Hot News

January 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Basant Panchami Yellow Food Recipes: बसंत पंचमी के खास मौके पर बनाएं स्वादिष्ट पीले पकवान, त्योहार का मजा करें दोगुना

Basant Panchami Yellow Food Recipes: बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है. इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह ज्ञान, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. यही कारण है कि बसंत पंचमी पर पीले रंग के मीठे पकवान बनाकर मां सरस्वती को भोग अर्पित किया जाता है. अगर आप भी इस शुभ अवसर पर कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो ये Basant Panchami Yellow Food Recipes आपके लिए परफेक्ट हैं. Basant Panchami Yellow Food Recipes: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बनाएं ये 7 स्पेशल पीले मीठे पकवान Basant panchami yellow food recipes: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बनाएं ये 7 स्पेशल पीले मीठे पकवान 1. केसरिया खीर दूध, चावल और केसर से बनी केसरिया खीर बसंत पंचमी की सबसे लोकप्रिय मिठाई है. इसकी खुशबू और मलाईदार स्वाद पूजा के भोग के लिए इसे खास बनाते हैं. 2. मीठे पीले चावल (Kesari Rice) केसर, घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार ये मीठे चावल दिखने में जितने सुंदर होते हैं, स्वाद में उतने ही लाजवाब. और यह रेसिपी झटपट बन जाती है. 3. बेसन का हलवा देसी घी में भुना बेसन, चीनी और केसर से बना हलवा ऊर्जा से भरपूर होता है. यह हलवा ठंड के मौसम में भी बहुत पसंद की जाती है. 4. केसरिया सूजी हलवा अगर समय कम है, तो केसरिया सूजी हलवा सबसे आसान ऑप्शन है. कम सामग्री में बनने वाला यह हलवा पूजा और प्रसाद के लिए एकदम परफेक्ट है. 5. गाजर रबड़ी गाजर और मलाईदार रबड़ी का कॉम्बो इस मिठाई को खास बनाता है. 6. केसरिया लड्डू बेसन या बूंदी से बने केसरिया लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. इन्हें पहले से बनाकर भी रखा जा सकता है. 7. केसरिया बूंदी छोटी-छोटी केसरिया बूंदी चीनी की चाशनी में डूबी हुई, स्वाद में बेहद मुलायम होती है. यह बसंत पंचमी के भोग के लिए बेहद शुभ मानी जाती है. बसंत पंचमी पर पीले रंग के मीठे पकवान बनाना न सिर्फ परंपरा है, बल्कि यह घर में सकारात्मकता और खुशहाली भी लाता है. इन Sweet Yellow Recipes for Basant Panchami को अपनाकर आप त्योहार को और भी खास बना सकते हैं. मां सरस्वती के आशीर्वाद के साथ मीठे स्वाद का आनंद जरूर लें. यह भी पढ़ें: Til Bhugga Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं सर्दियों की खास डिश तिल भुग्गा – नोट करें आसान रेसिपी यह भी पढ़ें: Gajar Rabri Recipe for Basant Panchami: घर पर बनाएं भोग वाली मलाईदार गाजर रबड़ी, आसान विधि से पाएं जबरदस्त स्वाद यह भी पढ़ें: Basant Panchami Bhog Ideas: मां सरस्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, जानें कौन से हैं ये शुभ व्यंजन The post Basant Panchami Yellow Food Recipes: बसंत पंचमी के खास मौके पर बनाएं स्वादिष्ट पीले पकवान, त्योहार का मजा करें दोगुना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुमला में पुलिस की वर्दी दागदार, ACB ने चैनपुर थानेदार को घूस लेते दबोचा, 2 दिन पहले ही लिया था चार्ज

Acb Jharkhand News, गुमला, (दुर्जय पासवान): झारखंड के गुमला जिले में खाकी वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है. मामले चैनपुर थाने का है जहां एक थानेदार ने थाना प्रभारी की कुर्सी संभालते ही रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिये गये हैं. जबकि उन्होंने महज दो दिन पहले रविवार को उस थाने की कमान संभाली थी. एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बुधवार को चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी शैलेश कुमार और पूर्व प्रभारी ने मिलकर बनाया था अवैध वसूली का दबाव जानकारी के मुताबिक वर्तमान थाना प्रभारी शैलेश कुमार और पूर्व प्रभारी अशोक कुमार ने पीड़ित जयपाल नायक से निजी मकान के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बनाया था. जयपाल नायक ने बताया कि वह एक गरीब व्यक्ति है. चैनपुर थानेदार लगातार उसे परेशान करके पैसे की मांग कर रहे थे. थक-हारकर उसने पूरे मामले की शिकायत एसीबी रांची से की. Also Read: जिस पर पत्नी को था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दागी गोली, वंदना कुमारी हमला मामले का खुलासा दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर थाना प्रभारी हुए गिरफ्तार शिकायत का वेरिफिकेशन होने के बाद एसीबी ने थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. बुधवार दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर जैसे ही थाना प्रभारी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया. इसके बाद एसीबी की टीम ने करीब 15 मिनट तक उनके आवास की तलाशी ली. आवश्यक कार्रवाई के बाद शाम 3 बजकर 10 मिनट पर आरोपी थानेदार को रांची ले आया गया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं, चैनपुर और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. Also Read: रिपब्लिक डे पर घूमने का प्लान है, तो झारखंड ये तीन फॉल्स देंगे पिकनिक भरपूर मजा The post गुमला में पुलिस की वर्दी दागदार, ACB ने चैनपुर थानेदार को घूस लेते दबोचा, 2 दिन पहले ही लिया था चार्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Home Decor Tips: छोटे घर में भी चाहिए लग्जरी फील? कम जगह में सुकून भरी जिंदगी के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स

Home Decor Tips: आज के समय में हम में से ज्यादातर लोग नौकरी की तलाश में बड़े शहरों में शिफ्ट हो जाते हैं. इन शहरों में रहना जितना मजेदार है उतना ही कठिन इन शहरों में एक सही घर या फिर अपार्टमेंट की तलाश करना. अगर आपको एक अच्छा घर या फिर फ्लैट मिल भी जाए तो इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है. ऐसे हालात में कोई भी इंसान एक छोटे फ्लैट या फिर अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के लिए मजबूर हो जाता है. जब आप पहली बार इस तरह की किसी घर में शिफ्ट होते हैं तो आपको यहां रहना काफी ज्यादा कठिन लगता है क्योंकि यह कमरा हमेशा ही भरा हुआ लगता है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम रहती है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एक छोटे से घर को भी काफी बड़ा, हवादार और खुला हुआ दिखा सकते हैं. सिर्फ कुछ आसान और स्मार्ट डेकोर टिप्स अपनाने होंगे और आपका घर पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और आरामदायक बन जाएगा. तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान और मजेदार ट्रिक्स. हल्के रंगों का करें सही इस्तेमाल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप छोटे से घर को बड़ा और खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है. जब आप अपने घर पर सफेद, क्रीम या फिर हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो पहले से ज्यादा बड़ा और खुला हुआ दिखाई देता है. वहीं, गाढ़े रंग इस कमरे को छोटा और भरा हुआ दिखाते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप पर्दे और बेडशीट में भी हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करें. यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट सही फर्नीचर चुनना जरूरी छोटे घर या फिर फ्लैट में आपको भारी और बड़े फर्नीचर को रखने से बचना चाहिए. छोड़े घर के लिए हमेशा ही कम जगह घेरने वाले सिंपल और मल्टी-पर्पस फर्नीचर को चुनना बेस्ट होता है. फोल्ड होने वाले जो फर्नीचर जैसे कि सोफा-कम-बेड या फिर स्टोरेज के साथ आने वाले बेड काफी काम के साबित होते हैं. शीशे का करें स्मार्ट इस्तेमाल होम डेकोर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर छोटे कमरे को बड़ा दिखाना है तो इसके लिए शीशे का सही इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान तरीका है. जब आप घर की दीवार पर बड़ा आईना लगाते हैं तो इससे कमरा भी दोगुना बड़ा नजर आने लगता है. कमरे में मौजूद आईना लाइट को रिफ्लेक्ट करता है जिस वजह से कमरा ज्यादा चमकदार और खुला हुआ लगने लगता है. यह भी पढ़ें: Vastu Tips: 24 घंटे में घर बन जाएगा पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र, वास्तु के ये छोटे उपाय कर सकते हैं बड़े चमत्कार फालतू सामान रखने से बचें जब आप छोटे घर में ज्यादा चीजें रखने लगते हैं तो वह जल्दी-जल्दी भरने लगती है. अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो घर पर सिर्फ उन चीजों को ही रखें जो कि सबसे ज्यादा जरूरी हों. अगर कोई भी चीज हर दिन इस्तेमाल में नहीं आ रही है तो आपको उसे अलमारी या फिर स्टोरेज बॉक्स में रख देना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके घर को साफ और बड़ा दिखने में मदद करता है. सही रोशनी बहुत जरूरी एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नेचुरल लाइट एक छोटे घर के लिए बिलकुल ही वरदान की तरह होती है. खिड़कियों पर भारी पर्दों की जगह पर आपको हल्के और पतले पर्दों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बाहर से आने वाली रोशनी आसानी से घर के अंदर आ सके. इसके अलावा जब शाम हो जाए तो घर पर पीली और सॉफ्ट लाइट का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात के समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? ज्यादातर लोग अनजाने में बुला रहे हैं परेशानियां The post Home Decor Tips: छोटे घर में भी चाहिए लग्जरी फील? कम जगह में सुकून भरी जिंदगी के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के CEO पद से हटे दीपिंदर गोयल, Blinkit के अलबिंदर ढिंढसा संभालेंगे कमान

Deepinder Goyal resigns as Eternal CEO: Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd. में बड़ा लीडरशिप बदलाव हुआ है. कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने अपने पद से हटने का फैसला किया है. बुधवार को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Blinkit के CEO अलबिंदर ढिंढसा को तुरंत प्रभाव से Eternal का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है. दीपिंदर गोयल, जिन्होंने Zomato को एक छोटे स्टार्टअप से देश की सबसे बड़ी फूड-टेक कंपनियों में शामिल कराया, अब CEO की भूमिका से अलग हो रहे हैं, लेकिन कंपनी से उनका जुड़ाव बना रहेगा. Zomato फाउंडर ने क्यों छोड़ा CEO पद? शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में दीपिंदर गोयल ने कहा कि हाल के समय में उनका रुझान कुछ ऐसे नए आइडियाज की ओर बढ़ा है, जिनमें ज्यादा जोखिम और प्रयोग की जरूरत है. ऐसे प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे में रहकर करना आसान नहीं होता. उन्होंने साफ कहा, “अगर ये विचार Eternal या Zomato के मौजूदा बिजनेस मॉडल का हिस्सा होते, तो मैं इन्हें कंपनी के भीतर ही आगे बढ़ाता. लेकिन Eternal को अपने मुख्य बिजनेस पर फोकस बनाए रखना जरूरी है.” गोयल ने माना कि Zomato जैसी लिस्टेड कंपनी के CEO पर कानूनी, निवेशकों से जुड़ी और रेगुलेटरी ज़िम्मेदारियां बहुत ज्यादा होती हैं, जिनके लिए पूरा ध्यान देना पड़ता है. उनके मुताबिक, यह बदलाव Eternal और Zomato दोनों को अपने बिजनेस लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखने में मदद करेगा, जबकि उन्हें नए प्रयोगों के लिए आजादी मिलेगी. दीपिंदर गोयल ने साफ किया कि यह बदलाव सिर्फ पद का है, प्रतिबद्धता का नहीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 18 साल, यानी लगभग आधी जिंदगी, Zomato और Eternal को खड़ा करने में लगा दी है. Zomato और बाकी बिजनेस की लॉन्ग-टर्म रणनीति, कल्चर और लीडरशिप डेवलपमेंट में उनकी भूमिका जारी रहेगी. सभी बिजनेस यूनिट्स, जिनमें Zomato और Blinkit शामिल हैं, पहले की तरह अपने-अपने CEO के साथ स्वतंत्र रूप से काम करती रहेंगी ऑपरेशनल कमान ढिंढसा के हाथ इस बदलाव के बाद Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के रोज़मर्रा के फैसलों और ऑपरेशनल रणनीति की जिम्मेदारी अलबिंदर ढिंढसा संभालेंगे. दीपिंदर गोयल ने कहा कि Blinkit को अधिग्रहण के बाद ब्रेक-ईवन तक पहुंचाने में अलबिंदर की अहम भूमिका रही है. उन्होंने टीम बनाई, सप्लाई चेन को मजबूत किया और तेजी से फैसले लेने वाली संस्कृति तैयार की. उनके शब्दों में,“अलबिंदर एक जमीनी स्तर से आगे बढ़े फाउंडर हैं. उनकी एग्जीक्यूशन क्षमता शानदार है और वह Eternal व Zomato दोनों को आगे ले जाने में पूरी तरह सक्षम हैं.” Blinkit बनी रहेगी ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन कंपनी ने स्पष्ट किया कि Blinkit Eternal और Zomato ग्रुप की सबसे बड़ी ग्रोथ स्टोरी बनी रहेगी और यह अलबिंदर ढिंढसा की प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगी. Eternal का डिसेंट्रलाइज़्ड मॉडल पहले की तरह जारी रहेगा, जिसमें Zomato, Blinkit और अन्य बिजनेस अपने-अपने CEO के नेतृत्व में काम करते रहेंगे. Also Read: टोल नहीं चुकाया तो गाड़ी बेचना मुश्किल, सेकंड हैंड बिक्री पर नए नियम लागू The post Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal के CEO पद से हटे दीपिंदर गोयल, Blinkit के अलबिंदर ढिंढसा संभालेंगे कमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोहित शर्मा की सिक्योरिटी में चुक, महिला ने चिल्लाते हुए पकड़ा हाथ, वीडियो हुआ वायरल

Rohit Sharma Security Breach:अचानक हुई इस हरकत से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी एक पल के लिए घबरा गए और चौंक गए. वहां मौजूद सिक्योरिटी ने तुरंत उस स्त्री को हिटमैन से अलग किया. शुरुआत में सबको लगा कि शायद ये कोई फैन है जो सेल्फी लेना चाहती है, लेकिन बाद में जब सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और ही निकला. क्या हुआ था होटल में उस वक्त? जिस वक्त रोहित शर्मा होटल के अंदर जा रहे थे, माहौल काफी शांत था. तभी भीड़ से निकल कर ये स्त्री चिल्लाते हुए आई. वो लगातार हेल्प-हेल्प की गुहार लगा रही थी. सिक्योरिटी उसे रोक पाती, उससे पहले ही वो रोहित के बेहद करीब पहुंच गई और उनका हाथ थाम लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो मदद मांग रही थी. ये घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. क्यों किया स्त्री ने ऐसा? जब इस स्त्री से पूछताछ हुई और बाद में उन्होंने मीडिया को बताया, तो एक दुखद कहानी सामने आई. इस स्त्री का नाम सरिता शर्मा है. उन्होंने बताया कि वो किसी शौक या फोटो के लिए नहीं, बल्कि एक मजबूरी के चलते रोहित के पास गई थी. सरिता की बेटी अनिका एक बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रही है. उस बच्ची की जान बचाने के लिए अमेरिका से एक इंजेक्शन मंगवाना है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है. सरिता ने बताया कि उन्होंने छोटे-छोटे कैंप लगाकर अब तक 4.1 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं, लेकिन अभी भी बहुत बड़ी रकम की जरूरत है और समय तेजी से निकल रहा है. उन्हें उम्मीद थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी उनकी मदद करेंगे, क्योंकि ये लोग अक्सर बच्चों की मदद के लिए आगे आते हैं. A woman suddenly dodged the security and ran towards Rohit Sharma, grabbed his hand, and started shouting “help, help” at team hotel in Indore during indvnz match two days ago. A few days ago, a similar woman had also gone to Elvish Yadav with her child. She was asking for help,… pic.twitter.com/AUXkqaC8jp — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 20, 2026 बाद में मांगी अपने किए की माफी घटना के बाद सरिता ने एक वीडियो जारी करके अपनी बात रखी. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो एक मां हैं और अपनी बेटी की हालत देखकर परेशान हैं. इसी परेशानी और भावनाओं में बहकर उन्होंने नियम तोड़े और रोहित का हाथ पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को डराना या परेशान करना नहीं था, वो बस अपनी बेटी की जान बचाना चाहती थी. सरिता ने प्रशासन और खिलाड़ियों से माफी मांगते हुए अपील की है कि वो उनकी हालत को समझें. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि और क्या करें, इसलिए वो सीधे खिलाड़ियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी. ये भी पढ़ें- कहां ऐम कर रहे हो, कोच गंभीर के सावल पर हार्दिक पांड्या का जवाब कर देगा हैरान, देखें Video ICC Rankings: ODI में विराट कोहली से छीनी बादशाहत, यह कीवी खिलाड़ी बना नंबर 1, रोहित को भी नुकसान नंबर 3 पर स्पोर्ट्सेंगे ईशान किशन, टी20 में इस स्थान पर ऐसे हैं आंकड़े, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी रनों की बारिश? The post रोहित शर्मा की सिक्योरिटी में चुक, स्त्री ने चिल्लाते हुए पकड़ा हाथ, वीडियो हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Airtel का नया फैमिली पैक, एक रिचार्ज में चलेंगे घर के तीन मोबाइल

आजकल हर घर में तीन-चार मोबाइल चल रहे हैं और हर किसी को अलग-अलग रिचार्ज करना पड़ताहै. लेकिन Airtel ने इस झंझट का तोड़ निकाल लिया है. अब एक ही प्लान में तीन सिम चलेंगे, और सबको मिलेगा डेटा, कॉलिंग और ढेर सारे फायदे. 999 रुपये में तीन कनेक्शन Airtel का नया पोस्टपेड फैमिली प्लान सिर्फ 999 रुपये में आता है. इसमें एक प्राइमरी नंबर और दो ऐड-ऑन मिलते हैं. यानी तीनों लोग एक ही रिचार्ज पर एक्टिव रहेंगे. डेटा का बंटवारा- सबको बराबर फायदा इस प्लान में कुल 150GB डेटा मिलता है. प्राइमरी यूजर को 90GB और बाकी दो ऐड-ऑन को 30GB-30GB. मतलब हर किसी के पास इंटरनेट की कमी नहीं होगी. कॉलिंग और SMS अनलिमिटेड तीनों नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलेगा. यानी चाहे काम की बात हो या दोस्तों से चैटिंग, सब कुछ बिना टेंशन के. ओटीटी और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन इस प्लान में AmazonPrime का 6 महीने का ऐक्सेस, Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का सब्सक्रिप्शन, AppleTV और Apple Music भी शामिल है. साथ ही Airtel Xstream Play Premium और GoogleOne का 100GB स्टोरेज भी मिलेगा. फैमिली के लिए परफेक्ट अगर तीन लोगों के लिए है तो 999 रुपये वाला प्लान बेस्ट है. लेकिन अगर चार लोग हैं तो Airtel का 1199 रुपये वाला फैमिली प्लान सबसे सस्ता ऑप्शन है. यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मात्र ₹49 में चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, खत्म नहीं होगा डेटा, देखें पूरी डिटेल्स The post Airtel का नया फैमिली पैक, एक रिचार्ज में चलेंगे घर के तीन मोबाइल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूरत में 21 करोड़ रुपये से बनी टंकी; टेस्टिंग में ही गिरी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, प्रशासन बोला- जांच होगी तो… 

गुजरात के सूरत से एक मामला सामने आया है, जिसमें भ्रष्टाचार साफ दिख रहा है. यहां पानी के लिए जनता की मेहनत की कमाई के 21 करोड़ रुपये की रकम मिट्टी में मिल गई. प्रशासन ने 14 गांव की प्यास बुझाने के लिए एक बड़ी पानी की टंकी बनाई थी. सोचा गया था कि इससे हजारों लोगों को साफ पानी मिलेगा, लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला. जैसे ही इस नई-नवेली टंकी की मजबूती चेक करने के लिए, इसमें पानी भरा गया, ये टंकी अपने ही बोझ से भरभरा कर गिर गई. जिस टंकी को सालों तक गांव वालों को पानी पिलाना था, वो पहली बार पानी भरने का बोझ भी नहीं झेल पाई. गांव वालों की उम्मीदों पर भी पानी तो फिरा ही, विकास के नाम पर होने वाले कामों में लापरवाही और भ्रष्टाचार भी खुलकर सामने आया है. टेस्टिंग के दौरान हुआ ये बड़ा हादसा यह घटना 19 जनवरी को सूरत के कामरेज तालुका के ताड़केश्वर गांव में हुई. यहां 15 मीटर टंकी का  निर्माण पिछले तीन साल से चल रहा था. गयापगला समूह जल आपूर्ति योजना के तहत तापी नदी से पानी लाकर इस टंकी में जमा किया जाना था, फिर उसे आस-पास के 14 गांव में सप्लाई करना था. इसकी क्षमता 11 लाख लीटर पानी की थी. टंकी बनकर तैयार हुई, तो विभाग ने टेस्टिंग शुरू की. पिछले दो दिनों में उसमें 9 लाख लीटर पानी भरा गया था. लेकिन जैसे ही टंकी में और पानी छोड़ा गया, वो प्रेशर नहीं झेल पाई और टूट कर गिर गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे 3 मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक स्त्री भी शामिल है. गनीमत रही कि कोई बड़ा जान माल का नुकसान नहीं हुआ. BJP प्रशासन का काम 👇 गुजरात के सूरत में जनता के 21 करोड़ रुपए लगाकर पानी की टंकी बनाई गई. इससे 14 गांव को पानी देना था. टंकी में पानी भरते ही, टंकी टूटी गई. 21 करोड़ रुपए मिट्टी में मिल गए. pic.twitter.com/OX9DNa0rV1 — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) January 20, 2026 प्रशासन सख्त, दो इंजीनियर सस्पेंड इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांव वालों ने कहा कि ऐसा लगता है कि टंकी बनाने में इस्तेमाल हुआ सामान बेहद घटिया क्वालिटी का था. लोहे और सीमेंट के इस्तेमाल में बड़ी गड़बड़ी हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय चौधरी और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रजनीकांत चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा, जिस एजेंसी ( मेहसाणा की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन) ने ये टंकी बनाई थी, उसका सारा पेमेंट रोक दिया गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस मामले की विभागीय जांच होगी. जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे कोई जनता के पैसों और जान से खिलवाड़ न कर सके. कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना दक्षिण गुजरात में पानी की टंकी गिरने की एक घटना सामने आई है, जो केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के संसदीय क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है. जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल नवसारी से सांसद हैं और यह इलाका सूरत से सटा हुआ है. इस पर कांग्रेस ने बीजेपी प्रशासन पर निशाना साधा है. उसने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ओर टंकी दिख रही है, जिसे तोड़ना पड़ा था. इसी वीडियो में, सूरत वाली टंकी भी गिरी दिख रही है. कांग्रेस ने जिस टंकी की बात की है, वह अहमदाबाद की सालंगपुर की टंकी थी, जिसे बुलडोजर से तोड़ना पड़ा था.   *कांग्रेस प्रशासन मतलब मजबूत हिंदुस्तान।*इससे पहले कि देरी हो… अंधभक्तों और गोदी मीडिया को इसे स्वीकार करना चाहिए। Congress’s #GujratModelAhmedabad👇• 70 साल पहले कांग्रेस ने पानी की टंकी बनवाई थी.• 70 साल बाद BJP को JCB से टंकी तुड़वानी पड़ रही है. BJP’s #GujratModelSURAT👇… pic.twitter.com/khDvfGMu3Z — 𝐒𝐚𝐧𝐣𝐢𝐛 𝐁𝐡𝐚𝐭𝐭𝐚𝐜𝐡𝐚𝐫𝐲𝐚 (@BhSanjib) January 20, 2026 खैर, प्रशासन ने इस मामले पर सख्त एक्शन करने का वादा किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मामले के बाद दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है, अब केवल हाई क्वालिटी मैटेरियल का ही इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि उन्हें समय पर और स्वच्छ-सुरक्षित पेयजल मिल सके.  ये भी पढ़ें:- ताज होटल पर 26/11 हमले में हिंदुस्तान और इंडिया का अंतर भी साफ हुआ था; एक्टर प्रकाश बेलावाडी ये भी पढ़ें:- Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, फिर करवट लेगा मौसम The post सूरत में 21 करोड़ रुपये से बनी टंकी; टेस्टिंग में ही गिरी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, प्रशासन बोला- जांच होगी तो…  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, फिर करवट लेगा मौसम

Heavy Rain Alert: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह एक से अधिक पश्चिमी विक्षोभ की देश में एंट्री हो सकती है. इसके कारण मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और उत्तर-पश्चिमी हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी अवधि के दौरान इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण के 26 से 28 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी हिंदुस्तान को प्रभावित करने की संभावना है. मौसमी सिस्टम में बदलाव का क्या होगा असर? पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम सिस्टम में जो बदलाव हो सकता है उसका असर कई इलाकों में दिखाई देगा, मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना है. 23 जनवरी को पंजाब में तेज से हल्की बारिश की संभावना है. इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 और 23 जनवरी को पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा कई राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 23 जनवरी को हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में में गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. वहीं 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी मौसम का हाल ऐसा ही रह सकता है. 22 जनवरी को पूर्वी राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है. 22 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में बिजली कड़कने 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. 24 और 25 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली बारिश का दौर दिख सकता है. घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर हिंदुस्तान के कई इलाकों में आगामी दिनों में घने कोहरे का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में सुबह और रात के घंटों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. 24 और 26 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान में भी कई इलाकों में घना कोहरा जम सकता है. The post Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, फिर करवट लेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में ‘राज्यसभा सांसद’ लिखी स्कॉर्पियो से 277 लीटर शराब बरामद, गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया. मामला मोहनिया थाना क्षेत्र का है. जब्त की गई स्कॉर्पियो पर उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत का स्टीकर लगा हुआ था. गाड़ी के आगे बीजेपी का झंडा भी लगा था. यही वजह है कि यह कार्रवाई अब चर्चा का विषय बन गई है. उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना यह थी कि यूपी से बिहार में शराब की खेप लाई जा रही है. तस्कर स्कॉर्पियो के जरिए शराब की सप्लाई कर रहे हैं. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सतर्क हो गई. मोहनिया थाना क्षेत्र में देर रात वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई. स्कॉर्पियो से कुल 277 लीटर शराब बरामद इसी दौरान लूरपुरवा गांव के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखी. टीम ने उसे रुकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए. स्कॉर्पियो से कुल 277 लीटर शराब बरामद हुई. शराब की इतनी बड़ी खेप देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. उत्पाद विभाग के ASI ने क्या बताया? उत्पाद विभाग के ASI कुमार गौरव ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल हो गए. हालांकि, शराब से लदी स्कॉर्पियो को मौके पर ही जब्त कर लिया गया. इसके साथ एक अन्य वाहन को भी जब्त किया गया है. दोनों वाहनों को मोहनिया थाने लाया गया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जब्त शराब की मात्रा और वाहनों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है. गाड़ी किसके नाम पर रजिस्टर्ड? पता लगा रही पुलिस फिलहाल उत्पाद विभाग और मोहनिया थाना पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है. जब्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Also Read: ‘मेरे जिगर के टुकड़े कहां हैं?’ बिहार में आठ दिनों से लापता हैं दो मासूम, थाने की चौखट पर रोज पहुंचती है बिलखती मां The post बिहार में ‘राज्यसभा सांसद’ लिखी स्कॉर्पियो से 277 लीटर शराब बरामद, गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहां ऐम कर रहे हो, कोच गंभीर के सावल पर हार्दिक पांड्या का जवाब कर देगा हैरान, देखें Video

Gautam Gambhir Talk to Hardik Pandya: हिंदुस्तान और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज बुधवार 21 जनवरी से शुरू हो रही है. इसे टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया की अहम तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. हिंदुस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू होगा. इससे पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस और फॉर्म दोनों पर सबकी नजर रहेगी.  नेट सेशन में दिखा हार्दिक का पुराना रंग BCCI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हार्दिक पांड्या नेट्स में लंबे लंबे शॉट स्पोर्ट्सते नजर आए. उन्होंने स्टैंड में बैठे लोगों से सइड हटने को कहा ताकि गेंद किसी को न लगे. इसी दौरान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पूछा कि कहां मारने का इरादा है. हार्दिक ने जवाब दिया कि पहले टियर में. इसके बाद जब हार्दिक का शॉट दूसरे टियर तक पहुंच गया तो कोच गंभीर के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हैरान नजर आए. इस माहौल ने साफ दिखा दिया कि हार्दिक मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से तैयार हैं. Sound On 🔊 Dialling up the intensity as #TeamIndia steps into T20I mode to take on New Zealand ⚡️ #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RSE2DXLFXA — BCCI (@BCCI) January 20, 2026 टीम इंडिया को मिलेगा बैलेंस हार्दिक पांड्या की वापसी से हिंदुस्तानीय टी20 टीम को बड़ा संतुलन मिलेगा. वह बल्लेबाजी के साथ साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इससे टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में ज्यादा विकल्प मिलेंगे. हार्दिक की मौजूदगी से एक अतिरिक्त स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को खिलाने की आजादी मिलती है. न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह संतुलन काफी अहम साबित हो सकता है. जसप्रीत बुमराह की वापसी इस टी20 सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया में लौट रहे हैं. बुमराह और हार्दिक की जोड़ी से हिंदुस्तान की गेंदबाजी और ऑलराउंड ताकत दोनों मजबूत होंगी. बुमराह की यॉर्कर और डेथ ओवर की गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेगी. वहीं हार्दिक जरूरत पड़ने पर बीच के ओवरों में विकेट निकालने का काम कर सकते हैं. ये भी पढ़ें- ICC Rankings: ODI में विराट कोहली से छीनी बादशाहत, यह कीवी खिलाड़ी बना नंबर 1, रोहित को भी नुकसान नंबर 3 पर स्पोर्ट्सेंगे ईशान किशन, टी20 में इस स्थान पर ऐसे हैं आंकड़े, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी रनों की बारिश? IND vs NZ: नागपुर में होगा टी20 सीरीज का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव? The post कहां ऐम कर रहे हो, कोच गंभीर के सावल पर हार्दिक पांड्या का जवाब कर देगा हैरान, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top