Hot News

January 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 10 शेल कंपनियों का 3.80 करोड़ रुपये का आइटीसी ब्लॉक

राज्य-कर विभाग ने शेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग ने ई-वे बिल (परमिट) के माध्यम से 330.54 करोड़ रुपये के कोयला, लोहा और सीमेंट की अवैध बिक्री के मामले में 10 शेल कंपनियों का 3.80 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) ब्लॉक कर दिया है. अब ये कंपनियां आइटीसी का उपयोग नहीं कर सकेंगी. राज्य-कर विभाग ने इन शेल कंपनियों द्वारा जिन-जिन कंपनियों को माल बेचा गया है, उन्हें अलर्ट नोटिस जारी किया है. संबंधित कंपनियों से टैक्स की वसूली की जायेगी. इन सभी शेल कंपनियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. राज्य-कर के मुताबिक, जांच में पता चला है कि इन 10 शेल कंपनियों के नाम पर ई-वे बिल (परमिट) निकालकर 330.54 करोड़ रुपये का अवैध कोयला, लोहा और सीमेंट बेचा गया. इस कारोबार पर प्रशासन को मिलने वाले 61.89 करोड़ रुपये के टैक्स को जीएसटीआर-1 के माध्यम से एडजस्ट दिखाया गया. साथ ही, 3.80 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट को भी पास ऑन करने की तैयारी थी. हालांकि इससे पहले ही राज्य-कर अन्वेषण ब्यूरो ने आइटीसी ब्लॉक कर दिया. कैसे पकड़ में आया मामला शेल कंपनियों ने ई-वे बिल जनरेट कर अवैध कोयला, लोहा और सीमेंट दूसरे राज्यों में भेजा. हर माह की 10 तारीख तक जीएसटीआर-1 दाखिल करना होता है. शेल कंपनियों द्वारा जीएसटीआर-1 दाखिल करते हुए आइटीसी को एडजस्ट कर पास ऑन कर दिया जाता था. वहीं, माह की 20 तारीख को जीएसटीआर-3 बी रिटर्न फाइल करन होता है. इन शेल कंपनियों ने जीएसटीआर-1 तो भरा लेकिन जीएसटीआर-3 बी रिटर्न दाखिल नहीं किया. ऐसे में विभाग ने जब मामले की जांच शुरू की तो एक के बाद एक शेल कंपनियों का खुलासा होता गया. आइटीसी ब्लॉक होने से पास ऑन पर रोक : इनपुट टैक्स क्रेडिट ब्लॉक होने के बाद शेल कंपनियां अब आगे किसी भी कंपनी को आइटीसी पास ऑन नहीं कर सकेंगी. इससे फर्जी टैक्स एडजस्टमेंट की पूरी चेन टूट गयी है. ई-वे बिल निकालने की कोई सीमा नहीं एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हुआ था. इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी में निबंधन लिया गया. ई-वे बिल जनरेट करने की कोई तय सीमा नहीं होने के कारण फर्जी कंपनियां करोड़ों रुपये का परमिट निकालकर अवैध रूप से दो नंबर का कोयला, लोहा और सीमेंट बेच रही हैं. नियम के अनुसार, बिक्री के बाद जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है, जबकि ये कंपनियां रिटर्न दाखिल नहीं कर रहीं थीं. क्या है ई-वे बिल किसी भी उत्पाद को राज्य के भीतर या राज्य के बाहर ले जाने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य होता है. यदि ढुलाई की जा रही वस्तु की कीमत टैक्स सहित 50 हजार रुपये से अधिक है, तो उसके परिवहन के लिए ई-वे बिल जनरेट करना जरूरी है. कैसे होता है स्पोर्ट्स दो नंबर का कारोबार करने वाले अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, नौकरों या अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी रेंट एग्रीमेंट व पैन नंबर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन फर्जी कंपनियां रजिस्टर करा लेते हैं. इसके बाद घर बैठे करोड़ों रुपये के ई-वे बिल जनरेट कर अवैध कोयला, लोहा और सीमेंट दूसरे राज्यों में भेज देते हैं. जब कंपनियां रिटर्न फाइल नहीं करतीं, तब जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आता है. क्या है इनपुट टैक्स क्रेडिट इनपुट टैक्स क्रेडिट वह टैक्स होता है, जो कोई रजिस्टर्ड कंपनी माल खरीदते समय चुकाती है. इस खरीदे गये माल पर दिये गये टैक्स को कंपनी बाद में अपनी बिक्री पर देय टैक्स से घटाती है. इसी टैक्स लाभ को इनपुट टैक्स क्रेडिट कहा जाता है. उदाहरण के तौर पर यदि किसी कंपनी ने माल खरीदते समय एक लाख रुपये का टैक्स दिया और बिक्री पर 1.20 लाख रुपये टैक्स देना है, तो कंपनी एक लाख रुपये का आइटीसी एडजस्ट कर केवल 20 हजार रुपये ही प्रशासन को देगी. ठेला व चाउमिन वाले के नाम से जीएसटी रजिस्ट्रेशन फर्जी कंपनियों के जो मामले सामने आये हैं, उनमें ज्यादातर में गरीब लोगों के नाम से रजिस्ट्रेशन होता है. ठेला-चाउमिन वाले के नाम से कंपनी बनाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन लिया गया है. उनके नाम पर बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट, पैन कार्ड व आधार कार्ड बनाये जाते हैं. ओटीपी के माध्यम से आधार व पैन का वेरिफिकेशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होती है. इसमें किंग पिन अपने करीबी का नंबर इंट्री कराता है. जब भी सिस्टम से ई-वे बिल जनरेट होगा, जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाले मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है. ओटीपी डालने के बाद ही ई-वे बिल जनरेट होता है. दो माह के अंदर किंग पिन करोड़ों का ई-वे बिल निकाल लेता है. जांच होती है तो ठेला व चाउमिन वाले फंसते हैं. गवर्नेंस आधारित विस्तृत वेरिफिकेशन जरूरी अनिल मुकीम, चार्टर्ड अकाउंटेंट : जीएसटी में शेल कंपनियों के जरिए कर चोरी सिस्टम की कमजोरी है. जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद फर्जी शेल कंपनियों के माध्यम से फेक बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) पास ऑन व रिफंड के जरिए करोड़ों रुपये की कर चोरी अब आम समस्या बन चुकी है. यह केवल किसी एक राज्य या क्षेत्र की समस्या नहीं, बल्कि पूरे देश के रेवेन्यू सिस्टम के लिए गंभीर चुनौती है. शेल कंपनियों की पूंजी बहुत कम होती है. इसके डायरेक्टर ड्राइवर, मजदूर, छात्र, कुली या आर्थिक रूप से कमजोर लोग होते हैं, जिनका वास्तविक व्यापार से कोई लेना-देना नहीं होता. कार्यालय किराये के मकान में दिखाया जाता है. कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी का उपयोग होता है. ऐसी कंपनियां प्रायः समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करतीं. विभाग को इस पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी तब मिलती है, जब लगातार कई माह तक रिटर्न फाइल नहीं किया जाता. जीएसटी रजिस्ट्रेशन के समय कड़े सत्यापन, ई-वे बिल जनरेट करते समय टोल डेटा से मिलान, प्रोफेशनल के माध्यम से वास्तविक स्टॉक सर्टिफिकेट, बैंक स्टेटमेंट के जरिए वास्तविक वित्तीय स्थिति की जांच जैसे प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए. इसके साथ ही आयकर विभाग और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के साथ समन्वय कर गवर्नेंस आधारित विस्तृत वेरिफिकेशन की आवश्यकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 10.5 लाख, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. टुंडी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक सेबेस्टियन होरो को डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. श्री होरो प्राइवेट स्कूल से रिटायर हैं. धनबाद साइबर थाना पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना छोला मंदिर क्षेत्र की बिहारी कॉलाेनी भानपुर के अरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व बैंक ट्रांजेक्शन का सबूत मिला है. मंगलवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि सेबेस्टियन होरो को साइबर अपराधियों ने आठ जनवरी को फोन किया. उन्हें व्हाट्सएप्प पर वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया. साइबर अपराधी ने अपने को सीबीआइ अधिकारी बताया और उनसे कहा कि आप पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है. अब आपको सीबीआइ व इडी के अधिकारी गिरफ्तार करेंगे. इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसाये रखा और भयादोहन कर उनसे 10 लाख 50 हजार रुपये विभिन्न बैंक खाताओं में ट्रांसफर करा लिये. बाद में रिटायर्ड टीचर श्री होरो ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्रेस वार्ता में साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. एसआइटी ने किया ठगी मामले का खुलासा : ग्रामीण एसपी ने बताया कि साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद की देखरेख में एसआइटी गठित की गयी. इसमें एसआइ विश्वजीत ठाकुर, विकास प्रसाद, एएसआइ इफ्तेखार अहमद व अन्य शामिल थे. एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई कर भोपाल से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त खाताधारक अरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया गया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि अरुण अहिरवार ने अपने नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के नाम पर करंट अकाउंट एवं अपने नाम के बचत खाते खुलवाये थे. उसने रिटायर्ड टीचर का भयादोहन कर साढ़े दस लाख रुपये इंडियन बैंक के खाता समेत अन्य खातों में ट्रांसफर करा लिये थे. बाद में अरुण ने चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये की निकासी कर अपने सहयोगियों के बीच बांट दिये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 10.5 लाख, भोपाल से आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: लाल कार्डधारकों के लिए एक से बंद हो सकती है मुफ्त सीटी स्कैन व अल्ट्रासोनोग्राफी सेवा

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र में एक फरवरी से लाल कार्डधारकों के लिए नि:शुल्क सीटी स्कैन और अल्ट्रासोनोग्राफी (यूएसजी) सेवा बंद हो जायेगी. कारण इस मद में अस्पताल प्रबंधन पर संबंधित एजेंसी का करीब एक करोड़ 14 लाख रुपये की बकाया है. ऐसे में कंपनी ने नि:शुल्क सेवा बंद करने निर्णय लिया है. इस संबंध में कंपनी ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र देकर सूचना दे दी है. बकाया भुगतान नहीं होने पर लिया गया निर्णय मणिपाल हेल्थ मैप प्रबंधन का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल की ओर से भुगतान नहीं किया गया है. कई बार मौखिक व लिखित रूप से भुगतान की मांग की गयी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी. ऐसे में विवश होकर लाल कार्डधारकों को दी जा रही नि:शुल्क जांच सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, भुगतान होने पर सेवा पुनः बहाल की जा सकती है. जरूरतमंद मरीजों पर पड़ेगा सीधा असर इस निर्णय का सीधा असर गरीब व जरूरतमंद मरीजों पर पड़ेगा. एसएनएमएमसीएच में रोज बड़ी संख्या में गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. उनके लिए सीटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी आदि जांच करानी बेहद जरूरी होती हैं. नि:शुल्क सुविधा बंद होने से मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों में जाना पड़ेगा. इसमें जहां समय अधिक लगेगा, वहीं मरीज के परिजनों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा. अस्पताल प्रबंधन के लिए भी बढ़ेगी चुनौती एजेंसी के इस निर्णय से अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. प्रबंधन को मरीजों की नाराजगी झेलनी होगी, वहीं बकाया भुगतान का भी संकट आ गया है. स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाये रखना प्रबंधन के लिए चुनौती बन गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: लाल कार्डधारकों के लिए एक से बंद हो सकती है मुफ्त सीटी स्कैन व अल्ट्रासोनोग्राफी सेवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: घर में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

घर में प्रसव कराना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है. ताजा मामला शहर के झारूडीह का है. यहां प्रसव के बाद सरोज देवी (33 वर्ष) की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच में उनकी मौत हो गयी. सरोज देवी के पति दीपू कुमार होमगार्ड जवान हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सरोज देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय घर में ही प्रसव कराने का फैसला किया. इसके बाद घर पर ही सरोज ने एक शिशु को जन्म दिया. हालांकि, प्रसव के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. अत्यधिक कमजोरी और रक्तस्राव होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. हाल के दिनों में यह दूसरी घटना ज्ञात हो कि हाल के दिनों में यह दूसरी घटना है, जिसमें घर में प्रसव के बाद स्त्री की मौत हो गयी. इससे पहले बाघमारा की एक स्त्री का भी घर में ही प्रसव कराया गया था. इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है. घर में प्रसव जोखिम भरा : डॉ डीके गिंदौरिया एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने कहा कि घर में प्रसव कराना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. कई बार प्रसव के दौरान या बाद में अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण, बीपी का अचानक गिरना व अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो जाती हैं. अस्पताल में ही समय रहते ऐसी स्थिति को संभाला जा सकता है. उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व के लिए प्रसव हमेशा अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टरों व नर्सों की देखरेख में ही होना चाहिए. लोगों में जागरूकता की जरूरत डॉ गिंदौरिया ने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. इसके बावजूद लोग जागरूकता के अभाव में घर में ही प्रसव करा रहे हैं. ऐसे मामलों में थोड़ी भी लापरवाही मां की जान पर भारी पड़ सकती है. उन्होंने परिजनों से अपील की है कि प्रसव पीड़ा शुरू होते ही नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें, ताकि मां व बच्चा सुरक्षित रह सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: घर में प्रसव के बाद स्त्री की तबीयत बिगड़ी, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 15 विद्यालयों ने नहीं भरा छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड का फॉर्म

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. जिले के 15 विद्यालयों ने 800 छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा है. स्कूलों की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ेगा. स्कूल जिला शिक्षा विभाग को आवेदन देकर छात्रों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरा पाने की जानकारी दे रहे है. मामले में जिला शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने वाले नौ प्रशासनी विद्यालयों के एचएम को शोकॉज किया गया है. साथ ही जैक को पत्र लिख कर मार्ग दर्शन मांगा है. 15 में नौ विद्यालय प्रशासनी : जिले के 15 में से नौ विद्यालय प्रशासनी हैं. नौ विद्यालयों के अलावा संत जेवियर उच्च विद्यालय गादी टुंडी, संत जॉन डी ब्रीटो स्कूल, आदर्श शिशु विद्या मंदिर करमाटांड़, इंडियन एकेडमी, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय कतरासगढ़ हैं. इन विद्यालयों को किया गया शोकॉज : आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन ससमय जमा नहीं करने पर डीइओ अभिषेक झा ने वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय जगजीवन नगर, मवि कांड्रा बाघमारा, सेठ सुखीराम बालिका मध्य विद्यालय गोविंदपुर, उमवि रामपुर, गोविंदपुर, मवि रतनपुर गोविंदपुर, उमवि हाड़ीडीह दुधिया बलियापुर, उमवि वासेपुर एवं उउमवि मयूरनाचना, गोविंदपुर के एचएम को शोकॉज किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: 15 विद्यालयों ने नहीं भरा छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड का फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: सदन में छाया रहा बगोदर ट्रामा सेंटर में हुई तोड़फोड़ की घटना का मामला

बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में पूर्व के लिए प्रस्ताव में अब – तक क्या प्रगति हुई, इसकी भी समीक्षा की गयी. बैठक में स्वास्थ्य, अबुआ आवास, नल जल योजना, अन्य योजनाओं और समस्याओ पर चर्चा हुई. इस दौरान प्रमुख आशा राज ने वन विभाग हाथियों के उत्पात को रोकने और उनसे जुड़े मानव हाथी संघर्ष को कम करने के लिए सारे उपाय करें. साथ ही उनके गलियारों को सुरक्षित करें और लोगों को टॉर्च और उन उपायों का सुरक्षित ट्रेनिंग, खराब पड़े चापाकल को तुरंत ठीक करने का भी सही प्रयास हो ताकि गर्मी आने से पहले लोगों को राहत मिल सके. छात्र अनुपात के अनुसार स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग हो. स्कूल के बीईईओ से रिक्ति संबंधी रिपोर्ट और और जिला प्रशासन से अनुरोध करती है कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक बगोदर में पोस्टिंग की जाये. वहीं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के फेस टू के तहत जो भी जियोटैग किए गए हैं और उनके जांच योग्य और अयोग्य को बेहतर ढंग से करें और जिन्होंने जांच पूरी कर ली है. योग्य लाभूक को मोबाइल एप्लीकेशन पर डाउनलोड की जाये की प्रस्ताव लिया गया. बैठक में उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने भी मुख्य रूप से बगोदर प्रखंड में नल-जल योजना के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने और बगोदर प्रखंड में जंगली हाथियों के द्वारा हुए नुकसान को लेकर पीड़ितों को मुआवजा देने एवम बगोदर बस स्टैंड ओर बगोदर-सरिया रोड में सूखे पेड़ों को हटाने, एवम बगोदर सरिया रोड, अटका ओर औरा बाजार में अतिक्रमणमुक्त करवाने समेत विषयों को सदन को रूबरू कराया है. बैठक में पंचायत समिति सदस्य टेकनारायण साव ने अटका में एक अतिरिक्त ओपी बनाने का प्रस्ताव दिया है जिसे प्रस्ताव में लिया गया. वहीं घरगुल्ली, मुंडरो दूरस्थ क्षेत्र में पेट्रोलिंग लगातार किया जाने की प्रस्ताव लिया गया. वहीं बैठक में अबुआ आवास के निर्माण में योग्य लाभुक को अब-तक कोई भी लाभ नहीं मिलने की चर्चा किया गया. वहीं पंचायत समिति की बैठक में इस बार ट्रामा सेंटर बगोदर में पोस्टमार्टम नहीं होने और तोड़फोड़ की घटना की पूरे जोरदार तरीके से निंदा की गयी. वहीं एक स्वर में कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी के हड़ताल पर होने के बाद कोई विकल्प नहीं किया जाना दुर्भाग्य की बात है. पंचायत समिति सदस्य निखत परवीन ने शिक्षा को लेकर भी कई मामले उठाये गए जिसमें बेको कन्या उवि में महज एक शिक्षक होने पर भी शिक्षण कार्य प्रभावित होने की बात कहीं है जिसे लेकर शिक्षक बहाल अतिशीघ्र किये जाने की मांग की है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी डॉ जिआउल हक, पंचायत समिति सदस्य टेक नारायण साव, निखत प्रवीण, बसारत अंसारी, समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: सदन में छाया रहा बगोदर ट्रामा सेंटर में हुई तोड़फोड़ की घटना का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: शॉर्ट-सर्किट से दो घरों में लगी आग, एक लाख का नुकसान

जानकारी के अनुसार सोमवार को शॉर्ट-सर्किट से हनीफ मियां और तसलीम अंसारी के घर में आग लग गयी. आग लगने के कारण उठ रहे धुआं को देखकर परिजनों को अगलगी की जानकारी मिली. इसके बाद परिजन हो हल्ला करने लगे. परिजनों हो हल्ला सुनकर और आग के धुआं को देखकर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और मोटर लगाकर और बाल्टी से पानी मारकर आग को बुझाया. मंगलवार को हनीफ मियां की पत्नी गुलजहान बीबी व तसलीम अंसारी ने सीओ मो. हुसैन को आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की है. बता दें कि दोनों भुक्तभोगी परिवार बहुत गरीब है. घर में आग लग जाने के कारण दोनों परिवार को सिर छुपाने के लिए भी जगह नहीं है. दोनों परिवार पड़ोसी के घर रहने को विवश हैं. आवेदन के माध्यम से गुलजहान बीबी ने कहा है कि अगलगी से उनके घर में रखे चावल, धान, आलू , गेहूं, पंलग, कपड़ा, कुछ नगदी, लकड़ी सहित अन्य कागजात जल गए. तसलीम अंसारी के घर में अगलगी से पलंग, फ्रिज, अलमीरा, अलमीरा में रखे कपड़े सहित अन्य कपड़े, घर की लकड़ी आदि जलकर नष्ट हो गये. तसलीम अंसारी ने बताया कि अगलगी से उसके घर में लगभग एक लाख रुपये की संपति जलकर नष्ट हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: शॉर्ट-सर्किट से दो घरों में लगी आग, एक लाख का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम

पीड़िता ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच पड़ताल की मांग की है. आवेदन में हरिला गांव निवासी कौशल्या देवी ने कहा है कि दसे दो भाई अर्जुन दास और ललन दास अन्य प्रदेशों में मजदूरी करते हैं. दोनों के घरों की जिम्मेदारी उसके उपर है. सोमवार को वे अपनी बेटी के घर गयी थी. मंगलवार की दोपहर को वे घर लौटी तो पता चला कि उसके खपरैल घर का उपरी हिस्सा उखड़ा हुआ है. घर के अंदर जाने पर पता चला कि अर्जुन दास के घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. खोजबीन के क्रम में पता चला कि बक्शा का ताला टूटा हुआ है और बक्शा में रखे कांसी पीतल के बर्तन, सहित 28 हजार नगदी गायब है. वहीं ललन दास के घर में भी चोरों नें चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उसके घर से भी कांसा पीतल के बर्तन सहित अन्य सामानों की चोरी की है और कई सामान गायब है. उसने ग्रामीणों को सूचना देकर इसकी जानकारी दी. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. परेशान होकर मंगलवार की शाम को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर दोनों घरों में चोरी की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीतामढ़ी जिले में सिंचाई करवा रहे अधेड़ की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत, मिलेगी चार कट्ठा जमीन

सुरसंड. थानांतर्गत मलाही गांव में मंगलवार की दोपहर फसल की सुरक्षा को ले खेतों के चारों तरफ से लगाये गये करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक नइम अंसारी (55 वर्ष) गांव के ही वार्ड संख्या आठ निवासी थे. जानकारी के अनुसार, मृतक खेत में गेहूं का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान ग्रामीण रत्नेश सिंह के करीब साढ़े चार एकड़ खेत में लगे केले की बगान की मवेशी से सुरक्षा के लिए चारों तरफ से लगाये गये विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर पीटीसी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. कट्ठा जमीन देने का आश्वासन दिया हालांकि, मामले में ग्रामीण स्तर पर बुलायी गयी पंचायत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया. पंचायत में रत्नेश सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर चार कट्ठा जमीन देने का आश्वासन दिया गया. पंचायती निर्णय से मृतक के परिजन सहमत हो गये. अंततः पुलिस बैरंग वापस लौट गयी. हालांकि, मृतक के परिजन जमीन की रजिस्ट्री होने तक सुरसंड बड़ी मस्जिद से फ्रिज मंगवाकर शव को सुरक्षित रख दिया है और कहा है कि जमीन रजिस्ट्री के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. मृतक को चार पुत्र व एक शादीशुदा पुत्री है. चारों पुत्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं. चारों पुत्रों को घटना की सूचना दे दी गयी है. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि चार माह पूर्व भी उक्त स्थान पर मलाही गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी लियाकत अंसारी की भैंस की मौत करंट लगने से हो गयी थी. इस बाबत थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आपसी सहमति से दोनों पक्ष समझौता कर लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीतामढ़ी जिले में सिंचाई करवा रहे अधेड़ की विद्युत तार की चपेट में आने से मौत, मिलेगी चार कट्ठा जमीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: 19 केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षण पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आज

Darbhanga News: दरभंगा. पुलिस अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 21 जनवरी को जिले के 19 केंद्रों पर ली जायेगी. परीक्षा की पूर्व संध्या तक सभी केंद्रों पर पूरी तैयारी कर ली गयी है. परीक्षा कक्ष सहित परिसर की साफ-सफाई करायी गयी है. बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है. परीक्षार्थियों के आवंटित कक्ष व सीट संख्या से संबंधित सूची केंद्रों के मुख्य द्वार पर लगायी गयी है. साथ ही सभी परीक्षा कक्ष के बाहर भी रोल नंबर व कोड की सूची लटका दी गयी है. सीटों पर रोल नंबर, कोड व नाम का स्टीकर चिपका दिया गया है. सभी केंद्रों पर आयोग द्वारा जैमर एवं सीसीटीवी सर्विलांस अधिष्ठापन किया गया है. केन्द्राधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में हॉट लाइन फोन की व्यवस्था है. प्रत्येक केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय फोटोग्राफी करायी जाएगी. बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट, परीक्षा के क्रम में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराया जाना है. वीडियोग्राफी परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व व समाप्ति के बाद सभी महत्वपूर्ण प्रक्रिया जैसे गोपनीय सामग्री के सील को खोलना व पैक करने तक जारी रहेगा. परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त वीक्षक व अन्य कर्मियों को सुबह 7.30 बजे तक उपस्थित होना है. 24 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं 120 से 125 परीक्षार्थियों पर एक अतिरिक्त वीक्षक तैनात रहेंगे. परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था 24 या 24 के गुणक है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 तक ली जायेगी. परीक्षा अवधि की अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को टॉयलेट अथवा शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. केंद्र पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग प्रथम पाली के लिए सुबह 8.30 बजे से तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक बजे से है. परीक्षार्थी को केंद्र, कक्ष में मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जाना है. वैध प्रवेश-पत्र तथा बिना फोटो पहचान-पत्र के बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. प्रवेश के समय स्टेटिक दंडाधिकारी द्वार पर उपस्थित रहेंगे. साथ ही पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी. पुरुष अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग पुरुष पुलिसकर्मी तथा स्त्री अभ्यर्थियों की स्त्री पुलिसकर्मी द्वारा किया जाना है. जिले के 19 परीक्षा केंद्र एमएल एकेडमी परिसर में ब्लॉक वन व टू दो केंद्र बनाए गए हैं. इसी प्रकार जिला स्कूल, सीएम आर्ट कॉलेज, महारानी कल्याणी महाविद्यालय, एमएलएसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, मारवाड़ी स्कूल, केएस कॉलेज, शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, डॉ राजेंद्र प्रसाद कन्या उच्च विद्यालय, एमएआरएम हाइ स्कूल, महात्मा गांधी कॉलेज, राज हाइ स्कूल, सर्वोदय उच्च विद्यालय, एमकेपी विद्यापति उवि, एचबी सोगरा हसन मेमोरियल गर्ल्स हाइ स्कूल, एमआरएम कॉलेज व वंसी दास मध्य विद्यालय शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: 19 केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षण पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top