Hot News

January 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Mains 2026 Admit Card OUT: जारी हो गया एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

JEE Mains 2026 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main 2026 सेशन 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और उम्मीदवार की पूरी जानकारी दी गई है. NTA Notice: यहां देखें नोटिस jee-mainDownload किस-किस दिन की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड? एनटीए ने अभी सिर्फ 21, 22, 23 और 24 तारीख की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. वहीं 28 और 29 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है. इसे जल्द ही जारी किया जाएगा. दो शिफ्ट में होगी परीक्षा JEE Main 2026 परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी 2026 तक चलेगी. बीई और बीटेक पेपर दो शिफ्ट में होंगे, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी. बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री उम्मीदवारों को अगर परीक्षा देनी है तो एडमिट कार्ड बहुत जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे में ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. जेईई मेन एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी? उम्मीदवार का नाम रोल नंबर आवेदन संख्या परीक्षा तिथि शिफ्ट टाइम परीक्षा केंद्र JEE Main Admit Card Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं. यहां होमपेज पर JEE Main Admit Card के लिंक पर क्लिक करें. एडमिट कार्ड देखें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. यह भी पढ़ें- IGNOU January 2026 Re Registration: बढ़ी री-रजिस्ट्रेशन की डेट, 300 रुपये की फीस के साथ करें अप्लाई The post JEE Mains 2026 Admit Card OUT: जारी हो गया एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dirty Pillowcase Effects: तकिये का गंदा कवर कैसे आपके चेहरे को पहुंचा रहा नुकसान? जान लें इससे पहले हो जाए देर

Dirty Pillowcase Effects: हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा खूबसूरत, हेल्दी और फ्लॉलेस बनी रहे. इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए हम तरह-तरह के तरीके और प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. अक्सर हम अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सबकुछ करते हैं, लेकिन कुछ छोटी सी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिन पर खास ध्यान देना जरूरी होता है. ऐसी ही एक चीज है तकिये का कवर. अक्सर देखा गया है कि हम एक ही तकिये के कवर का इस्तेमाल लंबे समय तक करते रहते हैं, बिना उसे बदले. डेली की बात करें तो हम कम से कम 6 से 8 घंटे अपना चेहरा इसी पर रखकर सोते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर इसे समय-समय पर साफ न किया जाए, तो धीरे-धीरे यह हमारी स्किन को डैमेज कर सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि गंदे तकिये के कवर की वजह से चेहरे पर पिंपल्स, खुजली और डलनेस जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि गंदे तकिये के कवर का आपकी स्किन पर क्या असर पड़ सकता है. तकिये के कवर को क्यों साफ करना है जरूरी? तकिये का इस्तेमाल हर दिन होता है जिस वजह से इसमें पसीना, ऑइल्स, डेड स्किन सेल्स, धूल और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. अगर आप इसे समय-समय पर साफ नहीं करते हैं या फिर इसे बदलते नहीं है तो गंदगी और बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिलता है. ऐसे में जब आप रात को ऐसे तकिये में अपना चेहरा रखकर सोते हैं तो कुछ ही समय में आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो जाती है. यह भी पढ़ें: Affordable Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए पैसों की नहीं, समझदारी की है जरूरत! हर लड़की के लिए आसान और सस्ते ब्यूटी टिप्स पिंपल्स और मुंहासों का खतरा जब आप गंदे तकिये के कवर को लंबे समय तक साफ नहीं करते हैं या फिर उसे बदलते नहीं है तो आपको पिंपल्स और एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. रात को सोते समय आपका चेहरा तकिये के कवर से संपर्क में आता है जिससे ये ऑइल्स और बैक्टीरिया आपके स्किन के पोर्स में घुस जाते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके स्किन में मौजूद पोर्स बंद होने लगते हैं और इसी वजह से आगे चलकर आपको मुंहासे, वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स होने लगते हैं. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको हर कुछ दिनों में तकिये के कवर को साफ जरूर करना चाहिए. स्किन का डल और बेजान दिखना अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत और हेल्दी बनाने के लिए हर तरीका अपना रहे हैं, लेकिन फिर भी आपकी स्किन ग्लोइंग नहीं लग रही है, तो इसके पीछे तकिये का गंदा कवर भी कारण हो सकता है. गंदे तकिये के कवर का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन अपनी नेचुरल चमक खो देती है और साथ ही चेहरा थका-थका और बेजान नजर आने लगता है. यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की स्त्रीओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स एलर्जी, खुजली और रैशेज का खतरा एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गंदे तकिये के कवर्स में मौजूद धूल और डस्ट माइट्स आपकी स्किन में एलर्जी का कारण बन सकते हैं. इसके अलावा आपकी स्किन पर खुजली, रेडनेस, जलन और रैशेज जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपके लिए तकिये का गंदा कवर और भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है. झुर्रियां और एजिंग जल्दी दिखना जब तकिये का कवर गंदा होता है तो वह स्किन के साथ सोते समय ज्यादा घिसता है. इस फ्रिक्शन की वजह से आपकी आंखों और गालों के पास फाइन लाइन्स और झुर्रियां समय से पहले ही दिखने लग जाते हैं. अगर आप अपनी इस गलती को सुधारते नहीं है तो आपको स्किन समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है. यह भी पढ़ें: Beauty Tips: पार्लर जाना छोड़ देंगे जब किचन में रखी इन चीजों से मिलेगा खूबसूरत और निखरा हुआ चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका नाइट स्किन केयर का असर कम होना आपकी स्किन को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए अक्सर हम रात को सोते समय कुछ क्रीम्स और सीरम्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं. लेकिन जब तकिये का कवर गंदा होता है तो ये प्रोडक्ट्स हमारी स्किन पर नहीं बल्कि तकिये के कवर पर लग जाते हैं. आपकी यही गलती स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को भी सही तरीके से काम करने नहीं देती है. स्किन को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए क्या करें? अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाये रखना चाहते हैं तो आपको हफ्ते में कम से कम दो बार तकिये के कवर को जरूर बदलना चाहिए. इसके अलावा आपको हमेशा एक कॉटन और सिल्क कवर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा आपको रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोना चाहिए और बालों को भी साफ रखना चाहिए. यह भी पढ़ें: Oily Skin Care Tips: ऑयली स्किन वालों के लिए परफेक्ट स्किनकेयर गाइड, पिंपल्स और चिपचिपाहट का परमानेंट इलाज Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें. The post Dirty Pillowcase Effects: तकिये का गंदा कवर कैसे आपके चेहरे को पहुंचा रहा नुकसान? जान लें इससे पहले हो जाए देर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश की झंझट खत्म! केवल FASTag और UPI से मिलेगी एंट्री

अब हाईवे पर सफर करते वक्त आपकी जेब में नकद पैसे रखना बेकार साबित होगा. प्रशासन ने टोल टैक्स सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने का ऐलान कर दिया है. यानी अब सिर्फ FASTag और UPI से ही टोल भर पाएंगे. कैश वालों के लिए रास्ता बंद हो जाएगा. कैश लेन का अंत मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पहले टोल प्लाजा पर अलग से कैश लेन होती थी, जहां लोग नकद देकर आगे बढ़ जाते थे. लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा खत्म हो जाएगी. हर गाड़ी को डिजिटल पेमेंट से ही गुजरना होगा. FASTag और UPI ही बनेगा पासपोर्ट प्रशासन ने साफ कर दिया है कि टोल टैक्स का भुगतान सिर्फ दो तरीकों से होगा- FASTag और UPI. अगर आपके पास इनमें से कोई विकल्प नहीं है, तो हाईवे पर सफर करना मुश्किल हो जाएगा. जाम से मिलेगी राहत प्रशासन का दावा है कि इस कदम से हाईवे पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी.गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ेंगी और टोल अपने आप कट जाएगा. यात्रियों के लिए चेतावनी अगर आप अब भी नकद भुगतान करते हैं, तो तुरंत अपना FASTag एक्टिव करवा लें या UPI पेमेंट तैयार रखें. वरना 1 अप्रैल के बाद टोल पार करना नामुमकिन हो जाएगा. बैरियर-फ्री हाईवे का सपना यह बदलाव प्रशासन की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें देश के हाईवे को बैरियर-फ्री बनाया जाएगा. मतलब गाड़ियां बिना रुके सफर करें और टोल अपने आप डिजिटल तरीके से कट जाए. इसे भी पढ़ें: नए साल में FASTag यूजर्स को बड़ी राहत, NHAI ने खत्म किया झंझट वाला प्रोसेस, जानें कब से लागू होंगे नए नियम इसे भी पढ़ें: Fastag Rules Change: टोल प्लाजा पर यूपीआई से भी कर सकते हैं पेमेंट, मशीन खराब होने पर नहीं लगेगा पैसा The post 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश की झंझट खत्म! केवल FASTag और UPI से मिलेगी एंट्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गजब बेइज्जती है! BBLमें पाकिस्तान की फजीहत, स्मिथ ने बाबर को मैदान पर सुनाया, Video Viral

इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) उनसे खासे नाराज दिख रहे हैं. स्मिथ सिडनी सिक्सर्स से जुड़े हैं और पहली बार बाबर आजम के साथ एक ही टीम में स्पोर्ट्सते नजर आए. फैंस को उम्मीद थी कि इन दो बड़े खिलाड़ियों की जोड़ी कमाल करेगी, लेकिन मैदान पर तालमेल की भारी कमी साफ दिखी. पहले तो फील्डिंग में गड़बड़ी हुई और फिर बैटिंग के दौरान स्मिथ ने बाबर को स्ट्राइक देने से ही मना कर दिया. इस घटना ने फैंस को हैरान कर दिया है और बाबर के चेहरे पर गुस्सा साफ देखा गया. फील्डिंग में बाबर की गलती पर भड़के स्मिथ  सिडनी डर्बी मैच के दौरान सिडनी थंडर के खिलाफ सबसे पहले गड़बड़ी फील्डिंग के वक्त देखने को मिली. डेविड वॉर्नर ने एक सीधा ड्राइव मारा जो बाउंड्री की तरफ जा रहा था. स्टीव स्मिथ लॉन्ग ऑन पर थे और बाबर लॉन्ग ऑफ पर. दोनों खिलाड़ी बॉल रोकने के लिए दौड़े, लेकिन किसी ने भी एक-दूसरे को कॉल नहीं किया. बॉल के पास पहुंचते ही दोनों में झिझक दिखी. बाबर बॉल के ज्यादा करीब थे, लेकिन उन्होंने डाइव नहीं लगाई. स्मिथ ने जब यह लचर फील्डिंग देखी तो वो हैरान रह गए और मैदान पर ही उन्होंने अपना गुस्सा उतार दिया. दोनों के बीच बातचीत में भी तल्खी साफ नजर आ रही थी. बैटिंग में सिंगल लेने से मना किया  फील्डिंग का ड्रामा खत्म हुआ तो बैटिंग में एक और नजारा देखने को मिला. टीम 190 रनों के बड़े टारगेट का पीछा कर रही थी. 11वे ओवर की आखिरी बॉल पर बाबर आजम सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट करना चाहते थे. बाबर ने उस ओवर में लगातार तीन डॉट बॉल स्पोर्ट्सी थीं, इसलिए वो किसी भी तरह रन लेकर दूसरे छोर पर जाना चाहते थे. लेकिन दूसरी तरफ खड़े स्टीव स्मिथ ने साफ मना कर दिया. स्मिथ का यह फैसला देखकर बाबर का चेहरा उतर गया और वो काफी गुस्से में नजर आए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाबर को स्मिथ का यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया. पावर सर्ज का फायदा उठाना चाहते थे स्मिथ  दरअसल, स्टीव स्मिथ के मना करने के पीछे एक ठोस वजह और नियम था. BBL में पावर सर्ज (Power Surge) का एक नियम होता है, जिसमें बैटिंग करने वाली टीम 11वे ओवर के बाद कभी भी 2 ओवर का एक और पावरप्ले ले सकती है. इसमें 30 यार्ड सर्कल के बाहर सिर्फ दो फील्डर होते हैं. स्मिथ इसी नियम का फायदा उठाना चाहते थे. बाबर का स्ट्राइक रेट उस समय काफी कम था, जबकि स्मिथ विस्फोटक बैटिंग कर रहे थे. इसलिए स्मिथ ने खुद स्ट्राइक रखने का फैसला किया ताकि वो अगले ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बना सकें. स्मिथ का फैसला सही साबित हुआ  स्टीव स्मिथ का रन न लेने का फैसला टीम के लिए बिल्कुल सही निकला. अगले ही ओवर में, यानी 12वे ओवर में स्मिथ ने तूफानी बैटिंग की. उन्होंने पावर सर्ज का फायदा उठाते हुए उस ओवर में अकेले 30 रन ठोक डाले और कुल 32 रन बटोरे. भले ही बाबर आजम को उस वक्त बुरा लगा हो और वो खफा दिखे हों, लेकिन स्मिथ ने अपनी सूझबूझ से मैच का रुख बदल दिया. हालांकि, इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर लोग बाबर की स्थिति पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by Man On The Mark (@manonthemark) BBL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बुरा हाल  बाबर अकेले नहीं हैं जिनकी BBL में इस तरह बेइज्जती हुई हो. इससे पहले पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी को खराब बॉलिंग और दो हाई फुल टॉस फेंकने की वजह से अंपायर ने ओवर के बीच में ही गेंदबाजी से रोक दिया था. उन्होंने बिना विकेट लिए 43 रन लुटा दिए थे. वहीं दूसरी तरफ, कुछ दिन पहले मोहम्मद रिजवान को उनकी धीमी बैटिंग के कारण अचानक रिटायर्ड आउट करा दिया गया था. यह किसी बेइज्जती से कम नहीं था. पाकिस्तानी स्टार्स के लिए यह सीजन काफी मुसीबतों और विवादों वाला रहा है. ये भी पढ़ें- WPL 2026: UPW vs MI के मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI Vijay Hazare Trophy: बिना टॉप प्लेयर्स के भी फाइनल में सौराष्ट्र और विदर्भ, होगी टाइटल की टक्कर महाकाल की शरण में पहुंचे कोहली, कुलदीप ने भी लगाई हाजिरी, तीसरे वनडे से पहले मांगा जीत का आशीर्वाद The post गजब बेइज्जती है! BBLमें पाकिस्तान की फजीहत, स्मिथ ने बाबर को मैदान पर सुनाया, Video Viral appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kriti Sanon Rumoured BF: 9 साल छोटे कबीर बहिया के प्यार में हैं कृति सेनन? बहन नूपुर की शादी में साथ दिखे दोनों

Kriti Sanon Rumoured BF: कृति सेनन इन दिनों दो वजहों से लगातार चर्चा में हैं. एक तरफ बहन नूपुर सेनन की शादी, जहां कृति ने जमकर मस्ती की, तो दूसरी तरफ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर उड़ती समाचारें. शादी के फंक्शन में कृति के साथ एक शख्स की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा, जिनका नाम है कबीर बाहिया. दरअसल, नूपुर की शादी में कबीर बाहिया भी नजर आए थे. दोनों की साथ में कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, हालांकि, कृति और कबीर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसके बावजूद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह जानने को बेताब हैं कि आखिर कबीर बाहिया हैं कौन. 9 साल छोटे हैं कबीर View this post on Instagram A post shared by Kabir Bahia (@kabirsinghbahia) बता दें, कबीर बाहिया एक बिजनेसमैन हैं और बेहद अमीर परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वह कृति सेनन से करीब 9 साल छोटे बताए जाते हैं. कबीर के पिता का नाम कुलजिंदर बाहिया है. कबीर लंदन में बड़े स्तर पर बिजनेस करते हैं. कबीर बाहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर बताए जाते हैं और उन्हें अरबपति बिजनेसमैन कहा जा रहा है. ऐसी भी चर्चा है कि वह पिछले कुछ समय से कृति सेनन को डेट कर रहे हैं. फैंस को इस रिश्ते का बेसब्री से इंतजार View this post on Instagram A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon) वहीं कृति सेनन की बात करें तो ‘हीरोपंती’ और ‘दिलवाले’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में कृति और कबीर अपने रिश्ते को लेकर क्या फैसला लेते हैं. फिलहाल, फैंस दोनों के रिश्ते पर मुहर लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह भी पढे़ं: Amir Khan Girlfriend: गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामे स्पॉट हुए आमिर खान, Ex वाइफ किरण राव के सामने दिया पोज The post Kriti Sanon Rumoured BF: 9 साल छोटे कबीर बहिया के प्यार में हैं कृति सेनन? बहन नूपुर की शादी में साथ दिखे दोनों appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा सिविल कोर्ट परिसर

अधिवक्ता की लगातार मांग के बाद भी नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे मोहनिया सदर. अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर 25 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरु हो गया है. इन लाइटों के लगने से रात के समय सिविल कोर्ट परिसर स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी से जगमग होगा. लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय परिसर में मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग अधिवक्ताओं की कब पूरी होगी, यह कह पाना अभी मुश्किल है. पूर्व में न्यायालय परिसर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं सहित राज्य व देश के कई न्यायालय परिसरों में बेखौफ अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोलीबारी कर हत्या जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम देने को लेकर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता, ताइद व मुवक्किल भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. किसी भी आपराधिक घटनाओं के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के डर से भी छोटे अपराधों को अंजाम देने में कुछ लोग डरते है. अधिवक्ताओं का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे यदि मुख्य स्थानों पर लगा दिया जाता, तो मोटरसाइकिल चोरी सहित किसी भी तरह की घटित घटना कैमरे में कैद हो जाती. इससे आसानी से पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाती, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों का लगाया जाना काफी आवश्यक है. न्यायालय परिसर में आने जाने वाले सभी तरह के लोगों की गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा सिविल कोर्ट परिसर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंडप व भवन जीर्णोद्वार कार्य का किया उदघाटन

17 सीएच 6- उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष व अन्य. सिमरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में शनिवार को हिंदुस्तान माता कल्याण मंडप व किसान भवन का जीर्णोद्धार कार्य का उदघाटन किया गया. उद्घाटन जिप अध्यक्ष ममता कुमारी व उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. दोनों भवन का जीर्णोद्धार जिला परिषद मद से किया जायेगा. मौके पर जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि भवनों का जीर्णोद्धार हाेने से लोगों को शादी-विवाह, बैठक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करने में आसानी होगी. मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, रोहिणी देवी, करम साहू, मृत्युंजय सिंह, शंकर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंडप व भवन जीर्णोद्वार कार्य का किया उदघाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेतों में जबरन पोल गाड़े जाने का रैयतों ने किया विरोध

: संवेदक की मनमानी से रैयत परेशान चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह में रेलवे ठेकेदार द्वारा रैयतों को जानकारी दिये बिना बिजली के पोल गाड़े जा रहे हैं, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है. रैयतों के अनुसार, शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. लेकिन संवेदक बिना जानकारी दिये रैयतों की जमीन पर बिजली का पोल खड़ा कर रहे हैं. जब इसका विरोध करते हैं, तो संवेदक द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जाती है. खेतों से पोल नहीं हटाया गया, तो रेलवे के सभी कार्य को बंद करा दिया जायेगा. गांव के तारकेश्वर राणा ने बताया कि बगधरी खेत में रेलवे के संवेदक द्वारा बिना जानकारी दिये बिजली का पोल गाड़ दिया गया है. कई बार हटाने को कहा गया, लेकिन अभी तक नहीं हटाया गया. पूछने पर संवेदक द्वारा कहा जाता है कि जमीन का पैसा का भुगतान किया गया है. जबकि जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. निरंजन ठाकुर ने कहा कि कांशीबार में बिना जानकारी के उसके खेत में पोल गाड़ दिया गया है. विरोध करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जाती है. पोल नहीं हटाया गया, तो रेलवे का कार्य बंद करा दिया जायेगा. इस तरह के कई किसानों ने उपायुक्त से संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खेतों में जबरन पोल गाड़े जाने का रैयतों ने किया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ चला अभियान

: 37 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त चतरा. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ नगर परिषद की ओर से शनिवार को छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गयी, जहां से 37 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गयी. साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 11 हजार 750 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर रोहित डेविड गुड़िया ने किया. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बार-बार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाये जाने वाले दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. अभियान का उद्देश्य नगर को प्लास्टिक मुक्त बनान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने आम लोगो व व्यापारियों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाकर प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. अभियान में कनीय अभियंता सनोज कुमार, विकास गंझू, सौरभ कुमार, प्रवीण कुमार, मोहसीन आलम, रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष कुमार, रणधीर सिंह के अलावा आनपंद कुमार, दिलीप साह, बिलेश कुमार, साजिद समेत अन्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ चला अभियान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

धर्मपरायण महिला की पुण्यतिथि पर कंबल का वितरण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के भगवतपुर निवासी दिवंगत समाजसेवी महेंद्र ठाकुर की धर्मपत्नी राम सुंदर देवी की 29 वीं पुण्यतिथि शनिवार को समारोहपूर्वक बनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी विजय कुमार झा ने कहा कि रामसुंदर देवी एक कर्तव्यनिष्ठ, धर्मपरायण के साथ-साथ व्यवहार कुशल स्त्री थी। उनकी पुण्यतिथि पर कंबल का वितरण एक सुखद एहसास दे रहा है। यह पुनीत कार्य उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है। इस अवसर पर 125 गरीब, असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर प्रो. अशोक कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार ठाकुर, प्रशांत कुमार ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, राम कुमार ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर, मंटून झा सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top