Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jasidih Train Accident: झारखंड के जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला, नावाडीह फाटक पर ट्रक से टकराई ट्रेन

देवघर से राजीव रंजन और निषिद्ध मालवीय की रिपोर्ट Jasidih Train Accident: जसीडीह-मधुपुर के बीच रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. डाउन लाइन पर गोंडा से चल कर आसनसोल जा रही ट्रेन नंबर 13510 गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन और चावल से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. ट्रक का नंबर जेएच 15 एक्स 8874 है. इस हादसे से कुछ देर के लिए डाउन लाइन और अप रेल लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई. यह घटना सुबह करीब 9:38 बजे की बताई जा रही है. हालांकि, सुबह करीब 10:55 में अप लाइन को चालू कर दिया गया. आसनसोल झाझा पैसेंजर ट्रेन को पास किया गया है. बिना सिग्नल के फाटक पर आ गई ट्रेन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाटक पर सुबह के समय भारी ट्रैफिक था. इसी दौरान चावल से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. गेटमैन पंकज कुमार का कहना है कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था. इसके बावजूद इसके डाउन लाइन पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आ गई और फाटक पर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आई ट्रेन और ट्रक की टक्कर के दौरान ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं. राहत की बात यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मौके से किसी तरह भाग गए. इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था. मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अफसर और जसीडीह आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले जांच कर रही है. आरपीएफ और जसीडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया. फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. रेलवे अधिकारी ट्रैक की स्थिति का जायजा लेते रहे और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसे भी पढ़ें: Dhanbad Crime News: धनबाद की पुटकी में गोलीबारी में 45 साल के व्यक्ति की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप रेलवे की जांच शुरू रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि डाउन लाइन पर प्रभावित यातायात को बहाल करने के प्रयास जारी है. अप लाइन पर ट्रेनों को सावधानीपूर्वक पास कराने की व्यवस्था की जा चुकी है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो. इस घटना पर रेलवे स्तर की ओर से जांच शुरू कर दी गई है. गेट संचालन, सिग्नल सिस्टमऔर ट्रक चालक की लापरवाही इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इसे भी पढ़ें: Dhanbad Fire News: धनबाद के सरायढेला में जेबीवीएनएल ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख The post Jasidih Train Accident: झारखंड के जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला, नावाडीह फाटक पर ट्रक से टकराई ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sony Republic Day Sale 2026: टीवी से हेडफोन तक तगड़े ऑफर, वारंटी और कैशबैक, सबकुछ मिलेगा

Republic Day के मौके पर Sony ने ऐसा सेल उतारा है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है. 31 जनवरी 2026 तक चलने वाली Sony Republic Day Sale में BRAVIA टीवी, प्रीमियम हेडफोन, ईयरबड्स, साउंडबार और पार्टी स्पीकर्स पर भारी छूट दी जा रही है. मैंने जब ऑफर्स की पूरी लिस्ट देखी, तो साफ समझ आया कि Sony इस बार “कम दाम में प्रीमियम एक्सपीरिएंस” देने के मूड में है. BRAVIA TVs पर सबसे बड़ा दांव: वारंटी से लेकर कैशबैक तक इस सेल में Sony ने अपने BRAVIA टीवी लाइनअप को खास फोकस दिया है. OLED टीवी पर पूरे 3 साल की वारंटी और बाकी BRAVIA मॉडल्स पर 2 साल की वारंटी मिल रही है. इसके अलावा ₹25,000 तक का कैशबैक, एक EMI पूरी तरह फ्री, और साउंडबारकॉम्बो में ₹69,990 तक की सीधी बचत- ये ऑफर टीवी खरीदने वालों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. हेडफोन और ईयरबड्स: प्रीमियम साउंड अब कम कीमत में अगर आप म्यूजिक या कॉलिंग के शौकीन हैं, तो यह सेल आपके लिए है.Sony के मशहूर WH-1000XM सीरीज, WF-1000XM5, और बजट सेगमेंट के ईयरबड्स पर भी बेहतर बाय प्राइस दिख रही है. कुछ मॉडल्स पर सीधा कैशबैक है, तो कुछ पर कीमत पहले ही रिवाइज कर दी गई है-मतलब बिना झंझट का फायदा. गेमिंग ऑडियो प्रेमियों के लिए अलग मजा Sony ने गेमिंग ऑडियो यूजर्स को भी नहीं भुलाया. InZone और Gaming सीरीज के हेडफोन, माइक्रोफोन और एक्सेसरीज पर ₹1,000 से ₹3,000 तक का कैशबैक मिल रहा है. अगर आप लंबे गेमिंग सेशन के लिए कम्फर्ट और क्लियर साउंड चाहते हैं, तो ये डील्स पैसा वसूल लगती हैं. साउंडबार और होम ऑडियो: घर बनेगा मिनी थिएटर Home Entertainment को अगले लेवल पर ले जाने वालों के लिए Sony ने HT सीरीज साउंडबार और प्रीमियम होम ऑडियो सिस्टम्स पर बड़े ऑफर दिए हैं. कुछ हाई-एंड साउंडबार के साथ फ्री रियर स्पीकर्स, तो कहीं सीधे ₹10,000 तक का कैशबैक- यानी कम बजट में बड़ा साउंड एक्सपीरिएंस. पार्टी और ब्लूटूथ स्पीकर्स: Republic Day का जश्न जोरदार Party स्पीकर्स और Bluetooth स्पीकर्स की बात करें, तो Sony के ULT और XV सीरीज मॉडल्स पर भी शानदार छूट है. कुछ स्पीकर्स के साथ फ्री माइक्रोफोन, तो कुछ पर कीमत इतनी कम कि पार्टी प्लान अपने आप बन जाए. कहां और कब तक मिलेंगे ये ऑफर? Sony Republic Day Sale 13 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. ऑफर Sony Center, Sony Exclusive Stores, ShopatSC.com, और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स जैसे Amazon व Flipkart पर उपलब्ध हैं- स्टॉक खत्म होने तक. यह भी पढ़ें: Republic Day Sale में घर लाएं थिएटर वाला साउंड, ये डील्स जीत लेंगे दिल The post Sony Republic Day Sale 2026: टीवी से हेडफोन तक तगड़े ऑफर, वारंटी और कैशबैक, सबकुछ मिलेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2: अफगानिस्तान में ‘सनी पाजी’ का जलवा, बॉर्डर 2 देखने को एक्साइटेड क्रिकेटर राशिद खान

Border 2: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान अक्सर अपने स्पोर्ट्स से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हो रही है. वजह है बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’. राशिद ने हाल ही में ऐसा कुछ कह दिया, जिसने हिंदुस्तानीय फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया. View this post on Instagram A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19) दरअसल, राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बड़े ही सादे अंदाज में भुट्टा सेंकते नजर आ रहे हैं. लेकिन वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन की हो रही है. राशिद ने लिखा, “बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा, लेकिन देखते हैं अगर मैं इसे पोस्ट करूं तो क्या होगा?” बस फिर क्या था, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.  23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी बॉर्डर 2 खास बात ये है कि ‘बॉर्डर 2’ हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध पर बनी 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. ऐसे मुद्दों पर विदेशी खिलाड़ी आमतौर पर खुलकर कुछ नहीं कहते, इसलिए राशिद खान का ये बयान लोगों को चौंका रहा है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. राशिद खान की हिंदुस्तान में पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और इस पोस्ट के बाद हिंदुस्तानीय फैंस के बीच उनके चर्चे और भी बढ़ गए हैं. यह भी पढ़ें: Border 2 में क्यों नहीं हैं तब्बू? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, सनी देओल का रोल भी बदला The post Border 2: अफगानिस्तान में ‘सनी पाजी’ का जलवा, बॉर्डर 2 देखने को एक्साइटेड क्रिकेटर राशिद खान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आपके घर में भी है बेटी? राज्य सरकार दे रही है पूरे 1लाख 50 हजार रुपए की मदद, ऐसे करें आवेदन

Lado Protsahan Yojana: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की है. पहले जहां राजश्री योजना के तहत सीमित मदद मिलती थी, वहीं अब बेटियों को ₹1,50,000 की बंपर आर्थिक सहायता दी जा रही है. क्यों खास है Lado Protsahan Yojana? इस योजना का असली मकसद बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगाम लगाना है. प्रशासन यह सुनिश्चित कर रही है कि पैसे की तंगी की वजह से किसी भी लड़की की पढ़ाई न छूटे. कब-कब आएगा पैसा? प्रशासन ने इस राशि को 7 आसान किस्तों में बांटा है, ताकि हर स्तर पर पढ़ाई का खर्चा निकलता रहे: पड़ाव (Event) मिलने वाली राशि (Amount) जन्म के वक्त ₹5,000 1 साल और टीकाकरण ₹5,000 पहली कक्षा में स्कूल दाखिला ₹10,000 छठी कक्षा में प्रवेश ₹15,000 दसवीं की पढ़ाई के लिए ₹20,000 बाहरवीं में एडमिशन पर ₹25,000 ग्रेजुएशन और 21 साल की उम्र ₹70,000 (बड़ी किस्त) आवेदन करने के लिए क्या है प्रोसेस? अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें: बच्ची का जन्म प्रशासनी अस्पताल या मान्यता प्राप्त केंद्र में होना चाहिए. अस्पताल से ही PCTS पोर्टल पर डेटा फीड हो जाता है. माता-पिता को sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आईडी से फॉर्म सबमिट करना होगा. आधार कार्ड (माता-पिता), जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और जन आधार कार्ड. राजश्री से लाडो प्रोत्साहन योजना तक का बदलाव पहले यह योजना राजश्री के नाम से चलती थी, जिसमें सिर्फ 50 हजार मिलते थे. भजनलाल प्रशासन ने इसे अपग्रेड कर राशि को सीधा 3 गुना (1.5 लाख) कर दिया है. यह राशि सीधे बेटी के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो जाती है. Also Read: सिर्फ 210 रुपए में 5000 रुपए पेंशन, मोदी प्रशासन ने बढ़ाई APY योजना की डेडलाइन The post क्या आपके घर में भी है बेटी? राज्य प्रशासन दे रही है पूरे 1लाख 50 हजार रुपए की मदद, ऐसे करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Basant Panchami 2026: सबसे पहले किस भगवान ने की माता सरस्वती की पूजा? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य

Basant Panchami 2026: कल, शुक्रवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन भक्त विशेष रूप से माता सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं. माता सरस्वती को ज्ञान, वाणी, संगीत और विद्या की देवी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सरस्वती के आशीर्वाद के बिना ज्ञान और विद्या की प्राप्ति संभव नहीं है.इसी कारण विद्यार्थी विशेष रूप से बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धा और धूमधाम से पूजा करते हैं. वैसे तो बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा से जुड़ी कई प्रचलित कथाएं हैं, जिनमें से एक के बारे में आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे. पौराणिक कथा पौराणिक कथा के अनुसार, जब सृष्टि की रचना हुई, तब पूरे ब्रह्मांड में हर ओर सन्नाटा छाया हुआ था. चारों ओर केवल शांति ही शांति थी. ऐसे में भगवान ब्रह्मा ने अपने कमंडल से जल निकाला और मंत्रों का उच्चारण करते हुए उस जल का छिड़काव किया. उसी जल से एक दिव्य शक्ति का प्राकट्य हुआ, जो आगे चलकर माता सरस्वती के नाम से जानी गईं. कथा के अनुसार, जब माता सरस्वती ने पहली बार भगवान श्रीकृष्ण को देखा, तो उनके मन में उन्हें पति रूप में प्राप्त करने की इच्छा उत्पन्न हुई. जब भगवान श्रीकृष्ण को माता की इस इच्छा के बारे में ज्ञात हुआ, तो उन्होंने आदरपूर्वक कहा कि वे राधा जी के प्रति समर्पित हैं, जो माता लक्ष्मी का स्वरूप हैं, इसलिए वे उनकी इच्छा पूरी नहीं कर सकते. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्हें वरदान दिया कि हर वर्ष उनके प्रकट होने की तिथि, यानी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को उनकी पूजा की जाएगी. भगवान श्रीकृष्ण ने माता सरस्वती से यह भी कहा कि उनके आशीर्वाद से आज से लेकर प्रलय तक हर युग में सभी प्राणी उनकी पूजा करेंगे. मनुष्य, देवता, ऋषि-मुनि, योगी, नाग, गंधर्व और राक्षस सभी श्रद्धा और भक्ति के साथ सोलह प्रकार के पूजा-विधानों से माता सरस्वती की आराधना करेंगे. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं सबसे पहले माता सरस्वती की पूजा की. तभी से माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को माता सरस्वती की विशेष पूजा होने लगी. यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन करें माता सरस्वती के 108 नामों का  जाप, जीवन में आएगी तरक्की Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Basant Panchami 2026: सबसे पहले किस भगवान ने की माता सरस्वती की पूजा? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ केस: पूर्व PM हान डक-सू को 23 साल की जेल, अदालत बोली- लोकतंत्र बचाने में नाकाम रहे

दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को 23 साल जेल की सजा सुनाई है. यह सजा उन्हें दिसंबर 2024 में तत्कालीन राष्ट्रपति यून सुक-योल द्वारा लगाए गए मार्शल लॉ में सहयोग करने के मामले में दी गई है. यह जानकारी प्रशासनी समाचार एजेंसी Yonhap ने दी है. अदालत ने कहा- यह लोकतंत्र को पीछे ले जाने की कोशिश थी 21 जनवरी को सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. फैसला नेशनल टीवी पर लाइव दिखाया गया. कोर्ट के जज ली जिन-क्वान ने कहा कि राष्ट्रपति यून द्वारा लगाया गया मार्शल लॉ एक तरह की बगावत (इंसरेक्शन) थी, जिससे देश फिर से तानाशाही की ओर जा सकता था. जज ने कहा कि हान डक-सू ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई, जबकि एक प्रधानमंत्री होने के नाते उनका कर्तव्य था कि वे संविधान और कानून की रक्षा करते. जज की सख्त टिप्पणी- आखिरी वक्त तक जिम्मेदारी नहीं निभाई कोर्ट में जज ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर हान पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया. जज के मुताबिक, हान को लग रहा था कि 3 दिसंबर का यह कदम सफल हो सकता है, इसलिए वे इसमें शामिल हो गए. अदालत ने यह भी माना कि अगर हान को खुला छोड़ा गया, तो वे सबूत मिटा सकते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत हिरासत में भेज दिया गया. 6 घंटे में हटा था मार्शल लॉ  रिपोर्ट के मुताबिक, यून सुक-योल ने 3 दिसंबर 2024 की रात मार्शल लॉ लगाया था.इस दौरान सभी नेतृत्वक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई. सेना को नेशनल असेंबली में भेजा गया. हालांकि, नेशनल असेंबली में वोटिंग के बाद सिर्फ 6 घंटे में मार्शल लॉ हटा लिया गया, लेकिन इसके नेतृत्वक और कानूनी असर लंबे समय तक चलते रहे. Yonhap के अनुसार, हान डक-सू यून प्रशासन के पहले कैबिनेट सदस्य हैं, जिन्हें इस मामले में सजा सुनाई गई है. 76 साल के हान को फैसले के बाद सियोल डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया, जहां पहले से ही पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल बंद हैं. मुझे पहले से कुछ पता नहीं था- हान डक-सू हान डक-सू ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें मार्शल लॉ की योजना की पहले कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने न तो इससे सहमति दी और न ही कोई मदद की. इसके बावजूद अदालत ने उन्हें दोषी माना. यून सुक-योल को पहले ही सजा है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को गिरफ्तारी से बचने, मार्शल लॉ से जुड़े दस्तावेज गढ़ने, कैबिनेट सदस्यों को चर्चा से रोकने जैसे आरोपों में 5 साल की जेल की सजा दी जा चुकी है. यून पर बगावत का फैसला 19 फरवरी को सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अब 19 फरवरी को यून सुक-योल के खिलाफ बगावत (रिबेलियन) के आरोपों पर फैसला सुनाएगा. प्रॉसिक्यूशन के आरोपों में शामिल हैं बगावत के मास्टरमाइंड की मदद, बगावत में अहम भूमिका, कोर्ट में झूठी गवाही शामिल है. हान बने थे एक्टिंग प्रेसिडेंट सीएनएन के मुताबिक, यून के महाभियोग (मुकदमा) के बाद हान डक-सू एक्टिंग प्रेसिडेंट बने थे. लेकिन उन्होंने संवैधानिक अदालत (कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट)में खाली पद भरने से इनकार किया. इसके बाद उन्हें भी महाभियोग का सामना करना पड़ा. हालांकि, संवैधानिक अदालत ने बाद में उन्हें बहाल कर दिया. अप्रैल 2025 में यून को राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद हान ने इस्तीफा दिया. जून 2025 के स्नैप चुनाव में राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरे लेकिन वे अपनी पार्टी से टिकट नहीं पा सके और अंत में चुनाव से नाम वापस ले लिया. ये भी पढ़ें: ट्रंप के ‘शांति बोर्ड’ का मेंबर बनेगा पाकिस्तान, कर्ज से दबे पाक को चुकानी होगी 8400 करोड़ की ‘एंट्री फीस’ ट्रंप की पीस काउंसिल में शामिल हो सकते हैं पुतिन, अमेरिका में फ्रीज अपनी ही रूसी संपत्ति से देगा 1 अरब डॉलर The post दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ केस: पूर्व PM हान डक-सू को 23 साल की जेल, अदालत बोली- लोकतंत्र बचाने में नाकाम रहे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Easy and Beautiful Rangoli Design for Basant Panchami: इन खूबसूरत रंगोली डिज़ाइनों से बढ़ाएं त्योहारों की रौनक

Easy and Beautiful Rangoli Design for Basant Panchami: बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है. रंगोली बनाना इंडियन कल्चर एण्ड ट्रेडिशन का अहम हिस्सा है, जो पाज़िटिविटी और हैप्पीनेस का सिम्बल माना जाता है. अगर आप भी इस बसंत पंचमी अपने घर के आंगन को खास बनाना चाहते हैं, तो ये Easy and Beautiful Rangoli Design for Basant Panchami डिजाइन जरूर देखें. ये डिजाइन सिम्पल भी है और सुंदर. Easy and Beautiful Rangoli Design for Basant Panchami: बसंत पंचमी थीम वाली रंगोली डिजाइन 1. बसंत पंचमी के लिए कमल फूल रंगोली डिजाइन: Lotus Flower Rangoli Design for Basant Panchami बसंत पंचमी के लिए कमल फूल रंगोली डिजाइन: lotus flower rangoli design for basant panchami कमल का फूल मां सरस्वती का प्रिय माना जाता है. पीले, सफेद और गुलाबी रंगों से बना कमल रंगोली डिजाइन को मुख्य द्वार या पूजा स्थल के पास बनाएं. 2. हंस रंगोली डिजाइन: Swan Rangoli Design for Basant Panchami हंस रंगोली डिजाइन: swan rangoli design for basant panchami हंस मां सरस्वती का वाहन है और विवेक व बुद्धि का प्रतीक माना जाता है. सफेद रंग से बना हंस और उसके चारों ओर पीले फूलों से सजी रंगोली घर को त्योहार वाला लुक देती है. 3. Simple Circle Rangoli Design for Basant Panchami: सिंपल गोल रंगोली डिजाइन Simple circle rangoli design for basant panchami: सिंपल गोल रंगोली डिजाइन अगर आपके पास समय कम है, तो सर्कल सिंपल रंगोली बेस्ट ऑप्शन है. पीले, नारंगी और सफेद रंगों के कॉम्बिनेशन से बनी यह रंगोली देखने में बेहद सुंदर लगती है. 4. Peacock Rangoli Design for Basant Panchami: मोर रंगोली डिजाइन Peacock rangoli design for basant panchami: मोर रंगोली डिजाइन मोर इंडियन कल्चर का सिम्बल है. मोर रंगोली डिजाइन बसंत पंचमी के उत्साह को और खास बना देता है. 5. Easy and Beautiful Rangoli Design for Basant Panchami: आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन बसंत पंचमी के लिए Easy and beautiful rangoli design for basant panchami: आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन बसंत पंचमी के लिए दिखने में बेहद सुंदर और बनाने में बिल्कुल आसान इस तरह की रंगोली डिजाइन सफेद फर्श पर एकदम असली फूलों की तरह खूबसूरत लगती है. बसंत पंचमी पर ये सुंदर रंगोली डिजाइन आपके घर को पाज़िटिव एनर्जी से भर देंगे. सरल तरीकों से बनी ये रंगोली आपको मां सरस्वती का आशीर्वाद भी दिलाएंगी. यह भी पढ़ें: Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी के लिए सबसे खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स यह भी पढ़ें: Basant Panchmi Rangoli Design: बसंत पंचमी पर चावल के दानों से बनाएं खूबसूरत रंगोली डिजाइन The post Easy and Beautiful Rangoli Design for Basant Panchami: इन खूबसूरत रंगोली डिज़ाइनों से बढ़ाएं त्योहारों की रौनक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान में होगी बारिश, आया अलर्ट

Rajasthan Weather : एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना है. गुरुवार के अलावा आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है. इसी तरह कल 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी बादलों की गरज, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं इस दौरान राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. विभाग ने बताया कि एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 27-28 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है. इस बीच बृहस्पतिवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया. इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करौली में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. The post Rajasthan Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान में होगी बारिश, आया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad Crime News: धनबाद की पुटकी में गोलीबारी में 45 साल के व्यक्ति की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Dhanbad Crime News: झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के न्यू सुदामाडीह कॉलोनी करकेंद में बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई. इस वारदात में 45 साल के अजय कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. अस्पताल ले जाते वक्त बिगड़ी हालत परिजनों के अनुसार, गोली लगने के बाद अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें पाटलिपुत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एसएनएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया. लेकिन, एसएनएमसीएच में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बेटे का पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप गोलीबारी की घटना के शिकार अजय सिंह के बेटे अविनाश कुमार ने पड़ोस में रहने वाले टीटू सिंह पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है. अविनाश के मुताबिक, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी. अविनाश ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान टीटू सिंह ने अजय सिंह पर फायरिंग कर दी. गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टीटू सिंह मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. इलाके में छानबीन की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. आपसी रंजिश का मामला पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि पहले अजय सिंह और आरोपी टीटू सिंह के संबंध अच्छे थे, लेकिन पिछले दो-चार महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इसे भी पढ़ें: Bokaro Crime News: जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन पर गोलीबारी, मां-बेटे की मुश्किल से बची जान इलाके में दहशत, परिवार में मातम इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. अजय सिंह निजी चालक के रूप में काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें: Chaibasa Crime News: झारखंड के सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर The post Dhanbad Crime News: धनबाद की पुटकी में गोलीबारी में 45 साल के व्यक्ति की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया होली गीत ‘उ हमार जीजा हवे’ हुआ रिलीज, व्हाइट लहंगा-चोली में बेहद ग्लैमरस लगीं एक्ट्रेस सोना सिंह

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपने नये गाने को लेकर चर्चा में आ गए. समर सिंह का नया होली गीत ‘उ हमार जीजा हवे’ आज 22 जनवरी को रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो में समर के अपोजिट एक्ट्रेस सोना सिंह नजर आई है. इस गाने के देसी टच, मस्त बीट्स दर्शकों को पसंद आएगा. वीडियो में समर और सोना की जबरदस्त परफॉर्मेंस गाने को और मजेदार बना रहा है. आइए सॉन्ग के बारे में जानते हैं. समर सिंह का नया गाना ‘उ हमार जीजा हवे’ सॉन्ग की जानकारी एल्बम – उ हमार जीजा हवे गायक – समर सिंह एक्ट्रेस – सोना सिंह गीतकार – प्रभु विष्णुपुरी संगीत – रौशन सिंह निर्देशक-अनूप जी डीओपी- आकाश, कल्लू एडिटर – पप्पू वर्मा, मुरली कोरियोग्राफर – विकाश डीआई – रोहित सिंह डिजिटल – मालती मीडिया कंपनी/लेबल – @ssrecordbhojpuri यूजर्स बोले- एक नंबर सॉन्ग है समर भैया भोजपुरी सॉन्ग ‘उ हमार जीजा हवे’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, एक नंबर सॉन्ग है समर भैया. एक यूजर ने लिखा, जियो समर सिंह. एक यूजर ने लिखा, होली है. एक यूजर ने लिखा, जियो शेर गजब. एक यूजर ने लिखा, सुपर. सोना सिंह का ग्लैमरस अंदाज ‘उ हमार जीजा हवे’ सॉन्ग में एक्ट्रेस सोना सिंह व्हाइट लहंगा चोली में काफी खूबसूरत लग रही है. ये एक होली सॉन्ग है और वीडियो में सोना को समर सिंह जमकर रंग लगाते दिख रहे हैं. गाने के बीट्स फैंस को झूमने पर मजबूर कर देंगे. समर सिंह का ये गाना सुना आपने? कुछ दिन पहले समर सिंह का गाना ‘भतार भरोसेमंद बा’ भी रिलीज हुआ था. सॉन्ग में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज दिखी थी. गाने को समर के अलावा खुशी कक्कड़ ने गाया था. म्यूजिक वीडियो की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति की तारीफ करती है और कहती है वह उसके साथ बहुत खुश है. यूट्यूब चैनल लीची म्यूजिक पर ये गाना जारी हुआ था. यह भी देखें- Samar Singh New Bhojpuri song: समर सिंह का नया गाना ‘प्यार अब ना होई’ हुआ रिलीज, काजल त्रिपाठी की याद में तड़पे सिंगर The post Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया होली गीत ‘उ हमार जीजा हवे’ हुआ रिलीज, व्हाइट लहंगा-चोली में बेहद ग्लैमरस लगीं एक्ट्रेस सोना सिंह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top