Hot News

January 19, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनु राशिफल 20 जनवरी 2026: आज मुश्किलों से भरा रह सकता है दिन, लव लाइफ और करियर में बरतें सावधानी

Dhanu Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार …. आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें. Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल आज आपको रफ्तार कम करके दिशा देखने की जरूरत होगी. जोश रहेगा, लेकिन हालात आपको थोड़ा रुककर सोचने को कहेंगे. किसी फैसले को लेकर दुविधा रहेगी, पर अनुभव आपकी मदद करेगा. आज दिखावे से दूर रहकर अंदरूनी तैयारी का दिन है. शाम के समय कोई सूचना या बातचीत आगे का रास्ता साफ कर सकती है. करियर / बिजनेस : आज करियर में उतार-चढ़ाव रह सकता है. ऑफिस में किसी बात को लेकर गलतफहमी या आरोप की स्थिति बन सकती है. जॉब में बदलाव का विचार आएगा, लेकिन आज कदम उठाना सही नहीं. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, डील या निवेश फिलहाल टालें. लॉन्ग टर्म प्लानिंग करें, शॉर्ट टर्म रिस्क से बचें. सीनियर्स से बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज विचारों का टकराव संभव है. किसी फैसले को लेकर घरवालों से बहस हो सकती है. आपकी सीधी बात किसी को चुभ सकती है. भोजन या खर्च को लेकर मतभेद रहेंगे. हालांकि, दिन के अंत तक माहौल संभल सकता है, बशर्ते आप लचीलापन रखें. लव लाइफ: लव लाइफ में आज उतावलापन नुकसान दे सकता है. पार्टनर को समय और स्पेस देना जरूरी होगा. पुराने क्रश या बीते रिश्ते का जिक्र माहौल बिगाड़ सकता है. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठने की संभावना है. सिंगल धनु राशि वाले आज किसी नए इंसान की ओर आकर्षित होंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें. स्वास्थ्य: सेहत में आज जांघ, कमर या लीवर से जुड़ी परेशानी उभर सकती है. थकान और शरीर में खिंचाव महसूस होगा. ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें. नियमित वॉक, स्ट्रेचिंग और पर्याप्त पानी फायदेमंद रहेगा. देर रात जागने और ओवरथिंकिंग से दूरी रखें. आज की सावधानी: बिना सोचे वादे न करें.जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.ॐ हनुमते नमः. मंत्र का 11 बार जप करें.आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.क्रोध और अहंकार से दूर रहें.नोट- यह उपाय धनु राशि वालों को विवेक, धैर्य और सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग The post धनु राशिफल 20 जनवरी 2026: आज मुश्किलों से भरा रह सकता है दिन, लव लाइफ और करियर में बरतें सावधानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशिफल 20 जनवरी 2026: मकर राशि वालें सावधान, आज जीवनसाथी के बीच तकरार या मतभेद के योग

Makar Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा,मंगल,बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है.राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार …. आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें. Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल आज जिम्मेदारियां भारी महसूस हो सकती हैं, लेकिन यही आपकी असली परीक्षा है. आप भीतर से मजबूत रहेंगे, भले ही बाहर से शांत दिखें. कोई पुराना फैसला या अधूरा काम आज फिर ध्यान खींचेगा. धैर्य और अनुशासन से काम लिया तो दिन आपके पक्ष में जा सकता है. शाम के समय कोई सूचना या बातचीत आगे की दिशा स्पष्ट करेगी. करियर / बिजनेस : आज करियर में दबाव और नेतृत्व दोनों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में किसी गलती का ठीकरा आपके सिर मढ़ने की कोशिश हो सकती है. जॉब में अस्थिरता महसूस होगी, इसलिए आज प्रोफाइल लो रखें. जॉब बदलने का मन बनेगा, लेकिन अभी समय अनुकूल नहीं है. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, डील या एग्रीमेंट आज साइन न करें. पैसों की रिकवरी में देरी हो सकती है, धैर्य रखें. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज व्यवहारिक मतभेद रह सकते हैं. खर्च, जिम्मेदारी या किसी फैसले को लेकर बहस संभव है. आपकी सख्ती किसी को खल सकती है. भोजन या घरेलू व्यवस्था को लेकर तनाव बनेगा. नरमी दिखाएंगे तो रिश्ते संभल जाएंगे. लव लाइफ: लव लाइफ में आज दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है. पार्टनर आपकी भावनाओं को लेकर असमंजस में रहेगा. पुराने क्रश या बीते रिश्ते की बात मन को विचलित कर सकती है. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठ सकते हैं. सिंगल मकर राशि वाले आज भावनाओं को छुपाकर रखेंगे. स्वास्थ्य: सेहत में आज घुटने, हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी परेशानी उभर सकती है. थकान और शरीर में जकड़न रहेगी. लंबे समय तक बैठने से बचें. हल्की स्ट्रेचिंग, वॉक और पर्याप्त पानी जरूरी है. तनाव को दिल पर न लें. आज की सावधानी जरूरत से ज्यादा सख्ती न दिखाएं.काम का बोझ अकेले न उठाएं. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.ॐ हनुमते नमः. मंत्र का 11 बार जप करें.आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.क्रोध और अहंकार से दूर रहें. नोट- यह उपाय मकर राशि वालों को स्थिरता, सहनशक्ति और मानसिक मजबूती प्रदान करता है. शुभ रंग: नीलाशुभ अंक: 8 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग The post मकर राशिफल 20 जनवरी 2026: मकर राशि वालें सावधान, आज जीवनसाथी के बीच तकरार या मतभेद के योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुम्भ राशिफल 20 जनवरी 2026: आज मुश्किल में पड़ सकते हैं कुंभ राशि वाले, इन गलतियों से बचें वरना होगा नुकसान

Kumbh Aaj Ka Rashifal 20 January 2026 : आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा,मंगल,बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है.राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार…. आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें. Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल आज सोच आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, लेकिन ज्यादा सोच उलझन भी दे सकती है. आप कुछ नया करने या अलग रास्ता चुनने का मन बनाएंगे, पर हालात आपको थोड़ा रुकने का संकेत देंगे. आज भीड़ से अलग सोचेंगे, लेकिन कदम नाप-तौलकर उठाना जरूरी होगा. शाम के समय कोई बातचीत या संकेत दिमाग को क्लियर करेगा. करियर / बिजनेस : आज करियर में अचानक बदलाव या दबाव की स्थिति बन सकती है. ऑफिस में किसी पॉलिसी, नियम या फैसले से आप असहमत रह सकते हैं. जॉब में अनिश्चितता महसूस होगी, इसलिए रिस्क न लें. जॉब बदलने का विचार आएगा, लेकिन आज सिर्फ रिसर्च करें. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, डील या टेक्निकल एग्रीमेंट आज साइन न करें. पार्टनरशिप में भरोसे की परीक्षा होगी. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज विचारों का अंतर रहेगा. आपकी अलग सोच घरवालों को समझने में वक्त लगेगा. किसी घरेलू फैसले को लेकर बहस हो सकती है. भोजन या खर्च को लेकर मतभेद रहेंगे. शांत संवाद से बात संभल सकती है. लव लाइफ: लव लाइफ में आज आजादी बनाम कमिटमेंट का मुद्दा उभर सकता है. पार्टनर आपसे ज्यादा समय या स्पष्टता चाहेगा. पुराने क्रश या फ्रेंडशिप से जुड़ी भावनाएं भ्रम पैदा कर सकती हैं. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठने की संभावना है. सिंगल कुम्भ राशि वाले आज किसी से मानसिक कनेक्शन महसूस कर सकते हैं. स्वास्थ्य: सेहत में आज एंकल, पिंडली या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. थकान और नींद की कमी महसूस होगी. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचें. हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और पर्याप्त पानी जरूरी है. ठंडी चीजों से परहेज करें. आज की सावधानी: हर किसी को अपनी प्लानिंग न बताएं.भावनाओं में आकर फैसले न लें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.ॐ हनुमते नमः. मंत्र का 11 बार जप करें.आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.क्रोध और अहंकार से दूर रहें. नोट: यह उपाय कुम्भ राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, सुरक्षा और संतुलन प्रदान करता है. शुभ रंग: आसमानीशुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग The post कुम्भ राशिफल 20 जनवरी 2026: आज मुश्किल में पड़ सकते हैं कुंभ राशि वाले, इन गलतियों से बचें वरना होगा नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशिफल 20 जनवरी 2026: आज एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, इन जगहों पर रहें सतर्क

Meen Aaj Ka Rashifal 20 January 2026 : आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा,मंगल,बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है.राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार …. आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें. Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल आज भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन हर भावना पर रिएक्ट करना जरूरी नहीं होगा. आप अंदर से बहुत कुछ महसूस करेंगे, पर बाहर शांति बनाए रखना ही समझदारी होगी. किसी बात को लेकर भ्रम या असमंजस रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति साफ होने लगेगी. आज कल्पना से ज्यादा हकीकत पर ध्यान देना जरूरी है. शाम के समय कोई संकेत या बातचीत मन को सुकून देगी. करियर / बिजनेस : आज करियर में अनिश्चितता महसूस हो सकती है. ऑफिस में किसी की बात या अफवाह आपके मन को विचलित कर सकती है. जॉब में बदलाव का विचार आएगा, लेकिन आज फैसला टालना बेहतर रहेगा. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट या नई डील फिलहाल साइन न करें. पैसों से जुड़ा मामला अटका रह सकता है. क्रिएटिव और बैकएंड काम आज बेहतर रहेंगे. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. किसी बात पर घरवालों से गलतफहमी हो सकती है. भोजन या घरेलू व्यवस्था को लेकर हल्का विवाद संभव है. हालांकि, दिन के अंत तक आपसी समझ बन जाएगी. किसी बुजुर्ग या माता की बात आज दिल को छू सकती है. लव लाइफ: लव लाइफ में आज कन्फ्यूजन और रोमांस दोनों रहेंगे. पार्टनर से उम्मीदें ज्यादा होंगी, जिससे निराशा भी हो सकती है. पुराने क्रश या बीते रिश्ते की याद अचानक उभर सकती है. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठने की संभावना है. सिंगल मीन राशि वाले आज किसी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. स्वास्थ्य: सेहत में आज पैरों, नींद या इम्यून सिस्टम से जुड़ी परेशानी हो सकती है. थकान और सुस्ती महसूस होगी. ठंडी चीज़ों और देर रात से बचें. हल्की एक्सरसाइज़, योग और पर्याप्त पानी फायदेमंद रहेगा. तनाव को दिल में न रखें. आज की सावधानी: हर किसी की बात दिल पर न लें.भ्रम में आकर फैसले न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.ॐ हनुमते नमः. मंत्र का 11 बार जप करें.आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.क्रोध और अहंकार से दूर रहें.नोट: यह उपाय मीन राशि वालों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और स्पष्टता प्रदान करता है. शुभ रंग: पीलाशुभ अंक: 7 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग The post मीन राशिफल 20 जनवरी 2026: आज एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, इन जगहों पर रहें सतर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग

Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 2:15 बजे तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय… आज का पंचांग 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार तिथि: माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 2:15 बजे तक तक उसके बाद तृतीयाविक्रम संवत: 2082शक संवत: 20 47सूर्योदय: 06:41 AMसूर्यास्त: 05:20 PMअयन: उत्तरायणऋतु: शिशिर नक्षत्र, योग व करण नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र दोपहर 01:07 PM तक, उसके बाद धनिष्ठायोग: सिद्धि योग रात 08 :24 PM तक, उसके बाद व्यतीपातकरण: बालव शाम 06 :39 PM तक उपरांत तैतिल ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) सूर्य: मकर राशिचंद्रमा: मकर राशिमंगल: मकर राशिबुध: मकर राशिगुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)शुक्र: मकर राशिशनि: मीन राशिराहु: कुंभ राशिकेतु: सिंह राशि दिन का चौघड़िया (पटना) रोग (अशुभ): 06:41 AM से 08:01 AMउद्वेग (अशुभ): 08:01 AM से 09:21 AMचर (सामान्य): 09:21 AM से 10:41 AMलाभ (शुभ): 10:41 AM से 12:01 PMअमृत (अत्यंत शुभ): 12:01 PM से 01:21 PMकाल (हानि): 01:21 PM से 02:40 PMशुभ (शुभ): 02:40 PM से 04:00 PMरोग (अशुभ): 04:00 PM से 05:20 PM शुभ समय (मुहूर्त) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:23 PMविजय मुहूर्त: दोपहर 01:48 PM से 02:31 PMब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:01 AM से 05:51 AM अशुभ समय राहुकाल: दोपहर 02:40 PM से 04:00 PMगुलिक काल: दोपहर 12:01 PM से 01:21 PMयमगण्ड: सुबह 09:21 AM से 10:41 AMदिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ खाकर निकलें) आज का विशेष योग व उपाय विशेष: माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन. आज माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है. मकर राशि में पंचग्रही योग का प्रभाव बना रहेगा.सरल उपाय: मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और सिंदूर अर्पित करें. गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा को शक्कर या मिश्री का भोग लगाना शुभ होता है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 ALSO Read:- Ketu Gochar 2026: 25 जनवरी के बाद केतु बदलेगा चाल, मेष–कन्या–धनु राशि वालों की किस्मत करेगी धमाका! The post Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire MAX Redeem Codes 20 January 2026: आज के कोड्स से फ्री मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स, जल्दी करें क्लेम

Garena ने आज 20 जनवरी के Free Fire MAX के नए रिडीम कोड जारी किए हैं. इससे प्लेयर्स को बिना पैसे खर्च किए ही इन-गेम रिवॉर्ड पाने का एक और मौका मिल गया है. इन नए कोड्स की मदद से प्लेयर्स वेपन स्किन्स, कैरेक्टर आइटम्स और लिमिटेड-टाइम बंडल्स अनलॉक कर सकते हैं जिसकी वजह से गेम स्पोर्ट्सने का मजा और भी बढ़ जाता है. Free Fire MAX Redeem Codes क्या होते हैं? Free Fire MAX के redeem codes असल में 12 से 16 अक्षरों और अंकों का एक खास कोड होते हैं. इन कोड्स को डालकर आप गेम के अंदर मिलने वाले कई आइटम बिल्कुल फ्री में पा सकते हैं. जैसे ही कोई कोड सही तरीके से रिडीम हो जाता है, उसका इनाम सीधे आपके गेम के मेलबॉक्स में पहुंच जाता है. Free Fire MAX Redeem Codes for January 20, 2026 कोड्स अपडेट हो रहे हैं… कोड्स रिडीम कैसे करें? Free Fire MAX के कोड रिडीम करना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले Garena की ऑफिशियल रिवॉर्ड रिडेम्पशन वेबसाइट पर जाएं. वहां अपने लिंक किए गए अकाउंट (जैसे Google, Facebook, VK, X या Apple ID) से लॉग-इन करें. ध्यान रखें कि Guest अकाउंट से कोड रिडीम नहीं होते. लॉग-इन के बाद रिडीम कोड डालें और Confirm पर क्लिक कर दें. इसके बाद रिवॉर्ड 24 घंटे के अंदर आपके गेम के मेलबॉक्स में आ जाएंगे. ध्यान देने बाली बातें  Garena Free Fire MAX के रिडीम कोड कभी भी खत्म हो सकते हैं, क्योंकि इन्हें इस्तेमाल करने की एक लिमिट होती है. हर FF रिडीम कोड एक अकाउंट पर सिर्फ एक बार ही यूज किया जा सकता है. इसलिए बेहतर है कि इन्हें जल्दी से रिडीम कर लिया जाए, वरना ये एक्सपायर या इनवैलिड हो सकते हैं. यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने The post Garena Free Fire MAX Redeem Codes 20 January 2026: आज के कोड्स से फ्री मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स, जल्दी करें क्लेम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swachh Survekshan 2025: केवल नाला और स्लम ही नहीं, ट्रांसपोर्ट हब व कॉलोनी भी होगी चकाचक

Swachh Survekshan 2025: पटना नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी तेज कर दी है. नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर निगम की ओर से करीब 20 बिंदुओं पर काम शुरू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य शहर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाना है. मालूम हो कि, स्वच्छता सर्वेक्षण की टूलकिट में कचरा सेग्रिगेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छता सुविधाओं तक लोगों की पहुंच, जल प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों को मिलने वाली सुविधाएं, नागरिकों की प्रतिक्रिया और शिकायत निवारण जैसे बिंदु शामिल हैं. इस बार सर्वेक्षण के दौरान सिर्फ सड़कों की सफाई नहीं, बल्कि स्कूल परिसर, पर्यटन स्थल और अन्य सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता भी देखी जाएगी. यदि इन स्थानों पर गंदगी पाई गई तो नगर निगम को कम अंक मिल सकते हैं. ये भी पढ़ें:  नगर निगम जारी करेगा 200 करोड़ का Municipal Bond; नासिक मॉडल पर बनेगा आत्मनिर्भर पटना छह स्लम एरिया को किया गया चिह्नित निगम की ओर से खाली प्लॉटों में बिखरे मलबे और वर्षों से खड़े पुराने वाहनों को हटाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. साथ ही, सीएंड वेस्ट को भी सड़क या खुले जगह में फेंकने पर जुर्माना लगाया जा रहा है. साथ ही, शहर के कुछ प्रमुख स्लम क्षेत्रों को चिन्हित किया है. इनमें छज्जुबाग, चिनाकोठी, वार्ड संख्या 23 में संप हाउस के पास का इलाका, वार्ड 25 का पीएंडटी कॉलोनी और वार्ड 20 का पुनाईचक सब्जी मंडी क्षेत्र शामिल है. मार्च महीने में केंद्र प्रशासन की टीम स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पटना आएगी. ये भी पढ़ें:  राजधानी में आग लगी तो क्या होगा? 24 में से एक Fire Hydrant कर रहा काम पटना के पांच ट्रांस्पोर्ट हब का भी होगा असेस्मेंट सर्वेक्षण में बेहतर मार्क्स के लिए बैक लेन सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी काम होगा. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में नगर निगम की ओर से कुल 66 बैक लेन को दिखाया गया था. इनमें नूतन राजधानी और पाटलिपुत्र अंचल में 16-16, कंकड़बाग में 11, बांकीपुर में 10, अजीमाबाद में 12 और पटना सिटी में एक बैक लेन शामिल थी. इन बैक लेनों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पेंटिंग और नियमित सफाई कराई जाएगी. वहीं, शहर के पांच प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब का भी निरीक्षण कर मार्किंग की जाएगी. इसके लिए पटना जंक्शन, जेपी नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मल्टी मॉडल हब, पाटलिपुत्र जंक्शन और बैरिया बस स्टैंड को चयनित किया गया है. ये भी पढ़ें: आशियाना-दीघा, कंकड़बाग समेत 19 सड़कें बनीं प्रधान मुख्य सड़क, बढ़ेगा Property Tax 24 स्टॉर्म वॉटर ड्रेन व आठ नाला को किया जा रहा साफ स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत फील्ड असेस्मेंट टीम को कम से कम 24 नाला और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन (एसडब्ल्यूडी) दिखाना होगा. वर्षा जल निकासी के लिए बने इन ड्रेनों की संख्या कंकड़बाग अंचल में अधिक है. निगम ने नाला उड़ाही का काम शुरू कर दिया है. फिलहाल 26 स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और आठ नालों को चिन्हित कर सफाई कराई जा रही है. बता दें कि, 31 जनवरी तक नाला उड़ाही का काम पूरा करने की कार्ययोजना बनाई है. नाला उड़ाही की निगरानी के लिए निगम स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है. शहर के प्रमुख नालों में सैदपुर नाला, आनंदपुरी नाला, कुर्जी (राजीव नगर) नाला, मंदिरी नाला, सरपेंटाइन नाला, बाकरगंज नाला, बाइपास नाला, योगीपुर नाला और सिटी मोट नाला शामिल हैं. ये भी पढ़ें:  सभी वार्डों को मिलेंगे नए कचरा वाहन, पंप चालकों को सेवा विस्तार, बैठक में लिए गए कई प्रमुख निर्णय अंचलवार तैयारी की गयी सूची अंचल : एसडब्ल्यूडी – नाला – ट्रांस्पोर्ट हब – स्लम – बैक लेननूतन राजधानी : 0 – 3 – 3 – 0 – 16पाटलिपुत्र : 0 – 3 – 1 – 5 – 16कंकड़बाग : 10 – 1 – 0 – 1 – 11बांकीपुर : 8 – 1 – 0 – 0 – 10अजीमाबाद : 0 – 0 – 1 – 0 – 12पटनासिटी : 8 – 0 – 0 – 0 – 1 कोट: स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नालों की उड़ाही, मैनहोल की मरम्मत और बैक लेन का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और थूकने पर सख्ती से जुर्माना लगाया जा रहा है. स्ट्रीट वेंडरों को प्लास्टिक का उपयोग बंद कराया गया है. वार्ड स्तर पर भी निगरानी की जा रही है. कार्यपालक पदाधिकारी को भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.– यशपाल मीणा, नगर आयुक्त ये भी पढ़ें: पटना में कचरा कलेक्शन पर संकट: निगम के तीन में से एक वाहन खराब, Street Light एजेंसी का भी टेंडर खत्म प्रभात नॉलेज: स्वच्छता सर्वे के फील्ड असेस्मेंट में बेहतर अंक पाने के लिए निगम को जमीनी स्तर पर साफ-सफाई दिखानी होती है. नालों व स्टॉर्म वॉटर ड्रेन की नियमित उड़ाही, कचरा सेग्रिगेशन, बैक लेन की सफाई, स्लम एरिया में स्वच्छता, ट्रांसपोर्ट हब और सार्वजनिक स्थलों पर साफ शौचालय, शिकायतों का त्वरित निवारण और नागरिकों की सकारात्मक फीडबैक से मार्किंग बेहतर होती है. प्रभात इनडेप्थ: स्वच्छता सर्वेक्षण (Swachh Survekshan 2025) में बेहतर रैंकिंग से शहर की राष्ट्रीय पहचान मजबूत होती है. केंद्र प्रशासन से अतिरिक्त अनुदान, नई स्वच्छता परियोजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के अवसर बढ़ते हैं. निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है. साथ ही, नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और जीवन स्तर में सुधार होता है. 2024-25 में पटना को थ्री स्टार रेटिंग और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में देश में 21वां स्थान मिला था. The post Swachh Survekshan 2025: केवल नाला और स्लम ही नहीं, ट्रांसपोर्ट हब व कॉलोनी भी होगी चकाचक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL 2026: गार्डनर की फिफ्टी हुई फेल, गौतमी बनी हीरो, RCB ने गुजरात को 61 रन से दी मात

WPL 2026: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई RCB की टीम ने इस मुकाबले में अपने शानदार फॉर्म जारी रखा. उन्होंने गौतमी नाइक (Gautami Naik) की 73 रन की पारी के चलते गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को 179 रन का टारगेट दिया. इसके जवाब में गुजरात की ओर से एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) ने भी फिफ्टी लगाई. लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला. जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा. टॉस के बाद RCB का बड़ा स्कोर गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. शुरुआत में गेंदबाजों ने RCB पर दबाव बनाया. पहले ही ओवर में रेणुका सिंह ने ग्रेस हैरिस को एक रन पर आउट कर दिया. अगले ओवर में जॉर्जिया वोल भी सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गई. शुरुआती झटकों के बाद कप्तान स्मृति मंधाना और गौतमी नाइक ने पारी को संभाला. मंधाना ने उपयोगी 26 रन बनाए लेकिन 10वें ओवर में वह आउट हो गईं. इसके बाद पूरी जिम्मेदारी गौतमी नाइक के कंधों पर आ गई. गौतमी नाइक की शानदार पारी गौतमी नाइक ने बेहद संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर शॉट स्पोर्ट्से और अपनी फिफ्टी पूरी की. यह उनका WPL में यादगार प्रदर्शन रहा. गौतमी ने 73 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनके साथ ऋचा घोष ने भी तेज रन बनाए. ऋचा ने 17वें ओवर में आउट होने से पहले अहम योगदान दिया. गौतमी अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गईं लेकिन तब तक आरसीबी बड़ा स्कोर खड़ा कर चुकी थी. गुजरात की खराब शुरुआत 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती ओवरों में ही टीम ने लगातार विकेट गंवाए. सिर्फ 56 रन के स्कोर पर गुजरात के छह बल्लेबाज आउट हो चुके थे. आरसीबी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. रन बनाने का दबाव लगातार बढ़ता गया और बल्लेबाज गलत शॉट स्पोर्ट्सने पर मजबूर होते चले गए. गार्डनर की कोशिश बेकार कप्तान एशले गार्डनर ने एक छोर संभालने की कोशिश की. उन्होंने हिंदुस्तानी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 54 रन बनाए. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास साथ नहीं मिला. 17वें ओवर में गार्डनर के आउट होते ही गुजरात की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 117 रन ही बना सकी. आरसीबी के लिए सयाली सतघरे और नादिन डी क्लर्क ने दो दो विकेट लिए. लॉरेन बेल, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल को एक एक सफलता मिली. 𝗪 𝗪 𝗪 𝗪 𝗪!@RCBTweets make it 5⃣ victories in a row to book a playoffs spot! 👏🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/KAjH514Egw #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #GGvRCB pic.twitter.com/tTUds8L5tP — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 19, 2026 ये भी पढ़ें- टीम इंडिया का रवैया सही नहीं, न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हारने के बाद अश्विन ने हिंदुस्तानीय टीम से नाराज फिटनेस में कोई कमी नहीं, सेंचुरी के बाद इरफान पठान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की The post WPL 2026: गार्डनर की फिफ्टी हुई फेल, गौतमी बनी हीरो, RCB ने गुजरात को 61 रन से दी मात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब Gemini आपके पूछे गए सवालों को बताने में नहीं लेगा ज्यादा समय, आ गया नया Answer Now फीचर

क्या आप Google का Gemini इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो अब पहले के मुकाबले आपका थोड़ा ज्यादा वक्त बचने वाला है. समझ नहीं आया? आइए आपको पूरी बात डिटेल में बताते हैं. दरअसल, Google अपने नए Gemini एक्सपेरिमेंट्स को लगातार बेहतर बना रहा है. Gemini ऐप में अब आपको नया ‘Answer Now’ मोड मिलने जा है. नाम से ही पता लगा रहा है कि यह फीचर आपके सवालों के फटाफट जवाब देने के लिए बनाया गया है. यह नया ऑप्शन सीधे मोबाइल ऐप में मिलेगा और Android व iOS दोनों पर Gemini के फ्री और पेड यूजर्स को मिलेगा. कैसे काम करता है Google का ‘Answer Now’ फीचर? Google का कहना है कि Gemini ऐप में नया ‘Answer Now’ फीचर तब काम करता है जब यूजर Thinking या Pro AI मॉडल को चुनते हैं. आम तौर पर ये एडवांस मॉडल सही और डिटेल्ड से जवाब देने में थोड़ा समय लेते हैं, लेकिन यह नया ऑप्शन उस इंतजार को कम कर देता है और सवाल का जवाब तुरंत सामने दिखा देता है. कंपनी का कहना है कि इसके लिए कोई नया या अलग AI मॉडल इस्तेमाल नहीं किया गया है. हां, इतना जरूर हो सकता है कि ‘Answer Now’ से मिलने वाला जवाब, Gemini के ‘Fast’ मोड में आने वाले जवाब से थोड़ा अलग लगे. ‘Answer Now’ फीचर के फायदे यह फीचर Gemini AI मॉडल फैमिली में एक दिलचस्प नया जुड़ाव लगता है. इससे आपको यह ऑप्शन मिलता है कि अगर आपको जल्दी जवाब चाहिए, तो रेगुलर AI प्रोसेस को स्किप कर सकते हैं. बस उम्मीद यही है कि तेजी के चक्कर में जवाबों की सटीकता से कोई समझौता न हो. Google, Gemini को जितना हो सके उतना पर्सनल बनाने की कोशिश कर रहा है. इसी वजह से लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स के लिए AI की समझ और इंटेलिजेंस को और गहराई तक ले जाया गया है. Gemini का नया Personal Intelligence फीचर आपको अपने सभी Google अकाउंट्स को आपस में जोड़ने की सुविधा देता है. इससे AI आपके लिए ज्यादा पर्सनल तरीके से जवाब दे पाता है. जब आप Gmail, Photos, YouTube और यहां तक कि अपनी Search history को भी इससे लिंक करते हैं, तो Gemini आपके लिए काफी काम खुद ही संभाल लेता है. यह भी पढ़ें: Google Translate को टक्कर देने के लिए OpenAI लेकर आया ChatGPT Translate, जानें कैसे करें यूज The post अब Gemini आपके पूछे गए सवालों को बताने में नहीं लेगा ज्यादा समय, आ गया नया Answer Now फीचर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Dyeing Tips: बालों को कलर कराने से पहले और बाद में कैसे रखें उनका ख्याल? स्टाइलिश दिखना है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

Hair Dyeing Tips: आज के समय में हम अपने बालों को सिर्फ इसलिए नहीं रंगते कि यह हमें फैशनेबल महसूस कराता है, बल्कि इसलिए भी कि यह हमारी पर्सनालिटी को निखारने का एक तरीका है. अगर आप भी अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर बालों को कलर करवाते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर बालों को कलर करने के बाद उनकी सही तरीके से देखभाल न की जाए तो वे न सिर्फ ड्राई और डैमेज्ड हो जाते हैं, बल्कि जड़ों से कमजोर भी होने लगते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जिनका ध्यान आपको बालों को कलर करवाने से पहले और बाद में जरूर रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं, बालों को कलर करने के बाद भी उन्हें खूबसूरत और हेल्दी बनाए रखने के असरदार टिप्स. कलर कराने से पहले रखें इन बातों का ख्याल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप अपने बालों को कलर कराने जा रहे हैं तो आपको पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए. कलर करने से पहले बालों की कंडीशन को अच्छे से समझें. अगर आपके बाल काफी ज्यादा ड्राई या फिर डैमेज्ड हैं तो पहले उन्हें थोड़ा हेल्दी बनाने की कोशिश करें. अपने बालों को हेल्दी बनाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार स्कैल्प और बालों की ऑइल से मसाज करें. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि बालों को कलर करने से दो दिन पहले से अपने बालों को धोना छोड़ दें. जब आप अपने बालों को नहीं धोते हैं तो आपके स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑइल्स आपके सिर को केमिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. यह भी पढ़ें: Hair Brushing Mistakes: कंघी करते समय ये गलतियां कर रही हैं आपके बालों को बर्बाद, सही तरीका जानकर रखें उन्हें हेल्दी और खूबसूरत अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट चुनें अगर आप अपने बालों को कलर करने जा रहे हैं तो पहले एक अच्छी क्वालिटी का हेयर कलर चुन लेना चाहिए. एक ऐसा हेयर कलर चुनें जिसमें अमोनिया न हो और बाकी इंग्रीडिएंट्स भी टॉप क्लास की हों. अगर आप पहली बार अपने लिए एक प्रोडक्ट चुन रहे हैं तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना बिलकुल न भूलें. एक सिंपल सा पैच टेस्ट आपको एलर्जी और रैशेज की प्रॉब्लम से बचा सकता है. इसके अलावा अगर आप काफी हल्के या फिर डार्क शेड का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी ही चाहिए. हेयर कलर कराने के बाद कैसे करें देखभाल बालों को सिर्फ कलर करने से पहले ही नहीं बाद में भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है. जब आप अपने बालों को आज कलर कर रहे हैं तो कम से कम उन्हें दो दिन या फिर 48 घंटों तक बिलकुल भी न धोएं. जब आप बालों को नहीं धोते हैं तो इससे जो कलर होता है वह अच्छी तरह से सेट हो जाता है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि बालों को धोने के लिए हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू और कंडीशनर का ही इस्तेमाल करें. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हफ्ते में सिर्फ दो बार शैंपू और कंडीशनर करने से ही आपके बाल सॉफ्ट और स्मूद बन जाते हैं बालों को डैमेज से बचाने के तरीके जब आप अपने बालों को कलर करते हैं तो वे पहले से भी ज्यादा ड्राई और कमजोर हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बालों को कलर करने के बाद हीटिंग टूल्स जैसे कि स्ट्रेटनर और कर्लर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इसके अलावा अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो पहले अपने बालों को जरूर ढक लें. कई बार धूप की वजह से भी आपके बालों का रंग समय से पहले फीका पड़ जाता है. यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय The post Hair Dyeing Tips: बालों को कलर कराने से पहले और बाद में कैसे रखें उनका ख्याल? स्टाइलिश दिखना है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top