Pawan Singh 3rd Marriage: बर्थडे पार्टी में महिमा सिंह के साथ पहुंचे पावर स्टार, हाथों में हाथ डाले फिर से आया वीडियो
Pawan Singh 3rd Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने विवादित बयानों को लेकर तो कभी अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर. अब एक बार फिर पवन सिंह चर्चा में हैं. 20 जनवरी को भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का बर्थडे था. इस मौके पर लखनऊ में एक ग्रांड पार्टी रखी गयी थी. पार्टी में पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ शामिल हुए थे. वही महिमा सिंह जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की तीसरी पत्नी बता रहे हैं. पार्टी में पवन सिंह को किसी बात पर गुस्सा आ गया. वह किसी शख्स को कहते नजर आए कि बहुत दिनों बाद मेरा मिजाज बना है. इन सब के बीच एक बार फिर पवन सिंह की तीसरी शादी को और हवा मिल गयी है. पार्टी में इंटर करते वक्त पवन सिंह अपनी को एक्ट्रेस महिमा सिंह का हाथ थामे हुए थे, एकदम वैसे ही जैसे वह अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान महिमा सिंह का हाथ पकड़े थे. View this post on Instagram A post shared by Abhishek Bhardwaj (@abhishek__lucknowi) तीसरी शादी की चर्चा और तेज दरअसल, महिमा सिंह और पवन सिंह की कथित तीसरी शादी को लेकर अफवाहों का दौर जोरों पर है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से महिमा सिंह से तीसरी शादी कर ली है. पवन सिंह के बर्थडे पार्टी से शुरू हुई इस अफवाह को और हवा तब मिल जाती है जब पावर स्टार बार-बार महिमा सिंह के साथ दिखाई देते हैं. कुछ दिनों पहले पवन सिंह और महिमा का दो वीडियो सामने आया था, जिसके पहले वीडियो में महिमा पवन सिंह के एकदम बगल में बैठी थीं. दूसरे वीडियो में रात के समय पवन सिंह के साथ बैठकर महिमा हाथ सेंकते नजर आई थीं. अब गुंजन सिंह के पार्टी में एक बार फिर पवन सिंह के साथ इंट्री पर इस अफवाहों को और धार मिल गयी है. पवन सिंह को सभी ने शांत कराया View this post on Instagram A post shared by Ajay kumar Varma || Lucknow.Wassi (@lucknow.waasi) पार्टी के दौरान पवन सिंह ने जमकर मस्ती की. झूमकर गाना गाया और ठुमके भी लगाए. इस दौरान पवन सिंह और महिमा सिंह की केमिस्ट्री देखने वाली थी. दोनों एकसाथ काफी सुंदर लग रहे थे. इसी बीच वे माइक पर कुछ कह रहे थे तभी अचानक किसी ने आगे से कुछ कह दिया, इसपर पवन सिंह को भयंकर गुस्सा आ गया. पवन सिंह आगे की तरफ बढ़े, तबतक उनके आसपास खड़े लोगों ने और गार्ड ने उन्हें समझा कर शांत कराया. तब जाकर मामला शांत हुआ. अब इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Pawan Singh Controversy: गुस्से में लाल हुए पावर स्टार, बोले- “बहुत सालों बाद मेरा मिजाज हुआ है” The post Pawan Singh 3rd Marriage: बर्थडे पार्टी में महिमा सिंह के साथ पहुंचे पावर स्टार, हाथों में हाथ डाले फिर से आया वीडियो appeared first on Naya Vichar.


