Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How to Sweeten Sour Yogurt: खट्टी दही को मिनटों में बनाएं फिर से मीठा, जानिए आसान तरीका

How to Sweeten Sour Yogurt: घर में दही जमाते समय कई बार वह ज्यादा खट्टी हो जाती है. गर्मी या ज्यादा देर तक रखे रहने से दही का स्वाद बिगड़ जाता है. ऐसी खट्टी दही को फेंकने की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान घरेलू तरीकों से खट्टी दही को दोबारा हल्का मीठा और इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकता है. हर बार जरूरी नहीं है कि दही अगर खट्टा हो तो उसे फेंका ही जाए, क्योंकि कई बार उस दही में किसी दूसरे तरीके से  उसे मीठा भी किया जा सकता है. हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही सरल उपाय बताएंगे, जिन्हें कोई भी आसानी से अपना सकता है. कौन-कौन से हैं वो सरल उपाय  ताजी मलाई या दूध मिलाएं खट्टी दही में थोड़ा सा उबला और ठंडा किया हुआ दूध या ताज़ी मलाई मिलाने से उसकी खटास काफी हद तक कम हो जाती है. दूध की प्राकृतिक मिठास दही के स्वाद को संतुलित कर देती है. थोड़ी सी ताजी दही मिलाएं अगर घर में ताज़ी और मीठी दही उपलब्ध है, तो खट्टी दही में 2–3 चम्मच ताज़ी दही मिला दें. इससे खटास कम होती है और दही का स्वाद बेहतर हो जाता है. दही को मथ लें खट्टी दही को अच्छी तरह मथने से उसकी तीखी खटास हल्की हो जाती है. चाहें तो इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी या दूध डालकर मथ सकते हैं. मीठे खाने में इस्तेमाल करें अगर खटास पूरी तरह खत्म न हो, तो इस दही का उपयोग कढ़ी, रायता, लस्सी या दही-बड़ा जैसे व्यंजनों में किया जा सकता है. इनमें मसाले और अन्य सामग्री मिलकर खट्टे स्वाद को संतुलित कर देती हैं. चीनी या गुड़ का नॉर्मल यूज  दही को मीठे रूप में खाना हो, जैसे मीठी लस्सी, तो उसमें थोड़ी सी चीनी या गुड़ मिलाया जा सकता है. इससे दही का स्वाद तुरंत बदल जाता है. आगे से दही खट्टी न हो, इसके लिए दही जमने के बाद उसे ज्यादा देर बाहर न रखें और समय पर फ्रिज में रख दें. इससे दही जरूरत से ज्यादा खट्टी नहीं होगी. यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद यह भी पढ़ें: Leftover Roti Recipe Ideas: बची रोटियों की टेंशन अब होगी खत्म, ट्राई करें ये 5 टेस्टी रेसीपीज आइडियाज The post How to Sweeten Sour Yogurt: खट्टी दही को मिनटों में बनाएं फिर से मीठा, जानिए आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

30 हजार में 55 इंच का Smart TV, फीचर्स ऐसे कि फैन हो जाएंगे, फटाफट चेक करें डील

अगर आप भी सोच रहे हैं कि लिविंग रूम में ऐसा टीवी हो जो देखते ही लोगों का ध्यान खींच ले, तो 55 इंच का स्मार्ट टीवी आज की सबसे परफेक्ट चॉइस बन चुका है. बड़ी स्क्रीन, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के बिना अब एंटरटेनमेंट अधूरा लगता है. ऐसे में Lumio का 55 inch Smart TV उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो सिर्फ टीवी नहीं बल्कि होम थिएटर जैसा फील चाहते हैं, वो भी बजट में. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही रिपब्लिक डे सेल 2026 में Lumio Vision 7 पर अच्छी छूट मिल रही है. आइए जानते हैं डील के बारे में. Lumio Vision 7 स्मार्ट टीवी पर मिलेगी 48% तक की छूट फ्लिपकार्ट सेल में Lumio Vision 7 पर 48% छूट मिल रही है. छूट के साथ इस स्मार्ट टीवी की कीमत 68,999 रुपये से कम होकर 35,999 रुपये हो गई है. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट 5,750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप इस टीवी को 30,249 रुपये में खरीद सकते हैं. इस बैंक डिस्काउंट का फायदा आप HDFC क्रेडिट कार्ड पर उठा सकते हैं. अगर आपके पास HDFC कार्ड नहीं है, तो आप मल्टीबैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI और Net Banking पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. Lumio vision 7 स्मार्ट टीवी की कीमत Lumio Vision 7 की खासियत Lumio Vision 7 स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 55 इंच का QLED Ultra HD डिस्पले मिलेगा, जो क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी ऑफर करता है. साउंड के लिए 30W का 4 स्पीकर आउटपुट दिया गया है, जो क्लियर और बैलेंस साउंड ऑफर करता है. यह Google TV पर काम करता है, जिससे आप आराम से Netflix, YouTube, JioHotstar, Prime Video और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स को आराम से देख सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में 3 HDMI पोर्ट, 3 USB पोर्ट और WiFi फीचर्स मिलेंगे. रिमोट में वॉइस सर्च ऑप्शन मिलेगा. साथ ही टीवी 2 साल की वारंटी के साथ आता है. यह भी पढ़ें: 9000 रुपये सस्ता मिल रहा Sony Bravia का 55 इंच Smart TV, अभी लपक लें फ्लिपकार्ट की यह डील यह भी पढ़ें: 20 हजार से कम में 43 इंच Smart TV, Flipkart Sale में मिल रही 32% की छूट The post 30 हजार में 55 इंच का Smart TV, फीचर्स ऐसे कि फैन हो जाएंगे, फटाफट चेक करें डील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro Crime News: जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन पर गोलीबारी, मां-बेटे की मुश्किल से बची जान

Bokaro Crime News: झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह ब्लॉक के ऊपरघाट क्षेत्र में बुधवार की देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी और उनके पुत्र डॉ शिवम कुमार की कार पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी कर दी. हमलावरों ने मारुति सियाज कार (नंबर जेएच 09 एटी 7328) पर दो गोलियां चलाईं, जो कार के पिछले हिस्से को चीरते हुए आर-पार निकल गईं. गनीमत यह रही कि इस हमले में कार में सवार मां-बेटे की जान बड़ी मुश्किल से बची. फैक्ट्री से लौटते समय किया गया हमला पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के रामा हरिया स्थित मां जगदंबा कोल फैक्ट्री से शिव कुमारी अपने पुत्र डॉ शिवम् कुमार के साथ रात करीब 10.30 बजे के बाद कार से निकली थीं. जब उनकी गाड़ी पिलपिलो कटहरडीह के गोदोनाला के पास पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया. डॉ शिवम ने संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए कार नहीं रोकी और आगे बढ़ने की कोशिश की. इसी दौरान हमलावरों ने कार के दोनों ओर से फायरिंग शुरू कर दी. दो गोलियां कार के पीछले हिस्से में लगीं. इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी के शरीर पर चोट नहीं आई. बोकारो थर्मल थाना पहुंचकर दी सूचना फायरिंग के बाद डॉ शिवम ने सूझबूझ दिखाते हुए कार नहीं रोकी और सीधे बोकारो थर्मल थाना पहुंचे. वहां उन्होंने इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव सक्रियता हुए और दोनों को लेकर डीवीसी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की. मेडिकल जांच में दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए. इस घटना के बाद मां-बेटा काफी भयभीत नजर आ रहे हैं. कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति और अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान भी डीवीसी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत कर जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों ने कार की हालत, घटनास्थल और फायरिंग के तरीके के बारे में भी विस्तार से पूछताछ की. बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह भी डीवीसी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए हमलावरों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के आदेश दिए. इसे भी पढ़ें: धनबाद में बाइकर्स गैंग का आतंक! 8 लेन की सड़क पर 3 घंटे तक करते रहे मौत का स्टंट, वीडियो वायरल अपराधियों की तलाश में छापेमारी पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संभावित रास्तों पर नाकाबंदी भी की गई है. हमलावरों की संख्या चार बताई जा रही है. ये चारो बदमाश दो बाइक पर सवार थे. पुलिस उनके भागने की दिशा और पहचान को लेकर छानबीन कर रही है. इस घटना के बाद ऊपरघाट और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग भी इस तरह की वारदात से डरे-सहमे नजर आ रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: झारखंड में संजीवनी बनी मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, 18 लोगों को सहायता देगी प्रशासन The post Bokaro Crime News: जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन पर गोलीबारी, मां-बेटे की मुश्किल से बची जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: रियल एस्टेट नियमों में बदलाव, जमीन के 70% हिस्से पर बन सकेंगे शोरूम और मॉल, नीतीश सरकार का फैसला

Bihar News : बिहार में शहरी विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए प्रशासन ने व्यावसायिक भवनों के निर्माण नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब राज्य में उपलब्ध भूमि के 70 फीसदी हिस्से पर व्यावसायिक भवन बनाए जा सकेंगे. पहले यह सीमा सिर्फ 40 फीसदी तक थी. उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. इस फैसले के बाद जमीन का अधिकतम और व्यावहारिक उपयोग संभव हो सकेगा, जिससे शहरी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है. 40 से 70 प्रतिशत तक बढ़ा निर्माण का दायरा अब तक के प्रावधानों के अनुसार किसी भी भूखंड के केवल 40 प्रतिशत हिस्से पर ही व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा सकता था. इसका मतलब यह था कि 60 प्रतिशत हिस्सा सेटबैक और खुले क्षेत्र के रूप में छोड़ना अनिवार्य था. नई व्यवस्था के तहत इस सीमा को बढ़ाकर 60 से 70 प्रतिशत तक किया जा रहा है. यानी अब जमीन का बड़ा हिस्सा निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस फैसले से भूमि मालिकों को अपनी जमीन का बेहतर और अधिकतम उपयोग करने का अवसर मिलेगा. इससे न केवल भवन निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियां भी मजबूत होंगी. सेटबैक में कटौती से खुलेगा विकास का रास्ता प्रशासन ने व्यावसायिक भवनों के लिए सेटबैक यानी भवन के चारों ओर छोड़े जाने वाले खुले क्षेत्र में भी कमी करने का फैसला किया है. इससे जमीन का वह हिस्सा, जो पहले नियमों के कारण उपयोग में नहीं आ पाता था, अब व्यावसायिक निर्माण के काम आ सकेगा. मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम नई प्रशासन की नई पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य “सबका सम्मान, जीवन आसान” के संकल्प को जमीन पर उतारना है. कम जगह में ज्यादा निर्माण की अनुमति मिलने से शहरों में आधुनिक व्यावसायिक इमारतें तेजी से बन सकेंगी और निवेशकों का रुझान भी बढ़ेगा. भूमि मालिकों और निवेशकों को सीधा फायदा नई नीति से सबसे बड़ा फायदा उन भूमि मालिकों को होगा, जिनके पास सीमित क्षेत्रफल की जमीन है. अब वे कम भूखंड पर भी बड़े और उपयोगी व्यावसायिक भवन बना सकेंगे. इससे उनकी जमीन की आर्थिक क्षमता बढ़ेगी और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही, छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए भी यह एक बड़ा अवसर होगा. पहले जहां ज्यादा निर्माण के लिए बड़ी जमीन की जरूरत पड़ती थी, अब उसी जमीन पर ज्यादा फ्लोर स्पेस उपलब्ध हो सकेगा। इससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ऑफिस स्पेस और अन्य व्यावसायिक परियोजनाओं को गति मिलेगी. विभाग ने बनाई नई नीति नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस बदलाव को लागू करने के लिए एक नई नीति भी तैयार कर ली है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इसे जल्द से जल्द व्यवहार में लाएं, ताकि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी न हो. प्रशासन का मानना है कि यह फैसला शहरी नियोजन को अधिक व्यावहारिक बनाएगा और तेजी से बढ़ती आबादी व व्यापारिक जरूरतों के अनुरूप ढांचा विकसित करने में मदद करेगा. Also Read: बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुन्ना भाई समेत चार धराए, स्त्री निकली मास्टरमाइंड The post Bihar News: रियल एस्टेट नियमों में बदलाव, जमीन के 70% हिस्से पर बन सकेंगे शोरूम और मॉल, नीतीश प्रशासन का फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप के यू-टर्न से सोना-चांदी धड़ाम, गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी गिरावट

Silver-Gold MCX Rate: 22 जनवरी को सोने और चांदी से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में जबरदस्त बिकवाली(selling out) देखने को मिली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस लेने के बाद वैश्विक स्तर (global level) पर तनाव कम हुआ, जिससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी दबाव में आ गए. डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए न सिर्फ टैरिफ की योजना को टाल दिया, बल्कि सैन्य कार्रवाई से भी साफ इनकार किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि नाटो के साथ ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर एक रूपरेखा तैयार हुई है, जिसके चलते 1 फरवरी से लागू होने वाले टैरिफ नहीं लगाए जाएंगे. इसके अलावा ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा. इससे पहले दिए गए उनके आक्रामक बयानों ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया था. पहले क्यों चढ़े थे सोना-चांदी के भाव? इससे पहले ट्रंप की सैन्य कार्रवाई और टैरिफ धमकियों के चलते वैश्विक भू-नेतृत्वक तनाव बढ़ गया था. ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोना और चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स की ओर तेजी से झुके, जिससे इनके दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए थे. अब जब तनाव कम हुआ है, तो मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया. सिल्वर ETF में सबसे ज्यादा गिरावट चांदी से जुड़े ETF में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई. Tata Silver ETF करीब 21% टूटकर ₹26.41 पर आ गया Groww Silver ETF, 360 One Silver ETF और Axis Silver ETF में लगभग 16% की गिरावट Kotak, Mirae Asset, Aditya Birla Sun Life Silver ETF करीब 15% टूटे Nippon Silver ETF (Silverbees), DSP, HDFC, ICICI Prudential और Bandhan Silver ETF में लगभग 14% की कमजोरी यह गिरावट ऐसे समय आई जब एक दिन पहले ही सिल्वर ETF ने नए लाइफटाइम हाई बनाए थे. गोल्ड ETF भी दबाव में सोने से जुड़े ETF भी बिकवाली से अछूते नहीं रहे. Birla Sun Life Gold ETF करीब 12% गिरकर ₹130.42 पर आ गया Axis, Tata और Bandhan Gold ETF में लगभग 11% की गिरावट DSP, HDFC, Nippon India Gold ETF (Goldbees), LIC MF Gold ETF समेत अन्य फंड्स 9% से ज्यादा टूटे आगे क्या रहेगा सोना-चांदी का रुख? ANZ की कमोडिटी स्ट्रैटेजिस्ट सोनी कुमारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान में बदलाव से भू-नेतृत्वक तनाव घटा है, इसलिए कीमतों में फिलहाल करेक्शन देखने को मिल रहा है. हालांकि, उनका मानना है कि सोना अब भी अन्य औद्योगिक धातुओं की तुलना में मजबूत स्थिति में है, क्योंकि इसे केंद्रीय बैंकों का समर्थन हासिल है और वैश्विक अनिश्चितताएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. गोल्डमैन सैक्स का बड़ा अनुमान इन उतार-चढ़ाव के बीच Goldman Sachs ने सोने को लेकर लंबी अवधि का सकारात्मक अनुमान जताया है. ब्रोकरेज ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का भाव $5,400 प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान दिया है, जो पहले $4,900 था. गोल्डमैन के मुताबिक, निजी निवेशक वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचाव के लिए सोने में निवेश बनाए रखेंगे. साथ ही, 2026 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 50 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर कटौती की संभावना से गोल्ड ETF में निवेश और बढ़ सकता है. Also Read : Atal Pension Yojana: सिर्फ 210 रुपए में 5000 रुपए पेंशन, मोदी प्रशासन ने बढ़ाई APY योजना की डेडलाइन The post ट्रंप के यू-टर्न से सोना-चांदी धड़ाम, गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी गिरावट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आ गई रेलवे की मास्टर वैकेंसी, 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, 22000 पदों पर भर्ती

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में प्रशासनी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशसमाचारी है. RRB Group D भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है. इसे रेलवे की मास्टर वैकेंसी भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में पद निकलते हैं और 10वीं पास उम्मीदवारों को सीधा मौका मिलता है. इस बार रेलवे ग्रुप D के तहत करीब 22000 पदों पर भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे देशभर के उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकेंगे. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे भर्ती (RRB Group D Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 02 मार्च 2026 रखी गई है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 02 मार्च 2026 ही होगी. RRB Group D Recruitment 2026: ऐसे करना होगा अप्लाई रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करना काफी आसान है. सबसे पहले उम्मीदवार को RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जाना होगा. वहां Group D Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें. अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. रेलवे ग्रुप d भर्ती नोटिस इन पदों पर होगी भर्तियां Pointsman-B – प्वाइंट्समैन बी Assistant (Track Machine) – असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) Assistant (Bridge) – असिस्टेंट (पुल) Track Maintainer Gr. IV – ट्रैक अनुरक्षक ग्रेड चार Assistant P-Way – असिस्टेंट पी-वे (स्थायी पथ) Assistant (C&W) – असिस्टेंट (कोच और वैगन) Assistant TRD – असिस्टेंट टीआरडी (विद्युत कर्षण वितरण) Assistant (S&T) – असिस्टेंट (सिग्नल और दूरसंचार) Assistant Loco Shed (Diesel) – असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) Assistant Loco Shed (Electrical) – असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) Assistant Operations (Electrical) – असिस्टेंट ऑपरेशन (बिजली) Assistant TL & AC – असिस्टेंट ट्रेन लाइटिंग और वातानुकूलन Assistant TL & AC (Workshop) – असिस्टेंट ट्रेन लाइटिंग और वातानुकूलन (वर्कशॉप) Assistant (Workshop) (Mech) – असिस्टेंट वर्कशॉप RRB Group D Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई? रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन के लिए उम्र 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए जो NCVT या SCVT से मान्य हो. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास NCVT द्वारा जारी National Apprenticeship Certificate है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, Salary होगी 1 लाख, यहां करें Apply The post आ गई रेलवे की मास्टर वैकेंसी, 10वीं पास को मिलेगी प्रशासनी नौकरी, 22000 पदों पर भर्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

26 जनवरी से पहले हाई अलर्ट! पुलिस ने चिपकाई टेररिस्ट की तस्वीर, रिपब्लिक-डे पर इन चीजों की मनाही 

दिल्ली पुलिस ने पहली बार अपने अलर्ट पोस्टरों में एक वांटेड टेररिस्ट मोहम्मद रेहान की तस्वीर लगाई है. रेहान अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस को उसकी लंबे समय से तलाश है. खुफिया एजेंसियों से आतंकी खतरे के इनपुट मिले हैं. इसी वजह से कर्तव्य पथ और पूरे नई दिल्ली इलाके में खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. करीब 10,000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्सेस मैदान में होंगे. कर्तव्य पथ पर थ्री-लेयर सिक्युरिटी रहेगी.  हाईटेक निगरानी कैसे होगी? करीब 1000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं कैमरे AI और फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से जुड़े हैं किसी संदिग्ध या क्रिमिनल रिकार्ड वाले व्यक्ति की पहचान होते ही अलर्ट मिलेगा चोरी या संदिग्ध वाहन दिखते ही तुरंत कार्रवाई होगी एंटी-ड्रोन सिस्टम और ऊंची इमारतों पर स्नाइपर टीमें भी तैनात हैं आम लोगों की जांच कैसे होगी? पैदल आने वालों की कम से कम तीन बार जांच होगी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से तलाशी वाहनों की भी सख्त चेकिंग होगी होटल, गेस्ट हाउस, किरायेदार और डमेस्टिक हेल्पर का भी वेरीफिकेशन चल रहा है दर्शकों के लिए क्या जरूरी बातें हैं? टिकट और इनविटेशन लेटर पर दिए गए रूट का ही इस्तेमाल करें मेट्रो स्टेशन तय किए गए हैं, उसी के अनुसार उतरें सिर्फ तय रास्तों (channelizers) पर ही चलें सुरक्षा कर्मियों का पूरा सहयोग करें क्या-क्या ले जाना मना है? बैग, खाने-पीने का सामान, पावर बैंक, पानी की बोतल, मोबाइल ले जा सकते हैं इसके अलावा अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, छाता, परफ्यूम, नुकीली चीजें, खिलौना हथियार या कोई भी संदिग्ध सामान नहीं ले जाना है.  Also read: बिहार की झांकी कर्तव्य पथ पर इस बार नहीं दिखेगी, जानिए गणतंत्र दिवस परेड से राज्य क्यों हुआ बाहर किसी को शक हो तो क्या करें? अगर कहीं भी कुछ संदिग्ध दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को बताएं या 112 नंबर पर कॉल करें. इस बार गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा बेहद कड़ी है. मकसद साफ है देश के इस बड़े राष्ट्रीय पर्व को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराना. पुलिस और प्रशासन का आम लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें और सहयोग करें.  The post 26 जनवरी से पहले हाई अलर्ट! पुलिस ने चिपकाई टेररिस्ट की तस्वीर, रिपब्लिक-डे पर इन चीजों की मनाही  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Three Letter Baby Girl Names: प्यारी गुड़िया के लिए यहां देखें तीन अक्षर वाले बेहतरीन नामों की लिस्ट

Three Letter Baby Girl Names: किसी भी माता-पिता के लिए शिशु का जन्म एक खास पल होता है. घर में नए मेहमान आने की खुशी में तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं. इस दौरान पूरे घर में खुशी का माहौल रहता है. इसके साथ ही परिवार के हर सदस्य शिशु का नाम ढुंढने में लग जाते हैं. ऐसे में हर माता-पिता शिशु के लिए छोटा और मीनिंगफुल नाम रखना पसंद करते हैं. आपकी नन्ही परी के लिए यहां छोटे और प्यारे नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. अगर आपको बिटिया के लिए तीन अक्षर वाले नाम की तलाश है तो यहां ऐसे बेस्ट नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में दिए गए नाम इतने प्यारे हैं कि आपको हर नाम ही पसंद आएगा. इसमें से नाम का चयन करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा. अब देखते हैं नामों की लिस्ट. तीन अक्षर से लड़कियों के नाम अमृता अंजली अरुणा आलिया आयुषी आकांक्षा आंचल आरोही इशिता इंदिरा अदिति अनीता अक्षिता इशिता उर्वशी ऐश्वर्या ऋषिका ऋतिका एंजेला एलिस किरण कृतिका कल्पना कोमल ख्याति गरिमा गायत्री गुंजन गरिमा काजल कनिका करिश्मा गौतमि चंचल चेतना चेतना चंचल ज्योति जान्हवी ज्योत्सना तनिष्का तनुश्री तृप्ति तेजस्वी दीपिका दीप्ति दिव्या चैतन्य चंद्रिका चांदनी यह भी पढ़ें: Baby Girl Names Based on Goddess: अपनी बिटिया रानी को दें ये खूबसूरत, धार्मिक और मीनिंगफुल नाम दीपाली दिव्यांशी नमिता नीलम नयनी नंदिनी नुपुर नयनतारा नीलम प्रियांशी प्रज्ञानी प्रीतिका फाल्गुनी फरहा फातिमा पायल पल्लवी पार्वती प्रियंका पूनम बबीता माधुरी यह भी पढ़ें: Baby Girl Short Names: अपनी बिटिया रानी के लिए देखिए बेस्ट छोटे नामों की लिस्ट यह भी पढ़ें: Baby Girl Names: अपनी गुड़िया रानी को दें ये दो अक्षर वाले यूनिक नाम, हर कोई रखेगा याद   यह भी पढ़ें: Latest Baby Boy Names: अपने राजा बेटा को दें सबसे यूनिक और लेटेस्ट नाम, लिस्ट जीत लेगी दिल The post Three Letter Baby Girl Names: प्यारी गुड़िया के लिए यहां देखें तीन अक्षर वाले बेहतरीन नामों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें, तभी मिलेगी सफलता : संजय आनंद

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. छात्रों को करियर की सही दिशा दिखाने और उनके भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने के उद्देश्य से नया विचार की ओर से संचालित करियर काउंसेलिंग सत्र का आयोजन बुधवार को बरवाअड्डा स्थित सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल में किया गया. इस अवसर पर आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य, विषय चयन और पढ़ाई की रणनीति पर मार्गदर्शन प्राप्त किया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था, ताकि वे समय रहते सही निर्णय ले सकें. कार्यक्रम में स्कूल की पूर्व प्राचार्या इंद्राणी घोष और वर्तमान प्राचार्या विद्या सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. मुख्य वक्ता जाने माने करियर काउंसेलर एवं गोल धनबाद के निदेशक संजय आनंद ने विद्यार्थियों से संवाद किया. उन्होंने सरल, व्यावहारिक और प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को करियर की योजना बनाने की अहम बातें समझायीं आठवीं से दसवीं : भविष्य की नींव रखने का समय संजय आनंद ने कहा कि आठवीं से दसवीं कक्षा का समय छात्रों के जीवन में अत्यंत निर्णायक होता है. इसी दौरान छात्रों को अपनी रुचि, क्षमता और पसंद के विषयों की पहचान कर लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि इस उम्र में छात्र यह तय कर लें कि वे किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आगे चलकर उन्हें करियर को लेकर भ्रम का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सही निर्णय वही होता है, जो छात्र की रुचि और योग्यता से मेल खाता हो. इस दौरान विद्यार्थियों ने करियर को लेकर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया. पढ़ाई की रणनीति से तय होती है सफलता संजय आनंद ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में केवल पढ़ लेना ही काफी नहीं है, बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि कैसे पढ़ा जाये. उन्होंने बताया कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए पढ़ाई की सही रणनीति सबसे बड़ा हथियार है. उन्होंने छात्रों को लिखने की गति और सटीकता पर ध्यान देने की सलाह दी. साथ ही यह भी बताया कि नियमित टेस्ट देकर उसका विश्लेषण करना बेहद जरूरी है. इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों का पता चलता है और वे समय रहते उनमें सुधार कर सकते हैं. सफलता और असफलता की जिम्मेदारी खुद छात्रों की संजय आनंद ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हर छात्र के भीतर सफल होने की क्षमता होती है. फर्क सिर्फ इतना होता है कि कोई उसे पहचान लेता है और कोई नहीं. उन्होंने कहा कि अपनी सफलता या असफलता के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होते हैं. गोल्डेन रूल : एक समय में एक विषय पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए संजय आनंद ने छात्रों को एक महत्वपूर्ण गोल्डेन रूल बताया. उन्होंने कहा कि एक समय में सिर्फ एक ही विषय पर ध्यान देना चाहिए. एक साथ कई विषयों के बारे में सोचने या पढ़ने से एकाग्रता भंग होती है और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है. एनसीइआरटी और गणित पर विशेष जोर करियर काउंसेलिंग सत्र में एनसीइआरटी की किताबों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. संजय आनंद ने कहा कि हिंदुस्तान में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की बुनियाद एनसीइआरटी की पुस्तकों पर ही टिकी होती है. यदि छात्र इन किताबों को गहराई से पढ़ लें, तो आगे की तैयारी आसान हो जाती है. उन्होंने गणित को प्रतियोगी परीक्षाओं की रीढ़ बताते हुए कहा कि नौवीं और दसवीं की गणित आगे की पढ़ाई से सीधे जुड़ी होती है. सीखने की निरंतर इच्छा और धैर्य के साथ सुनने की आदत किसी भी व्यक्ति के करियर को नयी दिशा दे सकती है. जब हम खुले मन से सीखते हैं, तो न केवल नया ज्ञान अर्जित करते हैं, बल्कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता भी विकसित करते हैं. वहीं धैर्यपूर्वक सुनना हमें दूसरों के अनुभव, सुझाव और आलोचना से सीखने का अवसर देता है. – इंद्राणी घोष, पूर्व प्राचार्या सिम्बोसिस पब्लिक स्कूलक्लास रूम में पढ़ाई गयी बातें छात्रों को दिशा और आधार तो देती हैं, लेकिन उनका वास्तविक अर्थ और गहराई तब सामने आती है, जब छात्र स्वयं बैठकर उनका दोहराव और अभ्यास करते हैं. स्वअध्ययन के माध्यम से विषयों की समझ मजबूत होती है और ज्ञान स्थायी बनता है. यह प्रक्रिया छात्रों में अनुशासन, जिम्मेदारी और समय प्रबंधन की क्षमता विकसित करती है. – विद्या सिंह , प्राचार्या, सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें, तभी मिलेगी सफलता : संजय आनंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रीपेड मीटर में डिजिटल टेंपरिंग कर बिजली चोरी करते तीन पकड़ाये

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. प्रीपेड मीटर में डिजिटली टेंपरिंग कर बिजली चोरी का पहला मामला सामने आया है. जेबीवीएनएल ने प्रीपेड मीटर में टेंपरिंग कर बिजली चोरी करते तीन उपभोक्ताओं को पकड़ा है. तीनों बरमसिया क्षेत्र के रहने वाले हैं. तीनों उपभोक्ताओं द्वारा प्रीपेड मीटर के सॉफ्टवेयर और डिजिटल सिस्टम से छेड़छाड़ कर बिजली की खपत को कम दर्शाया जा रहा था. मामले में जेबीवीएनएल ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. तकनीकी जांच में खुला चोरी का राज : जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में कुछ उपभोक्ताओं के बिजली इस्तेमाल के पैटर्न में असामान्य गिरावट दर्ज की जा रही थी. इसके बाद तकनीकी टीम ने संबंधित प्रीपेड मीटरों की विशेष जांच की. जांच में पाया गया कि मीटर की डिजिटल सेटिंग और डेटा ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गयी थी. जिससे वास्तविक खपत रिकॉर्ड नहीं हो पा रही थी. यह पूरी प्रक्रिया आधुनिक डिजिटल टूल्स के जरिए की गयी थी. मामले में तकनीकी जानकार की भूमिका : जेबीवीएनएल अधिकारियों ने बताया कि तीनों मामलों में टेंपरिंग का तरीका लगभग एक जैसा पाया गया है. इसके पीछे किसी तकनीकी जानकार की भूमिका संभव है. यह भी जांच की जा रही है कि क्या अन्य उपभोक्ताओं के मीटरों में भी इसी तरह की छेड़छाड़ हुई है. अन्य उपभोक्ताओं को चेतावनी : जेबीवीएनएल ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहें. प्रीपेड मीटर पूरी तरह डिजिटल और सर्वर से जुड़े होते हैं. इसलिए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ आसानी से पकड़ी जा सकती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रीपेड मीटर में डिजिटल टेंपरिंग कर बिजली चोरी करते तीन पकड़ाये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top