17 जनवरी 2026: तुला राशि वालें आज आर्थिक मामलों रहें सतर्क, जाने करियर और प्रेम संबंध क्या है खास?

Tula Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: आज 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि रात 11:52 PM तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक धनु राशि मे रहेंगे उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे .चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार. Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल आज आप हालात को गहराई से समझकर आगे बढ़ेंगे. आप परिपक्व सोच के साथ काम करेंगे और बेवजह की उलझनों से खुद को दूर रखेंगे. आज हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय आप सही मौके का इंतजार करेंगे. दोपहर के बाद कोई स्थिति आपके संतुलित रवैये की वजह से आपके पक्ष में जाती दिखेगी. करियर / बिजनेस: आज प्रोफेशनल लाइफ में समझदारी आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी. नौकरी में किसी संवेदनशील मामले को आप शांति से हैंडल करेंगे. जिससे आपकी छवि मजबूत होगी. बिजनेस में आज बातचीत और नेगोशिएशन से फायदा मिल सकता है. किसी एग्रीमेंट या डील को अंतिम रूप देने से पहले हर शर्त ध्यान से पढ़ें. रिलेशनशिप (परिवार): घर में आज शांति और तालमेल बना रहेगा. किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा. परिवार के सदस्य आपकी संतुलित सोच पर भरोसा करेंगे. लव लाइफ: आज रिश्तों में स्थिरता रहेगी. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर शांत और सच्ची बातचीत हो सकती है. सिंगल तुला वालों के लिए आज कोई मुलाकात या संदेश दिलचस्प दिशा ले सकता है. स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे, लेकिन शरीर को आराम देना जरूरी है. पीठ, कमर या जोड़ों में हल्की थकान महसूस हो सकती है. दिनचर्या संतुलित रखें. आज की सावधानी: दूसरों की राय में खुद को न उलझाएं. फैसले टालने की आदत से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय शनिवार होने के कारण आज कर्म-सुधार और संयम का उपाय लाभ देगा. शाम के समय शांत मन से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः का 11 या 21 बार मंत्र जप करें. आज किसी जरूरतमंद को काले तिल, काला कपड़ा या भोजन दान करें. यह शनिवार का उपाय तुला राशि वालों को सही निर्णय, मानसिक संतुलन और स्थिर प्रगति बनाए रखने में सहायक होता है. शुभ रंग: हल्का नीलाशुभ अंक: 6 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 17 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और अचूक उपाय Also Read:- Saraswati Puja 2026: विद्यार्थियों के लिए सबसे शुभ दिन क्यों मानी जाती है सरस्वती पूजा, जाने शुभ मुहूर्त और उपाय The post तुला राशिफल 17 जनवरी 2026: तुला राशि वालें आज आर्थिक मामलों रहें सतर्क, जाने करियर और प्रेम संबंध क्या है खास? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top