Hot News

January 19, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपका प्यार भरा दिन रहेगा, बिजनेस में तरक्की के संकेत

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि का आज का राशिफल. Vrishabh Aaj Ka Rashifal. वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि- आज का दिन आपको शांत और स्थिर बनाए रखेगा. आप सोच-समझकर फैसले लेंगे. बिना ज्यादा बोले भी आप अपनी बात रख पाएंगे. लोग आपकी समझदारी और भरोसे को महसूस करेंगे. शाम के समय कोई समाचार या मुलाकात मन को सुकून देगी. करियर / बिजनेस: आज कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी. मन में नौकरी बदलने का ख्याल आएगा, लेकिन अभी रुकना बेहतर होगा. मौजूदा जगह पर आपके काम की तारीफ होगी. नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है. आज बड़ा रिस्क न लें. स्टार्टअप से जुड़े लोग लोन या फंडिंग पर विचार करेंगे. रिलेशनशिप: परिवार का माहौल सहयोग भरा रहेगा. किसी पुराने प्रॉपर्टी मामले पर बातचीत हो सकती है. घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे दिन व्यस्त रहेगा. आपकी शांत सोच से घरेलू मामला सुलझ सकता है. लव लाइफ: आज प्यार में नजदीकियां बढ़ेंगी. पार्टनर से खुलकर बात होगी. हल्की बहस हो सकती है लेकिन रिश्ता मजबूत रहेगा. पुराना क्रश याद आ सकता है. साथ घूमने या समय बिताने का प्लान बनेगा. सिंगल वृषभ राशि वालों को नया कनेक्शन मिल सकता है. स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, लेकिन दिनचर्या न बिगाड़ें. बीपी वालों को नमक और तनाव से बचना चाहिए. शुगर मरीज समय पर दवा लें. हल्की कसरत और वॉक फायदेमंद रहेगी. मोबाइल कम चलाएं, आंखों को आराम दें. पानी ज्यादा पिएं और बेवजह की चिंता न करें. आज की सावधानी जिद में आकर फैसला न लें.खुद की सेहत को नजरअंदाज न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.सुबह शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज दूध, दही या सफेद वस्तु का दान करें.किसी जरूरतमंद की मदद करें. नोट- यह उपाय वृषभ राशि वालों को मानसिक स्थिरता, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. शुभ रंग: सफेदशुभ अंक: 6 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post वृषभ राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपका प्यार भरा दिन रहेगा, बिजनेस में तरक्की के संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपका दिन मजबूत रहेगा, नौकरी-बिजनेस में मिलेगा बड़ा मौका

Mithun Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं. केतु सिंह में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल. Mithun Aaj Ka Rashifal. मिथुन आज का राशिफल मिथुन राशि- आज का दिन आपकी तेज सोच और साफ बातचीत के लिए जाना जाएगा. आप सीधी और असरदार बात कहेंगे, जिससे लोग प्रभावित होंगे. मल्टीटास्किंग में भी आप खुद को संभाल पाएंगे. शाम को कोई कॉल या मुलाकात आपका मूड अच्छा कर देगी. करियर / बिजनेस: आज करियर में नए मौके सामने आ सकते हैं. जॉब चेंज को लेकर बात आगे बढ़ सकती है, लेकिन जल्द फैसला न लें. मौजूदा काम में आपकी स्किल की तारीफ होगी. नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. आज सोच-समझकर उठाया कदम फायदा देगा. पार्टनरशिप में खुलकर बात करें. रिलेशनशिप: आज परिवार में आपकी बातों को अहमियत मिलेगी. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. पैसों या प्रॉपर्टी से जुड़ी चर्चा हो सकती है, जिसमें आप सही सलाह देंगे. घर में मेहमान आ सकते हैं. किसी पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिलेगा. लव लाइफ: आज प्यार के मामले में आज बातचीत सबसे ज़रूरी रहेगी. पार्टनर से दिल की बात होगी और नज़दीकियां बढ़ेंगी. हल्की बहस हो सकती है लेकिन बात संभल जाएगी. पुराना क्रश संपर्क कर सकता है. घूमने या डेट का प्लान बन सकता है. सिंगल मिथुन वालों के लिए आज प्रपोज या फ्लर्ट करने का अच्छा दिन है. स्वास्थ्य: आज सेहत ठीक रहेगी, लेकिन दिमागी थकान महसूस हो सकती है. ज्यादा सोचने से बचें. शुगर और बीपी वाले खानपान पर ध्यान दें. हल्की एक्सरसाइज़ और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी. मोबाइल और स्क्रीन से ब्रेक लें. पानी ज्यादा पिएं और तनाव खुद पर हावी न होने दें. आज की सावधानी एक साथ बहुत सारे फैसले न लें.बातों में जल्दबाज़ी से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज हरी सब्ज़ी या हरे वस्त्र का दान करें.छोटों के साथ प्रेम से व्यवहार करें.नोट- यह उपाय मिथुन राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, संयम और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है.शुभ रंग: हराशुभ अंक: 5 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post मिथुन राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपका दिन मजबूत रहेगा, नौकरी-बिजनेस में मिलेगा बड़ा मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशिफल 19 जनवरी 2026: आज करियर में सफलता के संकेत, लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा

Kark Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में एक साथ हैं, जो आपके रिश्तों और कामकाज पर सीधा असर डालेंगे. राहु कुंभ राशि में है, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कर्क राशि का आज का राशिफल. आज का राशिफल का VIDEO देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर CLICK करें. Kark Aaj Ka Rashifal. कर्क आज का राशिफल कर्क राशि- आज का दिन आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा. मन में कई बातें चलेंगी, लेकिन आप सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया देंगे. ग्रहों का प्रभाव आपको अंदर से शांत और समझदार रखेगा. कुछ लोग आपकी चुप्पी को गलत समझ सकते हैं, लेकिन दिन के अंत तक आपकी समझ साफ नजर आएगी. शाम के समय कोई कॉल या मैसेज मन को सुकून देगा. करियर / बिजनेस: मकर राशि में बैठे ग्रह आपके कामकाज पर दबाव भी डालेंगे और मौके भी देंगे. नौकरी में बदलाव का ख्याल आ सकता है, लेकिन आज फैसला टालना बेहतर रहेगा. नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. पार्टनरशिप में पैसों को लेकर साफ बात रखें. रिलेशनशिप: आज परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. चंद्रमा का प्रभाव रिश्तों में संवेदनशीलता लाएगा. किसी पुराने मुद्दे या प्रॉपर्टी को लेकर बात हो सकती है. घर में मेहमान आने के योग हैं. शांति से बात करेंगे तो पुराना विवाद सुलझ सकता है. लव लाइफ: आज लव लाइफ में भावनाएं तेज रहेंगी. पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा. पुराना प्यार अचानक याद आ सकता है. आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचें. चंद्रमा की स्थिति से मूड बदल सकता है, इसलिए गुस्सा या चिंता न करें. थोड़ा आराम और हल्की वॉक करें. आज की सावधानी भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.खुद को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज सफेद मिठाई या चावल का दान करें.मां या किसी बुजुर्ग स्त्री का आशीर्वाद लें. नोट- यह उपाय कर्क राशि वालों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्मबल प्रदान करता है. शुभ रंग: सफेदशुभ अंक: 2 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post कर्क राशिफल 19 जनवरी 2026: आज करियर में सफलता के संकेत, लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपका लव लाइफ रहेगा रोमांटिक, बिजनेस में उन्नति के संकेत

Singh Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. आज सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, जो आपके कर्म और दिनचर्या भाव को सक्रिय कर रहे हैं. केतु आपकी ही राशि सिंह में है, जिससे मन थोड़ा बेचैन रह सकता है. राहु कुंभ, गुरु मिथुन और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज का राशिफल का VIDEO देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर CLICK करें Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल सिंह राशि- आज का दिन आपको अंदर से मजबूत और बाहर से संयमित बनाए रखेगा. आप चाहें तो सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं, लेकिन आज आप शांति से काम लेना पसंद करेंगे. लोग आपके फैसलों में समझदारी देखेंगे. शाम के समय कोई बात या सूचना आपको हौसला दे सकती है. करियर / बिजनेस: आज कामकाज में आपकी लीडरशिप नजर आएगी. नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन फिलहाल मौजूदा जगह पर आपकी मेहनत की कद्र होगी. नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में किसी डील पर साइन करने से पहले कागजात ठीक से पढ़ लें. आज बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं है. स्टार्टअप से जुड़े लोगों को फंडिंग या लोन को लेकर अच्छी समाचार मिल सकती है. रिलेशनशिप: घर में आपकी बातों को अहमियत मिलेगी. परिवार में भरोसा बढ़ेगा. किसी प्रॉपर्टी या पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, शांति से बात रखें. मेहमानों के आने से घर का माहौल हल्का होगा. पुराने मतभेद धीरे-धीरे सुलझ सकते हैं. लव लाइफ: प्यार के मामले में आज जोश और समझदारी दोनों रहेंगे. पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बात करने से रिश्ता और मजबूत होगा. पुराना प्यार या क्रश याद आ सकता है या संपर्क कर सकता है. साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल सिंह राशि वालों के लिए आज किसी को इम्प्रेस करने का अच्छा दिन है. स्वास्थ्य: आज सेहत ठीक रहेगी, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचें. बीपी वालों को गुस्सा कंट्रोल करना चाहिए. शुगर मरीज खानपान में लापरवाही न करें. हल्की एक्सरसाइज, वॉक और पूरी नींद जरूरी है. मोबाइल और स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लें. पानी ज्यादा पिएं और खुद को आराम दें. आज की सावधानी ईगो को फैसलों पर हावी न होने दें.काम और आराम का संतुलन बनाए रखें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज गेहूं, गुड़ या पीली वस्तु का दान करें.किसी वरिष्ठ का सम्मान अवश्य करें. नोट- यह उपाय सिंह राशि वालों को आत्मविश्वास, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. शुभ रंग: सुनहराशुभ अंक: 1 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post सिंह राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपका लव लाइफ रहेगा रोमांटिक, बिजनेस में उन्नति के संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशिफल 19 जनवरी 2026: आज करियर में कौन सा निर्णय सही रहेगा? जानें किस काम में मिलेगा बड़ा लाभ

Kanya Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कन्या राशि का आज का राशिफल. Kanya Aaj Ka Rashifal. कन्या आज का राशिफल कन्या राशि- आज का दिन आपको सतर्क और दिमाग से तेज बनाए रखेगा. आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे और यही आपकी ताकत बनेगी. लोग आपकी समझदारी को नोटिस करेंगे. काम में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन नतीजा अच्छा मिलेगा. शाम के समय कोई बातचीत या समाचार मन को संतुलन देगी. करियर / बिजनेस: आज करियर में सोच-विचार और प्लानिंग का दिन है. नौकरी बदलने का ख्याल आएगा, लेकिन अभी रुकना बेहतर है. ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुशासन की तारीफ हो सकती है. नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है. आज जोखिम से बचना फायदेमंद रहेगा. रिलेशनशिप: आज परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. किसी पुराने मुद्दे या प्रॉपर्टी पर बातचीत आगे बढ़ सकती है. घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल थोड़ा व्यस्त लेकिन अच्छा रहेगा. पुराने विवाद शांत होने के योग हैं. लव लाइफ: प्यार में आज समझदारी काम आएगी. पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप बात संभाल लेंगे. पुराना क्रश अचानक संपर्क कर सकता है. धीरे-धीरे नज़दीकी बढ़ेगी. साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंगल कन्या राशि वालों के लिए आज जल्दबाज़ी न करने का दिन है. स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा सोचने से बचें. बीपी वालों को तनाव कम रखना चाहिए. शुगर मरीज खानपान और दवा में लापरवाही न करें. हल्की एक्सरसाइज़, योग या वॉक फायदेमंद रहेगी. स्क्रीन टाइम कम करें, आंखों को आराम दें और पानी खूब पिएं. आज की सावधानी हर बात में कमी निकालने से बचें.खुद पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर न डालें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज हरी मूंग या हरी वस्तु का दान करें.स्वच्छता और सेवा पर ध्यान दें. नोट- यह उपाय कन्या राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. शुभ रंग: हराशुभ अंक: 5 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post कन्या राशिफल 19 जनवरी 2026: आज करियर में कौन सा निर्णय सही रहेगा? जानें किस काम में मिलेगा बड़ा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुला राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपकी लीडरशिप चमकेगी, पैसा और सफलता के संकेत

Tula Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ में हैं. गुरु मिथुन में हैं. केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि का आज का राशिफल. Tula Aaj Ka Rashifal. तुला आज का राशिफल तुला राशि- आज का दिन आपको अंदर से शांत और बाहर से आत्मविश्वासी बनाए रखेगा. आप हर बात को सोच समझकर बोलेंगे और फैसला भी संतुलन से लेंगे. लोग आपकी समझदारी और सही समय पर कही गई बातों से प्रभावित होंगे. आज आप कम बोलेंगे, लेकिन आपकी मौजूदगी ही काफी होगी. शाम के समय कोई बातचीत या मुलाकात मन को सुकून देगी. करियर / बिजनेस: आज करियर में धैर्य से काम लेने का दिन है. नौकरी बदलने का ख्याल आएगा, लेकिन फिलहाल मौजूदा जगह पर आपकी तारीफ होगी. नई जिम्मेदारी या छोटा प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में किसी डील पर साइन करने से पहले शर्तें ठीक से पढ़ लें. बड़ा जोखिम लेने से बचें. पार्टनरशिप में तालमेल रहेगा, लेकिन पैसों की बात साफ रखें. रिलेशनशिप: परिवार में माहौल शांत और सहयोग भरा रहेगा. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. किसी प्रॉपर्टी या पुराने मामले पर बातचीत हो सकती है, जिसमें आप समझदारी से बात संभालेंगे. घर में मेहमान आने से रौनक बढ़ेगी. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. लव लाइफ: आज प्यार में समझ और रोमांस दोनों रहेंगे. पार्टनर से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बात करने से सब ठीक हो जाएगा. पुराना क्रश अचानक संपर्क कर सकता है. साथ घूमने या डेट का प्लान बन सकता है. सिंगल तुला राशि वालों के लिए नया रिश्ता शुरू करने का अच्छा समय है. स्वास्थ्य: आज सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है. बीपी वालों को तनाव से दूर रहना चाहिए. शुगर मरीज खानपान पर ध्यान दें. हल्की एक्सरसाइज या वॉक फायदेमंद रहेगी. मोबाइल और स्क्रीन से आंखों को आराम दें. पानी ज्यादा पिएं और खुद के लिए थोड़ा समय निकालें. आज की सावधानी हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें.अपने फैसलों पर भरोसा रखें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज सफेद वस्त्र या चावल का दान करें.किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं. नोट- यह उपाय तुला राशि वालों को मानसिक संतुलन, स्पष्ट निर्णय और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. शुभ रंग: सफेदशुभ अंक: 6 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post तुला राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपकी लीडरशिप चमकेगी, पैसा और सफलता के संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृश्चिक राशिफल 19 जनवरी 2026: आज का दिन सकारात्मक रहेगा, नौकरी/बिजनेस में प्रगति के संकेत

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं. केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि का आज का हाल. आज का राशिफल का VIDEO देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर CLIK करें. Vrishchik Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल वृश्चिक राशि- आज का दिन आपको भीतर से मजबूत और बाहर से कंट्रोल में रखेगा. आप हर बात पर तुरंत रिएक्ट नहीं करेंगे, बल्कि सही समय का इंतजार करेंगे. यही सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी. लोग आपके फैसलों में आत्मविश्वास महसूस करेंगे. शाम को कोई सूचना या मुलाकात दिन की दिशा बदल सकती है. करियर / बिजनेस: आज करियर को लेकर आप गंभीर रहेंगे. मन में जॉब चेंज का विचार आ सकता है, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले फायदे और नुकसान पर सोचेंगे. बिजनेस में काम की गति बेहतर रहेगी. पार्टनरशिप में भरोसा बना रहेगा और आपसी तालमेल से काम आगे बढ़ेगा. सही योजना के साथ आगे बढ़ने से लाभ के योग हैं. रिलेशनशिप: आज परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. किसी पुराने प्रॉपर्टी मुद्दे पर बात हो सकती है, शांत रहना जरूरी होगा. घर में मेहमान आ सकते हैं. किसी पारिवारिक मामले में आपकी बात निर्णायक साबित हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. लव लाइफ: प्यार में आज भावनाएं गहरी रहेंगी. पार्टनर से बहस हो सकती है, लेकिन दिल से की गई बात रिश्ते को संभाल लेगी. पुराना क्रश सामने आ सकता है, जिससे मन उलझेगा. साथ समय बिताने से नज़दीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक दबाव रह सकता है. बीपी वालों को गुस्सा कंट्रोल में रखना चाहिए. शुगर मरीज खानपान पर ध्यान दें. हल्की एक्सरसाइज़, योग या वॉक फायदेमंद रहेगी. स्क्रीन टाइम कम करें, नींद पूरी लें और पानी ज्यादा पिएं. आज की सावधानी बातों को दिल में दबाकर न रखें.शक और निगेटिव सोच से दूरी रखें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज काले तिल या काले वस्त्र का दान करें.किसी से मनमुटाव हो तो पहल करके बात करें.नोट- यह उपाय वृश्चिक राशि वालों को मानसिक संतुलन, आत्मबल और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है. शुभ रंग: गहरा लालशुभ अंक: 9 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post वृश्चिक राशिफल 19 जनवरी 2026: आज का दिन सकारात्मक रहेगा, नौकरी/बिजनेस में प्रगति के संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनु राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपके काम की तारीफ होगी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी नई जिम्मेदारी

Dhanu Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में, देवगुरु बृहस्पति मिथुन में, केतु सिंह में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से धनु राशि के लिए आज का राशिफल. आज का राशिफल का VIDEO देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर CLIK करें. Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल धनु राशि-आज का दिन आपको भीतर से सकारात्मक और बाहर से फोकस्ड बनाए रखेगा. आप जल्दबाज़ी में फैसले नहीं लेंगे, बल्कि सही दिशा चुनने पर ध्यान देंगे. लोग आपकी साफ सोच और खुले नजरिए से प्रभावित होंगे. किसी अनुभव या सलाह से आगे की तस्वीर साफ होगी. शाम को कोई बातचीत या समाचार मन को हल्का करेगी. करियर / बिजनेस: आज जॉब चेंज को लेकर संकेत मिलेंगे, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें. मौजूदा कार्यस्थल पर आपकी पहल और सोच की सराहना होगी. नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. पार्टनरशिप में तालमेल अच्छा रहेगा. आज आपके आइडिया और काम करने के तरीके की तारीफ होगी. रिलेशनशिप: परिवार में खुलकर बातचीत होगी. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और आपकी राय को महत्व मिलेगा. किसी प्रॉपर्टी मुद्दे पर चर्चा संभव है, संतुलन बनाए रखें. घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल हल्का रहेगा. पुराने मतभेद सुलझाने का अवसर मिलेगा. लव लाइफ: आज प्यार के मामले में आज ईमानदारी अहम रहेगी. पार्टनर से हल्की बहस हो सकती है, लेकिन खुली बातचीत से रिश्ता संभल जाएगा. पुराना क्रश यादों या मैसेज के जरिए सामने आ सकता है. रोमांटिक नज़दीकियां बढ़ेंगी और साथ घूमने या छोटे ट्रिप का प्लान बन सकता है. सिंगल धनु राशि वालों के लिए नए कनेक्शन या प्रपोज करने का समय अनुकूल है. स्वास्थ्य: आज सेहत सामान्य रहेगी, बस रूटीन न बिगड़ने दें. बीपी वालों को लापरवाही से बचना चाहिए. शुगर मरीज समय पर दवा और खानपान पर ध्यान रखें. हल्की एक्सरसाइज़ या आउटडोर एक्टिविटी फायदेमंद रहेगी. स्क्रीन टाइम कम करें, नींद पूरी लें और पानी ज्यादा पिएं. आज की सावधानी जल्दबाज़ी में वादा न करें.थकान को नजरअंदाज न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज पीली दाल या पीली वस्तु का दान करें.गुरु या किसी वरिष्ठ से आशीर्वाद लें. नोट- यह उपाय धनु राशि वालों को सही दिशा, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्रदान करता है. शुभ रंग: पीलाशुभ अंक: 3 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post धनु राशिफल 19 जनवरी 2026: आज आपके काम की तारीफ होगी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी नई जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशिफल 19 जनवरी 2026: आज समझदारी से बनेंगी नई पहचान, जानें किस फैसले से होगा फायदा

Makar Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में, बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से मकर राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. आज का राशिफल का VIDEO देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर CLIK करें. Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल मकर राशि- आज का दिन आपको अंदर से अनुशासित और बाहर से मजबूत बनाए रखेगा. आप भावनाओं की बजाय सोच-समझकर रणनीति पर भरोसा करेंगे. लोग आपकी गंभीरता और भरोसेमंद रवैये को महसूस करेंगे. आज आप कम बोलेंगे, लेकिन आपकी मौजूदगी लोगों को जरूर महसूस होगी. शाम के बाद कोई सूचना या मुलाकात दिन को खास बना सकती है. करियर / बिजनेस: आज आपको नया प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपकी प्लानिंग काम आएगी. बिजनेस में किसी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले हर शर्त ध्यान से पढ़ें. जोखिम तभी लें जब पूरी तरह सोच-समझकर कैलकुलेशन कर लें. पार्टनरशिप में स्थिरता रहेगी, लेकिन पैसों को लेकर साफ बात करना जरूरी है. रिलेशनशिप: परिवार में आपकी बातों का वजन बढ़ेगा. रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा और आप किसी फैसले में अहम भूमिका निभाएंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हो सकती है, जिसमें धैर्य रखना जरूरी होगा. घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल बदल सकता है. पुराने मतभेद सुलझने की दिशा में कदम बढ़ेंगे. लव लाइफ: आज प्यार के मामले में स्थिरता और गहराई बनी रहेगी. आपके रिश्ते में एक मीठी समझदारी दिखेगी. आज पार्टनर के साथ छोटी बात पर हल्की बहस हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी सब कुछ सही कर देगी. आज पुरानी बातें अचानक याद आएगी, जिससे दिल में हलचल जाग उठेगी. स्वास्थ्य: आज सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम का दबाव महसूस हो सकता है. बीपी वालों को तनाव और थकान से बचना चाहिए. शुगर मरीज खानपान और दिनचर्या में अनुशासन रखें. हल्की एक्सरसाइज़ या वॉक फायदेमंद रहेगी. स्क्रीन टाइम कम करें, नींद पूरी लें और पानी ज्यादा पिएं. आज की सावधानी हर जिम्मेदारी अकेले उठाने की कोशिश न करें.आराम को नजरअंदाज न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज काले तिल या लोहे की वस्तु का दान करें.किसी ज़रूरतमंद की सहायता करें. नोट- यह उपाय मकर राशि वालों को स्थिरता, आत्मबल और सकारात्मक परिणाम प्रदान करता है. शुभ रंग: गहरा नीलाशुभ अंक: 8 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व Also Read: Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह! The post मकर राशिफल 19 जनवरी 2026: आज समझदारी से बनेंगी नई पहचान, जानें किस फैसले से होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुम्भ राशिफल 19 जनवरी 2026: आज का सबसे बड़ा संकेत क्या है? जानें प्रेम में किसका मिलेगा साथ

Kumbh Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शनि मीन राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य और हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल. आज का राशिफल का VIDEO देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर CLIK करें. Kumbh Aaj Ka Rashifal. कुंभ आज का राशिफल कुम्भ राशि- आज का दिन आपको अंदर से स्वतंत्र और दिमाग से ताज़ा बनाए रखेगा. आप चीज़ों को अपने तरीके से देखेंगे और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. लोग आपकी अलग सोच और साफ बातों से प्रभावित होंगे. किसी पुराने आइडिया पर आज नया काम शुरू हो सकता है. शाम को कोई बात या समाचार दिन को नया मोड़ दे सकती है. करियर / बिजनेस: आज काम में नए तरीके आजमाने का दिन है. जॉब बदलने की बातें चल सकती हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे फैसला न लें. जहां आप काम कर रहे हैं, वहां आपकी सोच और नए आइडियाज की तारीफ होगी. नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में भी फायदा देखने को मिल सकता है. रिलेशनशिप: घर में आज आपकी अलग सोच को समझा जाएगा. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा, लेकिन किसी प्रॉपर्टी विवाद पर मतभेद हो सकते हैं. शांत होकर बात करना जरूरी है. घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल अच्छा रहेगा. किसी विवाद में आप सुलह कराने का रोल निभा सकते हैं. लव लाइफ: आज प्यार में आज़ादी और अपनापन दोनों चाहिए होंगे. पार्टनर से बहस हो सकती है, लेकिन खुलकर बात करने से सब ठीक हो जाएगा. पुराना क्रश अचानक याद आ सकता है या मैसेज कर सकता है. रोमांटिक नज़दीकियां बढ़ेंगी और साथ घूमने या कुछ नया करने का प्लान बन सकता है. स्वास्थ्य: आज सेहत ठीक रहेगी, लेकिन रूटीन बिगड़ने से थकान हो सकती है. बीपी वालों को अनियमित दिनचर्या से बचना चाहिए. शुगर मरीज समय पर दवा और खानपान का ध्यान रखें. हल्की एक्सरसाइज़ या योग फायदेमंद रहेगा. स्क्रीन टाइम कम करें, आंखों को आराम दें. आज की सावधानी जिद में आकर फैसला न लें.हर किसी को अपनी सोच समझाने की ज़रूरत नहीं. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय सोमवार होने के कारण शिवजी की पूजा करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.11 बार मंत्र जप करें ॐ नमः शिवाय.आज नीले वस्त्र या उड़द दाल का दान करें.किसी मित्र की मदद करें. नोट- यह उपाय कुम्भ राशि वालों को मानसिक स्पष्टता, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. शुभ रंग: नीलाशुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read: Aaj Ka Panchang 19 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानें गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ समय Also Read: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, शुभ योग में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें कलश स्थापना मुहूर्त और महत्व The post कुम्भ राशिफल 19 जनवरी 2026: आज का सबसे बड़ा संकेत क्या है? जानें प्रेम में किसका मिलेगा साथ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top