Hot News

January 19, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीतामढ़ी-शिवहर पर सौगातों की बारिश, सीएम नीतीश ने 600 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का दिया तोहफा

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा दिन सीतामढ़ी के नाम रहा. जिले में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. मंच पर बड़ी भीड़ थी. लोगों में उत्साह साफ दिख रहा था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इन योजनाओं में सड़क, पुल, बाढ़ नियंत्रण, आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. सीएम नीतीश बोले- 2005 से पहले बिहार की स्थिति थी खराब सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बीते दौर की याद दिलाकर की. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी. लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे. कानून-व्यवस्था कमजोर थी. समाज में आए दिन विवाद होते थे. हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम बात थे. शिक्षा की हालत ठीक नहीं थी. इलाज के लिए लोगों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था. लालू परिवार पर सीएम नीतीश ने बोला हमला सीएम नीतीश ने इस दौरान लालू परिवार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनलोगों ने कोई काम नहीं किया. वो लोग गड़बड़ करता था. अपने हटा तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया. उन्होंने जनता से अपील की कि ये सब आपलोग याद रखिएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनकी प्रशासन बनी, तब प्राथमिकता साफ थी. कानून-व्यवस्था को मजबूत करना. विकास को जमीन तक पहुंचाना. उन्होंने दावा किया कि उनकी प्रशासन ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े काम किए. गांवों को सड़कों से जोड़ा गया. अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ीं. स्कूलों की हालत सुधारी गई. बिजली हर घर तक पहुंचाने की कोशिश हुई. सीतामढ़ी: समृद्धि यात्रा के मंच से CM नीतीश कुमार का लालू परिवार पर हमला. कहा- “कोई काम नहीं किया. गड़बड़ी करता था, हटा तो अपनी पत्नी को CM बना दिया.”#Sitamarhi #SamriddhiYatra #NitishKumar #LaluYadav #BiharPolitics #prabhatKhabar @NitishKumar @Jduonline @RJDforIndia pic.twitter.com/QLtmuftwIx — Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 19, 2026 बिहार में अब शांति है, माहौल बदला है- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ने मंच से सवाल किया कि क्या आज बिहार में वैसा डर का माहौल है. क्या आज शाम के बाद लोग घर से निकलने से डरते हैं. उन्होंने कहा कि अब बिहार में शांति है. माहौल बदला है. विकास का रास्ता खुला है. यही वजह है कि आज बिहार आगे बढ़ रहा है. अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सत्ता में रहने वाले लोग गड़बड़ी करते थे. जब हटाए गए, तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब देख चुकी है और सब समझती है. सीएम ने शिवहर को दी 58 करोड़ की सौगात सीतामढ़ी के बाद मुख्यमंत्री शिवहर पहुंचे. यहां भी विकास योजनाओं की सौगात दी गई. करीब 58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 103 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो. काम समय पर पूरा हो. इससे पहले मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी में बागमती नदी पर बने नए पुल का उद्घाटन किया. यह पुल इलाके के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे आवागमन आसान होगा. बाढ़ के समय लोगों को राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने तटबंध पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया और बाढ़ सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए. Also Read: पटना हॉस्टल कांड: कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष? 5 साल पहले आया पटना, चपरासी से बना करोड़ों का मालिक The post सीतामढ़ी-शिवहर पर सौगातों की बारिश, सीएम नीतीश ने 600 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का दिया तोहफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के 5 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar IMD Alert: बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी घना कोहरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि 21 जनवरी तक कोसी और सीमांचल क्षेत्र के जिलों के लोग सतर्क रहें. मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट मौसम विभाग ने बाकी जिलों को लेकर क्या अपडेट दिया बिहार के बाकी जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध हो सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अपडेट बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें तापमान पर क्या अपडेट तापमान की बात करें तो 19 जनवरी को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस सबौर भागलपुर में दर्ज किया गया. पटना में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 19 से 23 जनवरी तक सुबह कोहरा या हल्की धुंध और बाद में साफ मौसम रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलेगी. सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी. कोहरे वाले इलाकों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बिहार में मौसम अब सामान्य की ओर बढ़ रहा है. अधिकांश जिलों में ठंड से राहत है. कोसी और सीमांचल के कुछ जिलों में अभी भी घने कोहरे को लेकर सतर्कता जरूरी है. इसे भी पढ़ें: NEET छात्रा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां लेकर पहुंची स्त्री कार्यकर्ता ने कहा- सम्राट चौधरी को देंगे The post बिहार के 5 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kolkata Style Egg Roll: कोलकाता स्टाइल एग रोल का चखना है स्वाद, तो फटाफट नोट करें रेसिपी

Kolkata Style Egg Roll: बाजार में मिलने वाले अंडा रोल का स्वाद तो आपने जरूर चखा होगा. अगर आप इसी रोल को घर पर बनाकर खाते हैं तो उसका स्वाद और भी मजेदार और सेहत के लिए फायदेमंद भी होगा. इस आप घर पर आटे से बना सकते हैं, जो कि किचन में हमेशा उपलब्ध रहता है. यह टेस्टी रोल शिशु से लेकर बड़ों तक खूब पसंद आएगा. आज आपको कोलकाता स्टाइल अंडा रोल बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी बताते हैं. एग रोल बनाने के लिए सामग्री मैदा – 1 कप नमक – स्वादानुसार चीनी – आधा चम्मच तेल- 4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर – एक चुटकी प्याज – 2 हरी मिर्च – स्वादानुसार चाट मसाला टोमेटो कैचअप चीली सॉस नींबू का रस अंडा इसे भी पढ़े: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद एग रोल बनाने की विधि कोलकाता स्टाइल एग रोल बनाने के लिए पहले मैदा में नमक और चीनी मिलाकर अच्छे से गूंदें. इसे 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. अब आप मैदा से लोई बनाकर हल्की मोटी सी रोटी बेल लें. इसके बाद आप गर्म तवे पर इस रोटी को एक तरफ से सेकने के बाद दूसरी तरफ पलट दें. फिर आप रोटी पर अंडा फोड़कर डालें और इसमें नमक, मिर्च मिलाकर पूरी रोटी पर फैला दें. अब आप अंडे की साइड वाली रोटी को पलट कर और तेल लगा दें. अच्छे से सेंकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें. इसके बाद आप अंडे वाली तरह प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च, नींबू का रस, टोमैटो केचअप और चिली सॉस डाल दें. अंत में आप इस रोटी को रोल करें और गरमा गरम परोस दें. इसे भी पढ़े: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट इसे भी पढ़े: Mughlai Paratha Recipe: स्वाद में बेमिसाल है मुगलई पराठा, जल्दी से नोट कर लें बनाने की रेसिपी   The post Kolkata Style Egg Roll: कोलकाता स्टाइल एग रोल का चखना है स्वाद, तो फटाफट नोट करें रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाघों वाले नेशनल पार्क में अफीम की खेती: पुलिस ने नष्ट किए 95,850 पौधे, बाजार की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये

ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमिलिपाल नेशनल पार्क आमतौर पर घने जंगल, बाघों की मौजूदगी और नैचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है. लेकिन हाल ही में इस शांत जंगल के भीतर एक ऐसी बात सामने आई, जिसने प्रशासन को भी चौंका दिया. जंगल के एक दूर-दराज इलाके में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, जिसकी भनक लगते ही पुलिस और अन्य विभाग हरकत में आ गए.  यह मामला जशीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जंगल के भीतर लगभग एक एकड़ से ज्यादा जमीन पर पोस्ता उगाया गया था. यह इलाका इतना दुर्गम है कि वहां आम लोगों का पहुंचना लगभग नामुमकिन है. आसपास बाघों और दूसरे जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है, इसलिए कोई भी आसानी से उस इलाके में जाने की हिम्मत नहीं करता. शायद इसी वजह से तस्करों ने इस जगह को अपनी अवैध खेती के लिए चुना था. रविवार को पुलिस, आबकारी विभाग और वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने जंगल में अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद टीम उस जगह तक पहुंची, जहां दो अलग-अलग हिस्सों में अफीम की खेती की गई थी. चारों ओर पोस्ता के हरे-भरे पौधे खड़े थे, जैसे किसी ने जंगल के बीच खेत बसा दिया हो. यह इलाका मानवीय गतिविधियों से लगभग अलग-थलग है. सिमलीपाल को पिछले साल अप्रैल 2025 में देश का 107वें नेशनल पार्क के रूप में मान्यता दी गई. Only in Odisha. Nowhere else in the world. A rare black tiger calmly walking through a forest stream inside Similipal National Park. Wild. Powerful. Unmatched. pic.twitter.com/Vbbxl6dor8 — Manas Muduli (@manas_muduli) December 15, 2025 सोमवार को आधिकारिक बयान में कहा गया कि टीम ने बिना देर किए पूरी फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की. मौके पर ही हजारों पौधों को काटकर खत्म कर दिया गया. अधिकारियों के अनुसार, कुल 95,850 अफीम के पौधे नष्ट किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग दो करोड़ रुपये (1.91 करोड़ रुपये) के आसपास बताई जा रही है.  अगर यह फसल बाजार तक पहुंच जाती, तो इससे न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि समाज पर भी बुरा असर पड़ सकता था. अधिकारियों ने बताया कि नेशनल पार्क के अंदर इस तरह की खेती करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि यह जंगल और वन्यजीवों के लिए भी बड़ा खतरा है. इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी असर पड़ता है. इस मामले में जशीपुर थाने में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इतनी बड़ी खेती जंगल के भीतर कैसे की जा रही थी. यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसमें किसी स्थानीय नेटवर्क या बाहरी गिरोह की भूमिका थी. इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जंगल और संरक्षित क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सिमिलिपाल जैसे संवेदनशील इलाके में कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. ये भी पढ़ें:- अखिलेश यादव के भाई प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव को देंगे तलाक, फैमिली रिलेशन बर्बाद करने के लगाए आरोप ये भी पढ़ें:- Patna NEET Student Death: नीट छात्रा केस मामले में अब हो सकेगा बड़ा खुलासा, दिल्ली एम्स खंगालेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट The post बाघों वाले नेशनल पार्क में अफीम की खेती: पुलिस ने नष्ट किए 95,850 पौधे, बाजार की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Namkeen Matar Fry Recipe: मिनटों में बनाएं कुरकुरी और स्वाद से भरपूर नमकीन मटर फ्राई

Namkeen Matar Fry Recipe: सर्दियों में हरी मटर से बनने वाली नमकीन मटर फ्राई एक बेहद स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है. यह कुरकुरी, हल्की मसालेदार और चाय के साथ परोसने के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है और सभी को इसका चटपटा स्वाद खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री और समय नहीं लगता, फिर भी स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे. नमकीन मटर फ्राई रेसिपी (Namkeen Matar Fry Recipe) आवश्यक सामग्री हरी मटर – 2 कप (छिली हुई) बेसन – 3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर – 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून चाट मसाला – 1 टीस्पून नमक – स्वादानुसार अजवाइन – ¼ टीस्पून तेल – तलने के लिए हरा धनिया – सजाने के लिए नमकीन मटर फ्राई बनाने की रेसिपी हिन्दी में सबसे पहले हरी मटर को धोकर अच्छी तरह सुखा लें. एक बाउल में बेसन, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और अजवाइन मिलाएं. अब इसमें मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला मटर पर अच्छे से चिपक जाए. कढ़ाही में तेल गरम करें और मटर को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद मटर को टिश्यू पेपर पर निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें. हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें. यह भी पढ़े: Food Safety Tips While Travelling: सफर में खाना ले जाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान यह भी पढ़े: Veg Biryani Recipe in Pressure Cooker: इस आसान रेसिपी से कुकर में बनाएं होटल जैसी वेज बिरयानी, खाते ही सब करेंगे जमकर तारीफ The post Namkeen Matar Fry Recipe: मिनटों में बनाएं कुरकुरी और स्वाद से भरपूर नमकीन मटर फ्राई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल: प्रशांत बर्मन को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने राजगंज के बीडीओ को सरेंडर करने को कहा

मुख्य बातें कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश बरकरार न्यू टाउन में बरामद हुआ था शव पुलिस चाहती है रिमांड Bengal News: कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट ने राजगंज के बीडीओ प्रशांत बर्मन को किसी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया है. उन पर सॉल्ट लेक के दत्ताबाद में सुनार स्वप्न कामिलिया के अपहरण और हत्या का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने उन्हें उस मामले में सरेंडर करने का आदेश दिया. उन्हें अगले शुक्रवार, 23 जनवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया गया है. उन्हें स्थानीय अदालत में सरेंडर करने को कहा गया है, जहां मामला लंबित है. कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश बरकरार इससे पहले, कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने 22 दिसंबर को प्रशांत बर्मन को इस मामले में सरेंडर करने का आदेश दिया था. उन्हें 72 घंटों के भीतर सरेंडर करना था. सरेंडर करने के बाद, वह जमानत के लिए आवेदन कर सकते थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. वो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये. दिसंबर में बिधाननगर अदालत ने प्रशांत बर्मन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. न्यू टाउन में बरामद हुआ था शव स्वप्नन कामिल्या का शव 29 अक्टूबर को न्यू टाउन के जतरागाची से बरामद किया गया था. वह पेशे से सुनार थीं. उसके परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में बीडीओ प्रशांत बर्मन का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है. परिवार के लोगों का दावा है कि वही अपने दल के साथ स्वपन के घर पहुंचा था. प्रशांत नीली बत्ती वाली कार में स्वपन के घर आया और उसे घर से ले गया. पुलिस चाहती है रिमांड इस मामले की जांच कर रही बंगाल पुलिस का कहना है कि राजगंज के बीडीओ को पूछताछ के लिए हिरासत में लेना आवश्यक है. बिधाननगर पुलिस ने जांच के लिए प्रशांत को कस्टडी में लेने के लिए अदालत में अर्जी दी, लेकिन जब प्रशांत पेश नहीं हुआ, तो अदालत ने उसे सरेंडर करने का आदेश दिया, लेकिन प्रशांत ने उस आदेश को भी नहीं माना. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, लेकिन राजगंज के बीडीओ भी फिलहाल वापस लौट रहे हैं. Also Read: बंगाल में गायब हो रहा केंद्र से आया पैसा, दिलीप घोष का टीएमसी प्रशासन पर बड़ा हमला The post बंगाल: प्रशांत बर्मन को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने राजगंज के बीडीओ को सरेंडर करने को कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Freedom Fighters Names For Kids: अपने नन्हे वीर का नामकरण करें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर

Freedom Fighters Names For Kids: गणतंत्र दिवस करीब है और ऐसे समय पर अगर आपके घर भी नन्हें वीर के नन्हे कदमों ने दस्तक दी है.तो फिर घर आये नये मेहमान का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर रखें. ऐसा माना जाता है कि जैसे ही गणतंत्र दिवस करीब आता हैं.हर किसी का मन देश भक्ति की भवानाओं में और अधिक ओत-प्रोत होने लगता है. ऐसी ही देश भक्ति में डूबे कई पैरेंटंस बच्चों के लिये स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर अपने बेबी का नाम रखना चाहते हैं.अगर आप भी अपने शिशु के लिए एक ऐसा ही नाम ढूंढ रहे हैं जो साहस, वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक हो तो यह खास सूची आपके लिए है. बेटों के लिए देशभक्ति से भरे नाम आजाद – चंद्रशेखर आजाद से प्रेरित यानि स्वतंत्र भगत – भगत सिंह से प्रेरित यानि भक्त सुभाष – सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित यानि मधुर बोलने वाला वीर – वीर सावरकर से प्रेरित यानि बहादुर अशफाक – अशफाक उल्ला खान से प्रेरित यानि दयालु बिस्मिल – राम प्रसाद बिस्मिल से प्रेरित यानि जोश और उत्साह सुखदेव – सुखदेव थापर से प्रेरित यानि सुख देने वाला तिलक – बाल गंगाधर तिलक से प्रेरित यानि सम्मान का प्रतीक अभिमन्यु – अनीश चंद्र से प्रेरित यानि स्वाभिमानी, निडर बिहारी – रास बिहारी बोस से प्रेरित यानि आनंद लेने वाला जतिन – बाघा जतिन से प्रेरित यानि भगवान शिव, अनुशासित मंगल – मंगल पांडे से प्रेरित यानि शुभ, कल्याणकारी शिवराम – शिवराम राजगुरु से प्रेरित यानि शिव और राम का संगम उधम – शहीद उधम सिंह से प्रेरित यानि प्रयास या परिश्रम वासुदेव – वासुदेव बलवंत फड़के से प्रेरित यानि ज्ञान का देवता बिपन – बिपिन चंद्र पाल से प्रेरित यानि वन प्रकृति प्रेमी गणेश – गणेश शंकर विद्यार्थी से प्रेरित यानि विघ्नहर्ता परमानंद – भाई परमानंद से प्रेरित यानि परम आनंद सर्वोच्च खुशी Also Read : Modern Baby Names 2026:भूल जाइये पुराने नाम,ये हैं 2026 के सबसे लेटेस्ट और मॉडर्न बेबी नेम्स की लिस्ट Also Read : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स Also Read : Trending Baby Names 2026: ट्रेंडिंग बेबी नेम्स, जिन्हें सुनकर आपको हो जाएगा प्यार The post Freedom Fighters Names For Kids: अपने नन्हे वीर का नामकरण करें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mehndi Design Back Hand: ब्राइडल, पार्टी और फेस्टिवल के लिए यहां देखें लेटेस्ट और खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिजाइन आइडियाज

Mehndi Design Back Hand: कोई पार्टी-फंक्शन हो या पर्व-त्योहार मेहंदी लगाना तो हमारी परंपरा का मुख्य हिस्सा बन गया है. शिशु और लड़कियों से लेकर स्त्रीओं तक मंहेदी लगाने का शौक तो हर किसी को होता है. जब भी किसी शादी अटेंड करने की बात आती है तो स्त्रीएं पहले सजने-संवरने की तैयारी शुरू कर देती हैं. इस तैयारी में मेहंदी लगाना भी मुख्य हिस्सा होता है. यहां आपको बैक हैंड मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइन के बारे में बताएंगे जिसे लगाकर आप हाथों की रौनक को बढ़ा सकती हैं.   राउंड मेहंदी डिजाइन Round mehndi design (image-gemini) राउंड शेप वाली मेहंदी डिजाइन आजकल हर एज के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यह मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी लोकप्रिय है. इस तरह के डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.   अरेबिक मेहंदी डिजाइन Arabic mehndi design (image-gemini) बैक हैंड पर थोड़ा क्लासी और बोल्ड डिजाइन के लिए आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. इस डिजाइन में हाथों पर स्पेस छोड़कर मेहंदी से मोटे लाइंस बनाए जाते हैं. Also Read: Simple Mehndi Designs: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन्स, यहां देखें तस्वीरें फ्लावर मेहंदी डिजाइन Flower mehndi design (image-gemini) फ्लावर वाली सिंपल मेहंदी डिजाइन भी बैक हैंड पर काफी सुंदर दिखती है. इस तरह की फ्लावर वाली मेहंदी डिजाइन लगाना बहुत ही आसान है. सिंपल मेहंदी डिजाइन Simple mehndi design (image-gemini) हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इस सिंपल मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं. इसे लगाने में समय बहुत कम लगता है और इससे आपके हाथों को अलग लुक भी मिलता है. Also Read: Basant Panchami Special Mehndi Design: बसंत पंचमी पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन Also Read: Beautiful Mehndi Design: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाले ये है सबसे ब्यूटीफुल और यूनिक मेहंदी डिजाइन Also Read: Beautiful Bridal Mehndi Designs: दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएं इन खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी पैटर्न्स से, देखते ही सब करेंगे जमकर तारीफ The post Mehndi Design Back Hand: ब्राइडल, पार्टी और फेस्टिवल के लिए यहां देखें लेटेस्ट और खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिजाइन आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव को देंगे तलाक, फैमिली रिलेशन बर्बाद करने के लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने अपर्णा पर सेलफिश होने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपर्णा से तलाक लेंगे. उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की. प्रतीक यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘मैं इस स्वार्थी स्त्री से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं. इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है. वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है. इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है. उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की.” इस मामले पर अपर्णा से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. उनके करीबी लोगों ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. View this post on Instagram A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav) प्रतीक, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं. उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं. भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव राज्य स्त्री आयोग की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं. वह 2022 में भाजपा में शामिल हो गईं. ये भी पढ़ें:- Patna NEET Student Death: नीट छात्रा केस मामले में अब हो सकेगा बड़ा खुलासा, दिल्ली एम्स खंगालेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ये भी पढ़ें:- नवाज शरीफ के पोते की शादी: दुल्हन की ड्रेस उस हिंदुस्तानीय ने तैयार की, जिनके पिता ने पाकिस्तान के टुकड़े करने में भूमिका निभाई The post अखिलेश यादव के भाई प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव को देंगे तलाक, फैमिली रिलेशन बर्बाद करने के लगाए आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां लेकर पहुंची महिला कार्यकर्ता ने कहा- सम्राट चौधरी को देंगे

Patna NEET Student Death: ‘ये चूड़ियां सम्राट चौधरी को देंगे. चूड़ी स्त्रीओं के शक्ति का प्रतीक है और सृष्टि रचती हैं. शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जो हुआ, इसके जिम्मेदार सिर्फ एक शख्स हैं और वह हैं सम्राट चौधरी.’ यह बात कांग्रेस की स्त्री कार्यकर्ता ने कहा. पटना में नीट की छात्रा के साथ दरिंदगी और मौत मामले में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया. पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर खूब हंगामा हुआ. स्त्री कार्यकर्ता ने सवाल किया खड़ा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के अलावा बाकी के नेता भी मौजूद रहे. इस प्रदर्शन में पहुंची एक स्त्री ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला. साथ ही सवाल खड़ा करते हुए कहा, मामले में स्पीडी ट्रायल कर क्यों नहीं फांसी की सजा दी गई? तुरंत एसआईटी का गठन क्यों नहीं किया गया? जब सभी सबूत मिट गए तब एसआईटी का गठन किया गया. सम्राट चौधरी ड्रामा कर रहे हैं. स्त्री हो या पुरुष, सजा सबको होनी चाहिए. बेटी की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कृष्णा अल्लावरु ने क्या कहा? कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, प्रशासन ने एफआईआर को दबाया है. जनता के प्रेशर के बाद प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लिया है. एसआईटी बैठाने से आप पल्ला झाड़ नहीं सकते. उन्होंने मांग की कि बिहार की जनता को सुरक्षा दी जाए. यह प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसके अलावा उन्होंने कई सवाल भी खड़े किए. रोहिणी और पप्पू यादव ने भी सवाल किए खड़े विपक्ष लगातार मामले में न्याय की मांग कर रहा है. इससे पहले रोहिणी आचार्य ने आज एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर लिखा था, पूछता है बिहार…कब होंगे आरोपी गिरफ्तार? इसके साथ ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी कई सवाल खड़े किए थे. उन्होंने डॉक्टर, हॉस्टल संचालक, पुलिस समेत कई लोगों को घेरे में लिया था. Also Read: Bihar Bhumi: जमीन के दाखिल-खारिज में सुस्ती बरतने वालों पर भड़के विभाग के सचिव, सभी कलेक्टर को भेजा लेटर The post पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां लेकर पहुंची स्त्री कार्यकर्ता ने कहा- सम्राट चौधरी को देंगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top