Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरस्वती पूजा में अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मोतिहारी.सरस्वती पूजा पर अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्ती कार्रवाई होगी. पूजा पंडालों से लेकर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है. पंडाल में डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. पकड़े जाने पर पूजा समिति के साथ-साथ डीजे संचालक पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गुरुवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूजा पंडालों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन तथा आपातकालीन निकास की स्थिति का निरीक्षण किया. आयोजकों को निर्धारित मानकों का पालन करने व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लि आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही थाना एव प्रतिनियुक्त बल को सतर्कता, अनुशासन व त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. कहा कि पूजा से लेकर विसर्जन तक का गाइड लाइन जारी किया गया है. किसी भी पूजा पंडाल या जुलूस में डीजे नहीं बजेगा. लाउड स्पीकर भी निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजेगा. पूजा पंडाल या जुलूस मे किसी भी प्रकार के घातक हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं डालना है. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर नजर अंदाज नहीं करना है, तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देनी है. सीसीटीवी से सभी पूजा पंडाल के साथ-साथ शहर के हरेक गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी. इधर नगर व छतौनी इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया. नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन, छतौनी इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान के साथ दोनों थाने के पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाल शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. इंस्पेक्टर ने कहा कि पूजा के दिन हरेक चौक-चौराहे पर पुलिस के साथ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरस्वती पूजा में अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों की सड़कें दूधिया रोशनी से होंगी चकाचक

Madhubani News : मधुबनी. नगर निगम विस्तारित क्षेत्र की सड़कें एलइडी की दुधिया रोशनी से जगमग होगी. निगम ने इस एलइडी स्ट्रीट लाइट योजना को अंतिम रूप दे दिया है. सशक्त व बोर्ड की बैठक में इसपर मुहर लग चुकी है. बताया गया है कि फरवरी माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. करीब ढाई साल की प्रतीक्षा के बाद विस्तारित क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी होती नजर आ रही है. इन क्षेत्र में 4890 एलइडी लाइट लगाने की योजना है. शहर के सभी मुख्य सड़क पर तिरंगा लाइट लगाने पर जोड़ शोर से काम चल रहा है. करीब 70 फीसदी बिजली पोल पर तिरंगा लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. निगम क्षेत्र में हो जाएंगे 7559 एलइडी लाइट निगम के विस्तारित क्षेत्र में शीघ्र एलइडी लाइट लगायी जाएगी. निगम के सर्वे के बाद विस्तारित क्षेत्र में एलईडी लाइट के लिए 4890 स्पॉट का चयन किया गया . निगम के पुराने एरिया में पहले से 2669 लाइट लगे हुए है. इस तरह कुल 7559 एलइडी लाइट हो जाएंगे . तीन कैटेगोरी की लगेगी लाइट : सर्वे के बाद यह बात सामने आयी की विस्तारित क्षेत्र को तीन कैटेगरी में बांटा गया है . जिसमें प्रधान सड़क, मुख्य सड़क व छोटी गली शामिल है सबसे अधिक लाइट मुख्य सड़क में लगेगी . इसमें 70 वाट का एलईडी लाइट लगेगा . वहीं उसके बाद छोटी गली की सड़कें इसमें 45 वाट की लाइट लगेगी . जबकि प्रधान सड़क पर 110 वाट की लाइट लगेगी . खराब लाइट शीघ्र रिपेयर हो सकेगी : एलइडी लाइट के लगने से सड़कों पर रोशनी तो बेहतर होगी ही, लोगों के लिए भी सुविधाजनक हो जाएगी . एलईडी स्ट्रीट लाइटें ऑटोमेशन सिस्टम पर लगेंगी . स्ट्रीट लाइटों को सुबह-शाम समय से जलाने-बुझाने के लिए एक कंट्रोल रूम होगा . जिससे स्ट्रीट लाइट न जलने की सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी . तय सीमा के अंदर लाइट दुरुस्त कर ली जाएगी. ऊर्जा भी बचेगी, बिल भी कम आएगा : एलइडी स्ट्रीट लाइट लगने से राज्य की ऊर्जा भी बचेगी और बिजली का बिल भी कम आएगा. तत्कालिन नगर परिषद में सोडियम लाइट लगे हुए थे जिसमें बिजली बिल अधिक आ रही थी. इसके बाद एलईडी लाइट लगना शुरू किया गया. इस तरह पहले के मुकाबले आधी बिजली में ही निराम की सड़कें रोशन रहेंगी. क्या कहते हैं मेयर : मेयर अरुण राय ने कहा कि विस्तारित क्षेत्र की सड़क पर शीघ्र एलईडी लाइटों के लगने से सड़कों पर रोशनी बिखरेगी. शाम होते ही अंधेरे में लोगों को परेशानी हो रही थी. जिसे देखते हुए लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुराने एरिया में पहले से एलईडी लाइट लगे हुए हैं. शहर की मुख्य सड़कों के बिजली पोल पर तिरंगा लाइट लगाए जा रहें हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों की सड़कें दूधिया रोशनी से होंगी चकाचक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथिला विश्वविद्यालय में विभिन्न जगहों पर झंडोतोलन का समय निर्धारित

दरभंगा. लनामिवि में गणतंत्र दिवस पर गांधी सदन, विश्वविद्यालय के मुख्य भवन परिसर, कुलपति के आवासीय कार्यालय, नरगौना मुख्य भवन परिसर, कर्मचारी संघ कार्यालय, पीजी छात्रावास में ध्वजारोहण होगा. विवि द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी महात्मा गांधी सदन में सुबह 09.15 बजे, विश्वविद्यालय मुख्यालय भवन में सुबह 09.30 बजे, आवासीय कार्यालय में 10.30 बजे झंडा फहराएंगे. सभी पीजी विभागों का सामूहिक ध्वजोत्तोलन होगा. वरीयतम संकायाध्यक्ष प्रो. शाहिद हसन नरगौना मुख्य भवन परिसर में सुबह 10 बजे झंडारोहण करेंगे. कर्मचारी संघ कार्यालय एवं छात्र संघ कार्यालय में कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा सुबह 10 बजे झंडोत्तोलन करेंगी. जारी आदेश के अनुसार महात्मा गांधी सदन में डीडीइ निदेशक प्रो. हरेकृष्ण सिंह एवं विश्वविद्यालय मुख्य भवन में उपकुलसचिव प्रथम डॉ उमाकांत पासवान को ध्वजोत्तोलन की व्यवस्था का दायित्व दिया गया है. नरगौना मुख्य भवन परिसर में ध्वजोत्तोलन की व्यवस्था पीजी दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष करेंगे. विश्वविद्यालय मुख्यालय में ध्वजोत्तोलन के समय संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिथिला विश्वविद्यालय में विभिन्न जगहों पर झंडोतोलन का समय निर्धारित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

23 व 24 जनवरी को सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनें री-शेड्यूल चलेगी

मोतिहारी. गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान-परसा तिवारी-स्वामी नारायण छपिया के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग को लेकर कई ट्रेनों का रूट बदला गया है. इस कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है. इनमें मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार को जानेवाली 12557 व वापसी 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस व दरभंगा- अमृतसर 15212 जननायक एक्सप्रेस का परिचालन 23 जनवरी को री-शेड्यूल किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की सटीक स्थिति की जांच अवश्य कर लें. इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव ब्लॉक के कारण निम्नलिखित स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का अस्थाई ठहराव समाप्त कर दिया गया है. बभनान स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी, बरौनी-लखनऊ जंक्शन, आनंद विहार-रक्सौल, बांद्रा टर्मिनस-बरौनी, अमृतसर-जयनगर, हावड़ा-काठगोदाम और जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस जैसी कुल 13 ट्रेनें 23 एवं 24 जनवरी को नहीं रूकेगी. वही स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 19037 और बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 19038 का ठहराव दो दिनों के लिए नहीं होगा. ट्रेनों का नियमन एवं री-शेड्यूलिंग कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस15707 ट्रेन 23 जनवरी को कटिहार से 90 मिनट और मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस 19623 ट्रेन 23 जनवरी को मदार जं. से 90 मिनट देरी से खुलेगी. आनंद विहार-कामाख्या 15622 को 180 मिनट, जम्मूतवी-बरौनी 14692 को 130 मिनट और अमृतसर-दरभंगा 15212 को 120 मिनट मार्ग में रोककर चलाया जाएगा. मार्च में ट्रेनों का परिचालन 14010 आनंद बिहार- बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस – 9 व 11 मार्च को डायवर्ट 15212 अमृतसर – दरभंगा एक्सप्रेस 9 मार्च से 20 मार्च तक डायवर्ट 15567 बापूधाम मोतिहारी – आनंद बिहार एक्सप्रेस 17 मार्च को डायवर्ट 12557 मुजफ्फरपुर – आनंद बिहार एक्सप्रेस 19 मार्च 2026 री-शेड्यूल 19038 बरौनी से बंद्रा अवध एक्सप्रेस 19 मार्च 2026 को री-शेड्यूल 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस – 18 से 20 मार्च 2026 तक रद्द 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस – 19 मार्च से 21 मार्च 2026 तक रद्द डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 23 व 24 जनवरी को सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनें री-शेड्यूल चलेगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर राज परिवार का अविस्मरणीय योगदान : राज्यपाल

दरभंगा. महारानी कामसुंदरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कल्याणी निवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये. राज्यपाल महारानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने यहां पहुंचे थे. मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर राज परिवार का योगदान भुलाने योग्य नहीं है. दरभंगा राज परिवार के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति देने दरभंगा आये हैं. कहा कि इस परिवार के बारे में छात्र जीवन से जानते हैं. जब अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे, तो वहां दरभंगा राज परिवार के सदस्यों की बड़ी-बड़ी तस्वीर लगी देखी. सभी का नाम वहां अंकित है. विश्वास जताया कि राज दरभंगा के वर्तमान सदस्य परिवार की विरासत को आगे बढ़ायेंगे. युवराज राजेश्वर एवं युवराज कपिलेश्वर ने किया राज्यपाल का स्वागत राज्यपाल का कल्याणी निवास में युवराज राजेश्वर सिंह और युवराज कपिलेश्वर सिंह ने स्वागत किया. उनके यहां पहुंचने पर दोनों कुमार ने कृतज्ञता व्यक्त की. श्राद्ध कर्म में राज्यपाल सहित पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आदि कई हस्ती पहुंचे थे. शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स को राज दरभंगा देगा बढ़ावा युवराज राजेश्वर सिंह और युवराज कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उनके परिवार से काफी दिनों से जुड़े हैं. जब वे अलीगढ़ विश्वविद्यालय में थे, वहां देखा था कि दरभंगा राज परिवार का क्या योगदान है. कहा कि आज राज्यपाल कल्याणी निवास पहुंचकर दादी को श्रद्धांजली अर्पित किये तथा राजपरिवार के योगदान पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हम लोग राजपरिवार द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्य को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. हम लोगों का संकल्प हैं कि शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दिया जाए. 12 जनवरी को हो गया था अंतिम महारानी का निधन बता दें कि 12 जनवरी को राज दरभंगा की अंतिम महारानी काम सुंदरी का कल्याणी निवास में निधन हो गया था. राज परिवार, महारानी का श्राद्ध कर्म शाही तरीके से कर रहा है. आयोजन में राजपरिवार द्वारा पूरे मिथिला को हकार दिया गया है. आगंतुक मेहमानों के लिए 56 प्रकार के व्यंजन की व्यवस्था की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर राज परिवार का अविस्मरणीय योगदान : राज्यपाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन घंटे की देरी से दरभंगा से मुंबई को उड़ा अकासा का जहाज

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर का फ्लाइट गुरुवार को मुंबई के लिये करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुआ. जानकारी के अनुसार निर्धारित समय दोपहर 01.55 बजे के बजाय फ्लाइट ने शाम 04.48 बजे टेकऑफ किया. लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट परिसर में घंटों तक बैठे रहने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई. यात्रियों का कहना था कि समय पर उड़ान की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिससे असमंजस की स्थिति रही. कई यात्रियों को आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी कार्यों के प्रभावित होने की चिंता सताती रही. बुधवार को 12 फ्लाइट में 1826 लोगों ने यात्रा की थी. दरभंगा से एक दर्जन विमानों की हुई आवाजाही गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट से देश के तीन प्रमुख महानगरों के लिए एक दर्जन विमानों का परिचालन हुआ. दिल्ली के लिए आधा दर्जन विमानों का आवागमन हुआ. जबकि मुंबई के लिए चार और हैदराबाद के लिए दो विमानों की आवाजाही हुई. अधिकांश फ्लाइटें निर्धारित समय के आसपास रवाना हुई. हालांकि अकासा की मुंबई फ्लाइट में हुई देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों एवं परिचालन संबंधी वजहों से फ्लाइट में देरी हुई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन घंटे की देरी से दरभंगा से मुंबई को उड़ा अकासा का जहाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधि-व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, पंडालों का किया निरीक्षण

जमुई. सरस्वती पूजा जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने किया. इस दौरान डीसी सुभाषचंद्र मंडल,एडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीओ सौरभ कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे. फ्लैग मार्च की शुरुआत कृष्ण सिंह स्टेडियम से हुई, जो जमुई बाजार, महाराजगंज, भछियार, पुरानी बाजार, नीमा रंग समेत जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने सरस्वती पूजा पंडालों में पहुंचकर औचक निरीक्षण भी किया. इस दौरान पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, बिजली कनेक्शन, भीड़ नियंत्रण और आयोजन समितियों की तैयारियों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, संस्कृति और सद्भाव का पर्व है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. सभी प्रमुख पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. एसडीओ जमुई श्री सौरभ कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. जिले में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गयी है और किसी भी आपात स्थिति में आमजन तुरंत प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आवश्यक संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधि-व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे डीएम-एसपी, पंडालों का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिकअप व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

गुमला. रायडीह थाना के सिलम गांव के समीप एक अज्ञात पिकअप ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में ऑटो में सवार चार युवक घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने सोनू साहू (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके दोस्त बादल नायक, गुड्डू साहू व अंकित खेरवार घायल हो गये. घटना के संबंध में मृतक के भाई सचिन साहू ने बताया कि सोनू साहू अपने तीन दोस्तों के साथ सिलम बाजार गया था, जहां से ऑटो में सवार होकर अपने घर करौंदी आ रहा था. इस दौरान सिलम ढलान के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी. हालांकि ऑटो में अन्य यात्री में सवार थे. उन्हें भी हल्की चोट लगी है. चालक भी घायल है. सड़क हादसे में तीन घायल गुमला. डेवीडीह के समीप गुरुवार की शाम के करीब छह बजे बाइक सवार दो लोगों द्वारा एक वृद्ध को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गिर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चला है. विकास उरांव (25), व सुखराम उरांव (20) फोरी अरिंगटोली निवासी दोनों एक बाइक पर सवार होकर छोटा खटंगा गये थे. वहां से लौटने के क्रम में डेवीडीह निवासी धनी नायक 50 वर्षीय को टक्कर मार दी. इसमें तीनों गिर करल घायल हो गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिकअप व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैगलेस डे पर डूडलिंग आर्ट ने निखारी बच्चों की रचनात्मकता

कोलेबिरा. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बैगलेस डे कार्यक्रम के अवसर पर कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं ने डूडलिंग आर्ट गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों के बोझ से मुक्त कर उनकी रचनात्मक क्षमता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था. इस दौरान बच्चों ने अपने मुक्त विचारों, भावनाओं और कल्पनाओं को रंगों व रेखाओं के माध्यम से कागज पर उकेरा. विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गयी कलाकृतियों में उनके सोच, सृजनात्मकता और नवाचार स्पष्ट रूप से दिखायी दिये. डूडलिंग आर्ट के माध्यम से बच्चों ने यह अनुभव किया कि कला केवल चित्र बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन की भावनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है. कार्यक्रम में बच्चों को डूडलिंग आर्ट की विभिन्न तकनीकों जैसे रेखाओं का संतुलन, रंगों का समुचित संयोजन, आकृतियों की संरचना और कल्पनाशील प्रस्तुति की जानकारी दी गयी. बैगलेस डे के प्रभारी विजय कुमार भुइयां ने बताया कि डूडलिंग आर्ट मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और आत्म-अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने में सहायक है. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने भी विद्यार्थियों को इस प्रकार की कलात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और सृजनशीलता को मजबूत बनाती हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बैगलेस डे पर डूडलिंग आर्ट ने निखारी बच्चों की रचनात्मकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं

सिमडेगा. अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अपर समाहर्ता के समक्ष रखीं. अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को अग्रसारित किया. जनता दरबार में आधार कार्ड निर्माण, अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भीमराव अंबेडकर आवास योजना, कूप निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, डीप बोरिंग चालू कराने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने तथा जमा वृद्धि योजना अंतर्गत जमा राशि भुगतान से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आयीं. इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिलाने, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाहन का बकाया भुगतान, पंचायत सहायकों की प्रोत्साहन राशि, जमीन विवाद, राशन कार्ड चालू कराने, आंख के इलाज के लिए आर्थिक सहायता तथा माता-पिता की मृत्यु के बाद पढ़ाई में सहायता से संबंधित मामले भी प्राप्त हुए. अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं संवेदनशील समाधान के निर्देश दिये. पोषण आहार से बेहतर होता है स्वास्थ्य कुरडेग. प्रखंड कार्यालय सभागार में सीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी किरण डांग की अध्यक्षता में पोषण सप्ताह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, सेविका, पंचायत मुखिया व ग्रामीणों ने भाग लिया. सीडीपीओ ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर उपलब्ध पोषण आहार से बच्चों और माताओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top