Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बल के बदलते स्वरूप के साथ नयी तकनीक से रहें अवगत

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. पूर्व मध्य रेल आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार बुधवार को धनबाद पहुंचे. इस दौरान आरपीएफ धनबाद, आरपीएफ पोस्ट गोमो, श्वान दस्ता धनबाद, सीआइबी धनबाद, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष धनबाद तथा मंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. कार्यालयों के रिकॉर्ड रजिस्टर, फाइल, पोस्ट रोजनामचा, हाजत, सीसीटीवी तथा मॉडर्न गैजेट्स आदि को देखा गया. रेनोवेटेड कार्यालय का उद्घाटन : रेनोवेटेड (नवीनीकृत) मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया. सम्मान गार्ड ने उन्हें जनरल सैल्यूट दिया. उन्होंने सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया. वहीं सुरक्षा सम्मेलन में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त बरकाकाना सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे. उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व मध्य रेलवे को सुरक्षा शील्ड प्रदान किये जाने के लिए शुभकामनाएं दी. बल के बदलते स्वरूप एवं कार्य-प्रणाली के संबंध में बताते हुए नवीन तकनीक से अवगत रह कर आरएसएमएस, आइसीजेएस, सीसीटीएनएस, एनएएफआइएस, एनआइडीएएएन, क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर, सीआरपी(आइ) आदि में दक्ष रहने का निर्देश दिया. गोल्डन आवर के बारे में बताया : रेल मदद एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के बारे में बताते हुए गोल्डन आवर के महत्व को समझाया गया. पोस्ट स्तर तथा कार्यालय के रजिस्टर के रखरखाव के संबंध में समझाते हुए एपीएआर तथा क्रिटिकल इंसीडेंट रजिस्टर की अहमियत बतायी गयी. ड्यूटी के दौरान सॉफ्ट स्किल का पालन करने तथा ड्यूटी संबंधी अन्य हिदायतें दी गयी. इस दौरान एक-एक कर सभी बल सदस्यों से ग्रीवेंस के संबंध में पूछा गया तथा उसके निवारण के लिए निर्देश दिये गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बल के बदलते स्वरूप के साथ नयी तकनीक से रहें अवगत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एसएसपी के आवासीय परिसर में बनेगा टेक्निकल सेल

जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी आवासीय परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से गोपनीय कार्यालय (सीक्रेट ऑफिस) एवं अत्याधुनिक टेक्निकल सेल का निर्माण किया जायेगा. वहीं सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के आवासीय कार्यालय का निर्माण भी प्रस्तावित है. सुविधा बढ़ने से अपराध नियंत्रण को मिलेगी रफ्तार एसएसपी आवासीय परिसर में खुफिया गतिविधियों और तकनीकी निगरानी को नयी मजबूती दी जायेगी. गोपनीय ऑफिस में अपराध से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों का सुरक्षित संकलन और विश्लेषण हो सकेगा. वहीं टेक्निकल सेल को साइबर अपराध, मोबाइल सर्विलांस, डिजिटल साक्ष्य जांच और आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस किया जायेगा. इससे अपराधियों पर नजर रखना और अपराधों का त्वरित खुलासा करना आसान होगा. वहीं सिटी व ग्रामीण एसपी के आवासीय कार्यालय बनने से कार्य संचालन में तेजी आयेगी और आपात स्थितियों में तुरंत निर्णय लिये जा सकेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एसएसपी के आवासीय परिसर में बनेगा टेक्निकल सेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: छात्रा का मोबाइल जब्त, आइसा ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में दिया धरना

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. बीएसएस स्त्री कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा का मोबाइल फोन जब्त किये जाने को लेकर विवाद गहरा गया. इस मुद्दे पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) धनबाद ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में धरना दिया. आइसा का आरोप है कि कॉलेज प्राचार्या ने बिना किसी आधिकारिक अधिसूचना के नियम लागू कर छात्रा का मोबाइल छीना गया और 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया. आइसा के अनुसार, कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ती हैं, लेकिन कार्रवाई केवल एक छात्रा के खिलाफ की गई. संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आइसा की बीएसएस स्त्री कॉलेज इकाई की अध्यक्ष प्राची दुबे का मोबाइल छीन लिया गया और घर पर फोन कर धमकी दी गयी. इसी को लेकर आइसा प्रतिनिधियों ने डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी के कार्यालय में जमीन पर बैठ कर धरना शुरू किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कॉलेज प्राचार्या स्वयं उपस्थित होकर छात्रा का मोबाइल वापस नहीं करतीं, तब तक धरना जारी रहेगा. कॉलेज प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष : इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने भी अपना पक्ष रखा है. कॉलेज की ओर से बताया गया कि उक्त छात्रा बिना अनुमति के कॉलेज में प्राचार्या की बातों को रिकॉर्ड कर रही थी. इसी कारण उसका मोबाइल लिया गया था. बाद में छात्रा की मां को बुलाकर मामले की जानकारी दी गयी और मोबाइल उन्हें सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: छात्रा का मोबाइल जब्त, आइसा ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, तैनात होंगे अतिरिक्त सुरक्षा बल

सरस्वती पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पूरी तैयारी की है. इस दौरान जिला के कई संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान शहरी क्षेत्र के अलावा चिरकुंडा, झरिया, गोविंदपुर, बरवाअड्डा व अन्य स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. सभी बल गुरुवार से अपने अपने क्षेत्र में तैनात हो जायेंगे. वहीं स्थानीय थाना की पुलिस सरस्वती पूजा व विसर्जन के दौरान हुडदंग करने वालों व असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये रखेगी. डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, शोर-शराबे पर सख्ती धनबाद पुलिस ने कहा कि सरस्वती पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. डीजे बजाने पर आयोजकों के साथ डीजे संचालक पर भी कार्रवाई होगी. वहीं रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर या तेज संगीत बजाने पर रोक रहेगी. नशा और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर पूजा पंडालों एवं उसके आसपास शराब या किसी भी प्रकार का नशा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. नशे में पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, तैनात होंगे अतिरिक्त सुरक्षा बल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: महापौर के सहायक निर्वाची पदाधिकारी बदले, कई वार्ड की सूची में भी संशोधन

राज्य निर्वाचन आयोग ने धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए नयी अधिसूचना जारी की है. इसके अनुसार धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 46 से 50 के निर्वाची पदाधिकारी व महापौर सहित वार्ड एक से पांच, 46 से 50 व 51 से 55 की सूची में सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नामों में बदलाव किया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद द्वारा भेजे गये संशोधित प्रस्ताव पर विचार के बाद किया गया है. गोविंदपुर सीओ बने वार्ड 46 से 50 के निर्वाची पदाधिकारी नयी अधिसूचना के अनुसार धनबाद नगर निगम (वर्ग-क) के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों में परिवर्तन किया गया है. महापौर के लिए पहले सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र दुबे को बनाया गया था. अब सीओ गोविंदपुर की जगह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बाल किशोर महतो को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं वार्ड 46 से 50 का निर्वाची पदाधिकारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बाल किशोर महतो की जगह गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र दुबे को बनाया गया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी वार्ड एक से पांच के लिए कनीय सांख्यिकी सहायक राजकुमार, वार्ड 46 से 50 बाघमारा के अंचल निरीक्षक महेश कुमार व 52 से 55 के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बलियापुर महावीर कुमार को बनाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: महापौर के सहायक निर्वाची पदाधिकारी बदले, कई वार्ड की सूची में भी संशोधन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने को लेकर बीबीएमकेयू की टीम ने किया निरीक्षण

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने को लेकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की टीम ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. टीम ने उपलब्ध शैक्षणिक व चिकित्सीय संसाधनों का जायजा लिया. इस दौरान बीबीएमकेयू की टीम में शामिल परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह व अन्य ने अस्पताल परिसर से लेकर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न क्लास रूम, अत्याधुनिक लैब, लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल व अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया. यह भी देखा कि छात्रों की संख्या बढ़ने की स्थिति में कॉलेज में पढ़ाई, बुनियादी ढांचा, फैकल्टी, प्रैक्टिकल और क्लिनिकल ट्रेनिंग आदि को लेकर व्यवस्थाएं कितनी सक्षम हैं. इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम कृष्ण महतो व अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने बीबीएमकेयू की टीम का स्वागत किया. कॉलेज प्रबंधन की ओर से टीम को संस्थान की उपलब्धियों, वर्तमान संसाधनों और भविष्य की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरणों और शैक्षणिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. विवि से एनओसी मिलने के बाद एनएमसी को होगा आवेदन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि विश्वविद्यालय से 150 सीटों के लिए एनओसी मिलने के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को औपचारिक आवेदन किया जायेगा. इसके बाद एनएमसी की टीम एसएनएमएमसीएच का निरीक्षण कर फैकल्टी की उपलब्धता, अस्पताल में मरीजों की संख्या, ओपीडी-आइपीडी, उपकरण, हॉस्टल और अन्य जरूरी मानकों की जांच करेगी. यदि एनएमसी की रिपोर्ट अनुकूल रही तो आने वाले शैक्षणिक सत्र में एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 150 की जायेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने को लेकर बीबीएमकेयू की टीम ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: साइबर अपराध : दिल्ली पुलिस ने खिलकनाली में की छापेमारी

दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुर पुलिस की मदद से थाना क्षेत्र के खिलकनाली गांव में बुधवार को साइबर अपराध के मामले में बसंत रविदास के घर पर छापामारी की. हालांकि छापेमारी के दौरान बसंत रविदास उर्फ राजा घर पर नहीं मिला. गोविंदपुर पुलिस ने उसके माता-पिता को राजा के साथ दो दिन के अंदर थाना पहुंचने की हिदायत दी है. गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि इस गांव के कई युवक इन दिनों साइबर क्राइम में सक्रिय हैं. पिछले साल भी पुलिस ने इस गांव में छापेमारी की थी. बताया जाता है कि इस गांव के कई युवकों की रिश्तेदारी जामताड़ा व पिठाकियारी में है. वहीं से यहां के युवकों ने साइबर अपराध करना सीखा है. साइबर पुलिस की इन पर नजर है. विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के खाते का भी हाे रहा इस्तेमाल बताया जाता है कि साइबर ठगी की राशि खपाने के लिए साइबर अपराधी अब दलित बच्चों की छात्रवृत्ति के पासबुक खाते का इस्तेमाल कर रहे हैं. खिलकनाली गांव के कई साइबर अपराधी गांव के दलित बच्चों के छात्रवृत्ति के खाते का उपयोग साइबर अपराध में कर रहे हैं. अपराधी उनके खाते में साइबर क्राइम की राशि भेजते हैं और कुछ पैसे देकर उन बच्चों से राशि ले रहे हैं. छात्रवृत्ति खाते को साइबर अपराधी सुरक्षित समझकर उसका दुरुपयोग कर रहे हैं. अब ऐसे संदिग्ध खातों की भी जांच की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: साइबर अपराध : दिल्ली पुलिस ने खिलकनाली में की छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: जिले में चला एंटी क्राइम जांच अभियान, 1140 वाहनों की हुई जांच

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों एवं थाना क्षेत्र के सीमावर्ती स्थानों पर बैरिकेडिंग कर 1140 वाहनों की सघन जांच की गयी. इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा समेत सभी कागजात का सत्यापन किया गया. वहीं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान की गयी. कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया. वाहनों में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की ली तलाशी एंटी क्राइम अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि करते हुए उनकी गहन तलाशी ली. चोरी के वाहन, जाली नंबर प्लेट, अवैध हथियार या आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. वहीं देर रात सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की गई. आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जांच के दौरान पुलिस को सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 पर दें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: जिले में चला एंटी क्राइम जांच अभियान, 1140 वाहनों की हुई जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन करें माता सरस्वती के 108 नामों का  जाप, जीवन में आएगी तरक्की

Basant Panchami 2026: इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. बसंत पंचमी माता सरस्वती को समर्पित पर्व है. इस दिन घरों, स्कूलों और कॉलेजों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि माता सरस्वती के आशीर्वाद से बुद्धि का विकास, कार्यक्षेत्र में तरक्की और ज्ञान की प्राप्ति होती है. पूजा के दौरान माता के 108 नामों का का जाप अवश्य करना चाहिए. इससे मानसिक शांति, जीवन में सकारात्मकता आती है और पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है. माता सरस्वती के 108 नाम 1. सरस्वती ॐ सरस्वत्यै नमः. 2. महाभद्रा ॐ महाभद्रायै नमः. 3. महामाया ॐ महमायायै नमः. 4. वरप्रदा ॐ वरप्रदायै नमः. 5. श्रीप्रदा ॐ श्रीप्रदायै नमः. 6. पद्मनिलया ॐ पद्मनिलयायै नमः. 7. पद्माक्षी ॐ पद्मा क्ष्रैय नमः. 8. पद्मवक्त्रगा ॐ पद्मवक्त्रायै नमः. 9. शिवानुजा ॐ शिवानुजायै नमः. 10. पुस्तकधृत ॐ पुस्त कध्रते नमः. 11. ज्ञानमुद्रा ॐ ज्ञानमुद्रायै नमः. 12. रमा ॐ रमायै नमः. 13. परा ॐ परायै नमः. 14. कामरूपा ॐ कामरूपायै नमः. 15. महाविद्या ॐ महाविद्यायै नमः. 16. महापातक नाशिनी ॐ महापातक नाशिन्यै नमः. 17. महाश्रया ॐ महाश्रयायै नमः. 18. मालिनी ॐ मालिन्यै नमः. 19. महाभोगा ॐ महाभोगायै नमः. 20. महाभुजा ॐ महाभुजायै नमः. 21. महाभागा ॐ महाभागायै नमः. 22. महोत्साहा ॐ महोत्साहायै नमः. 23. दिव्याङ्गा ॐ दिव्याङ्गायै नमः. 24. सुरवन्दिता ॐ सुरवन्दितायै नमः. 25. महाकाली ॐ महाकाल्यै नमः. 26. महापाशा ॐ महापाशायै नमः. 27. महाकारा ॐ महाकारायै नमः. 28. महाङ्कुशा ॐ महाङ्कुशायै नमः. 29. सीता ॐ सीतायै नमः. 30. विमला ॐ विमलायै नमः. 31. विश्वा ॐ विश्वायै नमः. 32. विद्युन्माला ॐ विद्युन्मालायै नमः. 33. वैष्णवी ॐ वैष्णव्यै नमः. 34. चन्द्रिका ॐ चन्द्रिकायै नमः. 35. चन्द्रवदना ॐ चन्द्रवदनायै नमः. 36. चन्द्रलेखाविभूषिता ॐ चन्द्रलेखाविभूषितायै नमः. 37. सावित्री ॐ सावित्र्यै नमः. 38. सुरसा ॐ सुरसायै नमः. 39. देवी ॐ देव्यै नमः. 40. दिव्यालङ्कारभूषिता ॐ दिव्यालङ्कारभूषितायै नमः. 41. वाग्देवी ॐ वाग्देव्यै नमः. 42. वसुधा ॐ वसुधायै नमः. 43. तीव्रा ॐ तीव्रायै नमः. 44. महाभद्रा ॐ महाभद्रायै नमः. 45. महाबला ॐ महाबलायै नमः. 46. भोगदा ॐ भोगदायै नमः. 47. हिंदुस्तानी ॐ हिंदुस्तान्यै नमः. 48. भामा ॐ भामायै नमः. 49. गोविन्दा ॐ गोविन्दायै नमः. 50. गोमती ॐ गोमत्यै नमः. 51. शिवा ॐ शिवायै नमः. 52. जटिला ॐ जटिलायै नमः. 53. विन्ध्यवासा ॐ विन्ध्यावासायै नमः. 54. विन्ध्याचलविराजिता ॐ विन्ध्याचलविराजितायै नमः. 55. चण्डिका ॐ चण्डिकायै नमः. 56. वैष्णवी ॐ वैष्णव्यै नमः. 57. ब्राह्मी ॐ ब्राह्मयै नमः. 58. ब्रह्मज्ञानैकसाधना ॐ ब्रह्मज्ञानैकसाधनायै नमः. 59. सौदामिनी ॐ सौदामिन्यै नमः. 60. सुधामूर्ति ॐ सुधामूर्त्यै नमः. 61. सुभद्रा ॐ सुभद्रायै नमः. 62. सुरपूजिता ॐ सुरपूजितायै नमः. 63. सुवासिनी ॐ सुवासिन्यै नमः. 64. सुनासा ॐ सुनासायै नमः. 65. विनिद्रा ॐ विनिद्रायै नमः. 66. पद्मलोचना ॐ पद्मलोचनायै नमः. 67. विद्यारूपा ॐ विद्यारूपायै नमः. 68. विशालाक्षी ॐ विशालाक्ष्यै नमः. 69. ब्रह्मजाया ॐ ब्रह्मजायायै नमः. 70. महाफला ॐ महाफलायै नमः. 71. त्रयीमूर्ती ॐ त्रयीमूर्त्यै नमः. 72. त्रिकालज्ञा ॐ त्रिकालज्ञायै नमः. 73. त्रिगुणा ॐ त्रिगुणायै नमः. 74. शास्त्ररूपिणी ॐ शास्त्ररूपिण्यै नमः. 75. शुम्भासुरप्रमथिनी ॐ शुम्भासुरप्रमथिन्यै नमः. 76. शुभदा ॐ शुभदायै नमः. 77. सर्वात्मिका ॐ स्वरात्मिकायै नमः. 78. रक्तबीजनिहन्त्री ॐ रक्तबीजनिहन्त्र्यै नमः. 79. चामुण्डा ॐ चामुण्डायै नमः. 80. अम्बिका ॐ अम्बिकायै नमः. 81. मुण्डकायप्रहरणा ॐ मुण्डकायप्रहरणायै नमः. 82. धूम्रलोचनमर्दना ॐ धूम्रलोचनमर्दनायै नमः. 83. सर्वदेवस्तुता ॐ सर्वदेवस्तुतायै नमः. 84. सौम्या ॐ सौम्यायै नमः. 85. सुरासुर नमस्कृता ॐ सुरासुर नमस्कृतायै नमः. 86. कालरात्री ॐ कालरात्र्यै नमः. 87. कलाधारा ॐ कलाधारायै नमः. 88. रूपसौभाग्यदायिनी ॐ रूपसौभाग्यदायिन्यै नमः. 89. वाग्देवी ॐ वाग्देव्यै नमः. 90. वरारोहा ॐ वरारोहायै नमः. 91. वाराही ॐ वाराह्यै नमः. 92. वारिजासना ॐ वारिजासनायै नमः. 93. चित्राम्बरा ॐ चित्राम्बरायै नमः. 94. चित्रगन्धा ॐ चित्रगन्धायै नमः. 95. चित्रमाल्यविभूषिता ॐ चित्रमाल्यविभूषितायै नमः. 96. कान्ता ॐ कान्तायै नमः. 97. कामप्रदा ॐ कामप्रदायै नमः. 98. वन्द्या ॐ वन्द्यायै नमः. 99. विद्याधरसुपूजिता ॐ विद्याधरसुपूजितायै नमः. 100. श्वेतासना ॐ श्वेतासनायै नमः. 101. नीलभुजा ॐ नीलभुजायै नमः. 102. चतुर्वर्गफलप्रदा ॐ चतुर्वर्गफलप्रदायै नमः. 103. चतुरानन साम्राज्या ॐ चतुरानन साम्राज्यायै नमः. 104. रक्तमध्या ॐ रक्तमध्यायै नमः. 105. निरञ्जना ॐ निरञ्जनायै नमः. 106. हंसासना ॐ हंसासनायै नमः. 107. नीलजङ्घा ॐ नीलजङ्घायै नमः. 108. ब्रह्मविष्णुशिवात्मिका ॐ ब्रह्मविष्णुशिवान्मिकायै नमः यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर 5 शक्तिशाली राजयोग सक्रिय, जानें सरस्वती पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और आरती The post Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन करें माता सरस्वती के 108 नामों का  जाप, जीवन में आएगी तरक्की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal: आज 22 जनवरी का राशिफल, चंद्र-राहु की युति से बदलेगा दिन, कर्क और धनु को बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार, 22 जनवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ युति कर रहा है, जिसे ज्योतिष में चंद्रग्रहण योग कहा जाता है. वहीं मकर राशि में मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य की एक साथ युति बन रही है, जिसे ग्रहों की महासभा कहा जा सकता है. यह योग दैनिक जीवन के लिए शुभ संकेत दे रहा है. इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. इन सभी ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी 12 राशियों के लिए आज का दैनिक राशिफल बताया है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा. मेष राशि वालों की निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी. काम करने के तरीके में बदलाव आएगा और उसका सकारात्मक असर दिखेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को उन्नति मिल सकती है. हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है.लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी वृष राशि वालों को निवेश और प्रेम के लिए दिन शुभ है आज आप नए कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी और योजनाएं सफल होंगी. धन लाभ के योग हैं और निवेश के लिए समय अनुकूल है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. नए कपल्स के लिए दिन खास रहेगा.लकी नंबर: 3 | लकी कलर: भूरा मिथुन राशि वालों के रिश्तों में सुधार के संकेत आज संवाद बेहतर रहेगा, जिससे पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी और कार्य से जुड़ी चिंता दूर होगी. व्यापार की नई योजना में सफलता मिल सकती है. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें.लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा कर्क राशि वालों को परिवार और धन से जुड़ी राहत मिलेगी आज घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा. काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. विवाद से बचने की कोशिश करें.लकी नंबर: 8 | लकी कलर: सफेद सिंह राशि वालों के दांपत्य और आर्थिक जीवन में सुधार होगी आज दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है. साझेदारी में काम कर रहे लोगों को तालमेल बनाए रखना जरूरी है. व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी.लकी नंबर: 1 | लकी कलर: केशरी कन्या राशि वालों के लिए सावधानी और अनुशासन जरूरी आज रिश्तों में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें. धन लाभ के योग हैं, लेकिन कोर्ट-कचहरी या कागजी कार्यों में सतर्कता जरूरी है. कार्य का दबाव रहेगा, पर मेहनत सफल होगी. खर्च पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सलेटी तुला राशि वालों को दोपहर बाद हो सकता है धन लाभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होंगी, लेकिन शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है. धन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, हालांकि दोपहर बाद धन आगमन के योग हैं. परिवार को समय दें, रिश्तों में ताजगी आएगी.लकी नंबर: 3 | लकी कलर: बैगनी वृश्चिक राशि वालों के विद्यार्थियों और प्रेम जीवन के लिए शुभ आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. नौकरी में उन्नति के योग हैं और गुप्त रूप से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ होगा और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे और पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है.लकी नंबर: 8 | लकी कलर: सफेद धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा आज पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. भूमि-भवन या मकान से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. करियर में उन्नति होगी और व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है. धन-संपत्ति को लेकर विवाद से बचें. शुभ समाचार मिलने के योग हैं.लकी नंबर: 1 | लकी कलर: भूरा मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी आज मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा. धन और संपत्ति से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. जरूरत के सामान की खरीदारी हो सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा. धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.लकी नंबर: 2 | लकी कलर: नीला कुंभ राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. व्यापार में उन्नति होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. नई परियोजना पर काम शुरू हो सकता है. हालांकि साझेदारी में व्यापार करने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.लकी नंबर: 7 | लकी कलर: हरा मीन राशि वाले सतर्कता बरतें आज मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. नए काम की शुरुआत करने से बचें, नुकसान हो सकता है. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग सावधानी से काम करें, चोट लगने की आशंका है. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें.लकी नंबर: 4 | लकी कलर: पीला ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञConsultation: 8080426594 / 9545290847 The post Aaj Ka Rashifal: आज 22 जनवरी का राशिफल, चंद्र-राहु की युति से बदलेगा दिन, कर्क और धनु को बरतनी होगी सावधानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top