Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ढलान पर अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, हुई मौत, एसआई की बाइक भी क्षतिग्रस्त

रानीश्वर. दुमका–सिउड़ी मुख्य सड़क पर मसानजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने थाना के समीप ढलान पर बुधवार सुबह एक लोड ट्रक के अनियंत्रित हो जाने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. हादसे में सड़क किनारे खड़ी मसानजोर थाना के एक एसआई की बुलेट मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी. मृतक की पहचान रानीबहाल गांव निवासी विवेक बागती (65) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह मसानजोर डैम में मछली पकड़कर सुबह साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान ढलान पर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे चल रहे वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे में उनकी साइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया गया कि विवेक बागती मछली पकड़कर जाल में बांधकर प्लास्टिक बोरे में लेकर जा रहे थे. प्रारंभ में पुलिस ने उन्हें प्लास्टिक चुनने वाला समझा, लेकिन बाद में परिजनों से जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट हुई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक के पुत्र सूर्य बागती ने बताया कि मछली पकड़कर ही परिवार का भरण-पोषण होता था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. मसानजोर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है. ट्रक चालक का कहना है कि ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई. इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ढलान पर अनियंत्रित ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, हुई मौत, एसआई की बाइक भी क्षतिग्रस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बसंत पंचमी पर बाबा फौजदारीनाथ का होगा भव्य तिलकोत्सव

बासुकिनाथ. महाशिवरात्रि व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भोलेनाथ का तिलकोत्सव की तैयारी को लेकर बासुकिनाथ मंदिर सभागार में बुधवार को एसडीओ कौशल कुमार ने बैठक की. इसमें विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए. विधायक देवेंद्र कुंवर ने भोलेनाथ का तिलकोत्सव एवं महाशिवरात्रि परम्परागत तरीके से सम्पन्न कराने की बात कही. बैठक में मंदिर पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. सुगमतापूर्वक जलार्पण को लेकर मंदिर के पंडा पुरोहितों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की. बसंत पंचमी की तैयारी को लेकर मंदिर प्रशासनिक सभागार में मंदिर प्रबंधन की बैठक हुई. आगामी 23 जनवरी बसंत पंचमी शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ का भव्य तिलकोत्सव होगा. बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में संभावित भक्तों की भीड़ व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. भोलेनाथ के तिलकोत्सव को लेकर एसडीओ कौशल कुमार ने भव्य आयोजन को लेकर कई प्रस्ताव लिए. मंदिर आने वाले भक्त यहां से बेहतर संदेश लेकर जाएं, इसका प्रयास होगा. मंदिर के पंडा पुरोहितों ने बसंत पंचमी पर मंदिर में होनेवाली रस्म सहित धार्मिक अनुष्ठान की उन्हें जानकारी दी. कहा कि इस अवसर पर मिथिलावासियों की भीड़ यहां बाबा पर तिलक चढ़ाने को पहुंचती है. मंदिर पहुंचनेवाले संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया. कहा कि श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराना पहली प्राथमिकता है. एसडीओ ने महाशिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव मांगा और मंदिर की व्याप्त कमियों के बारे में चर्चा की. साथ ही उनमें सुधार का निर्णय भी लिया गया. श्रद्धालुओं के सुविधार्थ मंदिर आने-जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. भव्य आयोजन को लेकर बढ़ाया जायेगा बजट : एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा. इसको लेकर बजट की राशि में आवश्यक बढ़ोतरी की गयी है. महाशिवरात्रि महोत्सव में मंदिर की साज-सज्जा और आकर्षक झांकी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. एसडीओ ने कहा कि हमारा हरसंभव प्रयास रहेगा कि पूजा-अर्चना और शिव पार्वती विवाह में शामिल होने के लिए बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं. मंदिर व मेला क्षेत्र की साफ-सफाई सहित यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिया गया. सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम : महाशिवरात्रि व तिलकोत्सव को लेकर मंदिर व आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. एसडीओ कौशल कुमार ने महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया. 16 प्रतिनियुक्ति स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. कतारबद्ध होकर भक्त गर्भगृह में सुलभ जलार्पण कर सकेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. श्रद्धालुओं के सुविधार्थ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. मेला क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. बेहतर व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति होगी. शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था रहेगी : श्रद्धालुओं के सुविधार्थ मंदिर में सुलभ जलार्पण को लेकर शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था रहेगी. इस व्यवस्था के तहत वैसे भक्त जो कतारबद्ध नहीं होना चाहते हैं, वे मंदिर कार्यालय से 300 रुपये का टोकन प्राप्त कर सुगमतापूर्वक पूजा अर्चना कर सकेंगे. भक्तों को वीआइपी गेट से मंदिर गर्भगृह में प्रवेश दिया जायेगा तथा वे सुगमतापूर्वक गर्भगृह में जलार्पण कर सकेंगे. यातायात व्यवस्था रहेगी दुरुस्त : एसडीओ ने बताया कि यातायात की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी. नंदी चौक के समीप ही वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. मंदिर के आसपास वाहनों का पड़ाव नहीं होगा, नपं कार्यालय के समीप सभी वाहनों की पार्किंग की जाएगी. बाहर से पहुंचे भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन पूजन के लिए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. यातायात व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नंदी चौक पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. मंदिर के आसपास वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा. मौके पर मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार, नपं कार्यपालक पदाधिकारी सागेन सर्जेंट, एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, मंदिर पर्षद सदस्य कुंदन पत्रलेख, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री संजय झा, कुंदन झा, सारंग झा, मंदिर सहायक प्रबंधक सुभाष राव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बसंत पंचमी पर बाबा फौजदारीनाथ का होगा भव्य तिलकोत्सव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधायक डॉ लोईस ने लाभुकों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र

रामगढ़. रोजगार की तलाश में श्रमिकों के अत्यधिक पलायन को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चिह्नित रामगढ़ प्रखंड के कंजवे पंचायत स्थित मोहनपुर मैदान में बुधवार को आपनार आतो कामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जामा विधायक डॉ लोईस मरांडी मुख्य अतिथि जबकि प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों के पलायन से सर्वाधिक प्रभावित पंचायतों को चिह्नित किया गया है, जिसमें रामगढ़ प्रखंड के कंजवे एवं बौडिया पंचायत शामिल हैं. चयनित पंचायतों में स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने एवं आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आपनार आतो कामी कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवक-युवतियां, स्त्रीएं एवं मनरेगा श्रमिक शामिल हुए. विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन तथा पंजीयन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी गयी. श्रम विभाग के स्टॉल पर 226 लोगों का प्रवासी मजदूर के रूप में निबंधन किया गया, जिससे उन्हें विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. वहीं कल्याण गुरुकुल के लिए 92 युवक-युवतियों का निबंधन किया गया, ताकि उन्हें भविष्य में कौशल एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ा जा सके. मनरेगा उन्नति स्टॉल पर मजदूरों को मनरेगा से संबंधित जानकारी दी गयी तथा रोजगार के अवसरों पर परामर्श किया गया. कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, बीज एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी. वहीं पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के स्टॉलों पर पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं मत्स्य पालन से जुड़ी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर इच्छुक लाभार्थियों का पंजीयन किया गया. इस अवसर पर विधायक डॉ लोईस मरांडी द्वारा प्रतीकात्मक रूप से वृद्धावस्था पेंशन के 8 लाभार्थियों, विधवा सम्मान योजना के 2 लाभार्थियों, 6 श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड तथा 12 लाभार्थियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपनार आतो कामी कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं, श्रमिकों और स्त्रीओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जिससे पलायन पर रोक लगेगी. वहीं प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू ने ग्रामीणों से प्रशासनी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आत्मनिर्भर झारखंड के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने की अपील की. कार्यक्रम का समापन स्थानीय मुखिया चार्लेस बेसरा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधायक डॉ लोईस ने लाभुकों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निक्षय पोषण योजना. 63 टीबी मरीजों को गोपीकांदर में पौष्टिक आहार वितरित

गोपीकांदर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को केंद्र प्रशासन की निक्षय पोषण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों को राइज अगेंस्ट हंगर इंडिया नामक एनजीओ की ओर से पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया. इस दौरान कुल 63 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर प्रतिरोधक क्षमता के साथ अपना उपचार पूरा कर सकें और शीघ्र स्वस्थ हो सकें. योजना के तहत पात्र मरीजों को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाती है. वहीं स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जाती है. कार्यक्रम में वरीय उपचार पर्यवेक्षक आशीष पंजियारा ने विशेष रूप से भाग लिया. उन्होंने उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को क्षय रोग के लक्षणों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बलगम में खून आना, सीने में दर्द, कमजोरी, वजन घटना, बुखार तथा रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में समय पर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि टीबी की दवाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध हैं और नियमित रूप से पूरा कोर्स लेने पर रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है. दवा बीच में छोड़ने से मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टीबी का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने मरीजों से नियमित दवा सेवन, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता बनाए रखने, भीड़-भाड़ से बचने और मास्क के उपयोग की अपील की. इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों को पौष्टिक आहार किट सौंपी गयी, जिसमें प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ, दालें, अनाज एवं विटामिन युक्त सामग्री शामिल थी. कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करना है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निक्षय पोषण योजना. 63 टीबी मरीजों को गोपीकांदर में पौष्टिक आहार वितरित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरैयाहाट में साइबर ठगी में छह गिरफ्तार, कार व मोबाइल जब्त

सरैयाहाट. सरैयाहाट थाना पुलिस ने साइबर क्राइम में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. यह कार्रवाई बुधवार को हुई. मामले की शुरुआत तब हुई जब चोराजोर गांव के नाविर दास ने पुलिस को सूचना दी कि उसका बेटा निरंजन दास को एक टाटा पंच वाहन में कुछ लोग उठा ले गए हैं. पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की और कोठिया गांव में गाड़ी और उसमें बैठे दो लड़कों रौशन शर्मा और हिरो रजक को पकड़कर थाने लाया. पूछताछ में दोनों लड़कों ने पुलिस को बताया कि उनका संपर्क घघरी गांव के करण कुमार से हुआ था. करण साइबर अपराध का काम करता है और विभिन्न खातों के माध्यम से कमीशन लेकर पैसे निकालवाता था. रौशन और हिरो ने बताया कि उन्हें खातों का जुगाड़ करने के लिए कहा गया था. इसके तहत निरंजन दास और उसका ममेरा भाई टुवन दास भी शामिल थे. टुवन दास ने अपने एक्सिस बैंक शाखा जमशेदपुर के खाते का नंबर दिया, जिसमें करण कुमार ने साइबर माध्यम से 50,000 रुपए भेजे. रौशन शर्मा, हिरो रजक और निरंजन दास ने मिलकर टुवन दास के घर जाकर एटीएम कार्ड और पिन नंबर लेकर कोठिया गांव स्थित एटीएम से 10,000 रुपए निकाल लिए. इसके बाद बचे हुए 25,000 रुपए सिरिता देवी के खाते में ट्रांसफर कर दिए. शेष 15,000 रुपए निकालने में समस्या होने पर टुवन दास ने एटीएम को अगले दिन वापस लौटाने के लिए छोड़ दिया. इस पूरे प्रकरण में रौशन और हिरो गाड़ी से टुवन और निरंजन को घर तक छोड़ने के बाद करण कुमार को पैसे सौंपने आए. पुलिस कार्रवाई के दौरान जब टीम करण कुमार के घर पहुंची, तो गेट अंदर से बंद कर दिया गया. पुलिस ने करीब आधा घंटा प्रयास करने के बाद गेट खोला. करण कुमार को पकड़ने की कोशिश पर उसकी मां सविता देवी और बड़े पापा चंद्रशेखर मंडल ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और प्रशासनी कार्य में बाधा उत्पन्न की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने करण को थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने साइबर अपराध करना स्वीकार किया. इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 5 मोबाइल फोन, 1 टाटा पंच वाहन और 5,000 रुपए नगद बरामद किए. थाना प्रभारी राजेंद्र यादव और एसआई टीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. टीम में एसआई जय प्रकाश दास, एसआई विकेश कुमार मेहरा, एसआई नकी ईमाम खां, एसआई नेलशन निरल मानकी, नरेश कुमार महतो, सावन कुमार साहु, अनिल कुमार सिंह, एएसआई वीरेंद्र कुमार, एएसआई शैलेश कुमार मिश्रा, एएसआई जय प्रकाश तिवारी, रिशु कुमार ओज, उमाशंकर कुमार, जयंत कुमार मोदी और राहुल गोलदार शामिल थे. इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरैयाहाट में साइबर ठगी में छह गिरफ्तार, कार व मोबाइल जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशिफल 22 जनवरी 2026: आज कार्यस्थल पर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल

Mithun Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है. सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार …. आज का राशिफल Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल आज खर्चे ज्यादा हो सकते हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें. काम का सही समय पर प्रबंधन करेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे. घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा और मन में कुछ नया करने का विचार आएगा. आज लव में आपकी बातों का असर बहुत होगा, इसलिए मीठी वाणी रखें. करियर / बिजनेस: बिजनेस में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई अहम डील फाइनल हो सकती है. मीटिंग्स और बातचीत आपके पक्ष में जाएंगी. यात्रा से जुड़े काम सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन जॉब बदलने का प्लान आज टालना ही समझदारी होगी. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में सहयोग और संतुलन बना रहेगा. घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी रिश्तेदार या मित्र से जुड़ी सकारात्मक समाचार मिल सकती है. आपकी समझदारी से घर का माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा. लव लाइफ: पार्टनर का पूरा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा. आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल लोगों के लिए नया कनेक्शन बन सकता है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें. रिश्ते को समय देना आज ज्यादा जरूरी है. स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें और आंखों को पर्याप्त आराम दें. सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पानी ज्यादा पिएं और नींद पूरी रखें. आज की सावधानी कोई भी बड़ा फैसला आज टालें.सेहत, खासकर आंखों को लेकर लापरवाही न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार) बुध देव और गणेश जी की पूजा करें.सुबह दूर्वा अर्पित करें और 11 बार मंत्र जप करें – ॐ बुं बुधाय नमः.हरी मूंग या हरी सब्ज़ी का दान करें.नोट: यह उपाय मिथुन राशि वालों को एकाग्रता, वाणी की स्पष्टता और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है. शुभ रंग: केसरीशुभ अंक: 6 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post मिथुन राशिफल 22 जनवरी 2026: आज कार्यस्थल पर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशिफल 22 जनवरी 2026: आज लव लाइफ रहें सतर्क, पार्टनर के साथ हो सकता है विवाद

kark Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार …. आज का राशिफल. Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा और व्यापार ठीक रहेगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर किसी से लगाव हो सकता है. आज किसी पुराने प्रेमी से मिलकर मन विचलित हो सकता है, लेकिन वर्तमान रिश्ते को प्राथमिकता देंगे तो दिन बेहतर रहेगा. करियर / बिजनेस: ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत नोटिस होगी. सीनियर्स की नजर आप पर रहेगी, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें. बिजनेस में पुराने क्लाइंट या पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है. कोई नया फैसला लेने से पहले सलाह जरूर लें. जॉब बदलने की सोच आज टालना बेहतर रहेगा. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. माता या किसी वरिष्ठ स्त्री सदस्य का सहयोग मिलेगा. घर से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें. किसी रिश्तेदार से मुलाकात या बातचीत मन को सुकून दे सकती है. लव लाइफ: लव लाइफ में भावनाएं हावी रह सकती हैं. पार्टनर से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, लेकिन खुलकर बात करने से मामला सुलझ जाएगा. सिंगल लोगों को आज पुराने रिश्ते की याद परेशान कर सकती है, खुद को संभालकर रखें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और नींद की कमी परेशान कर सकती है. पेट से जुड़ी दिक्कत या एसिडिटी हो सकती है. समय पर भोजन करें और ज्यादा सोचने से बचें. हल्का योग और वॉक फायदेमंद रहेगी. आज की सावधानी भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें.काम और रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार) गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 11 बार जप करेंहरी मूंग का दान करें.नोट: यह उपाय कर्क राशि वालों को मानसिक शांति और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है. शुभ रंग: नीलाशुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post कर्क राशिफल 22 जनवरी 2026: आज लव लाइफ रहें सतर्क, पार्टनर के साथ हो सकता है विवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशिफल 22 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा शुभ, बन रहे हैं धन लाभ के प्रबल योग

Singh Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार …. आज का राशिफल Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल आज घूमने-फिरने और पार्टी का मूड रहेगा. काम और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. शेयर बाजार से भी लाभ संभव है. मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज सुनहरा मौका बन सकता है. आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. आप पार्टनर की भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे करियर / बिजनेस: आज आपकी लीडरशिप सामने आएगी. काम में पकड़ मजबूत रहेगी और लोग आपकी बात सुनेंगे. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा, तभी मेहनत रंग लाएगी. प्राइवेट जॉब में नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ी चर्चा हो सकती है. बिजनेस में कोई पुरानी डील दोबारा एक्टिव हो सकती है, लेकिन शर्तें ध्यान से पढ़ें. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. पिता या किसी वरिष्ठ पुरुष से मार्गदर्शन मिलेगा, जो आगे काम आएगा. घर का माहौल सपोर्टिव रहेगा. आज दूर यात्रा की बजाय घरेलू काम या छोटे प्लान बेहतर रहेंगे. लव लाइफ: पार्टनर से अटेंशन की उम्मीद ज्यादा रहेगी. ईगो की वजह से हल्का टकराव हो सकता है, इसलिए झुकना सीखें. सिंगल लोगों के लिए आकर्षण के योग हैं, लेकिन आज प्रपोज में जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरएक्सर्ट न करें. पीठ या कमर में हल्का दर्द हो सकता है. स्ट्रेचिंग और सही पोस्चर जरूरी है. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएँ. आज की सावधानी अहंकार से बचें.हर बात कंट्रोल करने की कोशिश न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार) बृहस्पति देव की पूजा करें.केसर या हल्दी का तिलक लगाएं.ॐ बृं बृहस्पतये नमः.मंत्र का 11 बार जप करें.नोट: यह उपाय सम्मान, स्थिरता और सकारात्मक सोच बढ़ाता है. शुभ रंग: पीलाशुभ अंक: 8 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post सिंह राशिफल 22 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा शुभ, बन रहे हैं धन लाभ के प्रबल योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशिफल 22 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, करियर-लव लाइफ और आर्थिक मामलों रहें सतर्क

kanya Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार …. आज का राशिफल Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल आज वाणी पर नियंत्रण रखें. दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम को मन थोड़ा बेचैन हो सकता है. सेहत और संतान को लेकर चिंता रह सकती है. धैर्य से काम लें, समय धीरे-धीरे अनुकूल होगा. जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए पार्टनर की सेहत या परिवार की चिंता बढ़ सकती है. करियर / बिजनेस: आज आप हर काम को परफेक्शन के साथ करने की कोशिश करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा, लेकिन ओवरथिंकिंग से बचना होगा. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स आपके काम की सराहना कर सकते हैं. बिजनेस में पेपरवर्क, अकाउंट्स और प्लानिंग से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा. नई डील पर फैसला सोच-समझकर लें. रिलेशनशिप (परिवार): घर में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. माता-पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. किसी छोटे घरेलू मुद्दे पर बहस हो सकती है, लेकिन समय रहते सुलझ जाएगी. आज दूर यात्रा टालना बेहतर है. परिवार के साथ सादा और सुकून भरा समय मिलेगा. लव लाइफ: पार्टनर से बातचीत में क्लैरिटी आएगी. गलतफहमियां दूर करने का अच्छा मौका है. सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने दोस्त से नजदीकियां बढ़ सकती हैं. आज जल्दबाजी में प्रपोज करने से बचें, समय को समझें. स्वास्थ्य: पाचन से जुड़ी समस्या या गैस की दिक्कत हो सकती है. काम का तनाव थकान देगा. समय पर भोजन, हल्की एक्सरसाइज़ और पर्याप्त नींद जरूरी है. पानी खूब पिएँ. आज की सावधानी हर बात में कमी न निकालें.मेंटल प्रेशर खुद पर न बढ़ाएं. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार): बृहस्पति देव की पूजा करें.पीली दाल या चने का दान करें.ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 11 बार जप करेंनोट: यह उपाय बुद्धि, धैर्य और कार्य में स्थिरता देता है. शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 1 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post कन्या राशिफल 22 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, करियर-लव लाइफ और आर्थिक मामलों रहें सतर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुला राशिफल 22 जनवरी 2026: आज चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें

Tula Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार …. आज का राशिफल Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल आज सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार का पूरा सहयोग रहेगा. नेतृत्व से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आज प्यार में आपको खास तारीफ और सम्मान मिलेगा. पार्टनर आपके काम और व्यक्तित्व की तारीफ करेगा. करियर / बिजनेस: आज बैलेंस बनाकर चलना आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में डिस्ट्रैक्शन से बचना होगा. प्राइवेट जॉब में टीमवर्क से काम बनेगा और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस में नई डील या पार्टनरशिप की बात आगे बढ़ सकती है, लेकिन फाइनल साइन से पहले हर पहलू जांच लें. रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में शांति और तालमेल बना रहेगा. माता-पिता का सहयोग मन को सुकून देगा. किसी रिश्तेदार से बातचीत या मुलाकात हो सकती है. आज दूर यात्रा की योजना टालना बेहतर रहेगा. घर या बाहर सादे भोजन का आनंद मिलेगा. लव लाइफ: पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड रहेगा. बातचीत से रिश्ते में मिठास आएगी. सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है. आज प्रपोज़ करने के लिए दिन ठीक है, लेकिन शब्द सोच-समझकर चुनें. स्वास्थ्य: मेंटल स्ट्रेस कम रहेगा. त्वचा या हार्मोन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. पर्याप्त नींद और पानी जरूरी है. हल्की वॉक या योग फायदेमंद रहेगा. आज की सावधानी हर किसी को खुश करने की कोशिश में खुद को न भूलें.फिजूलखर्ची से बचें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार): बृहस्पति देव की पूजा करें.पीली मिठाई या बेसन के लड्डू का दान करें.ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 11 बार जप करें.नोट: यह उपाय रिश्तों में संतुलन और निर्णय क्षमता बढ़ाता है. शुभ रंग: भूराशुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम The post तुला राशिफल 22 जनवरी 2026: आज चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top