Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुम्भ राशिफल 23 जनवरी 2026: आज लव लाइफ रहेगा रोमांटिक, व्यापार में होगा लाभ

Kumbh Aaj Ka Rashifal 23 January 2026 : आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. आज का राशिफल Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह माहौल अच्छा रहेगा. नए विचार आएंगे और आईटी या तकनीकी क्षेत्र वालों को नए मौके मिल सकते हैं. लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर सांस से जुड़ी समस्या वालों को सावधान रहना होगा. करियर / बिजनेस: आज नए विचार और अलग सोच आपको आगे रखेगी. स्टूडेंट्स का दिमाग़ तेज़ चलेगा और पढ़ाई में इनोवेटिव तरीकों से फायदा मिलेगा. प्राइवेट जॉब में कोई नया आइडिया या सुझाव सीनियर्स को पसंद आ सकता है. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट या टेक्नोलॉजी से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले कानूनी पहलू समझना जरूरी है. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज नेटवर्किंग और रिसर्च फायदेमंद रहेगी. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी सोच को समझा जाएगा. भाई-बहन या दोस्तों से सहयोग मिलेगा. माता-पिता की सलाह मददगार होगी. किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज स्पष्टता बनाए रखें. लव लाइफ: लव लाइफ में दोस्ती और समझ का भाव रहेगा. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी. सिंगल कुम्भ राशि वालों की किसी दोस्ती में रोमांटिक मोड़ आ सकता है. आज रिश्ते को नाम देने से पहले दिल और दिमाग दोनों से सोचें. स्वास्थ्य: मानसिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन नींद की कमी से थकान हो सकती है. पैरों या टखनों में हल्का दर्द संभव है. समय पर आराम, हल्का व्यायाम और योग लाभ देगा. मोबाइल और स्क्रीन टाइम सीमित रखें. आज की सावधानी जरूरत से ज़्यादा प्रयोग करने से बचें.अपनी बात मनवाने के चक्कर में बहस न बढ़ाएं. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा) मां सरस्वती की पूजा करें.पीले वस्त्र पहनें और पीले फूल अर्पित करें.पुस्तक, लैपटॉप या नोटबुक मां के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र को किताब या स्टेशनरी दान करें.नोट: यह उपाय बुद्धि, नवाचार और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है. शुभ रंग: केसरियाशुभ अंक: 6 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post कुम्भ राशिफल 23 जनवरी 2026: आज लव लाइफ रहेगा रोमांटिक, व्यापार में होगा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशिफल 23 जनवरी 2026: आज आमदनी के खुलेंगे नए स्रोत, प्रेम जीवन में आएगी मधुरता

Meen Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. आज का राशिफल Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल आज सफलता और शांति दोनों आपके साथ रहेंगी. यात्रा लाभकारी रहेगी और व्यापार में फायदा होगा. परिवार और बच्चों से खुशी मिलेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा किया तो धोखा मिल सकता है. करियर / बिजनेस: आज कल्पनाशक्ति और समझ का अच्छा मेल रहेगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई में क्रिएटिव विषयों या लेखन से जुड़े काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. प्राइवेट जॉब में काम की सराहना मिल सकती है. बिजनेस में नए आइडिया पर चर्चा होगी, लेकिन फाइनल फैसला सोच-समझकर लें. कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें साफ़ समझना ज़रूरी है. जॉब बदलने की योजना है तो आज तैयारी और स्किल पर ध्यान दें. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा. माता-पिता या किसी बड़े से बातचीत मन हल्का करेगी. घर में शांति का माहौल रहेगा. किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज धैर्य और समझदारी ज़रूरी है. लव लाइफ: लव लाइफ में कोमलता और अपनापन रहेगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सिंगल मीन राशि वालों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल को छू सकती है. आज रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें. स्वास्थ्य: मेंटल सेंसिटिविटी बढ़ सकती है. नींद पूरी न होने से थकान रहेगी. पैरों या नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है. ध्यान, मेडिटेशन और हल्का योग फायदेमंद रहेगा. पानी अधिक पिएँ. आज की सावधानी दूसरों की बातों को दिल पर न लें.भावनाओं में बहकर आर्थिक फैसला न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा) माँ सरस्वती की पूजा करें.पीले फूल और पीले फल अर्पित करें.पुस्तक, डायरी या लेखन सामग्री मां के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र या बच्ची को किताब दान करें.नोट: यह उपाय मानसिक शांति, विद्या और रचनात्मक सफलता के लिए विशेष शुभ है. शुभ रंग: नीलाशुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post मीन राशिफल 23 जनवरी 2026: आज आमदनी के खुलेंगे नए स्रोत, प्रेम जीवन में आएगी मधुरता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशिफल 23 जनवरी 2026: आज भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि

Mesh Aaj Ka Rashifal 23 January 2026: आज 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा और शनि मीन राशि में स्थित हैं. गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.. अज का राशिफल. Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल आज आपकी आय बढ़ सकती है और काम में तरक्की के मौके मिलेंगे. आज पार्टनर और सहयोगियों का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. हालांकि घर या बाहर थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें. किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने का विचार आ सकता है. सोसाइटी या किसी आयोजन में शामिल होकर मन खुश रहेगा. करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और फोकस बेहतर रहेगा. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग सीमित हैं, इसलिए मौजूदा काम को मज़बूत करना जरूरी रहेगा. बिजनेस में किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से समझें. जॉब बदलने की सोच है तो आज रिसर्च और प्लानिंग के लिए दिन सही है. परीक्षा या इंटरव्यू का रिज़ल्ट आपके पक्ष में जा सकता है. रिलेशनशिप (परिवार): पिता और भाई के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. किसी का मार्गदर्शन लें, लेकिन आंख बंद करके नहीं. दूर यात्रा की योजना बन सकती है. घर में मेहमानों का आगमन संभव है. प्रॉपर्टी या ज़मीन से जुड़े विवादों से आज दूरी बनाकर रखें. लव लाइफ: नए क्रश के साथ रोमांटिक और हल्के-फुल्के पल बिताने का मौका मिलेगा. घरवालों के सामने अफेयर का राज खुलने की संभावना कम है. प्रपोज़ करने का मन बनेगा, लेकिन भावनाओं में बहने से पहले सोच-विचार जरूरी है. स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें. गले में इन्फेक्शन या खराश हो सकती है. स्क्रीन टाइम कम करें. व्यायाम और योग जरूर करें, लेकिन किसी अनुभवी ट्रेनर के मार्गदर्शन में ही. आज की सावधानी भावनाओं में आकर बड़े फैसले न लें.कागजी काम में लापरवाही से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शुक्रवार – वसंत पंचमी / सरस्वती पूजा): मां सरस्वती की विधिवत पूजा करें.पीले वस्त्र पहनें या पीले फूल अर्पित करें.पुस्तक, कॉपी, कलम या वाद्य यंत्र को मां सरस्वती के चरणों में रखें.ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.किसी छात्र को किताब, पेन या पीली मिठाई दान करें.नोट: यह उपाय विद्या, बुद्धि, एकाग्रता और करियर में प्रगति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. शुभ रंग: पीलाशुभ अंक: 8 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 23 January 2026: पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि ,जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post मेष राशिफल 23 जनवरी 2026: आज भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang 23 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय

Aaj Ka Panchang 23 January 2026: आज है 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी . जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय… आज का पंचांग 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार तिथि: माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि विक्रम संवत: 2082शक संवत: 1947सूर्योदय: 06:36 AMसूर्यास्त: 05:27 PMअयन: उत्तरायणऋतु: शिशिर नक्षत्र, योग व करण नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र दोपहर 01:31 PM तक, उसके बाद उत्तराभाद्रपदयोग: परिघ योग दोपहर 03 :24 PM तक, उसके बाद शिव योगकरण: बव दोपहर 03:10 PM तक, उपरांत बालव ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन) सूर्य: मकर राशिचंद्रमा: कुम्भ उपरांत मीन राशि (प्रात: 7 बजकर 37 मिनट से )मंगल: मकर राशिबुध: मकर राशिगुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)शुक्र: मकर राशिशनि: मीन राशिराहु: कुंभ राशिकेतु: सिंह राशि दिन का चौघड़िया (पटना) चर (सामान्य): 06:36 AM से 07:58 AMलाभ (उन्नति): 07 :58 AM से 09:22 AMअमृत (सर्वोत्तम): 09:22 AM से 10:40 AMकाल (हानि): 10:40 AM से 12:02 PMशुभ (उत्तम): 12:02 PM से 01:22 PMरोग (अशुभ): 01:22 PM से 02:43 PMउद्वेग (अशुभ): 02:43 PM से 04:03 PMचर (सामान्य): 04:03 PM से 05:27 PM शुभ समय (मुहूर्त) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:41 AM से 12:24 PMविजय मुहूर्त: दोपहर 01:50 PM से 02:33 PMब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:02 AM से 05:51 AM अशुभ समय राहुकाल: सुबह 10:40 AM से 12:02 PMगुलिक काल: सुबह 08:01 AM से 09:22 AMयमगण्ड: दोपहर 02:43 PM से 04:03 PMदिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो राई या जौ खाकर निकलें) आज का विशेष योग व उपाय विशेष: आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का महापर्व है. माघ गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन होने के कारण मां छिन्नमस्ता की साधना का विधान है.सरल उपाय: विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा करें. उन्हें पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें. विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकों की पूजा करनी चाहिए और ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम Also Read:- पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो बसंत पंचमी पर करें ज्योतिषीय उपाय, जीवन के हर मोड़ पर मिलेगी सफलता The post Aaj Ka Panchang 23 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और विशेष योग व उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rani Mukherjee :”ब्लैक” के लिए नेशनल अवार्ड ना मिलने पर हुई थी हर्ट

rani mukherjee :अभिनेत्री रानी मुखर्जी इस साल हिंदी सिनेमा में अपने 30 साल पूरे कर रही हैं. गुरुवार को मुंबई के यशराज स्टूडियो में इस मौके को सेलिब्रेट किया गया. इस मौके पर रानी से फिल्मकार और अपने करीबी दोस्त करण जौहर ने उनके अब तक के सफर पर बात की. इस दौरान रानी मुखर्जी ने अपने करियर की ख़ास फिल्मों में संजय लीला भंसाली की फिल्म “ब्लैक” का नाम लिया. रानी ने बताया कि ” ब्लैक ” फिल्म के लिए मैंने छह महीने तक साइन लैंग्वेज सीखी थी. फिजिकली चैलेंज्ड लोगों से मिली थी.मैं संजय सर को भी इसके लिए श्रेय देना चाहूंगी. वह मुझे सेट पर हर दिन मेरा बेस्ट देने के लिए मोटिवेट करते थे. सेट का माहौल ही कुछ ऐसा था कि आपको बेस्ट देना ही था. सेट पर ही कितनी डिटेलिंग के साथ काम हुआ था और फिर अभिनय की मास्टर क्लास अमिताभ बच्चन का होना. ये सब आपको बेस्ट करने के लिए इंस्पायर करते हैं.            2005 में रिलीज हुई “ब्लैक ” ने उस साल कई नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था. फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ -साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था. सभी को उम्मीद थी कि रानी मुखर्जी को भी सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का नेशनल अवार्ड दिया जाएगा,लेकिन रानी मुखर्जी का नाम नहीं था.उस वक़्त को याद करते हुए रानी ने बताया कि मेरे पिता का दिल टूटा था,  माँ का और मेरे फैंस का भी.सभी को लगा था कि मुझे वह अवार्ड मिलना चाहिए था. मैं भी हर्ट हुई थी, लेकिन अब मैं सोचती हूँ तो ये अच्छा ही हुआ.करियर के शुरूआती दौर में अगर नेशनल अवार्ड मिल जाता तो शायद मैं इतनी ज्यादा फोकस्ड नहीं होती थी. अवार्ड ना मिलने से मैं और ज्यादा अपने काम को और बेहतर करने के लिए फोकस्ड हुई. शुरुआत में जब मैं फिल्मों से जुड़ी तो मेरा मुख्य उद्देश्य अपने घरवालों को आर्थिक रूप से मजबूत कर उनके चेहरे पर ख़ुशी लाना था लेकिन मेरे फैंस ने एक्टिंग क्राफ्ट से मुझे जोड़ दिया. हमारे वक़्त में फैंस लेटर्स लिखते थे. फैनमेल आते थे.वो सब पढ़कर लगता था कि मुझे इनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है.बेस्ट काम करना है. 2023 में रिलीज  मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में आखिर मुझे नेशनल अवार्ड मिल गया. उस भूमिका की प्रेरणा मैं अपनी माँ को कहूँगी. देबीका के किरदार की तरह मेरी माँ की दुनिया भी मैं और मेरा भाई ही रहे हैं. वह भी कोलकाता से मुंबई आयी थी. नए शहर में उन्होंने अपनी शुरुआत की. उनकी बोलचाल में अभी भी बांग्ला भाषा का टच आता है फिर चाहे वह अंग्रेजी हो या हिंदी. इन सभी पहलुओं को मैंने देबीका के किरदार में रखने की कोशिश की.                           इस इवेंट में  ब्लैक ,मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के अलावा उन्होंने अपनी फिल्म राजा की आएगी बारात, ग़ुलाम , साथिया, कुछ कुछ होता है,कभी अलविदा ना कहना ,हिचकी के साथ साथ अपनी आगामी रिलीज को तैयार फिल्म मर्दानी 3 पर भी बात की. उन्होंने बताया कि निर्भया कांड के बाद जिस तरह से देश में हालात बने थे.उसने यशराज फिल्म्स को मर्दानी का आईडिया दिया था. वह दर्शकों की शुक्रगुजार हैं कि इस फ्रेंचाइजी को लोगों का इतना प्यार मिला कि तीसरी क़िस्त आगामी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. रानी इस बात को भी दोहराती हैं कि  मर्दानी के फर्स्ट पार्ट से तीसरे पार्ट की रिलीज तक अभी भी स्त्रीओं की सुरक्षा अहम मुद्दा है. जो इस फ्रेंचाइजी को सामयिक बना जाता है.इसके साथ ही रानी ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी फिल्म को फीमेल ओरिएंटेड कहने से ऐतराज है. उन्हें लगता है कि फिल्म दो ही तरह की होनी चाहिए अच्छी और बुरी. उसके साथ जेंडर नहीं जोड़ना चाहिए. इससे हम भेदभाव को खत्म नहीं करते हैं बल्कि और बढ़ावा देते हैं.  — The post Rani Mukherjee :”ब्लैक” के लिए नेशनल अवार्ड ना मिलने पर हुई थी हर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तदर्थ न्यायाधीश: समाधान की तलाश या व्यर्थ न्यायिक प्रयोग?

जयानंदन सिंह (भूतपूर्व न्यायधीश, पटना हाई कोर्ट) Ad Hoc Judges: देश की न्यायपालिका आज एक गंभीर संकट से गुजर रही है. उच्च न्यायालयों में मामलों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि न्यायाधीशों के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं. इस स्थिति में आम आदमी को समय पर न्याय मिलना कठिन होता जा रहा है. इसी पृष्ठभूमि में सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ वर्ष पहले संविधान के अनुच्छेद 224A के तहत तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की संभावना पर विचार किया था. यह प्रयास देखने में सकारात्मक लगा, लेकिन व्यवहार में अब तक इसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है. लोक प्रहरी बनाम हिंदुस्तान संघ मामले में 20 अप्रैल 2021 को दिए गए निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि वह संविधान के एक ऐसे प्रावधान को प्रयोग के रूप में सक्रिय करना चाहता है, जो अब तक शायद ही कभी इस्तेमाल हुआ हो. अदालत का उद्देश्य यह था कि सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को तदर्थ रूप से नियुक्त कर उच्च न्यायालयों में बढ़ते लंबित मामलों को कम किया जा सके. इसके लिए अदालत ने प्रत्येक उच्च न्यायालय के लिए यह प्रस्ताव दिया था कि वह अपने स्तर पर एक विस्तृत योजना तैयार करे और आवश्यकता पड़ने पर तदर्थ न्यायाधीशों की सिफारिश करे. लेकिन चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. देश के किसी भी उच्च न्यायालय में आज तक एक भी तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति नहीं हुई है. न ही किसी उच्च न्यायालय ने ऐसी कोई ठोस सिफारिश भेजी है, जिसके आधार पर इस योजना को लागू किया जा सके. ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि जब किसी योजना से कोई परिणाम ही नहीं निकल रहा, तो उसे वर्षों तक जीवित रखने का क्या औचित्य है? न्यायिक इतिहास पर नजर डालें, तो यह समस्या नई नहीं है. दशकों पहले विधि आयोग ने 1958 और फिर 1979 में चेतावनी दी थी कि न्यायालयों के काम का दायरा बढ़ने से मामलों की संख्या भी बढ़ेगी. आयोग ने यह भी साफ कहा था कि रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया 6 महीने पहले शुरू हो जानी चाहिए . आयोग ने कहा था कि यदि न्यायाधीशों के रिक्त पद समय पर नहीं भरे गए, तो बकाया मामलों का ढेर लगना तय है. इसके बावजूद, आज भी नियुक्ति प्रक्रिया में देरी एक सामान्य बात बनी हुई है. वास्तविकता यह है कि तदर्थ न्यायाधीशों की व्यवस्था कभी भी स्थायी समाधान के रूप में नहीं सोची गई थी. यह एक असाधारण प्रावधान है, जिसे केवल विशेष परिस्थितियों में अभी तक सिर्फ 3 बार विशेष प्रयोजन केलिए इस्तेमाल किया गया है . लेकिन जब न्यायिक प्रणाली स्वयं लंबे समय से संरचनात्मक समस्याओं से जूझ रही हो, तब ऐसे अस्थायी उपाय से बड़े संकट का समाधान संभव नहीं है. यह मान लेना भी व्यावहारिक नहीं है कि प्रत्येक उच्च न्यायालय में यदि दो या चार तदर्थ न्यायाधीश नियुक्त कर दिए जाएं, तो इससे हजारों-लाखों लंबित मामलों पर कोई बड़ा असर पड़ेगा. कई उच्च न्यायालयों में हर वर्ष नए मामलों की संख्या इतनी अधिक हो जाती है और जितनी तेजी से मामले दर्ज होते हैं, उससे कहीं कम गति से उनका निपटारा हो पाता है. ऐसे में तदर्थ न्यायाधीश केवल प्रतीकात्मक राहत बनकर रह जाते हैं. दूसरी ओर, वर्षों से न्यायिक सुधारों को लेकर अनेक नीतियां और दिशा-निर्देश तैयार किए गए हैं. न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया, प्रशासनों की मुकदमेबाजी नीति और न्यायालयों के प्रशासनिक सुधारों पर कई दस्तावेज मौजूद हैं. लेकिन इन सबका प्रभाव ज़मीनी स्तर पर बहुत सीमित रहा है. इसका मुख्य कारण है — इच्छाशक्ति की कमी और जिम्मेदारी तय न होना. अब समय आ गया है कि सर्वोच्च न्यायालय स्वयं इस सच्चाई को स्वीकार करे कि केवल तदर्थ न्यायाधीशों के प्रयोग से समस्या का समाधान नहीं होगा. किसी मामले को वर्षों तक लंबित रखकर, बार-बार आदेशों को संशोधित करना और उन्हें स्पष्ट करते रहना, न्यायिक ऊर्जा का सही उपयोग नहीं कहा जा सकता. इस संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कॉलेजियम को चाहिए कि वह न्यायाधीशों की नियुक्ति को केवल एक आंतरिक प्रक्रिया मानकर सीमित न रखे, बल्कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े अन्य हितधारकों से भी संवाद करे. उच्च न्यायालयों, वकीलों, विधि विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खुले मन से विचार-विमर्श होना चाहिए. न्यायपालिका की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि वह आम जनता को समय पर और प्रभावी न्याय दे सके. इसके लिए साहसिक और दीर्घकालिक फैसलों की आवश्यकता है. आधे-अधूरे प्रयोगों और अस्थायी उपायों से अब आगे बढ़ने का समय आ गया है. यदि न्यायिक सुधारों को गंभीरता से नहीं अपनाया गया, तो तदर्थ न्यायाधीशों का यह पूरा प्रयास भी इतिहास में एक ऐसे प्रयोग के रूप में दर्ज होगा, जिससे बहुत अपेक्षाएँ थीं, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला. अब आवश्यकता है ईमानदार आत्ममंथन की और ऐसी ठोस व्यवस्था बनाने की, जिससे हिंदुस्तानीय न्यायपालिका वास्तव में इस लंबे समय से चली आ रही बीमारी से बाहर निकल सके. The post तदर्थ न्यायाधीश: समाधान की तलाश या व्यर्थ न्यायिक प्रयोग? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET छात्रा मौत केस : SIT ने DGP को सौंपी जांच रिपोर्ट, CCTV से लेकर करीबियों तक मिली पूरी टाइमलाइन

Neet Student Death Case Sit Report: नीट की तैयारी कर रही छात्रा की रहस्यमयी मौत का मामला अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अब तक की पूरी जांच रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक (DGP) को सौंप दी है. जानकारी के मुताबिक, SIT ने रिपोर्ट के साथ पटना, जहानाबाद, हॉस्टल और अस्पताल से जब्त किए गए सभी अहम CCTV फुटेज भी मुख्यालय को उपलब्ध करा दिए हैं. News Highlights रेलवे स्‍टेशन से घर तक 40 कैमरे खंगाले 3 करीबियों और 15 लोगों से हुई पूछताछ अब FSL और AIIMS की रिव्यू रिपोर्ट का इंतजार इसी महीने हो सकता है खुलासा रेलवे स्‍टेशन से घर तक 40 कैमरे खंगाले SIT ने जांच के दौरान जहानाबाद में छात्रा के घर से लेकर रेलवे स्टेशन तक लगे 40 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल डाले हैं. इन फुटेज के आधार पर छात्रा की गतिविधियां अलग-अलग समय पर कैद हुई हैं. जिन्हें टीम ने क्रमवार तरीके से पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लिया है. माना जा रहा है कि इन्हीं फुटेज के जरिए छात्रा की अंतिम गतिविधियों की पूरी टाइमलाइन तैयार कर ली गई है. जिसके आधार पर मौत का रहस्य अब सुलझने के करीब है. 3 करीबियों और 15 लोगों से हुई पूछताछ NEET छात्रा मौत की SIT जांच में 15 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है. गुरुवार को भी छात्रा के तीन करीबियों को पूछताछ की गई. जिन्हें जांच से जुड़े सवाल-जवाब और जानकारी लेने के बाद छोड़ दिया गया. इस मामले गंभीरता को देखते हुए उनकी पहचान उजागर नहीं की जा सकती मगर, जांच से जुड़े लोगों वालों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम सबूत जांच टीम के हाथ लगे हैं. जिन्हें जांच रिपोर्ट का हिस्सा बनाया गया है. अब FSL और AIIMS की रिव्यू रिपोर्ट का इंतजार हालांकि, अब भी FSL रिपोर्ट और एम्स की रिव्यू रिपोर्ट का इंतजार है. फिलहाल SIT अधिकारियों का मानना है कि इन दोनों रिपोर्टों के आने के बाद मौत की असली वजह से पर्दा उठ जाएगा. जांच टीम का मानना है कि छात्रा की मौत का रहस्‍य अब अपने अंतिम चरण में है. रिपोर्ट मिलते ही पूरे मामले का विधिवत रूप से उजागर कर दिया जाएगा. इसी महीने हो सकता है खुलासा जांच से जुड़े लोगों की मानें तो, SIT की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में अब तक की गई जांच, पूछताछ, सामने आए सबूतों और तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विवरण शामिल है. आज 22 जनवरी है, संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक पुलिस मुख्यालय में पूरे मामले के खुलासे की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. छात्रा की मौत को लेकर शुरू से ही कई सवाल उठते रहे हैं. जिससे बिहार की नेतृत्व में भी उबाल है. लेकिन अब SIT की रिपोर्ट DGP तक पहुंच चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा. पटना: NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर शंभू गर्ल्स हॉस्टल के सामने स्त्रीओं का प्रदर्शन. हॉस्टल की पूरी जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं प्रदर्शनकारी स्त्रीएं. बिहार प्रशासन और सम्राट चौधरी से बुलडोजर कार्रवाई की मांग. मौके पर पुलिस मौजूद.#Patna… pic.twitter.com/1bjzOCotcj — Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 22, 2026 Also Read : NEET छात्रा मौत मिस्ट्री : माता-पिता के साथ खरीदी गई नींद की दवा, CCTV फुटेज गायब…! SIT के सुरागों ने बढ़ाया सस्पेंस The post NEET छात्रा मौत केस : SIT ने DGP को सौंपी जांच रिपोर्ट, CCTV से लेकर करीबियों तक मिली पूरी टाइमलाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल के खिलाफ भाजपा ने दिखायी ताकत, अग्निमित्रा का पुलिस पर हमला

आसनसोल. मतदाता सूची से मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नामों पर आपत्ति दर्ज करने को लेकर फॉर्म-7 जमा करने के दौरान सोमवार को आसनसोल सदर महकमा शासक कार्यालय में हुए हंगामा के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया. रैली आसनसोल बीएनआर मोड़ से शुरू हुई और भगत सिंह मोड़, कोर्ट मोड़ होकर आसनसोल सदर महकमा शासक कार्यालय के निकट घड़ी मोड़ के पास आकर सभा में तब्दील हो गयी. जहां भाजपा नेताओं ने पुलिस पर जमकर हमला बोला. भारी पुलिस बल की तैनाती थी. बुधवार को इसी मुद्दे पर तृणमूल ने भी रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया था. आसनसोल साउथ की विधायक अग्निमित्रा पाल, कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार, जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी आदि भारी समर्थकों के साथ शामिल रहे. गौरतलब है कि सोमवार को आसनसोल सदर महकमा शासक कार्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. भाजपा ने कार्यकर्ता फॉर्म-7 जमा देने के लिए आये थे, जिसका तृणमूल नेताओं ने विरोध किया. जिस पर दोनों पक्षों में जम कर झड़प हुई और कुछ फॉर्म छीनकर महकमा शासक कार्यालय में ही जला दिया गया था. पुलिस ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार ईया था और जिस गाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता फॉर्म लेकर गये थे, उस गाड़ी को भी जब्त किया गया था. इसपर भाजपा ने जीटी रोड अवरोध कर जमकर आंदोलन किया था. पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी. गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन हुआ. विधायक श्रीमती पाल ने पुलिस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस के समक्ष ही भाजपा कार्यकर्ताओं से फॉर्म छीनकर जलाया गया, पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपा कार्यकर्ताओं को ही गिरफ्तार किया. राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गयी है. जनता इसका जवाब देगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल के खिलाफ भाजपा ने दिखायी ताकत, अग्निमित्रा का पुलिस पर हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोशल मीडिया के जमाने में बदल गया ट्रेंड युवाओें में क्यूट सरस्वती को पूजने की ललक

हंसराज सिंह, पुरुलिया. शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर पुरुलिया के साथ देशभर में सरस्वती पूजा पूरे भक्तिभाव से मनायी जायेगी. जिले के कारीगर देवी सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे चुके हैं, लेकिन इस बार पारंपरिक व थीम आधारित मूर्तियों की जगह ‘क्यूट’ सरस्वती ने ले ली है. ऐसी गुड़िया जैसी सरस्वती की प्रतिमाओं को ही किशोर व युवा ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बड़े-बड़े चमकदार नेत्र, मुलायम चेहरा व बालिका या गुड़िया जैसी मासूम मुस्कान वाली प्रतिमाओं ने बाजार में खास जगह बना ली है. एआइ से प्रेरित डिजाइन, सोशल मीडिया से बढ़ी प्रसिद्धि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में देवी-देवताओं के रूप भी नए अंदाज में सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘क्यूट सरस्वती’ की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद इन प्रतिमाओं की मांग जमीन पर भी दिखाई देने लगी. आद्रा इलाके में इसकी मांग सबसे ज्यादा बताई जा रही है. कई कलाकारों का कहना है कि सोशल मीडिया से निकला यह ट्रेंड अब वास्तविक पूजा पंडालों और घरों तक पहुंच चुका है. कीमत ज्यादा, फिर भी खरीदारी कारीगरों के अनुसार सरस्वती पूजा मुख्य रूप से बच्चों का त्योहार है, इसलिए देवी को बच्चों से जोड़ने के लिए चेहरे और भाव-भंगिमा में बदलाव किया गया है. जिले में करीब 200 ‘क्यूट’ सरस्वती प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जिनकी कीमत 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक है. मेहनत अधिक होने के कारण कीमत भी ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद खरीदार पीछे नहीं हट रहे. आद्रा के एक कलाकार ने बताया कि मांग इतनी अधिक है कि उनके पास से करीब 20 ग्राहक लौट गए, जो अतिरिक्त राशि देने को भी तैयार थे. तैयारी पूरी, वसंत पंचमी तिथि को लेकर उत्साह भक्ति, परंपरा और आधुनिकता के इस मेल ने ‘क्यूट’ सरस्वती को इस बार पूजा का खास आकर्षण बना दिया है. 23 जनवरी को सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एक साथ होने से उत्साह और बढ़ गया है. हिंदी पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी की तिथि गुरुवार रात 2:03 बजे से शुरू होकर शुक्रवार रात 1:47 बजे तक रहेगी. विद्या की अधिष्ठात्री देवी की आराधना में छोटे-बड़े सभी जुटने को तैयार हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोशल मीडिया के जमाने में बदल गया ट्रेंड युवाओें में क्यूट सरस्वती को पूजने की ललक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न्यू केंदा ओसीपी क्षेत्र से पकड़ा गया 2.56 टन अवैध कोयला

जामुड़िया. इसीएल के केंदा एरिया अंतर्गत न्यू केंदा कोलियरी के ओसीपी क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की. इसीएल केंदा एरिया सुरक्षा टीम और सीआइएसएफ के चलाये गये संयुक्त छापेमारी अभियान में चोरी का लगभग 2.56 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. केंदा एरिया के सुरक्षा प्रभारी अशोक दास ने बताया कि विभाग को पिछले कुछ समय से न्यू केंदा ओसीपी से कोयला चोरी होने की गुप्त सूचना मिल रही थी. इस सूचना के आधार पर गुरुवार तड़के एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. सुरक्षा बलों को आता देख मौके पर कोयला चोरी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया. सुरक्षा कर्मियों ने घेराबंदी कर चोरी करने आए लोगों को मौके से खदेड़ दिया और भारी मात्रा में निकाला गया कोयला बरामद किया. क्रशर पॉइंट पर जमा कोयला अभियान के दौरान जब्त किए गए कुल 2.56 टन कोयले को सुरक्षित रूप से न्यू केंदा ओसीपी के क्रशर पॉइंट के पास जमा करा दिया गया है. सुरक्षा प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कोलियरी क्षेत्रों में अवैध उत्खनन व कोयला चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने साफ किया कि ओसीपी क्षेत्रों में कोयला चोरी के खिलाफ ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post न्यू केंदा ओसीपी क्षेत्र से पकड़ा गया 2.56 टन अवैध कोयला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top