Hot News

January 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया के पार्किंग स्टैंड की हुई ई-नीलामी

खगड़िया. स्थानीय स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित पार्किंग स्टैंड के 01 लॉट का निविदा ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित किया गया है. इस ई-नीलामी में पार्किंग स्टैंड के लिए 51 लाख 05 हजार 888 रुपये की वार्षिक बोली लगायी गयी है. जीएसटी सहित 03 वर्षों की अवधि के लिए इस पार्किंग स्टैंड का कुल कॉन्ट्रैक्ट मूल्य 1 करोड़ 80 लाख 74 हजार 844 रुपये निर्धारित किया गया. विदित हो कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल पार्किंग स्टैंड के निविदा से लगभग 4 करोड़ 46 लाख 42 हजार 287 रुपये का रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया के पार्किंग स्टैंड की हुई ई-नीलामी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटे की शादी से पहले सड़क हादसे में पिता की मौत, सड़क जाम

बरहट . मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर मनुष्घट्टा पुल के समीप बीते मंगलवार देर रात को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव निवासी रंजीत यादव पिता चंद्रिका यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को रंजीत यादव के बेटे का विवाह तय हुआ था और वह अपने मित्र लव कुमार के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाइक से पांडो बाजार जा रहे थे. इसी दौरान मनुष्घट्टा पुल के पास लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा व मलयपुर की ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर के कारण बाइक असंतुलित हो गयी. सड़क किनारे पेड़ होने के कारण बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी. हादसे में रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो जबकि लव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार को नुमर चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. परिजन प्रशासनी मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी. खासकर दरोगा बहाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, एएसआई मनोज कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद यातायात बहाल हुआ. बेटे की शादी की खुशियां बदलीं मातम में ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के बेटे की शादी बीते मंगलवार को तय हुई थी. घर में खुशी का माहौल था और रिश्तेदार भी पहुंचे हुए थे. इस हादसे से कुछ ही पलों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. हादसे के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी और कह रही थी कि अब घर-परिवार कैसे चलेगा. रंजीत यादव परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह अपने पीछे चार बेटियां एक बेटा व भरा-पूरा परिवार छोड़ गया. इस दुखद घड़ी में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने अंतिम संस्कार के लिए 5000 की आर्थिक सहायता दी. वहीं पंचायत के मुखिया कबीर ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 की सहायता प्रदान की. इसके अलावा आशा पायल फाउंडेशन के सदस्य देवेंद्र पंडित ने भी 2500 की आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी. क्या कहते हैं थानाध्यक्ष बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मृतक के परिजनों ने सड़क को जाम किया था. उन लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करा दिया है और यातायात सुचारू कर दिया गया है. पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेटे की शादी से पहले सड़क हादसे में पिता की मौत, सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैथी में जन समाधान शिविर का किया गया आयोजन, उमड़ी भीड़

चौथम. प्रखंड के मध्य बौरने पंचायत स्थित कैथी हाट में बुधवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया. प्रशासन के निर्देश पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार ने की. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मनरेगा, बिजली, जीविका, पशुपालन और शिक्षा सहित कई विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाया गया. जहां लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे आवेदन प्राप्त किए गए. पंचायत स्तर पर निबटाए जा सकने वाले आवेदनों को तत्काल समाधान किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को प्रखंड या जिला स्तर पर भेजा जाएगा. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक पंचायत में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. मौके पर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के अलावा सीओ रवि राज, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, जीविका परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार और पशु चिकित्सक सहित सभी विभागों के कर्मी उपस्थित रहे. मौके पर उप-मुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच ललेंद्र सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कैथी में जन समाधान शिविर का किया गया आयोजन, उमड़ी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुजुर्ग महिला के खाते से 92 हजार की अवैध निकासी, जांच शुरू

झाझा . थानाक्षेत्र की हथिया पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह गांव निवासी एक बुजुर्ग स्त्री की कैनरा बैंक हथिया शाखा स्थित खाते से अवैध रूप से 92 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. पीड़िता उपेंद्र पांडेय की पत्नी सत्यभामा देवी ने बैंक शाखा व झाझा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. खाताधारक के पुत्र संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी मां के खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 92 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. उन्होंने बताया कि 15 मई 2025 को वह अपनी मां के साथ रुपये निकालने बैंक पहुंचे थे, जहां हस्ताक्षर नहीं होने की बात कहकर बैंक के गार्ड ने एक युवक से संपर्क कराया. उसी युवक के सहयोग से 5 हजार रुपये की निकासी करायी गयी. उस समय किसी तरह का संदेह नहीं हुआ. इसके बाद मंगलवार को उनके माता-पिता 30 हजार रुपये निकालने बैंक पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि 22 मई 2025 से विभिन्न तिथियों में खाते से 92 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि खाता मोबाइल नंबर से लिंक नहीं था, जिस कारण किसी प्रकार का मैसेज या अलर्ट नहीं मिला और लंबे समय तक निकासी की जानकारी नहीं हो सकी. इधर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार को जांच के लिए बैंक भेजा गया है. बैंक स्टेटमेंट एवं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुजुर्ग स्त्री के खाते से 92 हजार की अवैध निकासी, जांच शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

संवाददाताा, जामताड़ा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला परिवहन कार्यालय की ओर से विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को अनुमंडल कार्यालय से यज्ञ मैदान तक सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में स्कूली शिशु शामिल हुए. प्रभातफेरी को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गांधी मैदान में रुककर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. एसडीओ अनंत कुमार ने जिलेवासियों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनायें. कहा कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिकों को प्रशासन द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है. उन्हें किसी भी प्रकार की गवाही या कोर्ट–कचहरी के लिए बाध्य नहीं किया जाता है. वहीं डीटीओ मुकेश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की बात कही. मौके पर सड़क सुरक्षा टीम के प्रबंधक तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम, विमलेश कुमार मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिस्टा का वनभोज सह मिलन समारोह को आठ को

पिपरवार. कोल इंडिया एससी-एसटी एंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार शाम आनंद मुंडा की अध्यक्षता में हुई. इसमें सिस्टा कार्यालय नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गयी. बताया गया कि कार्यालय नहीं होने से संगठन को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जबकि क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक सीसीएलकर्मी एससी-एसटी हैं. सदस्यों ने चर्चा के दौरान प्रबंधन से सिस्टा के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इसके अलावा आगामी आठ फरवरी को वनभोज सह मिलन समारोह के आयोजन पर सहमति बनी. संचालन कामेश्वर राम ने किया. मौके पर बाबूलाल राम, संतोष कुमार राम, सुनील मुंडा, ललिंदर कुमार, रामजीत राम, व्याकुल सेठ, गंगा राम, पूरन गंझू, अघनु देशवाली नागेश्वर राम, विकास मिंज, बसंत कुमार, गणेश कुमार, सुरेंद्र राम, लकेश्वर लाल, हिमांशु चटर, देवनाथ राम, मुंशी राम, जमुना रजवार, शिबू लोहार, ललकु भुईयां, जेम्स उरांव, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिस्टा का वनभोज सह मिलन समारोह को आठ को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोरल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का किया उद्घाटन

अररिया. जिला मुख्यालय स्थित रानीगंज रोड एनएच 327 इ में मोरल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड एंड रियल एस्टेट का पूर्णिया ब्रांच से संबद्ध फ्रेंचाइजी का उद्घाटन रानीगंज विधानसभा के विधायक अविनाश मंगलम ने फीता काटकर किया. इसकी जानकारी देते हुए फ्रेंचाइजी के ब्रांच मैनेजर सुजीत कुमार ने बताया कि ब्रांच में सदस्यता दिलाकर पहले सदस्य बनाया जाता है. इसके बाद वैसे सदस्यों के लिए बचत, जमा, पेंशन योजनाओं व अन्य वित्तीय सेवाओं के साथ आर्थिक सशक्तिकरण पर कार्य किया जाता है. यह लखनऊ स्थित मोरल ग्रुप ऑफ कंपनीज का हिस्सा है. इसकी मुख्य बातों में शामिल यह सोसाइटी विभिन्न बचत योजनाएं, फिक्स्ड डिपॉजिट, पेंशन प्लान व अन्य वित्तीय उत्पाद प्रदान करती है. जिसका उद्देश्य सदस्यों का आर्थिक विकास करना है. मोरल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी, लखनऊ स्थित 18 साल पुराने मोरल ग्रुप ऑफ कंपनीज का हिस्सा है. जिसमें फार्मा, रियल एस्टेट आदि जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं. यह हिंदुस्तान की तीसरी सबसे बड़ी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में से एक है. यह हिंदुस्तान प्रशासन के कृषि मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त एक बहु-राज्य सहकारी समिति है. मौके पर रानीगंज अंतर्गत राजद के जिला युवा अध्यक्ष बसीरउद्दीन, पूर्णिया ब्रांच रीजन के असिस्टेंट जेनरल मैनेजर सिद्धार्थ कुमार सिंह, अररिया ब्रांच के कर्मी में शामिल अजय कुमार यादव, पूजा कुमारी, रविनाथ चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोरल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परवाहा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

फारबिसगंज. मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में प्रखंड के परवाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पुण्यानंद मंडल के आवासीय परिसर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र प्रशासन मनरेगा को खत्म करने की गहरी साजिश कर रही है. प्रशासन गरीब मजदूरों की हकमारी करना चाह रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व से संचालित मनेरगा में भारी बदलाव कर मजदूरों की परेशानी को बढ़ा दिया है. मौके पर शशि मोहन ठाकुर, दिलीप ऋषिदेव, चुन्ना सिंह, अजित चोधरी, डोमी ऋषिदेव, गयांद ऋषिदेव, संकलदेव ऋषिदेव, रूपचंद्र ऋषिदेव, गोरव मंडल, अजय कुमार, मितन ऋषिदेव, बिकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post परवाहा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती पर की चर्चा

धोरैया. हिंदुस्तानीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय मालाहाट धोरैया में बुधवार को पूर्व जिला मंत्री संतसेवक राय की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें पार्टी संगठन पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. नवीकरण एवं नये सदस्यों की भर्ती पर जोर दिया गया. वहीं राज्य परिषद सदस्य कामरेड गौतम कुमार सिंह द्वारा जिला परिषद की बैठक का रिपोर्टिंग प्रस्तुत किया गया. बैठक में किसान मजदूर एवं असहाय पर हो रहे अत्याचार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गयी. मौके पर बैठक में उपस्थित अंचल मंत्री गिरधारी राय, भवेश सिंह, जलधर राय, सियाराम यादव, पंचायत समिति सदस्य रामजी पासवान, जनार्दन यादव, शशि मंडल, रघुनाथ राय, कुंदन कुमार यादव, नवल राय, दशरथ शर्मा, नारदेव मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती पर की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरएमके खेल मैदान में 28 को जिलास्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला

बांका. शहर के आरएमके इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मैदान में 28 जनवरी को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन होगा. इसका समय 10 से 4 बजे के बीच रखा गया है. इस संबंध में प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया है कि नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस मेले में विभिन्न नियोजकों के द्वारा निःशुल्क रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना है. इस मेले में 8वीं, 10वीं, केवाईपी, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए आदि योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. विशेष रूप से केवाईपी उत्तीर्ण युवक-युवतियों के लिए यह रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है. मेले में भाग लेने के लिए आवेदक का एनसीएस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन होना अनिवार्य है. जिसकी सुविधा जिला नियोजनालय, बांका के कार्यालय एवं नियोजन मेला स्थल पर उपलब्ध रहेगी. नियोजन मेला में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की समस्त प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ बायोडाटा, योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर पहुंचे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरएमके स्पोर्ट्स मैदान में 28 को जिलास्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top