Hot News

January 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Matar Paneer Dosa: सर्दियों में ट्राई करें मटर पनीर डोसा, स्वाद ऐसा कि हर लोग पूछेंगे रेसिपी

Matar Paneer Dosa: अगर आप भी साउथ इंडियन डिश के दीवाने हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए है सर्दियों में मिलने वाले मटर से मटर पनीर डोसा बनाने की रेसिपी. इसे आप अपने ब्रेकफास्ट या लंच टाइम के लिए अपनी लिस्ट में रख सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई आपने पूछेगा बनाने की रेसिपी. मटर पनीर डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? डोसा बैटर के लिए चावल – 2 कप उड़द दाल – आधा कप मेथी दाना – 1 छोटी चम्मच नमक – स्वादानुसार पानी – आवश्यकतानुसार मटर पनीर स्टफिंग के लिए पनीर (कद्दूकस) – 1 कप हरी मटर (उबली हुई) – आधा कप प्याज (बारीक कटा) – 1  टमाटर (बारीक कटा) – 1 मध्यम हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी) अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर – आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच गरम मसाला – आधा छोटी चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – 2 छोटी चम्मच यह भी पढ़ें: Chilli Garlic Rava Dosa: घर पर आसानी से बनाएं चिली गार्लिक रवा डोसा, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाए मटर पनीर डोसा बनाने की विधि क्या है? डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आपको बैटर तैयार करना होगा. इसके लिए आप सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना 6-8 घंटे पानी में भिगो दें. इसके बाद आप इन सभी चीज को पीसकर चिकना बैटर बनाएं और रातभर या 8 घंटे के लिए छोड़ दें. अब अब बैटर में नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.  डोसा का स्टफिंग तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर अच्छे से भून लें, फिर अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालें.  अब आप टमाटर डालकर मसाला तेल छोड़ने तक पकाएं. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. सारे मसाले को अच्छी तरह पकने दें.  मसाले पक जाने के बाद इसमें उबली मटर और पनीर डालकर 2-3 मिनट चलाएं. लास्ट में गरम मसाला और हरा धनिया डालें.  अब आप तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं. अब एक बड़ा चम्मच डोसा बैटर लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं. इसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने दें, फिर बीच में मटर पनीर की स्टफिंग रखें और डोसा मोड़कर प्लेट में निकाल लें. इसी तरह आप सारे बैटर से डोसा तैयार कर लें.  डोसा बन जाने के बाद इसे प्लेट में निकालकर नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें.  यह भी पढ़ें: Moong Dal Masala Dosa: होटल स्टाइल घर पर बनाएं मूंग दाल मसाला डोसा, बनाने का तरीका भी है आसान  The post Matar Paneer Dosa: सर्दियों में ट्राई करें मटर पनीर डोसा, स्वाद ऐसा कि हर लोग पूछेंगे रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

100 साल में पहली बार, कनाडा को सताया अमेरिका के हमले का डर; पहली बार बनाया ‘डिफेंस प्लान’

कनाडा की सेना ने एक काल्पनिक हालात को ध्यान में रखते हुए एक सैन्य मॉडल तैयार किया है, जिसमें यह सोचा गया है कि अगर अमेरिका कनाडा पर हमला करता है तो हालात कैसे होंगे. The Globe and Mail की रिपोर्ट के अनुसार, यह करीब 100 साल में पहली बार है जब कनाडाई सेना ने ऐसा कोई थ्योरेटिकल और सोच-विचार पर आधारित नजरिया ढांचा तैयार किया है. हालांकि, कनाडा को नहीं लगता कि ट्रंप प्रशासन वास्तव में ऐसा हमला करने का आदेश देगा, लेकिन फिर भी यह मॉडल तैयार रखा गया है. ट्रंप और ग्रीनलैंड विवाद के बीच आया मामला यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क से ग्रीनलैंड लेने की योजना को तेज किया है, जबकि यूरोपीय देशों ने इसका विरोध किया है. इसी बैकग्राउंड में कनाडा की इस तैयारी को देखा जा रहा है. दो दिन में कनाडा पर कब्जे की आशंका रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडाई अधिकारियों ने बताया कि इस मॉडल में यह माना गया है कि अमेरिकी सेना दक्षिण दिशा से हमला करेगी. इस स्थिति में अमेरिकी सेना जमीन और समुद्र दोनों रास्तों से कनाडा के अहम ठिकानों पर बहुत जल्दी कब्जा कर सकती है और यह काम महज दो दिनों में हो सकता है. सैनिकों और मॉडर्न वेपन्स की कमी कनाडाई सेना के अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा के पास न तो पर्याप्त सैनिक हैं और न ही अत्याधुनिक हथियार, जिससे वह अमेरिकी सेना को सीधे रोक सके. इसी वजह से इस मॉडल में आमने‑सामने की लड़ाई को ज्यादा असरदार नहीं माना गया है. इस काल्पनिक योजना में अलग तरह की लड़ाई पर भरोसा किया गया है. इसमें शामिल हैं छोटे‑छोटे समूह, अचानक हमला करना, जरूरी ढांचे को नुकसान पहुंचाना, ड्रोन का इस्तेमाल और तेजी से हमला कर पीछे हट जाना. इन तरीकों को इसलिए चुना गया है क्योंकि सीधे युद्ध में अमेरिका को रोकना मुश्किल माना गया है.  अफगानिस्तान की लड़ाइयों से ली गई सीख The Globe and Mail की रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल में उन तरीकों को भी शामिल किया गया है जो 1979 से 1989 के बीच अफगान मुजाहिदीन ने सोवियत सेना के खिलाफ अपनाए थे और बाद में तालिबान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ इस्तेमाल किए. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2001 से 2014 के बीच अफगानिस्तान में मारे गए 158 कनाडाई सैनिकों में से कई IED हमलों का शिकार हुए थे. अमेरिका से रिश्ते अब भी सामान्य हालांकि इस तरह का मॉडल तैयार किया गया है, लेकिन कनाडाई सेना ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ उसके सैन्य रिश्ते अच्छे हैं. दोनों देश मिलकर ‘Golden Dome’ परियोजना पर काम कर रहे हैं, जिसका मकसद रूस और चीन से आने वाली मिसाइलों से बचाव करना है. कनाडाई सेना ने यह भी बताया है कि उसने रूस या चीन की ओर से कनाडा के शहरों और अहम ढांचे पर मिसाइल हमलों को लेकर भी अलग‑अलग मॉडल तैयार किए हैं. अगर हमला हुआ तो क्या संकेत मिलेंगे? रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमेरिका हमला करता है तो कनाडा को करीब तीन महीने की तैयारी का समय मिल सकता है. सबसे पहला संकेत यह हो सकता है कि अमेरिका यह कहे कि अब दोनों देशों के बीच साझा आसमान नीति लागू नहीं है. ऐसी स्थिति में यूरोपीय देशों से मदद मांगी जाएगी. ये भी पढ़ें: ट्रंप के गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में कई देश हुए शामिल, एक हिंदुस्तान का दोस्त तो एक रूस का, यूरोप कन्नी काट रहा, जानें क्यों?  डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर तीखे हमले: ‘इंटरनेशनल गैंगस्टर, बुली और सबसे भ्रष्ट नेता’, ब्रिटेन के नेताओं ने इतना क्यों लताड़ा? The post 100 साल में पहली बार, कनाडा को सताया अमेरिका के हमले का डर; पहली बार बनाया ‘डिफेंस प्लान’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के तेवर देख बौखलाई उसकी सौतन, बापजी के सामने खुल गई नॉयना की पोल, परी-रणविजय का होगा तलाक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे से भरने वाला है. आने वाले एपिसोड्स में नॉयना की हालत सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है. उसे हर वक्त यही डर सताए जा रहा है कि तुलसी अगर घर की कमान संभाल लेगी तो उसकी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी. इसी डर में नॉयना बार-बार नई चालें चलने लगती है और अपनी बातों से माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है. दूसरी ओर तुलसी अब चुप रहने वाली नहीं है. वह हर बात का जवाब देना चाहती है. अब तक आपने देखा कि तुलसी की वजह से मिहिर को पता चला कि परी अपनी शादी में खुश नहीं है. घरेलू हिंसा की सच्चाई सामने आते ही मिहिर का गुस्सा फूट पड़ता है और वह कह देता है कि रणविजय और परी का रिश्ता अब ज्यादा दिन नहीं चल सकता. मिहिर ठान लेता है कि वह किसी भी हालत में परी को इस रिश्ते से आजाद कराएगा. परी और रणविजय का होगा तलाक? आने वाले एपिसोड में मिहिर परी और रणविजय के तलाक की तैयारी शुरू कर देगा. यह समाचार सुनते ही परी को थोड़ी राहत महसूस होगी, लेकिन रणविजय अपना आपा खो देगा और एक बार फिर परी के साथ बदतमीजी करता नजर आएगा. वहीं नॉयना को एक नया डर सताने लगेगा कि अगर तलाक हुआ तो बापजी की संपत्ति उसके हाथ से निकल सकती है. इसी बीच कहानी में एक मोड़ भी आएगा. ऋतिक और मुन्नी की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में आएगी. मुन्नी अब कलेक्टर बन चुकी है, लेकिन वह अपने पहले प्यार को भूल नहीं पाई है. किस्मत एक बार फिर दोनों को आमने-सामने लाकर खड़ा कर देगी. नॉयना का सच आया सामने घर में तनाव तब और बढ़ जाएगा जब नॉयना और तुलसी के बीच तीखी बहस होगी. नॉयना तेज आवाज से तुलसी पर आरोप लगाएगी, लेकिन इस बार तुलसी भी उसे करारा जवाब देगी. इसी बीच पार्थ एक बड़ा खुलासा करेगा. वह तुलसी को बताएगा कि नॉयना ने पैसों के लालच में उसे बापजी की पोती से शादी करने के लिए उकसाया था. यह सच्चाई मिहिर तक पहुंचेगी और नॉयना के साथ उसका जबरदस्त झगड़ा होगा. आखिरकार तुलसी और मिहिर मिलकर बापजी को सब सच बता देंगे. सच्चाई जानकर बापजी तुलसी और मिहिर की ईमानदारी से खुश होंगे, जबकि नॉयना की सारी चालें नाकाम होती नजर आएंगी.  ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: तान्या ने तोड़ा कृष का घमंड, अभीरा की जिंदगी में आया तूफान, घर छोड़कर चली जायेगी वाणी The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के तेवर देख बौखलाई उसकी सौतन, बापजी के सामने खुल गई नॉयना की पोल, परी-रणविजय का होगा तलाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Girl Names: बेटी के नाम में छुपी पहचान, यहां देखें खास और प्यारे नामों की लिस्ट

Baby Girl Names: बेटी का जन्म हर परिवार के लिए खुशियों से भरा पल होता है. इस खुशी के साथ सबसे अहम काम होता है अपनी लाडली के लिए एक ऐसा नाम चुनना, जो प्यारा हो और उसकी पहचान बने. नाम सिर्फ बुलाने के लिए नहीं होता, बल्कि यह शिशु के व्यक्तित्व और संस्कारों से भी जुड़ा होता है. माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम सुनते ही प्यार और अपनापन महसूस हो. अगर आप भी अपनी नन्ही परी के लिए कोई खास, सुंदर और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां आपको बेटी के लिए चुने हुए और प्यारे नामों की एक खास लिस्ट मिलेगी. बेटी के लिए खास और प्यारे नाम कौन से हैं? आर्या (Arya) – देवी सरस्वती का नाम और पवित्र स्वभाव वालीअनाया (Anaya) – ईश्वर की कृपा और खास तोहफाकाव्या (Kavya) – कविता जैसी सुंदर और रचनात्मकसिया (Siya) – माता सीता का एक नाममायरा (Myra) – सुंदर और प्यारी बच्चीआरोही (Aarohi) – आगे बढ़ने वाली और प्रगति करने वालीइरा (Ira) – धरती और स्नेह से भरीनव्या (Navya) – नई सोच और नया विचाररिया (Riya) – मधुर आवाज़ और सादगीतान्या (Tanya) – नन्ही परी और सौम्य स्वभावअन्वी (Anvi) – देवी लक्ष्मी का नामअवनी (Avni) – धरती और प्रकृति से जुड़ीप्रीशा (Prisha) – ईश्वर की प्रिय और खासवेदिका (Vedika) – ज्ञान और समझ से भरीकियारा (Kiara) – उज्ज्वल और रोशनी से भरीईशा (Isha) – देवी पार्वती का नामसान्या (Sanya) – प्रसिद्ध और सम्मानितराशि (Rashi) – सौभाग्य और शुभ संकेतअर्नवी (Arnavi) – पवित्र और नदी के समानशान्वी (Shanvi) – देवी लक्ष्मी का एक नाम ये भी पढ़ें: Baby Names: नाम चुनने की उलझन खत्म करें, यहां देखें बच्चों के लिए खूबसूरत अर्थ वाले नामों की लिस्ट ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: बेटे का नाम रखने से पहले जरूर देखें यह खास और चुनिंदा नामों का कलेक्शन ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, बेटी के लिए नामों का खास कलेक्शन Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Baby Girl Names: बेटी के नाम में छुपी पहचान, यहां देखें खास और प्यारे नामों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vande Bharat Sleeper: पटना-दिल्ली के बीच कब से चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? फुल कंफर्ट के साथ सफर का मिलेगा एक्सपीरियंस

Vande Bharat Sleeper: बिहार के लोग जल्द ही वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन में सफर का मजा ले सकेंगे. इस ट्रेन को जून महीने तक चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है. रेलवे बोर्ड की माने तो, वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन के रैक का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है. इस रैक के मई या फिर जून महीने में पटरी पर आने की संभावना जताई जा रही है. इस स्टेशन से गुजरेगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन को पटना–दिल्ली रूट पर चलाने की योजना है. पटना जंक्शन से चलकर यह ट्रेन डीडीयू जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर इसका स्टॉपेज होगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस से भी कम समय में दिल्ली पहुंच सकती है. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि रात के समय सफर करने वाले पैसेंजरों को भी बड़ी राहत मिलेगी. जानिए वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन की खासियत वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन की खासियत की बात करें तो, इसमें टोटल 16 कोच होंगे. AC3 के 11, AC2 के 4 और AC1 का 1 कोच. टोटल 827 सीटों में AC3 में 611, AC2 में 188 और AC1 में 24 सीटें होंगी. लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि मांगें बढ़ने पर कोच की संख्या बढ़ाई जा सकती है. इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भी कई सारे यूनिक सिस्टम हैं. सबसे खास बात तो यह है कि इसमें सुरक्षा कवच लगा है. हादसे की आशंका होते ही कवच सिस्टम ट्रेन को रोक देता है. वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर डिजाइन इस ट्रेन के इंटीरियर डिजाइन की बात करें तो, USB-इंटीग्रेटेड रीडिंग लैंप, रियल-टाइम पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, हाई-स्पीड Wi-Fi और इंफोटेनमेंट स्क्रीन, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, AC1 में गर्म पानी के शावर, ऊपरी बर्थ तक पहुंचने के लिए एर्गोनोमिक सीढ़ियां और PRM-फ्रेंडली टॉयलेट के साथ कई अन्य तरह की फैसिलिटी है जो एक होटल के जैसा अनुभव देगा. Also Read: Ration Card Bihar: बिहार के 52.22 लाख लोगों के राशन कार्ड से हटेंगे नाम, जानिए क्या है बड़ी वजह The post Vande Bharat Sleeper: पटना-दिल्ली के बीच कब से चलेगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन? फुल कंफर्ट के साथ सफर का मिलेगा एक्सपीरियंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Zakir Khan: कॉमेडी से ब्रेक! जाकिर खान ने लाइव शो से ली छुट्टी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Zakir Khan: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी सादगी और गहरी बातों से पहचान बनाने वाले जाकिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. अपने नए कॉमेडी स्पेशल शो ‘पापा यार’ के दौरान जाकिर ने ऐसा ऐलान कर दिया, जिसे सुनकर फैंस चौंक गए. हैदराबाद में हुए शो के बीच जाकिर ने बताया कि वो कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने वाले हैं. लगातार ट्रैवल की वजह से जाकिर की सेहत खराब शो के दौरान जाकिर ने सीधे-सीधे ऑडियंस से बात करते हुए कहा कि वो कुछ सालों के लिए स्टेज से दूर रहने वाले हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी सेहत है. जाकिर ने कहा कि लगातार ट्रैवल, दिन में 2-3 शो और बिना रुके काम करने की वजह से उनकी तबीयत पर असर पड़ा है. अब वो खुद पर ध्यान देना चाहते हैं और जिंदगी की कुछ चीजें ठीक करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शो देखने आए लोग उनके दिल के बेहद करीब हैं और वो हमेशा उनके प्यार के लिए शुक्रगुजार रहेंगे. 20 जून तक हो सकते हैं शोज जाकिर खान की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट इस अनाउंसमेंट के बाद जाकिर ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा कि 20 जून तक होने वाला हर शो उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. उन्होंने फैंस से अपील की कि अगर उनके शहर में शो नहीं है, तो थोड़ा एक्स्ट्रा एफर्ट करके जरूर आएं. पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर प्यार लुटाया, लेकिन कई लोग ये सोचकर उदास भी दिखे कि अब लंबे वक्त तक जाकिर को लाइव परफॉर्म करते नहीं देख पाएंगे. करीब 5 सालों तक स्टेज से रखेंगे दूरी गौर करने वाली बात ये है कि जाकिर पहले भी अपनी सेहत को लेकर चिंता जता चुके हैं. वो खुद बता चुके हैं कि पिछले एक साल से वो बीमार चल रहे थे, लेकिन काम की मजबूरी की वजह से रुक नहीं पाए. लगातार सफर और बैक-टू-बैक शोज ने उनकी हालत और बिगाड़ दी. अब जाकिर 20 जून तक अपने आखिरी शोज करेंगे और उसके बाद करीब 5 साल तक स्टेज से दूरी बना लेंगे. यह भी पढे़ं: Golden Toilet: अमिताभ बच्चन के पास है गोल्डन टॉयलेट, तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान, इंटरनेट पर वायरल The post Zakir Khan: कॉमेडी से ब्रेक! जाकिर खान ने लाइव शो से ली छुट्टी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना का कालिदास रंगालय बनेगा वर्ल्ड क्लास! हाईटेक साउंड सिस्टम और लग्जरी सुविधाओं से होगा लैस, सीएम ने दी डेडलाइन

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को गांधी मैदान के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित कालीदास रंगालय के नए भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रंगालय का सौंदर्यीकरण बेहतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि यहां आने वाले कलाकारों और दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि कालीदास रंगालय बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करना प्रशासन की प्राथमिकता है. पुराना भवन, नई पहचान निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कालीदास रंगालय का पुराना भवन जर्जर हो चुका था, इसलिए इसके नवीनीकरण और नए भवन का निर्माण आवश्यक था. प्रशासन चाहती है कि यह रंगालय आधुनिक तकनीक, बेहतर संरचना और आकर्षक सौंदर्यीकरण के साथ तैयार हो. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि कलाकारों को जल्द से जल्द अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके. कलाकारों के लिए बनेगा अत्याधुनिक मंच मुख्यमंत्री ने निर्मित किए जा रहे सभागार, ग्रीन रूम, विशाल रंगमंच, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली. उन्होंने कहा कि इस उन्नयन का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को ऐसी सुविधाएं देना है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें. आधुनिक लाइटिंग सिस्टम और साउंड सिस्टम से न केवल प्रस्तुतियों की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि दर्शकों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा. दर्शकों की सुविधा भी प्रशासन की प्राथमिकता सीएम ने कहा कि सौंदर्यीकरण का उद्देश्य केवल भवन को सुंदर बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि दर्शकों को यहां किसी प्रकार की परेशानी न हो. परिसर को इस तरह विकसित किया जाए कि वह सुसज्जित, व्यवस्थित और सुविधाजनक दिखे. पुराने और जर्जर हिस्सों को हटाकर पूरे परिसर को नए सिरे से संवारा जाए, ताकि रंगालय की भव्यता और आकर्षण दोनों बढ़ सकें. हरियाली से जुड़ेगा सांस्कृतिक परिसर मुख्यमंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण कराने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हरियाली से घिरा वातावरण लोगों को प्राकृतिक अनुभूति देगा और रंगालय को एक जीवंत सांस्कृतिक स्थल के रूप में पहचान दिलाएगा. कला और प्रकृति का यह मेल दर्शकों और कलाकारों दोनों के लिए एक सकारात्मक अनुभव तैयार करेगा. बिहार की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती कालीदास रंगालय, जिसे बिहार आर्ट थियेटर के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से राज्य में नाटक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन नाटक और कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. रंगालय का उन्नयन इसी सोच का हिस्सा है, जिससे बिहार को राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर और मजबूत पहचान मिल सके. वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सभी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. Also Read: बिहार पावर होल्डिंग की नई पहल, एक क्लिक पर होगा रजिस्ट्रेशन, विभाग ने जारी की गाइडलाइन The post Bihar News: पटना का कालिदास रंगालय बनेगा वर्ल्ड क्लास! हाईटेक साउंड सिस्टम और लग्जरी सुविधाओं से होगा लैस, सीएम ने दी डेडलाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगर रिश्ते बोझ बन जाए, तो क्या करें? Premanand Ji Maharaj ने बताया समाधान

Acharya Premanand Ji Mahara on Toxic Relationships: आचार्य प्रेमानंद जी महाराज भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों के माध्यम से जीवन की गहरी सच्चाइयों को सरल शब्दों में समझाते हैं. महाराज जी के अनुसार, रिश्ते जीवन को संवारने के लिए होते हैं, लेकिन जब वही रिश्ते आत्मा को घायल करने लगें, मन की शांति छीन लें और आत्मसम्मान को कमजोर कर दें, तो उनसे मुक्त होना ही धर्म बन जाता है. Acharya Premanand Ji Maharaj के अनुसार – टॉक्सिक रिश्ते वे होते हैं जो Premanand ji maharaj on toxic relationships, बार-बार आपकी आत्मा को चोट पहुंचाते हैं. आपको छोटा, दोषी या हीन भावना से भर देते हैं. आत्मसम्मान और मानसिक शांति छीन लेते हैं. आपकी खुशी, सच्चाई और आंतरिक प्रकाश से डरते हैं. प्रेम के बजाय भय से बांधते हैं. आपकी दयालुता और धैर्य का शोषण करते हैं. विश्वास तोड़ते हैं और सीमाओं का सम्मान नहीं करते. आचार्य जी समझाते हैं कि सच्चा प्रेम कभी नियंत्रण नहीं करता. वह स्वतंत्रता देता है, विकास का अवसर देता है और आत्मा को हल्का बनाता है. इस कन्डिशन में अकेले रहना गलत लोगों के साथ रहने से कहीं बेहतर है, क्योंकि खाली स्थान ही नए और सच्चे संबंधों को जन्म देता है. प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार जो रिश्ता आपकी आत्मा को रोज़ चोट पहुंचाए, वह प्रेम नहीं, बंधन है. जहां सम्मान नहीं, वहां संबंध का दिखावा मात्र होता है. गलत लोगों के साथ रहने से अच्छा है, स्वयं के साथ शांति से रहना. प्रेम वह है जो आपको बढ़ने दे, दबाए नहीं. डर से जुड़े रिश्ते आत्मा को कैद कर लेते हैं. बार-बार सहना धैर्य नहीं, स्वयं का अपमान है. जो आपका आत्मसम्मान घटाए, उसे छोड़ना ही सच्चा धर्म है. यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: जो आपका है वह बिना पकड़े भी आपके पास आएगा- पढ़े प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes on Love: क्यों अधिकतर लोग प्रेम को समझ ही नहीं पाते? प्रेमानंद जी महाराज से जाने Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. अगर रिश्ते बोझ बन जाए, तो क्या करें? Premanand ji maharaj ने बताया समाधान 4 The post अगर रिश्ते बोझ बन जाए, तो क्या करें? Premanand Ji Maharaj ने बताया समाधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

36 हजार सिम कार्ड्स, 11 हजार करोड़ का साइबर फ्रॉड: अड्डा-कंबोडिया, शिकार- पूरा भारत 

यह गिरोह इंडिया के अलावा कंबोडिया, सिंगापुर और मलेशिया से ऑपरेट हो रहा था, लेकिन इसका मुख्य अड्डा कंबोडिया था. इस पूरी कार्रवाई की अगुवाई पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने की. जांच में सामने आया कि आरोपी हिंदुस्तानीय सिम कार्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे. क्या था मोडूस ओपेरांड़ाई फ्रॉड व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से कान्टैक्ट करते थे और उन्हें फर्जी इनवेस्टमेंट और ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम में पैसा लगाने के लिए फंसाते थे. टेक्निकल इंवेस्टिगेशन में पता चला कि कॉल और मैसेज कंबोडिया के प्रीआ सिहानूक इलाके से किए जा रहे थे, जबकि नंबर हिंदुस्तानीय होते थे.  गैंग का तरीका चालाक था. ग्राहक को एक ही सिम दिया जाता था, जबकि दूसरा सिम गिरोह अपने पास रख लेता था. बाद में ये अतिरिक्त सिम कार्ड महंगे दामों पर बेचे जाते और मलेशियाई नागरिकों के जरिए कंबोडिया भेज दिए जाते, जहां इनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था. पुलिस ने इंडियन फ्रॉड को किया गिरफ्तार पुलिस ने करीब 2.30 लाख सिम कार्ड्स का रिकॉर्ड खंगाला. इसमें से लगभग 36 हजार हिंदुस्तानीय सिम कार्ड कंबोडिया में रोमिंग पर चल रहे थे. इनमें से 5,300 सिम कार्ड अलग-अलग राज्यों में हुए 1,100 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए गए. अब तक पुलिस ने पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है: हेमंत पंवार (नागौर – सिम डिस्ट्रीब्यूटर) रामावतार राठी (सिम बेचने वाला एजेंट) हरीश मलाकार (अजमेर) मोहम्मद शरीफ (जोधपुर) संदीप भट्ट (लुधियाना, पंजाब) इसके अलावा, चार मलेशियाई नागरिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिनके जरिए सिम कार्ड कंबोडिया भेजे गए थे. 36 हजार सिम कार्ड्स, 11 हजार करोड़ का साइबर फ्रॉड: अड्डा-कंबोडिया, शिकार- पूरा हिंदुस्तान  7 देश में हुआ करोड़ों का नुकसान इस साइबर ठगी से देश के कई राज्यों को भारी नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र को हुआ, जहां करीब 248.21 करोड़ रुपये की ठगी दर्ज की गई. इसके बाद तमिलनाडु में 225.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. दिल्ली में ठगों ने 73.67 करोड़ रुपये, जबकि तेलंगाना में 73.43 करोड़ रुपये की ठगी की. वहीं कर्नाटक में यह आंकड़ा 71.79 करोड़ रुपये रहा और राजस्थान में करीब 25.71 करोड़ रुपये की साइबर ठगी सामने आई. 36 हजार सिम कार्ड्स, 11 हजार करोड़ का साइबर फ्रॉड: अड्डा-कंबोडिया, शिकार- पूरा हिंदुस्तान  8 अब पुलिस करीब 5,000 सस्पिशस सिम कार्ड और उनके व्हाट्सएप अकाउंट्स को ब्लॉक कर रही है. साथ ही एक SIT बनाई गई है, जो पूरे नेटवर्क, बाकी आरोपियों, पैसों के लेनदेन और ठगी से जुड़े लोगों की गहराई से जांच करेगी.  The post 36 हजार सिम कार्ड्स, 11 हजार करोड़ का साइबर फ्रॉड: अड्डा-कंबोडिया, शिकार- पूरा हिंदुस्तान  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cheese Garlic Bread Recipe: ब्रेकफास्ट में करना है कुछ नया ट्राई, तो इस आसान रेसिपी से झटपट बना लें चीज गार्लिक ब्रेड

Cheese Garlic Bread Recipe: बाजार में मिलने वाला चीज गार्लिक ब्रेड तो आपने बहुत बार खाया होगा. एक बार आप चीज गार्लिक ब्रेड को घर पर बनाकर ट्राई करें. इसे आप सुबह के नाश्ते में सर्व कर सकते हैं. इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं पड़ती है. घर पर बनी इस चीज गार्लिक ब्रेड को शिशु खूब चाव से खाएंगे क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है. इसे आप चाहें तो बच्चों की टिफिन में भी दे सकते हैं. अब आपको चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं. चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री ब्रेड चीज – स्लाइस सॉल्ट बटर – डेढ़ सौ ग्राम गार्लिक – 2 टेबल स्पून ओरिगैनो – 1 टी-स्पून चिली फ्लेक्स – 1 टी-स्पून नमक – स्वादानुसार यह भी पढ़ें: Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला चीज गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका चीज गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए आप सबसे पहले बटर को एक बाउल में निकालें. फिर इसमें ओरिगैनो, ग्रेटेड गार्लिक और चिली फ्लेक्स को मिक्स कर दें. आप चाहें तो इसमें चुटकी भर नमक डाल सकते हैं. इसके बाद आप गैस पर एक पैन चढ़ाएं. अब आप ब्रेड के दो स्लाइस लीजिए और दोनों में एक-एक तरफ तैयार बटर को अच्छे से लगा दें. फिर दोनों ब्रेड की स्लाइस के बीच में चीज के स्लाइस रखें और इसे धीमी आंच पर सेक लें. अब आप इसे थोड़ी देर के लिए ढंक दीजिए. फिर ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेकें. आपका चीज गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार हो चुका है.   इसे आप गरमा गरम सर्व कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Paneer Cucumber Dill Toast: ब्रेकफास्ट में फटाफट बना लें सुपर टेस्टी पनीर खीरा डिल टोस्ट, बहुत आसान है रेसिपी यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी The post Cheese Garlic Bread Recipe: ब्रेकफास्ट में करना है कुछ नया ट्राई, तो इस आसान रेसिपी से झटपट बना लें चीज गार्लिक ब्रेड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top