Hot News

January 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. संत डॉन बॉस्को स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ. छात्रों के बीच शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, 100 मीटर दौड़, सैक रेस, हूप रेस, मार्बल स्पून रेस, थ्रेड-नीडल रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, ब्लाइंड फोल्ड गेम प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र शामिल हुए. छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी स्पोर्ट्सों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. समापन समारोह में जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी राहुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और स्पोर्ट्स भावना की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रधानाचार्य शिव शंकर दुबे ने कहा कि स्पोर्ट्सकूद से जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वार्षिक स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:पुरुष एकल लीग राउंड में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन बुधवार को पुरुष एकल व डबल्स वर्ग के लीग राउंड मुकाबले स्पोर्ट्से गये. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया. अगले चक्र में अपनी जगह पक्की की. लीग राउंड के पहले चरण में स्पोर्ट्से गये मुकाबलों में विभव गीतम ने शशांक को, ऋषभ राज ने आरव कुमार को, कार्तिक ने अमन कुमार को, हंसराज ने सुयश राज को, ईशांत राज ने शिवम ठाकुर को, शिवम कुमार ने आयुष कुमार को व राहुल कुमार ने हेमंत ठाकुर को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया. वहीं पुरुष डबल्स मुकाबले में हेमंत ठाकुर व शिवम ठाकुर की जोड़ी ने हर्ष राज व आदर्श कुमार की जोड़ी को और विभव गीतम व आदित्य चौधरी की जोड़ी ने अतुल कुमार व अथर्व झा की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर में प्रवेश किया. मैचों के दौरान खिलाड़ियों के आक्रामक शॉट्स, सटीक स्मैश और बेहतरीन कोर्ट कवरेज ने मुकाबलों को अत्यंत रोचक बना दिया. मुख्य निर्णायक की भूमिका में बिहार बैडमिंटन संघ के कोचिंग एवं डेवलपमेंट सचिव सह जिला क्रीड़ा संघ के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया. जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरूण कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:पुरुष एकल लीग राउंड में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:शिक्षण रणनीतियों को बेहतर बनाने को प्रेरित करने की जरूरत : डॉ श्वेता

फोटो संख्या : 29 संबोधित करते प्राचार्य Samastipur News: पूसा : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रु पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सभागार में दूसरे दिन परख 2024 के परिणाम के ऊपर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते हुए प्रचार्या डॉ श्वेता सोनाली ने कहा कि शिक्षकों और प्रशासकों को छात्रों की जरूरतों को पूरा करने और शिक्षण रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है. सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और शैक्षिक अंतर को पाटने के लिए प्रेरित करता है. यह सर्वेक्षण एक अभ्यास की तरह है, जो बताता है कि लगातार प्रयास (अभ्यास) से छात्र और प्रणाली दोनों बेहतर हो सकते हैं. परख 2024 केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली को समझने, सुधारने और सभी छात्रों के लिए बेहतर भविष्य बनाने का एक सशक्त साधन है, जो डेटा और समग्र मूल्यांकन के माध्यम से प्रेरणा प्रदान करता है. चर्चा के इस सत्र में जिलाभर के प्रखंडों से आए हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संकुल के नामित शिक्षकों ने भाग लिया. शुरुआत आयोजन सचिव डॉ मानविता कुमारी ने परिचय सत्र से किया. इसमें डॉ. रूबी कुमारी एवं मानवीता कुमारी ने अपना व्याख्यान दिये. वरीय व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, डॉ अनिल पाठक, मयूराक्षी मृणाल, पंडित विनय कुमार, सुरेश कुमार, शिव किशोर, कुमार आदित्य, यशवन्त कुमार शर्मा, संयोग कुमार प्रेमी, दीनानाथ राय, मो. रिजवान सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:शिक्षण रणनीतियों को बेहतर बनाने को प्रेरित करने की जरूरत : डॉ श्वेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टेबल टेनिस खिलाड़ी हिमांशु का प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन

बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण में भेजा कोलकाता सहरसा. जिला टेबल टेनिस संघ सचिव सह टेबल टेनिस के सीनियर राज्य स्तरीय कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण ने पूरे बिहार से 12 टेबल टेनिस खिलाड़ियों को चयनित किया है. जिन्हें एक साल तक उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए कोलकाता भेजा गया. इसमें जिले के खिलाड़ी हिमांशु भी हैं जो चयनित 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं. हिमांशु इससे पहले पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स चुका है. हिमांशु जिले के सबसे कम उम्र 13 वर्ष के सबसे बेहतरीन टेबल टेनिस के खिलाड़ियों में से एक है. प्रत्येक खिलाड़ी पर लगभग पांच लाख रुपये का सालाना खर्च है, जो बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण व्यय कर रही है. रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से निश्चित रूपेण खिलाड़ियों में नयी तकनीक के साथ उनका हौसला बढ़ेगा. जिससे वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा. उन्होंने कहा कि जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा यथासंभव जो भी सहयोग खिलाड़ियों को दिया जाना चाहिए वह दिया जा रहा है. हिमांशु एक होनहार टेबल टेनिस का खिलाड़ी है एवं यह जिले के लिए गर्व की बात है की खिलाड़ी अपने प्रतिभा के दम पर अच्छे प्रशिक्षण को आगे जा रहे हैं. जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष विवेक विशाल ने बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण सर की भूरी भूरी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि उनकी यह दूरदर्शी सोच है. जिसके चलते अब गांव, कसवा से खिलाड़ी चुनकर राष्ट्रीय पटल पर आ रहे हैं एवं उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने का काम बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण कर रही है. चयन पर पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि जिले में स्पोर्ट्स का माहौल दिन प्रतिदिन अच्छा होता जा रहा है. यह काफी सुखद एवं अच्छा पहलू है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर पहुंच रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टेबल टेनिस खिलाड़ी हिमांशु का प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

भारत विजनरी लीडर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए अनिल कुमार शर्मा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर/पटना: समस्तीपुर जिले के लाटबसेपूरा पंचायत निवासी मोटिवेशनल स्पीकर एवं कॉर्पोरेट ट्रेनर अनिल कुमार शर्मा को हिंदुस्तान विजनरी लीडर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 18 जनवरी, रविवार को पटना में आयोजित समारोह में उन्हें “इमर्जिंग मोटिवेशनल स्पीकर एंड कॉर्पोरेट ट्रेनर ऑफ बिहार” के रूप में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के कर-कमलों से दिया गया। समारोह का आयोजन बीआईबी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया गया था, जिसमें साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह, बिहार के वरिष्ठ डॉक्टर, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अनिल कुमार शर्मा लंबे समय से युवाओं को प्रेरित करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान पूरे समस्तीपुर जिला और लाटबसेपूरा पंचायत के लिए गौरव की बात है।

समस्तीपुर

400 असहाय,वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : प्रखंड के मनिकपुर पंचायत अंतर्गत अरमौली गांव में सेवानिवृत्त डीएसपी राम बालक सिंह के द्वारा 400 असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत डीएसपी रामबालक सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, वृद्ध,असहाय, दिव्यांग आदि लोगों को कंबल के अभाव में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस निमित्त क्षेत्र के 400 लाभार्थियों के बीच आज कंबल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर आरएसएस के पूर्व संघचालक राम लगन सिंह एवं आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. मित्र कुमार ठाकुर, प्रांत सेवा प्रमुख राजा राम, समाजसेवी स्वराज पासवान, अधिवक्ता इंद्रदेव राय, केदार सिंह, देवनारायण सिंह, विष्णुदेव पासवान, डॉ. बमबम सिंह, कुंदन कुमार सिंह,रामाआज्ञा सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।  

समस्तीपुर

इंजीनियरिंग कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र एवं फैकल्टी ने आयुक्तालय स्तरीय “उमंग 2026” स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। यह तीन दिवसीय महोत्सव 16 से 18 जनवरी 2026 तक दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र एवं फैकल्टी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के दौरान राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर की टीमों ने स्पोर्ट्स भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया। प्रतियोगिता के बीच महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार मंडल स्वयं दरभंगा पहुंचे और प्रतिभागी छात्रों व फैकल्टी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता तथा अनुशासन को सुदृढ़ करती हैं। प्राचार्य की उपस्थिति से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ा, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं। क्रिकेट बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी को पराजित कर विजेता बना।क्रिकेट फैकल्टी टीम ने दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय की फैकल्टी टीम को हराकर विजेता बना। इसी तरह बैडमिंटन बालक वर्ग में कॉलेज की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा वॉलीबॉल बालक वर्ग में उपविजेता,बैडमिंटन बालिका वर्ग में विजेता,कबड्डी बालिका वर्ग में उपविजेता,वॉलीबॉल बालिका वर्ग में उपविजेता,वॉलीबॉल फैकल्टी टीम में उपविजेता एवं बैडमिंटन में उप विजेता बना। इन उपलब्धियों के उपलक्ष्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के परिसर में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य दीपक कुमार मंडल ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है।सीप्राचार्य ने सभी टीमों को आगामी राज्य स्तरीय “उमंग 2026”, जो पटना में आयोजित होने वाला है, के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय छात्र एवं फैकल्टी टीमें राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर प्राचार्य ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रीड़ा समन्वयक प्रो. स्वामी रंजन, प्रो. अमित गौरव, सांस्कृतिक समन्वयक प्रो. अभय कुमार तथा प्रो. शफ़क़ अज़ीज़ का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इनके कुशल समन्वय, मार्गदर्शन एवं सतत प्रयास से ही यह आयोजन सफल हो सका। समारोह का समापन उत्साह, गर्व और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नई ऊर्जा के साथ हुआ।

समस्तीपुर

केएसआर कॉलेज सरायरंजन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यशाला

बचाव एवं रोकथाम से संभव है फाइलेरिया उन्मूलन :डॉ. विपिन नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन में फाइलेरिया उन्मूलन एवं रोकथाम कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पिरामल संगठन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से आयोजित कार्यशाला में, वक्ताओं ने फाइलेरिया उन्मूलन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ विपिन कुमार झा ने बताया कि एनाफिलीज मच्छर के काटने से फाइलेरिया की बीमारी होती है, जिसे फाइलेरिया की दवा खाने से ठीक किया जा सकता है। जबकि,मच्छर के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए स्वच्छता सावधानी एवं मच्छरदानी के उपयोग से पूरी तरह बचाव किया जा सकता है। पिरामल संगठन के फाइलेरिया उन्मूलन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि फाइलेरिया होने से पूर्व यदि बचाव के उपाय किए जाएं तो फाइलेरिया को रोका जा सकता है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर मुख्यालय में फाइलेरिया जांच के बाद 40 प्रतिशत तक फाइलेरिया बीमारी होने वाले मरीजों को प्रशासन के द्वारा 1100 रुपए पेंशन दिया जाता है , उसका भी मरीज को लाभ दिलाने के लिए बुद्धिजीवियों और शिक्षा प्रेमियों का आह्वान किया। एलएनएमयू के सिनेटर डॉ. विजय कुमार झा ने फाइलेरिया की दवा खाने के लिए छात्र-छात्राओं एवं आमजनों का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने 10 फरवरी से केएसआर महाविद्यालय सरायरंजन की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता के लिए संपूर्ण क्षेत्र में साइकिल रैली निकालने की घोषणा की। कार्यशाला का संचालन एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर रमेश कुमार ने किया। टीआर डॉ. शर्देन्दु कुमार झा, प्रो.इंद्र मोहन चौधरी आदि ने कार्यशाला को संबोधित किया। मौके पर डॉ. के. के. ठाकुर, डॉ. प्रभात कुमार चौधरी, प्रो. सतीश कुमार झा,अमरकांत ईश्वर, मुकुंद कुमार सहित अधिकांश महाविद्यालयकर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

सीओ ने किया फारमर्स रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग पंचायत भवन परिसर में चल रहे केवाईसी एवं फारमर्स रजिस्ट्री शिविर का अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे कर्मियों एवं स्थानीय किसानों की समस्याओं से अवगत हुए। वहीं उपस्थित कर्मियों को उन्होंने कई निर्देश दिए। मौके पर पंचायत के राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार, कृषि समन्वयक सुजीत कुमार वर्मा, किसान सलाहकार अविनाश कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, किसान प्रकाश कुमार, संजय कुमार सिंह, रामबालक सिंह, अंजू कुमारी, प्रमिला कुमारी, रिंकू देवी, पिंकू देवी आदि मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Blue Star Portable AC पर 9 हजार की बचत, EMI भी आसान

दोस्तों, Amazon की Great Republic Day Sale में इस बार सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि घर के लिए ऐसे गैजेट्स भी मिल रहे हैं जो आपकी लाइफ को आसान बना देंगे. मेरा सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक Portable AC ने, जिसे आप बिना झंझट के कहीं भी रखकर चला सकते हैं. इंस्टॉलेशन की टेंशन नहीं, दीवार तोड़ने की झंझट नहीं- बस प्लग इन करो और मजे से ठंडी हवा का आनंद लो. पोर्टेबल AC: पहियों पर चलता ठंडा आराम ये AC दिखने में टावर कूलर जैसा होता है, लेकिन इसमें पहिये लगे होते हैं. मतलब आप इसे लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक आसानी से खींचकर ले जा सकते हैं. कोई फिक्स्ड जगह नहीं, जहां चाहो वहीं रखो. इंस्टॉलेशन की झंझट से छुटकारा जहां विंडो AC या Split AC लगाने के लिए दीवार तोड़नी पड़ती है या खिड़की हटानी पड़ती है, वहीं पोर्टेबल AC में ऐसा कुछ नहीं. इसे बस बिजली से जोड़ो और चलाओ. Blue Star का धमाकेदार ऑफर Amazon सेल में Blue Star 1 Ton Fixed Speed Portable AC उपलब्ध है. इसकी कीमत 30,900 रुपये रखी गई है, जबकि MRP 39,900 रुपये है. यानी सीधा 9,000 रुपये तक की बचत. साथ ही EMI प्लान्स भी मौजूद हैं, जिससे जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा. स्मार्ट फीचर्स से भरपूर इस AC में कॉपर, एंटी-बैक्टीरियल सिल्वर कोटिंग और सेल्फ डायग्नोसिस जैसे फीचर्स दिये गए हैं. पावर सेविंग के लिए स्लीप मोड और ऑटो मोड मौजूद हैं. टच कंट्रोल पैनल और रिमोट सपोर्ट इसे और भी आसान बनाते हैं. हीट और पानी बाहर निकालने का सिस्टम AC के साथ एक एग्जॉस्ट पाइप मिलता है, जो गर्म हवा को बाहर निकालता है. साथ ही इससे पानी भी निकलता है, जिसके लिए अलग पाइप लगाकर उसे बाल्टी या बाहर भेजना पड़ता है. यह भी पढ़ें: सर्दी में AC को छुट्टी देने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना होगा हजारों का नुकसान The post Blue Star Portable AC पर 9 हजार की बचत, EMI भी आसान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top