Hot News

January 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने 93 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार

सूखे नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को भी किया जब्त सुपौल. सूखे नशे के खिलाफ किशनपुर थाना पुलिस ने बड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना पर क्षेत्र में पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम शिवपुरी पंचायत के थरबिट्टा गांव से 92.955 किलो गांजा लदे एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है. हालांकि, तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि सरायगढ़ की ओर से एक स्कॉर्पियो वाहन में गांजा लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस बल के सहयोग से गोल चौक पर बेरिकेडिंग कर वाहन को रोकने की योजना बनायी गयी. जैसे ही संदिग्ध स्कॉर्पियो गोल चौक के पास पहुंची. चालक ने पुलिस को देखकर बेरिकेडिंग तोड़ते निकल गयी. जिसका पुलिस ने पीछा किया. तस्कर ने मध्य विद्यालय थरबिट्टा के समीप वाहन छोड़ दिया. साथ ही गांजा से भरे बोरे सड़क किनारे फेंकते फरार हो गया. पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो जब्त कर लिया. वहीं सड़क किनारे पड़े बोरे से गांजा बरामद किया. कुल चार बोरियों से 92 किलो 955 ग्राम गांजा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. फरार तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने 93 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल विवाह सभ्य समाज के लिए कलंक

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के हिंदुस्तान-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया, घूरना, फुलकाहा थाना में रविवार को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासन अररिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया व जागरण कल्याण हिंदुस्तानी फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में बसमतिया थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, घूरना थाना में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, फुलकाहा थाना में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य की अध्यक्षता में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त हिंदुस्तान अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण हिंदुस्तानी ने किया. बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त व बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए जिसमें थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के पीएलवी (अधिकार मित्र) विनय कुमार ठाकुर, जागरण कल्याण हिंदुस्तानी के डीसी दीपक कुमार पासवान व सीएसडब्ल्यू अंकुश कुमार यादव, सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरु गुरु, टेंट वाला, बाजा वाला व अन्य लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया. प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की प्रशासनी योजनाओं के बारे जानकारी दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल विवाह सभ्य समाज के लिए कलंक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोल्हाबाद व कदगढ़ा के बीच हुआ उद्घाटन मैच

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेझलाडीह मैदान में धर्मेंद्र सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट क्लब तिलजोरी के तत्वावधान क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय के साथ हुई. टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य, आयोजक प्रवीण सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव के द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्पोर्ट्स युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे आयोजन छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर देता है. विदित हो कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. जबकि उद्घाटन मैच कोल्हाबाद और कदगढ़ा की टीम के बीच स्पोर्ट्सा गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स प्रेमी पहुंचे. वहीं, आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को स्पोर्ट्सा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोल्हाबाद व कदगढ़ा के बीच हुआ उद्घाटन मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दहीभाता बाजार में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने 11 के विरुद्ध करायी प्राथमिकी

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता बाजार में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में एक तरफ दहीभाता निवासी राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक यादव द्वारा चार नामजद और चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिक थाने में करायी गयी थी. वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के दहीभाता तकिया टोला निवासी घायल आसिफ अली के करीबी रोजाद्दीन मियां ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने आरोप लगाया है कि आसिफ अली अपने दोस्तों के साथ दहीभाता बाजार में खरीदारी करने के लिए गये हुए थे. इसी दौरान आरोपितों ने उन्हें मारपीट कर 10 हजार नकद, तीन मोबाइल व सोने की चेन छीन ली. इसके बाद मामले में रोजाद्दीन मियां के आवेदन पर थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव निवासी सनी देओल यादव, अशोक यादव, संतोष यादव, मुन्ना यादव, अभ्यास यादव, आलोक यादव, जितेश यादव सहित 11 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके पूर्व मामले में घायल राजद नेता अशोक यादव के आवेदन पर थाना क्षेत्र के दहीभाता तकिया टोला के आसिफ अली, वारिस अली, हुसैन अली, आबिद सैफी ,आजम अली और चार पांच ज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गयी थी. पुलिस ने पुलिस कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था. पुलिस दोनों पक्षों का आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कर जांच-पड़ताल कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दहीभाता बाजार में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने 11 के विरुद्ध करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक घायल

अकबरपुर-रजौली मार्ग पर हुआ हादसा, इलाके में मची अफरा-तफरी फोटो कैप्शन – दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर प्रतिनिधि, अकबरपुर अकबरपुर-रजौली मार्ग पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. यह दुर्घटना कनौज पुल से आगे उस समय हुई, जब मिट्टी लदे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कोसुम्हार गांव निवासी नवलेश सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि नवलेश सिंह अपने एक साथी के साथ रविवार को बाइक से मोहगाय गांव गाय खरीदने जा रहे थे. इसी दौरान रजौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नवलेश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. बाद में पुलिस को सूचना दी गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया. जिससे उनका सिर ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक भरत यादव को तत्काल अकबरपुर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नवादा रेफर कर दिया. पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. ट्रैक्टर चालक और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाये0गी. इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के साथ मां-बेटी गिरफ्तार, सात पैकेट देसी शराब बरामद

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने रविवार अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर भटवलिया गांव में छापेमारी कर सात पीस देसी शराब के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को भटवलिया गांव में अवैध शराब के भंडारण व बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. वहां से सात पैकेट देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया. गिरफ्तार स्त्रीओं की पहचान भटवलिया गांव निवासी भीमसागर पासी की पत्नी कमलावती देवी एवं उनकी पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है. दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब के साथ मां-बेटी गिरफ्तार, सात पैकेट देसी शराब बरामद appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई को लेकर जारी किए सख्त निर्देश; प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता की समस्याओं का होगा समाधान

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशों के आलोक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना था। जनता से मिलने का समय निर्धारित: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि इस समय-सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिकायत पंजी और जवाबदेही: बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक कार्यालय में एक ‘शिकायत पंजी’ का संधारण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस पंजी में प्राप्त शिकायतों का विवरण और उन पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति दर्ज की जाएगी। समय-समय पर वरीय अधिकारियों द्वारा इस पंजी की जांच की जाएगी ताकि जवाबदेही तय की जा सके। प्रभार वाले पदाधिकारियों के लिए विशेष व्यवस्था: ऐसे पदाधिकारी जो एक से अधिक विभागों या क्षेत्रों के प्रभार में हैं, उनके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वे अपना रोस्टर तैयार करेंगे। इस रोस्टर के माध्यम से आम जनता को यह स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि पदाधिकारी किस दिन किस कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस सूचना को कार्यालय के सूचना पट्ट (Notice Board) एवं अन्य माध्यमों से सार्वजनिक किया जाएगा। बैठक में उपस्थिति: सभागार में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्त्ता श्री ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से अपने-अपने कार्यालयों से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने अंत में सभी पदाधिकारियों को चेताया कि जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी नगर पंचायत में वृद्ध,दिव्यांग एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: मुसरीघरारी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 में रविवार को वार्ड के 100 से ज्यादा वृद्ध,दिव्यांग,विधवा, बीमार एवं जरूरतमंद नागरिकों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मुसरीघरारी नगर पंचायत अपने नागरिकों के जीवन को सुविधा पूर्ण बनाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। आज इसकी झलक आप सभी को दिखाई पर रही है। यहां के विधायक सह मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष दिव्या कुमारी एवं आपके साथ खड़ी आपकी पार्षद निभा देवी के संयुक्त प्रयास से घर घर नल जल , घर घर बिजली, हर पोल स्ट्रीट लाइट, गली गली सड़क नाली जरूरतमंद को आवास सहित सभी आवश्यक सुविधा पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फणींद्र राम, वार्ड पार्षद निभा देवी, अमर कुमार, श्याम महतो,चंदर दास, मनीष कुमार, डॉ. अतीश कुमार आदि प्रमुख रूप से रहे।

समस्तीपुर

भाजपा नेता की मां के निधन पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को की देर शाम प्रखंड के मनिका निवासी सरायरंजन भाजपा दक्षिणी मंडलध्यक्ष बबलू झा के घर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडल भाजपाध्यक्ष की मां के निधन पर शोक संवेदना जताई। साथ ही मृतका के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ईश्वर से मेरी कामना है कि वे दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा आपके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, राम लगन सिंह, रवींद्र कुमार ठाकुर, राम सुमरन सिंह, विमला सिंह, संजीत कुमार ठाकुर, सवर्ण आयोग के सदस्य जयकृष्ण झा, राम उदित सिंह, चंदेश्वर प्रसाद राय, बिरजू राय, संजीत राय, शिव कुमार सिंह,महेश रजक सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सब जूनियर खो-खो टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ओपन ट्रायल संपन्न

सूर्यगढ़ा नगर परिषद सूर्यगढ़ा स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल स्पोर्ट्स मैदान में रविवार को सब जूनियर जिला स्तरीय खो-खो टीम चयन के लिए ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया. यह ट्रायल लखीसराय जिला खो-खो संघ के सचिव अमित कुमार की देख-रेख में संपन्न हुआ. जिला खो-खो संघ के सचिव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 27-28 जनवरी को मुंगेर में आयोजित होने वाली सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में लखीसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. ट्रायल के माध्यम से 15 बालक और 15 बालिकाओं का चयन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सूर्यगढ़ा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपम देवी के प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक सह वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद, वार्ड पार्षद संतोष सिंह, मध्य विद्यालय टोड़लपुर के शिक्षक गुंजन महतो तथा आलोक शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर किया गया. रेफरी की भूमिका नीरज सिंह क्षत्रिय एवं गुंजन कुमार ने निभायी. स्पोर्ट्स पदाधिकारी मृणाल रंजन, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, जिला खो-खो अध्यक्ष सह संत मेरी इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य टीजो थॉमस, समाजसेवी सौरभ कुमार केडिया उर्फ मोनू केडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष आलोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सब जूनियर खो-खो टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ओपन ट्रायल संपन्न appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top